बड़ी खबर LIVE: IPL-14 के रोमांचक मैच में बेंगलोर के गेंदबाजों ने हैदराबाद से छीनी जीत, 6 रन से हराया

आईपीएल-14 के रोमांचक मैच में आज रॉयल चैलेंजर बेंगलोर के गेंदबाजों ने सनराइजर्स हैदराबाद से जीत छीन ली। बेंगलोर के 149 रनों के जवाब में उतरी हैदराबाद कप्तान डेविड वार्नर की अच्छी पारी का फायदा नहीं उठा सकी और 20 ओवर में 9 विकेट पर 143 रन ही बना सकी।

फोटोः @IPL
फोटोः @IPL
user

नवजीवन डेस्क

14 Apr 2021, 11:30 PM

IPL-14 के रोमांचक मैच में बेंगलोर के गेंदबाजों ने हैदराबाद से छीनी जीत, 6 रन से हराया

चेन्नई में खेले गए आईपीएल-14 के रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के गेंदबाजों ने सनराइजर्स हैदराबाद से जीत छीन ली। बेंगलोर के 149 रनों के जवाब में उतरी हैदराबाद की टीम कप्तान डेविड वार्नर और मनीष पांडेय की अच्छी पारियों का फायदा नहीं उठा सकी और 20 ओवर में 9 विकेट पर 143 रन ही बना सकी।

14 Apr 2021, 11:27 PM

झारखंड में आज कोरोना के 3198 नए केस, 31 लोगों की हुई मौत

14 Apr 2021, 11:26 PM

दिल्ली में कुट्टू आटा खाने से लोगों की तबीयत बिगड़ने के मामले में दुकानदार गिरफ्तार


14 Apr 2021, 11:22 PM

अफगान राष्ट्रपति ने फौज हटाने के फैसले पर अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन से की बात, साथ काम करने का दिया भरोसा

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने आज अमेरिकी राष्ट्रपति बिडेन से बात कर सितंबर के शुरू में अफगानिस्तान से सेना को वापस लेने के अमेरिकी फैसले पर चर्चा की। गनी ने कहा कि अफगानिस्तान अमेरिका के फैसले का सम्मान करता है और हम अपने अमेरिकी साझेदारों के साथ मिलकर एक सुगम हस्तांतरण सुनिश्चित करेंगे।

14 Apr 2021, 11:21 PM

पश्चिम बंगाल में आज कोरोना के 5892 नए केस मिले, 24 लोगों की मौत


14 Apr 2021, 11:19 PM

IPL2021 में बैंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 रन से हराया

14 Apr 2021, 10:30 PM

छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 14250 नए केस मिले, 73 लोगों की मौत हुई


14 Apr 2021, 10:29 PM

लखनऊ में हजरतगंज ट्रेडर्स एसोसिएशन ने स्वेच्छा से 15 से 18 अप्रैल तक बाजार बंद रखने का किया ऐलान

14 Apr 2021, 10:24 PM

ममता ने मोदी-शाह पर लगाया कोरोना फैलाने का आरोप, कहा- अब भाग रहे हैं  

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने आज जलपाईगुड़ी में पीएम मोदी और अमित शाह पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि जब यहां कोरोना फैला था तो दोनों यहां नहीं आए थे। अब वे बाहर से लोगों को यहां लेकर आए हैं और कोरोना फैला कर भाग रहे हैं।


14 Apr 2021, 9:54 PM

हरियाणा में आज कोरोना के 5398 नए केस मिले

14 Apr 2021, 9:52 PM

देश में आज 31.39 लाख वैक्सीन दी गई, अब तक 11.43 करोड़ लोगों को लगा टीका


14 Apr 2021, 9:51 PM

भीकंप के झटकों से दहला लद्दाख, रिक्टर स्केल पर 3.6 रही तीव्रता

14 Apr 2021, 9:37 PM

दिल्ली में बढ़ते कोरोना संकट पर केजरीवाल कल एलजी के साथ बैठक करेंगे

राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना मामलों में बढ़ोतरी को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कल उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ बैठक करेंगे। वह कल स्वास्थ्य मंत्री, मुख्य सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी एक बैठक भी करेंगे।


14 Apr 2021, 9:33 PM

अभिनेता आशुतोष राणा कोरोना पॉजिटिव, फेसबुक पर दी संक्रमित होने की खबर

अभिनेता आशुतोष राणा कोरोना जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। आज 53 वर्षीय अभिनेता ने गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्र के मौके पर प्रशंसकों को बधाई देते हुए फेसबुक पर खुद के संक्रमित होने की खबर साझा की।

14 Apr 2021, 9:31 PM

महाराष्ट्र के पुणे में आज कोरोना के 7888 नए केस मिले, 97 लोगों की हुई मौत


14 Apr 2021, 9:23 PM

पीएम मोदी ने कोरोना के हालात पर सभी राज्यपालों और उपराज्यपालों से चर्चा की

पीएम मोदी ने आज कोरोना के हालात पर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपालों और उप-राज्यपालों के साथ वीडियो काफ्रेंसिंग से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने सुझाव दिया कि राज्यपाल कोरोना के नियंत्रण में राज्य सरकारों को सहयोग करने में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं।

14 Apr 2021, 9:22 PM

महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख CBI पूछताछ के बाद DRDO गेस्ट हाउस से निकले


14 Apr 2021, 9:02 PM

पंजाब में कोरोना के 3329 नए मामले, 63 मरीजों की मौत

14 Apr 2021, 9:01 PM

दिल्ली में कोरोना के के 17282 नए केस, पिछले 24 घंटे में 104 लोगों की मौत


14 Apr 2021, 8:44 PM

महाराष्ट्र: मुंबई में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच धारा 144 लागू, सड़कों पर पुलिस की तैनाती

14 Apr 2021, 8:42 PM

बिहार में आज कोरोना के 4786 नए केस आए सामने, राज्य में कुल 23724 एक्टिव मामले


14 Apr 2021, 8:42 PM

महाराष्ट्र में कोरोना के 58,952 नए केस, 278 मरीजों की मौत

14 Apr 2021, 8:33 PM

कोरोना: राजस्थान में अब सरकारी ऑफिस शाम 4 बजे होंगे बन्द, शाम 6 से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजस्थान सरकार ने 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है। सरकारी ऑफिस शाम 4 बजे बंद हो जाएंगे।


14 Apr 2021, 8:18 PM

गुजरात में कोरोना के 7410 नए केस, 24 घंटे में 73 मरीजों की मौत

14 Apr 2021, 7:49 PM

हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 925 नए मामले, 13 मरीजों की मौत


14 Apr 2021, 7:48 PM

केरल में कोरोना के 8778 नए केस, पिछले 24 घंटे में 26 मरीजों की मौत

14 Apr 2021, 7:38 PM

दिल्ली: ITO सेंट्रल रेवेन्यू बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर लगी आग पर काबू पाया गया


14 Apr 2021, 7:37 PM

राजस्थान में कोरोना के 6200 नए मामले आए सामने, 29 मरीजों की मौत

14 Apr 2021, 7:36 PM

चंडीगढ़ में कोरोना के 421 नए केस, अब तक 404 लोगों की मौत


14 Apr 2021, 7:34 PM

मध्य प्रदेश: राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस विधायकों का भोपाल में प्रदर्शन

14 Apr 2021, 7:23 PM

मुंबई में कोरोना के 9925 नए केस, 54 मरीजों की मौत, 9273  ठीक हुए   


14 Apr 2021, 7:16 PM

कोलकाता: कोरोना के मद्देनजर चुनाव आयोग ने बुलाई सभी पार्टियों की बैठक, गाइडलाइंस पर होगी चर्चा

14 Apr 2021, 7:08 PM

IPL 2021: हैदराबाद ने टॉस जीतकर आरसीबी को बल्लेबाजी का दिया न्योता


14 Apr 2021, 7:07 PM

महाराष्ट्र: नागपुर जिले में कोरोना के 5993 नए केस, पिछले 24 घंटे में 57 मरीजों की मौत

14 Apr 2021, 6:47 PM

उत्तर प्रदेश में कोरोना के रिकॉर्ड केस, पिछले 24 घंटे में 20510 नए मामले, 67 मरीजों की मौत 

उत्तर प्रदेश में कोरोना के रिकॉर्ड नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 20510 नए केस सामने आए हैं। वहीं 67 मरीजों की मौत हो गई है। यह पहली बार है जब एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।


14 Apr 2021, 6:44 PM

आवश्यक वस्तुएं बेचने वाली दुकानें और सार्वजनिक परिवहन चालू रहेंगी, हमने अपनी सभी इकाइयों को निर्देश दिया है कि आपात स्थिति में आने-जाने की अनुमति दी जाए: महाराष्ट्र DGP

14 Apr 2021, 6:40 PM

कर्नाटक में कोरोना के 11265 नए केस, पिछले 24 घंटे में 38 मरीजों की मौत


14 Apr 2021, 6:29 PM

उत्तराखंड में कोरोना के 1953 नए केस, हरिद्वार में 525 और देहरादून में 796 नए मामले

14 Apr 2021, 6:27 PM

हिमाचल प्रदेश: 10वीं, 12वीं और कॉलेजों की परीक्षाएं 17 मई तक के लिए स्थगित


14 Apr 2021, 6:19 PM

जम्मू कश्मीर में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1086 नए मामले

14 Apr 2021, 6:19 PM

तमिलनाडु में कोरोना के 7819 नए केस, पिछले 24 घंटे में 25 लोगों की मौत


14 Apr 2021, 6:07 PM

ओडिशा: पिपली उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अजित मंगाराज का कोरोना के चलते निधन

14 Apr 2021, 6:06 PM

कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण राजस्थान सरकार ने कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाओं को स्थगित किया


14 Apr 2021, 5:29 PM

त्यौहारों के शुभ अवसर पर कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

14 Apr 2021, 5:28 PM

बीजेपी-आरएसएस जहां भी जाते हैं, वहां नफरत बढ़ने लगती है: राहुल गांधी


14 Apr 2021, 5:19 PM

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए नरेंद्र मोदी और अमित शाह के खिलाफ तुरंत कड़े कदम उठाए जाने चाहिए: टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी

14 Apr 2021, 5:09 PM

विषम परिस्थितयों में रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकार, वैक्सीनेशन में दी जाए प्राथमिकता- PM को केजरीवाल का खत


14 Apr 2021, 5:08 PM

दिल्ली: जामिया नगर के पास झुग्गियों में आग पर काबू पाया गय, मौके पर मौजूद 5 से ज्यादा दमकल गाड़ियां

14 Apr 2021, 4:50 PM

देश में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. हर्षवर्धन


14 Apr 2021, 4:42 PM

आंध्र प्रदेश में कोरोना के 4157 नए मामले सामने आए हैं

14 Apr 2021, 4:32 PM

राहुल गांधी ने उत्तर दिनाजपुर में कहा- घृणा और हिंसा के अलावा बीजेपी के पास देने के लिए कुछ नहीं

राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर रैली के दौरान कहा, “भारतीय जनता पार्टी के बाद घृणा और हिंसा के अलावे देने के लिए और कुछ नहीं है।” उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए आगे कहा कि बीजेपी पश्चिम बंगाल का विभाजन और इसको बर्बाद कर देना चाहती हैं, जैसा वे असम और तमिलनाडु में कर रहे हैं।


14 Apr 2021, 4:26 PM

नागालैंड ने आज 13 नए कोरोना के मरीज सामने आए हैं

14 Apr 2021, 4:07 PM

प्रदेश में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 20,510 नए मामले सामने आए हैं।


14 Apr 2021, 4:07 PM

दिल्ली: टीएमसी का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिला

14 Apr 2021, 3:37 PM

बिहार: पटना मेडिकल कॉलेज में बड़ी संख्या में कोरोना के मरीज़ आ रहे हैं।


14 Apr 2021, 3:28 PM

कोविड की स्थिति पर सीडब्ल्यूसी की बैठक

केंद्र पर दबाव बनाए रखने के लिए, कांग्रेस ने कोविड के मामलों में बढ़ोतरी के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए शनिवार को अपनी कार्य समिति सीडब्ल्यूसी की बैठक बुलाई है। इससे एक सप्ताह पहले कांग्रेस शासित राज्यों के मंत्री और मुख्यमंत्री ने कोविड -19 संकट पर बैठक की थी।

कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पहले प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कोविड के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं और उपकरणों पर जीएसटी से छूट देने की मांग की थी।

उन्होंने सरकार से प्रवासी श्रमिकों की राहत और पुनर्वास के लिए एक प्रणाली स्थापित करने का आग्रह किया और हर महीने 6,000 रुपये पात्र लोगों को हस्तांतरित करने का आग्रह किया, क्योंकि वायरस फैलाने से रोकने के लिए कर्फ्यू और प्रतिबंध लगाए गए हैं।

14 Apr 2021, 3:25 PM

अस्पताल के अधीक्षक ने कहा है कि उन्होंने जांच में पाया कि कोवैक्सीन के 320 डोज़ गायब है: थाना इंचार्ज दिलीप सिंह, जयपुर, राजस्थान


14 Apr 2021, 3:04 PM

तीनों जगह उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी की होगी जीत: सचिन पायलट 

14 Apr 2021, 2:42 PM

बोर्ड परीक्षा रद्द होने से छात्रों, अभिभावकों को बड़ी राहत: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल


14 Apr 2021, 2:41 PM

डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को खत्म करने की कोशिश कर रही मोदी सरकार: मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस

14 Apr 2021, 2:40 PM

खुशी है कि सरकार ने आखिरकार 10 वीं कक्षा की परीक्षा रद्द कर दी है, 12 वीं कक्षा के लिए भी कोई फैसला हो: प्रियंका गांधी


14 Apr 2021, 2:38 PM

आज हम डॉ. भीमराव अंबेडकर की 130वीं जयंती मना रहे हैं, हमें खुशी है कि पार्टी की तरफ से INC-TV डिजिटल लॉन्च किया जा रहा: मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस

14 Apr 2021, 2:30 PM

मुझे खुशी है कि 10वीं की परीक्षा रद्द की गई और 12वीं की परीक्षा ​स्थगित की गई है, 12वीं कक्षा के छात्रों को भी आतंरिक मूल्यांकन के आधार पर प्रमोट किया जाए: मनीष सिसोदिया


14 Apr 2021, 2:05 PM

सीबीएसई 10वीं की परीक्षा रद्द, 12वीं की परीक्षा स्थगित, शिक्षा मंत्रालय के साथ पीएम की बैठक के बाद हुआ फैसला

कोरोना वायरस के बढ़ते संकट के बीच CBSE की परीक्षाओं को लेकर भारत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. CBSE 12वीं की परीक्षाओं को टाल दिया गया है, जबकि 10वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षा मंत्री और मंत्रालयों के अधिकारियों के साथ बैठक की थी, जिसमें ये फैसला लिया गया है।

14 Apr 2021, 1:53 PM

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना वायरस की स्थिति पर भोपाल में अधिकारियों के साथ बैठक की


14 Apr 2021, 1:46 PM

गोवा में #COVID19 के मामले बढ़ रहे हैं, हम गोवा के लोगों का आह्वान करते हैं कि वो एहतियात बरतें।

14 Apr 2021, 1:46 PM

CBSE परीक्षा को लेकर PM संग बैठक खत्म, अब अधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं शिक्षा मंत्री


14 Apr 2021, 1:25 PM

कोरोना की दूसरी लहर की भयावह स्थिति में कोई चर्चा बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा पर चर्चा के बिना अधूरी है: प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि मैंने पिछले दिनों से CBSE के कई सारे छात्र-छात्राओं की बात सुनी है। कोरोना की दूसरी लहर की भयावह स्थिति में कोई चर्चा बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा पर चर्चा के बिना अधूरी है। प्रधानमंत्री जी, शिक्षामंत्री जी छात्र-छात्राओं के मन की बात सुनो। जिद्द छोड़ो और #cancelboardexam2021

14 Apr 2021, 1:17 PM

महाराष्ट्र: पुणे में कोरोना को लेकर नए प्रतिबंध लगने पर होटल मालिक खुश नहीं हैं


14 Apr 2021, 1:10 PM

शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है: सीएम योगी

14 Apr 2021, 1:10 PM

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज राज्य में कोविड 19 स्थिति पर चर्चा के लिए पार्टी के उत्तर प्रदेश के नेताओं के साथ एक बैठक की


14 Apr 2021, 12:57 PM

दिल्ली के मंत्री कैलाश गहलोत कोरोना पॉजिटिव हुए

14 Apr 2021, 12:56 PM

तेजस्वी यादव ने कहा- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कथनी और करनी में बहुत अंतर है

CM के हम कोरोना को लेकर तैयारियां कर रहे हैं कहने पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। वे कहते कुछ हैं, होता कुछ है। जो अधिकारी कहते हैं वही उनको पता होता है। उनको कुछ आता जाता कहां है? कुछ ज्ञान तो है नहीं, जो अधिकारी कहते हैं वही बोलते हैं।


14 Apr 2021, 12:55 PM

पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कूचबिहार के माथाभंगा में कूचबिहार में हुई गोलीबारी में मारे गए युवकों के परिजनों से मुलाकात की।

14 Apr 2021, 12:19 PM

बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्र को लिखा खत, 10- 12वीं बोर्ड परीक्षा स्थगित करने के लिए कहा


14 Apr 2021, 12:11 PM

यूपी सरकार के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन को हुआ कोरोना

देश के साथ ही उत्तर प्रदेश में तेजी से पांव पसार चुके कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर की चपेट में योगी सरकार के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन आ चुके हैं। टंडन ने खुद को घर पर ही आइसोलेट कर लिया है। इसके साथ ही उनके सम्पर्क में आए लोगों से अपना कोविड टेस्ट कराने की अपील की है। इसकी जानकारी ट्वीट के माध्यम से देते हुए आशुतोष टंडन ने लिखा, कोरोना के प्रारम्भिक लक्षण दिखने पर मैंने अपनी जांच कराई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। डॉक्टरों की सलाह पर मैंने स्वयं को घर पर ही आइसोलेट कर लिया है। विगत दिनों मेरे सम्पर्क में आए हुए लोगों से अनुरोध है कि वे अपनी जांच करवा लें।

मंगलवार को मुख्यमंत्री कार्यालय के कई अधिकारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होम आइसोलेशन में चले गए हैं। यह जानकारी उन्होंने ट्विटर के माध्यम से दी थी।

14 Apr 2021, 11:59 AM

राष्ट्रीय शिक्षा नीति जितनी व्यावहारिक है, उतना ही व्यावहारिक इसे लागू करना भी है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि डॉ.राधाकृष्णन जी ने शिक्षा के जिन उद्देश्यों की बात की थी, वो ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मूल में दिखते हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति जितनी व्यावहारिक है, उतना ही व्यावहारिक इसे लागू करना भी है।


14 Apr 2021, 11:17 AM

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा- देश और दिल्ली में कोरोना के मामले बहुत तेज़ी से बढ़ रहे हैं

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि देश और दिल्ली में कोरोना के मामले बहुत तेज़ी से बढ़ रहे हैं, मामले रोज़ बढ़ते जा रहे हैं। एक हफ़्ते पहले 6,000 बेड थे, अब दिल्ली में 13,000 से ज़्यादा बेड हैं, हम बहुत तेज़ी से बेड बढ़ा रहे हैं। वेंटिलेटर की कोई कमी नहीं है।

14 Apr 2021, 11:16 AM

सीबीएसई बोर्ट की परीक्षा को लेकर मोदी सरकार कर सकती है बड़ा ऐलान


14 Apr 2021, 11:13 AM

कोरोना वायरस की बेकाबू रफ्तार पर आज PM मोदी राज्यपालों और उप राज्यपालों के साथ करेंगे अहम बैठक

देश में कोरोना वायरस की बेकाबू रफ्तार पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यपालों और उप राज्यपालों के साथ अहम बैठक करेंगे। ये बैठक शाम साढ़े 6 बजे होगी जिसमें उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी मौजूद रहेंगे. पीएम मोदी इस मीटिंग में कोरोना महामारी और वैक्सीन पर चर्चा करेंगे।

14 Apr 2021, 10:38 AM

दिल्ली: उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने डॉ.भीमराव अंबेडकर की 130वीं जयंती पर उन्हें अपने आवास पर श्रद्धांजलि दी


14 Apr 2021, 10:19 AM

कोरोना पॉजिटिव पाए गए अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव ने ट्वीट कर जानकारी दी कि वो कोरोना वायरस पॉजिटिव आए हैं और घर पर ही उनका इलाज शुरू हो गया है।

14 Apr 2021, 10:15 AM

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर बाबासाहेब अंबेडकर को नमन किया


14 Apr 2021, 10:03 AM

मध्य प्रदेश: भोपाल में लगे जनता कर्फ्यू के दौरान दुकानें बंद और सड़कें सुनसान दिखीं

14 Apr 2021, 9:47 AM

दिल्ली के कल्याणपुरी में कुट्टू का आटा खाने के बाद बिगड़ी 400 लोगों की तबीयत, अस्पताल में भर्ती

दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में मंगलवार देर रात पेट दर्द और उल्टी की शिकायत के कारण करीब 400 मरीज पहुंचे। खबरों के मुताबिक, सभी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके के हैं। बताया जा रहा है कि सभी को कुट्टू का आटा खाने के बाद तकलीफ हुई थी


14 Apr 2021, 9:28 AM

भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 26,06,18,866 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 14,11,758 सैंपल कल टेस्ट किए गए: ICMR

14 Apr 2021, 9:27 AM

तमिलनाडु: डीएमके के अध्यक्ष एम.के.स्टालिन ने डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें चेन्नई में श्रद्धांजलि दी।


14 Apr 2021, 9:27 AM

दिल्ली: आज से रमज़ान के महीने की शुरूआत हुई।

14 Apr 2021, 8:23 AM

भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्‍पी, बाबासाहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि: राष्ट्रपति 


14 Apr 2021, 8:00 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारतीय विश्वविद्यालय संघ की 95वीं वार्षिक बैठक और वायस चांसलर्स के राष्ट्रीय सेमिनार को संबोधित करेंगे।

14 Apr 2021, 7:44 AM

कोरोना ने तोड़े अब तक के सभी रिकॉर्ड, एक दिन में 1 लाख 85 हजार नए केस, 1025 लोगों की मौत

देश में कोरोना संक्रमण की बेकाबू रफ्तार का कहर जारी है। पहली बार देश में रिकॉर्ड 1 लाख 85 हजार से अधिक नए कोरोना केस सामने आए हैं। वर्ल्डोमीटर के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान 1.85 लाख से अधिक नए मामले सामने आने के बाद भारत में संक्रमितों का आंकड़ा 1.38 करोड़ के पार पहुंच गया है। जबकि 1000 से अधिक लोगों की मौतें हुई हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia