बड़ी खबर LIVE: राजस्थान से कांग्रेस के तीनों उम्मीदवार राज्यसभा चुनाव जीते, कर्नाटक से जयराम रामेश की जीत

राजस्थान से कांग्रेस के तीनों उम्मीदवार प्रमोद तिवारी, मुकुल वासनिक और रणदीप सुरजेवाला राज्यसभा चुनाव जीत गए हैं। इस जीत की जानकारी देते हुए सीएम अशोक गहलोत ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया है। वहीं कर्नाटक से कांग्रेस उम्मदीवार जयराम रमेश भी जीत गए हैं।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

10 Jun 2022, 11:05 PM

नूपुर शर्मा के बयान पर बवाल, यूपी में अब तक 136 लोग गिरफ्तार

10 Jun 2022, 10:36 PM

झारखंड में प्रदर्शन, 11 पुलिस कर्मी और 12 प्रदर्शनकारी घायल

10 Jun 2022, 10:29 PM

जेडीएस बीजेपी की बी टीम: जयराम


10 Jun 2022, 10:27 PM

राज्यसभा चुनाव: महाराष्ट्र और हरियाणा राज्यसभा चुनाव का परिणाम अटका

10 Jun 2022, 10:06 PM

राज्यसभा चुनाव में जीत के बाद जयराम रमेश बोले- यह मेरी जीत नहीं, ये जीत टीम कांग्रेस की है


10 Jun 2022, 10:03 PM

राज्यसभा चुनाव: बीजेपी खरीद-फरोख्त में शामिल होना चाहती थी, लेकिन ऐसा हो न सका- अशोक गहलोत

10 Jun 2022, 10:01 PM

राज्यसभा चुनाव: राजस्थान में कांग्रेस सभी 126 विधायकों ने कांग्रेस उम्मीदवारों को डाले वोट, बीजेपी क्रॉस वोटिंग कराने में रही नाकाम


10 Jun 2022, 9:08 PM

पश्चिम बंगाल: हावड़ा ज़िले में 13 जून सुबह 6 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद, विरोध और मौजूदा हालात को देखते हुए ये फैसला 

10 Jun 2022, 8:52 PM

रांची में कर्फ्यू का फैसला बदला, अब धारा 144 लागू, इंटरनेट सर्विस बंद

नुपुर शर्मा के बयान को लेकर रांची में शुक्रवार को उपद्रव की घटनाओं पर नियंत्रण के बाद अब शहर के मेन रोड और उसके आस-पास 500 मीटर की परिधि में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गयी है। इसके पहले रांची के उपायुक्त ने शहर में कर्फ्यू लागू करने की बात कही थी। अफवाहों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन के आदेश पर रांची में इंटरनेट की सेवाएं शनिवार सुबह छह बजे तक के लिए बंद कर दी गयी हैं। बता दें कि भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा के बयान पर रांची में शुक्रवार को करीब चार घंटे तक बवाल हुआ। जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों नेमेन रोड में जमकर उत्पात मचाया। दर्जनों गाड़ियों के शीशे तोड़ दिये गये। मेन रोड स्थित एक मंदिर पर भी पथराव किया। इन्हें नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठियां चलायीं और कई राउंड हवाई फायरिंग की। इसमें दो दर्जन से भी ज्यादा लोग जख्मी हो गये हैं। बुरी तरह घायल हुए बारह लोगों को इलाज के लिए रिम्स में दाखिल कराया गया है। बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने पहुंचे रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा भी जख्मी हो गये हैं। उन्हें इलाज के लिए एक निजी हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है।


10 Jun 2022, 8:51 PM

पैगंबर पर टिप्पणी विवाद: दिल्ली की अदालत ने एआईएमआईएम के 30 कार्यकर्ताओं को न्यायिक हिरासत में भेजा

दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) पार्टी के 30 कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के निलंबित नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान दंगा समेत विभिन्न आरोपों में 3 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जिन्होंने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। शहर की पटियाला हाउस अदालत मामले की सुनवाई कर रही थी। गिरफ्तार किए गए प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दंगा भड़काने और गैरकानूनी सभा एकत्र करने, सार्वजनिक कार्यों के निर्वहन में लोक सेवक को रोकने सहित आईपीसी की विभिन्न धाराएं जोड़ी गई हैं।

पुलिस के अनुसार, उन लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं, जिन्होंने सार्वजनिक शांति को भंग करने की कोशिश की है और लोगों को भड़काने के लिए संदेश पोस्ट तथा साझा किए हैं।

10 Jun 2022, 8:48 PM

नूपुर के बयान को लेकर यूपी के कई शहरों में प्रदर्शन, अब तक 109 लोग गिरफ़्तार


10 Jun 2022, 8:34 PM

राजस्थान से कांग्रेस के तीनों उम्मीदवार राज्यसभा चुनाव जीते, सीएम अशोक गहलोत ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया

राजस्थान से कांग्रेस के तीनों उम्मीदवार प्रमोद तिवारी, मुकुल वासनिक और रणदीप सुरजेवाला राज्यसभा चुनाव जीत गए हैं। इस जीत की जानकारी देते हुए सीएम अशोक गहलोत ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया है।

10 Jun 2022, 8:05 PM

दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना के 655 नए केस मिले, दो लोगों की मौत 


10 Jun 2022, 8:04 PM

नुपुर शर्मा के बयान के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पश्चिम बंगाल के उलुबेरिया में एक BJP कार्यालय में तोड़फोड़ और आगजनी

10 Jun 2022, 8:02 PM

NHRC ने भारतीय महिला साइकिल चालक द्वारा मुख्य कोच पर अनुचित व्यवहार के आरोप का लिया संज्ञान


10 Jun 2022, 8:00 PM

महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव की मतगणना में देरी पर शिवसेना के मंत्री बोले- चुनाव आयोग से अनुमति की आवश्यकता है, उसके बाद शुरू होगी

10 Jun 2022, 7:53 PM

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में LAC के 3 दिवसीय दौरे पर हैं


10 Jun 2022, 7:03 PM

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की हालत गंभीर, परिवार ने कहा- रिकवरी की उम्मीद नहीं

10 Jun 2022, 7:00 PM

रांची में बवाल के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने की शांति की अपील

बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान के खिलाफ आज रांची हुए प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि मुझे अचानक इस चिंताजनक घटना की जानकारी मिली। झारखंड की जनता हमेशा से बहुत संवेदनशील और सहिष्णु रही है। घबराने की जरूरत नहीं है। मैं सभी से अपील करता हूं कि ऐसी किसी भी गतिविधि में भाग लेने से परहेज करें जिससे इस तरह के और अपराध हो सकते हैं।


10 Jun 2022, 6:55 PM

महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में भारी उछाल, आज 3081 केस मिले, अकेले मुंबई में 1956 मामले आए

10 Jun 2022, 6:53 PM

छह बार की विश्व चैंपियन मैरी कॉम ने 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए चल रहे महिला मुक्केबाजी ट्रायल से अपना नाम वापस लिया


10 Jun 2022, 6:47 PM

सीएम विजयन के इस्तीफे की मांग को लेकर कोझीकोड कलेक्ट्रेट तक मार्च कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया

10 Jun 2022, 6:45 PM

कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में चुनाव आयोग के कार्यालय पहुंचा


10 Jun 2022, 6:20 PM

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव को वोटों की गिनती रुकी, बीजेपी ने शिकायत कर की थी मांग

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के वोटों की गिनती रोक दी गई है। बीजेपी ने आज शाम हरियाणा और महाराष्ट्र को लेकर चुनाव आयोग से मुलाकात की और कहा कि "मतदान में गोपनीयता के टूटे नियमों के आधार पर इस चुनाव को अमान्य घोषित किया जाए।

10 Jun 2022, 5:44 PM

नूपुर-नवीन के बयान पर रांची में बवाल, आगजनी और तोड़फोड़ के बाद हिंसा प्रभावित इलाकों में कर्फ्यू

पैगंबर पर बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा के बयान के खिलाफ शुक्रवार को रांची में जुमे की नमाज के बाद हुए प्रदर्शन में जमकर बवाल हुआ है। उग्र प्रदर्शनकारियों ने आगजनी और पथराव किया है। पुलिस ने लाठीचार्ज के साथ हवाई फायरिंग भी की है। हालात को देखते हुए कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।


10 Jun 2022, 5:36 PM

कोलकाता में सड़क पर पुलिस जवान की फायरिंग में महिला की मौत, खुद को भी मारी गोली 

10 Jun 2022, 5:32 PM

नूपुर शर्मा के बयान पर यूपी के सहारनपुर, मुरादाबाद, फिरोजाबाद समेत कई शहरों में प्रदर्शन


10 Jun 2022, 5:03 PM

नूपुर शर्मा के विवादित बयान को लेकर झारखंड के रांची में हिंसक विरोध प्रदर्शन

बीजेपी की निलंबित नेता नूपुर शर्मा के विवादित बयान को लेकर झारखंड के रांची में विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया। वाहनों में आग लगा दी गई और तोड़फोड़ की गई और पथराव हुआ।

10 Jun 2022, 5:03 PM

बंगाल: नुपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल की विवादित टिप्पणी के विरोध में हावड़ा में भारी भीड़ जमा हुई


10 Jun 2022, 4:54 PM

कर्नाटक: नुपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी के खिलाफ रजा अकादमी ने कलबुर्गी के मुस्लिम चौक पर प्रदर्शन किया 

10 Jun 2022, 4:53 PM

नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल की विवादित टिप्पणी को लेकर आज प्रयागराज में विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया


10 Jun 2022, 4:43 PM

जन्मदिन पर पिता प्रकाश पादुकोण के साथ तिरुपति पहुंचीं दीपिका! 

10 Jun 2022, 4:42 PM

महाराष्ट्र: BJP की निलंबित नेता नूपुर शर्मा के विवादित बयान के खिलाफ नवी मुंबई में महिलाओं ने विरोध मार्च निकाला


10 Jun 2022, 4:41 PM

महाराष्ट्र : BJP की निलंबित नेता नुपुर शर्मा के विवादित बयान के खिलाफ सोलापुर में बड़ी संख्या में लोगों ने विरोध मार्च निकाला

10 Jun 2022, 4:30 PM

रुड़की में मिला मंकीपाक्स वायरस का संदिग्ध मरीज

रुड़की के मोहम्मदपुर में मंकीपाक्स वायरस का एक संदिग्ध मरीज मिला है। 38 वर्षीय पुरुष में मंकीपाक्स के लक्षण मिले हैं। जिसके बाद हरिद्वार सीएमओ कार्यालय से एक टीम मरीज का सैंपल लेने के लिए रुड़की भेजी गई है। सिविल अस्पताल रुड़की से भी एक चिकित्सक टीम में शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मरीज की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। वहीं मरीज का सैंपल लेकर देहरादून मेडिकल कालेज में जांच के लिए भेजा जाएगा। मरीज के सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चल सकेगा कि मरीज को मंकीपाक्स है या नहीं।


10 Jun 2022, 4:23 PM

महाराष्ट्र: BJP की निलंबित नेता नुपुर शर्मा के विवादित बयान के खिलाफ सोलापुर में बड़ी संख्या में लोगों ने विरोध मार्च निकाला

10 Jun 2022, 4:15 PM

दिल्ली जामा मस्जिद में नुपुर शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन खत्म, शाही इमाम बोले, हमने नहीं दी प्रदर्शन की इजाजत

दिल्ली की जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद हुए भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन अब खत्म हो गया है। मस्जिद में शुरूआत में कुछ लोग इकट्ठा हुए और प्रदर्शन करने लगे, वहीं अब इलाके में हालात सामान्य है।


10 Jun 2022, 3:59 PM

तेलंगाना: हैदराबाद में मक्का मस्जिद के बाहर बीजेपी की निलंबित नेता नुपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

10 Jun 2022, 3:53 PM

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में प्रदर्शन के दौरान पथराव, देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज के अटाला इलाके में बीजेपी से निलंबित नेता नूपुर शर्मा और भाजपा से निष्कासित नेता नवीन कुमार जिंदल की विवादित बयान को लेकर पथराव हुआ।


10 Jun 2022, 3:38 PM

कोलकाता में बांग्लादेश उप उच्चायोग के बाहर पुलिस के एक जवान की गोली लगने से एक महिला बाइक सवार की मौत हो गई

कोलकाता में बांग्लादेश उप उच्चायोग के बाहर पुलिस के एक जवान की गोली लगने से एक महिला बाइक सवार की मौत हो गई। इसके बाद पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मार ली। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

10 Jun 2022, 3:37 PM

हावड़ा में लोगों ने निलंबित बीजेपी नेता नुपुर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन जिंदल द्वारा भड़काऊ टिप्पणी पर विरोध प्रदर्शन किया

पश्चिम बंगाल: हावड़ा में लोगों ने निलंबित भाजपा नेता नुपुर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन जिंदल द्वारा भड़काऊ टिप्पणी पर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पुलिस कर्मी मौजूद हैं


10 Jun 2022, 3:30 PM

नूपुर-नवीन के बयान पर बवाल! प्रयागराज और मुरादाबाद में प्रदर्शन के दौरान पथराव, पुलिस ने खदेड़ा

नूपुर शर्मा और नवीन जिंद के बयान पर देश के अलग-अलग हिस्सों में बवाल जारी है। आज जुमे की नमाज के बाद देश में कई जगहों पर मस्जिदों के बाहर प्रदर्शन किए गए। यूपी में प्रदर्शने के दौरान कई जगहों से बवाल की खबर आ रही है। प्रयागराज के अटाला इलाके में जुमे की नमाज अदा करने के बाद लोग इकट्ठा हो गए और जमकर नारेबाजी करने लगे. पुलिस ने सबको समझाने की कोशिश की, तभी किसी ने पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा।

वहीं, मुरादाबाद में भी बवाल हुआ है। मुरादाबाद के थाना मुगलपुरा क्षेत्र में नमाज के बाद प्रदर्शन किया गया। नूपुर शर्मा के फोटो को हवा में उड़ा कर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने उपद्रवियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

10 Jun 2022, 3:17 PM

कोलकाता में बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर फायरिंग, 2 की मौत

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बांग्लादेश हाईकमीशन के बाहर फायरिंग हुई है। फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई है।


10 Jun 2022, 3:04 PM

जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस बोली- बिना अनुमति के किया प्रदर्शन, करेंगे कानूनी कार्रवाई

दिल्ली की जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन पर DCP सेंट्रल श्वेता चौहान ने कहा, “यह लोग नवीन जिंदल और नूपुर शर्मा के विवादित बयान को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। हमने 10-15 मिनट में इस पर काबू पा लिया था। इन लोगों ने प्रदर्शन सड़क पर और बिना अनुमति के किया था, जिस पर हम कानूनी कार्रवाई करेंगे।”

10 Jun 2022, 2:52 PM

राज्यसभा चुनाव: महाराष्ट्र में सभी चार एमवीए उम्मीदवार चुने जाएंगे- कांग्रेस नेता यशोमती

महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव में अपने वोट की वैधता पर बीजेपी के दावे पर कांग्रेस नेता यशोमती ठाकुर ने कहा कि सभी चार एमवीए उम्मीदवार चुने जाएंगे। बीजेपी यह जानती है और इसलिए भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रही है।


10 Jun 2022, 2:28 PM

उत्तर प्रदेश: कानपुर में पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर ड्रोन से स्थिती की समीक्षा की और फ्लैग मार्च किया

10 Jun 2022, 2:27 PM

नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल की भड़काऊ टिप्पणी को लेकर दिल्ली की जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया

निलंबित बीजेपी नेता नुपुर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन जिंदल की भड़काऊ टिप्पणी को लेकर दिल्ली की जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में लोगों ने आज विरोध प्रदर्शन किया। जामा मस्जिद के शाही इमाम का कहना है कि मस्जिद ने विरोध का कोई आह्वान नहीं किया।


10 Jun 2022, 2:25 PM

यूपी: नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल की भड़काऊ टिप्पणी के विरोध में सहारनपुर की जामा मस्जिद के बाहर लोगों ने प्रदर्शन किया

निलंबित बीजेपी नेता नूपुर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन कुमार जिंदल की भड़काऊ टिप्पणी के विरोध में यूपी में सहारनपुर की जामा मस्जिद के बाहर लोगों ने प्रदर्शन किया।

10 Jun 2022, 1:59 PM

नूपुर शर्मा के समर्थन में BJP सांसद साध्वी प्रज्ञा बोलीं- 'सच कहना अगर बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं'

बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर बीजेपी से निलंबित नूपुर शर्मा के समर्थन में बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कहा है कि सच कहना अगर बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं। उन्होंने कहा कि मैं शायद इस बात से बदनाम हूं कि मैं सत्य बोलती हूं, चाहे कुछ भी हो। यह भी एक सत्य है कि वहां (ज्ञानवापी) शिव मंदिर था, है और रहेगा। उसको फव्वारा कहना हमारे हिंदू मानदंड, हमारे हिंदू देवी-देवता, सनातन के मूल पर कुठाराघात है, इसलिए हम असलियत बताएंगे।


10 Jun 2022, 1:46 PM

बिकिनी, बिंदी, चूड़ियों में प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की तस्वीर, निक जोनास, रणवीर सिंह ने दी प्रतिक्रिया

10 Jun 2022, 1:40 PM

महाराष्ट्र: राज्यसभा चुनाव में दोपहर 1 बजे तक 260 विधायकों ने वोट डाला


10 Jun 2022, 1:16 PM

जम्मू-कश्मीर: डोडा जिले के बदरवाह कस्बे में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं 

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के बदरवाह कस्बे में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। सोशल मीडिया पोस्ट के कारण तनाव बढ़ने के बाद कल कस्बे में कर्फ्यू लगा दिया गया था।

10 Jun 2022, 1:14 PM

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 'वृक्ष प्रत्यारोपण नीति' के कार्यान्वयन की समीक्षा की


10 Jun 2022, 1:11 PM

दिल्ली: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को पटियाला हाउस कोर्ट लाया गया

10 Jun 2022, 12:49 PM

उत्तर प्रदेश के औरैया में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस और कार की टक्कर में 4 लोगों की मौत, 5 घायल

उत्तर प्रदेश के औरैया के बेला- बिधूना मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। रोडवेज बस और कार की भीषण टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना और सहार में भर्ती कराया गया।


10 Jun 2022, 12:42 PM

कांग्रेस में शामिल हुए BSP विधायकों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में राजस्थान में राज्यसभा चुनाव परिणाम पर रोक लगाने की मांग

10 Jun 2022, 12:24 PM

राज्यसभा चुनाव- मैंने कांग्रेस को वोट दिया है क्योंकि मुझे यह पसंद है: के श्रीनिवास गौड़ा, कर्नाटक जेडीएस नेता


10 Jun 2022, 12:12 PM

शरजील इमाम की अंतरिम जमानत याचिका पर दिल्ली कोर्ट ने अपने आदेश को 7 जुलाई तक के लिए स्थगित

2019 के देशद्रोह मामले में शरजील इमाम की अंतरिम जमानत याचिका पर दिल्ली कोर्ट ने अपने आदेश को 7 जुलाई तक के लिए स्थगित किया। अदालतों में आज से छुट्टी हो गई है, इसलिए मामले को स्थगित किया गया है।

10 Jun 2022, 12:09 PM

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्यसभा चुनाव के लिए वोट डाला


10 Jun 2022, 12:08 PM

महाराष्ट्र: राज्यसभा चुनाव में सुबह 11:37 बजे तक 180 विधायकों ने डाला वोट

10 Jun 2022, 12:06 PM

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे विधानसभा पहुंचे, राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान जारी


10 Jun 2022, 12:05 PM

चंडीगढ़: हरियाणा में कांग्रेस के विधायक वोट डालने विधानसभा पहुंचे

10 Jun 2022, 11:59 AM

पश्चिम बंगाल बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट घोषित


10 Jun 2022, 11:53 AM

तिरुवनन्तपुरम: सोने की तस्करी मामले में सीएम पिनाराई विजयन के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

10 Jun 2022, 11:51 AM

राज्यसभा चुनाव के लिए वोट डालने विधानसभा पहुंचे हरियाणा कांग्रेस के विधायक


10 Jun 2022, 11:33 AM

देशद्रोह मामला: शरजील इमाम की अंतरिम जमानत याचिका पर दिल्ली कोर्ट का आदेश 7 जुलाई के लिए स्थगित

दिल्ली दंगो की व्यापक साजिश के मामले में आरोपी शरजील इमाम की अंतरिम ज़मानत अर्जी पर कोर्ट का आदेश आज नहीं आएगा। आज जज अवकाश पर है।अब कोर्ट 7 जुलाई को आदेश सुनाएगा। शरजील ने हाल ही में SC की ओर से राजद्रोह क़ानून (IPC124A) के अमल पर लगी रोक का हवाला देते हुए ज़मानत की मांग की है।

10 Jun 2022, 11:31 AM

हरियाणा कांग्रेस के विधायक पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर पहुंचे


10 Jun 2022, 11:08 AM

महाराष्ट्र में अभी तक राज्यसभा चुनाव के लिए 50 फीसदी मतदान हुआ

खबरों के मुताबिक, महाराष्ट्र में अभी तक राज्यसभा चुनाव के लिए 50 फीसदी मतदान हो चुका है। 143 विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के 60 से ज्यादा और कांग्रेस के 20 विधायकों ने वोट डाला

10 Jun 2022, 10:56 AM

भारत-बांग्लादेश बस सेवा दो साल बाद फिर से शुरू


10 Jun 2022, 10:53 AM

तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष बंदी संजय कुमार को हाउस ऑब्जर्वेशन में रखा गया

हैदराबाद के बंजारा हिल्स एसएचओ शिव चंद्र ने बताया कि तेलंगाना में RTC किराए में बढ़ोतरी के विरोध के बीच तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष बंदी संजय कुमार को हाउस ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।

10 Jun 2022, 10:43 AM

मुंबई: बीजेपी विधायक मुक्ता शैलेश तिलक राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान करने स्ट्रेचर पर विधानसभा पहुंचीं


10 Jun 2022, 10:14 AM

पश्चिम बंगाल कक्षा 12 बोर्ड के परिणाम आज घोषित किए जाएंगे 

10 Jun 2022, 10:06 AM

राज्यसभा चुनाव: एचडी कुमारस्वामी समेत जेडीएस के विधायक कर्नाटक विधान सौधा पहुंचे


10 Jun 2022, 9:59 AM

राज्यसभा चुनाव: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने विधान सौधा में अपना वोट डाला

10 Jun 2022, 9:57 AM

महा विकास अघाड़ी के सभी उम्मीदवार जीतने जा रहे हैं- महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख

महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख ने कहा, “महा विकास अघाड़ी (MVA) को संख्या और ताकत मिली है। महा विकास अघाड़ी के सभी उम्मीदवार जीतने जा रहे हैं। AIMIM और SP हमेशा हमारे साथ रहे हैं। आज सब कुछ स्पष्ट हो गया है।”


10 Jun 2022, 9:54 AM

महाराष्ट्र: राज्यसभा चुनाव 2022 के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मुंबई विधानसभा पहुंचे

10 Jun 2022, 9:49 AM

राज्यसभा चुनाव के बीच राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने डाला वोट

राज्यसभा चुनाव के बीच राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान विधानसभा में अपना वोट डाला। चार राज्यों में राज्यसभा की 16 सीटों के लिए मतदान जारी है। राज्यसभा की कुल 57 सीटें (15 राज्यों की) खाली हुई थीं। इनमें से 41 सीटों पर प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए। अब बची हुई 16 सीटों पर वोटिंग हो रही है।


10 Jun 2022, 9:42 AM

हमारे 13 निर्दलीय विधायक कांग्रेस के साथ हैं- राजेंद्र गुडा

राज्यसभा चुनाव के बीच राजस्थान में बीएसपी के पूर्व विधायक राजेंद्र गुडा जो बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए, उन्होंने कहा, “हमारे 13 निर्दलीय विधायक कांग्रेस के साथ हैं। हमारे पास 126 वोट हैं, और कांग्रेस के तीनों उम्मीदवार जीतेंगे।”

10 Jun 2022, 9:33 AM

चंडीगढ़: हरियाणा में राज्यसभा चुनाव 2022 के लिए विधानसभा में वोटिंग जारी


10 Jun 2022, 9:33 AM

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार तीसरे दिन उछाल, 24 घंटे में 7,584 नए केस, 24 लोगों की मौत

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार तीसर दिन उछाल देखने को मिल रही है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7,584 नए मामले सामने आए, 3,791 ठीक हुए और 24 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 36,267 हो गई है।

10 Jun 2022, 9:12 AM

महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के सभी चार उम्मीदवार जीतेंगे, हमें पूरा समर्थन है: शिवसेना नेता संजय राउत


10 Jun 2022, 9:11 AM

राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जयपुर में राज्यसभा चुनाव के लिए विधानसभा पहुंचे

10 Jun 2022, 9:07 AM

हमारे पास पूर्ण बहुमत है, 3 सीट कांग्रेस जीतेगी और एक सीट बीजेपी को जाएगी: गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस नेता, राजस्थान


10 Jun 2022, 9:05 AM

बेंगलुरु: विधान सौध में राज्यसभा चुनाव 2022 के मतदान के लिए अंतिम चरण की तैयारी

10 Jun 2022, 9:03 AM

महाराष्ट्र: पूर्व मुख्यमंत्री और BJP नेता देवेंद्र फडणवीस मुंबई में राज्यसभा चुनाव के लिए विधानसभा पहुंचे


10 Jun 2022, 8:59 AM

चीन भविष्य में शत्रुतापूर्ण कार्रवाई की नींव बना रहा है, इसकी अनदेखी कर सरकार देश के साथ विश्वासघात कर रही है- राहुल गांधी

10 Jun 2022, 8:58 AM

महा विकास अघाड़ी के चारो उम्मीदवार चुन के आएंगे- महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले

महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, “महा विकास अघाड़ी के चारो उम्मीदवार चुन के आएंगे। जितना BJP ने कांटे बोए हैं। बबूल में आम तो नहीं आएंगे। BJP की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। AIMIM के विधायक अगर खुद वोट देना चाहते हैं तो हम इसका स्वागत करेंगे।”

उन्होंने कहा, “बीजेपी ने ED को पकड़ कर रखा है, ED कोर्ट में बोलती कि इन्हें वोट का अधिकार नहीं है इस बात से समझ में आता है भाजपा का ED पर कितना प्रेशर है।”


10 Jun 2022, 8:56 AM

राज्यसभा चुनाव हम बहुत आराम से जीत रहे है- राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यसभा चुनाव पर कहा, “यह चुनाव हम बहुत आराम से जीत रहे हैं और उनको (BJP) अपना घर संभालना चाहिए क्योंकि वहां पर भगदड़ मची हुई है। इन्होंने जिस तरह से तीसरा उम्मीदवार खड़ा किया उसको उनके पार्टी के विधायकों ने ही पसंद नहीं किया।”

सीएम गहलोत ने कहा, “इन्होंने अनावश्यक चुनाव करवा दिया वरना 3 सीटें हम और 1 सीट BJP आराम से जीतती। पिछले चुनाव में भी इन्होंने ऐसा ही किया था, इनको मार खानी पड़ी थी और इस बार भी मार खाएंगे।”

10 Jun 2022, 8:46 AM

महा विकास अघाड़ी के सभी चार उम्मीदवार पहली वरीयता के वोट में ही जीतेंगे: बालासाहेब थोराट, कांग्रेस नेता


10 Jun 2022, 8:46 AM

महाराष्ट्र के विधायक राज्यसभा चुनाव के लिए मुंबई में विधानसभा पहुंचे

10 Jun 2022, 8:17 AM

BJP को हराने के लिए हमारी पार्टी AIMIM ने महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव में MVA को वोट देने का फैसला किया- AIMIM के महाराष्ट्र अध्यक्ष

AIMIM के महाराष्ट्र अध्यक्ष ने कहा, “बीजेपी को हराने के लिए हमारी पार्टी AIMIM ने महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव में महा विकास अघाड़ी (MVA) को वोट देने का फैसला किया है। AIMIM महाराष्ट्र के 2 विधायकों को कांग्रेस उम्मीदवार इमरान प्रतापगढ़ी को वोट देने के लिए कहा गया है भाजपा को हराने के लिए हमारी पार्टी AIMIM ने महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव में महा विकास अघाड़ी (MVA) को वोट देने का फैसला किया है। AIMIM महाराष्ट्र के 2 विधायकों को कांग्रेस उम्मीदवार इमरान प्रतापगढ़ी को वोट देने के लिए कहा गया है।”


10 Jun 2022, 8:08 AM

जम्मू-कश्मीर के डोडा बदरवाह कस्बे में इंटरनेट सेवाएं बंद, लगा कर्फ्यू, सोशल मीडिया पोस्ट के चलते तनाव

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के बदरवाह कस्बे में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। सोशल मीडिया पोस्ट के कारण तनाव बढ़ने के बाद कल कस्बे में कर्फ्यू लगा दिया गया था। एहतियात के तौर पर किश्तवाड़ जिले में भी कर्फ्यू लगा दिया गया है और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia