बड़ी खबर LIVE: कांग्रेस ने मोदी सरकार के 7 साल में पेट्रोल-डीजल पर बढ़े उत्पाद शुल्क को वापस लेने की मांग की

कांग्रेस ने मोदी सरकार द्वारा पिछले 7 साल के दौरान पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में की गई वृद्धि को पूर्ण रूप से वापस लेने की मांग की है। कांग्रेस ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में कमी का लाभ लोगों को दिया जाना चाहिए।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

12 Jun 2021, 12:00 AM

दिल्ली में लॉकडाउन से राहत के बाद भी जनपथ बाजार में नहीं आ रहे खरीदार

दिल्ली में ऑड-ईवन नियम के तहत बाजार खोले जा रहे हैं, परन्तु दुकानदारों को कम खरीदारों के चलते समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जनपथ के एक दुकानदार मनोज कुमार ने बताया, "अभी सामान्य स्थिति से दूर हैं, लोग बाजार नहीं आ रहे। यह मार्केट पर्यटकों पर निर्भर है। सिर्फ 10% काम चल रहा है।"

11 Jun 2021, 11:45 PM

केरल में 5 साल में सभी ग्राम कार्यालय बनेंगे स्मार्ट, 2 अक्टूबर से सभी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध होंगी

केरल के मुख्यमंत्री ने कहा है कि 2 अक्टूबर तक ग्राम कार्यालयों से सभी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध करा दी जाएंगी। 1,666 ग्राम कार्यालयों में से 126 वर्तमान में स्मार्ट हैं। 342 वर्तमान में स्मार्ट बन रहे हैं। केरल के सभी ग्राम कार्यालय अगले 5 वर्षों में स्मार्ट हो जाएंगे।

11 Jun 2021, 11:38 PM

कोविशील्ड डोज के अंतराल में बदलाव फिलहाल नहीं, नीति आयोग सदस्य ने अध्ययन की जरूरत बताया

कोविशील्ड टीके की दो खुराक के बीच अंतराल को कम करने की वकालत करने वाले कुछ अध्ययनों की खबरों पर आज सरकार की ओर से नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने कहा कि इसमें हड़बड़ी की जरूरत नहीं है। समयावधि बढ़ाने के लिए भारतीय परिप्रेक्ष्य में उचित वैज्ञानिक अध्ययन की जरूरत होगी।


11 Jun 2021, 11:20 PM

असम सीएम हिंत बिस्वा सरमा ने नागपुर में संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात किया

11 Jun 2021, 11:19 PM

मुकुल रॉय को टीएमसी में लौटने पर बीजेपी ने मीर जाफर करार दिया

मुकुल रॉय के टीएमसी में वापस जाने पर बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें मीर जाफर बता दिया। बीजेपी सांसद ने कहा कि ईस्ट इंडिया कंपनी भारत में प्रवेश करने के लिए एक मीर जाफ़र रखी थी, इतिहास में मीर जाफ़र होता है जो पूरी जाति को, पूरी देश को खत्म कर देता है। मुकुल रॉय एक मीर जाफ़र है।


11 Jun 2021, 10:54 PM

चेन्नई में एमजीएम हेल्थकेयर में ड्राइव-थ्रू कोरोना टीकाकरण शिविर शुरू हुआ

11 Jun 2021, 10:23 PM

ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारी जारी, श्रद्धालुओं के बिना होगी यात्रा

ओडिशा के पुरी में रथ यात्रा की तैयारियां चल रही हैं। पुरी के जिलाधिकारी समर्थ वर्मा ने कहा कि रथ के कुल 42 पहियों में से 39 का निर्माण हो चुका है, करीब 200 मजदूर काम कर रहे हैं। वे अलग-अलग आइसोलेशन में रहते हैं, सामान्य जनता से उनका न्यूनतम संपर्क होता है। उन्होंने कहा कि हम सरकार के आदेश के अनुसार भक्तों की उपस्थिति के बिना रथ यात्रा का आयोजन करेंगे। यह पिछले साल की तरह होगा। रथ खींचने वाले सभी लोगों का आरटी-पीसीआर टेस्ट होगा। सख्त प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। घरों में बैठे लोग जुलूस को ऑनलाइन देख सकते हैं।


11 Jun 2021, 9:45 PM

कांग्रेस ने मोदी सरकार के 7 साल में पेट्रोल-डीजल पर बढ़े उत्पाद शुल्क को वापस लेने की मांग की

कांग्रेस ने मोदी सरकार द्वारा पिछले 7 साल के दौरान पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में की गई वृद्धि को पूर्ण रूप से वापस लेने की मांग की है। कांग्रेस ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में कमी का लाभ लोगों को दिया जाना चाहिए और पेट्रोल-डीजल की दरों को उसी के अनुसार कम किया जाना चाहिए।

11 Jun 2021, 9:30 PM

मुकुल रॉय की घरवापसी पर ममता का दावा- अभी और लोग बीजेपी से आएंगे

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने आज मुकुल राय के टीएमसी में वापस आने के मौके पर दावा किया अभी बीजेपी से और लोग आएंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि जब जानकारी आएगी हम आपको बता देंगे। साथ ही ममता ने कहा हम उन पर विचार नहीं कर रहे हैं जिन्होंने बीजेपी के लिए, पैसे के लिए पार्टी की आलोचना की और चुनाव से पहले धोखा दिया। हम केवल उन लोगों पर विचार करेंगे जो सौम्य, शांत हैं और कभी कटुता नहीं दिखाई


11 Jun 2021, 9:21 PM

किसानों ने 26 जून को देश भर में राजभवन पर धरना देने का ऐलान किया

11 Jun 2021, 9:13 PM

तेलंगाना में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1707 नए केस मिले, 16 लोगों की मौत


11 Jun 2021, 9:02 PM

जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 906 केस, बीते 24 घंटे में 17 की मौत

11 Jun 2021, 8:59 PM

पंजाब में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1230 नए केस, 59 मरीजों की मौत


11 Jun 2021, 8:10 PM

पश्चिम बंगाल में कोरोना के 4883 नए केस, 89 मौतें 

11 Jun 2021, 7:43 PM

यूपी के सीएम योगी के बुरे दिन शुरू, पद बचाने के लिए दर-दर भटक रहे, अखिलेश  का तंज 

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने यूपी के सीएम आदित्यनाथ के दिल्ली दौरे को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सीएम योगी के बुरे दिन शुरू हो गए हैं। उनकी कुर्सी खतरे में है और पद बचाने के लिए उन्हें दर-दर भटकना पड़ रहा है।


11 Jun 2021, 7:36 PM

चंडीगढ़ में आज  कोरोना के 70 नए मामले, 3 मौतें और 84 डिस्चार्ज दर्ज़ किए गए

11 Jun 2021, 7:35 PM

चंडीगढ़ में 13 जून को सुबह 5 बजे से 14 जून की सुबह 5 बजे तक कोरोना कर्फ्यू रहेगा: चंडीगढ़ प्रशासन


11 Jun 2021, 7:34 PM

दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

11 Jun 2021, 7:25 PM

तमिलनाडु में कोरोना के 15759 नए केस, बीते 24 घंटे में 378 मरीजों की मौत


11 Jun 2021, 7:25 PM

मणिपुर में कोरोना के 1105 नए केस, बीते 24 घंटे में 19 मरीजों की मौत

11 Jun 2021, 7:13 PM

मुंबई में 13 और 14 जून को भारी बारिश की चेतावनी


11 Jun 2021, 7:12 PM

कर्नाटक में कोरोना के 8249 नए केस, बीते 24 घंटे में 159 मरीजों की मौत

11 Jun 2021, 7:05 PM

तमिलनाडु में और अधिक ढील के साथ 21 जून तक बढ़ा लॉकडाउन


11 Jun 2021, 6:51 PM

राजस्थान में कोरोना के 446 नए केस, बीते 24 घंटे में 27 मरीजों की मौत

11 Jun 2021, 6:42 PM

मुंबई में कोरोना के 696 नए केस, बीते 24 घंटे में 24 लोगों की मौत


11 Jun 2021, 6:33 PM

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में कोरोना से 21 लोगों की मौत, 287 नए केस

11 Jun 2021, 6:26 PM

दिल्ली: पीएम मोदी से मिलने उनके आवास पहुंचे जेपी नड्डा और अमित शाह


11 Jun 2021, 6:25 PM

गोवा में कोरोना के 423 नए केस, बीते 24 घंटे में 8 की मौत

11 Jun 2021, 6:18 PM

केरल में कोरोना के 14233 नए केस, बीते 24 घंटे में 173 मरीजों की मौत


11 Jun 2021, 6:11 PM

कोरोना से राहत, राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में 238 नए केस, 24 मरीजों की मौत

11 Jun 2021, 6:09 PM

आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 8239 नए केस, 61 मरीजों की मौत


11 Jun 2021, 5:44 PM

ओडिशा में कल भारी बारिश का अनुमान, 14 जून तक बारिश होने की संभावना 

11 Jun 2021, 5:42 PM

दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी सदन से रवाना हुए


11 Jun 2021, 5:24 PM

जीतन राम मांझी दुविधा में हैं तो हमारा दरवाजा खुला है वह यहां आ सकते हैं: राजद नेता तेज प्रताप यादव

11 Jun 2021, 5:15 PM

हम चुनाव से ठीक पहले टीएमसी छोड़ने वालों को वापस नहीं लेंगे; वे 'गद्दार' हैं: ममता बनर्जी


11 Jun 2021, 5:13 PM

आप नेता आतिशी का केंद्रपर बड़ा हमला, कहा- लोगों को वैक्सीन लगावाने की जगह सड़क छाप गुंडे काम कर रही सरकार

11 Jun 2021, 5:08 PM

पहले की तरह मुकुल रॉय पार्टी में अहम भूमिका निभाएंगे, TMC एक परिवार है: ममता बनर्जी


11 Jun 2021, 5:06 PM

कोलकाता: टीएमसी में शामिल होने के बाद बोले मुकुल रॉय- बीजेपी में शोषण ज्यादा

11 Jun 2021, 4:44 PM

मुकुल रॉय कोलकाता में सीएम ममता बनर्जी की मौजूदगी में टीएमसी में शामिल 

कोलकाता में बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय और उनके बेटे शुभ्रांशु रॉय पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में टीएमसी में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मैं आज टीएमसी में शामिल हुआ हूं। वर्तमान परिस्थितियों में कोई भी भारतीय जनता पार्टी में नहीं रहेगा।

सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि हम मुकुल रॉय का स्वागत करते हैं। वह पार्टी में अहम भूमिका निभाएंगे।


11 Jun 2021, 4:36 PM

15 तारीख से हरियाणा में होगा सीरो सर्वे, इसमें 6 साल से ऊपर के बच्चे भी होंगे शामिल: अनिल विज

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा, “15 तारीख से हम हरियाणा में सीरो सर्वे कराने जा रहे हैं। इससे हमें पता लगता है कि कितने प्रतिशत जनता में एंटीबॉडी बन चुकी है। भविष्य के लिए योजना बनाने में इससे मदद मिलेगी। इस बार के सीरो सर्वे मे 6 साल से ऊपर के बच्चों को भी शामिल किया जाएगा।”

11 Jun 2021, 4:35 PM

देश में अब तक 24.61 करोड़ कोविड वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं: स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा, “अब तक 24.61 करोड़ कोविड वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं। स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंट लाइन वर्कर्स की पहली डोज़ पर अच्छा काम किया गया, अब हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि इनको दूसरी डोज़ समय पर लगे।”


11 Jun 2021, 4:31 PM

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 44वीं जीएसटी परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगी।

11 Jun 2021, 4:04 PM

उत्पाद शुल्क में कटौती करके ईंधन की कीमतों में कम से कम 25 रुपये की कटौती की जा सकती है: भोपाल में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह


11 Jun 2021, 4:04 PM

एक मामला सामने आया है जिसमें नाबालिग बच्ची किसी के साथ बैठे थी, दो लोगों ने आकर उनके साथ मारपीट की और वीडियो भी बनाया: एसपी देहात, मुरादाबाद

11 Jun 2021, 3:32 PM

प्रदूषण के खिलाफ दिल्ली सरकार अभियान चला रही है: गोपाल राय

दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा कि प्रदूषण के खिलाफ सरकार अभियान चला रही है, 5 जून से दिल्ली के अंदर 14 नर्सरी में औषधीय पौधों को मुफ्त में वितरित किया जा रहा है। आज हमने एक नर्सरी में ग्रीन हाउस तैयार करने की शुरूआत की, जिससे आधुनिक तरीके से पौधों को जल्दी विकसित कर सकें।


11 Jun 2021, 3:01 PM

बंगाल: तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी कोलकाता में तृणमूल भवन पहुंचे   

11 Jun 2021, 2:59 PM

कर्नाटक: मेंगलुरु पुलिस ने शहर में अवैध रूप से रह रहे 38 श्रीलंकाई लोगों को गिरफ्तार किया


11 Jun 2021, 2:56 PM

मैं कभी भी पार्टी की एकजुटता और मजबूती में रोड़ा नहीं बनूंगा: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा, “मैं कांग्रेस के किसी भी प्रयास के अंदर कोई रोड़ा नहीं बनना चाहता। मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि अगर किसी और को PCC प्रधान बनाकर कांग्रेस मजबूत होती है तो आज ही कर दिया जाए। मैं कभी भी पार्टी की एकजुटता और मजबूती में रोड़ा नहीं बनूंगा।”

11 Jun 2021, 2:48 PM

'ऑक्सीजन, राशन, परीक्षा या वैक्सीन का मसला हो, सभी में केंद्र सरकार पूरी तरह विफल रही'

दिल्ली उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, “ऑक्सीजन, राशन, परीक्षा या वैक्सीन का मसला हो, सभी में केंद्र सरकार पूरी तरह विफल रही है। अरविंद केजरीवाल ने गरीब लोगों का राशन घर पहुंचाने की बात कही थी तो आज केंद्रीय मंत्री आकर गाली-गुफ्तार करने लगे।”


11 Jun 2021, 2:46 PM

'उत्तराखंड में अब तक ब्लैक फंगस के कुल मरीजों की संख्या 356 है, जिसमें 56 की मौत हुई'

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में अब तक ब्लैक फंगस के कुल मरीजों की संख्या 356 है, जिसमें 56 की मौत हुई है।

11 Jun 2021, 2:44 PM

बंगाल: बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय कोलकाता में तृणमूल भवन पहुंचे


11 Jun 2021, 2:43 PM

दिल्ली: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की

11 Jun 2021, 2:37 PM

चीन के लिए पाकिस्तान बढ़ा रहा गधों की संख्या

पाकिस्तान में गधों की संख्या चालू वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान 100,000 बढ़कर 56 लाख हो गई है। पिछले साल यह संख्या करीब 55 लाख थी। पाकिस्तान ने आर्थिक सर्वेक्षण 2020-21 में ये जानकारी दी है। पाकिस्तान गधों को चीन निर्यात करता है जिनकी खाल का इस्तेमाल दवा बनाने में किया जाता है।


11 Jun 2021, 2:32 PM

लखनऊ: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को उनके आवास पर नजरबंद किया गया 

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के खिलाफ सभी पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन करने के कांग्रेस के कार्यक्रम से कुछ घंटे पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को शुक्रवार सुबह उनके घर में नजरबंद कर दिया गया। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष की रिहाइश के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है और उन्हें सूचित किया गया है कि उन्हें बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा।

11 Jun 2021, 2:03 PM

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सेना ने लोगों को आग से बचाया

जम्मू-कश्मीर के बारामूला की नूरबाग कॉलोनी में पिछली रात 15 घरों में आग लगने के बाद भारतीय सेना के जवानों ने कई लोगों की जान बचाई। 46 RR के कमांडर मेजर निखिल कुमार ने कहा, ''स्थानीय लोगों की मदद करके बहुत खुशी और संतुष्टि मिलती है। भरोसा है कि लोगों और सेना का विश्वास और बढ़ेगा।''


11 Jun 2021, 1:57 PM

बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय के टीएमसी में शामिल होने की संभावना: सूत्र

11 Jun 2021, 1:55 PM

उत्तर प्रदेश के कानपुर के निजी अस्पतालों में वैक्सीन नहीं होने से वैक्सीनेशन रोका गया

उत्तर प्रदेश के कानपुर के निजी अस्पतालों में वैक्सीन नहीं होने से वैक्सीनेशन रोक दिया गया है। कानपुर नर्सिंग होम एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया, ''अभी निजी अस्पतालों में वैक्सीन उपलब्ध नहीं है क्योंकि सरकार ने कहा है कि डायरेक्ट कंपनियों से खरीदें। अभी कंपनियां दे नहीं रही हैं।''


11 Jun 2021, 1:10 PM

अभिनेता दिलीप कुमार को मुंबई पीडी हिंदुजा अस्पताल से मिली छुट्टी 

11 Jun 2021, 1:05 PM

दिल्ली: यूपी के सीएम योगी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा से उनके आवास पर मिले 


11 Jun 2021, 1:04 PM

GDP, बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर राहुल गांधी का बीजेपी पर निशाना

11 Jun 2021, 12:51 PM

अभिनेता दिलीप कुमार मुंबई के पी.डी.हिंदुजा अस्पताल से डिस्चार्ज

अभिनेता दिलीप कुमार मुंबई के पी.डी.हिंदुजा अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


11 Jun 2021, 12:50 PM

मध्य प्रदेश कांग्रेस का पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ भोपाल में प्रदर्शन

मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ भोपाल में विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह भी शामिल हुए।

11 Jun 2021, 12:45 PM

कोरोना वायरस के चलते उत्तराखंड में 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं रद्द

उत्तराखंड सरकार ने कोरोना वायरस की मौजूदा स्थिति को देखते हुए 12वीं कक्षा की राज्य बोर्ड की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं।


11 Jun 2021, 12:39 PM

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ गुजरात कांग्रेस का प्रदर्शन

11 Jun 2021, 12:27 PM

महामारी के दौरान मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स वसूले: 2.74 लाख करोड़: प्रियंका गांधी


11 Jun 2021, 12:12 PM

दिल्ली: पीएम मोदी से मिलने के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री आवास से रवाना

दिल्ली में प्रधानमंत्री से उनके आवास पर मुलाकात करने के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ रवाना हो चुके हैं। यह मुलाकात करीब एक घंटे तक चली।

11 Jun 2021, 12:01 PM

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास 1.17 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज़ अभी भी उपलब्ध हैं: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय


11 Jun 2021, 11:43 AM

वैक्सीन की दूसरी डोज कोई छोड़ेगा नहीं: मुंबई मेयर

11 Jun 2021, 11:24 AM

मुंबई: मालवानी में इमारत का निर्माण करने वाले ठेकेदार रमजान शेख को गिरफ्तार किया

मुंबई पुलिस ने मालवानी में इमारत का निर्माण करने वाले ठेकेदार रमजान शेख को गिरफ्तार किया है। इस इमारत के बुधवार रात गिर जाने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने भवन मालिक रफीक सिद्दीकी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


11 Jun 2021, 11:11 AM

यूपी में सियासी हलचल के बीच दिल्ली में पीएम मोदी से मिलने पहुंचे सीएम योगी

उत्तर प्रदेश में बदलाव की अटलों के बीच सीए योगी दिल्ली में हैं। दिल्ली में सीएम योगी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे हैं। इससे पहले उन्होंने गुरुवार को दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।

11 Jun 2021, 11:09 AM

दिल्ली: पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीतमों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी नेता के. सी. वेणुगोपाल ने कहा, ''मोदी सरकार आम जनता को लूटना बंद करे। पिछले 5 महीनों में पेट्रोल-डीजल के दाम 44 बार बढ़ाए गए। 250 शहरों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक हैं।''


11 Jun 2021, 10:55 AM

ओडिशा में कल कोरोना वायरस के 5,235 नए मामले आए, 8,299 रिकवरी और 43 मौतें हुईं 

11 Jun 2021, 10:47 AM

अब ATM से पैसा निकालना अपकी जेब पर और पड़ेगा भारी! RBI ने बढ़ाई ये फीस

अब बैंक के ग्राहकों को एटीएम से किसी महीने में फ्री लिमिट से ज्यादा का लेनदेन महंगा पड़ेगा। रिजर्व बैंक ने ग्राहकों से लिए जाने वाले कस्टमर चार्ज और गैर बैंक एटीएम चार्ज में बढ़ोतरी कर दी है। आरबीआई ने एटीएम से लेनदेन पर इंटरचेंज फीस बढ़ा दिया है। इसका मतलब यह है कि आप यदि अपने बैंक की जगह किसी दूसरे बैंक के एटीएम से पैसा निकालते हैं तो फ्री लिमिट से ज्यादा ट्रांजैक्शन पर आपका ज्यादा पैसा कटेगा। यह बढ़त 1 अगस्त, 2021 को लागू होगा।


11 Jun 2021, 10:34 AM

पंजाब के अमृतसर में तेल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 

पंजाब में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने को लेकर अमृतसर में पेट्रोल पंप पर कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पार्टी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ आज देशभर के पेट्रोल पंपों के सामने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है।

11 Jun 2021, 10:27 AM

बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव के समर्थकों ने वैशाली में उनका 74वां जन्मदिन मनाया


11 Jun 2021, 10:16 AM

सच से, सवालों से, कार्टून से- वह सब से डरता है: राहुल गांधी

11 Jun 2021, 10:14 AM

देशभर में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कर्नाटक के हुबली में हल्ला बोल

कर्नाटक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हुबली में एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्टी आज देशभर में तेल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पेट्रोल पंप पर विरोध प्रदर्शन करेगी।


11 Jun 2021, 9:53 AM

अभिनेता दिलीप कुमार को आज मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी 

अभिनेता दिलीप कुमार को आज मुंबई के पी. डी. हिंदुजा अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज कर रहे डॉ. जलील पारकर ने बताया।

11 Jun 2021, 9:47 AM

मुंबई के पूर्वी सायन क्षेत्र के प्रतीक्षा नगर में बारिश होने से सड़कों पर जलभराव 


11 Jun 2021, 9:46 AM

मुंबई में लगातार हो रही बारिश से दादर में जलभराव

11 Jun 2021, 9:40 AM

महाराष्ट्र: मुंबई में लगातार हो रही बारिश से दादर में जलभरावदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 32,74,672 वैक्सीन लगाई गईं


11 Jun 2021, 9:36 AM

कोरोना का कहर! देश में 24 घंटे में 3403 लोगों की गई जान, 91,702 नए केस आए सामने

देश में कोरोना वायरस के 91,702 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,92,74,823 हुई। 3,403 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,63,079 हो गई है। 1,34,580 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,77,90,073 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 11,21,671 है।

11 Jun 2021, 9:02 AM

उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-2 में एक कॉल सेंटर में लगी आग पर काबू

उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-2 में एक कॉल सेंटर में आग लगई। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया है।


11 Jun 2021, 8:35 AM

मुंबई के माहिम इलाके में जलजमाव  

11 Jun 2021, 8:28 AM

हरियाणा के रेवाड़ी में 10 साल की बच्ची से रेप

हरियाणा के रेवाड़ी में 10 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। डीएसपी ने बताया, ''कल गांव में 10 साल की बच्ची के साथ रेप की सूचना मिली। रेप करने वालों में 10-12 साल के बच्चे और एक बालिग लड़का है। पिछले महीने की 24 तारीख को सभी ने मिलकर रेप किया और वीडियो बना लिया।''

उन्होंने कहा, “वीडियो वायरल होने के बाद कल घर वालों के संज्ञान में आया। कुल 7 बच्चे थे। FIR दर्ज करके बच्चों को अभिरक्षा में लिया गया। एक बालिग लड़के को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया। एक लड़का गिरफ्तार होना बाकी है। जिन लड़कों ने वीडियो वायरल किया है उनकी तलाश कर रहे हैं।”


11 Jun 2021, 8:04 AM

मुंबई में बारिश से बढ़ी मुश्किलें, कई इलाकों में जलभराव

मुंबई में बारिश का दौर जारी है। बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भारी बारिश के बाद शहर में कई जगहों पर जलभराव हो गया है। अंधेरी सबवे में भी पानी भर गया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia