बड़ी खबर LIVE: दिल्ली में कोरोना से मौत का फिर बना नया रिकॉर्ड, 24 घंटे में 348 लोगों की गई जान

दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है। बीते 24 घंटे में राजधानी में कोरोना से 348 लोगों की मौत हुई है, जो अभी तक 1 दिन में कोरोना से मौतों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं दिल्ली में बीते 24 घंटे के दौरान 24 हजार से अधिक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

फोटोः IANS
फोटोः IANS
user

नवजीवन डेस्क

24 Apr 2021, 12:17 AM

दिल्ली में कोरोना से मौत का फिर बना नया रिकॉर्ड, 24 घंटे में 348 लोगों की गई जान

दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है। बीते 24 घंटे में राजधानी में कोरोना से 348 लोगों की मौत हुई है, जो अभी तक 1 दिन में कोरोना से मौतों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं दिल्ली में बीते 24 घंटे के दौरान 24 हजार से अधिक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

23 Apr 2021, 11:40 PM

झारखंड में कोरोना के 5741 नए केस मिले, 63 लोगों की हुई मौत

23 Apr 2021, 11:35 PM

फ्रांस में शख्स ने पुलिस कर्मचारी को मारा चाकू, राष्ट्रपति मैक्रों ने बताया आतंकी घटना


23 Apr 2021, 11:20 PM

IPL-14 में मुंबई को भारी पड़ी गेल-राहुल की पारी, पंजाब किंग्स ने 9 विकेट से हराया

चेन्नई में खेले गए आईपीएल-14 के 17वं मैच में केएल राहुल और क्रिस गेल की दमदार बल्लेबाजी की मदद से पंजाब किंग्स ने मुबई इंडियंस को 9 विकेट से हरा दिया है। पहले खेलते हुए मुंबई ने 20 ओवर में 131 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब ने 17.4 ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। केएल राहुल ने 52 गेंदों में 60 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जबकि क्रिस गेल ने 35 गेंदों में 43 रन बनाकर पंजाब को जीत दिला दिया।

23 Apr 2021, 10:46 PM

दिल्ली में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में 24,331 नए केस मिले, 348 की मौत


23 Apr 2021, 10:44 PM

कर्नाटक में भयावह हुआ कोरोना कहर, एक दिन में 26962 नए केस, 190 लोगों की मौत

23 Apr 2021, 10:37 PM

छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में कोरोना के 17397 नए केस मिले, 219 लोगों की मौत


23 Apr 2021, 10:34 PM

उत्तराखंड के जोशीमठ में भारत-चीन सीमा के पास ग्लेशियर टूटा, ऋषिगंगा में बढ़ा जलस्तर

उत्तराखंड के जोशीमठ के सुमना में भारत-चीन सीमा को जाड़ने वाली सड़क पर ग्लेशियर टूटी है। बताया जा रहा है कि भारी बर्फबारी की वजह से ये ग्लेशियर चीन के सीमा क्षेत्र में टूटा है। ग्लेशियर टूटने की वजह से रैणी में ऋषिंगगा नदी का स्तर काफी ज्यादा बढ़ गया है।

23 Apr 2021, 10:22 PM

केरल में शनिवार-रविवार को लॉकडाउन, आवश्यक और आपात सेवाओं की ही अनुमति


23 Apr 2021, 10:20 PM

महाराष्ट्र के पुणे में कोरोना के 9810 नए केस मिले, 137 लोगों की मौत

23 Apr 2021, 10:19 PM

विरार अस्पताल हादसे में मृतकों की संख्या 15 हुई, डॉक्टर समेत कई स्टाफ पर केस दर्ज


23 Apr 2021, 9:44 PM

ऑक्सीजन गाड़ियों को सुरक्षा दें, कॉरिडोर पर करें विचार, राज्यों को केंद्रीय गृह सचिव ने लिखा पत्र

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को ऑक्सीजन ले जाने वाले वाहनों को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने, इस तरह के वाहनों के लिए विशेष गलियारों पर विचार करने और इन वाहनों को एम्बुलेंस की सुविधा देने के लिए पत्र लिखा है।

23 Apr 2021, 9:30 PM

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर, 24 घंटे में 773 मौत, 66,836 नए केस मिले

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी है। राज्य में बीते 24 घंटे में कोरोना के 66,836 नए केस सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 773 लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस दौरान 74,045 लोग ठीक भी हुए। राज्य में अब कोरोना के 6,91,851 एक्टिव केस हैं।


23 Apr 2021, 9:18 PM

कोरोना के बढ़ते केस के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने की समीक्षा, दिए निर्देश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोरोना मामलों में तेज वृद्धि से उत्पन्न स्थिति की आज समीक्षा की और चिकित्सा उद्देश्यों के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाने के विभिन्न उपायों के लिए निर्देश दिया है। विशेषज्ञ समूह ने राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को ऑक्सीजन आवंटन का अनुकूलन और तर्कसंगत बनाने का निर्देश दिया।

23 Apr 2021, 9:14 PM

उत्तराखंड के जोशीमठ के पास ग्लेशियर फटा, भारत-चीन सीमा के पास हादसा 


23 Apr 2021, 9:11 PM

दिल्ली में रेमडेसिविर की कालाबाजारी करते दो अंतरराज्यीय गिरोह के 4 लोग गिरफ्तार, 81 इंजेक्शन जब्त

दिल्ली क्राइम ब्रांच की डीसीपी मोनिका भारद्वाज ने बताया कि रेमेडिसविर की कालाबाजारी के मामले में 2 अंतर्राज्यीय गिरोहों का भंडाफोड़ करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से कुल 81 इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। वे कूरियर के जरिए इंजेक्शन खरीदते थे। आगे की जांच जारी है।

23 Apr 2021, 9:03 PM

महाराष्ट्र में कोरोना के 66836 नए केस, पिछले 24 घंटे में 773 लोगों की मौत


23 Apr 2021, 8:41 PM

बंगाल में आज कोरोना के 12876 नए मामले मिले, 59 लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव जारी है। इसी बीच कोरोना ने भी कोहराम मचाना शुरू कर दिया है। बीते 24 घंटे में राज्य में 12876 नए मामले आए हैं। वहीं 59 लोगों की मौत हुई है। यह एक दिन में सबसे ज्यादा नए का रिकॉर्ड है।

23 Apr 2021, 8:33 PM

राजस्थान में बीते 24 घंटे में कोरोना के 15398 नए केस, 64 मरीजों की मौत 


23 Apr 2021, 8:02 PM

मुंबई में कोरोना के 7221 नए केस, बीते 24 घंटे में 72 मरीजों की मौत 

मुंबई में शुक्रवार को कोरोना के 7221 नए केस सामने आए और 72 लोगों की मौत हो गई।

23 Apr 2021, 8:01 PM

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन की किल्लत, अस्पताल में कोरोना के 275 मरीज 


23 Apr 2021, 7:57 PM

बेंगलुरु के कई इलाके में जोरदार बारिश

23 Apr 2021, 7:53 PM

हरियाणा: बारिश के कारण अंबाला मंडी में खुले में रखी फसल भीग गई


23 Apr 2021, 7:30 PM

दिल्ली में 81 रेमडेसिविर इंजेक्शन के साथ 4 लोग गिरफ्तार

23 Apr 2021, 7:28 PM

तेजस्वी यादव का जनता के नाम खुला खत- नीतीश सरकार हाथ खड़े कर चुकी है, सिस्टम फेल हो चुका है, पर हम इस बार भी जीतेंगे


23 Apr 2021, 7:07 PM

IPL 2021: पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया

23 Apr 2021, 7:05 PM

महाराष्ट्र: नागपुर जिले में कोरोना के 7485 नए मामले, पिछले 24 घंटे में 82 और मरीजों की मौत


23 Apr 2021, 7:04 PM

तमिलनाडु में बीते 24 घंटे में कोरोना से 78 मरीजों की मौत, 13776 नए मामले

23 Apr 2021, 7:02 PM

आंध्र प्रदेश में कोरोना के 11766 नए केस, पिछले 24 घंटे में 38 मरीजों की मौत  


23 Apr 2021, 7:00 PM

चंडीगढ़ में नाइट कर्फ्यू का ऐलान, वीकेंड लॉकडाउन खत्म

23 Apr 2021, 6:28 PM

बिहार: स्वास्थ्य विभाग में अतिरिक्त सचिव रवि शंकर चौधरी का कोरोना से निधन


23 Apr 2021, 6:27 PM

महाराष्ट्र: सीएम उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के लिए अतिरिक्त ऑक्सीजन की मांग की, टीकों की पर्याप्त आपूर्ति और रेमेडिसवियर को आयात करने की अनुमति भी मांगी

23 Apr 2021, 6:23 PM

गोवा में कोरोना के 1420 नए मामले, पिछले 24 घंटे में 12 मरीजों की मौत


23 Apr 2021, 6:22 PM

आंध्र प्रदेश में कल से नाइट कर्फ्यू का ऐलान, रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू

23 Apr 2021, 6:16 PM

दिल्ली: वसंत कुंज के एक अस्पताल में सिर्फ आधे घंटे का बचा है ऑक्सीजन, कोरन के 160 मरीज हैं भर्ती


23 Apr 2021, 6:13 PM

गुजरात में कोरोना के हालातों पर गृहमंत्री अमित शाह ने की सीएम विजय रूपाणी संग बैठक

23 Apr 2021, 6:05 PM

गुजरात: अहमदाबाद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने धनवंतरी कोविड-19 अस्पताल का दौरा किया


23 Apr 2021, 6:04 PM

उत्तराखंड में कोरोना के 4339 नए केस, बीते 24 घंटे में 49 मरीजों की मौत

23 Apr 2021, 5:47 PM

आंध्र प्रदेश में भी 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को फ्री में मिलेगी वैक्सीन, सीएम जगन का ऐलान 


23 Apr 2021, 5:43 PM

बंगाल चुनाव: पीएम मोदी की वर्चुअल रैली शुरू, कहा- सुबह से कोरोना की मीटिंग्स में था व्यस्त

23 Apr 2021, 5:24 PM

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली के अस्पतालों और नर्सिंग होम को मेडिकल ऑक्सीजन की आवश्यकता को पूरा करने के लिए पहले नोडल अधिकारी से संपर्क करने को कहा


23 Apr 2021, 5:17 PM

महाराष्ट्र: एयर फोर्स द्वारा टैंकर एयरलिफ्ट करने की महारी बात पीएम ने मानी: स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे

23 Apr 2021, 5:15 PM

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 37238 नए मामले, 196 मरीजों की मौत

यूपी में कोरोना के केस तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। 24 घंटे में 37238 नए केस आए, जो एक दिन में प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की सबसे बड़ी संख्या है। लखनऊ में कोरोना के पांच हजार से ज्यादा मामले आए हैं। वहीं, बीते दिन कोरोना के चलते प्रदेश में 196 लोगों की मौत हुई।


23 Apr 2021, 5:01 PM

नोएडा: सेक्टर-27 में एक प्राइवेट अस्पताल में कोरोना मरीज ने कूदकर दी जान

नोएडा जोन के डीसीपी राजेश एस ने कहा, “सेक्टर-27 में एक प्राइवेट अस्पताल में एक 51 वर्षीय कोविड मरीज ने कल रात कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को सूचना मिलने पर पूछताछ की गई। परिवार वालों ने बताया कि वे कोविड के कारण बहुत परेशान थे।”

23 Apr 2021, 4:55 PM

पटना: अगमकुआं थाने में 12 से ज्यादा वाहनों में लगी आग, फायर टेंडर मौके पर मौजूद


23 Apr 2021, 4:43 PM

बहुत जोर रहेगा कि महाराष्ट्र में वैक्सीनेशन बड़े पैमाने पर हो: महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “बहुत जोर रहेगा कि महाराष्ट्र में वैक्सीनेशन बड़े पैमाने पर हो, आज भी महाराष्ट्र वैक्सीनेशन में नंबर-1 पर है। सबसे ज्यादा सेंटर हमारे पास हैं। अगर वहां रोजाना पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन मिलती है तो हमारा औसत टीकाकरण 6 लाख से ऊपर जा सकता है।”

उन्होंने आगे कहा, “हम वैक्सीन की खरीद भी करेंगे। उसके लिए 'वन नेशन-वन रेट' के बारे में कई राज्यों ने मांग रखी है, उसके बारे में केंद्र सरकार कोई नीति बनाती है या नहीं इसपर ध्यान रहेगा। BPL परिवारों का ह़क बनता है कि उन्हें मुफ्त में वैक्सीन मिले।”

23 Apr 2021, 4:35 PM

इस बार कोरोना गांव-गांव तक पहुंच गया है: मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ग्रामीण क्षेत्रों एवं ग्रामीण निकायों के जनप्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस बार कोरोना गांव-गांव तक पहुंच गया है। संक्रमित लोगों को बेहतर इलाज देने की कोशिश करें। बाकी लोगों को संक्रमण की चेन तोड़कर बचाना है।

सीएम शिवराज ने कहा, “आप सब संकल्प करें कि हम भीड़ इकट्ठा नहीं होने देंगे, हम अपने गांव में जनता कर्फ्यू लगाएंगे। 14700 पंचायतों में जनता कोरोना कर्फ्यू लगा चुकी है। हर गांव में ये कोरोना कर्फ्यू लग जाए, ये संक्रमण की चेन तोड़ने का बेहतर उपाय है।”


23 Apr 2021, 4:19 PM

पंजाब के सीएम ने कोरोना से निपटने के लिए 400 नर्सों और 140 टेक्नीशियनों की भर्ती का आदेश दिया

23 Apr 2021, 4:15 PM

कोरोना और ऑक्सीजन संकट को लेकर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा :

COVID संकट

कोई टेस्ट नहीं

कोई टीका नहीं

कोई ऑक्सीजन नहीं

नहीं ICU ...


23 Apr 2021, 4:08 PM

प्रदेश में आज रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक बंद रहेगा: उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव सूचना

23 Apr 2021, 3:48 PM

आरएमएल में 73 साल की महिला को भर्ती करने से किया मना, सुरक्षा कर्मियों ने मीडिया से की बदसलूकी

दिल्ली में कोरोना से लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं। अस्पतालों में बेड की कमी के साथ ऑक्सीजन के कमी के कारण भी डॉक्टर मरीज को भर्ती नहीं कर रहे हैं। हालात ये हो गए हैं कि परिजन संक्रमित मरीज को जमीन पर ही लिटा कर इंतजार करने पर मजबूर हैं। दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में दोपहर एक 73 वर्षीय मरीज जमीन पर लेटी हुई थी, परिजनों की जानकारी के अनुसार उन्हें कोरोना संक्रमण है, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने अलग-अलग बात कहकर भर्ती करने से मना कर दिया है।

दिल्ली के पटेल नगर निवासी जीवन सिंह अपनी 73 वर्षीय मां गंगा देवी को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराने लाए थे, घंटों तक अस्पताल में जमीन पर पड़ी रही, लेकिन उन्हें अस्पताल में बेड नहीं मिला।


23 Apr 2021, 3:35 PM

आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और दिल्ली को भी मेडिकल ऑक्सीजन के ट्रांसपोर्ट के लिए ट्रेन उपलब्ध कराई गई हैं: रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सुनीत शर्मा

23 Apr 2021, 3:27 PM

कोरोना की दूसरी लहर के मद्देनजर केंद्र सरकार गरीब परिवारों को मई और जून महीने में 5-5 किलो अतिरिक्त अन्न देगी


23 Apr 2021, 3:25 PM

पीएम मोदी के साथ बैठक में सभी मुख्यमंत्रियों ने कहा कि वैक्सीन की कीमत देश में एक जैसी होनी चाहिए: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी प्रधानमंत्री से ऑक्सीजन और राज्यों में तैयारियों के बारे में बात हुई। बैठक में सभी मुख्यमंत्रियों ने कहा कि वैक्सीन की कीमत देश में एक जैसी होनी चाहिए। केंद्र सरकार बताए कि हमें कितनी वैक्सीन मिलेगी ताकि हम उस हिसाब से अपनी योजना बना सके।

23 Apr 2021, 3:23 PM

पीएम नरेंद्र मोदी ने 11 राज्यों के सीएम के साथ कोरोना वायरस के हालातों पर उच्च स्तरीय बैठक की


23 Apr 2021, 3:09 PM

उत्तर प्रदेश में कोरोना से हालात बेकाबू! मेरठ में ऑक्सीजन के लिए मची लूट, मरीज पर करा रहे इलाज

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बेकाबू हो गई है। वहीं, ऑक्सीजन की कमी की वजह से लोग बेबस नजर आ रहे हैं। ऑक्सीजन के लिए तड़पते परिजनों के लिए लोग कुछ भी कर गुजरने को तैयार है। एक ऐसा ही नजारा मेरठ में देखने को मिला, जहां सिलेंडर की गाड़ी में लूट मच गई।

मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में मरीजों की लाचारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए ऑक्सीजन की लूट मची है। वहीं, ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे मरीजों के तीमारदार डॉक्टरों के पैर छूते नजर आए। उम्र दराज लोग एक ऑक्सीजन के सिलेंडर के लिए डॉक्टरों के हाथ जोड़ते और पैर छूते नजर आए। हालात यह हैं कि मरीज स्ट्रेचर पर इलाज कराने को मंजूर हैं।

23 Apr 2021, 2:54 PM

मध्य प्रदेश के इंदौर में स्वास्थ्य विभाग के सरकारी दफ्तर में आग

मध्य प्रदेश के इंदौर में स्वास्थ्य विभाग के सरकारी दफ्तर की पहली मंजिल में आग लगने का मामला सामने आया है। मुंसिपल अग्निशमन अधिकारी ने बताया, "दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।"


23 Apr 2021, 2:38 PM

वीकेंड कर्फ्यू की वजह से मेट्रो सेवाएं शनिवार और रविवार को बंद रहेंगीः बैंगलोर मेट्रो

23 Apr 2021, 2:31 PM

दक्षिणी दिल्ली में ऑक्सीजन सिलेंडर भरवाने के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी


23 Apr 2021, 2:28 PM

रेमडेसिविर इंजेक्शन लगा लेते हैं। रेमडेसिविर उन्हें लगनी चाहिए जिन्हें फायदा हो: मेदांता अस्पताल के चेयरमैन

मेदांता अस्पताल के चेयरमैन डॉ. नरेश त्रेहन ने कहा, “लोगों को लग रहा है कि अगर कुछ तकलीफ है तो रेमडेसिविर इंजेक्शन लगा लेते हैं। रेमडेसिविर उन्हें लगनी चाहिए जिन्हें फायदा हो। जिन्हें जरूरत नहीं है उन्हें ये इंजेक्शन लगा दिया जाए तो जिनको रेमडेसिवीर की जरूरत है उनके लिए कमी हो जाएगी।”

23 Apr 2021, 2:19 PM

ऑक्सीजन टैंकर के साथ दूसरी ऑक्सीजन स्पेशल ट्रेन आज बोकारो से लखनऊ के लिए रवाना हुई


23 Apr 2021, 2:14 PM

सेना ने खारदुंग ला टॉप पर 10 नागरिकों और 3 वाहनों को बचाया

सेना ने खारदुंग ला टॉप पर 10 नागरिकों और 3 वाहनों को बचाया, लद्दाख में 21 अप्रैल को बर्फबारी के बाद यह लोग फंस गए थे।

23 Apr 2021, 2:05 PM

पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ऑक्सीजन निर्माताओं के साथ मीटिंग की


23 Apr 2021, 2:04 PM

मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ऑक्सीजन निर्माताओं के साथ मीटिंग कीहमारी ऑक्सीजन सप्लाई को उत्तर प्रदेश में भेज दिया गया, बीजेपी राज्यों में आपूर्ति बनाए रखी जा रही: सीएम ममता

23 Apr 2021, 2:02 PM

रांची के एक ऑटो रिक्शा चालक निशुल्क मरीजों को अस्पताल पहुंचा रहा है

झारखंड में कोरोना महामारी के वक्त जब एंबुलेंस की कमी है, ऐसे में रांची के एक ऑटो रिक्शा चालक निशुल्क मरीजों को अस्पताल पहुंचा रहा है। ऑटो रिक्शा चालक रवि ने बताया, "मैं 15 अप्रैल से निशुल्क सेवा दे रहा हूं। मैं जरूरतमंद कोविड और नाॅन-कोविड दोनों मरीज़ों को अस्पताल पहुंचा रहा हूं।"


23 Apr 2021, 1:18 PM

मध्य प्रदेश: जबलपुर के गैलेक्सी अस्पताल में कथित तौर पर ऑक्सीजन की कमी से 5 मरीजों की मौत

मध्य प्रदेश के जबलपुर के गैलेक्सी अस्पताल में कथित तौर पर ऑक्सीजन की कमी से 5 मरीजों की मौत हो गई है, पुलिस जांच कर रही है। लॉर्डगंज के एसएचओ ने बताया, "कोविड वार्ड में भर्ती 5 मरीज की मौत हुई है। परिजनों की शिकायत है कि समय से ऑक्सीजन नहीं मिलने से मौतें हुई हैं। शिकायत दर्ज कर ली गई।"

23 Apr 2021, 1:02 PM

विरार के कोविड अस्पताल में आग लगने से हुई मौतों का आंकड़ा बढ़कर 14 हुआ 


23 Apr 2021, 12:55 PM

यह गलत खबर है कि कोरोना से जितने भी मरीजों की मृत्यु हुई है: सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन

दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन डॉ.डी.एस राणा ने कहा, “यह गलत ख़बर है कि कोरोना से जितने भी मरीजों की मृत्यु हुई है वे सब ऑक्सीजन की कमी से हुई। यह पूरी तरह से गलत है, ऐसा नहीं हुआ है। हमारे ICU में पहले ऑक्सीजन दबाव कम हो गया था। उस दौरान हम लोगों ने मैनुअल तरह से ऑक्सीजन दी थी।”

23 Apr 2021, 12:32 PM

उत्तराखंड: चमोली में बदरीनाथ धाम में ताजा बर्फबारी 


23 Apr 2021, 12:21 PM

सीएम केजरीवाल की पीएम से अपील, सेना के हाथ में दे दी जाए सभी ऑक्सीजन प्लांट की कमान

देश में कोरोना वायरस के कहर जारी है। स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है और मरीज दर-दर भटकने को मजूबर हैं। इस बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी से अपील की है कि ऑक्सीजन की कमी काफी ज्यादा है, सरकार को देश के ऑक्सीजन प्लांट को कंट्रोल में लेकर सेना को सौंप देना चाहिए ताकि सभी राज्यों को ऑक्सीजन तुरंत मिल पाए।

प्रधानमंत्री के साथ बैठक में सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, “इस वक्त दिल्ली में ऑक्सीजन का बहुत बड़ा संकट चल रहा है। केंद्र सरकार का दिल्ली का ऑक्सीजन का कोटा बढ़ाने के लिए मैं प्रधानमंत्री जी आपका धन्यवाद करता हूं, इस बढ़े हुए कोटे को दिल्ली तक पहुंचाने में हमारी मदद करें।”

23 Apr 2021, 12:12 PM

कोरोना की मौजूदा स्थिति पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 27 अप्रैल तक स्थगित


23 Apr 2021, 11:38 AM

ऑक्सीजन की कमी की वजह से मरीजों की मौत हो रही है: CJI

देश में कोरोना की मौजूदा स्थिति पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है। सुनवाई के दौरान सीजेआई ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी की वजह से मरीजों की मौत हो रही है।

23 Apr 2021, 11:18 AM

ओडिशा: भुवनेश्वर में वैक्सीन लगवाने के लिए बड़ी संख्या में लोग एक वैक्सीनेशन सेंटर के बाहर लाइन में लगे

ओडिशा के भुवनेश्वर में वैक्सीन लगवाने के लिए बड़ी संख्या में लोग एक वैक्सीनेशन सेंटर के बाहर अपनी बारी आने का इंतजार करते दिखे।


23 Apr 2021, 11:14 AM

बॉम्बे हाईकोर्ट ने नासिक ऑक्सीजन लीक घटना में स्वतः संज्ञान लिया, सरकार को जवाब दाखिल करने को कहा

23 Apr 2021, 10:35 AM

एंटीलिया बम मामला: NIA ने मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर सुनील माने को गिरफ्तार किया

एंटीलिया बम मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी के अधिकारी ने बताया कि NIA ने मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर सुनील माने को गिरफ्तार किया है।


23 Apr 2021, 10:33 AM

दिल्ली में हल्की बारिश हुई, पृथ्वीराज रोड से वीडियो

23 Apr 2021, 10:32 AM

विरार कोविड अस्पताल में आग की विस्तृत जांच की जाएगी: महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री


23 Apr 2021, 10:18 AM

दिल्लीः एक ऑक्सीजन टैंकर साकेत में मैक्स अस्पताल पहुंचा

23 Apr 2021, 10:02 AM

अस्पताल में बेड नहीं मिलने और ऑक्सीजन की कमी से हो रही मौतों को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र पर खड़े किए सवाल 


23 Apr 2021, 9:59 AM

दिल्ली: सर गंगा राम अस्पताल में पहुंचाई गई ऑक्सीजन, दो घंटे की बची थी ऑक्सीजन

23 Apr 2021, 9:37 AM

देश में कोरोना के अब तक के सभी रिकॉर्ड टूटे, 24 घंटे में 3 लाख 32 हजार से ज्यादा नए केस, 2263 की मौत

देश में कोरोना वायरस ने अब तक के सभी रिकॉर्ड धस्वत कर दिए हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,32,730 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,62,63,695 हो गई है। 2,263 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,86,920 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 24,28,616 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,36,48,159 है।


23 Apr 2021, 9:37 AM

हिमाचल प्रदेशः शिमला के नारकंडा में बर्फबारी हुई

23 Apr 2021, 9:33 AM

शेयर बाजार: सेंसेक्स 200 अंकों की गिरावट के साथ खुला


23 Apr 2021, 9:31 AM

वायुसेना के दो C-17 विमानों ने दो खाली क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनर एयरलिफ्ट किया

भारतीय वायुसेना के दो C-17 विमानों ने दो खाली क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनर और एक IL-76 विमान ने एक खाली कंटेनर को कल पनागढ़ तक एयरलिफ्ट किया।

23 Apr 2021, 9:29 AM

भोपाल में 26 अप्रैल तक के लिए लागू कोरोना कर्फ्यू के दौरान ट्रैफिक पुलिस वाहनों की जांच कर रही


23 Apr 2021, 9:03 AM

दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में 60 मरीजों की जान खतरे में, 2 घंटे की बची है ऑक्सीजन, 24 घंटे में 25 की मौत

दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल के निदेशक-चिकित्सा ने बताया कि अस्पताल में दो घंटे की ऑक्सीजन बची है। पिछले 24 घंटे में 25 मरीजों की मौत हो गई है। वेंटिलेटर प्रभावी ढंग से काम नहीं कर रहे हैं। ऑक्सीजन की तत्काल आवश्यकता है। 60 अन्य बीमार मरीजों की जान जोखिम में है।

23 Apr 2021, 8:51 AM

महाराष्ट्र के विरार के कोविड अस्पताल में आग से 13 मरीजों की मौत पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख


23 Apr 2021, 8:50 AM

म्यूजिक डायरेक्टर श्रवण राठौड़ का मुंबई के एसएल रहेजा अस्पताल में कोरोना से निधन

म्यूजिक डायरेक्टर श्रवण राठौड़ का मुंबई के एसएल रहेजा अस्पताल में निधन हो गया है। वह कोरोना से संक्रमित थे। उन्हें कई चिकित्सीय समस्याएं भी थीं और वह वेंटिलेटर पर थे। रहेजा अस्पताल की डॉ. कीर्ति भूषण ने इस खबर की पुष्टि की और बताया कि श्रवण राठौड़ का कोरोना के चलते मल्टीऑर्गन फेल्योर होने से निधन हो गया।

23 Apr 2021, 8:34 AM

हिमाचल प्रदेशः शिमला में मंधोल गांव में हुई ताजा बर्फबारी


23 Apr 2021, 8:23 AM

हिमाचल प्रदेशः शिमला में मंधोल गांव में हुई ताजा बर्फबारीमहाराष्ट्र: CM उद्धव ठाकरे ने विरार के कोविड अस्पताल में आग लगने की घटना की जांच के आदेश दिए

23 Apr 2021, 7:51 AM

चंडीगढ़ में आज सुबह हल्की बारिश हुई


23 Apr 2021, 7:49 AM

दिल्ली में लॉकडाउन के बीच वाहनों की चेकिंग कर रही है पुलिस

दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों और लॉकडाउन के बीच पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही है। 26 अप्रैल सुबह 5 बजे तक राजधानी में लॉकडाउन लागू रहेगा।

23 Apr 2021, 7:47 AM

मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 62 नए मामले सामने आए

मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 62 नए मामले सामने आए। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 5,220 है जिसमें 608 सक्रिय मामले, 4,600 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 12 मौतें शामिल हैं।


23 Apr 2021, 7:23 AM

महाराष्ट्र में विरार के कोविड अस्पताल में आग लगने से 13 मरीजों की दर्दनाक मौत

महाराष्ट्र में विरार के कोविड अस्पताल में आग लगने से 13 मरीजों की मौत हो गई है। आग के पीछे का कारण एसी में हुए शोर्ट-सर्किट को बताया जा रहा है। घटना सुबह करीब 3 बजे की है। फिलहाल कई मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है। जिन 13 मरीजों की मौत हुई है वे सब कोरोना संक्रमित मरीज थे।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia