बड़ी खबर LIVE: FIFA 2022: मोरक्को ने रचा इतिहास, पुर्तगाल को हराकर विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाला पहला अफ्रीकी देश बना

करत में खेले जा रहे फीफा विश्वकप में मोरक्को ने इतिहास दिया है। अफ्रीकन टीम पुर्तगाल को हराकर विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। इसके साथ ही मोरक्को विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाला पहला अफ्रीकी देश बना गया है।

फोटो: सोशस मीडिया
फोटो: सोशस मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

10 Dec 2022, 10:56 PM

असम: 70 करोड़ रुपये मूल्य का ड्रग्स जब्त, 5 गिरफ्तार

अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि ड्रग पेडलिंग के आरोप में असम के कछार जिले में कम से कम पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कछार जिले के पुलिस अधीक्षक नुमाल महतो ने कहा कि शुक्रवार रात जिले के असम-मिजोरम सीमा क्षेत्र के पास मादक पदार्थ जब्त किया गया। जब्त की गई ड्रग्स की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये आंकी गई है।

इनपुट के आधार पर पुलिस की एक टीम ने शुक्रवार रात मिजोरम से आ रहे दो ट्रकों को रोका। वाहनों की तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने वाहनों से करीब दो लाख याबा की गोलियां बरामद कीं।

10 Dec 2022, 10:34 PM

FIFA 2022: मोरक्को ने रचा इतिहास, पुर्तगाल को हराकर विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाला पहला अफ्रीकी देश बना

करत में खेले जा रहे फीफा विश्वकप में मोरक्को ने इतिहास दिया है। अफ्रीकन टीम पुर्तगाल को हराकर विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। इसके साथ ही मोरक्को विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाला पहला अफ्रीकी देश बना गया है।

10 Dec 2022, 10:26 PM

महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रकांत पाटिल पर 'स्याही अटैक'

महाराष्ट्र के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल को शनिवार को काले झंडे दिखाए गए और उन पर स्याही से हमला किया गया। भारतीय जनता पार्टी के एक स्थानीय नेता से मिलने गए पाटिल अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ बाहर निकले ही थे कि एक अज्ञात व्यक्ति ने अचानक उनके चेहरे पर स्याही फेंक दी।


10 Dec 2022, 10:17 PM

आप ने दिल्ली को 12 जोन में बांटा, पार्षदों से तालमेल के लिए 4 नेताओं को लगाया

10 Dec 2022, 10:10 PM

दिल्ली में कई जगह जाम, कहीं फ्लाईओवर बनने में देरी तो कहीं अंडरपास का निर्माण कार्य अधूरा

दिल्ली के भैरव मार्ग से रिंग रोड को जोड़ने वाले अंडर पास के निर्माण और आश्रम चौक पर फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में देरी होने से रिंग रोड, आईटीओ, प्रगति मैदान टनल में भारी जाम लोगों को झेलना पड़ रहा है। इसके अलावा आश्रम होते हुए नोएडा और रिंग रोड की तरफ आने जाने वाले लोगों को भी जाम झेलना पड़ रहा है।


10 Dec 2022, 9:58 PM

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा में जल्द विधानसभा चुनाव के संकेत दिए

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को ओडिशा में जल्द विधानसभा चुनाव कराने के संकेत दिए है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि मैंने सुना है ओडिशा में जल्दी चुनाव कराए जा सकते हैं। चुनाव 8 या 15 महीने बाद हो सकते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगले चुनाव से पहले कई मुद्दे सामने आएंगे और राजनीतिक दल लोकतांत्रिक ढांचे में अपने एजेंडे के साथ चुनावी लड़ाई लड़ेंगे। हमने 2019 का आम चुनाव लड़ा है और राज्य में प्रमुख विपक्षी पार्टी के रूप में उभरे हैं। ओडिशा के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बहुत भरोसा है और व इस भरोसे को आगे भी जारी रखेंगे।

10 Dec 2022, 9:53 PM

उत्तर प्रदेश: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की


10 Dec 2022, 9:28 PM

दोषियों की रिहाई के खिलाफ बिलकिस बानो की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 13 दिसंबर को सुनवाई 

सुप्रीम कोर्ट 13 दिसंबर को बिलकिस बानो द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर सकता है, 2002 के गुजरात दंगों में उसके साथ सामूहिक बलात्कार और उसके परिवार के कई सदस्यों की हत्याओं के दोषी 11 लोगों की रिहाई के खिलाफ याचिका दायर की गई थी। बिलकिस बानो ने कहा कि सभी दोषियों की रिहाई का फैसला न केवल याचिकाकर्ता, उसकी बड़ी हो चुकी बेटियों, उसके परिवार, बल्कि पूरे समाज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक झटके के रूप में आया है। जस्टिस अजय रस्तोगी और बेला एम. त्रिवेदी की पीठ के 13 दिसंबर को याचिका पर विचार करने की संभावना है।

10 Dec 2022, 8:55 PM

ट्विटर यूजर्स की सुरक्षा में 'गिरावट' को लेकर ट्रस्ट और सेफ्टी काउंसिल के 3 सदस्यों का इस्तीफा

 ट्विटर्स ट्रस्ट एंड सेफ्टी काउंसिल के तीन सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है, उन्होंने एलन मस्क के दावों के विपरीत दावा किया कि ट्विटर के उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा में गिरावट आ रही है। इरलियानी अब्दुल रहमान, ऐनी कोलियर और लेस्ली पोडेस्टा, जिन्होंने ट्विटर की डिजिटल सुरक्षा की देखरेख में मदद की, उन्होंने मस्क के 'अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता' ²ष्टिकोण को दोषी ठहराया।


10 Dec 2022, 8:48 PM

गूगल की ईमेल सर्विस जीमेल कई यूजर्स के लिए डाउन

10 Dec 2022, 8:43 PM

बंगाल सफारी पार्क में दो महीने में 27 चित्तीदार हिरणों की मौत से फूटा लोगों का आक्रोश

पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी स्थित बंगाल सफारी पार्क में चित्तीदार हिरणों की लगातार मौत को लेकर लोगों का आक्रोश फूट पड़ा है। शुक्रवार को, आईएएनएस ने बताया कि सफारी पार्क के अधिकारियों की घोर लापरवाही के कारण बंगाल सफारी पार्क में सिर्फ दो महीने की अवधि के भीतर 27 चित्तीदार हिरणों की मौत हो गई। तब से 24 घंटे बीतने के बाद भी राज्य वन विभाग ने सफारी पार्क के निदेशक और सहायक निदेशक दोनों के तबादले की अधिसूचना जारी कर दी है।


10 Dec 2022, 8:24 PM

पाकिस्तानी मौलवी पर ब्रिटेन ने लगाया प्रतिबंध

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के एक विवादास्पद मौलवी को ब्रिटिश सरकार ने प्रतिबंध सूची में डाल दिया है, जिसके चलते पाकिस्तान उन 11 देशों में शामिल हो गया है, जहां अधिकारों का उल्लंघन करने वालों को दंडित किया जाएगा। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, मियां मिठू के नाम से मशहूर मौलवी पर ऊपरी सिंध में नाबालिग हिंदू लड़कियों के जबरन धर्मांतरण और उनकी शादी में कथित संलिप्तता का आरोप है।

10 Dec 2022, 8:05 PM

गुजरात : ग्राहकों को धोखा देकर सोना लेकर फरार हुए दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूरत पुलिस ने शुक्रवार को बेंगलुरु के रहने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों लोग ग्राहकों को धोखा देकर पांच किलो सोना लेकर फरार हो गए थे। सूरत क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने पत्रकारों से कहा कि शुक्रवार की शाम जब उनकी टीम पेट्रोलिंग कर रही थी तब उन्हें सूचना मिली कि पुनागाम इलाके में रहने वाले दो व्यक्ति धोखाधड़ी के मामले में शामिल हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने निगरानी रखी और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान निरंजन कुमार और उसके भाई रूपेश के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने केजीएफ, वेमगल और गलपेट में तीन स्थानों पर आभूषण की दुकानें खोली थीं। वे ग्राहकों को सोने के बदले उधार पैसे देने का लालच देते थे। एक साल पहले उन्होंने सभी दुकानें बंद कर दी और अपने पास जमा सोना लेकर फरार हो गए।


10 Dec 2022, 7:53 PM

उत्तरी दिल्ली में छह किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

देश की राजधानी दिल्ली में ड्रग की तस्करी के मामले बढ़ रहे हैं। इसी बीच उत्तरी दिल्ली इलाके से एक्टिव एक महिला समेत दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी है। पुलिस ने आरोपी 24 वर्षीय सबाना खातून और 38 वर्षीय बिलाल के पास से छह किलो से ज्यादा अफीम जब्त की है। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने बताया कि उत्तर जिले की एंटी-नारकोटिक्स सेल की टीम ड्रग की सप्लाई पर अंकुश लगाने और जिले में सक्रिय ड्रग तस्करों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए लगातार काम कर रही है।

10 Dec 2022, 7:49 PM

हिमाचल प्रदेश: मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल से मुलाकात करने राजभवन पहुंचे


10 Dec 2022, 7:19 PM

गोवा में 9.40 लाख रुपये की चरस जब्त

गोवा पुलिस ने शुक्रवार को दो लोगों की गिरफ्तारी के साथ 940 ग्राम वजन वाली 9,40,000 रुपये की चरस जब्त करने का दावा किया है। उत्तरी गोवा के पुलिस अधीक्षक निधिन वलसन ने कहा कि पेरनेम पुलिस (उत्तरी गोवा) ने अपने अधिकार क्षेत्र में मादक पदार्थों के खतरे को रोकने के लिए छापेमारी की।

एक आरोपी की पहचान छत्तीसगढ़ के कोटा बिलासपुर निवासी चंद्रभूषण दुवे (38) के रूप में हुई है। वलसन ने कहा, "पुलिस को आरोपी व्यक्ति के कब्जे से लगभग 9,40,000 रुपये मूल्य की 940 ग्राम चरस होने का संदेह है।"

10 Dec 2022, 7:17 PM

हिमाचल प्रदेश: सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी होंगे शामिल- भूपेंद्र सिंह हुड्डा


10 Dec 2022, 7:01 PM

सुखविंदर सिंह सुक्खू कल सुबह 11 बजे लेंगे हिमाचल CM पद की शपथ

10 Dec 2022, 6:54 PM

सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे हिमाचल प्रदेश के सीएम, मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम का पद

बड़ी खबर LIVE: FIFA 2022: मोरक्को ने रचा इतिहास, पुर्तगाल को हराकर विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाला पहला अफ्रीकी देश बना

कांग्रेस पार्टी ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश का नया मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है। वहीं मुकेश अग्निहोत्री को उपमुख्यमंत्री का पद दिया गया है। कांग्रेस के हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने शिमला इसकी घोषणा की।


10 Dec 2022, 6:38 PM

IND Vs BAN : भारत ने 227 रनों से जीता तीसरा वनडे, बांग्लादेश ने 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा

तीसरे वनडे में भारत ने बांग्लादेश को 227 रनों से हराया दिया है। ईशान किशन के 210 रनों की पारी के बदौलत टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 409 रन बनाए थे। बांग्लादेश की पूरी टीम 33.5 ओवर में 182 रन बनाकर आउट हो गई। तीन मैचों के सीरीज को बांग्लादेश ने 2-1 से कब्जा किया।

10 Dec 2022, 6:26 PM

रविवार को गोवा दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार यानी 11 दिसंबर को गोवा के दौरे पर रहेंगे। अपनी यात्रा के दौरान, वह मोपा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे और 9वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस के समापन सत्र को भी संबोधित करेंगे।


10 Dec 2022, 6:26 PM

सीमा विवाद पर बोम्मई ने कहा- केंद्रीय गृह मंत्री 14 या 15 दिसंबर को बैठक की अध्यक्षता करेंगे

एक बड़े घटनाक्रम में, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार को घोषणा की कि केंद्र की भाजपा सरकार सीमा विवाद पर कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच बातचीत करेगी। बोम्मई ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच सीमा विवाद पर 14 या 15 दिसंबर को बैठक होगी।

10 Dec 2022, 6:23 PM

केरल के बीज फार्म को देश का पहला कार्बन न्यूट्रल फार्म घोषित किया गया


10 Dec 2022, 6:21 PM

हिमाचल प्रदेश: शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक जारी

10 Dec 2022, 6:06 PM

उत्तर प्रदेश: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने BHU में बास्केटबॉल मैच का उद्घाटन किया


10 Dec 2022, 5:56 PM

डांडिया विवाद : कर्नाटक बीजेपी नेता ने पुलिस कमिश्नर, उनकी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई 

डांडिया प्रायोजन विवाद ने एक गंभीर मोड़ ले लिया है। इस मामले में भाजपा नेता मणिकांत राठौड़ ने कर्नाटक लोकायुक्त में कलाबुरगी के पुलिस आयुक्त वाई.एस. रविकुमार और उनकी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस आयुक्त रविकुमार की पत्नी रूपाली ने कथित रूप से डांडिया कार्यक्रम के लिए 3 लाख रुपये की स्पॉन्सरशिप मांगी, जो भाजपा नेता ने दी थी। बाद में, रूपाली ने 3 लाख रुपये और मांगे, जिसे उन्होंने मना कर दिया और फिर उन्होंने कथित तौर पर अपने पति के माध्यम से उसे प्रत्यर्पित करवा लिया।

10 Dec 2022, 5:51 PM

हैदराबाद में महिला के अपहरण मामले में 16 गिरफ्तार

पुलिस ने हैदराबाद के बाहरी इलाके में महिला की सगाई से कुछ घंटे पहले उसके घर से नाटकीय तरीके से अपहरण करने के मामले में 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। राचाकोंडा पुलिस ने शुक्रवार रात को 24 वर्षीय महिला को अपहरणकर्ताओं से मुक्त कराया, महिला को लगभग 50 से 80 लोगों के एक समूह ने अदीबाटला में उसके घर में घुसकर अगवा कर लिया था।


10 Dec 2022, 5:43 PM

चक्रवात मंडौस: आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश

आंध्र प्रदेश के दक्षिण तट और रायलसीमा क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में शनिवार को चक्रवाती तूफान मांडौस के प्रभाव से भारी बारिश हुई, जो शुक्रवार रात तमिलनाडु तट से गुजरा। नेल्लोर, तिरुपति, चित्तूर और अन्नामय्या जिलों में भारी बारिश हो रही है, निचले इलाकों में पानी भर गया है। शुक्रवार से हो रही लगातार बारिश से नाले और झीलें उफान पर हैं।

10 Dec 2022, 5:33 PM

'हमारा बूथ सबसे मजबूत' के संकल्प के साथ 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता: पशुपति पारस

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस ने शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से ही जुट जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी हमारा बूथ सबसे मजबूत के संकल्प के साथ पंचायत और गांव स्तर तक पार्टी की मजबूत बूथ कमिटी बनाएं।

पारस शनिवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली से पटना पहुँचें। पार्टी प्रदेश कार्यालय पहुंचने के बाद उन्होंने 1 जनवरी 2023 को दलित सेना के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद रामचन्द्र पासवान की जयंती पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मनाये जाने की तैयारी को लेकर समीक्षा की।


10 Dec 2022, 5:33 PM

दिल्ली पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार, अंतर-राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह बिहार के पूर्वी चंपारण से संचालित किया जा रहा था। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि उन्होंने 60 लाख रुपये के प्लास्टिक पीवीसी पाउडर के 2,000 से अधिक बैग (45,000 किलोग्राम), 11 लाख रुपये के 550 कपड़े के रोल और अन्य सामग्री भी बरामद की है।

आरोपियों की पहचान पूर्वी चंपारण के गांव सुगौली निवासी विकास राम उर्फ राजन (24), अनवर-उल-हक (22), राकेश कुमार साह (22) और गुल आलम (25) के रूप में हुई है।

10 Dec 2022, 5:13 PM

नोएडा: ईशान कोच उत्तम मजूमदार बोले- उनके प्रदर्शन ने आगामी 2023 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का मनोबल बढ़ाया है 


10 Dec 2022, 5:10 PM

पटना:  उम्मीद है कि वह लगातार अच्छा खेलता रहेगा

10 Dec 2022, 4:43 PM

देश की संस्थागत संरचना पर खतरा, संविधान की रक्षा और भारत जोड़ो यात्रा के मुख्य उद्देश्य- राहुल गांधी 


10 Dec 2022, 4:29 PM

उत्तराखंड: मानव-वन्यजीव संघर्ष में मृतक के परिवार को दिए जाने वाले अनुग्रह राशि को लेकर लिया गया बड़ा फैसला 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड वन्यजीव बोर्ड की बैठक में निर्णय लिया गया कि मानव-वन्यजीव संघर्ष में मृतक के परिवार को दिए जाने वाले अनुग्रह राशि को 4 लाख से बढ़ाकर 6 लाख किया जाए और घायल होने की स्थिति में 50,000 रुपये की जगह 1 लाख रुपये दिए जाए।

10 Dec 2022, 4:24 PM

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री ने शिमला में CLP बैठक से पहले एक-दूसरे से बत की

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री ने शिमला में CLP बैठक से पहले एक-दूसरे से बातचीत की।


10 Dec 2022, 4:06 PM

जर्सी की राजधानी सेंट हेलियर में फ्लैटों के एक ब्लॉक में विस्फोट के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई 

10 Dec 2022, 3:36 PM

अरनेठा गांव, बूंदी, राजस्थान से फिर से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा


10 Dec 2022, 3:31 PM

ट्रैक एंड फील्ड लीजेंड पीटी उषा भारतीय ओलंपिक संघ की पहली महिला अध्यक्ष चुनी गईं

10 Dec 2022, 3:23 PM

अमेरिका ने तिब्बत में गंभीर मानवाधिकारों के हनन में शामिल 2 चीनी अधिकारियों पर प्रतिबंधों की घोषणा की


10 Dec 2022, 3:15 PM

पंजाब के तरनतारन में रॉकेट लॉन्चर हमले को लेकर कांग्रेस ने मान सरकार पर हमला बोला 

10 Dec 2022, 3:05 PM

अपहृत महिला को मुक्त कराया गया, आठ गिरफ्तार: तेलंगाना पुलिस


10 Dec 2022, 3:05 PM

IND vs BAN तीसरा वनडे: विराट कोहली ने 72वां अंतरराष्ट्रीय शतक जड़कर रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ा

10 Dec 2022, 2:24 PM

IND vs BAN तीसरा वनडे: ईशान किशन ने दोहरा शतक जड़ा, भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 35 ओवर में 295/1 का स्कोर खड़ा किया 


10 Dec 2022, 1:47 PM

चक्रवात मैंडूस: तमिलनाडु में चेन्नई में मरीना बीच के पास जलभराव, खाने-पीने के स्टॉल क्षतिग्रस्त  

10 Dec 2022, 1:39 PM

गुजरात विधायक दल ने भूपेंद्र पटेल को फिर से विधायक दल का नेता चुना


10 Dec 2022, 12:52 PM

पुलवामा के राजपोरा में नई कॉलोनी में अतिक्रमण के तहत सरकारी जमीन पर बने नामित आतंकवादी आशिक नेंगरू के घर को गिराया गया: सूत्र 

10 Dec 2022, 12:26 PM

पंजाब के तरनतारन में पुलिस स्टेशन पर हमले के बाद मौके पर पहुंचे राज्य के डीजीपी

पंजाब के तरनतारन में पुलिस स्टेशन पर हुए हमले के बाद घटना स्थल का राज्य के डीजीपी गौरव यादव ने जायजा लिया। उन्होंने कहा कि हम तकनीकी और फॉरेंसिक रूप से इसकी जांच करेंगे, अपराध के एंगल से सभी सुराग एकत्र किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बीती रात करीब 11 बजकर 22 मिनट पर RPG का इस्तेमाल कर हाईवे से ग्रेनेड दागा गया। यह सरहाली थाने के सुविधा केंद्र से टकराया। UAPA के तहत FIR दर्ज कर जांच की जा रही है।


10 Dec 2022, 11:33 AM

कर्नाटक: तुमकुरु में आज सुबह तेंदुए के हमले में दो नाबालिग लड़के घायल हो गए

10 Dec 2022, 11:15 AM

भारत-बांग्लादेश तीसरा वनडे: बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया


10 Dec 2022, 10:59 AM

तरनतारन धमाका: SHO बोले- फोरेंसिक टीम ही बताएगी कि असल में क्या हुआ

पंजाब के तरनतारन में हुए धमाके पर सरहाली पुलिस थाने के SHO प्रकाश सिंह ने कहा कि फोरेंसिक टीम ही बताएगी कि असल में क्या है। वे चेकिंग कर रहे हैं और टीम आपको बताएगी। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

10 Dec 2022, 10:35 AM

उत्तराखंड: देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी में आज पासिंग आउट परेड हुई


10 Dec 2022, 10:34 AM

पंजाब: तरनतारन पुलिस सांझा केंद्र में कम तीव्रता का धमाका, प्रथम दृष्टया आरपीजी हमला लग रहा, फोरेंसिक टीमें रास्ते में

10 Dec 2022, 10:19 AM

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की जमानत याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट सोमवार को फैसला सुनाएगा 

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की जमानत याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट सोमवार को फैसला सुनाएगा। देशमुख वर्तमान में भ्रष्टाचार के एक मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में जमानत मिल गई है।


10 Dec 2022, 10:16 AM

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आज सुबह राजस्थान के बूंदी जिले के रंगपुर गांव से शुरू हुई

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आज सुबह राजस्थान के बूंदी जिले के रंगपुर गांव से शुरू हुई। पदयात्रा में सीएम अशोक गहलोत के साथ पार्टी सांसद राहुल गांधी और अन्य भी शामिल हुए।

10 Dec 2022, 10:09 AM

चक्रवात मैंडूस: चेन्नई के टी नगर इलाके में एक दीवार गिरने की वजह से पास खड़ी 3 कार क्षतिग्रस्त

चेन्नई के टी नगर इलाके में एक दीवार गिरने के कारण उसके पास खड़ी 3 कार क्षतिग्रस्त हुई हैं। घटना के वक्त कारों में कोई मौजूद नहीं था।


10 Dec 2022, 10:08 AM

आंध्र प्रदेश: MLA भूमना करुणाकर रेड्डी समेत YSRCP के नेता, तिरुपति में स्थानीय अधिकारी चक्रवात मैंडूस प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

10 Dec 2022, 9:58 AM

मध्य प्रदेश सरकार बैतूल मृतक तन्मय के परिवार को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देगी

मध्य प्रदेश सरकार बैतूल मृतक तन्मय के परिवार को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देगी। 6 दिसंबर को बैतूल में एक बोरवेल में 8 वर्षीय तन्मय साहू गिर गया था, 85 घंटे के ऑपरेशन के बाद आज उसे बाहर निकाला गया। बच्चे की मृत्यु हो गई है।


10 Dec 2022, 9:57 AM

उत्तर प्रदेश: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया

10 Dec 2022, 8:41 AM

दिल्ली में आज भी हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में है

सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में AQI 249 (खराब) श्रेणी में है।


10 Dec 2022, 8:40 AM

तमिलनाडु: भारी बारिश के कारण अरुंबक्कम की MMDA कॉलोनी में सड़कों पर जलभराव

10 Dec 2022, 8:34 AM

चक्रवाती तूफान मैंडूस: चेन्नई के एग्मोर इलाके में तेज हवाओं के कारण एक बड़ा पेड़ जड़ से उखड़ गया


10 Dec 2022, 8:15 AM

400 फीट गहरे बोरवेल में गिरे तन्मय साहू की मौत, 84 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

मध्य प्रदेश के बैतूल में बोरवेल में गिरे आठ साल के तन्मय की मौत हो गई है। 84 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शनिवार सुबह 6 बजे तन्मय को बोरवेल से बाहर निकाला गया था। मौके पर मौजूद मेडिकल टीम ने जांच के बाद तन्मय को मृत घोषित कर दिया।

10 Dec 2022, 8:11 AM

तरनतारनः पुलिस स्टेशन पर रॉकेट लॉन्चर से अटैक

पंजाब की सीमा से सटे जिले तरनतारन में पुलिस स्टेशन पर रॉकेट लॉन्चर से अटैक की खबर है। हालांकि हमले में किसी तरह को कोई नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस स्टेशन की बिल्डिंग को मामूली नुकसान हुआ है। देर रात रात करीब एक बजे पुलिस स्टेशन बिल्डिंग पर रॉकेट लॉन्चर अटैक किया गया।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia