बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर के लिए खरीदी जमीन में घोटाला? 10 मिनट में 18 करोड़ की हो गई 2 करोड़ की जमीन

अखिलेश सरकार में राज्य मंत्री रहे पवन पांडे ने आरोप लगाया है कि 2 करोड़ में जमीन का बैनामा हुआ और उसी दिन फिर साढ़े 18 करोड़ में एग्रीमेंट हुआ। एग्रीमेंट और बैनामा दोनों में ही ट्रस्टी अनिल मिश्रा और मेयर ऋषिकेष उपाध्याय गवाह हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

13 Jun 2021, 10:56 PM

बिहार में ब्लैक फंगस के अब तक 562 मामले, 76 की मौत: स्वास्थ्य विभाग

13 Jun 2021, 10:53 PM

पश्चिम बंगाल में कोरोना के 3984 नए केस, बीते 24 घंटे में 84 की मौत

13 Jun 2021, 10:17 PM

हरियाणा सरकार ने कुछ छूट के साथ कोविड लॉकडाउन को 21 जून तक के लिए बढ़ाया


13 Jun 2021, 10:11 PM

मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह के निधन पंजाब सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जताया शोक

13 Jun 2021, 10:08 PM

चीन के साथ हम विवाद की तरफ नहीं देख रहे हैं, जहां संभव होगा मिलकर सहयोग करेंगे- जो बाइडेन


13 Jun 2021, 10:07 PM

मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह का कोरोना से निधन

महान एथलीट मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह का रविवार को यहां निधन हो गया। 82 साल की निर्मल काफी समय से कोरोना से पीड़ित थीं और यहां के फोर्टिस अस्पताल में बीते 15 दिनों से उनका इलाज चल रहा था।

उनके पति मिल्खा सिंह भी कोरोना से पीड़ित थे लेकिन दो बार अस्पताल में भर्ती होने के बाद वह स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। मिल्खा सिंह और निर्मल के बेटे जीव मिल्खा सिंह भारत के अग्रणी गोल्फ खिलाड़ी हैं।

13 Jun 2021, 9:24 PM

पंजाब में कोरोना के 958 नये केस, बीते 24 घंटे में 49 की मौत


13 Jun 2021, 9:21 PM

महाराष्ट्र में कोरोना के 10442 नए केस, बीते 24 घंटे में 483 लोगों की मौत

13 Jun 2021, 8:42 PM

तमिलनाडु में कोरोना के 14016 नए केस, बीते 24 घंटे में 267 मौतें


13 Jun 2021, 8:41 PM

मुंबई में कोरोना के 700 नए केस, बीते 24 घंटे में 19 मरीजों की मौत

13 Jun 2021, 8:25 PM

कर्नाटक में कोरोना से 125 और लोगों की मौत, बीते 24 घंटे में 7810 नए केस


13 Jun 2021, 8:16 PM

चंडीगढ़ में कोरोना के 54 नए केस, बीते 24 घंटे में 3 और मरीजों की मौत

13 Jun 2021, 8:10 PM

जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 774 नए केस, 12 मौतें


13 Jun 2021, 8:09 PM

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के 237 नए केस, बीते 24 घंटे में 7 की मौत

13 Jun 2021, 8:04 PM

तेलंगाना में कोरोना से 15 और लोगों की मौत, 1280 नए केस


13 Jun 2021, 8:03 PM

बिहार में कोरोना के 487 नए केस, राज्य में कुल 5311 मामले एक्टिव

13 Jun 2021, 8:02 PM

पश्चिम बंगाल: बीजेपी नेता राजीव बनर्जी ने टीएमसी नेता पार्थ चटर्जी से मिले


13 Jun 2021, 8:01 PM

मणिपुर में कोरोना से 15 और लोगों की मौत, बीते 24 घंटे में 530 नए केस

13 Jun 2021, 7:29 PM

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा से की मुलाकात, सुरक्षा हालात पर की चर्चा


13 Jun 2021, 7:28 PM

दिल्ली: राज्य सरकार द्वारा जिम ना खोले जाने के निर्णय से जिम उद्योग से जुड़े लोग नाराज़

13 Jun 2021, 7:10 PM

गठबंधन के दौरान बीजेपी ने हमारे साथ 'गुलामों' की तरह बर्ताव किया- शिवसेना सांसद संजय राउत


13 Jun 2021, 7:06 PM

राजस्थान में कोरोना के 308 नए केस, बीते 24 घंटे में 7 लोगों की मौत

13 Jun 2021, 6:32 PM

गोवा में कोरोना के 420 नए मामले, बीते 24 घंटे में 14 मरीजों की मौत


13 Jun 2021, 6:20 PM

केरल में कोरोना के 11584 नए केस, बीते 24 घंटे में 206 मरीजों की मौत

13 Jun 2021, 6:18 PM

मिजोरम: दुनिया की सबसे बड़ी फैमिली के मुखिया जिओना चाना का 76 साल की उम्र में निधन


13 Jun 2021, 6:07 PM

10 मिनट में 2 करोड़ के हुए 18 करोड़, राम मंदिर के लिए खरीदी जमीन में घोटाले का आरोप

समाजवादी पार्टी सरकार में राज्य मंत्री रहे तेज नारायण पांडे उर्फ पवन पांडे ने आरोप लगाया है कि 2 करोड़ में जमीन का बैनामा हुआ और उसी दिन फिर साढ़े 18 करोड़ में एग्रीमेंट हुआ। एग्रीमेंट और बैनामा दोनों में ही ट्रस्टी अनिल मिश्रा और मेयर ऋषिकेष उपाध्याय गवाह हैं। 18 मार्च 2021 को ही करीब 10 मिनट पहले बैनामा भी हुआ और फिर एग्रीमेंट भी, जिस जमीन को दो करोड़ में खरीदा गया उसी जमीन का 10 मिनट बाद साढ़े 18 करोड़ में एग्रीमेंट क्यों हुआ?

13 Jun 2021, 5:49 PM

उत्तर प्रदेश: लगातार हो रही बारिश से अमेठी तहसील में जलभराव


13 Jun 2021, 5:37 PM

उत्तर प्रदेश: लखनऊ के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती का शव मिला

13 Jun 2021, 5:26 PM

उत्तर प्रदेश: रामपुर में पुलिस ने एक महिला का धर्म परिवर्तन करने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ़्तार किया


13 Jun 2021, 5:09 PM

गुजरात: राज्य सरकार द्वारा लॉकडाउन में दी गई छूट के बाद सूरत के बाजार में लोग भारी संख्या में खरीदारी करते दिखे

13 Jun 2021, 5:08 PM

आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना से 58 और लोगों की मौत, 6770 नए केस


13 Jun 2021, 4:43 PM

यूपी के कानपुर के हैलट अस्पताल में बड़ा फर्जीवाड़ा! मुर्दों के नाम पर रेमडेसिविर इंजेक्शन जारी

उत्तर प्रदेश के कानपुर के हैलट अस्पताल में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। इस अस्पताल में मुर्दों के नाम पर रेमडेसिविर इंजेक्शन जारी कर दिए गए। अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने कोरोना मरीजों की मौत के बाद भी उन्हें लगाने के लिए स्टोर से रेमडेसिविर निकलवा लिए। फर्जीवाड़े का खुलासा होने पर सीएम योगी ने इस मामले का संज्ञान लिया है।

13 Jun 2021, 4:31 PM

दिल्ली की गफ्फार मार्केट में लोग कोरोना नियमों का उल्लंघन करते दिखे


13 Jun 2021, 4:16 PM

इंदिरा हृदयेश का पार्थिव शरीर उत्तराखंड सदन से हल्द्वानी स्थित उनके आवास ले जाया जा रहा 

उत्तराखंड सदन में विपक्ष की नेता इंदिरा हृदयेश का पार्थिव शरीर उत्तराखंड सदन से हल्द्वानी स्थित उनके आवास ले जाया जा रहा है।

13 Jun 2021, 4:07 PM

ये अफवाह है कि शिवसेना के सीएम को 2.5 साल बाद बदल दिया जाएगा: संजय राउत

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, “यह अफवाह है कि शिवसेना के सीएम को 2.5 साल बाद बदल दिया जाएगा। जब 3 दलों ने सरकार बनाई, तो उन्होंने प्रतिबद्ध किया और फैसला किया कि सीएम 5 साल के लिए उद्धव ठाकरे होंगे।”


13 Jun 2021, 4:00 PM

'24 घंटे में उत्तर प्रदेश में 4,58,810 वैक्सीन की डोज दी गई'

उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा, “24 घंटे में प्रदेश में 4,58,810 वैक्सीन की डोज दी गई। अब तक 1,91,41,183 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ दी गई और 37,94,632 लोगों को दूसरी डोज दी गई। अब तकु कुल मिलाकर 2,29,35,815 डोज़ दे चुके हैं।

13 Jun 2021, 4:00 PM

बारिश के बाद प्रयागराज के कई इलाकों में जलजमाव की खबर


13 Jun 2021, 3:49 PM

'यूपी में सक्रिय मामलों की संख्या अब घटकर 8,986 हो गई है'

उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद, “सक्रिय मामलों की संख्या अब घटकर 8,986 हो गई है। रिकवरी दर अब बढ़कर 98.2 फीसदी हो गया है। कल प्रदेश में 53 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। 24 घंटे में 2,89,943 टेस्ट किए गए। अब तक 5,33,45,463 टेस्ट किए जा चुके हैं।”

13 Jun 2021, 3:26 PM

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 255 नए केस, 23 लोगों की मौत

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 255 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 376 लोग डिस्चार्ज हुए और 23 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई।


13 Jun 2021, 2:54 PM

ओडिशा में कोरोना के 4469 नए केस, बीते 24 घंटे में 45 लोगों की मौत

13 Jun 2021, 2:34 PM

इंदिरा हृदयेश जी का जाना उत्तराखंड, कांग्रेस और राजनीतिक जीवन के लिए एक बहुत बड़ी और अपूरणीय क्षति है: कांग्रेस नेता हरीश रावत


13 Jun 2021, 2:33 PM

डॉ. इंदिरा हृदयेश जी कई सामुदायिक सेवा प्रयासों में सबसे आगे थीं, उनके निधन से दुखी हूं, उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

13 Jun 2021, 2:30 PM

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री का दावा, कश्मीर में दो साल में कोई बड़ी आतंकी घटना नहीं हुई


13 Jun 2021, 2:12 PM

कर्नाटक: मेंगलुरु में आज बारिश हुई 

13 Jun 2021, 2:00 PM

BJP सरकार का कार्यकाल बना नदियों का "विनाश काल": समाजवादी पार्टी


13 Jun 2021, 1:46 PM

दिल्ली: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने महाराजा अग्रसेन अस्पताल में पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया 

13 Jun 2021, 1:18 PM

आंध्र प्रदेश: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन किए


13 Jun 2021, 1:03 PM

उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी की एक मजबूत कड़ी, डॉ. इंदिरा हृदयेश जी के निधन का दुखद समाचार मिला: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी की एक मजबूत कड़ी, डॉ. इंदिरा हृदयेश जी के निधन का दुखद समाचार मिला। वे अंत तक जन सेवा एवं कांग्रेस परिवार के लिए कार्यरत रहीं। उनके सामाजिक व राजनीतिक योगदान प्रेरणास्रोत हैं। उनके प्रियजनों को शोक संवेदनाएं।”

13 Jun 2021, 12:54 PM

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड विधानसभा में नेता विपक्ष इंदिरा हृदयेश का हार्ट अटैक से निधन

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड विधानसभा में नेता विपक्ष इंदिरा हृदयेश का निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के उत्तराखंड सदन में आखिरी सांस ली। पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा, ''वह यहां एक बैठक के लिए आई थीं और दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।''


13 Jun 2021, 12:44 PM

दिल्ली: चाणक्यपुरी इलाके में पानी की समस्या से लोग परेशान

13 Jun 2021, 11:57 AM

जम्मू में वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हिस्सा लिया 

जम्मू में वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय मंत्री जी.किशन रेड्डी और जितेंद्र सिंह ने हिस्सा लिया।


13 Jun 2021, 11:47 AM

लखनऊ: सीएम योगी ने कोरोना स्थिति पर टीम-9 के साथ बैठक की

13 Jun 2021, 11:45 AM

दिल्ली में स्वास्थ्य मॉडल और शिक्षा मॉडल का क्या हुआ?: पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा, “दिल्ली में स्वास्थ्य मॉडल और शिक्षा मॉडल का क्या हुआ? अगर मोदी की चलती तो वे यूपी, हरियाणा, उत्तराखंड, गुजरात और मध्य प्रदेश को नंबर 1 पर रखते। हमारी सरकार ने पहले दिन से ही स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्रों के लिए काम किया है।”


13 Jun 2021, 11:39 AM

मध्य प्रदेश के भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना स्थिति पर समीक्षा बैठक की

मध्य प्रदेश के भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना स्थिति पर प्रभारी मंत्रियों, प्रभारी अधिकारियों, जिला प्रशासन एवं क्राइसिस मैनेजमेंट समूह के साथ समीक्षा बैठक की।

13 Jun 2021, 11:06 AM

बीकानेर जिला प्रशासन द्वारा 45 से अधिक उम्र के लोगों को वैन में वैक्सीन लगाया जा रहा 

राजस्थान में बीकानेर जिला प्रशासन द्वारा 45 से अधिक उम्र के लोगों को वैन में वैक्सीन लगाया जा रहा है। कलेक्टर ने बताया,"हमने भीड़ वाले इलाको में मोबाइल वेन वैक्सीनेशन शुरू किया है जहां 45 से अधिक उम्र के लोग आसानी से वैक्सीन लगवा सकते हैं। 3 दिनों में करीब 65,000 लोगों को वैक्सीन लगाया है।"


13 Jun 2021, 11:03 AM

कोरोना आंकड़ों पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना वायरस से होने वाली मौत के आंकड़े कथिर रूप से छुपाने को लेकर मोदी सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। राहुल गांधी ने पूछा कि भारत सरकार का सक्षम मंत्रालय कौन सा है? इसके बाद उन्होंने लिखा द सीक्रेट मिनिस्ट्री फॉर लाइज एन एंप्टी स्लोगन।

13 Jun 2021, 10:55 AM

बंगाल के आसनसोल के कल्ला मोड़ में आज सुबह 2 वाहनों में टक्कर होने से वाहनों में लगी आग

पश्चिम बंगाल के आसनसोल के कल्ला मोड़ में आज सुबह 2 वाहनों में टक्कर होने से वाहनों में आग लगी। ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने बताया,"घटना भोर में हुआ, जिसमें एलपीजी टैंकर और दवा से भरे ट्रक में टक्कर हुआ। घटना में 2 लोगों की मौत और 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।"


13 Jun 2021, 10:45 AM

केरल: कोच्चि में आज सुबह हल्की बारिश हुई

13 Jun 2021, 10:45 AM

देश में कल कोरोना वायरस के लिए 19,00,312 सैंपल टेस्ट किए गए


13 Jun 2021, 10:05 AM

देश में कल कोरोना वायरस के लिए 19,00,312 सैंपल टेस्ट किए गएदेश में आज 71 दिनों बाद कोरोना वायरस के सबसे कम नए मामले आए: स्वास्थ्य मंत्रालय   

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में आज 71 दिनों बाद कोरोना वायरस के सबसे कम नए मामले आए। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 4.25 फीसदी है, जो लगातार 20 दिनों से 10% कम है। पॉजिटिविटि रेट बढ़कर 95.26 फीसदी हो गया है।

13 Jun 2021, 9:42 AM

हरियाणा के इन इलाको ंमें बारिश का अलर्ट   


13 Jun 2021, 9:31 AM

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 34,84,239 वैक्सीन लगाई गईं 

13 Jun 2021, 9:18 AM

केरल: कोट्टायम में बारिश हो रही, मौसम विभाग ने जिले में येलो अलर्ट जारी


13 Jun 2021, 9:14 AM

देश में 24 घंटे में कोरोना के 3303 लोगों की मौत, 80,834 नए केस आए सामने

देश में 24 घंटे में कोरोना वायरस के 80,834 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,94,39,989 हुई। 3,303 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,70,384 हो गई है। 1,32,062 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,80,43,446 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 10,26,159 है।

13 Jun 2021, 8:40 AM

जम्मू-कश्मीर के सांबा के सीमावर्ती गांव में वैक्सी नेशन ड्राइव जारी

जम्मू-कश्मीर के सांबा के सीमावर्ती गांव में वैक्सी नेशन ड्राइव जारी है। सनूरा में मेडिकल ऑफिसर प्राइमरी हेल्थ सेंटर की डॉ. रितिका गुप्ता ने बताया, "ये ड्राइव 3 दिन से चल रही है। वैक्सीनेशन ड्राइव का एक ही उद्देश्य है कि हम घर-घर जाकर सभी को टीका लगाए और टीका को लेकर भ्रम दूर करें।"


13 Jun 2021, 8:28 AM

उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर पुजारी केदारनाथ मंदिर के बाहर धरने पर बैठे 

13 Jun 2021, 8:27 AM

मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 346 नए मामले सामने आए

मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 346 नए मामले सामने आए। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 15,267 है जिसमें 3,660 सक्रिय मामले, 11,545 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 62 मौतें शामिल हैं।


13 Jun 2021, 8:26 AM

हरियाणा के अंबाला में पुलिस और एक्साइज टीम ने अवैध शराब बरामद की

हरियाणा के अंबाला में पुलिस और एक्साइज टीम ने अवैध शराब बरामद की। डीएसपी ने बताया, "सूचना मिली थी कि मंडोर गांव के एक गोदाम में शराब की 2 ट्रक खड़ी है। यहां से हमें 2 ट्रक मिली है, ये कहां से लाया गया है इसकी जांच की जाएगी। मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।"

13 Jun 2021, 8:12 AM

यूपी के कन्नौज में दिल दहला देने वाली वारदात, दोस्त ने 2 लोगों के साथ मिलकर युवक को पीट-पीटकर मार डाला

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के नगला दुर्गा गांव में दोस्त ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। इस मामले में मृतक की मां ने बेटे के दोस्त और दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia