बड़ी खबर LIVE: हिमाचल भूस्खलन में दबे बस, बोलेरो का पता नहीं चला, बचाव अभियान आज खत्म, कल सुबह फिर शुरू होगा

हिमाचल प्रदेश सरकार ने बताया कि किन्नौर भूस्खलन में अब तक 10 लोगों की मौत हुई है और 13 लोगों को बचाया गया है। एक बस, एक बोलेरो और उनके यात्रियों का अभी भी पता नहीं चल सका है। बचाव अभियान आज के लिए स्थगित कर दिया गया है और कल सुबह फिर से शुरू होगा।

फोटोः ANI
फोटोः ANI
user

नवजीवन डेस्क

11 Aug 2021, 11:15 PM

हिमाचल भूस्खलन में दबे बस, बोलेरो और उनके यात्रियों का पता नहीं चला, बचाव अभियान आज के लिए स्थगित, कल सुबह फिर शुरू होगा

हिमाचल प्रदेश सरकार ने बताया कि किन्नौर में भूस्खलन में 13 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है और 10 लोगों की मौत हो गई है। एक बस, एक बोलेरो और उसके यात्री मलबे के नीचे नहीं मिले हैं और उनका अभी भी पता नहीं चल सका है। बचाव अभियान आज के लिए स्थगित कर दिया गया है और कल सुबह फिर से शुरू होगा।

11 Aug 2021, 11:09 PM

मध्य प्रदेश विधानसभा में एक कार्यक्रम में सीएम शिवराज और कैलाश विजयवर्गीय ने गाया- 'ये दोस्ती हम नहीं छोडेंगे'

11 Aug 2021, 10:32 PM

पीएम ने हिमाचल भूस्खलन में जान गंवाने वालों के परिजनों को 2-2 लाख मुआवजे का ऐलनान किया, घायलों को 50 हजार मिलेगा

पीएमओ ने कहा है कि पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन के कारण जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। वहीं हादसे में घायलों को 50,000 रु मिलेंगे।


11 Aug 2021, 10:27 PM

AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने असम-मिजोरम विवाद के समाधान के लिए अमित शाह से की मुलाकात

AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और असम-मिजोरम सीमा मुद्दे पर चर्चा की। अजमल ने कहा कि हमने अंतरराज्यीय सीमा पर शांति की खातिर मिजो प्रशासन की शांतिपूर्ण वापसी के लिए गृह मंत्रालय के शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की है।

11 Aug 2021, 10:24 PM

केरल सीएम विजयन ने पूर्व राजनयिकों के जरिये विदेशी मुद्रा यूएई भेजी, आरोपियों को नोटिस में सीमा शुल्क विभाग का दावा

डॉलर तस्करी मामले में 6 आरोपियों को कारण बताओ नोटिस में सीमा शुल्क विभाग का कहना है कि आरोपी स्वप्ना सुरेश और सरथ पीएस ने खुलासा किया है कि केरल के सीएम पिनाराई विजयन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पी श्रीरामकृष्णन ने पूर्व यूएई राजनयिक और एक अन्य राजनयिक के माध्यम से यूएई में विदेशी मुद्रा भेजी थी।


11 Aug 2021, 10:21 PM

केरल कांग्रेस ने डॉलर तस्करी में नाम आने पर सीएम विजयन का मांगा इस्तीफा, कहा- पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं

केरल कांग्रेस प्रमुख के सुधाकरन ने कहा कि इससे पहले कोई भी सीएम डॉलर की तस्करी में शामिल नहीं रहा है। डॉलर तस्करी के मामले में पहली बार किसी सीएम (पिनारयी विजयन) का नाम सामने आया है। सीएम विजयन को अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है और उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

11 Aug 2021, 10:14 PM

ओलंपिक में हैट्रिक लगाने वाली हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया घर  पहुंचने पर मां को गले लगाकर रो पड़ीं

टोक्यो ओलंपिक में हैट्रिक स्कोरर भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया उत्तराखंड के हरिद्वार में अपने आवास पर पहुंचने पर अपनी मां को गले लगाकर रो पड़ीं।


11 Aug 2021, 9:34 PM

पीएम मोदी 13 अगस्त को गुजरात में इन्वेस्टर समिट को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे

11 Aug 2021, 9:33 PM

पीएम मोदी 13 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात में इन्वेस्टर समिट को संबोधित करेंगे.कलकत्ता हाईकोर्ट में नंदीग्राम से सुवेंदु अधिकारी के चुनाव को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई कल


11 Aug 2021, 9:19 PM

देश में आज 40 लाख से अधिक टीकाकरण हुआ, देश में अब तक 52 करोड़ से ज्यादा वैक्सीनेशन

11 Aug 2021, 9:09 PM

इंग्लैंड बनाम भारत: चोट के कारण स्टुअर्ट ब्रॉड पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर


11 Aug 2021, 8:46 PM

महाराष्ट्र में COVID19 के डेल्टा प्लस संस्करण के मामले बढ़कर 65 हो गए हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग

11 Aug 2021, 8:46 PM

केरल सरकार ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश के लिए 2 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की


11 Aug 2021, 8:37 PM

तेलंगाना में कोरोना के 482 नए मामले, बीते 24 घंटे में 455 मरीज ठीक हुए, 2 की मौत

11 Aug 2021, 8:28 PM

राज्यसभा में महिला सांसदों पर हमले हुए हैं, यह दर्दनाक है, यह लोकतंत्र पर हमला है: शरद पवार

NCP नेता शरद पवार ने कहा कि अपने 55 साल के संसदीय करियर में मैंने कभी नहीं देखा कि जिस तरह से आज (राज्यसभा में) महिला सांसदों पर हमले हुए हैं, 40 से अधिक पुरुषों और महिलाओं को बाहर से सदन में लाया गया, यह दर्दनाक है, यह लोकतंत्र पर हमला है।


11 Aug 2021, 8:20 PM

सदन में हमारे ख़िलाफ़ मार्शलों का इस्तेमाल किया गया, महिलाओं के साथ बुरा व्यवहार किया गया: कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे

11 Aug 2021, 8:09 PM

झारखंड: ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान और सलीमा टेटे को सीएम हेमंत सोरेन ने सम्मानित किया, उन्हें 50-50 लाख रुपये के चेक भी सौंपे गए


11 Aug 2021, 7:57 PM

राज्यसभा को अनिश्चित काल के लिए स्थगित

11 Aug 2021, 7:54 PM

हिमाचल प्रदेश हादसा: हादसे में लापता बस खाई में दिखी, 25 लोगों के फंसे होने की आशंका

जिस बस के लापता होने की सूचना मिली थी वह अब दिखाई दे रही है। इस बस में 25 से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका है। रेस्क्यू में 2 घंटे से अधिक का वक्त लग सकता है। रेस्क्यू में आईटीबीपी के 300 जवान लगे हैं। हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 14 लोगों को बचाया गया है।


11 Aug 2021, 7:51 PM

गोवा में कोरोना के 103 नए मामले, आज 63 मरीज ठीक हुए, बीते 24 गंटे में कोई मौत नहीं

11 Aug 2021, 7:42 PM

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री बोले- अगर 700 टन ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी, फिर लगेगा लॉकडाउन


11 Aug 2021, 7:41 PM

सदन में हंगामे के बाद विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा से वॉकआउट किया

11 Aug 2021, 7:40 PM

कर्नाटक में कोरोना के 1826 नए मामले, बीते 24 घंटे में 1618 मरीज ठीक हुए, 33 की मौत


11 Aug 2021, 7:33 PM

तमिलनाडु में कोरोना के 1964 नए मामले, पिछले 24 घंटे में 28 मरीजों की मौत

11 Aug 2021, 7:32 PM

केरल में संदिग्ध नए वेरिएंट की खबरें बिना किसी आधार के हैं और बिल्कुल झूठी हैं: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय


11 Aug 2021, 7:22 PM

उत्तर प्रदेश: बाढ के कारण प्रयागराज में आवासीय इलाकों के अंदर पानी घुसा

11 Aug 2021, 7:21 PM

बीजेपी सरकार प्रचार में अव्वल है, नकद प्रोत्साहन पुरस्कार राशि वितरित करने में फिसड्डी: कांग्रेस


11 Aug 2021, 7:20 PM

राज्यसभा ने राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग (संशोधन) विधेयक, 2021 पारित किया

11 Aug 2021, 7:03 PM

दिल्ली: पीएम मोदी से मिले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़


11 Aug 2021, 7:00 PM

सीएम अमरिंदर की पीएम मोदी से मुलाकात, कृषि कानून रद्द करने की अपील

11 Aug 2021, 6:49 PM

दिल्ली: कांग्रेस पार्टी ने कल संसद में अपने राज्यसभा और लोकसभा सांसदों की बैठक बुलाई


11 Aug 2021, 6:44 PM

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 37 नए मामले, 47 मरीज ठीक हुए

11 Aug 2021, 6:43 PM

राजस्थान: भीलवाड़ा ज़िले के आसींद थाना क्षेत्र में अवैध खनन के दौरान मलबा ढहने से 7 मज़दूरों की मृत्यु हुई


11 Aug 2021, 6:41 PM

हिमाचल भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 10 हुई, अब तक 14 लोग बचाए गए, यात्रियों से भरी बस की तलाश अब भी जारी

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन के बाद यात्रियों से भरी एक बस और अन्य कई गाड़ियां मलबे में दब गईं। हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 14 लोगों को बचाया गया है। मलबे में अभी भी 50 लोगों के फंसे होने की आशंका है। बचाव अभियान जारी है।

11 Aug 2021, 6:38 PM

राज्यसभा में पारित किया गया इंश्योरेंस संशोधन बिल


11 Aug 2021, 6:38 PM

महाराष्ट्र: राज्य में अब रात 10 बजे तक खुलेंगे होटल और रेस्टोरेंट्स

11 Aug 2021, 6:32 PM

हिमाचल भूस्खलन में एक और लाश मिली, अब तक 5 लोगों की मौत


11 Aug 2021, 6:28 PM

सरकारी पैसे से सरकारी जमीन पर नहीं बनने देंगे हज हाउस: VHP

11 Aug 2021, 6:27 PM

विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही शाम 6.26 बजे तक के लिए स्थगित


11 Aug 2021, 6:26 PM

संसद ने ओबीसी सूची पर संविधान संशोधन विधेयक पारित किया

11 Aug 2021, 6:21 PM

दिल्ली: जंतर-मंतर के पास भड़काऊ नारेबाजी के मामले में गिरफ्तार अश्विनी उपाध्याय को जमानत मिली


11 Aug 2021, 6:20 PM

मणिपुर: भारतीय हॉकी खिलाड़ी सुशीला चानू और नीलकांत शर्मा इंफाल पहुंचे, एयरपोर्ट पर हुआ शानदार स्वागत

11 Aug 2021, 6:03 PM

हिमाचल भूस्खलन में अब तक 4 की मौत, करीब 50 लोग अभी भी फंसे, ITBP का ऑपरेशन जारी

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन के बाद यात्रियों से भरी एक बस और अन्य कई गाड़ियां मलबे में दब गईं। हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 10 लोगों को बचाया गया है। मलबे में अभी भी 50 लोगों के फंसे होने की आशंका है। बचाव अभियान जारी है।


11 Aug 2021, 6:00 PM

दिल्ली में हैवानीयत की शिकार नाबालिग बच्ची के बचे अवशेष का अंतिम संस्कार माता-पिता ने किया

दक्षिण पश्चिम दिल्ली के डीसीपी इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि पुरानी नांगल दिल्ली कैंट में हैवानीयत का शिकार हुए नाबालिग लड़की के बचे अवशेष और पैरों का अंतिम संस्कार आज उसके माता-पिता द्वारा किया गया। दाह संस्कार के दौरान, पास में चल रहे विरोध-प्रदर्शन से करीब 25-30 लोगों ने श्मशान में घुसने की कोशिश की, लेकिन माता-पिता ने इसके लिए सहमति नहीं दी और इसलिए स्थानीय पुलिस ने उन्हें वहां से जाने के लिए कहा।

11 Aug 2021, 5:54 PM

हिमाचल में भूस्खलन में दबकर 3 की मौत, 50 लोग फंसे, ITBP के 300 जवान रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन के बाद यात्रियों से भरी बस मलबे में दब गई है। बस के अलावा कई गाड़ियां मलबे में दब गईं। अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। मलबे में करीब 50 लोगों के फंसे होने की आशंका है। ITBP के 300 जवान रेस्क्यू कार्य में जुटे हैं।


11 Aug 2021, 5:43 PM

उत्तर प्रदेश में रविवार को जारी रहेगा कोरोना लॉकडाउन, सोमवार से शनिवार सुबह 6 से रात 10 बजे तक आवाजाही की अनुमति 

उत्तर प्रदेश के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने कहा कि 14 अगस्त से सोमवार से शनिवार तक सुबह 6 बजे से शाम 10 बजे तक लोगों की आवाजाही की अनुमति होगी। रविवार को लॉकडाउन/कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा। लोगों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनना, सामाजिक दूरी का पालन करना और सैनिटाइटर का उपयोग करना होगा।

11 Aug 2021, 5:41 PM

हिमाचल के किन्नौर में भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 3 हुई, बचाव अभियान जारी


11 Aug 2021, 5:30 PM

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की

11 Aug 2021, 5:20 PM

पीएम मोदी ने CII के वार्षिक सत्र में कहा- देश रिकॉर्ड FDI हासिल कर रहा है, विदेशी मुद्रा भंडार भी उच्च स्तर पर

पीएम नरेंद्र मोदी ने सीआईआई के वार्षिक सत्र 2021 को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत रिकॉर्ड प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्राप्त कर रहा है। सरकार के कई प्रयासों से एफपीआई निवेश भी नए रिकॉर्ड बना रहा है। आज देश का विदेशी मुद्रा भंडार सर्वकालिक उच्च स्तर पर है।


11 Aug 2021, 5:14 PM

अमरिंदर सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से की मुलाकात, वैक्सीन आपूर्ति बढ़ाने की मांग मानने पर जताया आभार

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात के बाद कहा कि पंजाब में वैक्सीन की आपूर्ति बढ़ाने के मेरे अनुरोध का तुरंत जवाब देने के लिए उनका आभारी हूं। उन्होंने टीके की आपूर्ति में तत्काल 25 प्रतिशत वृद्धि का आदेश देते हुए अक्टूबर के अंत तक हमारी पूरी मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया है।

11 Aug 2021, 5:14 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी CII के वार्षिक सत्र 2021 को संबोधित कर रहे हैं


11 Aug 2021, 5:01 PM

हिमाचल में भूस्खलन से कोहराम! अब तक 2 की मौत, 60 लोग फंसे, ITBP के 300 जवान रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन के बाद यात्रियों से भरी बस मलबे में दब गई है। बस के अलावा कई गाड़ियां मलबे में दब गईं। बताया जा रहा है कि मलबे में करीब 60 से लोगों के फंसे होने की आशंका है। अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 6 लोग घायल हुए हैं। आटीबीपी के 300 जवान रेस्क्यू कार्य में जुटे हुए हैं।

11 Aug 2021, 4:46 PM

आज दिल्ली शिक्षा बोर्ड के साथ अंतरराष्ट्रीय शिक्षा बोर्ड का समझौता हुआ: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “आज दिल्ली शिक्षा बोर्ड के साथ अंतरराष्ट्रीय शिक्षा बोर्ड का समझौता हुआ है, अब दिल्ली शिक्षा बोर्ड के तहत जितने स्कूल आएंगे उन सभी स्कूल के बच्चों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा मिलेगी।”

उन्होंने कहा, “17वीं लोकसभा का छठा सत्र कामकाज की दृष्टि से मेरी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रहा। पिछले 2 साल के अंदर 5 सत्रों में सांसद सदस्यों के सक्रिय सहयोग से सदन की उत्पादकता 122% रही। इस बार गतिरोध टूटा नहीं जिसके कारण सदन का कामकाज अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रहा।”


11 Aug 2021, 4:40 PM

आंध्र प्रदेश में कोरोना के 1,869 नए केस आए सामने, 18 लोगों की मौत

11 Aug 2021, 4:25 PM

दिल्ली का शिक्षा बोर्ड एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का बोर्ड है: केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कुछ महीने पहले हमने दिल्ली का अपना शिक्षा बोर्ड बनाया था। दिल्ली का शिक्षा बोर्ड एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का बोर्ड है। ये अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा देता है।


11 Aug 2021, 4:10 PM

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन स्थल से कुल 10 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन स्थल से कुल 10 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है और दो लोगों की मौत हो गई है।

11 Aug 2021, 4:01 PM

अमरावती: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी ने आज महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी ई रजनी को सम्मानित किया

अमरावती: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी ने आज महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी ई रजनी को सम्मानित किया और उन्हें 25 लाख रुपये देने तथा परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की।


11 Aug 2021, 3:51 PM

यूपी में सप्ताहिक बंदी से जल्द मिल सकती है राहत, जारी होगी गाइडलाइन

उत्तर प्रदेश के लोगों साप्ताहिक बंदी से छुटकारा मिल सकता है। अब प्रदेशवासियों को दो दिन की साप्ताहिक बंदी से भी छुटकारा मिल सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को इस संबंध में गृह विभाग विस्तृत गाइडलाइन जारी करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को टीम 9 की बैठक में गृह विभाग को विस्तृत गाइडलाइन जारी करने के निर्देश दिए। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि प्रत्येक स्थान पर प्रत्येक दशा में कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन कराया जाए। कहीं भी अनावश्यक भीड़भाड़ न हो। पुलिस पेट्रोलिंग सतत जारी रहे। नवीन व्यवस्था के संबंध में समुचित दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोविड की नियंत्रित स्थिति को देखते हुए दो दिवसीय साप्ताहिक बंदी में आंशिक छूट दिए जाने पर विचार किया जा सकता है, लेकिन प्रत्येक स्थान पर प्रत्येक दशा में कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से पालन कराया जाए।

11 Aug 2021, 3:33 PM

लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी और अन्य सांसदों ने आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की।


11 Aug 2021, 3:20 PM

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन बेहद परेशान करने वाला है: जेपी नड्डा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा, “हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन बेहद परेशान करने वाला है क्योंकि कई लोगों के फंसे होने की खबर है। मैं पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रभावित क्षेत्रों में हर संभव मदद करने का अनुरोध करता हूं।”

11 Aug 2021, 3:04 PM

हिमाचल लैंडस्लाइड हादसा: बस का ड्राइवर निकल गया है- विधायक जगत सिंह नेगी

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी ने कहा, “मेरे चुनाव क्षेत्र किन्नौर में निगुलसारी नामक स्थान है उससे करीब 2 किलोमीटर पीछे रामपुर की तरफ भूस्खलन के कारण अभी एक बस दबी हुई है। कुछ छोटी गाड़ियों और एक ट्रक के भी दबे होने की आशंका है। बस का ड्राइवर निकल गया है।”

उन्होंने कहा, “ड्राइवर शॉक में है इसलिए स्पष्ट नहीं बता पा रहा है कि अंदर कितने लोग हैं। कभी 20 कभी 25 कह रहा है। अभी तक रेस्क्यू करना संभव नहीं है। एक छोटी गाड़ी के ड्राइवर को बचा लिया गया है। ITBP मौके पर पहुंच गई है लेकिन अभी तक चट्टानों का खिसकना बंद नहीं हुआ है।”


11 Aug 2021, 2:42 PM

लैंडस्लाइड हादसे पर गृह मंत्री अमित शाह ने हिमाचल के सीएम से बात की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज किन्नौर जिले में रिकांग पियो-शिमला राजमार्ग पर भूस्खलन के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से बात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। गृह मंत्री ने फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए और स्थिति का जायज़ा लेने के लिए ITBP के महानिदेशक से भी बात की।

11 Aug 2021, 2:29 PM

हिमाचल में लैंडस्लाइड से कोहराम! बस, दो कारें मलबे में दबीं, 40 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर के चौरा में नेशनल हाइवे पर बड़ा हादसा हुआ है। लैंडस्लाइड के बाद यात्रियों से भरी बस मलबे में दब गई है। बस के अलावा दो कारें भी मलबे में दब गई हैं। 40 से ज्यादा लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।


11 Aug 2021, 2:17 PM

मध्य प्रदेश के भोपाल में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

मध्य प्रदेश के भोपाल में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने महंगाई, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने और बेरोजगारी को लेकर प्रदर्शन किया।

11 Aug 2021, 2:03 PM

टनकपुर से बागेश्वर रेललाइन प्रस्तावित है, इसके संबंध में गृह मंत्री से बात हुई: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी 

गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “टनकपुर से बागेश्वर रेललाइन प्रस्तावित है, इसके संबंध में बात हुई है। हमारा एक रेलवे का प्रोजेक्ट चल रहा है उसकी प्रगति बारे में बात हुई है। देहरादून से टिहरी तक एक टनल बननी है उसके बारे में चर्चा की है।”


11 Aug 2021, 1:43 PM

'स्वतंत्रता दिवस पर आमंत्रित लोग ही लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह देखने के लिए आ सकते हैं'  

दिल्ली के संजय कुमार ज्वाइंट सीपी ट्रैफिक ने कहा, “इस बार स्वतंत्रता दिवस पर आमंत्रित लोग ही लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह देखने के लिए आ सकते हैं। मेट्रो की सेवाएं यथास्थिति चालू रहेंगी।”

11 Aug 2021, 1:18 PM

दूसरा क्रांतिकारी कदम शुरू करने जा रहे हैं: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

परिवहन विभाग की फ़ेसलेस सेवाओं की शुरुआत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “दूसरा क्रांतिकारी कदम शुरू करने जा रहे हैं। सुबह 10:30 बजे दिल्ली के शिक्षा विभाग ने शिक्षा का एक अंतर्राष्ट्रीय बोर्ड है जिसके साथ करार के लिए स्कूल, सरकारें बहुत लालायित रहती हैं। हमने उनके साथ एग्रीमेंट किया है।”


11 Aug 2021, 12:57 PM

बिहार: पटना के दीघा बिंद टोली गांव के बारिश से जलभराव, लोग नाव का इस्तेमाल कर रहे

11 Aug 2021, 12:55 PM

यहां पहाड़ के किसानों के अलग मुद्दे हैं: उत्तराखंड के देहरादून में किसान नेता राकेश टिकैत

उत्तराखंड के देहरादून में किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, “यहां पहाड़ के किसानों के अलग मुद्दे हैं। मैदानी भाग के अलग मुद्दे हैं। पहाड़ के किसानों के लिए सरकार को नीति बनानी चाहिए। सरकार यहां सड़कें बनाए और पर्यटन पर काम करे। सभी इस आंदोलन से जुड़े हैं। हम वापस नहीं जाएंगे।”


11 Aug 2021, 12:39 PM

दिल्ली के तत्कालीन मुख्य सचिव से मारपीट मामले में सीएम केजरीवाल और डिप्टी सीएम सिसोदिया समेत 9 विधायक बरी

दिल्ली की एक अदालत ने दिल्ली के तत्कालीन मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ मारपीट करने के आरोप में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और 9 अन्य विधायकों को बरी कर दिया है। हालांकि, कोर्ट ने इस मामले में आप के दो विधायकों अमानतुल्लाह खान और प्रकाश जरवाल के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया है।

कोर्ट के फैसले पर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा, “यह न्याय और सच्चाई की जीत का दिन है। कोर्ट ने कहा कि मामले में सभी आरोप झूठे और निराधार थे, सीएम को आज उस झूठे मामले में बरी कर दिया गया। हम कह रहे थे कि आरोप झूठे थे। सीएम के खिलाफ रची साजिश गई थी।”

11 Aug 2021, 12:29 PM

सरकार का एक ही मकसद है विपक्ष को छोटा दिखाना और सच को गुमराह करना: अधीर रंजन चौधरी

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “सदन अचानक बंद हो गया। सरकार और सत्तारुढ़ पार्टी की तरफ से हमारे खिलाफ शिकायत दर्ज करने में कोई कमी नहीं होगी, क्योंकि उनका एक ही मकसद है विपक्ष को छोटा दिखाना और सच को गुमराह करना।”

उन्होंने आगे कहा, “बार-बार गुहार लगाने के बाद भी सरकार ने सदन में पेगासस पर चर्चा का मौका नहीं दिया। अंतिम दिन तक चर्चा नहीं हुई। सरकार राज्यसभा और लोकसभा में पेगासस पर अलग-अलग बयान देती है। इस पर रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और सूचना और प्रसारण मंत्रालय अलग-अलग बयान देते हैं।”


11 Aug 2021, 11:51 AM

लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, मानसून सत्र 13 अगस्त तक चलने वाला था  

11 Aug 2021, 11:35 AM

चंडीगढ़ में आज से कॉलेज खुले 

चंडीगढ़ में आज से कॉलेज खुल गए हैं। नए एडमिशन के लिए छात्र कॉलेज पहुंच रहे हैं। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक संस्थान के मुखिया जरूरत के मुताबिक (ऑनलाइन और ऑफलाइन) माध्यम अपना सकते हैं। एक छात्र ने कहा, ''बहुत खुशी है, ऑनलाइन ठीक से पढ़ाई नहीं हो पाती है।''


11 Aug 2021, 11:18 AM

सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा में लोकतांत्रिक सिद्धांतों की हत्या की है: कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा, “लोगों ने हमें संसद में क्यों भेजा है? हमें यहां लोगों के मुद्दे उठाने हैं। हम कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए कह रहे हैं। पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों पर चर्चा के लिए कह रहे हैं। सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा में लोकतांत्रिक सिद्धांतों की हत्या की है।”

11 Aug 2021, 10:33 AM

उत्तराखंड: महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया का देहरादून में जॉली ग्रांट हवाई अड्डे पर स्वागत  

वंदना कटारिया ने कहा, “मुझे बहुत अच्छा लग रहा है, मैंने सोचा नहीं था कि इतना ज़्यादा हो पाएगा। हम लोग मेडल के बहुत नजदीक थे, मेडल नहीं जीत पाए परन्तु हमने भारत में लोगों का दिल जीता है।”


11 Aug 2021, 10:19 AM

ओडिशा में 10 अगस्त को 1,078 नए मामले दर्ज किए गए, 65 लोगों की मौत

11 Aug 2021, 10:02 AM

'राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड वैक्सीन की 53.24 करोड़ से अधिक डोज उपलब्ध कराई गई' 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, “राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोरोना वायरस वैक्सीन की 53.24 करोड़ से अधिक (53,24,44,960) डोज उपलब्ध कराई गई है। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अभी वैक्सीन की 2.25 करोड़ से अधिक (2,25,03,900) डोज उपलब्ध है।”


11 Aug 2021, 9:41 AM

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 38,353 नए मामले सामने आए

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 38,353 नए मामले सामने आए। सक्रिय मामले 140 दिन में सबसे कम 3,86,351 हो गए हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 97.45% हो गई है।

11 Aug 2021, 9:15 AM

यूपी सरकार की बर्बरता का जवाब 2022 में जनता देगी: अजय कुमार लल्लू 

उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा, “कांग्रेस पार्टी बीजेपी गद्दी छोड़ो नारे के साथ 2 दिन लगातार सड़कों पर रही, संघर्ष किया। जिस प्रकार मऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठी बरसाने का काम इस सरकार ने किया है, एक-एक लाठी का जवाब 2022 में उत्तर प्रदेश की जनता देगी।”


11 Aug 2021, 9:00 AM

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने पेट्रोल-डीजल और LPG की बढ़ती कीमतों के मुद्दे पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने पेट्रोल, डीज़ल और एलपीजी की बढ़ती कीमतों के मुद्दे पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।

11 Aug 2021, 8:53 AM

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने 'पेगासस प्रोजेक्ट' मीडिया रिपोर्ट पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया


11 Aug 2021, 8:46 AM

आज राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष के चैंबर में राज्यसभा और लोकसभा में विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक होगी

11 Aug 2021, 8:45 AM

पंजाब: भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी प्रार्थना करने के लिए अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचे


11 Aug 2021, 8:28 AM

मुंबई में 15 अगस्त से शुरू होंगी लोकल ट्रेन, जारी किए जा रहे पास, जानें क्या है नियम 

मुंबई में 15 अगस्त से लोकल ट्रेन शुरू होंगी, जिसके लिए पास जारी किए जा रहे हैं। दादर रेलवे स्टेशन से बीएमसी अधिकारी अनिल काटे ने बताया, "जिन्होने वैक्सीन के दोनों डोज लिए हैं उनका सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन कराकर रेलवे का पास दिया जाएगा। काउंटर सुबह 7 से रात 11 बजे तक चालू है।"

11 Aug 2021, 8:22 AM

राजस्थान: चोमू में उल्लू बेचने के नाम पर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान में जयपुर ग्रामीण के डीसीपी संदीप सारस्वत ने कहा, “चोमू में उल्लू बेचने के नाम पर ठगी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। थाना कालाडेरा में शिकायत मिली कि आरोपियों ने 90 लाख रुपये का उल्लू 5 लाख में देने का प्रलोभन देकर ठगी की और फरार हो गए। 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।”


11 Aug 2021, 8:18 AM

पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद में गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण भूमि कटाव

11 Aug 2021, 8:12 AM

मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 863 नए मामले सामने आए

मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 863 नए मामले सामने आए। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 46,320 है जिसमें 12,427 सक्रिय मामले, 33,722 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 171 मौतें शामिल हैं।


11 Aug 2021, 8:06 AM

टोक्यो ओलंपिक से अमृतसर लौटे हॉकी खिलाड़ी, परिजनों ने किया शानदार स्वागत

टोक्यो ओलंपिक से भारतीय पुरुष और महिला हॉकी खिलाड़ी पंजाब के अमृतसर पहुंचे। इस दौरान खिलाड़ियों के परिजनों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia