बड़ी खबर LIVE: छत्तीसगढ़, राजस्थान और झारखंड में OPS हुई बहाल, अब हिमाचल की बारी है: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने ट्वीट कहा है कि हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को कांग्रेस पुराना विश्वास लौटाएगी। छत्तीसगढ़, राजस्थान और झारखंड में OPS बहाल हुई। अब हिमाचल की बारी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

10 Nov 2022, 11:09 PM

कर्नाटक हाईकोर्ट ने पाकिस्तानी होने की आरोपी महिला को दी जमानत

 कर्नाटक हाईकोर्ट ने गुरुवार को तीन बच्चों की मां एक महिला को जमानत दे दी, जिस पर जांच एजेंसियों ने कथित तौर पर पाकिस्तानी नागरिक होने का आरोप लगाया था। न्यायमूर्ति शिवशंकर अमरनवर की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा, "आरोपी को केवल संदेह के आधार पर न्यायिक हिरासत में नहीं रखा जा सकता। वह जमानत पर रिहा होने के योग्य है।"

10 Nov 2022, 10:58 PM

सुप्रीम कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म, हत्या के दोषी की मौत की सजा पर रोक लगाई

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 2013 में एक नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न और हत्या के दोषी एक व्यक्ति की मौत की सजा पर रोक लगा दी। प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ ने महाराष्ट्र सरकार से आठ सप्ताह के भीतर मौत की सजा पाए कैदी के संबंध में परिवीक्षा अधिकारियों की सभी रिपोर्ट रिकॉर्ड में लाने को कहा।

10 Nov 2022, 10:57 PM

सेना का धोखेबाज सिलीगुड़ी में पकड़ा गया

भारतीय सेना और नागरिक पुलिस के त्रिशक्ति कोर की सैन्य खुफिया इकाई ने एक संयुक्त अभियान में गुरुवार को सिलीगुड़ी के बागडोगरा हवाईअड्डे के पास सेना के जूनियर कमीशंड अधिकारी के रूप में पेश होने वाले एक व्यक्ति को पकड़ा। एक अधिकारी ने बताया कि पहले के इनपुट के आधार पर मिल्रिटी इंटेलिजेंस व्यक्ति की तलाश में था और पिछले चार महीनों में एक जानबूझकर ऑपरेशन की योजना बनाई गई और उसे अंजाम दिया गया।


10 Nov 2022, 10:22 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन 14 नवंबर को इंडोनेशिया के बाली में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे 

10 Nov 2022, 9:44 PM

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 36 नए मामले आए सामने


10 Nov 2022, 9:18 PM

बंगाल भर्ती घोटाला : माणिक भट्टाचार्य की न्यायिक हिरासत 24 नवंबर तक बढ़ी

प्रवर्तन निदेशालय की एक विशेष अदालत ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस के विधायक और पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड (डब्ल्यूबीबीपीई) के पूर्व अध्यक्ष माणिक भट्टाचार्य की न्यायिक हिरासत और 14 दिन के लिए बढ़ा दी। उन्हें प्राथमिक शिक्षक भर्ती घोटाले में उनकी कथित संलिप्तता के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। भट्टाचार्य के वकील ने अदालत में एक याचिका दायर कर उनके मुवक्किल को स्वास्थ्य के आधार पर और किसी भी हालत में जमानत देने की मांग की। हालांकि ईडी के वकील फिरोज एडुल्जी ने जमानत याचिका का विरोध किया।

10 Nov 2022, 9:17 PM

कर्नाटक : भाजपा नेता बोले, अंग्रेजों के खिलाफ टीपू के संघर्ष को दरकिनार नहीं किया जा सकता  

 हिंदू समूहों की धमकियों और भाजपा सरकार की उदासीनता के बीच गुरुवार को कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में टीपू सुल्तान जयंती मनाई गई। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के सदस्यों ने विरोध के बीच हुबली के ईदगाह मैदान परिसर में टीपू जयंती मनाई। कार्यक्रम में एआईएमआईएम की संयुक्त सचिव विजया गुंटराला और अन्य नेताओं ने भाग लिया।


10 Nov 2022, 8:34 PM

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, गौकशी और गैंगस्टर का वांछित अपराधी गिरफ्तार 

 नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में पुलिस ने गोकशी और गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना सेक्टर 63 पुलिस और गौकशी और गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त के साथ मुठभेड़ हुई है।

10 Nov 2022, 8:34 PM

पुलिस और बदमाश में हुई मुठभेड़, वांछित लुटेरा गिरफ्तार

गाजियाबाद में थाना मुरादनगर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है जिसमें एक वांछित लुटेरा गिरफ्तार हुआ है। थाना मुरादनगर पुलिस ने खिमावती लिंक रोड पर मोटरसाइकिल सवारों को चैकिंग के दौरान रोका तो मोटरसाइकिल सवार अपनी मोटरसाइकिल को तेजी से खिमावती लिंक रोड पर पुलिस पर फायर करते हुए भागने लगे। जिसके बाद थाना मुरादनगर टीम ने बदमाशों की घेराबन्दी की। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिस पर पुलिस की जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुये मोके से फरार हो गया है।


10 Nov 2022, 8:32 PM

अंडमान और निकोबार के पूर्व मुख्य सचिव जितेंद्र नारायण गैंगरेप मामले में गिरफ्तार

10 Nov 2022, 8:17 PM

हवाई अड्डे, बंदरगाह, रास्ते जो भी मिला वो सब बेच रहे हैं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पीएम मोदी पर हमला


10 Nov 2022, 7:50 PM

प्रधानमंत्री मोदी 11-12 नवंबर को कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का दौरा करेंगे

10 Nov 2022, 7:46 PM

चेन्नई में झमाझम बारिश शुरू


10 Nov 2022, 7:34 PM

तमिलनाडु: बारिश की आशंका के चलते कल तिरुवल्लूर और कांचीपुरम जिलों के सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा

10 Nov 2022, 7:10 PM

निजी विवाद को लेकर जेएनयू में छात्रों के दो समूहों के बीच झड़प में दो छात्र घायल


10 Nov 2022, 6:35 PM

तमिलनाडु: CM स्टालिन ने मदुरै में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 5 लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मदुरै में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 5 लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया

10 Nov 2022, 6:31 PM

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा- छत्तीसगढ़, राजस्थान और झारखंड में OPS बहाल हुई, अब हिमाचल की बारी है 

हिमाचल प्रदेश के लिए आज चुनाव प्रचार थम गया है। इस बीच राहुल गांधी ने ट्वीट कहा है कि हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को कांग्रेस पुराना विश्वास लौटाएगी। छत्तीसगढ़, राजस्थान और झारखंड में OPS बहाल हुई। अब हिमाचल की बारी है।


10 Nov 2022, 5:28 PM

प्रियंका गांधी बोलीं- इस बार हिमाचल वासी OPS, रोजगार व महंगाई से राहत देने वाली सरकार चुनेंगे

10 Nov 2022, 5:08 PM

हिमाचल प्रदेश: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पांवटा साहिब गुरुद्वारा का दौरा किया और मत्था टेका


10 Nov 2022, 5:00 PM

हिमाचल में कांग्रेस एकतरफा चुनाव जीत रही है- अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस एकतरफा चुनाव जीत रही है। गुजरात में भी अच्छा माहौल है वहां भी सरकार के खिलाफ भयंकर लहर है। वहां पर बेरोजगारी है अभी नकली शराब के कारण 70 लोगों मारे गए। मोरबी ब्रिज हादसे पर कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है।

10 Nov 2022, 4:57 PM

मालदीव के अधिकारियों ने आग की घटना में 10 भारतीयों की मौत की पुष्टि की


10 Nov 2022, 4:36 PM

सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हारा भारत, 10 विकेट से टीम इंडिया की हुई शर्मनाक हार

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला एडिलेड में खेला गया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड ने भारत को हरा दिया है। इसके साथ ही इंग्लैड फाइनल में पहुंच गया है।

10 Nov 2022, 4:32 PM

हिमाचल में कांग्रेस एकतरफा चुनाव जीत रही है: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, जयपुर


10 Nov 2022, 3:46 PM

बटलर और हेल्स की तूफानी बल्लेबाजी, इंग्लैंड ने पावरप्ले में बनाए 63 रन

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला एडिलेड में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों ने बिना कोई विकेट गंवाए 50 रन की साझेदारी कर ली है। जोस बटलर और एलेक्स हेल्स शानदार अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं।

10 Nov 2022, 3:43 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 नवंबर को बेंगलुरु में केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 का उद्घाटन करेंगे


10 Nov 2022, 3:42 PM

हिमाचल प्रदेश में छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल बोले- जयराम ठाकुर को जयराम जी कहते हुए आप सब को परिवर्तन लाना है

हिमाचल प्रदेश में छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल ने कहा कि अगर रोटी सेकते समय उसे नहीं पलटें तो रोटी जल जाती है और इसलिए जयराम ठाकुर को जयराम जी कहते हुए आप सब को परिवर्तन लाना है ।कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही 10 दिनों में OPS लाएंगे और 1 लाख लोगों को नौकरी और 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त देंगे।

10 Nov 2022, 3:34 PM

169 रन का पीछा करते हुए इंग्लैंड की तेज शुरुआत, विकेट की तलाश में टीम इंडिया

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला एडिलेड में खेला जा रहा है। इंग्लैंड की पारी शुरू हो चुकी है। कप्तान जोस बटलर और एलेक्स हेल्स क्रीज पर हैं। दोनों खिलाड़ियों ने अच्छी शुरुआत की है।


10 Nov 2022, 3:34 PM

169 रन का पीछा करते हुए इंग्लैंड की तेज शुरुआत, विकेट की तलाश में टीम इंडिया

10 Nov 2022, 3:25 PM

मदुरै जिले के उसिलांबट्टी के पास एक निजी पटाखा फैक्ट्री में आज हुए विस्फोट में 5 लोगों की मौत


10 Nov 2022, 3:09 PM

T20 WC के सेमीफाइनल में कोहली-पंड्या का तूफानी अर्धशतक, भारत ने इंग्लैंड को दिया 169 रनों का लक्ष्य

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला एडिलेड में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 169 रनों का टारगेट दिया है। विराट कोहली और हार्दिक पंड्या ने शानदार अर्धशतक जड़ा।

10 Nov 2022, 2:53 PM

T20 WC के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ने के बाद आउट हुए कोहली

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला एडिलेड में जारी है। विराट कोहली अर्धशतक जड़ने के बाद आउट हो गए हैं। इसके साथ ही भारत का चौथा विकेट गिर गया है।


10 Nov 2022, 2:43 PM

T20 WC के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भारत का स्कोर पहुंचा 100 के पार

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला एडिलेड में जारी है। 15 ओवर पूरे होने पर भारत का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 100 रन के पार पहुंच गया है।

10 Nov 2022, 2:38 PM

हिमाचल में सरकार बनते ही 1 लाख रोजगार दिए जाएंगे- प्रियंका गांधी

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस ये बात कह रही है कि जिस दिन नई सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक होगी उसी दिन  यह फैसला होगा कि आपको (नौजवान) 1 लाख रोजगार दिए जाएंगे। ये आपका हक है।


10 Nov 2022, 2:22 PM

T20 WC के सेमीफाइनल में भारत को लगा तीसरा झटका, सूर्यकुमार यादव आउट

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला एडिलेड में जारी है। भारत को तीसरा झटका लगा है। सूर्यकुमार यादव 14 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

10 Nov 2022, 2:17 PM

टी-20 वर्ल्ड कप: 10 ओवर पूरे, भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 62 रन है

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला एडिलेड में जारी है। टीम इंडिया की पारी के 10 ओवर पूरे हो गए हैं। भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 62 रन है। भारत की ओर से विराट कोहली 26 रन, सूर्यकुमार यादव 3 रन बनाकर क्रीज पर हैं।


10 Nov 2022, 2:08 PM

T20 WC के सेमीफाइनल में भारत का दूसरा विकेट गिरा, केएल राहुल के बाद कप्तान रोहित शर्मा भी आउट

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला एडिलेड में जारी है। भारत को दूसरा झटका लगा है। केएल राहुल के बाद कप्तान रोहित शर्मा भी आउट हो गए हैं।

10 Nov 2022, 2:05 PM

मालदीव: आग की घटना में आठ भारतीयों समेत 11 लोगों की मौत


10 Nov 2022, 2:02 PM

टी-20 वर्ल्ड कप: 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 38 रन

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला एडिलेड में जारी है। रोहित शर्मा और विराट कोहली क्रीज पर हैं। पावरप्ले के आखिरी दो-तीन ओवर्स में टीम इंडिया ने तेजी से बल्लेबाजी की। 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 38 रन है।

10 Nov 2022, 1:52 PM

T20 WC: सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की धीमी शुरूआत

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला एडिलेड में जारी है। तीन ओवर का मैच हो गया है और टीम इंडिया का स्कोर 11 ही रन है, भारत के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा क्रीज पर हैं।


10 Nov 2022, 1:50 PM

T20 WC के सेमीफाइनल में भारत को पहला झटका, 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे केएल राहुल

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला एडिलेड में खेला जा रहा है। टीम इंडिया को पहला झटका लग गया है। केएल राहुल सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए हैं। क्रिस वोक्स की बॉल पर केएल राहुल अपना कैच जोस बटलर को थमा बैठे।

10 Nov 2022, 1:38 PM

T20 WC के सेमीफाइनल में भारत को पहला झटका, 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे केएल राहुल

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला एडिलेड में खेला जाएगा। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही है।


10 Nov 2022, 1:06 PM

T20 WC में भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला थोड़ी देर में एडिलेड में खेला जाएगा। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।

इंडिया इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), के.एल. राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, आर. अश्विन, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी।

10 Nov 2022, 1:04 PM

टी20 वर्ल्ड कप: भारत बनाम इंग्लैंड मैच से पहले भारतीय प्रशंसकों में काफी उत्साह

एडिलेड में आज होने वाले टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल-2, भारत बनाम इंग्लैंड मैच से पहले भारतीय प्रशंसकों में काफी उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।


10 Nov 2022, 1:03 PM

अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी सियांग में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया

10 Nov 2022, 12:49 PM

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल की जंग, थोड़ी देर में होगा टॉस

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला थोड़ी देर में एडिलेड में खेला जाएगा। थोड़ी देर में एडिलेड ग्राउंड पर टॉस होगा।


10 Nov 2022, 12:42 PM

मैनपुरी उपचुनाव: SP ने डिंपल यादव को बनाया उम्मीदवार 

10 Nov 2022, 11:49 AM

ओडिशा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं भुवनेश्वर 


10 Nov 2022, 11:42 AM

ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में मिले 'शिवलिंग' की सुरक्षा से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार दोपहर 3 बजे सुनवाई करेगा

उत्तर प्रदेश के वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में मिले 'शिवलिंग' की सुरक्षा से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार दोपहर 3 बजे सुनवाई करेगा। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि मामले की सुनवाई के लिए एक बेंच का गठन किया जाएगा।

10 Nov 2022, 11:07 AM

गुजरात चुनाव के पहले चरण के लिए BJP ने जारी 160 उम्मीदवारों की सूची, हार्दिक पटेल को दिया टिकट

बीजेपी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 160 सीटों के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। हार्दिक पटेल को विरामगाम विधानसभा से बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है।


10 Nov 2022, 10:51 AM

कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले की अगली सुनवाई 24 और 25 नवंबर को तय की गई

कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले पर अगली सुनवाई 24 और 25 नवंबर को तय की गई है।

10 Nov 2022, 10:51 AM

प्रधानमंत्री जी, ध्यान से सुन लो- आप जनता की आवाज दबा नहीं सकते, इसकी गूंज आपके अहंकार को तोड़ेगी- राहुल गांधी


10 Nov 2022, 10:25 AM

एमसीडी चुनाव: बीजेपी ने जारी किया पार्टी का घोषणापत्र

10 Nov 2022, 10:21 AM

मनी लॉन्ड्रिंग मामला: अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची। अदालत आज उनकी ओर से दायर जमानत याचिका पर दलीलें सुनेगी।


10 Nov 2022, 10:19 AM

उत्तराखंड: बद्रीनाथ धाम में आज ताजा बर्फबारी हुई

10 Nov 2022, 9:29 AM

हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई 

हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है। लाहौल और स्पीति जिले के काजा क्षेत्र से बर्फबारी की तस्वीरें सामने आईं हैं।


10 Nov 2022, 9:24 AM

उत्तर प्रदेश: नोएडा में वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में

10 Nov 2022, 9:21 AM

कोयंबटूर कार विस्फोट मामला: पूरे तमिलनाडु में NIA की 45 जगहों पर छापेमारी चल रही


10 Nov 2022, 9:18 AM

भारत और इंग्लैंड के बीच आज होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच से पहले कानपुर में भारतीय टीम के प्रशंसकों ने रामेश्वर मंदिर में पूजा

भारत और इंग्लैंड के बीच आज होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच से पहले कानपुर में भारतीय टीम के प्रशंसकों ने रामेश्वर मंदिर में पूजा की। एक व्यक्ति ने बताया, "भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले सेमीफाइनल मैच में भारत की जीत के लिए विशेष पूजा का आयोजन किया है।"

10 Nov 2022, 8:59 AM

यूपी के मुरादाबाद में वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी हुई है


10 Nov 2022, 8:11 AM

पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई इलाकों में आज बारिश की संभावना 

10 Nov 2022, 7:50 AM

पोर्टब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप के 253 किमी एसएसई में 10 नवंबर को सुबह लगभग 2.29 बजे 4.3 तीव्रता का भूकंप आया


10 Nov 2022, 7:48 AM

महाराष्ट्र: कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' की 64वें दिन की शुरूआत नांदेड़ के काप्शी चौक से हुई

10 Nov 2022, 7:33 AM

जम्मू-कश्मीर के सांबा में दो बसों की भीषण टक्कर, 3 लोगों की मौत, 17 घायल

जम्मू-कश्मीर के सांबा में जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो बसों की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई है। चिकित्सा अधिकारी डॉ. भारत भूषण ने कहा कि 13 साल की बच्ची समेत 17 घायल हैं और 3 की मौत हो गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia