बड़ी खबर LIVE: नागरिकता बिल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगा असम का छात्र संगठन, राज्य में जारी है विरोध प्रदर्शन

असम में नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ चल रहे विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले ऑल असम स्टुडेंट्स यूनियन ने कहा है कि वह इस बिल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करेगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

10 Dec 2019, 10:45 PM

'रेल रोको' आन्दोलन की वजह से असम जाने वाली 8 ट्रेनें रद्द

असम के तिनसुकिया मंडल में विभिन्न संगठनों और संघों द्वारा बुलाए गए अनिश्चितकालीन रेल रोको अभियान को देखते हुए भारतीय रेल ने राज्य को जाने वाली 8 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। इसके अलावा 8 ट्रेनों के गंतव्य से पहले ही खत्म करने का फैसला लिया गया है।

10 Dec 2019, 10:43 PM

पीएम मोदी से मिले हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला

10 Dec 2019, 10:42 PM

गुरुग्राम में नकली पुलिस बनकर लोगों को ठगने के आरोप में दो ईरानी नागरिक गिरफ्तार


10 Dec 2019, 10:41 PM

हॉकी इंडिया ने पंजाब सैन्य पुलिस और पंजाब नेशनल बैंक के खिलाड़ियों को किया निलंबित

हॉकी इंडिया ने एक बड़ा फैसला लेते हुए पंजाब सैन्य पुलिस और पंजाब नेशनल बैंक के खिलाड़ियों को निलंबित कर दिया है। हॉकी संघ ने पंजाब सैन्य पुलिस के खिलाड़ियों को 12-18 महीने के लिए और पंजाब नेशनल बैंक के खिलाड़ियों को 6-12 महीने के लिए निलंबित किया है।

10 Dec 2019, 9:42 PM

उत्तराखंड के पित्थौरगढ़ में सड़क हादसा, 2 की मौत, 6 घायल


10 Dec 2019, 9:37 PM

महिलाओं पर हिंसा के खिलाफ जागरुकता के लिए नारंगी रौशनी से जगमगाया राष्ट्रपति भवन

पूरी दुनिया में महिलाओं के खिलाफ हिंसा को लेकर जागरुकता फैलाने के मकसद से मंगलवार की शाम को राष्ट्रपति भवन को नारंगी रंग के प्रकाश से नहलाया गया है। यह संयुक्त राष्ट्र के यूनाइट टू एंड वॉयलेंस अगेंस्ट वूमेन मुहिम का हिस्सा है।

10 Dec 2019, 9:32 PM

अमरिंदर सिंह का बड़ा ऐलान, मोहाली सैन्य स्कूल में पढ़ने वाले गरीब बच्चों का खर्च सरकार उठाएगी

पंजाह के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज फैसला किया कि मोहाली के महाराजा रणजीत सिंह सशस्त्र बल प्रारंभिक संस्थान (MRSAFPI में पढ़ने वाले गरीब बच्चों की 11वीं और 12वीं की शिक्षा का खर्च पंजाब सरकार वहन करेगी।


10 Dec 2019, 9:30 PM

पंचमढ़ी आर्मी कैंप से राइफल चोरी के मामले में होशियारपुर से 4 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने आज पचमढ़ी आर्मी कैंप से 6 दिसंबर को राइफल चोरी के मामले में होशियारपुर (पंजाब) से 4 आरोपियों को हिरासत में लिया है। मध्य प्रदेश के डीआईजी इंटेलिजेंस का कहना है कि उनमें से हरप्रीत और जग्गा नाम के 2 आरोपी प्रदेश में वांछित हैं। उन्होंने बताया कि हरप्रीत जो कि सेना का एक जवान है, ट्रेनिंग के लिए पचमढ़ी कैंप आया था।

10 Dec 2019, 9:25 PM

दिल्ली में 14 दिसंबर को प्रस्तावित भारत बचाओ रैली को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस की बैठक


10 Dec 2019, 9:15 PM

सीएम उद्धव ठाकरे से मिले बीजेपी के एकनाथ खडसे, बोले- अपनी पार्टी के 2-3 नेताओं से निराश

महाराष्ट्र में सत्ता से बाहर होने के बाद बीजेपी को लगातार झटकों का दौर जारी है। मंगलवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे ने विधान भवन में राज्य के सीएम और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात कर अटकलों को हवा दे दी। हालांकि उन्होंने कहा कि वह शिवसेना में शामिल होने नहीं जा रहे हैं। लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि वह बीजेपी से नाराज नहीं हैं, लेकिन पार्टी के 2-3 नेताओं से नाराज हैं।

10 Dec 2019, 9:09 PM

126वें संविधान संशोधन बिल के पास होने पर पीएम मोदी ने जताई खुशी

पीएम मोदी ने संविधान बिल (126वां संशोधन) के सर्वसम्मति से पास होने पर खुशी जताई है। इस बिल के पास होने से एससी-एसटी समुदायों को और 10 साल के लिए आरक्षण का विस्तार हो गया है। पीएम मोदी ने कहा कि हम अपने नागरिकों, खासकर हाशिये पर पड़े लोगों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध हैं।


10 Dec 2019, 8:25 PM

नागरिकता बिल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगा असम का छात्र संगठन, राज्य में जारी है विरोध प्रदर्शन

असम में नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ चल रहे विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले ऑल असम स्टुडेंट्स यूनियन ने कहा है कि वह इस बिल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करेगा।

10 Dec 2019, 7:42 PM

नागरिकता बिल के खिलाफ कल पूरे देश में कांग्रेस का प्रदर्शन, सभी राज्य इकाई को जारी हुआ निर्देश

नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ कांग्रेस ने कल पूरे देश में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। कांग्रेस मुख्यालय से सभी राज्य इकाइयों को कल अपने-अपने राज्य मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन करने का निर्देश दिया गया है।


10 Dec 2019, 7:24 PM

कल दोपहर 2 बजे राज्यसभा में पेश होगा बिल

10 Dec 2019, 7:23 PM

सिर्फ 6 दिन के लिए बुलाया गया शीतकालीन सत्र: फडणवीस


10 Dec 2019, 7:20 PM

सिटीजनशिप अमेंडमेंट बिल पर कांग्रेस कल करेगी प्रदेश मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन

10 Dec 2019, 7:07 PM

लोकसभा में पास हुआ संविधान संशोधन (126वां) बिल

संविधान संशोधन(126वां) बिल लोकसभा से पास हो गया है। इस बिल में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए सीटों का आरक्षण 10 साल के लिए बढ़ाने का प्रावधान है। वहीं इसमें संसद में एंग्लो इंडियन कोटा खत्म करने का प्रावधान है।


10 Dec 2019, 6:45 PM

लोकसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित

10 Dec 2019, 6:43 PM

राज्यसभा में पास हुआ आर्म्स अमेंडमेंट बिल, 2019


10 Dec 2019, 6:34 PM

भारत के सबसे ताकतवर डिफेंस सैटेलाइट का काउंटडाउन शुरू, कल होगा लॉन्च

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो के सबसे ताकतवर इमेजिंग सैटेलाइट का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। मंगलवार शाम 4 बजकर 40 मिनट से लॉन्चिंग के लिए उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। कल यानी 11 दिसंबर 2019 को दोपहर 3.25 बजे यह ताकतवर इमेजिंग सैटेलाइट लॉन्च हो गया है। इसका नाम है रीसैट-2बीआर1। इसके अंतरिक्ष में तैनात होने के बाद भारत की राडार इमेजिंग की ताकत में कई गुना इजाफा हो जाएगा। साथ ही दुश्मनों पर नजर रखना ज्यादा आसान हो जाएगा। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा द्वीप पर स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से इस सैटेलाइट की लॉन्चिंग की जाएगी।

10 Dec 2019, 6:25 PM

राजस्व खुफिया निदेशालय की बड़ी कार्रवाई, 42 किलो सोना के साथ 10 तस्कर गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने सोने की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। आठ दिसंबर को डीआरआई ने कोलकाता, रायपुर और मुंबई में तीन अलग-अलग ऑपरेशन चलाया। इस दौरान तस्करी कर लाया गया 42 किलोग्राम सोने को जब्त किया गया, जिसका मूल्य  करीब 16.5 करोड़ रुपये है। साथ ही इस मामले में दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


10 Dec 2019, 6:22 PM

दिल्ली: हनुमान बेनीवाल ने संसद परिसर में फाड़ा फिल्म पानीपत का पोस्टर

10 Dec 2019, 5:39 PM

नागरिकता संशोधन बिल का पूर्वोत्तर में भारी विरोध, त्रिपुरा में 48 घंटों के लिए इंटरनेट सेवा बंद

नागरिकता संशोधन बिल का पूर्वोत्तर में भारी विरोध हो रहा है। त्रिपुरा सरकार ने राज्य में 48 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं को निलंबित कर दिया है। पुलिस को पता चला था कि मनु कंचनपुर क्षेत्र में आदिवासियों और गैर-आदिवासियों के बीच जातीय संघर्ष के बारे में अफवाह फैलाई जा रही है।  एहतियातन अफवाह को रोकने के लिए सरकार ने मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं को निलंबित कर दिया है।


10 Dec 2019, 5:36 PM

तमिलनाडु: सिटीजनशिप अमेंडमेंट बिल पर चेन्नई में भी हुआ विरोध प्रदर्शन

10 Dec 2019, 5:35 PM

ओवैसी ने शिवसेना पर साधा निशाना, कहा- यह अवसरवाद की राजनीति


10 Dec 2019, 5:33 PM

बेंगलुरु: सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया-कर्नाटक का सिटीजनशिप अमेंडमेंट बिल के खिलाफ प्रदर्शन

सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया-कर्नाटक ने बेंगलुरु में सिटीजनशिप अमेंडमेंट बिल के खिलाफ प्रदर्शन किया।

10 Dec 2019, 5:28 PM

तेलंगाना: मोहम्मद अजहरुद्दीन और सानिया मिर्जा ने की सीएम केसीआर से मुलाकात


10 Dec 2019, 5:28 PM

'पानीपत' विवाद पर बोले हुड्डा- महाराजा सूरजमल को लालची आदमी दिखाने वाला सीन हटना चाहिए

10 Dec 2019, 5:25 PM

नित्यानंद केस: 20 दिसंबर को गिरफ्तार दोनों महिलाओं की कोर्ट में होगी पेशी

नित्यानदं की दो सहयोगी महिलाओं को कोर्ट ने 20 दिसंबर को पेश होने के आदेश दिए हैं। अहमदाबाद के डिप्टी एसपी एसएच सारदा ने बताया कि कोर्ट ने कोर्ट लाने और ले जाने के दौरान सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।


10 Dec 2019, 4:56 PM

बीएचयू : मुस्लिम प्रोफेसर का इस्तीफा, दूसरे संकाय से जुड़ेंगे

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के छात्रों ने सोमवार को संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में सहायक प्राध्यापक के रूप में डॉ. फिरोज खान के इस्तीफे के बाद, महीने भर से चल रहे अपने विरोध प्रदर्शन को समाप्त कर दिया। बता दें कि फिरोज ने विश्वविद्यालय में कला संकाय के संस्कृत विभाग को जॉइन किया है।

बता दें कि संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान विभाग के छात्रों ने फिरोज खान की सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति के फैसले का विरोध किया। छात्रों का कहना था कि एक गैर-हिंदू शिक्षक संस्कृत संकाय में धार्मिक अनुष्ठान नहीं सिखा सकता हैं। वह अन्य संस्कृत विभाग में भाषा तो पढ़ा सकता है, लेकिन धार्मिक अनुष्ठान नहीं सिखा सकता। संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान विभाग बीएचयू प्रशासन और छात्रों के बीच एक महीने से अधिक समय से विवाद का विषय बना हुआ था।

(आईएएनएस के इनपुट साथ)

10 Dec 2019, 4:41 PM

संघ परिवार नाम का कैंसर भारत की धर्मनिरपेक्षता, विविधता, देश की आत्मा, उसकी पहचान को ही नष्ट कर रहा है: आरजेडी

नागरिकता संशोधन बिल पर आरजेडी ने कहा कि संघ परिवार नाम का कैंसर भारत की धर्मनिरपेक्षता, विविधता, देश की आत्मा, उसकी पहचान को ही नष्ट कर रहा है। बहुत से विरोध कर रहे हैं पर बहुत बड़ी संख्या ऐसी भी है जो अपने अंदर पनप रहे घृणावश या निजी हितों के लिए इस मानवता विरोधी बीमारी का ही साथ दे रहे हैं।


10 Dec 2019, 4:38 PM

उन्नाव बलात्कार मामले में फैसला सुरक्षित, कुलदीप सिंह सेंगर है मुख्य आरोपी

दिल्ली की एक कोर्ट ने उन्नाव रेप मामले में अपना फैसला सुरक्षित रखा है जिसमें बीजेपी का पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर मुख्य आरोपी है। कोर्ट 16 दिसंबर को इस मामले में अपना फैसला सुनाएगा।

10 Dec 2019, 4:35 PM

दिल्ली अग्निकांड: जांच टीम मुख्य आरोपी को लेकर घटनास्थल पर पहुंची

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम ने मुख्य आरोपी रेहान को जांच के लिए अनाज मंडी में घटनास्थाल पर पहुंची। बता दें कि 8 दिसंबर को एक फैक्ट्री में आग लगने से 43 लोगों की जान चली गई थी।


10 Dec 2019, 4:29 PM

नागरिकता संशोधन बिल पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव बोले- देश को विभाजित करने वाला बिल, हम इसके खिलाफ लड़ेंगे

नागरिकता संशोधन बिल पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “हम बिल का कड़ा विरोध करेंगे। यह एक ऐसा बिल है जो देश को विभाजित करेगा। हम इसके खिलाफ लड़ेंगे। नीतीश कुमार ने बिल का समर्थन करके बिहार की जनता को फिर धोखा दिया है। नीतीश कुमार बीजेपी और आरएसएस से डरते हैं।

10 Dec 2019, 4:20 PM

महाराष्ट्र: सीएम उद्धव ठाकरे और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के बीच बैठक, महिला उत्पीड़न मामले में त्वरित कार्रवाई का दिया निर्देश

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने आज मुंबई में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिला उत्पीड़न और अन्य संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई हो।


10 Dec 2019, 3:56 PM

BSE सेंसेक्स 247.55 अंक की गिरावट के साथ 40,239.88 पर बंद हुआ

10 Dec 2019, 3:54 PM

भारत ने 13 वें दक्षिण एशियाई खेलों में 300 पदक का आंकड़ा छू लिया

भारतीय खेल प्राधिकरण ने जानकारी दी कि भारत ने 13वें दक्षिण एशियाई खेलों में 300 पदकों का आंकड़ा छू लिया है।


10 Dec 2019, 3:52 PM

नागरिकता संशोधन बिल: असम के गुवाहाटी में छात्रों का प्रदर्शन, डिब्रुगढ़ में आगजनी

नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ असम के छात्रों ने गुवाहाटी की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि विधेयक सोमवार देर रात लोकसभा में पारित किया गया था। वहीं राज्यसभा में बुधवार को पेश किया जाएगा। वहीं डिब्रुगढ़ में छात्र संगठन सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन और आगजनी किया।

10 Dec 2019, 3:50 PM

एनएसयूआई ने शैक्षणिक संस्थानों की स्थिति के विरोध में 'छात्र अधिकार' रैली आयोजित की

नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने देश में शैक्षणिक संस्थानों की स्थिति के विरोध में 'छात्र अधिकार' रैली आयोजित की।


10 Dec 2019, 3:46 PM

सरकारी नौकरियों में प्रमोशन में एससी-एसटी को आरक्षण देने के मामले की सुनवाई 28 जनवरी को सुनवाई

सरकारी नौकरियों में प्रमोशन में एससी-एसटी को आरक्षण देने के मामले की सुनवाई 28 जनवरी 2020 को सुप्रीम कोर्ट में होगी।

10 Dec 2019, 3:28 PM

जम्मू-कश्मीर के हालातों पर लोकसभा में गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने दी जानकारी

जम्मू-कश्मीर के हालातों पर लोकसभा में गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा, “जम्मू-कश्मीर की सरकार ने बताया है कि शांति भंग करने, राज्य में कानून व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वाले पत्थरबाजों समेत कुछ लोगों, ओवर ग्राउंड वकर्स, अलगाववादियों को एहतियातन हिरासत में लिया गया है। इन हिरासतों को समय-समय पर समीक्षा हो रही है।”


10 Dec 2019, 3:18 PM

एफटीए पर बातचीत 2013 से रुकी हुई है: यूरोपियन यूनियन के राजदूत यूगो अस्टुटो

भारत में यूरोपियन यूनियन के राजदूत यूगो अस्टुटो ने कहा कि एफटीए पर बातचीत 2013 से रुकी हुई है। यूरोपियन यूनियन को उम्मीद है कि एफटीए पर बातचीत टेक्निकल लेवल पर हो, इन्वेस्टमेंट ट्रीटी पर बातचीत पहले होनी चाहिए।

10 Dec 2019, 3:14 PM

नागरिकता संशोधन बिल पर जेडीयू महासचिव बोले- समर्थन को लेकर पुनर्विचार करें नीतीश कुमार

नागरिकता संशोधन बिल पर जेडीयू महासचिव पवन वर्मा ने कहा कि मैं नीतीश कुमार से अपील की है कि राज्यसभा में नागरिकता संशोधन बिल (कैब) के समर्थन पर पुनर्विचार करें। यह बिल असंवैधानिक, भेदभावपूर्ण और देश की अखंडता और सौहार्द के खिलाफ है।


10 Dec 2019, 3:04 PM

अगस्त से कश्मीर पर हमारी स्थिति नहीं बदली है: यूरोपीय संघ के राजदूत उगो एस्टुटो

भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत उगो एस्टुटो ने कहा कि अगस्त से कश्मीर पर हमारी स्थिति नहीं बदली है। हमने राजनयिक चैनलों के माध्यम से भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत पर जोर दिया है। संचार के साधनों को कश्मीर में बहाल किया जाना चाहिए। हमारी स्थिति सुसंगत रही है।

उन्होंने आगे कहा कि हम कश्मीर की स्थिति पर चिंतित हैं। कश्मीर में आंदोलन की स्वतंत्रता और सामान्य स्थिति को बहाल करना महत्वपूर्ण है।

10 Dec 2019, 3:01 PM

नागरिकता संशोधन विधेयक पर बोले महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे- ये भ्रम है कि BJP देश की चिंता करती है

नागरिकता संशोधन विधेयक पर बोले महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि जब तक चीजें स्पष्ट नहीं होंगी हम बिल (नागरिकता संशोधन विधेयक) का समर्थन नहीं करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि ये भ्रम है कि बीजेपी देश की चिंता करती है। उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई भी नागरिक इस बिल की वजह से डरा हुआ है तो उसका संदेह दूर करना जरूरी है। वे हमारे लोग हैं, उनके सवालों का जवाब देना जरूरी है।


10 Dec 2019, 2:57 PM

जी किशन रेड्डी ने राहुल गांधी द्वारा किसानों की आत्महत्याओं पर पूछे गए सवाल पर दिया जवाब

जी किशन रेड्डी ने राहुल गांधी द्वारा किसानों की आत्महत्याओं पर पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा, जैसा कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) द्वारा बताया गया कि कई राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में किसानों द्वारा आत्महत्याओं पर "नील" डेटा सामने आया है।

10 Dec 2019, 2:57 PM

नागरिकता संशोधन विधेयक: विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी आयोग के बयान को अवांछनीय और सही नहीं बताया

विदेश मंत्रालय ने नागरिकता संशोधन विधेयक पर एक अमेरिकी आयोग के बयान को अवांछनीय और सही नहीं बताया।


10 Dec 2019, 2:54 PM

गो-एयर की सिंगापुर से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट में तकनीकी खराबी, वापस लौटी

गो-एयर की सिंगापुर से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट तकनीकी खराबी की वजह से उड़ान के कुछ देर बाद ही वापस लौटने को मजबूर हुई। इंजिनियरिंग टीम विमान की जांच कर रही है।

10 Dec 2019, 2:53 PM

प्राइवेट सेक्टर का न्यूनतम वेतन बढ़ाने की मांग

दिल्ली-एनसीआर के यूनाइटेड नर्सेज असोसिशन ने महाराष्ट्र स्टेट प्राइवेट नर्सिंग यूनियन के साथ मिलकर दिल्ली सचिवालय तक विरोध मार्च किया। प्राइवेट सेक्टर का न्यूनतम वेतन बढ़ाने की मांग की।


10 Dec 2019, 1:46 PM

केरल सरकार ने संगीतकार बालाभास्कर की मौत की सीबीआई जांच के आदेश दिए

केरल सरकार ने संगीतकार बालाभास्कर की मौत की सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। बालाभास्कर और उनकी दो साल की बेटी की 25 सितंबर, 2018 को एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। यह फैसला उनके पिता की शिकायत पर लिया गया है जिन्होंने उनकी मौत पर संदेह जताया था।

10 Dec 2019, 1:29 PM

कांग्रेस ने अपने राज्यसभा सांसदों के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया

कांग्रेस ने अपने राज्यसभा सांसदों को कल सदन में उपस्थित रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है।


10 Dec 2019, 1:19 PM

नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर गुवाहाटी में विभिन्न संगठनों का प्रदर्शन जारी

10 Dec 2019, 12:54 PM

राष्ट्र की हित की भूमिका को लेकर शिवसेना खड़ी रहती है: अरविंद सावंत

राज्यसभा में नागरिकता संशोधन बिल का समर्थन पर बोले शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि अलग भूमिका होती है क्या हमारी? राष्ट्र की हित की भूमिका लेकर शिवसेना खड़ी रहती है। ये किसी की मोनोपोली नहीं है।


10 Dec 2019, 12:41 PM

दिल्ली: रोजगार और शिक्षा को लेकर NSUI का हल्ला बोल, सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

दिल्ली में शिक्षा के निजीकरण और यूनिवर्सिटी में फीस बढ़ाए जाने के खिलाफ एनएसयूआई सड़क पर उतर गई है और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। वहीं देश में घटते रोजगार को लेकर भी विरोध प्रदर्शन किया और सड़कों पर पकौड़े और चाय बेचे।

10 Dec 2019, 12:37 PM

नागरिकता संशोधन बिल संविधान पर हमला: राहुल गांधी

नागरिकता संशोधन बिल लोकसभा से पास होने के बाद मंगलवार को राहुल गांधी ने इस पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “नागरिकता संशोधन बिल भारतीय संविधान पर हमला है। जो भी इसका समर्धन करता है, वह हमारे राष्ट्र की नींव पर हमला कर रहा है और उसे नष्ट करने की कोशिश कर रहा है।”


10 Dec 2019, 12:32 PM

लोकसभा में अधीर रंजन चौधरी बोले- ‘मेक इन इंडिया’ से भारत ‘रेप इन इंडिया’ की ओर बढ़ रहा है

लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हर मुद्दे पर बोलेने वाले पीएम इस मामले (महिलाओं के खिलाफ अपराध) में चुप हैं। 'मेक इन इंडिया' से भारत 'रेप इन इंडिया' ओर बढ़ रहा है।

10 Dec 2019, 12:21 PM

नागरिकता बिल पर पाकिस्तान पीएम इमरान खान का ट्वीट- अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है बिल


10 Dec 2019, 12:12 PM

नागरिकता संशोधन बिल असंवैधानिक है: पी चिदंबरम

पी चिदंबरम ट्वीट कर कहा, “नागरिकता संशोधन बिल असंवैधानिक है। संसद एक विधेयक पारित करती है जो स्पष्ट तौर पर असंवैधानिक है। जिसके बाद युद्ध का मैदान उच्चतम न्यायालय में स्थानांतरित हो जाता है।”

10 Dec 2019, 12:10 PM

हम अपने संविधान को व्यवस्थित रूप से नष्ट करने के लिए इस सरकार के एजेंडे के खिलाफ लड़ेंगे: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, “पिछली रात आधी रात को, भारत के बड़े और संकीर्ण सोच वाले बहिष्कार की कोशिश की पुष्टि की गई क्योंकि लोकसभा में सीएबी पारित किया गया था। हमारे पूर्वजों ने हमारी आजादी के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी। उस स्वतंत्रता में, समानता का अधिकार, और धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार सुनिश्चित किया गया है।”

उन्होंने आगे ट्वीट में कहा, “हमारा संविधान, हमारी नागरिकता, एक मजबूत और एकीकृत भारत के हमारे सपने हम सभी के हैं। हम अपने संविधान को व्यवस्थित रूप से नष्ट करने के लिए इस सरकार के एजेंडे के खिलाफ लड़ेंगे और उस मूल आधार को नष्ट कर देंगे, जिस पर हमारे देश का निर्माण हमारी सभी शक्तियों के साथ हुआ था।”


10 Dec 2019, 11:58 AM

लोकसभा में जम्मू-कश्मीर मसले पर अधीर रंजन ने उठाए सवाल, शाह बोले- घाटी में हालात एकदम सामान्य

कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने जम्मू-कश्मीर के मुद्दे को लेकर लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह से सवाल पूछते हुए कहा कि लगता है कि कश्मीर में रामराज आ गया है। कश्मीर में कौन सी नॉर्मलेंसी आई है। हमारे नेता राहुल गांधी को वहां नहीं जाने दिया जाता है। हिरासत में लिए गए नेताओं को कब छोड़ा जाएगा। इस पर अमित शाह ने कहा कि सभी जगहों से धारा-144 हटा दी गई है। जम्मू-कश्मीर में हालात एकदम सामान्य है।

उन्होंने आगे कहा कि जेल में रखे गए नेताओं को रिहा करने पर स्थानीय प्रशासन को फैसला लेना है। वो जब सही करेंगे, उनकी रिहाई हो जाएगी। अमित शाह ने कहा, “कश्मीर में 99.5 फीसदी छात्र परीक्षाओं में उपस्थित हुए हैं, श्रीनगर में 7 लाख लोगों ने ओपीडी सेवा ली है। कर्फ्यू और धारा 144 हटाई जा चुकी है। लेकिन अधीर रंजन चौधरी जी के सामान्य हालात का पैमाना केवल राजनीतिक काम हैं। स्थानीय चुनाव भी हुए हैं, उसका क्या।”

10 Dec 2019, 11:44 AM

दिल्ली हाईकोर्ट ने अनाज मंडी में लगी आग को लेकर दायर जनहित याचिका खारिज की

दिल्ली के अनाज मंडी में लगी आग की जूडिशल जांच और केस सीबीआई को देने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से दिल्ली हाई कोर्ट ने इनकार कर दिया है।


10 Dec 2019, 11:13 AM

दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह संसद पहुंचे

10 Dec 2019, 11:12 AM

कांग्रेस सांसद के सुरेश ने एससी/एसटी के खिलाफ हिंसा के मुद्दे पर लोकसभा में दिया जीरो आवर का नोटिस

कांग्रेस सांसद के सुरेश ने महिलाओं, बच्चों और एससी/एसटी के खिलाफ हिंसा के मुद्दे पर लोकसभा में दिया जीरो आवर का नोटिस।


10 Dec 2019, 11:11 AM

सुगाता रॉय ने जेएनयू छात्रों पर दिल्ली पुलिस द्वारा लाठीचार्ज के मुद्दे पर लोकसभा में दिया जीरो आवर नोटिस

टीएमसी सांसद सुगाता रॉय ने जेएनयू छात्रों पर दिल्ली पुलिस द्वारा लाठीचार्ज के मुद्दे पर लोकसभा में दिया जीरो आवर नोटिस।

10 Dec 2019, 10:47 AM

नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ लेफ्ट का संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन

दिल्ली में संसद परिसर में नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ लेफ्ट ने विरोध प्रदर्शन किया।


10 Dec 2019, 10:46 AM

नागरिकता संशोधन बिल की असली परीक्षा राज्य सभा में, बुधवार को पेश हो सकता बिल

लोकसभा में मोदी सरकार के पास बहुमत था, लेकिन अब नागरिकता संशोधन बिल को लेकर असली परीक्षा राज्यसभा में होनी है। क्योंकि राज्यसभा में अभी भी विपक्ष मजबूत है और बीजेपी कुछ कमजोर है। बुधवार को ये बिल राज्यसभा में आ सकता है।

10 Dec 2019, 10:36 AM

लोकसभा में किसानों की दयनीय स्थिती समेत इन विधेयकों पर होगी चर्चा

लोकसभा में मंगलवार को किसानों की दयनीय स्थिति पर चर्चा होगी और दो विधेयकों को चर्चा और पारित कराने के लिए आगे बढ़ाया जाएगा। संविधान (एक सौ छब्बीसवां संशोधन) विधेयक, 2019 को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा आगे बढ़ाया जाएगा जो भारत के संविधान में और संशोधन करेगा। विधेयक को सोमवार को सदन में पेश किया गया था।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण विधेयक, 2019 को आगे बढ़ाएंगी। विधेयक भारत में अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्रों में वित्तीय सेवा बाजार को विकसित करने और विनियमित करने के लिए एक प्राधिकरण की स्थापना को मंजूरी देता है।

सदन आगे विभिन्न कारणों से फसल के नुकसान और किसानों पर इसके प्रभाव पर चर्चा करेगा। चर्चा नियम 193 के तहत हो रही है और इसे 5 दिसंबर, 2019 को कांग्रेस के सुरेश कोडिकुन्निल द्वारा उठाया गया था।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)


10 Dec 2019, 10:34 AM

दिल्ली के किराड़ी के फर्नीचर मार्केट में लगी आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर मौजूद

10 Dec 2019, 10:34 AM

प्याज की कीमतों को लेकर कांग्रेस की सांसद छाया वर्मा ने राज्यसभा में दिया जीरो आवर नोटिस


10 Dec 2019, 10:31 AM

बीजेपी सांसद आरके सिन्हा ने वरिष्ठ गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह को पद्म पुरस्कार देने को लेकर राज्यसभा में दिया जीरो आवर नोटिस

बीजेपी सांसद आरके सिन्हा ने वरिष्ठ गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह को पद्म पुरस्कार देने और उनके नाम पर पटना यूनिवर्सिटी का नाम रखने की मांग को लेकर राज्यसभा में दिया जीरो आवर नोटिस। हाल ही में वशिष्ठ नारायण सिंह का हो गया था निधन।

10 Dec 2019, 9:54 AM

दिल्लीः सोमवार की रात प्रेम नगर इलाके में शख्स ने की फायरिंग, 4 लोग घायल

दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में कल देर रात एक व्यक्ति द्वारा गोलियां चलाने के बाद चार लोग घायल हो गए हैं। हमलावर पीड़ितों का जानकार बताया जा रहा है और अभी फरार है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है, जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।


10 Dec 2019, 9:39 AM

नागरिकता बिल: बवाल के बाद गुवाहाटी यूनिवर्सिटी और डिब्रुगढ़ यूनिवर्सिटी ने कल होने वाली परीक्षाएं टाल दी

पूर्वात्तर छात्र संगठन (एनईएसओ) के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए गुवाहाटी यूनिवर्सिटी और डिब्रुगढ़ यूनिवर्सिटी ने कल होने वाली परीक्षाएं टाल दी हैं।

10 Dec 2019, 9:32 AM

चिली का सैन्य विमान लापता, 38 लोग थे सवार

चिली की वायु सेना ने अपने एक मालवाहक विमान के लापता होने की सूचना दी, जो अंटार्कटिका की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि इस विमान में 38 लोग सवार थे।


10 Dec 2019, 9:23 AM

असमः डिब्रुगढ़ में नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में प्रदर्शन करते लोग

10 Dec 2019, 8:59 AM

झारखंड में सुरक्षा बल के जवान ने की अंधाधुंध फायरिंग, 3 अफसरों की मौत

झारखंड के बोकारों में तैनात दीपेंद्र नाम के सीआरपीफए जवान ने अपने असिस्टेंट कमांडेंट समेत 3 की गोली मारकर हत्या की। इस घटना के बाद संतरी ने गोली चला कर आरोपी को काबू में किया।


10 Dec 2019, 8:44 AM

नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ असम के जोरबात में लोगों का विरोध प्रदर्शन

नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ असम के जोरबात में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस बिल को लोकसभा में पारित किया गया और मंगलवार या बुधवार को राज्यसभा में पेश किया जाएगा।

10 Dec 2019, 8:36 AM

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल RCEP में भारत की स्थिति को लेकर आज राज्यसभा में बयान देंगे


10 Dec 2019, 8:20 AM

असमः नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में डिब्रुगढ़ में छात्र संगठन AASU का विरोध प्रदर्शन

लोकसभा से नागरिकता संशोधन बिल पास हो गया। अब इस बिल को लेकर असम में बवाल जारी है। नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन और ऑल असम स्टूडेंट यूनियन ने आज सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक 12 घंटे का बंद बुलाया है। वहीं डिब्रुगढ़ में छात्र संगठन ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

10 Dec 2019, 8:05 AM

दिल्ली: राज्यसभा में आर्म्स संशोधन बिल पेश करेंगे अमित शाह


10 Dec 2019, 8:05 AM

नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में असम में छात्र संगठन NESO और AASU का 12 घंटे का बंद

10 Dec 2019, 7:57 AM

पंकजा मुंडे की बगावत के बाद अब एकनाथ खड़से ने खोला मोर्चा, निशाने पर कई बीजेपी नेता

महाराष्ट्र में पंकजा मुंडे की बगावत के बाद अब एकनाथ खड़से ने भी कई बीजेपी नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। खड़से ने कहा है कि चुनावों में हमारी पार्टी के कुछ प्रमुख कार्यकर्ताओं ने हमारे खिलाफ काम किया। मैंने चंद्रकांत पाटिल (बीजेपी महाराष्ट्र अध्यक्ष) को कुछ ऑडियो और वीडियो सबूत के तौर पर दिए हैं और उनसे ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।


10 Dec 2019, 7:43 AM

हिसार के स्कूल में सवाल का जवाब न देने पर 7 छात्रों के मुंह पर कालिख पोत क्लास में घुमाया

हिसार के एक निजी स्कूल में चौथी कक्षा की 2 बच्चियों समेत 7 बच्चों को प्रश्नों के उत्तर न दिए जाने पर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार की है। लेकिन मामले ने तब तूल पकड़ लिया है। खबरों के मुताबिक, परिजनों ने आरोप लगाया है कि मासूम बच्चों के चेहरों पर कालिख पोतकर उन्हें बाकी कक्षाओं में घुमाकर शर्मिंदा किया गया। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन और प्रिंसिपल के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

/* */