बड़ी खबर LIVE: पाकिस्तान में बड़े पैमाने पर पॉवर ब्लैकआउट, इस्लामाबाद, कराची समेत कई बड़े शहर अंधेरे में डूबे

पाकिस्तान में बड़े पैमाने पर पॉवर ब्लैकआउट हुआ है जिसके चलते कई बड़े शहर अंधेरे में डूब गए हैं। जिन शहरों मं अंधेरा छाया है उनमें राजधानी इस्लामाबाद और पोर्ट सिटी कराची भी शामिल है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

10 Jan 2021, 1:51 AM

पाकिस्तान में बड़े पैमाने पर पॉवर ब्लैकआउट, इस्लामाबाद, कराची समेत कई बड़े शहर अंधेरे में डूबे

पाकिस्तान में बड़े पैमाने पर पॉवर ब्लैकआउट हुआ है जिसके चलते कई बड़े शहर अंधेरे में डूब गए हैं। जिन शहरों मं अंधेरा छाया है उनमें राजधानी इस्लामाबाद और पोर्ट सिटी कराची भी शामिल है।

09 Jan 2021, 11:55 PM

माता वैष्णो देवी के दर्शन को गए पर्यटकों की बस पलटी, 10 पर्यटक घायल

जम्मू-कश्मीर में चेनानी-नाशरी सुरंग के पास चालक के नियंत्रण खो देने के कारण एक मिनी बस के पलट जाने से उसमें सवाल 10 पर्यटक घायल हो गए। पर्यटक पटनीटॉप से माता वैष्णो देवी श्राइन के कटरा बेस कैंप जा रहे थे। सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है।

09 Jan 2021, 11:37 PM

बालाकोट एयरस्ट्राइक में मारे गए थे 300 आतंकी, पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक ने टीवी पर कबूला

पाकिस्तान ने आखिरकार मान लिया कि भारतीय वायुसेना द्वारा 26 फरवरी 2019 को किए गए बालाकोट एयरस्ट्राइक में 300 आतंकी मारे गए थे। पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक जफर हिलाली ने एक टीवी डिबेट में यह बात कबूल करते हुए कहा कि भारत ने इंटरनेशनल बॉर्डर पार कर युद्ध जैसे हालात पैदा कर दिए थे। बालाकोट एयरस्ट्राइक में कम से कम 300 लोग मारे गए। हमारा लक्ष्य भारत से अलग था।


09 Jan 2021, 10:53 PM

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो कोरोना संक्रमित, अस्पताल में कराया गया भर्ती

झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो आज कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। जांच रिपोर्ट आने पर उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि रिपोर्ट आने पर रांची के रिम्स में क्वारंटीन प्रक्रिया के लिए भर्ती हो गया हूं।

09 Jan 2021, 10:32 PM

जेडीयू की अहम बैठक में वरिष्ठ नेता ने चुनाव में एनडीए गठबंधन से मिले धोखे का मुद्दा उठाया

जेडीयू की राज्य परिषद की बैठक में पार्टी नेता जय कुमार सिंह ने कहा कि 2005 और 2010 में हमारा गठबंधन अच्छा था। 2020 में एक अलग दृश्य दिखा, जिस पर काम करने की आवश्यकता है। हमने सीएम को बताया कि विधायक खुद के कारण नहीं हारे। यदि गठबंधन समर्थन नहीं करता है, तो एक नुकसान निश्चित है। लेकिन इस पर काम करने की जरूरत है। सीएम ने कई टिप्स दिए हैं।


09 Jan 2021, 10:26 PM

इंग्लैंड से आज दिल्ली आए 256 यात्रियों में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला

09 Jan 2021, 9:49 PM

कर्नाटक में आज कोरोना के 899 नए केस मिले, 4 संक्रमितों की हुई मौत


09 Jan 2021, 9:45 PM

अमेरिका ने पाकिस्तान में लखवी की सजा का किया स्वागत, पर मुंबई हमलों के लिए दोषी ठहराने की उठाई मांग

अमेरिकी विदेश विभाग ने पाकिस्तान में आतंकी सरगना जकी उर रहमान लखवी को मिली सजा का स्वागत किया है। अमेरिका ने कहा कि जकी की सजा से वह प्रोत्साहित है, लेकिन उसके अपराध आतंकवाद के वित्तपोषण से कहीं बढ़कर हैं। पाकिस्तान को उसे मुंबई हमलों में शामिल होने के लिए जिम्मेदार ठहराना चाहिए।

09 Jan 2021, 8:45 PM

हिमाचल के करेरी में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.2

हिमाचल प्रदेश के करेरी में रात 8:21 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई।


09 Jan 2021, 8:43 PM

राजस्थान में कोरोना के 430 नए मामले सामने आए हैं

09 Jan 2021, 8:42 PM

पंजाब: बीएसएफ ने अनजाने में सीमा पार करने वाले 6 युवकों को पाक को सौंपा


09 Jan 2021, 8:38 PM

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3581 नए मामले सामने आए हैं, 57 लोगों की मौत भी हुई है

09 Jan 2021, 8:16 PM

एनसीबी ने बांद्रा पश्चिम में एक कूरियर से गांजा जब्त किया


09 Jan 2021, 7:24 PM

कंगना रनौत ने महिलाओं के खिलाफ अपराध पर सऊदी अरब जैसी सजा की मांग उठाई

अभिनेत्री कंगना रनौत ने शनिवार को भोपाल में महिलाओं पर अत्याचार के समाधान के बारे में पूछे जाने पर कहा कि सऊदी अरब जैसे देशों में महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को चौराहों पर फांसी पर लटका दिया जाता है। हमें यहां इसी तरह के उदाहरण सेट करने की आवश्यकता है।

09 Jan 2021, 7:14 PM

लद्दाख के बीजेपी सांसद जाम्यांग नामग्याल ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात


09 Jan 2021, 7:13 PM

BSF ने पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर से 2.170 किलो हेरोईन जब्त किया

09 Jan 2021, 6:26 PM

पश्चिम बंगाल राज्यपाल का बड़ा आरोप- राज्य की सुरक्षा खतरे में, अलकायदा फैला रहा है पैर

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में सुरक्षा खतरे में है। अलकायदा फैल रहा है, अवैध बम बनाने का काम चल रहा है। मैं जानना चाहता हूं कि वे क्या कर रहे हैं? बंगाल में डीजीपी की स्थिति एक खुला रहस्य है। इसलिए मैं कहता हूं कि यह एक राजनीतिक पुलिस है।


09 Jan 2021, 6:22 PM

जम्मू NIA कोर्ट से आंतक केस में पीडीपी के यूथ विंग अध्यक्ष वहीद उर रहमना पर्रा को जमानत मिली

09 Jan 2021, 6:08 PM

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बीजेपी नेताओं को बाहरी कहे जाने पर दुखी, कहा- हम मां भारती के बेटे

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ममता बनर्जी सरकार और टीएमसी पर निशाना साधते हुए दूसरे राज्यों के बीजेपी नेताओं को बाहरी कहे जाने पर दुख जताया है। उन्होंन कहा कि मेरा दिल दुखता है जब संवैधानिक प्रावधानों की अनदेखी करते हुए, 'मां भारती' के एक बेटे को पश्चिम बंगाल में एक बाहरी व्यक्ति कहा जाता है क्योंकि वह राज्य का नहीं है। हम सभी 'माँ भारती' के बच्चे हैं और हम अपनी एकता में विश्वास करते हैं। इस भूमि में रहने वाला कोई भी व्यक्ति बाहरी व्यक्ति नहीं हो सकता है।


09 Jan 2021, 6:01 PM

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात

09 Jan 2021, 5:58 PM

16 जनवरी से कोरोना के खिलाफ देश में शुरू होगा राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियानः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने ऐलान किया कि भारत कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में 16 जनवरी को एक महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रहा है। उस दिन से भारत का राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू होगा। इसमें सबसे पहले हमारे बहादुर डॉक्टरों, हेल्थकेयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन कर्मचारियों सहित सफाई कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाएगी।


09 Jan 2021, 5:52 PM

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 16वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन को संबोधित किया

09 Jan 2021, 5:41 PM

आंध्र प्रदेश में आज कोरोना के 199 नए केस मिले, एक मरीज की हुई मौत


09 Jan 2021, 5:32 PM

यूपी, उत्तराखंड के बाद मध्य प्रदेश में धर्मांतरण रोधी कानून लागू, गृह विभाग ने किया नोटिफाई

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बाद आज मध्य प्रदेश ने भी राज्य में धर्मांतरण रोधी कानून लागू कर दिया। राज्य के गृह विभाग ने आज मध्य प्रदेश के राजपत्र मे मध्य प्रदेश धर्म स्वातंत्र्य कानून-2020 की अधिसूचना जारी कर दी, जिसके साथ ही अब राज्य में यह कानून लागू हो गया है।

09 Jan 2021, 4:44 PM

दिल्ली में बर्ड फ्लू के एक भी मामले की पुष्टि नहीं हुई: सीएम केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली में बर्ड फ्लू के एक भी मामले की पुष्टि नहीं हुई है। हमने अब तक 104 सैंपल लिए हैं और उन्हें जांच के लिए जालंधर लैब में भेजा है, वहां से परसों तक नतीजे आएंगे। नतीजों के आधार पर दिल्ली सरकार को जो भी निर्णय लेने की जरूरत होगी, वो दिल्ली सरकार लेगी।”

सीएम केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों से पक्षियों के मरने की ख़बरें आ रही हैं, उन पर उसी जिले की रैपिड रिस्पांस टीम उचित कार्रवाई कर रही है। दिल्ली में आज से लाइव बर्ड के आयात पर पूरी तरह बैन लगाया जाता है। गाजीपुर पोल्ट्री मार्केट को आज से 10 दिनों के लिए बंद किया जाता है।”


09 Jan 2021, 4:29 PM

देश वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी! 16 जनवरी से देश में शुरू होगा कोरोना का टीकाकरण

देश वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।16 जनवरी से देश में कोरोना का टीकाकरण शुरू होगा। सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को टीका लगाया जाएगा, जो करीब 3 करोड़ हैं। इसके बाद जो लोग 50 साल के या फिर उससे ऊपर के हैं उन्हें टीका लगाया जाएगा।

09 Jan 2021, 4:15 PM

देश में बर्ड फ्लू के लेकर चिंता बनी हुई, गाजीपुर पॉल्ट्री मार्केट 10 दिन के लिए बंद: केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश में बर्ड फ्लू के लेकर चिंता बनी हुई है। दिल्ली में किसी भी बर्ड फ्लू के केस की पुष्टि नहीं हुई है। 104 सैंपल जालंधर लैब में भेजे गए हैं, परसों तक उसके नतीजे आए हैं। बर्ड फ्लू को लेकर केंद्र की गाइडलाइन का हम पालन कर रहे हैं। दिल्ली में रैपिड रिस्पॉन्स टीम बनाई गई हैं। बर्ड फ्लू को देखते हुए दिल्ली में जिंदा पक्षियों के आयात पर रोक लगा दी गई है, गाजीपुर पॉल्ट्री मार्केट को 10 दिन के लिए बंद किया जा रहा है।


09 Jan 2021, 4:05 PM

मध्य प्रदेश में कोरोना वैक्सीन ट्रायल में शामिल होने के बाद एक शख्स की मौत पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा - विसरा को जांच के लिए भेजा गया है

मध्य प्रदेश में कोरोना वैक्सीन ट्रायल में शामिल होने के बाद एक शख्स की मौत पर सीएम शिवराज सिंह चौहान, 'विसरा को जांच के लिए भेजा गया है, लोगों से कहना चाहता हूं कि यह संवेदनशील मसला है, वैक्सीन को लेकर गैरजरूरी गलफहमी ना पालें।'

09 Jan 2021, 3:32 PM

सोनिया गांधी ने राजनीतिक स्थिति और किसानों के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए वर्चुअल मीटिंग की

3 नए कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों और सरकार के बीच आठवें दौर की विफल वार्ता के बाद कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को पार्टी के महासचिवों और प्रभारियों के साथ एक वर्चुअल बैठक की। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य और किसानों के मुद्दे पर चर्चा हुई। बैठक में सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव (संगठन) के.सी.वेणुगोपाल के अलावा, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, राजीव सातवाल, मनिकम टैगोर, तारिक अनवर, प्रियंका गांधी वाड्रा, जितिन प्रसाद, पवन बंसल, राजीव शुक्ला, भक्त चरण दास, अजय माकन, पी.एल.पुनिया और कई अन्य लोग शामिल हुए।


09 Jan 2021, 3:29 PM

जब तक कोवैक्सीन के पूरे नतीजे नहीं आ जाते हैं मेरी राय है कि हमें रूकना चाहिए:  छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने कहा कि जब तक कोवैक्सीन के पूरे नतीजे नहीं आ जाते हैं मेरी राय है कि हमें रूकना चाहिए। ये वैश्विक और राष्ट्रीय स्तर की महामारी है, जैसे स्वास्थ्य के राष्ट्रीय कार्यक्रम होते हैं इस आपदा की स्थिति में भी केंद्र सरकार को वैक्सीन उपलब्ध करानी चाहिए

09 Jan 2021, 3:06 PM

दिल्ली: आज सुबह-सुबह औरंगजेब लेन के चिन्ह को हटाने के आरोप में 11 लोगों को हिरासत में लिए गए


09 Jan 2021, 3:04 PM

पीएम मोदी 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2021 को संबोधित करेंगे

09 Jan 2021, 2:53 PM

लद्दाख में LAC के पास भारतीय सीमा में पकड़ा गया चीनी सैनिक

लद्दाख में भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव जारी है। इसी बीच सेना ने लद्दाख में एलएसी के पास पैंगॉन्ग इलाके में एक चीनी सैनिक को पकड़ा है। यह चीनी सैनिक भारतीय इलाके में पकड़ा गया है। सैनिक से पूछताछ की जा रही है।


09 Jan 2021, 2:12 PM

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के एआईएमआईएम प्रमुख एसके अब्दुल कलाम TMC में हुए शामिल

पश्चिम बंगाल के एआईएमआईएम प्रमुख एसके अब्दुल कलाम राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले एआईएमआईएम के कई अन्य सदस्यों के साथ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए।

09 Jan 2021, 1:46 PM

पुडुचेरी में कोरोना के 36 नए केस आए सामने


09 Jan 2021, 1:45 PM

ओडिशा में कोरोना के 206 नए केस आए सामने

09 Jan 2021, 1:13 PM

जम्मू-कश्मीर में LoC पर पाकिस्तान की नापाक हरकत, नौशेरा सेक्टर में की गोलीबारी, सेना ने दिया जवाब

जम्मू-कश्मीर सीमा पर पाकिस्तान की नापाक हरकत जारी है। पाकिस्तानी सेना ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में करीब 12:30 बजे संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी का भारतीय सेना ने जवाब दिया है।


09 Jan 2021, 12:57 PM

सिडनी टेस्ट: तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 103 रन 2 विकेट के नुकसान पर

सिडनी टेस्ट में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 103 रन 2 विकेट के नुकसान पर है। स्टीव स्मिथ (29 रन) और मार्नस लाबुशेन (47 रन) क्रीज पर हैं। पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को 197 रनों की बढ़त हासिल हुई है। इससे पहले टीम इंडिया पहली पारी में 244 रनों पर आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पैट कमिंस ने 4 विकेट लिए। जोश हेजलवुड ने 2 विकेट लिए, जबकि मिशेल स्टार्क को एक सफलता मिली। वहीं, टीम इंडिया के 3 खिलाड़ी रन आउट हुए।

09 Jan 2021, 12:29 PM

दिल्ली: बर्ड फ्लू के चलते अंडे और चिकन कारोबारियों को भारी नुकसान

बर्ड फ्लू के बढ़ते मामलों के कारण दिल्ली में अंडे और चिकन कारोबारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। एक चिकन शॉप के दुकानदार ने बताया, "बर्ड फ्लू के कारण पिछले 3-4 दिन से कुछ काम नहीं है। पहले हम रोज 8-10 हज़ार रुपये की कमाई करते थे अब कमाई सिर्फ 2-3 हज़ार रुपये की रह गई है।"


09 Jan 2021, 12:17 PM

महाराष्ट्र: राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भंडारा के डीएम को पत्र लिखा

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने महाराष्ट्र के भंडारा जिला कलेक्टर को एक पत्र लिखा। पत्र में जिला अस्पताल में आग की घटना की जांच करने और 48 घंटे में एक वास्तविक कार्रवाई रिपोर्ट भेजने को कहा। महाराष्ट्र के भंडारा जिला अस्पताल में आग लगने से 10 बच्चों की मौत हुई है।

09 Jan 2021, 12:14 PM

तीसरे टेस्ट का तीसरा दिन: ऑस्ट्रेलिया को 180 रन से ज्यादा की बढ़त

इंडिया और ऑस्ट्रलिया के बीच सिडनी में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। दूसरी पारी में स्मिथ-लाबुशेन के बीच 50 रन से ज्यादा की पार्टनरशिप हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया को 180 रन से ज्यादा की बढ़त मिल गई है।


09 Jan 2021, 11:57 AM

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस कि गए हैं। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद डर कर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.3 आंकी गई है। कहीं से जान माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

09 Jan 2021, 11:53 AM

भंडारा अस्पताल हादसे में जांच के बाद जिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई: नवाब मलिक

महाराष्ट्र में एनसीपी के नेता नवाब मलिक ने कहा, “भंडारा के अस्पताल में आग लगने से 10 बच्चों की मौत काफी दुखद घटना है। मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। राज्य में सभी अस्पतालों का फायर ऑडिट कराना जरूरी है। कोई अस्पताल मानकों का उल्लंघन करता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।”


09 Jan 2021, 11:44 AM

तीसरा टेस्ट मैच: बल्लेबाजी करते हुए रविंद्र जडेजा को अंगूठे में चोल लगी, स्कैन के लिए ले जाया गया

बीसीसीआई ने बताया कि बल्लेबाजी करते हुए रविंद्र जडेजा को अपने बाएं अंगूठे में चोट लगी। उन्हें स्कैन के लिए ले जाया गया है।

09 Jan 2021, 11:42 AM

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में भारी बर्फबारी हो रही


09 Jan 2021, 11:39 AM

अमेरिकी कैपिटल में तिरंगा ले जाने वाले विन्सेन्ट जेवियर के खिलाफ दिल्ली के कालकाजी पुलिस स्टेशन में शिकायत

दिल्ली के कालकाजी पुलिस स्टेशन में विन्सेन्ट जेवियर के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है, जो एक भारतीय नागरिक है, जिसने भारतीय ध्वज को अमेरिकी कैपिटल में विरोध प्रदर्शन के लिए लेकर गया था।

09 Jan 2021, 11:28 AM

महाराष्ट्र: भंडारा जिला अस्पताल में हादसे के बाद, राज्य के सभी जिला अस्पतालों व्यवस्था ऑडिट करने के आदेश

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री अजित पवार ने भंडारा जिला अस्पताल में आग लगने की घटना के बाद तत्काल आधार पर सभी अस्पतालों का ऑडिट करने का आदेश दिया। भंडारा जिला अस्पताल में आग लगने से 10 बच्चों की मौत हो गई है।


09 Jan 2021, 11:08 AM

देश की खस्ताहाल जीडीपी को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

देश की खस्ताहाल जीडीपी को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “मोदी सरकार का ऐतिहासिक ‘विकास’- GDP -7.7% प्रति व्यक्ति आय -5.4% बेरोजगारी दर 9.1%, Too Much Vikas!”

09 Jan 2021, 10:25 AM

दिल्ली में बर्ड फ्लू की दस्तक की आशंका, मयूर विहार में मिले मृत कौवे

दिल्ली के मयूर विहार के एक पार्क में कौओं की मौत पर पार्क के केयर टेकर ने बताया, "पिछले 1 हफ्ते में 150-200 कोओं की मौत हो गई। हम पार्क में किसी को नहीं आने दे रहे हैं। आज भी 15-16 कौओं की मौत हुई है। जांच के लिए मृत कौओं के सैंपल्स भेज दिए गए हैं।"


09 Jan 2021, 10:20 AM

महाराष्ट्र: NCB की टीम ड्रग मामलों में मुंबई के तीन स्थानों पर छापेमारी कर रही

09 Jan 2021, 10:09 AM

भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसार टेस्ट: चोट लगने के बाद ऋषभ पंत को स्कैन के लिए ले जाया गया

बीसीसीआई ने बताया कि शनिवार को दूसरे सत्र में बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ पंत को बाईं कोहनी पर चोट लगी थी। उन्हें स्कैन के लिए ले जाया गया है।


09 Jan 2021, 10:02 AM

देश में 24 घंटे में कोरोना के 18,222 नए केस आए सामने, 228 लोगों की गई जान

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 18,222 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,04,31,639 हो गई है। 228 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,50,798 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 2,24,190 और कुल रिकवरी की संख्या 1,00,56,651 है।

09 Jan 2021, 9:59 AM

भंडारा अस्पताल में लगी आग की तकनीकी समिति जांच करेगी: डीएम

महाराष्ट्र के भंडारा के डीएम संदीप कदम ने जिला अस्पताल में 10 बच्चों की मौत पर कहा, “करीब 2 बजे लगी इस आग ने 10 बच्चों की जान ले ली। लेकिन हम 7 बच्चों की जान बचा पाए हैं। तकनीकी समिति आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए जांच करेगी।”


09 Jan 2021, 9:42 AM

महाराष्ट्र: भंडारा के जिला अस्पताल में आग से 10 बच्चों की मौत पर पीएम ने जताया दुख

बच्चों की मौत पर पीएम मोदी ने भी दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “महाराष्ट्र के भंडारा में दिल दहला देने वाली त्रासदी है, जहां हमने कीमती जीवन खो दिया है। मेरे विचार सभी शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं आशा करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।”

09 Jan 2021, 9:18 AM

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री माधव सिंह सोलंकी के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने शोक जताया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री माधव सिंह सोलंकी के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है।


09 Jan 2021, 9:17 AM

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गुजरात के पूर्व सीएम माधव सिंह सोलंकी के निधन पर राहुल गांधी ने जताया शोक

09 Jan 2021, 8:55 AM

महाराष्ट्र: भंडारा जिला अस्पताल में मरने वाले बच्चों के परिजों के लिए मुआवजे का ऐलान

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने मृतक नवजात बच्चों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की मुआवजे की राशि दी जाएगी।


09 Jan 2021, 8:54 AM

महाराष्ट्र: भंडारा जिला अस्पताल में आग की घटाना के सीएम उद्धव ने दिए जांच के आदेश

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भंडारा जिला अस्पताल में आग लगने की घटना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे के साथ-साथ भंडारा जिले के कलेक्टर और एसपी से बात की। उन्होंने जांच का भी आदेश दिया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने दी है।

09 Jan 2021, 8:50 AM

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री माधव सिंह सोलंकी का निधन


09 Jan 2021, 8:27 AM

मिजोरम में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 16 नए मामले सामने आए

मिजोरम में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 16 नए मामले सामने आए। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 4,275 है जिसमें 82 सक्रिय मामले, 4,185 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 8 मौतें शामिल हैं।

09 Jan 2021, 8:26 AM

महाराष्ट्र के भंडारा के जिला अस्पताल में आग से 10 बच्चों की मौत गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया


09 Jan 2021, 8:15 AM

महाराष्ट्र: भंडारा के जिला अस्पताल में आग से 10 बच्चों की मौत राहुल गांधी ने जताया दुख

09 Jan 2021, 8:14 AM

दिल्ली में कई जगहों पर कौवे मृत पाए गए, बर्ड फ्लू की आशंका

दिल्ली के मयूर विहार फेज तीन के एक पार्क में दिल्ली सरकार की एक टीम को 17 मृत कौवे मिले हैं, जिनमें से चार नमूने एकत्र किए गए। डीडीए पार्क द्वारका में दो कौवे मृत पाए गए और एक नमूना एकत्र किया गया। पश्चिम जिले के हातसाल गांव के एक पार्क में 16 मृत कौवे पाए गए। यह जानकारी उप मुख्यमंत्री कार्यालय ने दी है।


09 Jan 2021, 8:11 AM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट को ट्विटर ने स्थाई रूप से सस्पेंड किया

09 Jan 2021, 8:03 AM

महाराष्ट्र के भंडारा के जिला अस्पताल में दर्दनाक हादसा, आग लगने से 10 बच्चों की मौत

महाराष्ट्र के भंडारा के जिला अस्पताल में दर्दनाक हादसा हुआ है। अस्पताल में आग लगने से 10 नवजात बच्चों की मौत हो गई है। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद खंडाते के मुताबिक बच्चों के वार्ड में 17 नवजात को रखा गया था। देर रात एक नर्स को इस वार्ड से धुआं निकलता देखा। इसके बाद हादसे के बारे में जानकारी मिली।

जिला अस्पताल में देर रात शॉर्ट सर्किट की वजह से सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) में आग लग गई। धुआं निकलते देख नर्स और अस्पताल के लोग दौड़कर वार्ड में पहुंचे। लेकिन तब तक 10 नवजात बच्चों की मौत हो चुकी थी। इस वार्ड में उन्हीं बच्चों को रखा जाता है, जिनकी हालत नाजुक होती है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia