बड़ी खबर LIVE: जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में एक घर में रहस्यमयी विस्फोट, एक की मौत, परिवार के 6 सदस्य घायल

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा के तारतपोरा में एक घर में रहस्यमयी विस्फोट हुआ है, जिसमें एक शख्स की मौत हुई है और परिवार के 6 अन्य सदस्य घायल हुए हैं। पुलिस ने विस्फोट के कारणों की पुष्टि करते हुए जांच शुरू कर दी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

17 Sep 2021, 12:06 AM

भोपाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के 71वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर 71 फीट लंबा टीके के आकार का केक काटा

16 Sep 2021, 11:45 PM

जम्मू-कश्मीर में सरकारी कर्मचारियों के चरित्र और पिछले जीवन का होगा सत्यापन, सरकार ने जारी किया आदेश

जम्मू-कश्मीर सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के चरित्र और पिछले जीवन के सत्यापन का आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि ऐसी स्थिति में जिन कर्मचारियों की पदोन्नति (कार्यात्मक/गैर-कार्यात्मक) होने वाली है, उनके मामलों को तुरंत रोक दिया जाएगा।

16 Sep 2021, 10:52 PM

जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में एक घर में रहस्यमयी विस्फोट, एक की मौत, परिवार के 6 अन्य सदस्य घायल

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा के तारतपोरा में एक घर में रहस्यमयी विस्फोट हुआ है, जिसमें एक शख्स की मौत हुई है और परिवार के 6 अन्य सदस्य घायल हुए हैं। पुलिस ने कहा कि यह विस्फोट कबाड़ सामग्री में हुआ जिसमें जिंदा शेल और हथगोले भी थे, जो संभवत: उस घर में रखा हुआ था। जांच चल रही है।


16 Sep 2021, 10:35 PM

झारखंड में 20 सितंबर से स्कूलों में कक्षा 6, 7 और 8 की शुरू होगी पढ़ाई, कक्षा 9, 10, 11 और 12 की कक्षाएं पहले की तरह चलती रहेंगी

झारखंड सरकार ने ताजा आदेश में कहा है कि आवासीय सहित सभी स्कूलों को कक्षा 9, 10, 11 और 12 की कक्षाओं के 20 सितंबर से कक्षा 6, 7 और 8 के लिए ऑफ़लाइन कक्षाएं संचालित करने की अनुमति होगी।

16 Sep 2021, 10:30 PM

केरलः सबरीमाला का श्री धर्मस्थ मंदिर 'कन्नी' महीने की मासिक पूजा के लिए भक्तों के लिए फिर से खुला

केरल में सबरीमाला का श्री धर्मस्थ मंदिर 'कन्नी' महीने की मासिक पूजा करने के लिए भक्तों के लिए फिर से खुल गया है। भक्तों को 21 सितंबर तक अनुमति दी जाएगी। एक दिन में केवल 15,000 लोगों को मंदिर परिसर में प्रवेश करने की अनुमति रहेगी।


16 Sep 2021, 9:35 PM

नितिन गडकरी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे की समीक्षा की, बन जाने पर 12-12.5 घंटे में पूरी होगी दूरी

16 Sep 2021, 9:28 PM

पश्चिम बंगाल के भवानीपुर उपचुनाव के लिए केंद्रीय बलों की 37 और कंपनियों की होगी तैनाती, पहले से हैं 15 कंपनियां


16 Sep 2021, 8:47 PM

दिल्ली: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए एक एग्जीक्यूटिव लाउंज खोला गया

16 Sep 2021, 8:34 PM

भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट में बांटे गए विभाग, जीतू वाघनी शिक्षा और राघव पटेल बने कृषि मंत्री


16 Sep 2021, 8:25 PM

दिल्ली में कोरोना के 28 नए मामले, 22 मरीज ठीक हुए, एक की मौत

16 Sep 2021, 8:05 PM

ये उनका व्यक्तिगत निर्णय है, उन पर कोई दबाव नहीं था और न ही बीसीसीआई की तरफ से कोई निर्देश था: विराट के फैसले पर BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला

BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया कि ये उनका व्यक्तिगत निर्णय है। उन पर कोई दबाव नहीं था और न ही बीसीसीआई की तरफ से कोई निर्देश था।


16 Sep 2021, 7:47 PM

भविष्य के रोडमैप को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया, T20 कप्तान के रूप में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए हम उन्हें धन्यवाद देते हैं: BCCI प्रमुख सौरव गांगुली

16 Sep 2021, 7:45 PM

विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा बोले-  सही समय पर ये सही फैसला है


16 Sep 2021, 7:19 PM

गुजरात: सीएम भूपेंद्र पटेल ने गृह मंत्री अपने पास रखा, कनुभाई पटेल नए वित्त मंत्री

16 Sep 2021, 7:11 PM

कर्नाटक में कोरोना के 1108 नए मामले, पिछले 24 घंटे में 18 मरीजों की मौत


16 Sep 2021, 7:10 PM

तमिलनाडु में कोरोना से 25 और लोगों की मौत, बीते 24 घंटे में 1693 नए केस

16 Sep 2021, 6:59 PM

भारत-नेपाल सीमा से एसएसबी ने चीनी नागरिक सहित दो लोगों को पकड़ा

सशस्त्र सीमा बल की एक टीम ने बिहार के किशनगंज जिले में भारत-नेपाल सीमा से एक चीनी नागरिक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कथित चीनी नागरिक की पहचान चोजोर वोसर के रूप में हुई है, जिसके साथ एक भारतीय एजेंट पेमा भूटिया था, जो पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी का रहने वाला था। ये दोनों बुधवार शाम को अवैध रूप से नेपाल पार करने की कोशिश कर रहे थे।


16 Sep 2021, 6:43 PM

पश्चिम बंगाल : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की

16 Sep 2021, 6:39 PM

T20I में कप्तान कोहली का बहुत बड़ा योगदान रहा है, भारत उनके नेतृत्व में WC जीत सकता है: राजीव शुक्ला


16 Sep 2021, 6:38 PM

दिल्ली: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने पीएम मोदी से की मुलाकात

16 Sep 2021, 6:12 PM

केरल में कोरोना के 22182 नए मामले, बीते 24 घंटे में 178 मरीजों की मौत 


16 Sep 2021, 6:05 PM

टी-20 वर्ल्ड कप के बाद कप्तानी छोड़ेंगे विराट कोहली, ट्वीट कर दी जानकारी

विराट कोहली ने ट्विटर पर घोषणा की है कि वे दुबई में होने वाले टी-20 विश्व कप के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के टी-20 कप्तान नहीं रहेंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि वह टीम के साथ बने रहेंगे।

16 Sep 2021, 5:55 PM

पश्चिम बंगाल: बीजेपी का आरोप, सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर उपचुनाव के लिए प्रचार करते हुए कोविड मानदंडों का किया उल्लंघन, चुनाव आयोग से शिकायत


16 Sep 2021, 5:53 PM

चुनाव में रिश्वत मामले में पुलिस के सामने पेश हुए केरल बीजेपी अध्यक्ष

केरल भाजपा अध्यक्ष के. सुरेंद्रन गुरुवार को कासरगोड अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के सामने पेश हुए। एक स्थानीय अदालत ने पुलिस को चुनाव आयोग के नियमों के तहत मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था, जब सुरेंद्रन और दो अन्य स्थानीय भाजपा नेताओं के खिलाफ शिकायत दी गई थी। मामला यह सामने आया था कि मंजेश्वरम विधानसभा क्षेत्र में छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव में बसपा उम्मीदवार के. सुंदरा को अपना नामांकन वापस लेने के लिए पैसे का भुगतान किया गया था।

सुरेंद्रन ने 6 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में दो निर्वाचन क्षेत्रों कोनी और मंजेश्वरम से चुनाव लड़ा था। सुरेंद्रन 75 मिनट से अधिक समय तक अधिकारियों के साथ रहे और सूत्रों के अनुसार उन्होंने सुंदरा को जानने से इनकार किया।

आईएएनएस

16 Sep 2021, 5:49 PM

अमेरिका यात्रा के दौरान बाइडेन और अन्य क्वाड नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे पीएम मोदी: विदेश मंत्रालय


16 Sep 2021, 5:28 PM

कोरोना से माकपा के त्रिपुरा सचिव की मौत

माकपा के त्रिपुरा राज्य सचिव और वरिष्ठ पत्रकार गौतम दास का गुरुवार को कोलकाता के एक अस्पताल में कोविड से मौत हो गई, डॉक्टरों और पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 70 वर्ष के थे। दास के परिवार में बेटी स्वागत दास और पत्नी तापती सेन हैं। दास का पार्थिव शरीर वापस अगरतला लाया जाएगा और शुक्रवार को यहां अंतिम संस्कार किए जाने की संभावना है।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्‍सवादी की एक केंद्रीय समिति के सदस्य, दास ने पिछले महीने कोरोना से संक्रमित हुए थे और अगरतला में इलाज के बाद उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भेज दिया गया, जहां उन्होंने गुरुवार की सुबह अंतिम सांस ली।

16 Sep 2021, 5:24 PM

बिहार में तालाब में डूबने से 5 बच्चों की मौत

बिहार के मधेपुरा जिला के चौसा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक तालाब में डूबने से पांच बच्चों की मौत हो गई। इन बच्चों की उम्र 10 से 12 वर्ष के बीच बताई जाती है। सभी शवों को तालाब से बाहर निकाल लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मनोहरपुर गांव के रहने वाले पांच बच्चे गुरुवार की दोपहर गांव के ही एक तालाब में कमल फूल तोड़ने गए थे। इसी दौरान तालाब में एक बच्ची का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने को लेकर अन्य बच्चे भी गहरे पानी में उतर गए, जिससे सभी पांच बच्चों की मौत हो गई।


16 Sep 2021, 5:08 PM

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से से मिले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर

16 Sep 2021, 5:05 PM

आंध्र प्रदेश में कोरोना के 1367 नए मामले, बीते 24 घंटे में 14 मरीजों की मौत


16 Sep 2021, 5:03 PM

अफगानिस्तान मुद्दे पर बोला विदेश मंत्रालय- अमेरिका के साथ लगातार बनाए हुए हैं संपर्क

16 Sep 2021, 4:47 PM

लखनऊ में लगातार 12 घंटे से हो रही बारिश के चलते बुरा हाल, सड़कों पर सैलाब, घरों में घुसा पानी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा रखी है। लगातार 12 घंटे से हो रही बारिश की वजह से सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं हैं। कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया है।


16 Sep 2021, 4:44 PM

बिहार: कटिहार में दो बच्चों के खाते में बैंक के कम्प्यूटर सिस्टम में गलती से जमा हुए करोड़ों रुपये

बिहार के कटिहार में दो बच्चों के खाते में बैंक के कम्प्यूटर सिस्टम में गलती की वजह से करोड़ों रुपये जमा हो गए। डीएम ने बताया, ''ये आजमनगर की घटना है। हमारे पास कल शाम को सूचना आई थी कि कुछ छात्रों के अकाउंट में अधिक राशि दिखा रहा है। सुबह ही ब्रांच खुलवाया गया और जांच कराई गई।''

16 Sep 2021, 4:42 PM

कानपुर में लगातार बारिश के बीच पुलिस जागरूकता अभियान चला रही

कानपुर में लगातार तेज बारिश के चलते पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। एसीपी कर्नलगंज त्रिपुरारी पांडेय ने बताया, "क्षेत्र के समस्त वासियों से हमारा आग्रह है कि जिसका भी घर जर्जर हालत में हो या बहुत पुराना हो तो इस मौसम में अपना स्थान बदल लें, किसी सुरक्षित जगह चले जाएं।"


16 Sep 2021, 4:12 PM

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बेंगलुरु में दिवंगत वरिष्ठ पार्टी नेता ऑस्कर फर्नांडीस के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।

16 Sep 2021, 4:11 PM

उत्तर प्रदेश: मथुरा में डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं।


16 Sep 2021, 4:11 PM

देश में पिछले 24 घंटे में कोविड के 30,570 नए मामले सामने आए। इनमें से 68% मामले केरल से सामने आए हैं: केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण

16 Sep 2021, 3:59 PM

केंद्र को पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाना चाहिए: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र को पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाना चाहिए। जीएसटी के कारण राज्यों को आर्थिक नुकसान होगा। जैसे भारत सरकार उत्पादक राज्यों को क्षतिपूर्ति दे रही है इसमें भी दे। वित्तमंत्री ने पेट्रोलियम पदार्थों पर जो सेस लगाया है उसे हटाना चाहिए:


16 Sep 2021, 3:40 PM

आप ने यूपी में किया 300 यूनिट फ्री बिजली का वादा, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने की घोषणा

दिल्ली की सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की जनता को बड़ा तोहफा देने का एलान किया है। आप ने यूपी में भी 300 यूनिट फ्री देने की घोषणा की है।

16 Sep 2021, 3:05 PM

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शिमला पहुंचे


16 Sep 2021, 3:04 PM

मुंबई एटीएस की टीम दिल्ली के स्पेशल सेल ऑफिस पहुंची

मुंबई एटीएस की टीम दिल्ली के स्पेशल सेल ऑफिस पहुंची। बता दें, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 15 सितंबर को 6 आतंकियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से एक मुंबई के धारावी का रहने वाला है।

16 Sep 2021, 3:03 PM

ED ने जैकलीन फर्नांडिस को सुकेश मामले में पूछताछ के लिए एक बार फिर समन भेजा है: रिपोर्ट

प्रवर्तन निदेशालय ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को एक बार फिर सुकेश मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा है।


16 Sep 2021, 2:44 PM

हम 20 सितंबर से पहली कक्षा से तीसरी कक्षा तक के स्कूलों को खोलने जा रहे हैं: हरियाणा के शिक्षा मंत्री 

16 Sep 2021, 2:52 PM

पूर्व IAS अधिकारी हर्ष मंदर के घर-दफ्तर पर ईडी का छापा


16 Sep 2021, 2:41 PM

गुजरात: विधानसभा स्पीकर समेत रुपाणी कैबिनेट के सभी मंत्रियों की छुट्टी, सरकार में 24 नए चेहरे

16 Sep 2021, 2:06 PM

यूपी में सरकार बनाने पर AAP ने पुराने बिजली बिल माफ करने का किया ऐलान

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, “उत्तर प्रदेश में 38 लाख परिवार हैं, जिनके घरों में योगी सरकार ने महंगे बिजली के बिल भेजे हैं और योगी सरकार उनको अपराधी मान रही है। अगर आम आदमी पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में आती है तो हम ऐसे सारे बिजली के बिल माफ़ करेंगे।”


16 Sep 2021, 2:43 PM

मुकदमे वापस लेने का नाटक कर रही सरकार, क्यों किया था किसानों का अपमान?: प्रियंका गांधी

16 Sep 2021, 1:52 PM

गुजरात में भूपेंद्र पटेल सरकार की कैबिनेट का शपथ ग्रहण जारी 

गुजरात में भूपेंद्र पटेल सरकार की कैबिनेट का शपथ ग्रहण हो रहा है। नए मंत्रिमंडल में कोई पुराना मंत्री नहीं है। भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट में कनुभाई देसाई और नरेश पटेल शामिल हैं।


16 Sep 2021, 1:47 PM

कर्नाटक में राजमार्गों पर बनी एंबुलेंस लेन को VIP मूवमेंट के इस्तेमाल करने पर मंत्री शिवराम हेब्बार का बयान

कर्नाटक में राजमार्गों पर बनी एंबुलेंस लेन को VIP मूवमेंट के इस्तेमाल करने पर कर्नाटक सरकार में मंत्री शिवराम हेब्बार ने कहा, “यह 100 प्रतिशत करना चाहिए। एंबुलेंस 24 घंटे नहीं जा सकती है। एंबुलेंस के अलावा VIP और VVIP होते हैं उनके लिए यह करना चाहिए।”

16 Sep 2021, 1:45 PM

पश्चिम बंगाल: पश्चिम मेदिनीपुर के पास राज्य राजमार्ग 7 भारी बारिश के बाद आई बाढ़ के कारण प्रभावित


16 Sep 2021, 1:28 PM

केदारनाथ धाम में 800, बद्रीनाथ में 1200, गंगोत्री में 600, यमुनोत्री धाम में 400 भक्तों को 1 दिन में मिलेगी इजाजत: उत्तराखंड HC

16 Sep 2021, 12:58 PM

हैदराबाद में 6 साल की मासूम से रेप-मर्डर के आरोपी ने की खुदकुशी, पुलिस ने सिर पर रखा था 10 लाख का इनाम

हैदराबाद में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या के आरोपी ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली है। आरोपी का शव रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ है। पुलिस ने फरार आरोपी के सिर पर दस लाख का इनाम घोषित किया था। चार दिन पहले 6 साल की बच्ची के साथ हुए रेप और हत्या के बाद तेलंगाना में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे थे।


16 Sep 2021, 12:42 PM

दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई

16 Sep 2021, 12:11 PM

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-9 के अधिकारियों के साथ बैठक की


16 Sep 2021, 11:58 AM

पुराने रक्षा परिसर इतने जर्जर हो गए थे कि टूटने के कगार पर थे: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “पुराने रक्षा परिसर इतने जर्जर हो गए थे कि टूटने के कगार पर थे। अब 7,000 से अधिक कर्मचारी और अधिकारी नए परिसर में अच्छी कार्यकारी परिस्थितियों में काम कर सकेंगे। ये परिसर 21वीं सदी की ज़रूरतों के हिसाब से बने हैं और यहां हर तरह की सुविधाएं भी हैं।”

16 Sep 2021, 11:41 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'सेंट्रल विस्टा' वेबसाइट को लॉन्च किया


16 Sep 2021, 11:27 AM

मुंबई: अभिनेता सोनू सूद के घर दूसरे दिन भी पहुंची आयकर विभाग की टीम

इनकम टैक्स मामले में अभिनेता सोनू सूद के घर इनकम टैक्स के अधिकारियों की टीम दूसरे दिन भी सर्वे के लिए पहुंची है। बुधवार को भी इनकम विभाग की टीम उनके घर पहुंची थी।

16 Sep 2021, 10:55 AM

पूरे देश में 15 सितंबर तक 54,77,01,729 कोविड सैंपल की जांच की गई 


16 Sep 2021, 10:25 AM

दिल्ली के मायापुरी में एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर, काबू पाने की कोशिश जारी 

दिल्ली के मायापुरी में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

16 Sep 2021, 10:23 AM

दिल्ली: रक्षा कार्यालय परिसरों के उद्घाटन से पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने पूजा की

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग और अफ्रीका एवेन्यू में रक्षा कार्यालय परिसरों के उद्घाटन से पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने पूजा की।


16 Sep 2021, 10:14 AM

केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश, कोट्टायम से दृश्य

16 Sep 2021, 10:13 AM

जेवर एयरपोर्ट को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी

हरियाणा के गुरुग्राम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, “जेवर एयरपोर्ट को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा, जिसमें करीब 2,100 करोड़ रुपए की लागत से 31 कि. मी. 6 लेन ग्रीनफील्ड मार्ग जेवर एयरपोर्ट के लिए बना रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “हमने ईस्टर्न पेरीफेरल रोड़ बनाकर दिल्ली में प्रदूषण कम किया, इसे और कम करने के लिए दिल्ली-NCR में हम करीब 53,000 करोड़ रुपए की 15 योजनाएं लाए हैं और 14 पर काम शुरू हो गया। दिल्ली के लोगों को ट्रैफिक और प्रदूषण से राहत मिलेगी।”


16 Sep 2021, 9:52 AM

केरल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 17,681 नए मामले सामने आए और 208 लोगों की मृत्यु दर्ज 

16 Sep 2021, 9:39 AM

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में फिर उछाल, 24 घंटे में 30 हजार से ज्यादा नए केस, 431 की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 30,570 नए मामले सामने आए, 38,303 लोग डिस्चार्ज हुए और 431 लोगों की मृत्यु हुई।


16 Sep 2021, 9:23 AM

मिस्टर इंडिया रह चुके बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल ने मुंबई में की खुदकुशी की कोशिश, अस्पताल में भर्ती

मिस्टर इंडिया रह चुके बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल ने मुंबई में आत्महत्या की कोशिश की है। खुदकुशी की कोशिश से पहले मनोज ने एक नोट लिखा है, जिसमें अभिनेता और इंफ्लुएंसर साहिल खान को जिम्मेदार बताया है। ये सुसाइड नोट ओशिवारा के पुलिस अधिकारी के नाम लिखा गया है।

16 Sep 2021, 8:52 AM

दिल्ली में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।


16 Sep 2021, 8:47 AM

गुजरात के वडोदरा में बिस्किट के जरिए शिवलिंग बनाकर गणेश की मूर्ति को सजाया गया

गुजरात के वडोदरा में बिस्किट के जरिए शिवलिंग बनाकर गणेश की मूर्ति को सजाया गया है। शिवलिंग बनाने वाली महिला ने बताया, "इसके जरिए हम लोगों को खाना बचाने का संदेश दे रहे हैं। शिवलिंग बनाने में हमने 1,008 बिस्किट के पैकेट इस्तेमाल किए हैं।"

16 Sep 2021, 8:15 AM

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में पर्यटन और रोज़गार के अवसर बढ़ाने के लिए प्रशासन द्वारा ट्रैकिंग का आयोजन कराया गया

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में पर्यटन और रोज़गार के अवसर बढ़ाने के लिए प्रशासन द्वारा ट्रैकिंग का आयोजन कराया गया। पुलिस उपाधीक्षक विनोद शर्मा ने बताया, “यह इलाका लोगों के बीच में आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। लोगों ने भी ट्रैकिंग में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है।”


16 Sep 2021, 8:05 AM

स्पेस टूरिज्म में Space X ने रचा इतिहास, आम नागरिकों को 3 दिन के लिए अंतरिक्ष में भेजा

स्पेस टूरिज्म में Space X ने इतिहास रच दिया है। Space X का पहला आल-सिविलियन क्रू बुधवार रात अंतरिक्ष की ओर रवाना हो गया। कंपनी ने पहली बार 4 आम लोगों को अंतरिक्ष में भेजा। मिशन को इंसपिरेशन 4 नाम दिया गया है।

16 Sep 2021, 8:03 AM

बिहार के गया में मोटरसाइकिल की चोरी के आरोप में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया

बिहार के गया में मोटरसाइकिल की चोरी के आरोप में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारी ने बताया, "आरोपी अलग-अलग जगहों पर मोटरसाइकिलों की चोरी करते थे। आरोपियों ने चोरी में जिन चीजों का इस्तेमाल किया था वे सभी चीजें बरामद कर लिए गए हैं।"


16 Sep 2021, 8:02 AM

मिजोरम में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,402 नए मामले सामने आए

मिजोरम में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,402 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 2 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई।

16 Sep 2021, 7:56 AM

अयोध्या के परिक्रमा मार्क के किनारे ड्रोन मिलने के बाद हाई अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा

उत्तर प्रदेश में अयोध्या के परिक्रमा मार्क के किनारे ड्रोन मिलने से हड़कंप मच गया है। इसके बाद अयोध्या में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। साथ ही सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। संदिग्ध ड्रोन को लेकर कैंट थाने में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia