बड़ी खबर LIVE: कांग्रेस सांसदों का लोकसभा से निलंबन नहीं होगा, स्पीकर ओम बिरला ने दिया आश्वासन

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने आश्वासन दिया है कि कांग्रेस सांसदों का निलंबन नहीं होगा। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने स्पीकर से मुलाकात की थी। ध्यान रहे कि बुधवार को लोकसभा में काफी हंगामा हुआ था।

फोटो : ANI
फोटो : ANI
user

नवजीवन डेस्क

28 Jul 2021, 11:33 PM

कांग्रेस सांसदों का लोकसभा से निलंबन नहीं होगा, स्पीकर ओम बिरला ने दिया आश्वासन

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने आश्वासन दिया है कि कांग्रेस सांसदों का निलंबन नहीं होगा। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने स्पीकर से मुलाकात की थी। ध्यान रहे कि बुधवार को लोकसभा में काफी हंगामा हुआ था।

28 Jul 2021, 11:01 PM

कोलंबो टी-20 : भारत के 133 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लड़खड़ाई श्रीलंका की पारी, आधी टीम आउट

भारत ने कोलंबो टी-20 में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 132 रन बनाए। भारत की तरफ से कप्तान शिखर धवन ने 42 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से सर्वाधिक 40 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की पारी लड़खड़ा गई है। श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है।

28 Jul 2021, 10:54 PM

कोलंबो टी-20 : भारत के 133 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लड़खड़ाई श्रीलंका की पारी, 4 खिलाड़ी आउट

भारत ने कोलंबो टी-20 में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 132 रन बनाए। भारत की तरफ से कप्तान शिखर धवन ने 42 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से सर्वाधिक 40 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की पारी लड़खड़ा गई है और सस्ते में उसके 4 विकेट गिर गए हैं


28 Jul 2021, 10:28 PM

कोलंबो टी-20 : भारत ने श्रीलंका को दिया 133 रनों का लक्ष्य, लक्ष्य का पीछा करते हुए सस्ते में गिरे मेजबान के 3 विकेट

भारत ने कोलंबो टी-20 में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 132 रन बनाए। भारत की तरफ से कप्तान शिखर धवन ने 42 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से सर्वाधिक 40 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की पारी लड़खड़ा गई है और सस्ते में उसके 3 विकेट गिर गए हैं

28 Jul 2021, 10:06 PM

मध्य प्रदेश में जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत, जांच के लिए बनाई गई एसआईटी


28 Jul 2021, 9:52 PM

महाराष्ट्र के बीजेपी विधायक एक महीने का वेतन बाढ़ और भूस्खलन राहत के लिए सीएम कोष में देंगे

28 Jul 2021, 9:52 PM

महाराष्ट्र सरकार ने स्कूलों की फीस में 15 फीसदी की कमी का ऐलान किया


28 Jul 2021, 9:26 PM

शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पर सेबी ने लगाया 3 लाख का जुर्माना

सिक्यूरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया - सेबी ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पर 3 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। इन दोनों पर आरोप है कि इन्होंने नियमों के विरुद्ध अपनी कंपनी विहान इंडस्ट्रीज में इनसाइडर ट्रेडिंग की।

28 Jul 2021, 9:21 PM

यूपी चुनाव पर बीजेपी का मंथन, सीएम योगी और यूपी के सांसदों को साथ नड्डा की दिल्ली में बैठक

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी मंथन कर रही है। दिल्ली में आज यूपी के बीजेपी सांसदों के साथ पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हैं।


28 Jul 2021, 9:10 PM

दिल्ली: यूपी के बीजेपी सांसदों की बैठक में भाग लेने कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा, सीएम योगी भी मौजूद

28 Jul 2021, 8:50 PM

मुंबई में कोरोना के 382 नए केस, बीते 24 घंटे में 6 मरीजों की मौत


28 Jul 2021, 8:49 PM

देश में को​विड वैक्सीनेशन का आंकड़ा 45 करोड़ के पार पहुंचा

28 Jul 2021, 8:26 PM

तमिलनाडु में कोरोना के 1756 नए केस, बीते 24 घंटे में 29 मरीजों की मौत


28 Jul 2021, 8:00 PM

NCP नेता जयंत पाटिल की तबीयत बिगड़ी, मीटिंग बीच में छोड़ चेकअप कराने जाना पड़ा

28 Jul 2021, 7:59 PM

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, बीते 24 घंटों में 14 की मौत


28 Jul 2021, 7:45 PM

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है

28 Jul 2021, 7:36 PM

Ind vs SL: दूसरे टी-20 मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का दिया न्योता, टीम इंडिया के लिए 4 खिलाड़ी कर रहे डेब्यू


28 Jul 2021, 7:17 PM

कर्नाटक में कोरोना के 1531 नए केस, बीते 24 घंटे में 19 और मरीजों की मौत

28 Jul 2021, 7:16 PM

मणिपुर में कोरोना के 1003 नए केस, पिछले 24 घंटे में 12 मरीजों की मौत


28 Jul 2021, 7:15 PM

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के 116 नए मामले, बीते 24 घंटे में दो और लोगों की मौत

28 Jul 2021, 7:14 PM

दिल्ली: अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन से मिले प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी


28 Jul 2021, 7:12 PM

आंध्र प्रदेश में कोरोना के 2010 नए केस, बीते 24 घंटे में 20 मरीजों की मौत

28 Jul 2021, 7:11 PM

दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात


28 Jul 2021, 7:10 PM

असम-मिजोरम सीमा विवाद: वेरिंगटे गांव की सीमा पर तैनात होंगे अर्धसैनिक बल के जवान

28 Jul 2021, 6:46 PM

पंजाब: CM कैप्टन अमरिंदर ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कोरोना की स्थिति में सुधार को देखते हुए करतारपुर कॉरिडोर को फिर से खोलने का अनुरोध


28 Jul 2021, 6:41 PM

उत्तराखंड में कोरोना के 60 नए केस, बीते 24 घंटे में 46 मरीज ठीक हुए, कोई मौत नहीं

28 Jul 2021, 6:40 PM

23 मार्च की घटना पर RJD नेता तेजस्वी यादव बोले- नीतीश कुमार के कहने पर विधायकों को पीटा गया


28 Jul 2021, 6:38 PM

पर्यटन स्थलों पर कोरोना नियमों को ठीक से पालन नहीं करवाने को लेकर नैनीताल उच्च न्यायालय से उत्तराखंड सरकार को कड़ी फटकार

28 Jul 2021, 6:31 PM

केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 22056 नए केस, 131 और मरीजों ने गंवाई जान


28 Jul 2021, 6:30 PM

जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ गुफा के पास बादल फटा; जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं

28 Jul 2021, 6:28 PM

गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ चुनाव आयोग की समीक्षा बैठक


28 Jul 2021, 6:18 PM

COVID से लड़ने की रणनीति में कुछ गड़बड़ है, हम मांग कर रहे हैं कि उन्हें इसके बारे में खुलकर बात करनी चाहिए : शफी परम्बिल, केरल युवा कांग्रेस अध्यक्ष

28 Jul 2021, 6:04 PM

हमें वैक्सीन ज्यादा मिलनी चाहिए क्योंकि देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में आए, हमारी क्षमता 10-15 लाख वैक्सीन प्रतिदिन लगाने की है: राजेश टोपे, महाराष्ट्र स्वास्थ्य मंत्री


28 Jul 2021, 6:04 PM

दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलने तृणमूल कांग्रेस ने नेता अभिषेक बनर्जी के घर पहुंचे

28 Jul 2021, 6:01 PM

महाराष्ट्र में भूस्खलन से 150 लोगों की मौत, फिलहाल स्थिति सामान्य: एनडीआरएफ


28 Jul 2021, 5:45 PM

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 67 नए केस, 3 मरीजों की मौत

28 Jul 2021, 5:38 PM

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में कम से कम नौ लोगों की मौत, सात के लापता होने की खबर


28 Jul 2021, 5:35 PM

दिल्ली: पेगासस पर सरकार जवाब क्यों नहीं दे रही है? लोग जानना चाहते हैं: सीएम ममता बनर्जी

28 Jul 2021, 5:26 PM

बीजेपी को हराने के लिए सबको एक होना जरूरी : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी


28 Jul 2021, 5:25 PM

सोनिया गांधी से मिलने के बाद बोलीं सीएम ममता-  हमने राजनीतिक स्थिति, पेगासस और कोरोना वायरस की स्थिति पर चर्चा की, इसके साथ ही ​हमने विपक्ष की एकजुटता पर भी चर्चा की

28 Jul 2021, 5:15 PM

उत्तर प्रदेश में कोरोना के 89 नए केस, बीते 24 घंटे में 116 मरीज ठीक हुए, एक की मौत


28 Jul 2021, 5:09 PM

गुरुग्राम में बारिश के बाद बीजेपी विधायक सुधीर सिंगला के घर में पानी घुसा

28 Jul 2021, 5:08 PM

राजनीति में चीजें बदल जाती हैं, सियासी तूफ़ान आता है तो हालात संभालना मुश्किल हो जाता है: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी


28 Jul 2021, 5:06 PM

दिल्ली: विपक्ष मजबूत होगा, इतिहास रचेगा, यही '24' के लिए हमारी उम्मीद: टीएमसी नेता ममता बनर्जी'

28 Jul 2021, 5:05 PM

सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद बोलीं ममता- कांग्रेस अध्यक्ष भी चाहती हैं विपक्षी एकता


28 Jul 2021, 4:55 PM

दिल्ली: बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की

28 Jul 2021, 4:28 PM

दिल्ली: बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने उनके आवास पहुंचीं 


28 Jul 2021, 4:22 PM

सीएम ममता बोलीं- पूरे देश में होगा खेला 

सीएम ममता ने कहा, “नरेंद्र मोदी 2019 में लोकप्रिय थे। आज उन्होंने शवों का रिकॉर्ड नहीं रखा, अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया गया और शवों को गंगा नदी में फेंका गया। जिन्होंने अपनों को खोया, वो ना तो इसे भूलेंगे और ना ही माफ करेंगे।”

28 Jul 2021, 4:07 PM

लोकसभा कल तक के लिए स्थगित 


28 Jul 2021, 3:58 PM

कोरोना गाइडलाइंस 31 अगस्त 2021 तक बढ़ाई गई, केंद्रीय गृह मंत्रालय का निर्देश, जारी रखें सख्ती

देशभर में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच केंद्र सरकार ने कोरोना गाइडलाइंस को 31 अगस्त 2021 तक बढ़ा दी है। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने निर्देश जरी किया है। मंत्रालय ने राज्य सरकारों से कहा कि सख्ती जारी रखें।

28 Jul 2021, 3:47 PM

सीएम ममता बोलीं- देश में इस समय इमरजेंसी से भी हालात गंभीर, विपक्ष एक साथ आया तो 6 महीने में मिलेगा नतीजा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। पेगासस जासूसी कांड पर ममता बनर्जी ने कहा कि मेरा फोन हैक किया गया, अभिषेक और पीके का भी फोन हैक किया गया है। अभी कोई भी फ्रीडम ऑफ प्रेस नहीं बची है।

सीएम ममता ने कहा कि हमने जिन लोगों को त्रिपुरा भेजा, उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया. बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि पेगासस एक खतरनाक वायरस है, जिसके जरिए हमारी सुरक्षा को खतरे में डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि संसद में भी काम नहीं हो रहा है, विपक्ष की आवाज़ को दबाया जा रहा है। सीएम ममता ने कहा कि इस समय इमरजेंसी से भी गंभीर हालात हैं।


28 Jul 2021, 3:40 PM

हरियाणा: गुरुग्राम के कई हिस्सों में लगातार बारिश की वजह से जलभराव

28 Jul 2021, 3:26 PM

हिमचाल प्रदेएश के लाहौल स्पिती में बादल फटने से हुई मौतों पर राहुल गांधी ने जताया दुख

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “लाहौल स्पिती में बादल फटने की खबर दुखद है। भूस्खलन-बाढ़ व अन्य प्राकृतिक आपदाओं के समाचार लगातार आ रहे हैं। जिन परिवारों ने अपनों को खोया है, उन्हें मेरी शोक संवेदनाएं। लापता लोगों के मिलने व घायलों के शीघ्र ठीक होने की कामना करता हूं।”

कुल्लू और लाहौल-स्पीति में अचानक आई बाढ़ से 9 लोगों की मौत हो गई है और 7 लोग लापता हो गए हैं।


28 Jul 2021, 3:24 PM

बिहार: पटना में बारिश के बाद विधानसभा भवन के बाहर जलभराव

28 Jul 2021, 3:22 PM

बिहार विधानसभा में विपक्ष ने हेलमेट के साथ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया


28 Jul 2021, 3:21 PM

हिमाचल प्रदेश: कुल्लू और लाहौल-स्पीति में अचानक आई बाढ़ से 9 लोगों की मौत और 7 लापता

28 Jul 2021, 2:58 PM

IPS अधिकारी राकेश अस्थाना ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय में दिल्ली पुलिस आयुक्त का कार्यभार संभाला


28 Jul 2021, 2:53 PM

तीरंदाज दीपिका कुमारी ने महिलाओं के व्यक्तिगत 1/32 एलिमिनेशन में भूटान की भु कर्मा को 6-0 से हराया

28 Jul 2021, 2:36 PM

मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने पोर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा और रयान थोर्प की जमानत याचिका खारिज की


28 Jul 2021, 2:35 PM

पिछले 24 घंटे में भारी बारिश के चलते 3 लोगों की मौत, 13 लापता: हिमाचल प्रदेश के सीएम

हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने कहा, “पिछले 24 घंटे में हिमाचल प्रदेश में हो रही भारी बारिश के कारण 3 लोगों की मृत्यु और 13 लोग लापता हुए। लाहौल-स्पीति के टोजिंग नाले में बाढ़ के कारण 2 लोगों की मृत्यु हुई और 8 लोगों के बहने की आशंका है। कुल्लू, मंडी और कांगड़ा में भी नुक़सान हुआ है।”

28 Jul 2021, 2:26 PM

पोर्नोग्राफी केस: कोर्ट ने खारिज की राज कुंद्रा की जमानत याचिका


28 Jul 2021, 2:26 PM

इससे पहले कि हम कोई निर्णय लें, मैं छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से पूछना चाहूंगा कि क्या हमें स्कूल और कॉलेज खोलना चाहिए? : दिल्ली शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया

28 Jul 2021, 1:45 PM

राहुल गांधी बोले- पेगासस पर चर्चा होने से पहले हम कहीं नहीं जाएंगे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि इस हथियार (पेगासस) को आतंकवादियों के खिलाफ, देशद्रोहियों के खिलाफ प्रयोग किया जाना चाहिए। हम नरेंद्र मोदी से सवाल पूछना चाहते हैं कि इस हथियार का इस्तेमाल लोकतंत्र के खिलाफ क्यों किया गया?... पेगासस पर चर्चा होने से पहले हम कहीं नहीं जाएंगे।


28 Jul 2021, 1:44 PM

इस हथियार (पेगासस) का इस्तेमाल भारत के खिलाफ किया गया है: राहुल गांधी 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हमारे बारे में कहा जा रहा है कि हम संसद की कार्यवाही में खलल डाल रहे हैं। हम बताना चाहते हैं कि सदन की कार्यवाही में कोई अड़चन नहीं डाल रहे हैं। हम सिर्फ अपने कर्तव्यों को पूरा करना चाहते हैं। इस हथियार (पेगासस) का इस्तेमाल भारत के खिलाफ किया गया है। इसका इस्तेमाल आतंकवादियों और देशद्रोहियों के खिलाफ किया जाना चाहिए।

28 Jul 2021, 1:27 PM

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा- हमारी आवाज़ को संसद में दबाया जा रहा है

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हमारी आवाज़ को संसद में दबाया जा रहा है। हमारा एक सवाल है कि क्या केंद्र सरकार ने पेगासस को खरीदा था कि नहीं? क्या केंद्र सरकार ने उसका इस्तेमाल अपने देश के लोगों के खिलाफ किया था कि नहीं? हम यह जानना चाहते हैं।


28 Jul 2021, 1:23 PM

नीतीश ने बाराबंकी हादसे में बिहार के मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में दर्दनाक सड़क हादसे में बस में सवार 18 लोगों की जान चली गई। इस घटना पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने दुख जताते हुए गहरी संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये सहायता देने की भी घोषणा की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाराबंकी में हुए सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत पर दुख और गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने बुधवार को कहा कि अभी तक इस हादसे में बिहार के 12 लोगों की मौत एवं 10 लोगों के घायल होने की सूचना है।

28 Jul 2021, 1:02 PM

'पेगासस प्रोजेक्ट' रिपोर्ट पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष का हंगामा, राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित 

'पेगासस प्रोजेक्ट' रिपोर्ट पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों के हंगामे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित हुई।


28 Jul 2021, 12:26 PM

बिहार के सीतामढ़ी में कोरोना वैक्सीन को लेकर दो गुट भिड़े

बिहार के सीतामढ़ी में कोरोना वैक्सीन को लेकर दो गुट भिड़ गए। भटोलिया गांव के मध्य विद्यालय में कोरोना वैक्सीन लेने को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें दर्जनभर लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। बवाल के बाद इलाके में पुलिस की भारी तैनाती की गई है। मारपीट में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं, कुछ को गंभीर चोट आई हैं तो कुछ मामूली रूप से घायल हुए हैं।

28 Jul 2021, 12:13 PM

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने नई दिल्ली में विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की


28 Jul 2021, 12:11 PM

विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 12.30 तक के लिए स्थगित

28 Jul 2021, 11:58 AM

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने की घटना में अब तक 6 शव बरामद, करीब 40 लोग लापता

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के एडीसी किशोरी लाल शर्मा ने कहा, “बादल फटने की घटना में अब तक 6 शव बरामद हुए हैं, लगभग 31 लोग अभी भी लापता हैं। इसके अलावा संपत्ति के नुकसान का जायज़ा लिया जा रहा है। हमने वहां के लिए राहत सामग्री भेजी है।”


28 Jul 2021, 11:51 AM

उत्तराखंड: भारी बारिश के बाद मसूरी के कैंपटी झरने का जलस्तर बढ़ा

28 Jul 2021, 11:51 AM

कितने उपमुख्यमंत्री बनाने हैं और किसको बनाना है, इस पर निर्णय नहीं हुआ है: केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी

कर्नाटक में 3 उपमुख्यमंत्री बनाने की खबरों पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा, “कितने उपमुख्यमंत्री बनाने हैं और किसको बनाना है, जहां तक मुझे जानकारी है अभी इसपर निर्णय नहीं हुआ है। पूरी स्थिति की जानकारी लेकर पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व निर्णय लेगा।”


28 Jul 2021, 11:43 AM

शिरोमणि अकाली दल ने किसानों के मुद्दे पर संसद में प्रदर्शन किया

शिरोमणि अकाली दल ने किसानों के मुद्दे पर संसद में प्रदर्शन किया। सुखबीर सिंह बादल ने कहा, "हम सभी विपक्षी पार्टियों से अपील करते हैं कि एक साथ आएं और एक मुद्दे को उठाएं, इसके समाधान के बाद दूसरा मुद्दा उठाएं। हम संसद के अंदर और बाहर किसानों की आवाज़ उठा रहे हैं।"

28 Jul 2021, 11:27 AM

राहुल गांधी  बोले- म महंगाई, पेगासस और किसानों के मुद्दों पर समझौता करना नहीं चाहते

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद में विपक्षी नेताओं की बैठक के बाद कहा कि हम महंगाई, पेगासस और किसानों के मुद्दों पर समझौता नहीं करना चाहते। हम सदन में चर्चा चाहते हैं।


28 Jul 2021, 11:17 AM

राज्यसभा को दोपहर 12 बजे तक स्थगित 

28 Jul 2021, 11:08 AM

बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली


28 Jul 2021, 10:49 AM

लखनऊ: सीएम योगी ने जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याओं को सुना 

लखनऊ के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने राज्य में कोरोना स्थिति के संदर्भ में टीम-9 के साथ बैठक भी की।

28 Jul 2021, 10:48 AM

बेंगलुरु: मनोनीत सीएम बसवराज बोम्मई और बीएस येदियुरप्पा शपथ ग्रहण समारोह के लिए राजभवन पहुंचे


28 Jul 2021, 10:46 AM

असम: कछार में कांग्रेस नेताओं के प्रतिनिधि मंडल को पुलिस द्वारा रोका गया

28 Jul 2021, 10:32 AM

दिल्ली: अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन साउथ ब्लॉक पहुंचे


28 Jul 2021, 10:27 AM

संसद में विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक हुई

28 Jul 2021, 10:22 AM

हिमाचल प्रदेश: भारी बारिश के बाद कुल्लू के रक्कड़ इलाके में बाढ़


28 Jul 2021, 10:21 AM

हम चाहते हैं कि सदन चले और वहां पेगासस मामले पर चर्चा हो: कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “हम चाहते हैं कि सदन चले और वहां पेगासस मामले पर चर्चा हो। पेगासस मामले की जांच कई देशों में हो रही हैं तो भाजपा इसकी जांच अपने देश में क्यों नहीं कर रही है? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को इसकी जांच करवानी चाहिए।”

28 Jul 2021, 9:55 AM

बाराबांकी सड़क हादसे पर प्रियंका गांधी ने जताया दुख

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, “बाराबंकी में हुए सड़क हादसे की खबर सुनकर मुझको बहुत दुख पहुंचा। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि घायलों को जल्द स्वास्थ्य मिले। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील है कि दुर्घटना से प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करें।”


28 Jul 2021, 9:54 AM

दिल्ली के कई इलाकों में आज बारिश हुई

28 Jul 2021, 9:53 AM

जब मित्रों का कर्ज माफ करते हो, तो देश के अन्नदाता का क्यूं नहीं?: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “जब मित्रों का कर्ज़ माफ़ करते हो, तो देश के अन्नदाता का क्यूँ नहीं? किसानों को कर्ज़-मुक्त करना मोदी सरकार की प्राथमिकता नहीं है। ये सरासर अन्याय है।”


28 Jul 2021, 9:39 AM

फिर बढ़ने लगी कोरोना संक्रमितों की संख्या, देश में 24 घंटे में 43 हजार से ज्यादा नए केस, 640 की मौत

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 43,654 नए मामले सामने आ हैं। 41,678 रिकवरी और 640 मौतें दर्ज की गई। इसके साथ ही कुल मौतों की संख्या 4,22,022 हो गई है।

28 Jul 2021, 9:30 AM

बाराबंकी हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के बाराबंगी में हुए सड़क हादसे पर दुख जाता है। उन्होंने कहा, “बाराबंकी में हुए दुखद हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए PMNRF से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की गई है। घायलों को 50,000 रुपये की सहायता दी जाएगी। शोकाकुल परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। अभी मुख्यमंत्री योगी से भी बात हुई है। सभी घायल साथियों के उचित उपचार की व्यवस्था की जा रही है।”


28 Jul 2021, 9:25 AM

जम्मू-कश्मीर: गुलबर्ग में बादल फटने के बाद अब तक 4 शव बरामद, 30-40 लोग लापता- केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

जम्मू-कश्मीर के गुलबर्ग में बादल फटने के बाद अब तक 4 शव बरामद किए गए हैं। 30-40 लोग लापता हैं। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि किश्तवाड़ के जिलाधिकारी अशोक शर्मा से बात हुई है। बादल फटने के बाद 30 से 40 लोग लापता हैं, अब तक 4 शव बरामद हुए हैं। एसडीआरएफ और सेना की मदद से बचाव कार्य जारी है।

28 Jul 2021, 9:20 AM

बाराबंकी सड़क हादसे पर सीएम योगी ने दुख जताया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “बाराबंकी के रामसनेहीघाट क्षेत्र में घटित सड़क हादसे में लोगों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”


28 Jul 2021, 8:45 AM

आज हम एक कैबिनेट बैठक करेंगे: कर्नाटक के मनोनीत मुख्यमंत्री

कर्नाटक के मनोनीत मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा, “आज हम एक कैबिनेट बैठक करेंगे, इसके बाद एक वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की जाएगी जिसमें राज्य में कोविड और बाढ़ की स्थिति की समीक्षा होगी।”

28 Jul 2021, 8:13 AM

जम्मू-कश्मीर: गुलबर्ग में बादल फटा, कोई जनहानि नहीं


28 Jul 2021, 8:12 AM

मुंबई के अंधेरी इलाके में चार मंजिला इमारत ढहने से 5 लोग घायल

मुंबई के अंधेरी इलाके में बीती रात एक चार मंजिला इमारत ढह गई। घटना में 5 लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

28 Jul 2021, 8:02 AM

यूपी के बाराबंकी में भीषण सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत, बिहार जा रही बस को ट्रक ने मारी टक्कर

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में भीषण सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है। बस को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही कई लोगों ने दम तोड़ दिया। हादसे में 12 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia