बड़ी खबर LIVE: CBI ने नंदीग्राम में ममता के चुनाव एजेंट रहे शेख सूफियान को किया तलब, चुनाव बाद कथित हिंसा का मामला

पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद कथित हिंसा के मामले में सीबीआई ने टीएमसी नेता और नंदीग्राम विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी के चुनाव एजेंट रहे शेख सूफियान को गुरुवार को तलब किया है। सूत्रों के अनुसार उनसे बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा के बारे पूछताछ हो सकती है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

15 Sep 2021, 11:33 PM

स्पेशल सेल ने इम्तियाज और मोहम्मद जलील को छोड़ा, पाक समर्थित टेरर मॉड्यूल से लिंक के संदेह में हिरासत में लिए गए थे

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कहा कि पाक समर्थित आतंकी मॉड्यूल से संबंध होने के संदेह में हिरासत में लिए गए इम्तियाज और मोहम्मद जलील नाम के दो व्यक्तियों को आज रिहा कर दिया गया है।

15 Sep 2021, 11:30 PM

रामदास अठावले की BJP से मांग, यूपी चुनाव में RPI को भी कुछ सीटें मिलनी चाहिए

केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रामदास आठवले ने बुधवार को गोरखपुर में कहा कि आरपीआई पहले से एनडीए में है, इसलिए उत्तर प्रदेश के चुनाव में पार्टी को साथ रखना चाहिए और कुछ सीटें देनी चाहिए। इसके बारे में मैंने जे.पी.नड्डा से बात की है।

15 Sep 2021, 10:38 PM

CBI ने नंदीग्राम में ममता के चुनाव एजेंट रहे शेख सूफियान को कल बुलाया, चुनाव बाद कथित हिंसा के मामले में कार्रवाई

पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद कथित हिंसा के मामले में टीएमसी नेता और नंदीग्राम सीट पर विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी के चुनाव एजेंट रहे शेख सूफियान को सीबीआई ने गुरुवार को तलब किया है। सूत्रों के अनुसार उनसे बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा के बारे पूछताछ की जा सकती है।


15 Sep 2021, 9:59 PM

TMC सांसद अर्पिता घोष ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सभापति ने किया मंजूर

15 Sep 2021, 9:32 PM

केरल सरकार ने सेवानिवृत्त IFS वेणु राजामोनी को OSD नियुक्त किया, मुख्य सचिव के समकक्ष होगा रैंक


15 Sep 2021, 9:27 PM

हरियाणा सरकार ने बनाई उच्चस्तरीय समिति, हरियाणा-दिल्ली सीमा खोलने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा से करेगी बात

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करने के लिए गृह सचिव राजीव अरोड़ा की अध्यक्षता में एक राज्य स्तरीय हाई पावर कमेटी का गठन किया गया है जो हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर को खोलने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा से बात करेगी।

15 Sep 2021, 8:43 PM

कोस्ट गार्ड्स ने गुजरात के पास समुद्र में पकड़ी अल्लाह पवक्कल नाम की पाकिस्तानी नौका

भारतीय तटरक्षक जहाज राजरतन ने अपने सर्वीलेंस मिशन के दौरान गुजरात के इलाके में भारतीय समुद्र में पाकिस्तान की एक नौका को पकड़ा है। गुजरात में डिफेंस पीआरओ की जानकारी के मुताबिक इस नौका का नाम अल्लाह पवक्कल है। नौका पर 12 लोग भी पकड़े गए हैं।


15 Sep 2021, 8:36 PM

यूपी के फिरोजाबाद में वायरल बुखार का कहर जारी, मरीजों की संख्या 459 पहुंची, 69 नए केस

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में वायरल बुखार और डेंगू के केसों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। बुधवार को फिरोजाबाद के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 69 नए मरीज भर्ती किए गए। प्रधानाचार्य एस अनेजा ने बताया कि हालांकि बीते 24 घंटे में कोई मौत नहीं हुई है लेकिन मरीजों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने बताया कि इस समय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 459 मरीज भर्ती हैं।

15 Sep 2021, 8:10 PM

बिहार में BJP सांसद के एंबुलेंस से शराब बरामद होने पर तेजस्वी ने बोला हमला, कहा- क्या अब सत्ता में बैठे लोगों की अंतरात्मा जागेगी?

बिहार में बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी के सांसद मद से खरीदी गई एम्बुलेंस से शराब जब्त होने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि मैं क्या कह सकता हूं? आपको उन लोगों से पूछना चाहिए जो इसे रोकने के लिए जिम्मेदार हैं। जब मरीजों के लिए एंबुलेंस की जरूरत पड़ी तो उसमें बालू ढोया जा रहा था। अब शराब ढोई जा रही है।


15 Sep 2021, 7:44 PM

पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा मामले में CBI ने एक और केस दर्ज किया, अब तक 35 मामले दर्ज

15 Sep 2021, 7:39 PM

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने आज दिल्ली में राम मनोहर लोहिया अस्पताल का दौरा किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने आज अचानक डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल के कर्मचारियों और डॉक्टरों से मुलाकात की और उन समस्याओं पर चर्चा की जिनका वे सामना कर रहे हैं और ऐसे मुद्दों को हल करने के लिए क्या किया जा सकता है।


15 Sep 2021, 7:28 PM

राजस्थान BJP विधायक ने मेवात को बताया मिनी पाकिस्तान, कहा- क्षेत्र आतंकियों का बड़ा केंद्र बना

राजस्थान के बीजेपी विधायक मदन दिलावर ने मेवात क्षेत्र को 'मिनी पाकिस्तान' बताते हुए कहा कि मंदिरों के ऊपर मस्जिदें बनाई जा रही हैं। लड़कियों का अपहरण किया जा रहा है। एससी समुदाय के लोगों की जमीन छीनी जा रही है। मैं अतिशयोक्ति नहीं करूंगा यदि कहूं कि मेवात क्षेत्र आतंकवादियों का एक बड़ा केंद्र बन गया है।

15 Sep 2021, 7:26 PM

संसद लोकतंत्र का दिल, मीडिया 'आंख और कान' है, हमें उनका स्वास्थ्य सुनिश्चित करना होगाः वेंकैया नायडु


15 Sep 2021, 6:49 PM

दिल्ली कोर्ट ने पत्नी शालिनी के आवेदन पर गायक-अभिनेता यो यो हनी सिंह को नोटिस जारी किया

दिल्ली की अदालत ने बॉलीवुड गायक-अभिनेता यो यो हनी सिंह (हिरदेश सिंह) को उनकी पत्नी शालिनी तलवार द्वारा दायर एक नए आवेदन पर नोटिस जारी किया है, जिसमें उन्हें यूएई में उनकी कंपनियों के स्वामित्व वाली अचल और चल संपत्ति पर तीसरे पक्ष का अधिकार बनाने से रोकने की मांग की गई थी।

15 Sep 2021, 6:44 PM

पीएम मोदी संसद टीवी के लांच पर भारत को लोकतंत्र की जननी बताया, कहा- हमारे लिए लोकतंत्र जीवन धारा

दिल्ली में संसद टीवी के शुभारंभ पर पीएम मोदी ने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस है, जिससे 'संसद टीवी' का शुभारंभ अधिक प्रासंगिक हो जाता है। जब लोकतंत्र की बात आती है, तो भारत की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। भारत लोकतंत्र की जननी है। हमारे लिए लोकतंत्र सिर्फ एक संवैधानिक ढांचा नहीं है, बल्कि एक आत्मा है, यह 'जीवन धारा' है।


15 Sep 2021, 6:42 PM

पश्चिम बंगाल में आज कोरोना के 743 नए केस मिले, 14 लोगों की हुई मौत

15 Sep 2021, 6:27 PM

मुंबई क्राइम ब्रांच ने पोर्नोग्राफी केस में 1500 पन्नों का पूरक आरोप पत्र पेश किया, चार्जशीट में राज कुंद्रा और अन्य आरोपी

मुंबई क्राइम ब्रांच ने आज एस्प्लेनेड कोर्ट के समक्ष पोर्नोग्राफी केस के मामले में 1500 पन्नों का पूरक आरोप पत्र पेश किया। व्यवसायी और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा और अन्य के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है।


15 Sep 2021, 6:24 PM

महाराष्ट्र सरकार स्थानीय निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण के लिए जारी करेगी अध्यादेश, 50% आरक्षण सीमा के अंदर होगा

महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता छगन भुजबल ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार स्थानीय निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण बहाल करने के लिए अध्यादेश जारी करेगी। यह 50% आरक्षण सीमा को पार नहीं करेगा। यह अध्यादेश आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सरकार के निर्णय की तर्ज पर जारी किया जाएगा।

15 Sep 2021, 6:21 PM

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, पीएम मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संयुक्त रूप से संसद टीवी लॉन्च किया।


15 Sep 2021, 6:15 PM

अभिनेता सोनू सूद के परिसर पर आयकर विभाग का धावा, लॉकडाउन में हजारों लोगों की मदद कर आए थे चर्चा में

अभिनेता सोनू सूद के घर और परिसरों पर आयकर विभाग की टीम पहुंची है। खबर है कि टीम सोनू सूद के घर और परिसरों पर आयकर सर्वे के लिए पहुंची है। बता दें कि सोनू सूद पिछले साल लगे लॉकडाउन में हजारों लोगों की मदद कर चर्चा में आए थे।

15 Sep 2021, 6:06 PM

अफगानिस्तान में क्या होगा यह तो समय बताएगा, अभी और उथल-पुथल हो सकती हैः CDS जनरल बिपिन रावत

अफगानिस्तान में सफल होने के बाद चीन, पाकिस्तान के भारतीय सीमाओं पर और अधिक आक्रामक होने की संभावना पर सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने कहा कि अफगानिस्तान में क्या होगा यह तो समय ही बताएगा, किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि तालिबान इतनी तेजी से देश पर कब्जा कर लेगा। अभी और उथल-पुथल हो सकती है।"


15 Sep 2021, 6:04 PM

यूपी एटीएस ने संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद प्रयागराज से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया

यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि एटीएस ने कल 4 ठिकानों पर छापेमारी कर 6 संदिग्ध आतंकियों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए लोगों से मिली जानकारी के आधार पर प्रयागराज से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है। सभी 6 संदिग्धों को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया। हिरासत में लिए गए 6 लोगों में से 3 को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

15 Sep 2021, 5:59 PM

एयर इंडिया के विनिवेश की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में, ट्रांजैक्शन एडवाइजर को वित्तीय बोलियां प्राप्त हुईं

निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग ने बताया कि ट्रांजैक्शन एडवाइजर को एयर इंडिया के विनिवेश के लिए वित्तीय बोलियां प्राप्त हुई हैं। प्रक्रिया अब अंतिम चरण में चली गई है।


15 Sep 2021, 5:46 PM

टाटा ने आज एयर इंडिया के विनिवेश के लिए बोली लगाई, सरकारी सूत्र का दावा

15 Sep 2021, 5:45 PM

भवानीपुर से बीजेपी उम्मीदवार प्रियंका टीबरेवाल ने चुनाव आयोग के नोटिस पर कहा- टीएमसी डरी हुई है

पश्चिम बंगाल के भवानीपुर उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार प्रियंका टीबरेवाल ने चुनाव आयोग के नोटिस पर कहा कि मैंने चुनाव आयोग के नोटिस का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि कई कारें नॉमिनेशन में मेरा पीछा कर रही थीं, लेकिन जनता जो करती है मैं उसे रोक नहीं सकती। मैंने केवल स्थानीय लोगों के साथ 'कीर्तन' में भाग लिया। वे (टीएमसी) डरे हुए हैं क्योंकि मैंने ममता बनर्जी के नामांकन को चुनौती दी थी।


15 Sep 2021, 5:41 PM

RSS महिलाओं को दबाता है, कांग्रेस महिलाओं को देती है मंच- राहुल गांधी

महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस समारोह में राहुल गांधी ने कहा कि जब आप महात्मा गांधी की तस्वीर देखेंगे तो आपको उनके आसपास 2-3 महिलाएं नजर आएंगी। क्या आपने मोहन भागवत की ऐसी कोई तस्वीर देखी है? ऐसा इसलिए है क्योंकि उनका संगठन महिलाओं को दबाता है और हमारा संगठन उन्हें एक मंच देता है। मोदी-आरएसएस ने किसी महिला को देश का पीएम नहीं बनाया, कांग्रेस ने बनाया है।

15 Sep 2021, 4:58 PM

भारतीय महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर राहुल गांधी का बीजेपी पर बड़ा हमला

राहु गांधी ने ट्वीट कर कहा, “लक्ष्मी की शक्ति- रोज़गार, दुर्गा की शक्ति- निडरता, सरस्वती की शक्ति- ज्ञान, बीजेपी जनता से यह शक्तियां छीनने में लगी है। भारतीय महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर हमारा संकल्प है कि ये शक्तियां जनता तक पहुंचाने की लड़ाई लड़ेंगे।”


15 Sep 2021, 4:53 PM

जम्मू-कश्मीर के पूर्व एमएलसी हत्याकांड में एक व्यक्ति गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर विधान परिषद के पूर्व सदस्य त्रिलोचन सिंह वजीर की कथित हत्या के मामले में जम्मू से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी

15 Sep 2021, 4:35 PM

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा- दिल्ली में अब तक डेंगू के 34 मामले आए हैं

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में अब तक डेंगू के 34 मामले आए हैं। पिछले साल सितंबर के पूरे महीने में 188 मामले थे। सरकार डेंगू को लेकर सतर्क है। लोगों की अस्पताल में भर्ती कम हो रही है। अस्पताल में जो बच्चे आ रहे हैं, वहां ज़्यादातर बच्चे दिल्ली के बाहर से हैं।


15 Sep 2021, 4:18 PM

मैं आरएसएस और बीजेपी की विचारधारा के साथ कभी समझौता नहीं कर सकता: राहुल गांधी

दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मैं बाकी विचारधारों के साथ कोई ने कोई समझौता कर सकता हूं, मगर मैं आरएसएस और बीजेपी की विचारधारा के साथ कभी समझौता नहीं कर सकता।

15 Sep 2021, 3:55 PM

COVID-19 वैक्सीन स्पुतनिक लाइट को भारत में तीसरे चरण के परीक्षण की अनुमति मिली।


15 Sep 2021, 3:32 PM

महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर राहुल गांधी ने नए प्रतीक चिन्ह और झंडे का किया अनावरण

ऑल इंडिया महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसके नए प्रतीक चिन्ह और नए झंडे का अनावरण किया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इसको लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में डर का माहौल बना दिया है। आज देश में किसी भी महिला सड़क पर सुरक्षित नहीं महसूस नहीं कर रही है।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि पीएम मोदी के पास शक्ति नहीं है। पीएम मोदी कहते है किसी ने जमीन नहीं ली, लेकिन सच्चाई है कि हिंदुस्तान की जमीन पर चीन ने कब्जा किया है। पीएम मोदी में शक्ति नहीं है और डटकर मुकाबला नहीं कर सकते हैं। लेकिन कांग्रेस एक इंच भी नहीं डरती है। कांग्रेस पार्टी डटकर मुकाबला करती है।

राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी धर्म की दलाली करती है लेकिन खुद को हिंदू पार्टी बोलती है।

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन
फोटो: विपिन
फोटो: विपिन
फोटो: विपिन
फोटो: विपिन
फोटो: विपिन
फोटो: विपिन
फोटो: विपिन
फोटो: विपिन
फोटो: विपिन
फोटो: विपिन
फोटो: विपिन
15 Sep 2021, 3:28 PM

फोटो: विपिनकेंद्र सरकार के द्वारा बनाए गए कृषि के तीन काले क़ानूनों की नींव बादलों(शिरोमणि अकाली दल) ने रखी: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू


15 Sep 2021, 3:10 PM

हमने ड्रग्स के ख़िलाफ योजना बना दी है: आईजीपी कश्मीर विजय कुमार

आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा, “हमने ड्रग्स के ख़िलाफ योजना बना दी है। अब हम इसके ख़िलाफ़ सख़्ती से कार्रवाई करेंगे। बहुत ख़बरें आ रही हैं कि बहुत लड़कियां भी ड्रग्स ले रही हैं। यह समाज के लिए ठीक नहीं है। हम बच्चों के अभिभावकों से भी इस मामले में मदद मांगेंगे।”

15 Sep 2021, 2:57 PM

कांग्रेस नेता राहुल गांधी राजधानी दिल्ली में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए

कांग्रेस नेता राहुल गांधी राजधानी दिल्ली में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का नया लोगो अनावरण किया।


15 Sep 2021, 2:20 PM

नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड: 5 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय

नरेंद्र दाभोलकर हत्यामामले में पुणे की अदालत ने 5 आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 120 (बी), 34 के साथ-साथ यूएपीए की धारा 16 और आर्म्स एक्ट की धारा 3 (25), 27 (1), 27 (3) के तहत आरोप तय किए। आरोपी संजीव पुनालेकर के खिलाफ धारा 201 आईपीसी के तहत आरोप तय करना।

15 Sep 2021, 2:16 PM

कोविड की वजह से दिल्ली की रेवेन्यू पर भी बहुत बुरा असर रहा: दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, “कोविड की वजह से दिल्ली की रेवेन्यू पर भी बहुत बुरा असर रहा है। 2020-21 में जो हमारा बजट अनुमान था उससे 41फीसदी कम रेवेन्यू मिला। 2021-22 में जो बजट अनुमान है उनसे अभी हम 23 फीसीद नीचे हैं। जबकि इस साल हमने पिछले साल से भी कम अनुमान रखा था।”


15 Sep 2021, 2:15 PM

कोई भी राजनीतिक पार्टी सहयोग से चलती है: उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू

उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा, “यह एक सहयोग राशि है। किसी भी संस्थान और संगठन को आगे ले जाने के लिए सहयोग की जरूरत पड़ती है। कोई भी राजनीतिक पार्टी सहयोग से चलती है, तो यह भी सहयोग राशि है।”

15 Sep 2021, 2:00 PM

दिल्ली HC ने जंतर मंतर के पास भड़काऊ नारेबाजी के मामले में प्रीत सिंह की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा

दिल्ली हाईकोर्ट ने जंतर मंतर के पास भड़काऊ नारेबाजी के मामले में मुख्य आयोजक प्रीत सिंह की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।


15 Sep 2021, 1:34 PM

देश में और खासकर मुंबई में आतंकियों का पकड़े जाना खतरे की घंटी: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडनवीस  

दिल्ली पुलिस द्वारा आतंकियों के पकड़े जाने पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने कहा, “देश में और खासकर मुंबई में आतंकियों का पकड़े जाना खतरे की घंटी है। ऐसे लोगों को ढूंढना बहुत जरूरी है क्योंकि अब हम ऐसी घटना नहीं होने देना चाहते। ऐसे लोगों को खत्म कर देना चाहिए।”

15 Sep 2021, 1:19 PM

राज्य के कुछ जिलों में डेंगू के मामले सामने आए हैं: मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह  


15 Sep 2021, 1:08 PM

दिल्ली में कल से क्या खुलेगा और किस पर जारी रहेगी पाबंदी? केजरीवाल सरकार ने जारी की गाइडलाइंस

DDMA द्वारा जारी आदेश के अनुसार, दिल्ली में 8वीं तक के स्कूलों को फिलहाल बंद रखने का फैसला किया गया है। वहीं 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं 50 फीसदी क्षमता के साथ चलती रहेंगी। दिल्ली में बिजेनस टू बिजनेस और बिजनेस टू कस्टमर एग्जिबिशन को इजाजत दी गई है। इसके अलावा 50 फीसदी क्षमता के साथ ऑडिटोरियम और एसेम्बली हॉल्स में इवेंट आयोजित हो सकेंगे।

15 Sep 2021, 12:58 PM

दिल्ली कोर्ट ने बाकी दो आरोपियों जेशान कमर और आमिर जावेद को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा


15 Sep 2021, 12:51 PM

दिल्ली में दिवाली पर पटाखों पर रहेगी रोक, सीएम केजरीवाल का ऐलान

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “पिछले 3 साल से दिवाली के समय दिल्ली के प्रदूषण की खतरनाक स्थिति को देखते हुए पिछले साल की तरह इस बार भी हर प्रकार के पटाखों के भंडारण, बिक्री एवं उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जा रहा है। जिससे लोगों की जिंदगी बचाई जा सके।”

15 Sep 2021, 12:44 PM

भोपाल के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने "डेंगू से जंग जनता के संग" अभियान की शुरूआत की


15 Sep 2021, 12:34 PM

लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने उत्तराखंड के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली 

15 Sep 2021, 11:58 AM

झारखंड में बस और कार की टक्कर के बाद लगी आग, 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत   

झारखंड में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। रामगढ़ के पास रजरप्पा थाना क्षेत्र में बस और कार की टक्कर के बाद आग लग गई। कार में सवार सभी पांचों की जिंदा जलकर मौत हो गई।


15 Sep 2021, 11:53 AM

हम नई शिक्षा नीति पर चर्चा के लिए तैयार हैं: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा, “हम नई शिक्षा नीति पर चर्चा के लिए तैयार हैं। क्रांतिकारी परिवर्तन हैं। समिति का गठन किया गया है क्योंकि हमने प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के लिए इसके कार्यान्वयन पर निर्णय नहीं लिया है।”

15 Sep 2021, 11:40 AM

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को विभिन्न न्यायाधिकरणों में नियुक्तियां करने के लिए दो और हफ्ते का समय दिया


15 Sep 2021, 11:30 AM

दिल्ली HC ने साल 2008 में ऑस्ट्रेलिया में हुई हिट एंड रन की घटना के आरोपी पुनीत द्वारा दायर जमानत याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा

15 Sep 2021, 11:24 AM

दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 81वें 'अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन' में भाग लिया 


15 Sep 2021, 11:09 AM

मैंने मुंबई के पुलिस कमिश्नर और उनके अधिकारियों की बैठक बुलाई है: महाराष्ट्र के गृहमंत्री

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल द्वारा महाराष्ट्र से आरोपी आतंकी को गिरफ्तार किए जाने पर राज्य के गृहमंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने कहा, “मैंने मुंबई के पुलिस कमिश्नर और उनके अधिकारियों की बैठक बुलाई है। जानने के बाद संभव है तो बोलूंगा,नहीं है तो नहीं बोलूंगा। एटीएस चीफ भी आज मुझसे मिलने वाले हैं।”

15 Sep 2021, 11:03 AM

बिहार में पंचायत का ‘तालिबानी’ फरमान! प्रेमी जोड़े की पिटाई कर लोगों ने नग्न कर घुमाया गया, 8 गिरफ्तार

बिहार के फारबिसगंज में शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पंचायत के आदेश पर एक युवक और युवती को बुरी तरह से सरेआम पीटा गया। लोगों ने प्रेमी जोड़े को न केवल कथित तौर पर बुरी तरह पीटा बल्कि नग्न कर पासपड़ोस में घुमाया। प्रेमी पर अवैध संबंधों का आरोप भी लगाया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच कर रही है।


15 Sep 2021, 10:57 AM

हरियाणा के एक गांव में रहस्यमयी बुखार 10 दिन में 8 बच्चों की मौत

हरियाणा के पलवल हथीन विधानसभा के चिल्ली गांव में रहस्यमयी बुखार की वजह से पिछले 10 दिनों में 8 बच्चों की मौत हो चुकी है। वहीं, ग्रामीण हो रही मौतों को डेंगू बुखार के कारण बता रहे है, हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू बुखार से मौतों की पुष्टि नहीं की है। गांव में बच्चों की हुई मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने गांव की सुध ली है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अब गांव में स्वास्थ्य कर्मियों की टीमें घरों में जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं और बुखार से पीड़ित लोगों के बच्चों की डेंगू और मलेरिया की जांच की जा रही हैं।

15 Sep 2021, 10:45 AM

लखनऊ: सीएम योगी ने टीम-9 के साथ बैठक भी की

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दरबार में लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने टीम-9 के साथ बैठक भी की।


15 Sep 2021, 10:44 AM

एलजेपी सांसद प्रिंस राज मामले में एफआईआर पर चिराग पासवान का बयान

एलजेपी सांसद प्रिंस राज मामले में एफआईआर पर चिराग पासवान ने कहा, “जो दोषी है उसे सजा मिलनी चाहिए। एफआईआर में मेरा नाम आया है, जहां कहा गया है कि मेरी जानकारी में था। मैं तो कह ही रहा हूं कि मेरी जानकारी में था। मैं पहला व्यक्ति हूं जिसने सलाह दी कि ये आपराधिक मामला है इसलिए पुलिस में जाना चाहिए।

15 Sep 2021, 10:36 AM

उत्तराखंड AAP के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले एसएस कलेर खटीमा से सीएम धामी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वह अब खटीमा से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। उनके इस्तीफे के बाद आप ने प्रदेश में तीन कार्यकारी अध्यक्ष, चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की घोषणा भी की।


15 Sep 2021, 10:19 AM

पुणे: एंटी नारकोटिक्स सेल ने 60 साल का व्यक्ति 3 लाख रुपये में मेफेड्रोन बेचने के आरोप में गिरफ्तार

महाराष्ट्र की पुणे सिटी पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल ने वडगांव इलाके से एक 60 वर्षीय व्यक्ति को कथित तौर पर 3 लाख रुपये में मेफेड्रोन बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच की जा रही है।

15 Sep 2021, 9:53 AM

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 27,176 नए केस मिले, 284 लोगों की मौत 

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 27,176 नए मामले आए, 38,012 रिकवरी हुई और 284 लोगों की कोरोना से मौत हुई।


15 Sep 2021, 9:34 AM

'यूपी के मथुरा में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं'

उत्तर प्रदेश के मथुरा में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। सीएमओ रचना गुप्ता ने बताया, ''ज़िले में इस समय डेंगू है। जांच कराई जा रही है। सभी से अपील है कि सरकारी अस्पताल में ही भर्ती हों। अभी तक 287 मरीज चिन्हित हुए थे लेकिन डेंगू से किसी के मौत की सूचना नहीं है।''

15 Sep 2021, 9:14 AM

देश में कल कोरोना वायरस के लिए 16,10,829 सैंपल टेस्ट किए गए

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, देश में कल कोरोना वायरस के लिए 16,10,829 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 54,60,55,796 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।


15 Sep 2021, 9:13 AM

राकेश टिकैत ने असदुद्दीन ओवैसी को बताया बीजेपी का ‘चचा जान’

उत्तर प्रदेश के बागपत में किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, "बीजेपी के चाचा जान (असदुद्दीन ओवैसी) उत्तर प्रदेश आ गए हैं। ये उसका सहारा लेंगे इनका उसको आशीर्वाद है। वह गाली देगा ये मुकदमा दर्ज नहीं करेंगे। वह किसानों को यहां बरबाद करेगा। ये सब A और B टीम है। आपको इनकी चाल समझने की जरूरत है।”

15 Sep 2021, 8:10 AM

प्रयागराज जिले में इस वक्त 97 डेंगू के मामले हैं: प्रयागराज के सीएमओ

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के सीएमओ नानक सरन ने कहा, “प्रयागराज जिले में इस वक्त 97 डेंगू के मामले हैं, जिसमें से 9 मरीज भर्ती है और 16 सक्रिय मामले हैं। ग्रामीण क्षेत्र में 27 और शहरी क्षेत्र में 67 डेंगू के मामले हैं। डेंगू से हमारे यहां अब तक कोई मृत्यु नहीं हुई है।”


15 Sep 2021, 8:07 AM

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा में ब्रांडेड कंपनी के नाम पर सामान बेचने के आरोप में 2 लोग गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में ब्रांडेड कंपनी के नाम पर सामान बेचने के आरोप में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया। ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी ने बताया, "दोनों आरोपियों को होटल से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली सामान बेच रहे थे।"

15 Sep 2021, 8:06 AM

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। गाजियाबाद के सीएमओ ने बताया, "गाजियाबाद में इस वक्त डेंगू के 21 मामले हैं। 1 मरीज सरकारी अस्पताल और 20 जिले के विभिन्न निजी अस्पतालों में भर्ती है। रोज 4-5 डेंगू के मरीज आ रहे हैं।"


15 Sep 2021, 8:05 AM

मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,185 नए मामले सामने आए

मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,185 नए मामले सामने आए और 2 मौतें हुईं। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 74,068 है, जिसमें 13,525 सक्रिय मामले, 60,297 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 246 मौतें शामिल हैं।

15 Sep 2021, 7:55 AM

अफगान मूल के भारतीय कारोबारी का काबुल में अपहरण, भागकर सहयोगी ने बचाई अपनी जान

अफगानिस्तान के काबुल में अफगान मूल के भारतीय कारोबारी का अपहरण कर लिया गया है। वहीं, सहयोगी ने भागकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि तालिबानियों ने कारोबारी को अगवा कर लिया है। इंडियन वर्ल्ड फोरम के अध्यक्ष पुनीत सिंह चंढोक ने बताया कि तालिबानी लड़ाकों ने काबुल में अफगान मूल के एक भारतीय कारोबारी का बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया। उनका नाम बंसरी लाल अरेन्देही है। बंसरी सिख समुदाय के हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia