बड़ी खबर LIVE: यूक्रेन और रूस सोमवार को तीसरे दौर की वार्ता करेंग

यूक्रेन और रूस सोमवार को तीसरे दौर की वार्ता करेंग

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

05 Mar 2022, 11:05 PM

यूक्रेन और रूस सोमवार को तीसरे दौर की वार्ता करेंग

05 Mar 2022, 10:18 PM

दिल्ली में कोरोना के 274 नए केस, बीते 24 घंटे में 390 मरीज ठीक हुए

05 Mar 2022, 9:54 PM

हरियाणा: परवल में अलीगढ़ रोड स्थित किठवाडी कॉलोनी में नवविवाहित महिला की गोली मारकर हत्या


05 Mar 2022, 9:41 PM

जम्मू और कश्मीर: मॉस्को वुशु स्टार्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली सादिया तारिक स्वदेश लौटीं, जोरदार स्वागत

05 Mar 2022, 8:39 PM

मणिपुर 'सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशन' के मुद्दे को सुप्रीम कोर्ट में उठायेगी कांग्रेस

कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर मणिपुर विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य सरकार द्वारा 'प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों को करोड़ों रुपये का भुगतान किए जाने' को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया था। मामले को निर्वाचन आयोग द्वारा नकारे जाने के बाद कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट का रुख करने का फैसला किया है।

दरअसल कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को चुनाव आयोग को शिकायत की थी कि 'सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशन' (गतिविधि के निलंबन) के तहत गत एक फरवरी को उग्रवादी संगठनों को लगभग 15 करोड़ रुपये और एक मार्च को लगभग 95 लाख रुपये का भुगतान किया गया, जो आचार संहिता का स्पष्ट रूप से उल्लंघन है। इस प्रतिनिधिमंडल में मणिपुर के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक जयराम रमेश और वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद शामिल थे। हालांकि चुनाव आयोग ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि ये आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है।


05 Mar 2022, 8:38 PM

एनआईए के हत्थे चढ़ा जाली नोटों के गिरोह का एक और व्यक्ति

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 10 लाख रुपये की नकली भारतीय मुद्रा और 8.5 लाख रुपये मूल्य के 175 ग्राम सोना रखने के मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एनआईए ने दिल्ली के सीमा शुल्क विभाग के मामले की जांच अपने हाथ में ले ली, जिसमें उन्होंने 12 जनवरी को मोहम्मद शाहजान को गिरफ्तार किया था।

एनआईए इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिसमें शुक्रवार को दिल्ली के चांद बाग इलाके के निवासी अब्दुल वाहिद की गिरफ्तारी भी शामिल है। शुरूआत में सीमा शुल्क अधिकारी मामले की जांच कर रहे थे। बाद में मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एनआईए को सौंप दी गई।

05 Mar 2022, 8:26 PM

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन संकट को लेकर उच्च स्तरीय मीटिंग की


05 Mar 2022, 8:14 PM

मुझे अपने नागरिकों, विशेष रूप से युवा छात्रों द्वारा दिखाए गए बहादुरी पर गर्व है: यूक्रेन में भारतीय दूत

05 Mar 2022, 8:11 PM

शायद ही किसी ने अपने जीवन में ऐसा दर्द और व्यवधान देखा होगा: यूक्रेन में भारतीय राजदूत


05 Mar 2022, 7:56 PM

गुरुग्राम: यूक्रेन से अब तक निकाले गए 91 में से 76 छात्र

गुरुग्राम से चिकित्सा की पढ़ाई के लिए यूक्रेन गए 91 छात्रों में से 76 शनिवार दोपहर तक देश लौट चुके हैं। गुरुग्राम के उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने कहा कि जिला प्रशासन यूक्रेन से भारत लौटने वाले छात्रों की आवाजाही पर नजर रख रहा है।

यादव ने कहा, "जिला प्रशासन के अधिकारी लगातार उनके माता-पिता सहित जिले के छात्रों से संपर्क कर रहे हैं, जो अभी तक युद्धग्रस्त देश से वापस नहीं लौटे हैं, ताकि वे उम्मीद न हारे।"
अधिकारी ने कहा कि भारतीय छात्रों की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। गुरुग्राम के 76 छात्रों को अब तक यूक्रेन से निकाला गया है।

05 Mar 2022, 7:47 PM

यूक्रेन के मुद्दे पर हाई लेवल की बैठक, पीएम मोदी करेंगे अध्यक्षता


05 Mar 2022, 7:40 PM

मणिपुर में शाम 5 बजे तक 76.62 प्रतिशत मतदान

05 Mar 2022, 7:05 PM

महाराष्ट्र में कोरोना के 535 नए मामले, पिछले 24 घंटे में 10 मरीजों की मौत 


05 Mar 2022, 6:59 PM

नवाब मलिक की गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित है, उन्हें दाऊद से सिर्फ इसलिए जोड़ा जा रहा है क्योंकि वह मुसलमान हैं: शरद पवार

05 Mar 2022, 6:48 PM

यूक्रेन के खार्किव शहर से लगभग सभी भारतीय निकाले गए: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची


05 Mar 2022, 6:26 PM

उत्तर प्रदेश: अमित शाह का दावा, बीजेपी फिर से बनाएगी सरकार

05 Mar 2022, 6:15 PM

यूक्रेन संघर्ष: उड्डयन मंत्रालय का कहना है कि 2,200 भारतीयों के साथ 11 निकासी उड़ानें रविवार को आएंगी


05 Mar 2022, 5:44 PM

कर्नाटक में फर्जी स्टांप पेपर मामले को सामने लाने वाले मुखबिर पर हमला

सनसनीखेज फर्जी स्टांप पेपर का मामला सामने लाने और सरकारी खजाने के हजारों करोड़ रुपये बचाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता जयंत मुकुंद तिनेकर पर शनिवार को कर्नाटक के बेलगावी जिले में हमला किया गया। पुलिस अभी तक हमले के सही कारणों का पता नहीं लगा पाई है। 62 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता पर 8 लोगों के एक गिरोह ने लोहे की राड से हमला किया है। तिनेकर को गंभीर रूप से घायल करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। बाद में ट्रक चालकों ने उसे बेलगावी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

गिरोह ने खानापुर-बेलगावी हाईवे पर उसका पीछा कर हमला कर दिया। तिनेकर अपनी कार में कहीं जा रहे थे कि तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, उनकी मदद के लिए पहुंचे लॉरी ड्राइवरों ने उन्हें बचाया।

05 Mar 2022, 5:40 PM

यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के अनुसार, यूक्रेन में लगभग 16,000 विदेशी लड़ाकों के आने की उम्मीद


05 Mar 2022, 5:38 PM

मणिपुर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में दोपहर तीन बजे तक 67.77 फीसदी मतदान हुआ

05 Mar 2022, 5:36 PM

पश्चिम बंगाल: यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा एक छात्र अपने घर मुर्शिदाबाद वापस लौटा


05 Mar 2022, 5:35 PM

महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने मुंबई की आरे कॉलोनी में सड़क कंक्रीटिंग का काम शुरू किया

05 Mar 2022, 5:20 PM

समाजवादी पार्टी आएगी तो ना ही केवल फौज़ में भर्ती निकालने का काम हम करेंगे बल्कि पुलिस में भी भर्ती निकालने का काम होगा: अखिलेश यादव


05 Mar 2022, 5:19 PM

मोहाली टेस्ट: दूसरे दिन का खेल खत्म, श्रीलंका का स्कोर 108-4, भारत से 466 रन पीछे

05 Mar 2022, 4:43 PM

यूपी चुनाव: बीजेपी को बड़ा झटका, सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने थामा समाजवादी पार्टी का हाथ

आखिरी चरण के चुनाव से पहले यूपी में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। प्रयागराज से बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। आजमगढ़ के गोपालपुर विधानसभा में हुई सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा के दौरान मयंक जोशी ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। मंच पर अखिलेश यादव ने मयंक जोशी को सदस्यता दिलाई।


05 Mar 2022, 4:38 PM

मणिपुर चुनाव में 2 की मौत, कई घायल, दोपहर 2 बजे तक 68 फीसदी से अधिक मतदान

मणिपुर में 60 में से 22 सीटों पर भारी सुरक्षा के बीच चल रहे विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम दौर में शनिवार को दोपहर दो बजे तक 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुए। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि सेनापति जिले के करोंग में पुलिस फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया, जबकि थौबल जिले में एक भाजपा कार्यकर्ता ने दम तोड़ दिया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस को करोंग में उस समय गोलियां चलानी पड़ीं, जब कुछ लोगों ने मतदान केंद्र से ईवीएम छीनने की कोशिश की और मतदान कर्मियों की पिटाई की।

05 Mar 2022, 4:27 PM

पाकिस्तान: इस्लामिक स्टेट आतंकी समूह ने ली पेशावर शिया मस्जिद हमले की जिम्मेदारी, मरने वालों की संख्या 62 हुई


05 Mar 2022, 4:25 PM

मणिपुर विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान जारी

05 Mar 2022, 4:04 PM

यूपी विधानसभा चुनाव के सातवें चरण में आजमगढ़ के लोग बीजेपी को भेजेंगे 'सात समुंदर पार': अखिलेश यादव 


05 Mar 2022, 3:53 PM

हमने सभी भारतीय छात्रों को यूक्रेन में सतर्क और सुरक्षित रहने के लिए कहा है: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, "हमने सभी भारतीय छात्रों को यूक्रेन में सतर्क और सुरक्षित रहने के लिए कहा है। सभी छात्र किसी सुरक्षित जगह पर रहें और अनावश्यक जोखिम ना उठाएं। विदेश मंत्रालय और हमारे दूतावास छात्रों से लगातार संपर्क में हैं।"

05 Mar 2022, 3:47 PM

देश की जनता को लगा महंगाई का झटका! मदर डेयरी ने दूध के दाम में 2 रुपये का किया इजाफा

देश की जनता को महंगाई का झटका लगा है। मदर डेयरी ने दूध के दाम 2 रुपये बढ़ा दिए हैं। कीमतें कल यानी 6 मार्च, 2022 से लागू होंगी।


05 Mar 2022, 3:21 PM

ऑपरेशन गंगा के तहत कर्नाटक के लगभग 368 छात्रों को निकाला गया है: मनोज राजन, नोडल अधिकारी, कर्नाटक 

05 Mar 2022, 3:02 PM

जो लोग गर्मी निकाल रहे थे वे 6 चरणों में ही ठंडे पड़ गए हैं: अखिलेश यादव   

अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में कहा कि जो लोग गर्मी निकाल रहे थे वे छ: चरणों में ही ठंडे पड़ गए हैं, उनके घरों से झंडे उतार लिए गए। छठे चरण में ही समाजवादी पार्टी ने छक्के छुड़ा दिए हैं। ये बाबा मुख्यमंत्री को छ: चरणों के मतदान के बाद नींद नहीं आ रही है।


05 Mar 2022, 2:52 PM

10 हजार रूसी सैनिक अब तक मारे गए, रूस के 39 प्लेन, 40 हेलीकॉप्टर, 269 टैंक भी तबाह', यूक्रेन का दावा

युद्ध के बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने अब तक 10 हजार रूसी सैनिकों को मार गिराया है। इसके अलावा 39 प्लेन, 40 हेलीकॉप्टर, 269 टैंक भी तबाह कर दिया हैं।

05 Mar 2022, 2:42 PM

मणिपुर विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में दोपहर 1 बजे तक 47.16% मतदान हुए


05 Mar 2022, 2:31 PM

दोनेत्स्क के मारियुपोल और वोल्नोवाखा शहर में सीजफायर की अवधि शुरू 

दोनेत्स्क के मारियुपोल और वोल्नोवाखा शहर में सीजफायर की अवधि शुरू हो गई। यहां से लोगों को निकाला जा रहा है। इसके अलावा इन शहरों में फूड और मेडिसिन पहुंचाई जा रही है। यह शहर युद्ध की वजह से पूरी तरह से कट गए थे।

05 Mar 2022, 1:51 PM

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर एक विशेष विमान मुंबई हवाईअड्डे पर पहुंचा 

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर एक विशेष विमान मुंबई हवाईअड्डे पर पहुंचा। एक छात्र ने बताया, "मैं खारकीव में फंसा हुआ था। वहां के हालात बहुत ज्यादा खराब हो चुके हैं। हम चाहते हैं कि ये युद्ध जल्द खत्म हो जाए।"


05 Mar 2022, 1:34 PM

कीव के पास एक गाव में रूसी सेना ने बरपाया कहर! एक बच्चे समेत 6 लोगों की गई जान

यूक्रेन में रूस लगातार कहर बरपा रहा है। रूसी सेना यूक्रेन पर घातक हमले कर रही है। राजधानी कीव के पास मरखलेवका गांव पर रूसी सेना ने हवाई हमला किया है। यूक्रेनी की मीडिया के अनुसार, इस हमले में एक बच्चे समेत 6 लोगों की जान चली गई है।

05 Mar 2022, 12:48 PM

भारत ने DavisCup World Group-1 Playoff में डेनमार्क को हराया

रोहन बोपन्ना और दिविज शरण ने युगल मुकाबले में फ्रेडरिक नीलसन और मिकेल टॉरपेगार्ड को 6-7, 6-4, 7-6 से हराया।


05 Mar 2022, 12:24 PM

नागरिकों के लिए मानवीय गलियारे खोलने के लिए रूस ने यूक्रेन में संघर्ष विराम की घोषणा की

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का 10वां दिन है। इस बीच नागरिकों के लिए मानवीय गलियारे खोलने के लिए रूस ने यूक्रेन में संघर्ष विराम की घोषणा की। रूस ने मारियुपोल और वोल्नोवाखा निवासियों के लिए मानवीय गलियारे खोलने के लिए संघर्ष विराम की घोषणा की है।

05 Mar 2022, 12:14 PM

कीव के पास बुका में रूसी सेना ने आम जनता पर गोलीबारी की, दो की मौत, चार घायल

यूक्रेन की राजधानी कीव के पास बुका में रूसी सेना ने आम जनता पर गोलीबारी की है।यूक्रेन की मीडिया ने दावा किया है। गोलीबारी में 17 साल की एक लड़की समेत 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं, चार लोग घायल हो गए।


05 Mar 2022, 11:22 AM

यूक्रेन से भारतीय छात्रों, अन्य विदेशी नागरिकों को निकालने के लिए रूस तैयार: दूत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया

05 Mar 2022, 11:20 AM

मजबूर छात्रों के साथ शर्मनाक बर्ताव पूरे देश का अपमान है: राहुल गांधी


05 Mar 2022, 11:19 AM

मणिपुर विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में मतदान जारी

मणिपुर विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में मतदान जारी है। खंगाबोक में लोग मतदान केंद्र के बाहर अपनी बारी आने का इंतज़ार करते दिखे।

05 Mar 2022, 11:00 AM

जहां चुनाव हो रहे हैं वहां के बहुत से नेताओं के फोन टैप किए जा रहे: संजय राउत 

गोवा फोन टैपिंग मामले पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, “इस देश में जो विपक्ष के नेता हैं और खासकर जहां-जहां चुनाव हो रहे हैं वहां के बहुत से नेताओं के फोन टैप किए जा रहे हैं। कल ही गोवा में कांग्रेस की ओर से फोन टैप मामले में जनता को बड़ी जानकारी मिली है।”


05 Mar 2022, 10:57 AM

मणिपुर विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में आज सुबह 9 बजे तक 11.40% मतदान हुआ

05 Mar 2022, 10:44 AM

यूक्रेन की राजधानी कीव में हवाई हमले की चेतावनी


05 Mar 2022, 10:21 AM

रूसी सेना ने पूर्वी यूक्रेन पर किया ड्रोन हमला, आइदर बटालियन पोस्ट तबाह

रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के विद्रोही क्षेत्र दोनेत्स्क में ड्रोन से बड़ा हमला किया है। खबरों के मुताबिक, पूर्वी यूक्रेन पर ड्रोन से हमला किया गया है। यह हमला आइदर बटालियन की पोस्ट पर किया गया है। हमले में आइदर बटालियन पोस्ट तबाह हो गई है।

05 Mar 2022, 9:52 AM

जम्मू-कश्मीर: सांबा जिले के मानसर इलाके के पास दुर्घटना में कुल 5 लोगों की मौत, एक घायल

जम्मू-कश्मीर के सांबा के थाना प्रभारी ने बताया कि सांबा जिले के मानसर इलाके के पास आज सुबह-सुबह हुई एक दुर्घटना में कुल पांच लोगों की मौत हुई और एक घायल हो गया।


05 Mar 2022, 9:13 AM

देश में 24 घंटे में कोरोना के 5,921 नए मामले सामने आए

05 Mar 2022, 9:07 AM

यूक्रेन पर रूस अब तक 500 मिसाइलें दाग चुका है

आक्रमण शुरू होने के बाद से रूस ने यूक्रेन पर सप्ताह में 500 से अधिक मिसाइलें दागी हैं। पेंटागन के एक अधिकारी ने कहा कि रूस प्रतिदिन लगभग दो दर्जन की दर से सभी प्रकार की मिसाइलों को लॉन्च कर रहा है


05 Mar 2022, 9:01 AM

ऑपरेशन गंगा के तहत IAF ने अब तक 2,056 यात्रियों को वापस लाने के लिए 10 उड़ानें भरी हैं

05 Mar 2022, 9:01 AM

दिल्ली: यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर एक स्पेशल फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर एक स्पेशल फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची। एक छात्रा ने बताया, "हमारे लिए वहां रहना बहुत कठिन था, हम भारत सरकार का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने हमें वहां से निकालकर यहां वापस लाए। वापस आकर हम बहुत खुश हैं।"


05 Mar 2022, 8:10 AM

जंग के बीच यूक्रेन ने जर्मनी से हथियारों की मदद मांगी

यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध का आज 10वां दिन है। जंग के बीच यूक्रेन ने जर्मनी से हथियारों की मदद मांगी है।

05 Mar 2022, 8:02 AM

यूक्रेन में रूसी बमबारी जारी, खारकीव में सुनाई दिए कई धामाके, लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने को कहा गया

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का 10वां दिन है। यूकेन की राजधानी की और खारकीव समेत कई शहरों में रूसी बमाबारी जारी है। खारकीव में कई धमाकों की आवाज सुनाई दी है। इसके बाद लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा गया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia