बड़ी खबर LIVE: 2022 रिकॉर्ड पर 5वां सबसे गर्म साल रहा, हालात चिंताजनक : नासा

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के एक विश्लेषण के अनुसार, 2022 में पृथ्वी की औसत सतह का तापमान 2015 के साथ पांचवें सबसे गर्म वर्ष के रूप में दर्ज हुआ, जिसने हालात को 'खतरनाक' करार दिया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS
user

नवजीवन डेस्क

14 Jan 2023, 11:35 PM

बीजेपी सरकार का इन्वेस्टर मीट धोखा : अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार का इन्वेस्टर मीट धोखा है। 2024 का चुनाव करीब आ गया है, इसलिए भाजपा सरकार जनता को धोखा देने के लिए जगह-जगह इसी तरह का आयोजन कर दिखावा करेगी। सपा मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को रायबरेली में समाजवादी विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक मनोज कुमार पांडेय की माताजी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के मंत्री निवेश लाने नहीं, विदेश घूमने गए थे। सिर्फ एमओयू साइन होने का मतलब निवेश आना नहीं है। सरकार इन्वेस्टर मीट के नाम पर धोखा कर रही है।

14 Jan 2023, 10:58 PM

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के कार्यालय से जांच के लिए एक कंप्यूटर ले गई CBI: सीबीआई सूत्र

14 Jan 2023, 10:21 PM

जी20 की पहली इन्फ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक 16-17 जनवरी को

भारतीय जी20 प्रेसीडेंसी के तहत 2023 इंफ्रास्ट्रक्चर एजेंडा पर चर्चा के लिए जी20 इंडिया प्रेसीडेंसी के तहत पहली जी20 इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप (आईडब्ल्यूजी) की बैठक 16-17 जनवरी के दौरान पुणे में होगी। फोरम भारतीय जी20 प्रेसीडेंसी के तहत 2023 इंफ्रास्ट्रक्चर एजेंडा पर चर्चा करने के लिए भारत द्वारा आमंत्रित आईडब्ल्यूजी सदस्य देशों, अतिथि देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों को एक साथ लाएगा।


14 Jan 2023, 9:59 PM

जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति ने भू-धंसाव के लिए एनटीपीसी को ठहराया जिम्मेदार

जोशीमठ शहर में भू-धंसाव दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। भू-धंसाव का दायरा बढ़ने से यहां के लोगों में दहशत है। जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले प्रभावितों का जोशीमठ तहसील परिसर में लगातार आंदोलन जारी है। जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष अतुल सती ने इस भू-धंसाव के लिए एनटीपीसी की तपोवन विष्णुगाड़ परियोजना को जिम्मेदार ठहराया है। आंदोलनकारियों की मांग है कि जोशीमठ में एनटीपीसी के द्वारा निमार्णाधीन विष्णुगाड़ परियोजना का कार्य तत्काल बंद करवाया जाए। उनका कहना है कि तपोवन विष्णुगाड़ परियोजना की निर्माणदायी संस्था एनटीपीसी को जिम्मेदार मानते हुए उन पर जुर्माना लगाया जाए।

14 Jan 2023, 9:42 PM

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के भीतर चोरी के रैकेट का भंडाफोड़, सोने चांदी के आभूषण, 6 ब्रांडेड घड़ियां और अन्य सामान बरामद


14 Jan 2023, 9:28 PM

जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में हिमस्खलन, वर्कशॉप क्षतिग्रस्त

जम्मू-कश्मीर में गांदरबल जिले के सोनमर्ग के सरबल इलाके में शनिवार को हिमस्खलन की चपेट में आने से एक वर्कशॉप क्षतिग्रस्त हो गई। अधिकारियों ने कहा कि मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्च र लिमिटेड की एक वर्कशॉप क्षतिग्रस्त हो गई। वर्कशॉप जोजिला सुरंग परियोजना के पास स्थित थी। अधिकारियों ने कहा, "इस दुर्घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।"

14 Jan 2023, 9:14 PM

दिल्ली: संदिग्धों से पूछताछ के बाद भलस्वा नाले से तीन टुकड़ों में कटा शव बरामद


14 Jan 2023, 8:46 PM

बंगाल : फर्जी कॉल लेटर के साथ शिक्षकों के लिए साक्षात्कार देने आया शख्स गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के शिक्षक भर्ती घोटाले में एक नया आयाम सामने आया, जब एक युवक फर्जी कॉल लेटर के साथ प्राथमिक शिक्षक के साक्षात्कार के लिए उपस्थित हुआ। उसे हिरासत में लिया गया है। घटना शनिवार दोपहर की है। शख्स की पहचान प्रीतम घोष के रूप में हुई है। घोष के जाली कॉल लेटर पर सवाल उठ रहे हैं, जो डब्ल्यूबीबीपीई द्वारा जारी किए गए असली कॉल लेटर से मिलते जुलते हैं। डब्ल्यूबीबीपीई के एक अधिकारी सौरव घोष को घोष की हरकतें संदिग्ध लगीं।

14 Jan 2023, 8:39 PM

जम्मू-कश्मीर: गांदरबल के सरबल इलाके में कम तीव्रता वाला हिमस्खलन, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं


14 Jan 2023, 8:28 PM

महाराष्ट्र : मजदूरों को ले जा रहा टेम्पो महाबलेश्वर घाटी में गिरा, 40 घायल

महाबलेश्वर पहाड़ियों के मुगदेव गांव के घाटों में एक टेम्पो के 300 फुट गहरी घाटी में गिर जाने से कम से कम 40 लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों और बचावकर्मियों ने यहां शनिवार को यह जानकारी दी। टेम्पो पुणे से शुक्रवार शाम को निकला था, जिसमें 17 महिलाओं और 11 बच्चों सहित लगभग 44 लोग सवार थे, जो सभी अकोला और बुलढाणा जिले के रहने वाले थे।

14 Jan 2023, 8:27 PM

दिल्ली में क्लस्टर बस की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

 दिल्ली के उत्तम नगर इलाके के पास शनिवार को एक क्लस्टर बस की चपेट में आने से 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान हस्तसाल जेजे कॉलोनी निवासी प्रदीप जायसवाल के रूप में हुई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, दोपहर करीब 2.25 बजे उत्तम नगर बस टर्मिनल पर एक दुर्घटना के बारे में सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।


14 Jan 2023, 8:16 PM

ओडिशा: मकर मेले के दौरान भगदड़, एक की मौत, 9 लोग घायल

14 Jan 2023, 8:14 PM

दिल्ली: गणतंत्र दिवस परेड के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल


14 Jan 2023, 8:13 PM

मेरठ: मुंडाली थाना क्षेत्र में दो पक्षों में गाड़ी पार्क करने को लेकर पथराव

14 Jan 2023, 7:55 PM

2022 रिकॉर्ड पर 5वां सबसे गर्म साल रहा, हालात चिंताजनक : नासा

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के एक विश्लेषण के अनुसार, 2022 में पृथ्वी की औसत सतह का तापमान 2015 के साथ पांचवें सबसे गर्म वर्ष के रूप में दर्ज हुआ, जिसने हालात को 'खतरनाक' करार दिया। न्यूयॉर्क में नासा के गोडार्ड इंस्टीट्यूट फॉर स्पेस स्टडीज (जीआईएसएस) के वैज्ञानिकों ने बताया कि 2022 में वैश्विक तापमान नासा की बेसलाइन अवधि (1951-1980) के औसत से 1.6 डिग्री फारेनहाइट (0.89 डिग्री सेल्सियस) अधिक था।

नासा के प्रशासक बिल नेल्सन ने कहा, "गर्मी की यह प्रवृत्ति खतरनाक है। हमारी गर्म जलवायु पहले से ही एक निशान बना रही है : जंगल की आग तेज हो रही है, तूफान मजबूत हो रहे हैं, सूखा कहर बरपा रहा है और समुद्र का स्तर बढ़ रहा है।"


14 Jan 2023, 7:29 PM

मेरठ में कीर्ति पैलेस के पास एक तेंदुआ देखा गया, प्रशासन सतर्क

14 Jan 2023, 7:12 PM

चंडीगढ़: फिल्लौर मुठभेड़ मामले के आरोपी युवराज सिंह उर्फ जोरा गिरफ्तार


14 Jan 2023, 7:11 PM

जम्मू कश्मीर: डोडा जिले के कई हिस्सों में बर्फ हटाने का अभियान शुरू किया गया

14 Jan 2023, 6:52 PM

नोएडा : कपड़े न बदलने पर दुकानदार की डंडे से की पिटाई, सीसीटीवी में कैद, 1 गिरफ्तार

नोएडा में कपड़े वापस न करने पर एक शख्स ने दुकानदार को डंडे से जमकर पीटा। मामले का वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि दो युवक डंडा लेकर दुकान में घुसते हैं। इसके बाद बिना कुछ कहे एक युवक दुकानदार को एक के बाद एक कई डंडे मारता है। दुकानदार बचने के लिए इधर-उधर भागता है। इसके बाद भी शख्स उसे पीटता रहता है। इसी बीच बाहर से उसे बचाने के लिए एक शख्स आता है, लेकिन दबंग शख्स उससे भी हाथपाई करता है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दूसरे की तलाश की जा रही है।


14 Jan 2023, 6:39 PM

हिमाचल प्रदेश: शिमला जिले में भारी बर्फबारी के बाद कुफरी में पर्यटकों की भीड़

14 Jan 2023, 6:38 PM

 पश्चिम बंगाल: मकर संक्रांति के अवसर पर दक्षिण 24 परगना में गंगासागर में गंगा आरती शुरू हुई


14 Jan 2023, 6:26 PM

पाकिस्तानी संसद भवन के परिसर में YouTubers, TikTokers की एंट्री पर बैन

14 Jan 2023, 6:23 PM

नोएडा : एसटीएफ ने नकली घी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, 240 किलो बरामद

खाद्य सुरक्षा विभाग और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने नोएडा के वाजिदपुर गांव के घर में नकली देशी घी बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। टीम ने पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है। मौके से 240 किलोग्राम नकली घी जब्त किया गया है। बड़ी बड़ी कंपनियों के लेबल लगाकर घी को सस्ते दामों में बेचा जाता था। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल ने बताया कि वाजिदपुर निवासी संदीप चौहान, जसवंत चौहान और महेंद्र चौहान के संरक्षण में उनके घर पर विकास अग्रवाल निवासी बदरपुर दिल्ली फैक्ट्री चला रहा था। वह मिलावटी घी तैयार करता था। उसके पास फैक्ट्री चलाने के लाइसेंस भी नहीं था। फैक्ट्री से करीब 20 पेटी घी बरामद हुआ है। प्रत्येक पेटी में एक-एक किलोग्राम के 12 डिब्बे थे।


14 Jan 2023, 6:21 PM

आरबीएल बैंक के पूर्व सहायक वी-पी 19 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार

 दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने आरबीएल बैंक के पूर्व सहायक उपाध्यक्ष को कथित रूप से बैंक के दो खातों से दूसरे बैंकों में अपने स्वयं के खातों में 19.80 करोड़ रुपये स्थानांतरित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। नागेंद्र कुमार (39) के रूप में पहचाने गए आरोपी ने अगस्त 2020 में अपराध करने के बाद बैंक से इस्तीफा दे दिया था और वह लगातार गिरफ्तारी से बच रहा था।

14 Jan 2023, 6:19 PM

उत्तराखंड: चमोली जिले के औली में ताजा बर्फबारी, इलाके में बिछी बर्फ की सफेद चादर


14 Jan 2023, 6:16 PM

उत्तराखंड: राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में उत्तरायण मेला-2023 प्रदर्शनी का वर्चुअली उद्घाटन किया

14 Jan 2023, 5:40 PM

हिमाचल प्रदेश: मंडी में ताजा बर्फबारी, चारों तरफ बर्फ की मोटी परत जमी


14 Jan 2023, 5:39 PM

गुजरात: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर के कपिलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा की

14 Jan 2023, 5:18 PM

दिल्ली में कार का हॉर्न बजाने को लेकर विवाद, बोनट पर बैठाकर शख्स को आधा किमी तक घसीटा, सामने आया VIDEO

राजधानी दिल्ली में हिट एंड रन का एक नया मामला सामने आया है। इसमें एक कार सवार ने युवक को टक्कर मार दी। इसके बाद उसने युवक को कार के बोनट पर आधा किलोमीटर घसीटा। रूह कंपा देने वाली ये घटना दिल्ली के राजौरी गार्डन की है।


14 Jan 2023, 5:14 PM

मकर संक्रांति पर गंगा सागर मेले में श्रद्धालुओं ने  लगाई आस्था की डुबकी

14 Jan 2023, 4:56 PM

राजस्थान में शीतलहर से कांप रहे लोग, फतेहपुर का तापमान माइनस 3.5 डिग्री पहुंचा

राजस्थान में लोग ठंड के कहर से परेशान हैं। राजस्थान के कुछ हिस्सों में शनिवार को न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, माइनस 3.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ फतेहपुर सबसे ठंडा रहा है, इसके बाद चूरू माइनस 0.7 डिग्री और बीकानेर का तापमान 1.1 डिग्री रहा है। मौसम विभाग ने बीकानेर, चूरू, गंगानगर, सीकर और पिलानी में शीतलहर की चेतावनी जारी की है।

रिपोर्ट के अनुसार, हनुमानगढ़ में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री और जैसलमेर में 3.9 डिग्री दर्ज किया गया है। शुक्रवार तक चूरू में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया था, जो शनिवार को गिरकर माइनस 0.7 पर आ गया है।

इसी तरह फतेहपुर में तापमान 7.5 डिग्री से गिरकर माइनस 3.5 पर आ गया है। शुक्रवार दोपहर तक पूरे उत्तर-पूर्वी राजस्थान में शीतलहर का असर चल रहा था।


14 Jan 2023, 4:34 PM

सीबीआई ने मनीष सिसोदिया के दफ्तर पर मारा छापा, डिप्टी सीएम बोले- न कुछ मिला है न मिलेगा

दिल्ली सचिवालय में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के दफ्तर पर सीबीआई की छापेमारी चल रही है।  छापेमारी को लेकर डिप्टी सीएम की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि मेरे खिलाफ न कुछ मिला है न मिलेगा।

14 Jan 2023, 4:27 PM

एआई पेशाब का मामला: शिकायतकर्ता ने अपने खिलाफ आरोपी के दावे को किया खारिज

एयर इंडिया पेशाब मामले के आरोपी शंकर मिश्रा इस दावे को शिकायतकर्ता ने खारिज कर दिया है कि उसने खुद अपनी सीट गंदी कर दी थी। मामले की शिकायतकर्ता ने कहा कि मिश्रा का दावा पूरी तरह झूठ व मनगढ़ंत है। मिश्रा का दावा सत्र अदालत द्वारा दिल्ली पुलिस के हिरासत के अनुरोध करने के एक आवेदन पर नोटिस जारी करने के बाद आया है।

पीड़िता ने कहा कि उसका इरादा यह सुनिश्चित करना है कि संस्थागत परिवर्तन किए जाएं, ताकि किसी भी व्यक्ति को उस भयानक अनुभव से न गुजरना पड़े, जिससे वह गुजरी है।

पीड़िता ने कहा, अपने द्वारा किए गए घृणित कार्य के लिए पछताने के बजाय, उसने उसे और परेशान करने के इरादे से गलत सूचना और झूठ फैलाने का अभियान अपनाया है।

13 जनवरी को मिश्रा ने अदालत को बताया कि वह आरोपी नहीं हैं, बल्कि शिकायतकर्ता ने खुद ही अपनी सीट गंदा की थी।

उसने दावा किया था कि महिला शायद प्रोस्टेट से संबंधित किसी बीमारी से पीड़ित है।


14 Jan 2023, 4:07 PM

मजदूरों को ले जा रहा टेंपो महाबलेश्वर खाई में गिरा, 10 घायल

लगभग तीन दर्जन मजदूरों और कुछ बच्चों को ले जा रहा एक टेंपो महाबलेश्वर पहाड़ियों में मुगदेव गांव के पास घाटी में गिर गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में आठ श्रमिकों और दो बच्चों के घायल होने की बात कही जा रही है।

टेंपो सतारा में काम के लिए अकोला और बुलढाणा जिले के श्रमिकों को ले जा रहा था। गंभीर रूप से घायल दो नाबालिगों को उपचार के लिए सतारा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की जानकारी मिलने पर सह्याद्री ट्रेकर्स के स्वयंसेवकों जैसे संजय परते, दीपक जाधव सहित स्थानीय ग्रामीणों ने बचाव अभियान शुरू किया है।

14 Jan 2023, 3:39 PM

गंगा विलास क्रूज कोई नया क्रूज नहीं है ये पिछले कई वर्षों से चल रहा है: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि गंगा विलास क्रूज कोई नया क्रूज नहीं है ये पिछले कई वर्षों से चल रहा है। जानकारी मिली है कि ये 17 साल से चल रहा है और इसमें केवल कुछ हिस्सा जोड़कर कह रहे हैं कि हमने ये शुरू किया है। BJP के लोग प्रचार करने और झूठ बोलने में बहुत आगे हैं।


14 Jan 2023, 3:21 PM

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी, सुबह से 3 बार आ चुका है फोन

14 Jan 2023, 2:44 PM

संतोख सिंह के निधन पर सोनिया गांधी ने जताया दुख, कहा- उनका जाना अपूर्णीय क्षती


14 Jan 2023, 2:28 PM

केरल: कोचीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने प्रत्येक सेमेस्टर में महिला छात्राओं की उपस्थिति में अतिरिक्त 2% की छूट दी है

14 Jan 2023, 2:05 PM

दिल्ली की झुग्गियों को हटाने के लिए DDA का नोटिस, BJP मुख्यालय के बाहर AAP का प्रदर्शन

दिल्ली की झुग्गियों को हटाने के लिए DDA नोटिस से लोगों का गुस्सा फूटा है। आम आदमी पार्टी बीजेपी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रही है।


14 Jan 2023, 1:46 PM

राहुल गांधी ने संतोख सिंह चौधरी को श्रद्धाजलि दी, परिवार के सदस्यों से की मुलाकात

जालंधर: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संतोख सिंह चौधरी को श्रद्धाजलि दी और संतोख सिंह चौधरी के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की

14 Jan 2023, 1:06 PM

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पार्टी सांसद संतोख सिंह चौधरी के आवास से निकले

पंजाब: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पार्टी सांसद संतोख सिंह चौधरी के आवास से निकले। सांसद संतोख सिंह चौधरी का आज लुधियाना में भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चलने के दौरान गिरने से मौत हो गई।


14 Jan 2023, 12:31 PM

गुजरात: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद के वेजलपुर में आयोजित पतंग महोत्सव में शामिल हुए

14 Jan 2023, 12:07 PM

श्री संतोख सिंह चौधरी जी के अकस्मात निधन से स्तब्ध हूं: राहुल गांधी


14 Jan 2023, 11:53 AM

जम्मू-कश्मीर: डोडा में भारी बर्फ हुई जिससे चारों तरफ बर्फ की मोटी चादर बिछ गई

14 Jan 2023, 10:53 AM

घाटी में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित, आज से राहत की संभावना

जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में जहां पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम की पहली बर्फबारी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में शुष्क और आमतौर पर बादल छाए रहने की उम्मीद है।

फिसलन भरी सड़कें, सर्द हवाएं और साफ आसमान से बचने के कारण घाटी में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ।

श्रीनगर हवाईअड्डे पर शुक्रवार को उड़ान परिचालन रद्द कर दिया गया, जबकि श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी कुछ स्थानों पर पत्थर गिरने और भूस्खलन के कारण बंद रहा।


14 Jan 2023, 10:14 AM

पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल कांग्रेस सांसद का दिल का दौरा पड़ने से निधन, कांग्रेस अध्यक्ष ने जताया दुख

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "हमारे सांसद श्री संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा और दुख हुआ। उनका जाना पार्टी और संगठन के लिए बड़ा झटका है। दुख की इस घड़ी में मेरा दिल उनके परिवार, दोस्तों और फॉलोअर्स के साथ है। भगवान उसकी आत्मा को शांति दे।"

14 Jan 2023, 9:50 AM

जालंधर के सांसद संतोख चौधरी का निधन, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आया हार्ट अटैक


14 Jan 2023, 9:21 AM

उत्तर प्रदेश: मकर संक्रांति के मौके पर प्रयागराज में श्रद्धालुओं ने संगम तट पर स्नान किया

14 Jan 2023, 9:17 AM

उत्तराखंड: चमोली ज़िले के बद्रीनाथ धाम में बर्फबारी हुई


14 Jan 2023, 8:38 AM

पंजाब: मकर संक्रांति के मौके पर श्रद्धालुओं ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में अरदास की और स्नान किया

14 Jan 2023, 8:38 AM

दिल्ली: गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल कर्तव्य पथ पर चल रही है


14 Jan 2023, 8:37 AM

उत्तर प्रदेश: मकर संक्रांति के अवसर पर वाराणसी में श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में पवित्र स्नान किया

14 Jan 2023, 8:36 AM

हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.2 दर्ज की गई तीव्रता

हिमाचल प्रदेश में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार रिक्टर पैमाने पर 3.2 की तीव्रता के साथ भूकंप सुबह 5:17 बजे हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से 22 किमी पूर्व में आया। हालांकि इस भूकंप से जान माल के क्षति की सूचना नहीं है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia