बड़ी खबर LIVE: तीसरे टी-20 में इंग्लैंड ने भारत को 17 रनों से हराया, सीरीज पर टीम इंडिया का 2-1 से कब्जा

तीसरे टी-20 मैच में इंग्लैंड ने भारत को 17 रनों से हरा दिया है। सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में ताबड़तोड़ सेंचुरी जड़ी, लेकिन वह टीम इंडिया को जीत नहीं दिला पाए। हालांकि, सीरीज़ पर भारत ने 2-1 से कब्जा कर लिया है।

फोटो: @BCCI
फोटो: @BCCI
user

नवजीवन डेस्क

10 Jul 2022, 10:49 PM

तीसरे टी-20 में इंग्लैंड ने भारत को 17 रनों से हराया, सीरीज पर टीम इंडिया का 2-1 से कब्जा

तीसरे टी-20 मैच में इंग्लैंड ने भारत को 17 रनों से हरा दिया है। सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में ताबड़तोड़ सेंचुरी जड़ी, लेकिन वह टीम इंडिया को जीत नहीं दिला पाए। हालांकि, सीरीज़ पर भारत ने 2-1 से कब्जा कर लिया है।

10 Jul 2022, 10:49 PM

विम्बलडन 2022: नोवाक जोकोविच ने जीता 21वां ग्रैंडस्लैम, फाइनल में निक किर्गियोस को हराया

10 Jul 2022, 10:06 PM

कर्नाटक: NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने बीजेपी मंत्रियों और विधायकों से मुलाकात की


10 Jul 2022, 10:04 PM

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुरैना में रोड शो किया

10 Jul 2022, 9:41 PM

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 433 नए मामले, 2 मरीजों की मौत


10 Jul 2022, 9:06 PM

दिल्ली में बिल्डर की हत्या के आरोप में एक गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में एक बिल्डर की हत्या करने के आरोप में काला साहूवासिया गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान दीपांशु उर्फ दीपक के रूप में हुई है, जिसने बिल्डर अमित गोयल से एक हथियार खरीदा था, जिसे बाद में उसने ज्वाला हेरी मार्केट टावर स्थित अपने कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी।

पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) रोहित मीणा ने कहा कि घटना 2 जुलाई को दोपहर ढाई बजे हुई जब बिल्डर अपने ऑफिस से पाकिर्ंग एरिया में जा रहा था, जहां उसकी कार खड़ी थी।

हमलावर कार सवार था और उसने बिल्डर पर कई गोलियां चलाईं, जिसके बाद उसे बालाजी एक्शन अस्पताल, पश्चिम विहार ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

10 Jul 2022, 8:16 PM

नूपुर शर्मा विवाद पर तेलंगाना सीएम KCR बोले -जस्टिस पारदीवाला और जस्टिस सूर्यकांत को मैं सैल्यूट करता हूं 

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। केसीआर ने नूपुर शर्मा विवाद पर जस्टिस पारदीवाला और जस्टिस सूर्यकांत के फैसले का भी स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि मैं जस्टिस पारदीवाला और जस्टिस सूर्यकांत साहेब को सैल्यूट करता हूं। भारत की इसी भावना को हमे जिंदा रखना है।


10 Jul 2022, 8:03 PM

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवादियों का समर्थन करने वाले 4 लोगों के घरों को कुर्क करने का आदेश दिया

जम्मू-कश्मीर पुलिस को रविवार को आतंकवादियों का समर्थन करने वाले चार लोगों के घरों को कुर्क करने और तीन कारों को जब्त करने का आदेश दिया गया है। गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए, जम्मू-कश्मीर पुलिस मुख्यालय ने घरों को कुर्क करने और कारों को जब्त करने की मंजूरी दे दी है, जिनका इस्तेमाल आतंकवादियों को सहायता प्रदान करने के लिए किया गया था। जून में, इसी कारण से जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा पांच घरों को कुर्क किया गया था।

10 Jul 2022, 7:38 PM

त्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में लुलु मॉल का शुभारंभ किया


10 Jul 2022, 7:18 PM

जम्मू-कश्मीर: सेना और नागरिकों ने पुंछ में ईद मनाई

10 Jul 2022, 7:16 PM

असम में 10 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ जब्त

असम पुलिस ने एक मिनी ट्रक से 10 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के तस्करी के मादक पदार्थ जब्त किए हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। कामरूप जिले के पुलिस अधीक्षक हितेश चंद्र रॉय के नेतृत्व में एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, शनिवार की रात एक किलो हेरोइन, पांच किलो अफीम, 2,304 एसपीएस टैबलेट सहित ड्रग्स को जब्त कर लिया।


10 Jul 2022, 7:16 PM

उत्तराखंड का मौसम बना आफत, बद्रीनाथ और सोनप्रयाग में फंसे 6500 यात्री

उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है। खराब मौसम से चारधाम यात्रा में भी खलल पड़ रही है। रविवार सुबह बदरीनाथ हाईवे भारी बारिश के कारण बंद रहा। जिस कारण करीब 4000 यात्री जोशीमठ, गोविंदघाट, पांडुकेश्वर और 2500 यात्री बदरीनाथ में रोके गए हैं।

10 Jul 2022, 6:48 PM

गुजरात: वडोदरा के कई जगहों पर तेज़ बारिश


10 Jul 2022, 6:36 PM

तीसरा टी-20: इंग्लैंड ने टॉस जीता, टीम इंडिया की पहले बॉलिंग

10 Jul 2022, 6:29 PM

मुंबई: बकरीद के अवसर पर मन्नत के बाहर फैन्स का अभिवादन करते अभिनेता शाहरुख खान और उनके बेटे अबराम


10 Jul 2022, 6:29 PM

दिल्ली : लूट का प्रयास करते हुए दो झपटमार गिरफ्तार

राष्ट्रीय राजधानी में एक व्यक्ति को लूटने के आरोप में दो झपटमारों को गिरफ्तार किया गया। पीड़ित शहर के डाबरी इलाके में अपने घर जा रहा था। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। आरोपियों की पहचान सतबीर उर्फ शंकी और मोहम्मद नसीम के रूप में हुई है। दोनों अपने क्षेत्र के कुख्यात अपराधी हैं।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका), एम. हर्षवर्धन ने कहा कि शनिवार को डाबरी थाने में लूट के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस महिंद्रा पार्क, डाबरी में मौके पर पहुंची और शिकायतकर्ता से मुलाकात की।

10 Jul 2022, 6:23 PM

टिहरी: रोप-वे में फिर खराबी, 20 से 25 मिनट तक हवा में अटके रहे कई लोग

उत्तराखंड के टिहरी स्थित सुरकंडा देवी मंदिर रोपवे ट्रॉली तकनीकी खराबी के कारण 20 से 25 मिनट तक रुकी रही। इस दौरान कई यात्री हवा में अटके रहे। हालांकि सभी यात्री सुरक्षित बाहर आ गए हैं और रोपवे अब सुचारू रूप से चल रहा है।


10 Jul 2022, 6:21 PM

बेंगलुरू में 927 नए कोविड मामले दर्ज

पिछले 24 घंटों में यहां 927 नए कोविड मामले दर्ज किए गए। वहीं, 81 संक्रमित व्यक्ति अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें 7 मरीज आईसीयू में हैं। राज्य में कोविड की संक्रमण दर 3.59 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 3.82 प्रतिशत रही। हालांकि, साप्ताहिक मामलों की मृत्यु दर 0.06 प्रतिशत है।

दक्षिण कन्नड़ जिले ने 21 नए कोविड मामले दर्ज किए और शहरी क्षेत्र में 14 नए कोविड मामले सामने आए। अन्य सभी जिलों ने 10 से कम मामले सामने आए। कर्नाटक के अधिकारियों ने कहा, 5,49,03,698 पहली डोज, 5,40,77,580 दूसरी डोज और 38,06,651 लोगों ने बूस्टर डोज ले ली है।

10 Jul 2022, 5:48 PM

उत्तर गुजरात में किसान ने की आत्महत्या

उत्तरी गुजरात के मेहसाणा जिले के खेरालू तालुका में एक बिल्डर ने अपने खेत का रास्ता जाम कर पांच लाख रुपये की ठगी कर एक किसान ने आत्महत्या कर ली। जसुभाई चौधरी ने खेरालू पुलिस में अपनी शिकायत में कहा है, "उनके छोटे भाई किरण ने शनिवार को आत्महत्या कर ली, क्योंकि बिल्डर केवल चौधरी और चार अन्य लोगों ने उन्हें धोखा दिया और उनके खेत में सड़क को बंद कर दिया, हालांकि उन्होंने कई बार बिल्डरों के साथ मामला उठाया, उन्होंने खेत के लिए रास्ता नहीं दिया, जिस कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली है।"


10 Jul 2022, 5:47 PM

उदयपुर हत्याकांड: NIA की सातवीं गिरफ्तारी, फरहाद मोहम्मद शेख अरेस्ट

10 Jul 2022, 5:46 PM

भारत श्रीलंका के लोगों के साथ खड़ा है, हम उनकी स्थिति से अवगत हैं- MEA


10 Jul 2022, 5:43 PM

जम्मू-कश्मीर: बकरीद के मौके पर लोगों ने श्रीनगर के मस्जिद में नमाज़ अदा की

10 Jul 2022, 5:42 PM

महाराष्ट्र: विधानमंडल सचिव ने शिवसेना के दोनों गुटों के 53 विधायकों को भेजा कारण बताओ नोटिस, एक सप्ताह के भीतर देना होगा जवाब


10 Jul 2022, 4:43 PM

जम्मू-कश्मीर: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पहलगाम में नुनवान बेस कैंप का दौरा किया

10 Jul 2022, 4:28 PM

दक्षिण गुजरात के सापुतारा घाटी में बस के गिरने से 2 की मौत, 48 घायल

सापुतारा घाटी में शनिवार देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक निजी बस के चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और ब्रेक फेल होने और टायर फटने के कारण वाहन मालेगांव घाटी में जा गिरी। हादसे में दो महिला यात्रियों की मौत हो गई। साथ ही कम से कम 48 यात्री घायल हो गए। डांग के अतिरिक्त रेजिडेंट कलेक्टर पद्मराज गामित ने आईएएनएस को बताया, "सूरत से शुरू हुई एक निजी बस सापुतारा के पास मालेगांव घाटी में गिरी, प्राथमिक सूचना यह है कि ब्रेक फेल हो गया और टायर एक साथ फट गया, जिससे चालक ने स्टीयरिंग पर नियंत्रण खो दिया और बस घाटी में जा गिरी। दो महिला यात्रियों रेशमा वाघेला और सोनल दावड़ा की मौके पर ही मौत हो गई।"


10 Jul 2022, 4:23 PM

उत्तर प्रदेश: मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना यादव का लखनऊ के पिपराघाट में किया गया अंतिम संस्कार

10 Jul 2022, 4:09 PM

श्रीलंका में राष्ट्रपति भवन के बाहर जुटे हजारों प्रदर्शनकारी, इस्तीफे की मांग 

श्रीलंका में राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग को लेकर हजारों प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन के बाहर डेरा जमा लिया है। इनका कहना है कि जबतक राष्ट्रपति इस्तीफा नहीं देते विरोध-प्रदर्शन का दौर चलता रहेगा। लोग राष्ट्रपति भवन के बाहर जमे रहेंगे।


10 Jul 2022, 4:07 PM

महाराष्ट्र: बीते एक महीने में महाराष्ट्र में बारिश से अब तक 76 लोगों की मौत

10 Jul 2022, 3:47 PM

असम: गुवाहाटी के सरायघाट पुल से एक युवक ने ब्रह्मपुत्र नदी में छलांग लगाई 


10 Jul 2022, 3:11 PM

सुप्रीम कोर्ट के सुनवाई के पहले शिवसेना के प्रमुख नेताओं की मातोश्री मे बैठक हो रही है

सुप्रीम कोर्ट के सुनवाई के पहले शिवसेना के प्रमुख नेताओं की मातोश्री मे बैठक हो रही है। इसमें संजय राऊत, अरविंद सावंत, राहुल शेवाले, सुभाष देसाई मौजूद हैं। कल शिवसेना के पिटिशन पर सुप्रीम कोर्ट मे सुनवाई है। 16 विधायकों के निलंबन पर एकनाथ शिंदे गुट ने भी पिटिशन की है।

10 Jul 2022, 2:42 PM

गुजरात: वलसाड में औरंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में जलभराव हो गया है


10 Jul 2022, 2:42 PM

उत्तराखंड: ऋषिकेश में भारी बारिश के चलते गंगा नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है

10 Jul 2022, 1:55 PM

पंजाब: होशियारपुर में बारिश के दौरान सड़क निर्माण का वीडियो वायरल हुआ

पंजाब: होशियारपुर में बारिश के दौरान सड़क निर्माण का वीडियो वायरल हुआ। राज्य सरकार ने PWD के 4 अधिकारियों को निलंबित किया।


10 Jul 2022, 1:39 PM

साउथ अफ्रीका में गोलीबारी में 14 लोगों की मौत

साउथ अफ्रीका के सोवेटो टाउनशिप में जोहान्सबर्ग के पास एक बार में गोलीबारी हो गई। इस शूटिंग में 14 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। पुलिस ने बताया कि ये गोलीबारी बीती रात हुई करीब 12.30 बजे हुई।

10 Jul 2022, 1:05 PM

हम श्रीलंका को लेकर बहुत सहायक रहे हैं, हम मदद की कोशिश कर रहे हैं: जयशंकर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि हम श्रीलंका को लेकर बहुत सहायक रहे हैं। हम मदद की कोशिश कर रहे हैं। वे अपनी समस्या पर काम कर रहे हैं...अभी तक शरणार्थियों से संबंधित कोई समस्या नहीं है।


10 Jul 2022, 11:45 AM

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ईद पर लोगों को मुबारकबाद दी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ईद के मौके पर देशवासियों को बधाई दी है। सोनिया गांधी ने अपने संदेश में कहा कि ईद-उल-अज़हा का पर्व त्याग और भाईचारे की भावना का उत्सव है, जो हमें मानव जाति की भलाई के लिए प्रेरित करता है।

10 Jul 2022, 11:44 AM

मुंबई: गोरेगांव के आरे में मेट्रो कार शेड के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है


10 Jul 2022, 10:56 AM

अमरनाथ में बादल फटने के बाद से मची तबाही के चलते रेस्क्यू आपरेशन रात भर जारी रहा

अमरनाथ में बादल फटने के बाद से मची तबाही के चलते रेस्क्यू आपरेशन रात भर जारी रहा। कई और शव बरामद नहीं हुए हैं। वहीं शिविरों के आगे भक्तों की आवाजाही की अनुमति नहीं है। काफिले को केवल आधार शिविर क्षेत्रों से जम्मू जाने की अनुमति है।

10 Jul 2022, 10:24 AM

बटाला-जालंधर बाईपास के पास देर रात हुई एक कार दुर्घटना में बटाला AAP विधायक अमन शेर सिंह शैरी कालसी के PA, चचेरे भाई सहित 3 लोगों को मौत

गुरदासपुर: बटाला-जालंधर बाईपास के पास देर रात हुई एक कार दुर्घटना में बटाला AAP विधायक अमन शेर सिंह शैरी कालसी के PA, चचेरे भाई सहित 3 लोगों को मौत हो गई।


10 Jul 2022, 10:24 AM

हरियाणा: लगातार बारिश के चलते अंबाला शहर के कई हिस्सों में सड़कों पर जलभराव देखा गया

10 Jul 2022, 9:23 AM

पंजाब: ईद उल-अज़हा के मौके पर अमृतसर में वाघा-अटारी बॉर्डर पर BSF और पाक रेंजर्स ने आपस में मिठाई भेंट की


10 Jul 2022, 9:23 AM

उत्तर प्रदेश: यूट्यूबर गौरव तनेजा,जिन्हें 'फ्लाइंग बीस्ट' के नाम से भी जाना जाता है,उन्हें बेल मिली

10 Jul 2022, 8:56 AM

ईद उल-अज़हा के मौके पर राहुल गांधी ने लोगों को बधाई दी


10 Jul 2022, 8:47 AM

उत्तर प्रदेश: ईद उल-अज़हा के मौके पर गोरखपुर में लोगों ने बेनीगंज जामा मस्जिद में नमाज अदा की

10 Jul 2022, 8:35 AM

जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ में बादल फटने के बाद यात्रा रोकी गई।


10 Jul 2022, 8:10 AM

दिल्ली: ईद उल-अज़हा के मौके पर लोगों ने मरकज़ जमात-ए-इस्लामी हिंद शाहीन बाग में नमाज अदा की।

10 Jul 2022, 8:10 AM

मध्य प्रदेश: भोपाल में स्थित ईद उल-अज़हा के मौके पर लोगों ने ताज-उल-मस्जिद में नमाज अदा की।


10 Jul 2022, 8:10 AM

दिल्ली: ईद उल-अज़हा के अवसर पर लोगों ने फतेहपुरी मस्जिद में नमाज अदा की

10 Jul 2022, 8:09 AM

दिल्ली: ईद उल-अज़हा के अवसर पर लोगों ने सीलमपुर की उमर मस्जिद में नमाज अदा की।


10 Jul 2022, 8:09 AM

देशभर में आज मनाई जा रही बकरीद, दिल्ली की जामा मस्जिद में अदा की गई नमाज, बड़ी संख्या में जुटे नमाजी

देशभर में ईद-उल-अजहा का पर्व मनाया जा रहा है। बकरीद पर दिल्ली की जामा मस्जिद में लोगों ने नमाज अदा की और खुदा से अमन-चैन की दुआएं मांगी। इस दौरान काफी संख्या में नमाजी जुटे।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia