बड़ी खबर LIVE: श्रीलंका ने जीता एशिया कप, फाइनल में पाकिस्तान को 23 रन से हराया

दुबई में खेले जा रहे एशिया कप के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने शुरुआत में लड़खड़ाने के बाद संभलते हुए 20 ओवर में 170 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 147 रन ही बना सकी। इस तरह श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रन से हराकर एशिया कप पर कब्जा कर लिया।

फोटो: @ICC
फोटो: @ICC
user

नवजीवन डेस्क

11 Sep 2022, 11:42 PM

श्रीलंका ने जीता एशिया कप, फाइनल में पाकिस्तान को 23 रन से हराया

दुबई में खेले जा रहे एशिया कप के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने शुरुआत में लड़खड़ाने के बाद संभलते हुए 20 ओवर में 170 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 147 रन ही बना सकी। इस तरह श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रन से हराकर एशिया कप पर कब्जा कर लिया।

11 Sep 2022, 11:04 PM

महारानी एलीजाबेथ का ताबूत होलीरूडहाउस महल में लाया गया, कल दोपहर तक सिंहासन कक्ष में रखा जाएगा

11 Sep 2022, 11:03 PM

गुजरात में सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के प्रिंसिपल ने 9वीं की छात्रा कई बार रेप किया, गिरफ्तार


11 Sep 2022, 10:47 PM

मध्य प्रदेश के इंदौर में इंदौर विकास प्राधिकरण की इमारत में लगी आग

11 Sep 2022, 9:38 PM

मेघालय की जोवाई जेल से भागे छह अपराधियों में से चार को भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला


11 Sep 2022, 9:32 PM

एशिया कप फाइनल में लड़खड़ाने के बाद संभला श्रींलका, पाकिस्तान को दिया 171 रन का लक्ष्य

दुबई में खेले जा रहे एशिया कप के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने शुरुआत में लड़खड़ाने के बाद संभलते हुए 20 ओवर में 170 रन बनाए हैं। पाकिस्तान को जीत के लिए 171 रन बनाने हैं।

11 Sep 2022, 8:42 PM

पश्चिम बंगाल के सीतलकुची में BJP के प्रदर्शन के दौरान कई देशी बम धमाके, दो कार्यकर्ता घायल

पश्चिम बंगाल में कूचबिहार के सीतलकुची में बीजेपी द्वारा ईडी और सीबीआई की हालिया छापेमारी को लेकर ममता सरकार के खिलाफ निकाले गए प्रदर्शन के दौरान कई देशी बम विस्फोट हुए, जिसमें 2 बीजेपी कार्यकर्ता घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थिति अब सामान्य हो रही है।


11 Sep 2022, 8:36 PM

एशिया कप फाइनलः पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका की पारी लड़खड़ाई, 10 ओवर में 67 रन पर गंवाए 5 विकेट

11 Sep 2022, 8:21 PM

एशिया कप फाइनलः पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका की खराब शुरुआत, 5 ओवर में 36 रन पर गंवाए दो विकेट


11 Sep 2022, 8:19 PM

बिहारः सीएम नीतीश कुमार ने मोतिहारी में सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनएच-28 पर मोतिहारी के बैरिया देवी के पास एक सड़क दुर्घटना में मारे गए 5 लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्हेंने ट्वीट कर कहा, 'मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने और घायलों के समुचित इलाज का निर्देश दिया।

11 Sep 2022, 7:48 PM

एशिया कप फाइनल में श्रीलंका को पहले ओवर में झटका, पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग का दिया है मौका


11 Sep 2022, 7:23 PM

कर्नाटक के पूर्व सीएम और JDS नेता एचडी कुमारस्वामी ने तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव से मुलाकात की

11 Sep 2022, 7:22 PM

ज्ञानव्यापी केस में वाराणसी कोर्ट कल सुनाएगी फैसला, शहर में 144 लागू, कई इलाकों में भीर पुलिस बल तैनात


11 Sep 2022, 7:19 PM

सोना बैराज से भीमा नदी में 1,24,740 क्यूसेक पानी छोड़ने पर कर्नाटक के कलबुर्गी में गंगापुर पुल जलमग्न हो गया

11 Sep 2022, 6:53 PM

द्वारकापीठ शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का 99 वर्ष की आयु में निधन, पीएम ने जताया शोक

द्वारकापीठ शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का 99 वर्ष की आयु में मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में आज निधन हो गया। स्वामी स्वरूपानंद के निधन पर पीएम मोदी ने शोक जताया है। वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने भी द्वारकापीठ शंकराचार्य के निधन पर शोक जताया है।


11 Sep 2022, 6:40 PM

द्वारकापीठ शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के निधन पर गृह मंत्री अमित शाह ने जताया शोक

11 Sep 2022, 6:39 PM

पीएम मोदी ने द्वारकापीठ शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के निधन पर शोक व्यक्त किया


11 Sep 2022, 6:28 PM

केरल पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी ने सिल्क बुनकरों से की बात, उनकी समस्याओं का जाना

भारत जोड़ो यात्रा के आज पांचवे दिन केरल में प्रवेश करने के बाद राहुल गांधी ने बलरामपुरम के केरल कसावु सिल्क बुनकरों से बातचीत की और परेशानियों को समझा। इससे पहले यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने अय्यंकाली स्मृति मंडपम, वेंगानूर में श्री अय्यंकाली जी की प्रतिमा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद भी लिया।

11 Sep 2022, 6:14 PM

पिछले दो दिनों में 1,78,443 टीबी रोगियों की सहायता की गई, राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम पोर्टल का दावा


11 Sep 2022, 5:39 PM

उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति के निमंत्रण पर पीएम मोदी 22वीं SCO बैठक में भाग लेने के लिए 15-16 सितंबर को समरकंद का दौरा करेंगे

11 Sep 2022, 5:35 PM

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने लेह में फायर एंड फ्यूरी कोर मुख्यालय का दौरा किया, तैयारियों की समीक्षा की


11 Sep 2022, 5:09 PM

द्वारका शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का 99 वर्ष की आयु में मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में निधन

11 Sep 2022, 4:54 PM

शरद पवार पीएम पद के लिए इच्छुक नहीं, NCP आम चुनाव में अहम भूमिका निभाएगी- प्रफुल्ल पटेल

एनसीपी सांसद प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि शरद पवार पीएम पद के लिए इच्छुक नहीं हैं, उन्होंने पहले भी ऐसा नहीं किया है। वह वर्तमान में इसके बारे में नहीं सोच रहे हैं। एनसीपी को राष्ट्रीय पहचान मिली है, अब यह आम चुनाव में अहम भूमिका निभाएगी।


11 Sep 2022, 4:52 PM

मुंबई में 15 साल की लड़की का पीछा करने और यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक स्कूल गार्ड को गिरफ्तार किया गया

11 Sep 2022, 4:51 PM

यूपी में वाराणसी पुलिस ने गाजीपुर के बीरपुर में गैंगस्टर एक्ट के तहत BSP के 'माफिया' सांसद अतुल राय की संपत्ति जब्त की


11 Sep 2022, 3:51 PM

कांग्रेस ने तेल की कीमतों को लेकर सरकार को घेरा, पूछा- अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम हैं कम, जनता को फिर क्यों दे रहे महंगा

तेल की कीमतों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार को घेरा है। इस मुद्दे पर प्रेस से बात करते हुए कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ ने कहा, “पेट्रोल और डीजल के दाम हमारे देश में चुनाव की तारीखों से निर्धारित होते हैं। जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें हैं। उससे हमारे यहां कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैं कुछ आंकड़े आपके सामने लेकर इसी मुद्दे पर उपस्थित हुआ हूं। सारे आंकड़े भारत सरकार की PPAC के हैं। PPAC वह है जहां पेट्रोल, डीजल के सारे आंकड़े दिए जाते हैं। वहां से सारे आंकड़े लाया हूं। जून 2022 से लेकर सितंबर 8, 2022 तक। मतलब तीन महीने का है। इन तीन महीनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में 24.14 फीसदी की गिरावट आई है। जो जून 2014 में 116 डॉलर प्रति बैरल था वो 8 सितंबर को 81 डॉलर प्रति बैरल है। भारत सरकार जिस कीमत पर कच्चा तेल खरीद रही है। उसका आंकड़ा मैं आपके सामने दे रहा हूं। जून से लेकर सितंबर तक 24.14 फिसदी कच्चे तेल की कीमतों में कमी आई है। पिछले तीन महीनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शून्य प्रतिशत की कमी आई है। आप कल्पना कीजिए की अगर 24.14 प्रतिशत कमी के बजाय इसमें बढ़ोतरी हो जाती तो सरकार कहती की आज मध्य रात्री 12 बजे से...सवाल यह है कि जब तेल की कीमतों में गारावट आती है तो यह बयान सरकार के मुख से क्यों सुनाई नहीं देता है?”

कांग्रेस नेता ने कहा, “जब मई 2014 में कच्चे तेल की कीमत 106.49 डॉलर प्रति बैरल थी उस समय दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 71 रुपये और डीजल की कीमत 55 रुपये प्रति लीटर थी। आज जब कच्चे तेल की कीमत 81 डॉलर प्रति बैरल है और सितंबर 8 का भारत सरकार द्वारा जारी किया गया आंकड़ा पेश कर रहा हूं, इस समय दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये और डीजल की कीमत 90 रुपये के आस पास चल रही है। सवाल ये है कि ऐसा क्यों है मोदी जी? ध्यान देने वाली बात यह है कि पेट्रोल और डीजल की 50 फीसदी जो कॉस्ट है वो कच्चे तेल की कीमत है। बाकी जो 50 प्रतिशत है वो सरकार टैक्स लगाती है। अगर हम मान लेते हैं कि 100 रुपये पेट्रोल का भाव है और करीब 50 रुपये कच्चे तेल की कीमत है और कच्चे तेल में 24.14 प्रतिशत की कमी आई है। अगर वो कमी ही सिर्फ लोगों को दे दी जाए तो पेट्रोल के दाम 12.5 से 15 रुपये लीटर कम हो जाएंगे। कच्चे तेल की कीमत में आई कमी किसानों को दे दी जाए तो डीजल के दाम साढ़े बार से लेकर 17 रुपये प्रति लीटर कम हो जाएंगे। जब भाव अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बढ़ते हैं तो मोदी सरकार एक घंटे की भी देरी नहीं करती। मध्यरात्रि में ही दामों में बढ़ोतरी कर दी जाती है।”

11 Sep 2022, 3:20 PM

RSS-BJP देश को बांटती हैं, कांग्रेस देश को एक करना चाहती है, हम हमेशा मानते हैं कि हमारी एकता हमारी विविधता के चलते है- जयराम रमेश


11 Sep 2022, 3:05 PM

हैदराबाद में आज बारिश हुई 

11 Sep 2022, 2:48 PM

कोलकाता में ईडी का छापा: मोबाइल गेमिंग ऐप धोखाधड़ी मामले में आरोपी का पता नहीं चल रहा


11 Sep 2022, 2:28 PM

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपियों ने सलमान खान को निशाना बनाने के लिए मुंबई में की थी रेकी 

11 Sep 2022, 1:53 PM

मुंबई: एकनाथ शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं और उद्धव ठाकरे गुट के कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद उद्धव ठाकरे गुट के 5 कार्यकर्ता गिरफ्तार

मुंबई के दादर इलाके में एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर एकनाथ शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं और उद्धव ठाकरे गुट के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद पुलिस ने उद्धव ठाकरे गुट के 5 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। 30 से ज्यादा लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह जानकारी मुंबई पुलिस ने दी है।


11 Sep 2022, 1:48 PM

यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागपत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और मवी कलां गांव में मल्टीस्पोर्ट स्टेडियम का निरीक्षण किया

11 Sep 2022, 12:29 PM

'भारत जोड़ो यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, हजारों की संख्या में पदयात्रा में लोग हुए शामिल

'भारत जोड़ो यात्रा' का आज पांचवां दिन है। पदयात्रा केरल में प्रवेश कर गया है। केरल में भारत जोड़ो यात्रियों का जोरदार स्वागत हुआ। पदयात्रा में जनसैलाब उमड़ा है। हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए हैं।


11 Sep 2022, 11:56 AM

बोथ ओलीज के शानदार प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका पर मामूली बढ़त हासिल की

11 Sep 2022, 11:55 AM

कोलकाता: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक, सम्मान में राष्ट्रध्वज को आधा झुकाया गया


11 Sep 2022, 11:32 AM

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धारचूला आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया

11 Sep 2022, 10:51 AM

JEE एडवांस 2022 के नतीजे घोषित, आधिकारिक साइट jeeadv.ac.in पर देख सकते हैं रिजल्ट


11 Sep 2022, 10:46 AM

'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान राहुल गांधी के साथ हाथों में तिरंगा लिए मार्च करते दिखे बच्चे

11 Sep 2022, 9:42 AM

केरल में कोच्चि की चर्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर विझिंजम में अदानी बंदरगाह परियोजना का विरोध कर रहे मछुआरों को अपना समर्थन दिया

केरल में कोच्चि की चर्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर विझिंजम में अदानी बंदरगाह परियोजना का विरोध कर रहे मछुआरों को अपना समर्थन दिया। निर्माण के दौरान तटीय भूमि को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए मछुआरे समुद्र के कटाव के लिए पुनर्वास और स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।


11 Sep 2022, 9:01 AM

देश में 24 घंटे में कोरोना वायरस के 5076 नए केस आए सामने

11 Sep 2022, 9:01 AM

भारत ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर शोक व्यक्त किया: राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका


11 Sep 2022, 8:36 AM

राजस्थान: बाड़मर के गुडमलानी में ट्रक और कार के बीच टक्कर में तीन लोगों की मौत, दो घायल

राजस्थान के बाड़मर के गुडमलानी में ट्रक और कार के बीच टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई है, और 2 घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

11 Sep 2022, 8:24 AM

भारत जोड़ो यात्रा का पांचवां दिन, तिरुवनंतपुरम के परस्सला से आगे निकली पदयात्रा

कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' पांचवें दिन जारी है। तिरुवनंतपुरम के परस्सला में सुबह 7 बजे सबसे पहले कैंप में तिरंगे को सलामी दी गई। इसके बाद राहुल गांधी समेत अन्य 'भारत यात्रियों' ने पदयात्रा की शुरुआत की। पदयात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए हैं। पदयात्रा को लेकर स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

'भारत जोड़ो यात्रा' का ये है आज का कार्यक्रम

बड़ी खबर LIVE: श्रीलंका ने जीता एशिया कप, फाइनल में पाकिस्तान को 23 रन से हराया

11 Sep 2022, 8:08 AM

लेवाना होटल अग्निकांड मामले में एक्शन, 17 अधिकारी किए गए सस्पेंड

लखनऊ के लेवाना होटल अग्निकांड मामले की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद प्रदेश सरकार ने दोषी अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। 17 अधिकारियों को सस्पेंड करने का आदेश दिया गया है। जांच रिपोर्ट में 6 विभागों 19 अफसरों को सीधे जिम्मेदारी बताया गया है। जांच में अवैध निर्माण और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण और अग्निशमन अधिकारियों को लेवाना होटल अग्निकांड के लिए दोषी पाया गया है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद राज्य सरकार ने इन अधिकारियों को निलंबित करने का आदेश दिया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia