बड़ी खबर LIVE: राज कुंद्रा के ऑफिस की तलाशी में मिली छिपी हुई अलमारी, क्राइम ब्रांच कर रही है जांच

मुंबई पुलिस ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने अभिनेता शिल्पा शेट्टी के पति और व्यवसायी राज कुंद्रा के मुंबई के अंधेरी में वियान और जेएल स्ट्रीम कार्यालय में एक पोर्नोग्राफी मामले में तलाशी के दौरान एक छिपी हुई अलमारी पाई है।

फोटोः ANI
फोटोः ANI
user

नवजीवन डेस्क

24 Jul 2021, 11:52 PM

राज कुंद्रा के ऑफिस की तलाशी में मिली छिपी हुई अलमारी, क्राइम ब्रांच कर रही है जांच

मुंबई पुलिस ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने अभिनेता शिल्पा शेट्टी के पति और व्यवसायी राज कुंद्रा के मुंबई के अंधेरी में वियान और जेएल स्ट्रीम कार्यालय में एक पोर्नोग्राफी मामले में तलाशी के दौरान एक छिपी हुई अलमारी पाई है।

24 Jul 2021, 11:14 PM

असम में 24 घंटे में कोरोना से 23 लोगों की मौत, 1595 नए केस भी मिले

24 Jul 2021, 10:56 PM

महाराष्ट्र में बाढ़ प्रभावित इलाकों से करीब 1 लाख 35 हजार लोग निकाले गए, अब तक 112 लोगों और 3221 जानवरों की मौत हुई

महाराष्ट्र राहत एवं पुनर्वास विभाग ने बताया कि राज्य में बाढ़ प्रभावित इलाकों से करीब 1 लाख 35 हजार लोगों को निकाला गया है। अब तक कुल 112 लोगों और 3221 जानवरों की मौत हुई है। कुल 53 लोग घायल हुए और 99 लापता हैं।


24 Jul 2021, 10:23 PM

मुंबई के वर्ली में लिफ्ट हादसे में एक और शख्स की मौत, कुल 5 लोगों की गई जान

24 Jul 2021, 10:21 PM

राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कल सुबह होने वाली बैठक के लिए पार्टी विधायकों और नेताओं को बुलाया


24 Jul 2021, 10:20 PM

भारतीय वायु सेना ने महाराष्ट्र में बाढ़ राहत कार्यों के लिए राहत सामग्री और एनडीआरएफ कर्मियों को एयरलिफ्ट किया

24 Jul 2021, 9:57 PM

पीएम मोदी समेत नेताओं के खिलाफ डेट स्पीच देने के आरोप में तमिलनाडु में कैथोलिक पादरी गिरफ्तार

तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले में कैथोलिक पादरी जॉर्ज पोन्नैया को पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, डीएमके मंत्रियों और अन्य के खिलाफ अभद्र भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पोन्नैया को मदुरै के कल्लिकुडी में गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।


24 Jul 2021, 9:41 PM

मणिपुर सरकार ने टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर जीतने वाली मीराबाई चानू को 1 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया

24 Jul 2021, 9:41 PM

हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों, पेंशनभोगियों का डीए 17% से बढ़ाकर 28% किया


24 Jul 2021, 9:25 PM

सेना की दक्षिणी कमान ने महाराष्ट्र में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य शुरू किया

भारतीय सेना की दक्षिणी कमान ने महाराष्ट्र में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय लोगों की सहायता के लिए बाढ़ राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। 100 से अधिक लोगों को पहले ही प्रभावित क्षेत्रों से बचाया जा चुका है और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है।

24 Jul 2021, 9:23 PM

रांची पुलिस ने सोरेन सरकार के खिलाफ साजिश का किया खुलासा, भारी कैश के साथ 3 लोग गिरफ्तार

झारखंड की रांची पुलिस ने बताया कि 22 जुलाई को बेरमो विधायक ने कोतवाली थाने में शिकायत दी थी कि सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है। जांच और छापेमारी की गई, जिसमें 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने सरकार के खिलाफ साजिश करने की बात कबूल किया है और वे कुछ राजनीतिक व्यक्तियों के संपर्क में भी थे।


24 Jul 2021, 9:02 PM

कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर मुंबई के मलाड में डी-मार्ट मॉल सील

मुंबई के मलाड स्थित डी मार्ट मॉल को बीएमसी ने सील कर दिया है। सूचना मिली थी कि इस मॉल में न तो कोविड नियमों का पालन हो रहा है और बिना सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और हैंड सैनिटाइजर के ही लोगों को खरीदारी करने दी जा रही है।इसके बाद बीएमसी ने यह कार्यवाही की है।

24 Jul 2021, 8:44 PM

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों के आंदोलन को बताया निरर्थक, कहा- इससे कोई फायदा नहीं

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि किसानों का आंदोलन निरर्थक है। उन्होंने दिल्ली में किसानों की संसद पर कहा कि, "संसद तो एक ही होती है, जिसे जनता चुनकर भेजती है। जो यूनियन के लोग ऐसी बातें कर रहे हैं और आंदोलन कर रहे हैं वह निरर्थक है। हमने कई बार उनसे कहा कि आंदोलन का रास्ता छोड़कर वार्ता का रास्ता अपनाना चाहिए।"


24 Jul 2021, 7:58 PM

JEE-Main परीक्षा नहीं दे पाने वाले महाराष्ट्र के बारिश प्रभावित 7 जिलों के छात्रों को बाद में मिलेगा मौका

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि 25 और 27 जुलाई को जेईई (मेन)-2021 सत्र 3 की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों तक नहीं पहुंच पाने वाले महाराष्ट्र के कोल्हापुर, पालघर, रत्नागिरी, रायगढ़, सिंधुदुर्ग, सांगली और सतारा के छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्हें एक और मौका दिया जाएगा और एनटीए द्वारा जल्द ही तारीखों की घोषणा की जाएगी।

24 Jul 2021, 7:52 PM

हिमाचल रोडवेज के कर्मचारियों ने काम रोका, शिमला समेत कई इलाकों में पर्यटक फंसे

हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) के कर्मचारियों द्वारा स्थानीय बस सेवा रोके जाने के कारण कई यात्री शिमला में फंसे रहे। कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने निजी बस चलाने वालों के दबाव में क्षेत्रीय प्रबंधक के तबादले के खिलाफ बस सेवा ठप किया है।


24 Jul 2021, 7:46 PM

दिल्ली में अब पूरी क्षमता के साथ चलेंगे मेट्रो और बस, अंतिम संस्कार में शामिल हो सकेंगे 100 लोग

दिल्ली सरकार ने आज लॉकडाउन की पाबंदियों में बड़ी राहत दी है। इसके तहत 26 जुलाई की सुबह से मेट्रो और बस पूरी क्षमता के साथ चलेंगे। साथ ही सिनेमा हॉल, थियेटर, मल्टीप्लेक्स 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे। इसके अलावा अंतिम संस्कार में अधिकतम 100 लोग शामिल हो सकेंगे।

24 Jul 2021, 7:36 PM

बिहार में प्रेम प्रसंग मे लड़के की हत्या, निजी अंग भी काटा गया


24 Jul 2021, 7:23 PM

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में मुठभेड़ में अब तक 3 आतंकी ढेर, तलाशी अभियान जारी

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा है कि अरागम-सुमलार में एक और अज्ञात आतंकवादी मारा गया है। बांदीपोरा मुठभेड़ में अब तक कुल 3 आतंकवादी मारे गए हैं। तलाशी अभियान जारी है। विवरण का इंतजार करना होगा।

24 Jul 2021, 7:19 PM

मुंबई के वर्ली में निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट गिरने से 4 लोगों की मौत, एक घायल


24 Jul 2021, 6:58 PM

महाराष्ट्र में भारी बारिश से 6 जिले बुरी तरह प्रभावित, सरकार पीड़ितों को अनाज और भोजन उपलब्ध कराएगी

24 Jul 2021, 6:57 PM

टोक्यो ओलंपिक में वीमेंस हॉकी के पहले मैच में नीदरलैंड ने भारत को 5-1 से हराया


24 Jul 2021, 6:55 PM

दिल्ली में 26 जुलाई से मेट्रो और बस 100 फीसदी क्षमता के साथ चलेंगे, सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स को 50 फिसदी क्षमता के साथ इजाजत 

24 Jul 2021, 6:53 PM

केरल में जीका वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 46 हुई, 5 मरीजों का चल रहा है इलाज


24 Jul 2021, 6:43 PM

हरियाणा सरकार ने कुछ ढील के साथ राज्य में 2 अगस्त तक लॉकडाउन बढ़ाने का आदेश जारी किया

हरियाणा सरकार ने कुछ ढील के साथ राज्य में 2 अगस्त तक लॉकडाउन बढ़ाने का आदेश जारी किया है।

24 Jul 2021, 6:40 PM

कांग्रेस ने भूपेन बोरा को बनाया असम कांग्रेस का अध्यक्ष, तीन कार्यकारी अध्यक्ष भी किए गए नियुक्त

कांग्रेस ने भूपेन बोरा को असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही पार्टी ने राणा गोस्वामी, कमलाख्या डे पुरकायष्थ और जाकिर हुसैन सिकदर को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।


24 Jul 2021, 6:20 PM

केरल में आज कोरोना से 98 मौत, 18531 नए केस भी मिले

24 Jul 2021, 6:19 PM

बाढ़ की किसी स्थिति से तत्काल निपटने के लिए NDRF ने देश के विभिन्न जगहों पर 149 टीमों को तैनात किया


24 Jul 2021, 6:17 PM

BSF और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सेक्टर कमांडर स्तर की बैठक हुई

सीमा सुरक्षा बल और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच सुचेतगढ़ में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सेक्टर कमांडर स्तर की बैठक हुई। भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम समझौते के बाद यह पहली बैठक थी। दोनों पक्ष अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

24 Jul 2021, 6:14 PM

महाराष्ट्र के सतारा के अंबेघर भूस्खलन की घटना में अब तक 11 शव निकाले गए

महाराष्ट्र के सतारा जिले के अंबेघर भूस्खलन की घटना में अब तक कुल 11 शव निकाले जा चुके हैं। सतारा जिला प्रशासन का कहना है कि बचाव अभियान अभी भी जारी है।


24 Jul 2021, 6:03 PM

गुजरात के राजकोट में भारी बारिश से शहर के कई इलाके पानी में डूबे

24 Jul 2021, 5:53 PM

NIA ने तमिलनाडु के थेनी जिले में एक शख्स के घर की छापेमारी


24 Jul 2021, 5:47 PM

मध्य प्रदेश के पन्ना में बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत, कई घायलों का इलाज जारी

24 Jul 2021, 5:42 PM

महाराष्ट्र के रायगढ़ में भूस्खलन में मारे गए सभी 33 लोगों को दफनाना पड़ा, लगातार बारिश से नहीं हो सका अंतिम संस्कार 

महाराष्ट्र के रायगढ़ में भारी बारिश के बाद भूस्खलन में मरने वाले लोगों को जेसीबी की मदद से एक साथ दफनाया गया। सरपंच संपत तनलेकर ने बताया कि 33 लोगों की मौत हुई है। उन्हें एक साथ एक गड्ढे में दफनाया गया। हम भारी बारिश के कारण अंतिम संस्कार करने के लिए सामग्री की व्यवस्था नहीं कर सके।


24 Jul 2021, 5:39 PM

ओलंपिक में रजत जीतने वाली मीराबाई चानू की अपील- लड़कियों को खेल में प्रवेश के लिए प्रोत्साहित करें

ओलंपिक में रजत पदक हासिल करने वाली मीराबाई चानू ने कहा कि इससे महिलाओं को भारोत्तोलन में प्रवेश करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। मैं सभी से कहना चाहती हूं कि वे लड़कियों को खेलों में प्रवेश के लिए प्रोत्साहित करें।

24 Jul 2021, 5:24 PM

पुड्डुचेरी के उपराज्यपाल ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से उड़ान सेवाओं को फिर से शुरू करने का आग्रह किया


24 Jul 2021, 5:11 PM

NDRF ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों से 600 से अधिक लोगों को बचाकर चीनी मिल के एक केंद्र में पहुंचाया

24 Jul 2021, 5:06 PM

उत्तर प्रदेश: सीएम योगी ने देवरिया में महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया और वृक्षारोपण किया


24 Jul 2021, 4:54 PM

राजस्थान बोर्ड के 12वीं के नतीजे घोषित, आधिकारिक वेबसाइट पर छात्र देख सकते हैं रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड के 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के रिजल्ट आज जारी किए गए हैं। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर नतीजे देखे जा सकते हैं। परिणाम की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री और आरबीएसई अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की।

24 Jul 2021, 4:38 PM

टोक्यो ओलंपिक: बॉक्सर विकास कृष्णन पुरुष वेल्टर 69 किग्रा स्पर्धा में जापान के ओकाजावा से 0-5 से हारे 


24 Jul 2021, 4:19 PM

महाराष्ट्र: सीएम उद्धव ठाकरे ने रायगढ़ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र तलिए गांव का दौरा किया

सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा, “बाढ़ से जिन लोगों को नुकसान हुआ है उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। हम कोशिश करेंगे कि भविष्य में ऐसी घटनाओं में किसी की जान न जाए।”

24 Jul 2021, 4:19 PM

पीएम मोदी ने मीराबाई चानू से बात की और उन्हें टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने पर बधाई दी।


24 Jul 2021, 3:51 PM

बिहार: जहानाबाद में भीड़ के उग्र होने से 1 महिला पुलिसकर्मी की मौत का मामला सामने आया है।

24 Jul 2021, 3:43 PM

ICSE कक्षा 10वीं और ISC कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

ICSE कक्षा 10वीं और ISC कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। ICSE के लिए इस वर्ष कुल पास प्रतिशत 99.98% और ISC के लिए 99.76% है।


24 Jul 2021, 3:17 PM

सीएम उद्धव ने रायगढ़ के महाड के तलिये गांव का दौरा किया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने क्षेत्र में लगातार बारिश के बाद बाढ़ जैसी स्थिति की समीक्षा करने के लिए रायगढ़ के महाड के तलिये गांव का दौरा किया।

24 Jul 2021, 2:51 PM

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की हालत गंभीर, वेंटिलेटर पर हैं

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो रहा है। उन्हें अभी भी लाइफ सपोर्ट पर रखा गया है। यह जानकारी संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की ओर से बयान जारी कर दी गई। बयान में कहा गया कि क्रिटिकल केयर मेडिसिन, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी और एंडोक्रिनोलॉजी विभागों के सीनियर डॉक्टरों की टीम कल्याण सिंह की निगरानी कर रही है।


24 Jul 2021, 2:39 PM

मैं वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने पर मीराबाई चानू को बधाई देता हूं: किरेन रिजिजू 

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “मैं वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने पर मीराबाई चानू को बधाई देता हूं। ओलंपिक के पहले दिन ही मेडल जीतना दूसरे ख़िलाड़ियों के लिए संदेश देता है कि हम भी मेडल जीत सकते हैं। इसका अन्य खिलाड़ियों पर सकारात्मक असर होगा।”

24 Jul 2021, 2:25 PM

भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से अब तक 59 लोग लापता: महाराष्ट्र राहत एवं पुनर्वास विभाग 


24 Jul 2021, 2:12 PM

मैं बहुत खुश हूं कि मैंने मेडल जीता: मीराबाई चानू

टोक्यो ओलंपिक में वेट लिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं कि मैंने मेडल जीता। पूरा देश मुझे देख रहा था और उनकी उम्मीदें थीं, मैं थोड़ा नर्वस थी लेकिन मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की ठान ली थी। मैंने इसके लिए कड़ी मेहनत की।”

24 Jul 2021, 1:48 PM

पति राज कुंद्रा के बचाव में बोलीं शिल्पा शेट्टी, बताया- किस तरह की फिल्में बनाते थे राज

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा का बचाव कुया है। मुंबई पुलिस के स्टेटमेंट के मुताबिक, शिल्पा शेट्टी ने पोर्नोग्राफी केस में अपनी भागीदारी होने से मना किया है। उन्होंने कहा कि वे इस रैकेट से किसी भी तरह से जुड़ी हुई नहीं हैं।

शिल्पा शेट्टी ने बताया कि राज कुंद्रा एरॉटिक फिल्म बनाते थे ना कि पोर्न। उन्होंने कहा कि दोनों ही अलग चीजे हैं। मुंबई पुलिस को शिल्पा ने कहा कि हॉटशॉट मूवी मेकिंग में उनका ना ही कोई रोल है और ना ही किसी तरह से वे इससे जुड़ी हुई हैं।


24 Jul 2021, 1:38 PM

असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पेगासस के मुद्दे को लेकर गुवाहाटी में राजभवन तक विरोध मार्च निकाला 

असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पेगासस के मुद्दे को लेकर गुवाहाटी में राजभवन तक विरोध मार्च निकाला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा ने बताया, "हमने पेगासस का दुरुपयोग करने के लिए संसद के अंदर और बाहर विरोध किया। हम असम के राज्यपाल के जरिए राष्ट्रपति को ज्ञापन सौपेंगे।"

24 Jul 2021, 1:22 PM

समस्तीपुर नाव हादसा: अब तक चार शव बरामद, तीन की अभी भी तलाश जारी

बिहार के समस्तीपुर जिले के सदर अनुमंडल के कल्याणपुर के नामापुर में नाव डूबने के बाद से अब तक 4 शव बरामद किए जा चुके हैं। तीन लोगों की अभी भी तलाश जारी है। नाव डूबने के बाद 7 लोग लापता हो गए थे।

शुक्रवार की शाम आंधी के कारण अनियंत्रित होकर चकमेहसी के नामापुर में नाव पलट गई थी। नाव पर कुल 12 लोग सवार थे, जिनमें से 5 लोग स्थानीय लोगों के सहयोग से तैर कर बाहर निकल गए थे।


24 Jul 2021, 12:50 PM

एक बार जाति आधारित जनगणना जरूर होनी चाहिए: बिहार के सीएम नीतीश कुमार 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, “एक बार जाति आधारित जनगणना जरूर होनी चाहिए, ये सबके हित में है। इससे SC/ST के अलावा जो दूसरे गरीब तबके के लोग हैं, उनको भी लाभ मिलेगा।”

24 Jul 2021, 12:37 PM

टोक्यो ओलंपिक: सौरभ चौधरी ने 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में 7वीं रैंक हासिल की


24 Jul 2021, 12:33 PM

जो लोग पर्यटन के लिए उत्तराखंड घूमने आ रहे हैं उन्हें रोक नहीं रहे हैं: उत्तराखंड के डीजीपी

उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने कहा, “उत्तराखंड सरकार ने कांवड यात्रा को पहले ही रद्द कर दिया था, जिसके अंतर्गत किसी भी कांवड़ यात्री को प्रदेश के अंदर नहीं आने दे रहे हैं लेकिन जो लोग पर्यटन के लिए उत्तराखंड घूमने आ रहे हैं उन्हें रोक नहीं रहे हैं। उन्हें बस अपनी RT-PCR रिपोर्ट दिखानी होगी।”

24 Jul 2021, 12:29 PM

शानदार प्रदर्शन से भारत उत्साहित है: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, “मीराबाई चानू के शानदार प्रदर्शन से भारत उत्साहित है। वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई। उनकी सफलता हर भारतीय को प्रेरित करती है।”


24 Jul 2021, 12:25 PM

राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को फोन किया, बारिश-बाढ़ से हुए नुकसान पर चिंता व्यक्त की

राष्ट्रपति भवन के मुताबिक, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को फोन किया और राज्य में बारिश और बाढ़ के कारण जान-माल के नुकसान पर चिंता व्यक्त की। राज्यपाल ने उन्हें लोगों की परेशानियों को कम करने के लिए किए गए बचाव और राहत कार्यों से अवगत कराया।

24 Jul 2021, 12:07 PM

टोक्यो ओलंपिक से भारत के लिए खुशखबरी! मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीता

टोक्यो ओलंपिक से भारत के लिए खुशखबरी है। मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में महिला 49 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीत लिया है।


24 Jul 2021, 11:28 AM

टोकियो ओलंपिक: तीरंदाजी मिश्रित टीम स्पर्धा में दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव क्वार्टर फाइनल में हारे

टोकियो ओलंपिक में तीरंदाजी मिश्रित टीम स्पर्धा में दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया की एन सैन और किम जे देव से 2-6 से हार गए हैं।

24 Jul 2021, 11:26 AM

महाराष्ट्र: रायगढ़ जिले के तलिये गांव में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन, कई मकान तबाह


24 Jul 2021, 11:23 AM

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे दोपहर 12 बजे मुंबई से हेलीकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित महाड़ के लिए रवाना होंगे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज दोपहर 12 बजे मुंबई से हेलीकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित महाड़ के लिए रवाना होंगे। वह अपनी यात्रा के दौरान बाढ़ प्रभावित तलिये गांव का भी दौरा करेंगे।

24 Jul 2021, 11:21 AM

गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं: राहुल गांधी


24 Jul 2021, 11:20 AM

Tokyo 2020: 10 मीटर एयर पिस्टल मैच में सौरभ चौधरी नंबर 1 पर रहे, मेडल राउंड के लिए क्वालीफाई किया

24 Jul 2021, 10:33 AM

सीबीआई जम्मू-कश्मीर में बंदूक/हथियार लाइसेंस घोटाले के सिलसिले में कई छापेमारी कर रही 


24 Jul 2021, 10:27 AM

यूपी में बड़ा सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत, 36 घायल

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में भीषण हादसा हुआ है। गुरु पूर्णिमा पर मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब तीन दर्जन श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।

24 Jul 2021, 10:14 AM

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से गांवों में घुसा पानी

उत्तर प्रदेश मुरादाबाद में रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से गांव में घुसे पानी से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक युवक ने बताया, "यहां सारे रास्ते बंद हैं, पानी बहुत ज्यादा है निकलने की व्यवस्था नहीं है, सड़कों पर गड्ढे बहुत हैं।"


24 Jul 2021, 9:38 AM

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए है। ऑपरेशन अभी जारी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यह जानकारी दी है।

24 Jul 2021, 9:36 AM

जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले के मनकोटे सेक्टर में माइन ब्लास्ट होने से सेना का एक जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले के मनकोटे सेक्टर में माइन ब्लास्ट होने से सेना का एक जवान शहीद हो गया है। यह घटना लाइन ऑफ कंट्रोल के पास हुई है। जवान माइन ब्लास्ट में बुरी तरह से जख्मी हो गया था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद नजदीकी इलाके में तैनात सुरक्षा बलों की पूरी टुकड़ी मौके पर पहुंची है।


24 Jul 2021, 9:34 AM

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 42,67,799 वैक्सीन लगाई गईं

24 Jul 2021, 9:19 AM

कोरोना वैक्सीन को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना


24 Jul 2021, 9:18 AM

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 39,097 नए मामले आए सामने, 546 लोगों की मौत

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 39,097 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,13,32,159 हो गई है। 546 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,20,016 हो गई है। 35,087 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 3,05,03,166 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,08,977 है।

24 Jul 2021, 9:10 AM

महाराष्ट्र: सांगली के पेठ नाका इलाके में बाढ़ के कारण कोलापुर हाईवे पर कई ट्रक जाम में फंसे

महाराष्ट्र के सांगली जिले के पेठ नाका इलाके में बाढ़ के कारण कोलापुर हाईवे पर कई ट्रक जाम में फंसे हैं। एक व्यक्ति ने बताया, "हम बैंगलोर जा रहे हैं। यहां पर खाने-पीने की भी दुकानें नहीं हैं। प्रशासन ना तो हमारी सुध ले रहा है और ना ही बता रहा है कि जाम कब तत खुलेगा।"


24 Jul 2021, 8:40 AM

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने जीत से की शुरूआत, न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया

हॉकी में भारतीय टीम ने जीत से शुरूआत की है। पुरुष टीम ने न्यूजीलैंड को कड़े मुकाबले में 3-2 से हरा दिया है। हरमनप्रीत भारतीय टीम की जीत के हीरो रहे। उन्होंने दो गोल दागे।

24 Jul 2021, 8:03 AM

एनडीआरएफ कर्मियों ने भारी बारिश के बाद राहत अभियान के तहत भोजन वितरित किया

एनडीआरएफ कर्मियों ने भारी बारिश के बाद राहत अभियान के तहत भोजन वितरित किया। महाराष्ट्र के कोल्हापुर के कई हिस्सों में सड़कें जलमग्न हो गईं हैं।


24 Jul 2021, 8:00 AM

मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 653 नए मामले सामने आए

मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 653 नए मामले सामने आए और 3 लोगों की कोरोना से मौत हुई। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 31,145 है जिसमें 8,107 सक्रिय मामले, 22,904 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 134 मौतें शामिल हैं।

24 Jul 2021, 7:58 AM

उत्तर प्रदेश: आगरा में पुलिस ने 2 लोगों को गैरकानूनी तरीके से शराब बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया

उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस ने 2 लोगों को गैरकानूनी तरीके से शराब बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारी ने बताया, "एक फैक्ट्री में हमने 100 पेटी शराब और 500 पेटी से ज़्यादा शराब बनाने का केमिकल पकड़ा है। कई मशीनों को भी जब्त किया गया हैं। मामले में जांच जारी है।"


24 Jul 2021, 7:52 AM

टोक्यो ओलंपिक से भारत के लिए अच्छी खबर, ताइपे को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची दीपिका-प्रवीण की जोड़ी

टोक्यो ओलंपिक के दूसरे दिन भारत की मिली जुली शुरुआत रही। तीरंदाजी में दीपिका-प्रवीण की जोड़ी जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। शूटिंग में अपूर्वी चंदेला और इलावेनिल वालारिवन महिला 10 मीटर एयर राइफल क्वालिफिकेशन मुकाबले में बाहर हो गई और मेडल राउंड तक नहीं पहुंच पाई।

तीरंदाजी के मिश्रित टीम अंतिम आठ मुकाबले में दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव की टीम का मुकाबला चिया-एन लिन और चिह-चुन तांग से था। भारत ने चीनी ताइपे को 5-3 से हरा दिया। अब क्वार्टरफाइनल में दीपिका-प्रवीण का मुकाबला साउथ कोरिया की टीम से होगा।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia