बड़ी खबर LIVE: निर्भया के दोषियों के डेथ वारंट पर रविवार को दिल्ली हाईकोर्ट में विशेष सुनवाई 

निर्भया सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले के दोषियों का डेथ वारंट स्थगित किए जाने के निचली अदालत के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर दिल्ली उच्च न्यायालय रविवार को विशेष सुनवाई करेगा। न्यायालय ने इसके लिए सभी पक्षों को शनिवार को नोटिस जारी कर दिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

02 Feb 2020, 12:06 AM

निर्भया के दोषियों के डेथ वारंट पर रविवार को दिल्ली हाईकोर्ट में विशेष सुनवाई

निर्भया सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले के दोषियों का डेथ वारंट स्थगित किए जाने के निचली अदालत के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर दिल्ली उच्च न्यायालय रविवार को विशेष सुनवाई करेगा। न्यायालय ने इसके लिए सभी पक्षों को शनिवार को नोटिस जारी कर दिया है। इससे पहले मामले के चार दोषियों को आज (1 फरवरी को) फांसी दी जानी थी। लेकिन फांसी के लगभग 12 घंटे पहले दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को तिहाड़ जेल प्रशासन से इन दोषियों को अगले आदेश तक फांसी नहीं देने को कहा। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेद्र राणा ने आदेश पारित करते हुए कहा था कि फांसी को अगले आदेश तक के लिए स्थगित किया जाता है।

01 Feb 2020, 10:27 PM

कोरोना से लड़ाईः अब तक 52332 हवाई यात्रियों की जांच, 97 संदिग्धों को आइसोलेशन में रखा गया

सरकार ने बताया है कि अब तक करीब 326 उड़ानों से भारत पहुंचे किल 52332 यात्रियों की जांच की गई है। इनमें से कुल 97 संदिग्ध वायरस पीड़ितों को आइसोलेशन सुविधाओं में भर्ती कराया गया है। अब तक कुल 98 नमूनों का परीक्षण किया गया, जिनमें से 97 नकारात्मक पाए गए हैं। इससे पहले केरल में पाए गए कोरोना वायरस के सकारात्मक केस की निगरानी की जा रही है।

01 Feb 2020, 10:23 PM

शाहीन बाग में गोली चलाने वाले के खिलाफ आर्म्स एक्ट और आईपीसी की दूसरी धाराओं में केस दर्ज

शाहीन बाग में गोलीबारी की घटना पर इलाके के डीसीपी चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि घटनास्थल से 2 खाली बुलेट शेल्स बरामद किए गए हैं। पकड़े गए हमलावर के कब्जे से एक देसी पिस्तौल जब्त की गई है। उन्होंने कहा कि हमलावर के खिलाफ शाहीन बाग पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट और आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है और जांच जारी है।


01 Feb 2020, 10:17 PM

केरल में कोरोना वायरस पर अफवाह फैलाने वाले तीन गिरफ्तार, फॉरवर्ड करने वाले भी नपेंगे

केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने बताया कि साइबर सेल ने कोरोना वायरस के बारे में सोशल मीडिया पर गलत सूचना फैलाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि इन मैसेजों को फॉरवर्ड करने वालों के खिलाफ भी केस दर्ज किया जाएगा। गिरफ्तार किए गए शख्स त्रिशूर के रहने वाले हैं।

01 Feb 2020, 9:28 PM

दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र कल, राहुल और प्रियंका अगले हफ्ते करेंगे कई रैलियां

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी अगले हफ्ते 4 फरवरी और 5 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जंगपुरा, संगम विहार, कोंडली और हौज खास इलाके में 4 रैलियां करेंगे। वहीं दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस कल अपना घोषणापत्र जारी करेगी।


01 Feb 2020, 9:23 PM

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस कल जारी करेगी घोषणापत्र

01 Feb 2020, 9:22 PM

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 4 और 5 फरवरी को दिल्ली में चार रैलियां करेंगे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अगले हफ्ते 4 फरवरी और 5 फरवरी को जंगपुरा, संगम विहार, कोंडली और हौज खास में 4 रैलियां करेंगे।


01 Feb 2020, 8:38 PM

कोरोना वायरस के खौफ से इंडिगो ने कोलकाता-ग्वांगझाउ के बीच उड़ान को रद्द किया

01 Feb 2020, 8:31 PM

एम्स में लगी आग पर काबू पाया गया, मरीजों को वापस उनके वार्डों में भेजा रहा है

एम्स फायर डिवीजन, सुरक्षा और दिल्ली फायर सर्विसेज ने एम्स के कार्डियो-थोरैसिक साइंसेज सेंटर में लगी आग पर काबू पा लिया है। इस घटना में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। एहतियाती उपाय के तौर पर रोगियों को अस्थायी रूप से स्थानांतरित किया गया था। अब उन्हें उनके संबंधित वार्डों में वापस भेजा जा रहा है।


01 Feb 2020, 8:28 PM

कुणाल कामरा के कानूनी नोटिस भेजने की खबर पर इंडिगो ने कहा- मिलने पर जवाब देंगे

01 Feb 2020, 8:22 PM

राजनाथ सिंह का केजरीवाल पर हमला, बोले- अन्ना हजारे ने पार्टी बनाने के लिए किया था मना

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार में उतरे रक्षा मंत्री और बीजेपी नेता राजनाथ सिंह ने एक सभा को संबोधित करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “अन्ना हजारे ने उन्हें (आप) बार-बार राजनीतिक पार्टी बनाने के लिए मना किया। उन्होंने हमेशा कहा कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे हैं और उन्होंने भारत के लोगों से वादा किया है कि उनके साथ लड़ने वाले कुछ समय के लिए सक्रिय राजनीति में शामिल नहीं होंगे।”

राजनाथ सिंह ने आगे कहा, “बार-बार उन्हें राजनीतिक पार्टी नहीं बनाने के लिए कहने के बावजूद, उन्होंने एक पार्टी का गठन किया। उन्होंने अन्ना हजारे के माध्यम से राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखकर सरकार का भी गठन किया। लेकिन आम आदमी पार्टी ने मोदी सरकार की किसी भी नीति को दिल्ली में लागू नहीं किया।


01 Feb 2020, 8:11 PM

एलजी बैजल ने दिल्ली पुलिस को दिया आदेश, शाहीन बाग को चारों ओर से सुरक्षा दी जाए

शाहीन बाग में प्रदर्शन स्थल के पास फायरिंग की घटना के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक को शाहीन बाग में सुरक्षा पुख्ता करने का निर्देश दिया है। इसके तहत उन्होंने दिल्ली पुलिस को प्रदर्शन स्थल तक जाने वाले बाहरी और संदिग्ध लोगों की पूरी तरह से तलाशी लेने का आदेश दिया है। आज शाहीन बाग इलाके में प्रदर्शन स्थल से 50 मीटर की दूरी पर एक शख्स ने हवा में कई राउंड गोलियां चलाकर दहशत पैदा करने की कोशिश की, जिसे पकड़ लिया गया।

01 Feb 2020, 8:05 PM

शाहीन बाग फायरिंग पर डीसीपी का बयान- आरोपी कपिल से पूछताछ हो रही है

शाहीन बाग में फायरिंग की घटना पर साउथ-ईस्ट दिल्ली के डीसीपी चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि पुलिस ने हवा में फायरिंग करते हुए एक शख्स को मौके पर काबू में कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है, उसने अपना नाम कपिल बताया है। एफआईआर दर्ज की जा रही है, आगे की जांच चल रही है।


01 Feb 2020, 6:51 PM

AAP नेता संजय सिंह ने कहा- प्रदर्शन से बीजेपी फायदा उठाने की कोशिश कर रही है

AAP नेता संजय सिंह ने कहा, “मुंबई में बहुत सारे प्रदर्शनकारियों ने प्रोटेस्ट वापस ले लिया है। आपको भी प्रदर्शन के बारे में विचार करना चाहिए क्योंकि बीजेपी इससे फायदा उठाने की कोशिश कर रही है।”

01 Feb 2020, 6:39 PM

फायरिंग के बाद शाहीन बाग के समर्थन में पहुंचे सिख समुदाय के लोग, बड़ी संख्या में लोग पहुंचे


01 Feb 2020, 6:34 PM

निर्भया केस: दिल्ली हाई कोर्ट ने दोषियों और जेल प्रशासन दोनों को नोटिस जारी किया

निर्भया केस में दिल्ली हाई कोर्ट ने दोषियों और जेल प्रशासन दोनों को नोटिस जारी किया है। कल फिर मामले की सुनवाई होगी।

01 Feb 2020, 6:28 PM

निर्भया केस में सालिसिटर जनरल बोले- अगर इसी तरह से प्रक्रिया चलती रही तो यह केस कभी खत्म ही नहीं होगा

निर्भया केस में सालिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि अगर इसी तरह से प्रक्रिया चलती रही तो यह केस कभी खत्म ही नहीं होगा। मेहता ने दोषियों को अलग-अलग फांसी देने की भी मांग की है।


01 Feb 2020, 6:16 PM

फायरिंग के बाद शाहीन बाग के समर्थन में पहुंचे सिख समुदाय के लोग, किया जज्बे को सलाम

दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में फायरिंग करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं फायरिंग के बाद शाहीन बाग के समर्थन में पहुंचे सिख समुदाय के लोग पहुंचे है और उन्होंने ने प्रदर्शनकारियों के जज्बे का सलाम किया है।

फोटो: सैयद रजा खुर्रम
फोटो: सैयद रजा खुर्रम
01 Feb 2020, 6:11 PM

दिल्लीः AIIMS के ग्राउंड फ्लोर पर लगी आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर


01 Feb 2020, 6:10 PM

निर्भया केसः सालिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- दोषी लंबी न्यायिक प्रक्रिया का लुत्फ ले रहे हैं

निर्भया केस में सालिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि दोषी लंबी न्यायिक प्रक्रिया का लुत्फ ले रहे हैं। दोषी जघन्य अपराध करके न्याय प्रक्रिया का मजाक उड़ा रहे हैं।

01 Feb 2020, 5:38 PM

दिल्ली: शाहीन बाग में फायरिंग के बाद भारी संख्या में पहुंचे लोग, प्रदर्शनकारियों ने बनाई मानव श्रृखंला

दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में फायरिंग करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस घटना के बाद वोरिंटर ने मानव श्रृखंला बनाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस घटना के बाद शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों की भीड़ बढ़ने लगी है। खबरों के मुताबिक, भारी संख्या में लोग शाहीन बाग पहुंच रहे हैं।


01 Feb 2020, 5:34 PM

दिल्ली: शाहीन बाग में फायिंग के बाद चारों तरफ मची अफरातफरी

01 Feb 2020, 5:33 PM

शाहिन बाग फायरिंग पर कांग्रेस के पूर्व विधायक ने पुलिस की कार्यशैली उठाए सवाल


01 Feb 2020, 5:16 PM

जय श्रीराम बोलते हुए शाहीन बाग में आरोपी ने की फायरिंग, कहा- देश में सिर्फ हिंदुओं की चलेगी

दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में फायरिंग करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है। फायरिंग के वक्त आरोपी जय श्रीराम के नारे लगा रहा था। पकड़े जाने के बाद आरोपी ने कहा कि इस देश में सिर्फ हिंदुओं की चलेगी किसी और की नहीं चलेली।

शाहीन बाग में फायरिंग के बाद धरना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए हैं। इस घटना से नाराज प्रदर्शनकारी संविधान के प्रस्तावना पढ़ रहे हैं।

01 Feb 2020, 5:08 PM

शाहीन बाग में फायरिंग करने वाले शख्स को पुलिस पकड़ कर अपने साथ ले गई


01 Feb 2020, 4:58 PM

शाहीन बाग में फायरिंग के बाद का वीडियो, देखें

01 Feb 2020, 4:53 PM

अब शाहीन बाग में एक शख्स ने की फायरिंग, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

दिल्ली के शाहीन बाग में एक शख्स ने फायरिंग की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच जारी है।


01 Feb 2020, 4:41 PM

दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल और प्रियंका गांधी 4 फरवरी को संगम विहार इलाके में रैली करेंगे

01 Feb 2020, 4:29 PM

चिदंबरम बोले- ढाई घंटे से ज्यादा के बजट भाषण में कुछ नहीं था, अर्थव्यवस्था की हालत है खस्ता सरकार मानने को नहीं तैयार

कांग्रेस नेता पी चिदंबमर ने बजट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “सरकार इस बात से पूरी तरह इंकार करती है कि अर्थव्यवस्था को व्यापक आर्थिक चुनौती का सामना करना पड़ रहा है और 6 तिमाही में विकास दर में गिरावट आई है। बजट में ऐसा कुछ भी नहीं है, जिससे हमें विश्वास हो कि विकास 2020-21 में फिर से बढ़ेगा। अगले साल 6 से 6.5 प्रतिशत वृद्धि का दावा आश्चर्यजनक और गैर जिम्मेदाराना बयान है।”

बजट पर कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, “बीजेपी सरकार इस बात से गुरेज करती है कि अर्थव्यवस्था को एक वैश्विक आर्थिक चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। मंदी और तालाबंदी इस सरकार की पहचान बन गई है। पिछली 6 तिमाहियों में विकास दर लगातार गिरकर 5 प्रतिशत से कम हो गई है।”


01 Feb 2020, 3:58 PM

निर्भया केस: ट्रायल कोर्ट के फैसले के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा तिहाड़ जेल प्रशासन

तिहाड़ जेल प्रशासन ने ट्रायल कोर्ट के उस आदेश को चुनौती देते हुए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, जिसने निर्भया केस में दोषियों की फांसी की सजा पर रोक लगा दी थी।

01 Feb 2020, 3:55 PM

नोएडा: हल्दीराम की इमारत में अमोनिया गैस का रिसाव, इमारत को खाली कराया गया

नोएडा के सेक्टर 65 में हल्दीराम की इमारत में अमोनिया गैस का रिसाव होने की वजह से लोगों को वहां से बाहर निकाला गया है।


01 Feb 2020, 3:53 PM

बजट के धक्के से औंधे मुंह गिरा बाजार, निवेशकों के लाखों करोड़ रुपये डूबे

मोदी सरकार के बजट से निवेशकों को बड़ा झटका लगा है। निवेशकों के लाखों करोड़ रुपये डूब गए हैं। बजट पेश होने के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 987.96 अंक गिरकर 39,735.53 रुपये पर बंद हुआ।

01 Feb 2020, 3:16 PM

शेयर बाजार को रास नहीं आया बजट, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा लुढ़का, मचा हाहाकार

बजट से शेयर बाजार में भारी निराशा देखी जा रही है। बाजार में भारी गिरावट देखी जा रहीहै। सेंसेक्स 1,013.11 अंक गिरकर 39,710.38 रुपये पर पहुंच गया है।


01 Feb 2020, 2:59 PM

शेयर बाजार को रास नहीं आया बजट, सेंसेक्स 741 अंक लुढ़का, मचा हाहाकार

बजट से शेयर बाजार में भारी निराशा देखी जा रही है। बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। सेंसेक्स 741.13 अंक गिरकर 39,982.36 रुपये पर पहुंच गया है।

01 Feb 2020, 2:13 PM

राहुल बोले- वित्त मंत्री के ढाई घंटे के भाषण में रोजगार और अर्थव्यवस्था के लिए कुछ नहीं

केंद्रीय बजट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि निर्मला सीतारमण ने करीब ढाई घंटे तक संसद में बोला बावजूद इसके बजट में कुछ भी खास नहीं है। उन्होंने कहा कि देश के सामने सबसे बड़ी परेशानी बेरोजगारी दूर और खस्ताहाल अर्थव्यवस्था है, लेकिन बजट में इसे लेकर सरकार की ओर से कोई खास कदम नहीं उठाया गया।


01 Feb 2020, 11:34 AM

निर्भया केस में दोषी अक्षय ठाकुर ने अब राष्ट्रपति के समक्ष दया याचिका दायर की

01 Feb 2020, 10:49 AM

कोरोना वायरस के दो और संदिग्ध मरीज दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती

कोरोना वायरस के दो और संदिग्ध मरीजों को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुल 8 संदिग्ध इस अस्पताल में भर्ती हैं। दो संदिग्धों के सैंपल को पुणे जांच के लिए भेजा गया है।


01 Feb 2020, 10:36 AM

निर्भया केस मे दोषी विनय शर्मा की दया याचिका राष्ट्रपति ने खारिज की

निर्भया केस में दोषी विनय शर्मा की दया याचिका को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खारिज कर दिया है।

01 Feb 2020, 10:05 AM

शाहीन बाग में CAA के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों से बात करने के लिए मोदी सरकार तैयार

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों से बात करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार तैयार हो गई है। इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “सरकार शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए तैयार है, लेकिन फिर यह एक संरचित रूप में होना चाहिए और नरेंद्र मोदी सरकार उनके साथ संवाद करने और सीएए के खिलाफ उनके सभी संदेहों को दूर करने के लिए तैयार है।”


01 Feb 2020, 9:57 AM

चीन से लाए गए भारतीयों को हरियाणा में भारतीय सेना के शिविर में ले जाया जा रहा

324 भारतीयों में से 3 नाबालिग और 211 छात्रों को आज दिल्ली हवाई अड्डे पर चीन वुहान से एयर इंडिया की विशेष फ्लाइट में लाया गया। उन्हें दिल्ली में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, छावला कैंप और भारतीय सेना शिविर मानेसर, हरियाणा में मेडिकल निरीक्षण के लिए ले जाया जा रहा है।

01 Feb 2020, 9:21 AM

दिल्ली एयरपोर्ट पर चीन से लाए गए भारतीय नागरिकों को ITBP कैंप ले जाया गया

दिल्ली एयरपोर्ट पर चीन वुहान से एयर इंडिया की फ्लाइट में आने वाले 324 भारतीयों को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) छावला कैंप में ले जाया जा रहा है। उन्हें मेडिकल निरीक्षण के लिए 14 दिनों के लिए कैंप में रखा जाएगा।


01 Feb 2020, 9:04 AM

चीन में कोरोना वायरस से अब तक 259 लोगों की मौत, 11,791 लोग इस बीमारी की चपेट में

01 Feb 2020, 8:51 AM

कोरोना वायरस से चीन में मचे कोहराम के बीच वुहान से दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे 324 भारतीय नागरिक

चीन में कोरोना वायरस से मचे कोहराम के बीच वुहान में बसे 324 भारतीय नागरिकों को एयरलिफ्ट करके दिल्ली एयरपोर्ट पर आज सुबह लाया गया है। इनमें कई छात्र भी हैं। शुक्रवार दोपहर एयर इंडिया की एक स्पेशल फ्लाइट ने भारत से वुहान के लिए उड़ान भरी और फिर शुक्रवार देर रात भारतीयों का पहला जत्था लेकर वुहान से वापसी के लिए उड़े। शनिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड हुआ। एयरपोर्ट पर मौजूद स्क्रीनिंग कैंप में वुहान से लाए गए यात्रियों की पहले जांच की जा रही है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia