बड़ी खबर LIVE: दिल्ली एम्स में भर्ती कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की अब कैसी है तबीयत? उनके परिवार का आया बयान

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत स्थिर है। उनके परिवार की ओर से यह बयान आया है। सीने में दर्द और जिम में वर्कआउट के दौरान गिरने के बाद उन्हें 10 अगस्त को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। बाद में उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

12 Aug 2022, 11:06 PM

दिल्ली एम्स में भर्ती कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की अब कैसी है तबीयत? उनके परिवार का आया बयान

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत स्थिर है। उनके परिवार की ओर से यह बयान आया है। सीने में दर्द और जिम में वर्कआउट के दौरान गिरने के बाद उन्हें 10 अगस्त को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। बाद में उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी।

12 Aug 2022, 10:55 PM

अमरावती हत्याकांड: एनआईए ने 10वें आरोपी को किया गिरफ्तार

12 Aug 2022, 9:56 PM

लखनऊ के लोक भवन, शक्ति भवन, चारबाग रेलवे स्टेशन, हजरतगंज चौराहा को स्वतंत्रता दिवस से पहले रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लोक भवन, शक्ति भवन, चारबाग रेलवे स्टेशन और हजरतगंज चौराहा को स्वतंत्रता दिवस से पहले रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया।


12 Aug 2022, 9:55 PM

गुजरात: अहमदाबाद में भारी बारिश के बाद जलजमाव

12 Aug 2022, 9:46 PM

न्यूयॉर्क में लेखक सलमान रुश्दी पर जानलेवा हमला 

अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक इवेंट के दौरान जाने माने लेखक सलमान रुश्दी पर जानलेवा हमला हुआ है। जानकारी के मुताबिक, इवेंट के दौरान एक व्यक्ति ने अचानक से मंच पर धावा बोल दिया और चाकुओं से गोदकर उन्हें घायल कर दिया। रुश्दी जब कार्यक्रम में बोल रहे थे, इसी दौरान उसने लेखक पर हमला किया। इसके बाद रुश्दी फर्श पर गिर पड़े।


12 Aug 2022, 9:21 PM

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2136 नए मामले दर्ज किए गए

12 Aug 2022, 8:46 PM

स्वतंत्रता दिवस के लिए दिल्ली में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतेजाम 


12 Aug 2022, 8:43 PM

राज्य सभा के पूर्व सांसद पवन वर्मा ने तृणमूल कांग्रेस से दिया इस्तीफा

12 Aug 2022, 7:11 PM

बिहारी नहीं डरने वाले, हम टिकाऊ हैं, बिकाऊ नहीं- तेजस्वी यादव

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने महाराष्ट्र, एमपी और झारखंड में बीजेपी का सारा ड्रामा देखा- डरने वालों को डराओ, बिकने वालों को खरीदो। हमारे संवैधानिक संस्थान सीबीआई, ईडी, आईटी एक के बाद एक बर्बाद हो रहे हैं। उनकी हालत थाने से भी बदतर है।

तेजस्वी ने आगे कहा कि वे किसे डराने की कोशिश कर रहे हैं? बिहारी नहीं डरेंगे। हम टिकाऊ हैं, बिकाऊ नहीं। हमने नीतीश जी को दोषी ठहराया, लेकिन हम समाजवादी मान्यताओं के साथ एक ही घर से हैं। हर घर में झगड़े होते हैं, लेकिन देश के हालात को देखते हुए नीतीश जी के फैसले का हम स्वागत करते हैं।


12 Aug 2022, 6:43 PM

नीतीश जी का फैसला बीजेपी को सही समय पर तमाचा, लोग बेरोजगारी, महंगाई, धार्मिक झगड़ों से थक चुके- तेजस्वी

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि यह सरकार पूरी ताकत के साथ काम करेगी, यह जनता की सरकार है। नीतीश जी का फैसला बीजेपी को सही समय पर तमाचा है। बिहार विधानसभा में बीजेपी को छोड़कर सभी राजनीतिक दल एक हैं। यही अब पूरे देश में देखने को मिलेगा। लोग बेरोजगारी, महंगाई, धार्मिक झगड़ों से थक चुके हैं।

12 Aug 2022, 6:40 PM

तेजस्वी यादव ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से की मुलाकात, सीताराम येचुरी और डी राजा से भी मिले

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने आज दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद कहा कि बिहार के तमाम घटनाक्रम के बाद मैं कल रात दिल्ली आया। दिल्ली में आज विपक्षी दलों के नेता सीताराम येचुरी, डी राजा, सोनिया गांधी से मिला। सभी ने हमें बधाई दी और नीतीश कुमार की सरकार का स्वागत किया।


12 Aug 2022, 6:36 PM

तेजस्वी यादव ने दिल्ली में सीताराम येचुरी और डी राजा से की मुलाकात

12 Aug 2022, 6:34 PM

गृह मंत्रालय ने कोविड को देखते हुए सभी राज्यों स्वतंत्रता दिवस समारोह में बड़ी सभाओं से बचने की सलाह दी


12 Aug 2022, 6:30 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से की मुलाकात

12 Aug 2022, 5:54 PM

TMC के छात्रसंघ ने कोलकाता में आशुतोष कॉलेज के पास ED-CBI के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया


12 Aug 2022, 5:32 PM

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में 'हर घर तिरंगा' के नाम पर बाइक रैली कर रहे शुभेंदु अधिकारी को पुलिस ने रोका 

12 Aug 2022, 5:29 PM

पीएम मोदी कल सुबह 11 बजे दिल्ली में अपने आवास पर CWG2022 के सभी पदक विजेताओं की मेजबानी करेंगे


12 Aug 2022, 5:27 PM

बीजेपी की सरकार में होती थी हिंदू-मुस्लिम और मंदिर-मस्जिद की बात, हमारे आते ही रोजगार, युवाओं पर होने लगी चर्चा- तेजस्वी यादव

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि जब से हमने सरकार बनाई है, रोजगार और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने लगी है। हिंदू-मुस्लिम और मंदिर-मस्जिद जैसे मुद्दों पर तभी चर्चा होती थी जब बीजेपी सत्ता में थी। तब समाज में नफरत का बीज बोया गया था।

12 Aug 2022, 5:24 PM

बेंगलुरू से मालदीव जा रहे गो फर्स्ट के विमान की कोयंबटूर एयरपोर्ट पर हुई आपात लैंडिंग, 92 यात्री थे सवार

बेंगलुरू से 92 यात्रियों को लेकर मालदीव के माले जा रहे गो फर्स्ट फ्लाइट को टेकऑफ करने के एक घंटे बाद इंजन के अत्यधिक गर्म होने की चेतावनी वाली घंटी बजने के बाद दोपहर 12 बजे कोयंबटूर हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतरना पड़ा। विमान से सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। गो फर्स्ट के प्रवक्ता ने कहा कि गो फर्स्ट इंजीनियरिंग टीम द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है और मरम्मत की जा रही है।


12 Aug 2022, 4:49 PM

ताइवान में मौजूदा स्थिति पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची का बयान

ताइवान में मौजूदा स्थिति पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, “कई अन्य देशों की तरह भारत भी हाल के घटनाक्रमों से चिंतित है, हम संयम बरतने, स्टेटस को बदलने के लिए एकतरफा कार्रवाई से बचने, तनाव कम करने और क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के प्रयासों का अनुरोध करते हैं। भारत की प्रासंगिक नीतियां सर्वविदित हैं, सुसंगत हैं, उन्हें पुनरावृत्ति की आवश्यकता नहीं है।”

12 Aug 2022, 4:36 PM

हिमाचल प्रदेश के रामपुर में भूस्खलन, एक महिला की मौत, चार लोग घायल

हिमाचल प्रदेश के रामपुर में रनपू गांव के पास भूस्खलन से एक महिला की मौत हो गई है। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं।


12 Aug 2022, 4:33 PM

उदयपुर हत्याकांड: साजिश में सक्रिय भूमिका निभाने वाले 9वें आरोपी को एनआईए ने किया गिरफ्तार

12 Aug 2022, 4:26 PM

हिमाचल प्रदेश: रामपुर में रनपू गांव के पास भूस्खलन से एक महिला की मौत हो गई और चार लोग घायल हुए हैं


12 Aug 2022, 4:04 PM

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकियों द्वारा बिहार के अमरेज की गोली मारकर हत्या की घटना दुःखद है: बिहार CM

12 Aug 2022, 3:38 PM

लुधियाना: कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के PA पर हमला हुआ, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया


12 Aug 2022, 3:38 PM

J-K: अनंतनाग में पुलिस पार्टी पर आतंकी हमला, एक पुलिसकर्मी जख्मी

12 Aug 2022, 3:14 PM

राजस्थान: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा में कोविड पीड़ित परिवारों के साथ रक्षाबंधन को त्योहार मनाया 


12 Aug 2022, 2:56 PM

चुनाव में हारने वाले नेताओं ने हमसे कहा- बीजेपी वालों ने हराया है, आरसीपी सिंह ने बहुत गड़बड़ किया

बीजेपी के साथ गठबंधन तोड़ने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, “हमारी पार्टी के लोगों की बहुत पहले से इच्छा थी। चुनाव के बाद भी जीतने वालों ने बताया कि हमें किसी ने समर्थन नहीं दिया और हारने वाले सभी बोले कि बीजेपी वालों ने हराया है। आरसीपी सिंह ने बहुत गड़बड़ किया।”

12 Aug 2022, 2:44 PM

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में यात्रियों से भरी डबल डेकर बस खाई में गिरी, 18 यात्री घायल

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा हुआ है। डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराकर खाई में जा गिरी हादसे में 18 यात्री घायल हुए हैं।


12 Aug 2022, 2:44 PM

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना में बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस कार्यक्रम में एक पेड़ को राखी बांधी

12 Aug 2022, 2:09 PM

उत्तर प्रदेश: मैनपुरी में हाफ मैराथन में 10 हजार युवाओं ने भाग लिया


12 Aug 2022, 1:41 PM

दिल्ली: देश के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की

12 Aug 2022, 12:38 PM

कांग्रेस ने पीएम मोदी को रेवड़ी कल्चर वाले बयान पर घेरा, पूछा- रेवड़ी खराब तो गजक कैसे अच्छी हो गई?

कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके ‘रेवड़ी कल्चर’ वाले बयान पर घेरा है। कांग्रेस नेता प्रोफेसर गौरव वल्लभ ने दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस से बात की। उन्होंने कहा, “देश में इस बार 14 जनवरी के पहले रेवड़ियों की चर्चा बहुत हो रही है। लेकिन समस्या यह है कि देश की सरकार को मुफ्त की रेवड़ियां तो दिखती हैं। लेकिन जो मुफ्त की गजक बंट रही है, वह उन्हें दिख नहीं रही है। आप कहेंगे कि रेवड़ी और गजक में क्या अंतर है? रेवड़ी गुड़, चाशनी, तिल और घी के मिश्रण से बनती है। उस एक मिश्रण से, जिससे एक गजक बनती है, उसमें सैकड़ों रेवड़ियां बन जाती हैं। अगर मुफ्त की रेवड़ियां खराब हैं तो मोदी जी मुफ्त की गजक कैसे अच्छी हो गई?”

उन्होंने कहा, “दूसरा बात यह है कि देश को रेवड़ी कल्चर नहीं, झूठ की गठरी कल्चर से मुक्त कराना है। आज पूरा डाटा के साथ मैं आपके सामने बात रखूंगा। मुफ्त कि रेवड़ियां खराब है और मुफ्त की गजक अच्छी? रेवड़ियां खराब और झूठ की गठरी कल्चर अच्छी? इस पूरे मुद्दें पर आज हम बात करेंगे।”

गौरव वल्लभ ने कहा, “खाद्य सुरक्षा अधिनियम यूपीए सरकार द्वारा 2013 में लाया गया और उसी को आधार बनाकर कोरोना काल में आपदा के समय केंद्र सरकार ने लोगों के घरों में राशन पहुंचाने का काम किया। 80 करोड़ लोगों को उससे लाभ मिला। मतलब 60 फीसदी देश की जनता को राशन पहुंचाने का काम खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत किया गया। मतलब यह कि यूपीए के दौरान जो खाद्य सुरक्षा अधिनियम बना उसके जरिए राशन पहुंचाने का काम हुआ। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आप एक तरफ आपदा के समय राशन दे रहे हो। दूसरी तरफ उस राशन को एमएसपी पर किसानों से खरीद रहे हो। वो तो हो गई रेवड़ी कल्चर।”

कांग्रेस नेता ने कहा, “वहीं, दूसरी तरफ 10 लाख करोड़ रुपये का बट्टे खाते में डालना, उस गजक कल्चर पर प्रधानमंत्री जी कब बहस होगी? आप कहेंगे बट्टे खाते में डालना और लोन माफी में अंतर होता है। बहुत सही सवाल है। बट्टे खाते में डालना अलग बात होती है। लोन माफ करना अलग बात होती है। अभी संसद में सरकार ने खुद बताया कि पिछले 5 सालों में 10 लाख करोड़ रुपये का लोन बट्टे खाते में डाला गया, जिसमें 7 लाख 27 हजार करोड़ का लोन सरकारी बैंकों ने बट्टे खाते में डाला। उसी पांच सालों में सरकारी बैंकों ने उस बट्टे खाते में डाले गए लोन में से मात्र 1 लाख 3 हजार करोड़ रिकवर किया। 7 लाख 27 में से 1 लाख 3 हजार करोड़ ही रिकवर किया गया। जितना सरकारी बैंकों ने बट्टे खाते में डाला, रिकवरी मात्र 14 फीसदी हुई। मान लेते हैं कि आने वाले समय में 6 फीसदी और वह रिकवरी कर लेंगे। ऐसा मान लेता हूं कि कुल 20 फीसदी रिकवरी हो जाएगी। बावजूद इसके 5 लाख 80 हजार करोड़ रुपये का लोन तो डूब जाएगा। लोन का पैसा जब सरकारी बैंकों का डूबा तो किसका डूबा? हर उस करदाता का डूबा जिसने केंद्र सरकार को समय पर जीएसटी दी। हर उस किसान का पैसा डूबा जिसने अपने ट्रैक्टर में डीजल भरवाए तो केंद्र सरकार को एक्साइज ड्यूटी का पैसा दिया।”

गौरव वल्लभ ने आगे कहा, “जो बट्टे खाते में 5 लाख 80 हजार करोड़ रुपया सरकारी बैंकों का डूबा है उस गजक के बारे में बहस कब होगी प्रधानमंत्री जी? आपको तकलीफ यह हो रही है कि किसान से एमएसपी पर अनाज नहीं खरीदा जाना चाहिए। क्योंकि वह मुफ्त की रेवड़ी है। आपको तकलीफ यह है कि आपदा के समय लोगों को फ्री राशन पहुंचाना बंद करना है, क्योंकि वह मुफ्त की रेवड़ी है। लेकिन यह 5 लाख 80 हजार करोड़ रुपये जो सरकारी बैंकों का पिछले 5 सालों में डूब गया उस मुफ्त की गजक का हिसाब कौन देगा?”

उन्होंने कहा, “दूसरा एक और उदाहरण देता हूं। यूपीए सरकार ने 2005 में मनरेगा एक्ट लाकर ग्रामीण परिवारों को प्रति वर्ष 100 दिनों का रोजगार देने की गारंटी दी। उस मनरेगा से लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन भी हुआ। आपके हिसाब से मनरेगा मुफ्त की रेवड़ी है? लेकिन 2019 में जब कॉरपोरेट टैक्स रेट को कट किया गया, जिसके कारण प्रति वर्ष भारत सरकार को 1 लाख 45 हजार करोड़ का नुकसान है उस मुफ्त की गजक के बारे में कोई बहस नहीं हुई। क्यों मोदीजी, उनसे ऐसा क्या रिश्ता है? उन गजक खाने वाले लोगों से आपका क्या रिश्ता है? 2019 में कोरोना से पहले केंद्र सरकार ने कॉरपोरेट टैक्स की जो रेट थी उसे कम किया।”

कांग्रेस नेता ने कहा, “सरकार के उस फैसले से देश के सिर्फ एक फीसदी कॉरपोरेट को फायदा मिला। कॉरपोरेट टैक्स में कमी करने की वजह से देश की सरकार को प्रति वर्ष 1 लाख 45 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। उस मुफ्त की गजक के बारे में हिसाब कौन देगा? मिड-डे-मील, जिसमें 12 करोड़ बच्चों को प्रति दिन भोजन दिया जाता है वह मुफ्त की रेवड़ी है, लेकिन 1 लाख 45 हजार करोड़ रुपये को केंद्र सरकार ने छोड़ दिया उस मुफ्त की गजक के बारे में कोई बहस नहीं हुई। अगर मुफ्त की रेवड़ी खराब है तो यह मुफ्त की गजक अच्छी कैसे? इसे कब रोका जाएगा?”

गौरव वल्लभ ने पीएम मोदी को उनके द्वारा किए गए वादों की याद दिलाई, जिसके पूरा होने का सपना पीएम मोदी ने देशवासियों को दिखाया था। गौरव वल्लभ ने कहा, "तीसरी बात यह है कि रेवड़ी कल्चर से ज्यादा झूठ की गठरी कल्चर से देश ज्यादा परेशान है। झूठ की गठरी कल्चर से देश को मुक्त कराना बहुत जरूरी है। दो दिन बाद हम देश की स्वाधीनता के 75 वर्ष मनाएंगे। जिस दिन देश आजादी के 75 वर्ष मनाएगा उस दिन हमारे प्रधानमंत्री जी उदास रहेंगे। आप पूछेंगे की पीएम मोदी उदास क्यों रहेंगे? क्योंकि प्रधानमंत्री जी का सपना था कि 2022 में जब स्वाधीनता दिवस मनाएं तो उस समय हर भारतीय के पास घर हो। इस झूठ की गठरी कल्चर से देश कब मुक्त होगा? प्रधानमंत्री जी का सपना था कि 2022 में किसानों की आय डबल हो जाए। उस झूठ की गठरी कल्चर से यह देश कब मुक्त होगा? प्रधानमंत्री जी का सपना था कि 2022 में अहमदाबाद से मुंबई तक बुलेट ट्रेन में हम लोग सफर करें। इस झूठ की गठरी कल्चर से यह देश कब मुक्त होगा? प्रधानंत्रीजी का सपना था कि 2022 में भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाए। इस झूठ की गठरी कल्चर से देश कब मुक्त होगा? प्रधानमंत्रीजी से मैं पूछता हूं कि आपके इतने सारे सपने पूरे नहीं हुए, बताइए आप कितने उदास होंगे।?”


12 Aug 2022, 12:09 PM

महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में 1 जून से अब तक भारी बारिश के कारण 120 लोग और 240 जानवरों की मौत

12 Aug 2022, 12:05 PM

15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 हजार कारतूस के साथ 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस बड़ी कार्रवाई करते हुए स्वतंत्रता दिवस से पहले पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार इलाके से 2000 कारतूस बरामद किए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने दिल्ली में कारतूस सप्लाई करने वाले 6 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आंनद विहार इलाके से दो बैग के साथ तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।


12 Aug 2022, 11:54 AM

विरोधियों पर सीएम नीतीश कुमार ने साधा निशाना

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जो लोग मुझ पर कुछ आरोप लगाएंगे और बकवास करेंगे, उन्हें उनकी पार्टी में कुछ लाभ मिलेगा। जिन लोगों को उनकी पार्टी ने पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया, अगर वे मेरे खिलाफ बोल रहे हैं तो अच्छा है कि वे बोलते हैं ताकि उन्हें कुछ मिल जाए।

12 Aug 2022, 11:28 AM

बिहार के डिप्टी सीएम और RJD नेता तेजस्वी यादव आज दिल्ली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे


12 Aug 2022, 11:27 AM

वर्ष 2022 में जांच में श्रेष्ठता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक 151 पुलिस कर्मियों को प्रदान किया गया है

12 Aug 2022, 11:03 AM

यूपी के बांदा में नाव हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए सीएम योगी ने 4-4 लाख रुपये की राहत राशि की घोषणा की 

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांदा में नाव पलटने की घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। उन्होंने पीड़ितों को तत्काल सहायता और राहत प्रदान करने के भी निर्देश दिए हैं।


12 Aug 2022, 10:51 AM

गुजरात: सूरत में उकाई बांध का पानी छोड़ने के बाद तापी नदी का जलस्तर बढ़ा

12 Aug 2022, 9:53 AM

उत्तर प्रदेश: कानपुर पुलिस ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा आयोजित किया गया

उत्तर प्रदेश के कानपुर पुलिस ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा आयोजित किया गया। संयुक्त आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा कि आज हाफ मैराथन का आयोजन हुआ है। हमारा उद्देश्य है कि हम देश के लिए 2 कदम चलें। हम सभी राष्ट्र के लिए जीएंगे और राष्ट्र के लिए मरेंगे, यही संदेश है।


12 Aug 2022, 9:47 AM

देश में 24 घंटे में कोरोना के 16,561 नए केस आए सामने

12 Aug 2022, 9:21 AM

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में मदरसों में 75वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारीयां चल रही


12 Aug 2022, 9:16 AM

मुंबई: एसवी रोड के पास दो लोग नाले में गिरे, तलाशी अभियान जारी

12 Aug 2022, 8:51 AM

यूपी के बांदा में यमुना नदी में नाव के पलटने के बाद आज फिर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, लापता 17 लोगों की तलाश, 3 शव बरामद

उत्तर प्रदेश के बांदा में कल शाम यमुना नदी में नाव के पलट जाने के बाद से लापता 17 लोगों को खोजने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। मौके पर NDRF और SDRF की टीमें मौजूद हैं। अब तक 3 शव निकाले जा चुके हैं।


12 Aug 2022, 8:17 AM

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकवादियों ने प्रवासी मजदूर की गोली मारकर हत्या की

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा के सोदनारा सुंबल में बिहार के एक प्रवासी मजदूर मोहम्मद अमरेज की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मोहम्मद अमरेज के भाई ने कहा कि हम दोनो भाई सो रहे थे तभी मेरे भाई (मोहम्मद अमरेज) ने मुझे उठाकर बोला कि फायरिंग हो रही है लेकिन मैंने बोला कि ये होता रहता है, सो जा। थोड़ी देर बाद मैंने देखा कि भाई वहां सोया नहीं था।

उन्होंने कहा, “मै उसे ढूंढने गया तो देखा कि वो खून से लथपथ था। मैंने सेना को फोन किया और हम उसे हजिन ले गए जहां से उसे श्रीनगर ले जाने के लिए बोला लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।”

12 Aug 2022, 7:44 AM

मध्य प्रदेश: रक्षाबंधन पर नगर निगम ने भोपाल में महिलाओं को बस में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी 

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन पर नगर निगम ने भोपाल में महिलाओं को बस में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी। मेयर मालती राय ने बताया, "लाल बसों में आज जो भी महिलाएं यात्रा करेगी उसके लिए आज की तारीख में यात्रा मुफ्त होगी। ये मेरे तरफ से उनके लिए रक्षाबंधन पर छोटा-सा उपहार है।"


12 Aug 2022, 7:31 AM

गुजरात के आनंद जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, कार, ऑटो और बाइक के बीच टक्कर में 6 लोगों की मौत

गुजरात के आनंद जिले में एक कार, ऑटो और बाइक के बीच हुई टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई है। एसएपी अभिषेक गुप्ता ने बताया कार चालक का इलाज चल रहा है।

आनंद पुलिस ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। IPC की धारा 304 के तहत केस दर्ज किया गया है। 6 मृतकों का विवरण मिल गया है। आरोपी केतन पढियार है जो कांग्रेस विधायक का दामाद है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia