बड़ी खबर LIVE: झूठ बोलने और क्रेडिट चुराने में BJP माहिर, दूध उत्पादक वाले दावे पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर तंज

मोदी सरकार के दूध उत्पादक वाले दावे पर कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा, "झूठ बोलो, बार-बार झूठ बोलो। झूठ बोलने और क्रेडिट चुराने में BJP माहिर है। भारत 1998 में ही दुनिया में सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश बन गया था। कांग्रेस सरकार ने भारत को दूध के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का काम किया।

पीएम मोदी
पीएम मोदी
user

नवजीवन डेस्क

13 Sep 2022, 10:30 PM

केरल में कोई वित्तीय संकट नहीं, सीएम के विदेश दौरे से राजकोष पर नहीं ंपड़ेगा असर: वित्त मंत्री केएन बालगोपाल

13 Sep 2022, 10:28 PM

नीतीश कुमार से मिले JDU के पूर्व नेता पवन वर्मा, कहा- उनमें है विपक्ष को एक करने की काबीलियत

13 Sep 2022, 10:22 PM

झारखंड के जमशेदपुर में भारी बारिश के बाद एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की बर्न केयर यूनिट में जलजमाव


13 Sep 2022, 10:13 PM

महाराष्ट्र के 22 जिलों के 396 गांवों में लंपी वायरस पहुंचा, अब तक कुल 56 संक्रमित जानवरों की मौत हुई

13 Sep 2022, 10:11 PM

मुंबई में एक अभिनेत्री को शादी का झांंसा देकर कई साल तक रेप करने के आरोप में फिटनेस ट्रेनर गिरफ्तार 


13 Sep 2022, 9:03 PM

बिहार के बेगूसराय में कई जगहों पर गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत, 9 लोग घायल

13 Sep 2022, 8:15 PM

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 118 नए मामले


13 Sep 2022, 7:53 PM

भारत जोड़ो यात्रा का मकसद बिना किसी भेदभाव के सभी भारतीयों को एक साथ लाना है: राहुल गांधी

13 Sep 2022, 7:42 PM

भारत की औद्योगिक उत्पादन वृद्धि अनुमान से कम : मॉर्गन स्टेनली

मॉर्गन स्टेनली ने एक रिपोर्ट में कहा है कि भारत का औद्योगिक उत्पादन (आईपी) जुलाई में साल-दर-साल चार महीने के निचले स्तर 2.4 प्रतिशत पर रहा, जो जून में 12.3 प्रतिशत था। मॉर्गन स्टेनली ने कहा कि यह इसके चार फीसदी के अनुमान से कम है। क्रमिक आधार पर, आईपी महीने दर महीने 7.1 प्रतिशत से कम हुआ, जबकि जून में 2.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि सभी क्षेत्रों में विकास धीमा रहा, लेकिन खनन क्षेत्र में 3.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। विनिर्माण गतिविधि की वृद्धि धीमी होकर 3.2 प्रतिशत और बिजली उत्पादन 2.3 प्रतिशत धीमी रही।


13 Sep 2022, 7:41 PM

झूठ बोलने और क्रेडिट चुराने में BJP माहिर, दूध उत्पादक वाले दावे पर कांग्रेस का तंज 

मोदी सरकार के दूध उत्पादक वाले दावे पर कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा, "झूठ बोलो, बार-बार झूठ बोलो। झूठ बोलने और क्रेडिट चुराने में BJP माहिर है। भारत 1998 में ही दुनिया में सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश बन गया था। कांग्रेस सरकार ने भारत को दूध के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का काम किया। श्वेत क्रांति की शुरुआत की। डॉ. वर्गीज कुरियन ने इसे आकार दिया। भारत 1975 तक दूध उत्पादन में आत्मनिर्भर बन गया और 1998 में दुनिया में सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश बन गया। अकेले मनमोहन सिंह जी के प्रधानमंत्री रहते दूध का उत्पादन 65% से ज्यादा बढ़ा। जबकि मोदी जी सिर्फ 44% उत्पादन बढ़ाकर ही खुद का डंका पीट रहे हैं।"

13 Sep 2022, 7:29 PM

लालू प्रसाद ने पासपोर्ट रिलीज करने के लिए सीबीआई कोर्ट में दी अर्जी, इलाज के लिए जा सकते हैं सिंगापुर 

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने रांची की सीबीआई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दो महीने के लिए पासपोर्ट रिलीज करने की अनुमति मांगी है। वह इलाज के लिए देश के बाहर जाना चाहते हैं। लालू प्रसाद के अधिवक्ता प्रभात कुमार ने इसे लेकर लालू प्रसाद यादव की ओर से आवेदन दाखिल किया है। उनकी अर्जी सीबीआई कोर्ट ने स्वीकार कर ली है। इस मामले में आगामी 16 सितंबर को सुनवाई होगा।


13 Sep 2022, 7:19 PM

अंबाला: कथित क्रिप्टोक्यूरेंसी धोखाधड़ी के सिलसिले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया

13 Sep 2022, 7:13 PM

बिहार में मेडिकल इंटर्न छात्रों की बढ़ी छात्रवृत्ति

बिहार में मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक सरकार ने विभिन्न विभागों में अलग-अलग पदों के लिए एक हजार पदों पर नियुक्ति की मंजूरी दे दी। मंत्रिमंडल की बैठक में चिकित्सा क्षेत्र के इंटर्न विद्यार्थियो की छात्रवृत्ति में वृद्दि का प्रस्ताव को भी स्वीकृत किया है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने बताया कि बैठक में कुल 19 प्रस्तावों की मंजूरी दी गई।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में बिहार पुलिस निर्माण निगम में 6 पद, विश्विद्यालयों में 459 पद, पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में 423 पद, विकलांग अस्पताल में 67 पद समेत कुल 1176 पद सृजित किए गए हैं।


13 Sep 2022, 7:06 PM

हिमाचल प्रदेश: CM जयराम ठाकुर ने कांगड़ा में आयोजित ‘प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष’ समारोह में भाग लिया

13 Sep 2022, 7:00 PM

5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले नीरज बवाना गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नीरज बवाना-अर्श डाला सिंडिकेट के दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने वसंत कुंज के एक व्यापारी से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। आरोपियों की पहचान सनी डागर उर्फ विक्रम और पुष्पेंद्र लोचव उर्फ डिंपी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित व्यवसायी द्वारका के गांव बमनोली में कारोबार करता है।


13 Sep 2022, 6:47 PM

पंजाब में आप सरकार गिराने की कोशिश में BJP, विधायकों को खरीदने के लिए पैसों की पेशकश : मंत्री

आम आदमी पार्टी के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने अपने मंत्री के साथ 'एक्सटॉर्शन' की बातचीत के आरोपों के बीच मंगलवार को केंद्र की बीजेपी सरकार पर सरकार को अस्थिर करने के लिए कम से कम 10 विधायकों को 25 करोड़ रुपये की पेशकश करके पंजाब में 'ऑपरेशन लोटस' चलाने का आरोप लगाया।

चीमा ने मीडिया से कहा कि बीजेपी सात से 10 विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये की पेशकश कर हमारे विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है।

13 Sep 2022, 6:42 PM

बंगाल में बवाल, कोलकाता में बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच मारपीट, पीसीआर वैन फूंकी

पश्चिम बंगाल सचिवालय तक मार्च कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प के बाद मंगलवार दोपहर कोलकाता की सड़कें एक युद्ध के मैदान में तब्दील हो गईं। एक पुलिस वाहन में आग लगा दी गई, जबकि कोलकाता नगर निगम के एक बीजेपी पार्षद, एक सहायक पुलिस आयुक्त और बीजेपी समर्थकों और पुलिस कर्मियों सहित कई अन्य घायल हो गए।


13 Sep 2022, 6:40 PM

'संप्रदायवादी ताकतों के निशाने पर मदरसे', मुस्लिम संगठन ने यूपी सरकार के सर्वे पर आपत्ति जताई

मदरसों का सर्वेक्षण करने के उत्तर प्रदेश सरकार के कदम पर एक मुस्लिम संगठन ने आपत्ति जताई है। जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने स्पष्ट किया कि उनकी आपत्ति मौजूदा स्थिति में सांप्रदायिक मानसिकता पर है, न कि मदरसों का सर्वेक्षण करने के आदेश पर। मदनी ने कहा: "पिछले कुछ वर्षों में जिस तरह से सांप्रदायिक ताकतों ने पूरे देश में नफरत का माहौल बनाया है, और इस संबंध में सरकार द्वारा भूमिका निभाई जा रही है, मुसलमान यह मानने को मजबूर है कि हर नीति उनके अस्तित्व नष्ट करने के लिए आगे आ रही है।"

13 Sep 2022, 6:05 PM

भारतीय मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे और सिंधुदुर्ग के लिए येलो अलर्ट जारी किया 


13 Sep 2022, 5:54 PM

राजस्थान: जोधपुर में टैंकर की चपेट में आने से 3 बाइक सवारों की मौत

13 Sep 2022, 5:36 PM

कमलनाथ के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के हेलीकॉप्टर की मौसम की खराबी के चलते सीहोर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी है। बाद में वे सड़क मार्ग से भोपाल के लिए रवाना हो गए।


13 Sep 2022, 5:30 PM

पी चिदंबरम ने महंगाई को लेकर वित्त मंत्री पर साधा निशाना, कहा-  औसत परिवार का प्रतिनिधित्व नहीं करतीं निर्मला सीतारमण

13 Sep 2022, 5:26 PM

कांग्रेस का भारत जोड़ो यात्रा जारी, राहुल गांधी केरल के कल्लम्बलम पहुंचे 


13 Sep 2022, 5:13 PM

अहमदाबाद: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने साबरमती मल्टी ट्रांसपोर्टेशन हब का निरीक्षण किया

13 Sep 2022, 4:59 PM

देहरादून: CM धामी ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय पहुंचकर डेंगू वार्ड और अस्पताल की कैंटीन का निरीक्षण किया 


13 Sep 2022, 4:54 PM

अहमदाबाद: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज निर्माणाधीन मल्टी मॉडल साबरमती ट्रांसपोर्ट हब का निरीक्षण किया

13 Sep 2022, 4:49 PM

केरल में 'भारत जोड़ो यात्रा' का एक वीडियो, दूर-दूर तक पदयात्रा में दिखा जनसैलाब


13 Sep 2022, 4:36 PM

कर्नाटक: बीबीएमपी ने बेंगलुरु के महादेवपुरा में अवैध ढांचों को गिराने के लिए अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया 

13 Sep 2022, 4:15 PM

किशोरों को वयस्क जेलों में रखना उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता से वंचित करना है: सुप्रीम कोर्ट 

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि किसी व्यक्ति की व्यक्तिगत स्वतंत्रता राष्ट्रीय अदालतों द्वारा बताई जाने वाली सबसे पुरानी अवधारणाओं में से एक है, और किशोरों को वयस्क जेलों में बंद करना कई पहलुओं पर उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता से वंचित करना है।


13 Sep 2022, 3:49 PM

पश्चिम बंगाल: कोलकाता में राज्य सरकार के खिलाफ बीजेपी के नबन्ना चलो मार्च के बीच पुलिस वाहन में आग लगा दी गई

13 Sep 2022, 3:10 PM

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने आज आवश्यक दवाओं की राष्ट्रीय सूची जारी की 


13 Sep 2022, 2:04 PM

राहुल बोले- जहां भी जा रहा, लोग महंगाई से हैं परेशान, भारत की हर दुख भरी पुकार को हुंकार बनाएंगे, भारत जोड़ते जाएंगे

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ जारी है। राहुल गांधी पदयात्रा कर रहे हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान मैं जहां भी जा रहा हूं, लोग महंगाई से बहुत ज्यादा परेशान हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनता की तकलीफ को जानबूझ कर अनदेखा कर रहे हैं। भारत की हर दुख भरी पुकार को हुंकार बनाएंगे, भारत जोड़ते जाएंगे।

13 Sep 2022, 2:00 PM

यूपी: मथुरा कोर्ट ने श्री कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद से संबंधित पुनरीक्षण याचिका पर सुनवाई 3 अक्टूबर तक के लिए स्थगित की


13 Sep 2022, 1:37 PM

हरियाणा के गुरुग्राम के एक मॉल के एक फाइव स्टार होटल में बम की धमकी भरा फोन आया

हरियाणा के गुरुग्राम के एक मॉल के एक फाइव स्टार होटल में बम की धमकी भरा फोन आया है। मौके पर पुलिस मौजूद है। तलाशी ली रही है।

13 Sep 2022, 12:57 PM

संसदीय पैनल ने कहा, कैंसर को अधिसूचित रोग घोषित किया जाना चाहिए 


13 Sep 2022, 12:51 PM

जम्मू-कश्मीर: सब-इंस्पेक्टर भर्ती घोटाले के सिलसिले में जम्मू के बोहरी इलाके में सीबीआई छापेमारी जारी

13 Sep 2022, 12:47 PM

'भारत जोड़ो यात्रा' की एक तस्वीर, राहुल गांधी से मिलते दिखे लोग


13 Sep 2022, 12:06 PM

हरियाणा के कैथल में बड़ी साजिश नाकाम! 1 किलो से ज्यादा IED बरामद, जांच में जुटी पुलिस

हरियाणा के कैथल में बड़ी साजिश नाकाम हो गई है। पुलिस ने एक किलो से ज्यादा IED बरामद किया है। यह आईईडी लोहे के एक बक्से में रखा हुआ था। बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक को निष्क्रिय कर दिया है। पूरे इलाके को सील कर दिया है। मामले की जांच जारी है।

13 Sep 2022, 11:35 AM

'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान राहुल गांधी से मिल रहे हैं लोग


13 Sep 2022, 11:33 AM

केरल: 'भारत जोड़ो यात्रा' को लेकर लोगों में दिख रहा जबरदस्त उत्साह

13 Sep 2022, 10:35 AM

तमिलनाडु पुलिस अन्नाद्रमुक के सात विधायकों और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया 

तमिलनाडु पुलिस ने सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय द्वारा छापेमारी के खिलाफ कोयंबटूर में राज्य के पूर्व मंत्री एसपी वेलुमणि के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन करने पर अन्नाद्रमुक के सात विधायकों और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।


13 Sep 2022, 10:22 AM

संसद के पैनल ने कहा- सरकार को दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई मौतों का ऑडिट करना चाहिए

13 Sep 2022, 9:44 AM

पश्चिम बंगाल: कोलकाता में बारिश के बाद शहर के कई जगहों पर जलभराव 


13 Sep 2022, 9:41 AM

देश में 24 घंटे में कोरोना के 4,369 नए केस आए सामने

13 Sep 2022, 9:40 AM

असम: गुवाहाटी में बारिश के बाद शहर के कई जगहों पर जलभराव


13 Sep 2022, 8:52 AM

कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' का 7वां दिन, तिरुवनंतपुरम के वेल्लायनी जंक्शन से आगे निकली यात्रा  

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 7वां दिन है। तिरुवनंतपुरम के वेल्लायनी जंक्शन पदयात्रा की शुरुआत की गई। 7वें दिन की पदयात्रा शुरू करने से पहले कैंप में तिरंगे को सलामी दी दई है। केरल में पदयात्रा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हजारों की संख्या में लोग पदायात्रा में शामिल हो रहे हैं।

13 Sep 2022, 8:37 AM

तेलंगाना के गृह मंत्री मोहम्मद महमूद अली ने सिकंदराबाद हादसे पर दुख जताया

तेलंगाना के गृह मंत्री मोहम्मद महमूद अली ने कहा, “बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। फायर ब्रिगेड की टीमों ने लॉज से लोगों को निकालने की पूरी कोशिश की, लेकिन भारी धुएं के कारण कुछ लोगों की मौत हो गई। लॉज से कुछ लोगों को बचा लिया गया। हम जांच कर रहे हैं कि घटना कैसे हुई।”


13 Sep 2022, 8:27 AM

सिकंदराबाद हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के सिकंदराबाद में हुए हादसे पर दुख जाताया है। उन्होंने कहा, आग लगने से हुए लोगों की मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें। PMNRF से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपए दिए जाएंगे और घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।

13 Sep 2022, 8:25 AM

तेलंगाना के सिकंदराबाद हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ी, शोरूम में आग लगने से 8 लोगों की मौत

तेलंगाना के सिकंदराबाद में इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम में आग लगने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 8 हो गई हैं। कई लोगों को बचाया गया है। आग से बचने के लिए कुछ लोग इमारत से नीचे कूद गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


13 Sep 2022, 7:43 AM

तेलंगाना के सिकंदराबाद में बड़ा हादसा, इलेक्ट्रिक बाइक के शोरूम में आग, 6 लोगों की मौत

तेलंगाना के सिकंदराबाद में बड़ा हादसा हुआ है। इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई है। कई लोगों को बचाया गया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू किया।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia