बड़ी खबर LIVE: दिल्ली के नरेला में प्लास्टिक फैक्ट्री में आग, फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां मौके पर मौजूद

दिल्ली के नरेला इलाके में एक प्लास्टिक दानेदार बनाने की फैक्ट्री में आग लग गई। दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर मौज़ूद हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसी के फंसे होने की सूचना नहीं है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

14 May 2022, 11:00 PM

दिल्लीः नरेला में प्लास्टिक फैक्ट्री में आग, फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां मौके पर मौजूद

दिल्ली के नरेला इलाके में एक प्लास्टिक दानेदार बनाने की फैक्ट्री में आग लग गई। दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर मौज़ूद हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसी के फंसे होने की सूचना नहीं है।

14 May 2022, 10:21 PM

उत्तर-पश्चिम भारत, भारत-गंगा के मैदानी इलाकों में भीषण लू के हालात

उत्तर प्रदेश के बांदा में अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज करने के साथ ही शनिवार को भारत-गंगा के मैदानी इलाकों और उत्तर-पश्चिम भारतीय मैदानी इलाकों में भीषण लू की स्थिति बनी रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों और पंजाब के कुछ हिस्सों में भीषण लू की स्थिति देखी गई।

उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भी लू की स्थिति देखी गई।

14 May 2022, 10:20 PM

अमित शाह ने हैदराबाद में साइबर फोरेंसिक लैब का उद्घाटन किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को हैदराबाद में राष्ट्रीय साइबर फोरेंसिक प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। उन्होंने सेंट्रल फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी में हुए कार्यक्रम के बाद ट्वीट किया कि साइबर अपराध 21वीं सदी की दुनिया के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है।

उन्होंने लिखा, "मोदी सरकार पूरे देश में एक आधुनिक साइबर लैब इकोसिस्टम स्थापित कर रही है। इससे साइबर अपराधों की सजा दर को बढ़ाने में मदद मिलेगी।"

शाह ने बाद में तेलंगाना भाजपा प्रमुख बंदी संजय की 'प्रजा संग्राम यात्रा' के समापन के अवसर पर हैदराबाद के पास तुक्कुगुडा में एक जनसभा को संबोधित किया।


14 May 2022, 10:20 PM

टीआरएफ साजिश मामला: एनआईए ने कश्मीर में ली तलाशी, 2 गिरफ्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को टीआरएफ साजिश के एक मामले में कश्मीर के बारामूला, कुपवाड़ा, पुलवामा और शोपियां जिलों में चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की और दो लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान मुजामिल मुश्ताक भट और फैयाज अहमद खान के रूप में हुई है।

एनआईए के एक अधिकारी ने कहा, "द रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के दो ओवर-ग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) भट्ट और खान पाकिस्तान में अपने आकाओं के संपर्क में थे। उन्हें आतंकवादी गतिविधियों के लिए रसद सहायता प्रदान करने, आतंकवाद से जुड़ा प्रचार फैलाने और लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) की एक शाखा, टीआरएफ के लिए नए सदस्यों की भर्ती करने के लिए गिरफ्तार किया गया है।"

14 May 2022, 9:18 PM

दिल्ली में कोरोना के 673 नए केस, बीते 24 घंटे में 4 और मरीजों की मौत


14 May 2022, 9:17 PM

महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे 15 जून को अयोध्या जाएंगे

14 May 2022, 8:54 PM

भीषण गर्मी की चपेट में दिल्ली-एनसीआर, पारा 47 के पार

पूरे उत्तर पश्चिम भारत के साथ, दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को भीषण गर्मी का प्रकोप देखा गया। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कम से कम पांच अन्य जगहों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। आईएमडी के रिकॉर्ड के अनुसार, दिल्ली के 10 जगहों ने लू की स्थिति की सूचना दी, जबकि तीन ने गंभीर लू की स्थिति की सूचना दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, गर्मी की लहर तब होती है, जब अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस की दूरी पर होता है, जबकि गंभीर गर्मी की लहर तब होती है जब सामान्य से यह प्रस्थान 6.4 डिग्री सेल्सियस से ऊपर होता है।


14 May 2022, 8:53 PM

पंजाब के डेयरी किसान मान सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू करेंगे

पंजाब के डेयरी किसानों ने शनिवार को भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने मोर्चा खोलने की भी घोषणा की है। प्रोग्रेसिव डेयरी फार्मर्स एसोसिएशन (पीडीएफए) के अध्यक्ष दलजीत सिंह सदरपुरा ने यहां मीडिया से कहा कि डेयरी किसानों को सरकार से काफी उम्मीदें हैं।

उन्होंने कहा कि कई मुद्दों पर सरकार के साथ नियमित बैठकें करने के बावजूद डेयरी किसानों का संघर्ष जारी है।

14 May 2022, 8:53 PM

आईआईएम-सी में फैला कोरोना, 28 छात्र हुए संक्रमित

कोलकाता के दक्षिणी बाहरी इलाके जोका में स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान-कलकत्ता (आईआईएम-सी) परिसर, कोविड-19 की चपेट में आ गया है, क्योंकि यहां के 28 छात्र कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के अधिकारी स्थिति के नियंत्रण में आने तक पूरे परिसर को एक नियंत्रण क्षेत्र घोषित करने पर विचार कर रहे हैं।

केएमसी के मेयर फिरहाद हकीम ने कहा कि 28 छात्र कोरोना की चपेट में आए हैं और 58 अन्य को आइसोलेशन में रखा गया है।


14 May 2022, 8:52 PM

बिहार : जदयू विधायक ने बार बालाओं के साथ जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

बिहार के भागलपुर जिले के गोपालपुर से जनता दल (युनाइटेड) के विधायक गोपाल मंडल अपने कार्यकलापों से बराबर मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे भोजपुरी गानों पर बार बालाओं के साथ जमकर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। अपनी हरकतों से न्यूज और सोशल मीडिया पर छाए रहने वाले भागलपुर के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोपाल मंडल एक समारोह में बार-बालाओं के साथ ठुमके लगाते और पैसे लुटाते नजर आए।

14 May 2022, 8:41 PM

गुजरात विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी ओवैसी की पार्टी


14 May 2022, 8:16 PM

राहुल भट की हत्या के विरोध में कश्मीरी पंडितों ने श्रीनगर में कैंडल मार्च निकाला

14 May 2022, 8:15 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के नए राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान को दी बधाई


14 May 2022, 8:14 PM

त्रिपुरा विधायक दल के नेता माणिक साहा ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया

14 May 2022, 7:45 PM

पंजाब: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा लुधियाना से ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुए


14 May 2022, 7:44 PM

केरल: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल कोच्चि पहुंचे

14 May 2022, 7:28 PM

अमेरिकी सीनेट प्रतिनिधिमंडल ने कीव में यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की से मुलाकात की, एपी की रिपोर्ट


14 May 2022, 7:22 PM

IPL सट्टेबाजी मामले में CBI ने दिल्ली, राजस्थान और हैदराबाद में 4 जगहों पर छापे मारे

14 May 2022, 7:07 PM

IPL 2022: कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीता, सनराइजर्स हैदराबाद की पहले बॉलिंग


14 May 2022, 6:12 PM

माणिक साहा हो सकते हैं त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री 

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने अपने पद से इस्तीफा दिया। माणिक साहा त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री होंगे। त्रिपुरा के पर्यवेक्षक और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने उनके नाम का ऐलान किया।

14 May 2022, 5:59 PM

भोपाल में लॉकअप में लटका मिला व्यक्ति, न्यायिक जांच के आदेश

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार तड़के एक 25 वर्षीय व्यक्ति ने पुलिस लॉकअप में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। कमला नगर थाने में गोलू सारथी लॉकअप के गेट से लटका मिला। इस घटना ने अधिकारियों को मामले की न्यायिक जांच के आदेश देने के लिए प्रेरित किया है।

पुलिस ने बताया कि थाने के सीसीटीवी फुटेज के अनुसार सारथी ने लॉकअप में दिए गए कंबल को फाड़कर फांसी लगा ली। सारथी के खिलाफ 2014 और 2021 में दो मामले दर्ज थे।


14 May 2022, 5:29 PM

मराठी अभिनेत्री केतकी चितले को ठाणे पुलिस ने हिरासत में लिया

14 May 2022, 5:26 PM

अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

अमृतसर के सरकारी गुरु नानक देव अस्पताल में शनिवार को भीषण आग लग गई, लेकिन एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, क्योंकि मरीजों और उनके तीमारदारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

इमारत की तीन मंजिलें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, लेकिन अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घटना पर दुख जताया है और कहा है कि वह राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।


14 May 2022, 5:19 PM

जी-7 देशों ने बेलारूस से रूस की आक्रामकता को रोकने का आग्रह किया

14 May 2022, 5:16 PM

राहुल गांधी ने केंद्र की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- नीति दिवालियापन की शिकार है सरकार

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जब प्रचार से प्रेरित फैसले लिए जाते हैं तो आप नीति दिवालियापन के शिकार हो जाते हैं। उन्होंने एक तस्वीर के जरिए गेंहू निर्यात से लेकर मोदी सरकार के कई फैसले कैसे बदले गए उसके बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि पहले मोदी सरकार ने किसानों को भरोसा दिलाया कि गेंहूं के निर्यात पर रोक नहीं लगाई जाएगी लेकिन फिर उस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई।


14 May 2022, 4:49 PM

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने प्रदेश के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को सौंपा अपना इस्तीफा

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने प्रदेश के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को अपना इस्तीफा सौंपा।

14 May 2022, 4:42 PM

देश में विचारधारा की एक बड़ी लड़ाई है, उस लड़ाई को अंजाम और उस जगह तक पहुंचाना है- सलमान खुर्शीद

राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस के चिंतन शिविर का आज दूसरा दिन है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने अपने साथी नेताओं के साथ प्रेस से बात की। उन्होंने कहा, “हमारे देश में विचारधारा की एक बड़ी लड़ाई है। उस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाना, उस जगह तक पहुंचाना है, जहां पर हम यह कह सकेंगे कि आखिरकार जीत हमारी हुई है। हम उसके लिए अपने आपको मजबूत कर रहे हैं। करीब 70 लोगों ने हमारे पैनल में हिस्सा लिया है। हम सब यह कह सकते हैं कि पूरे समर्थन के साथ लोगों ने बात की है।”

कांग्रेस नेता के. राजू ने प्रेस से बात की। उन्होंने कहा कि हमने सामाजिक न्याय सलाहकार परिषद स्थापित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह परिषद बारीकी से जांच करेगी कि न्याय से संबंधित सभी मुद्दे क्या हैं जिन पर पार्टी को ध्यान देना चाहिए। हमें किस तरह की नीतियों को बानने और किस तरह के निर्णय लेने की जरूरत है, इस पर यह परिषद फोकस करेगा।


14 May 2022, 4:25 PM

राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस के चिंतन शिविर का आज दूसरा दिन है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने अपने साथी नेताओं के साथ प्रेस से बात की। उन्होंने कहा, “हमारे देश में विचारधारा की एक बड़ी लड़ाई है। उस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाना, उस जगह तक पहुंचाना, जहां पर हम यह कह सकेंगे कि आखिरकार जीत हमारी हुई है। हम उसके लिए अपने आपको मजबूत कर रहे हैं। करीब 70 लोगों ने हमारे पैनल में हिस्सा लिया है। हम सब यह कह सकते हैं कि पूरे समर्थन के साथ लोगों ने बात की है।”त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

14 May 2022, 3:58 PM

7 शवों की पहचान कर दी गई, अन्य शवों की पहचान की जा रही है: संजय गांधी अस्पताल के एमएस डॉ एसके अरोड़ा, दिल्ली


14 May 2022, 3:46 PM

शांति तभी कायम होगी जब लोगों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा होगी: सीजेआई

भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) एन. वी. रमना ने शनिवार को कहा कि शांति तभी कायम होगी, जब लोगों की गरिमा और अधिकारों को मान्यता दी जाएगी और उनकी रक्षा की जाएगी।

14 May 2022, 3:34 PM

देश भर में हो रही हिंसक घटनाओं और लोगों को भड़काने वाली ताकतों पर लगाम लगाई जाए: सचिन पायलट

उदयपुर में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि देश के लिए यह महत्वपूर्ण है कि देश भर में हो रही हिंसक घटनाओं और लोगों को भड़काने वाली ताकतों पर लगाम लगाई जाए।


14 May 2022, 3:17 PM

जम्मू-कश्मीर के चदूरा तहसील कार्यालय के कर्मचारी राहुल भट की हत्या के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया 

जम्मू-कश्मीर के चदूरा तहसील कार्यालय के कर्मचारी राहुल भट की हत्या के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। आतंकियों ने 12 मई को उनके ऑफिस में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।

14 May 2022, 3:15 PM

कांग्रेस पार्टी में 50 फीसदी युवाओं के प्रतिनिधित्व की बात पर सचिन पायलट की प्रतिक्रिया

कांग्रेस पार्टी में 50 फीसदी युवाओं के प्रतिनिधित्व की बात पर सचिन पायलट ने कहा, “सोनिया गांधी ने बिल्कुल सही कहा कि आज सिर्फ 2 राज्यों में हमारी सरकार है। आने वाले समय में चुनौतियों का सामना करने के लिए हर व्यक्ति को एक सामूहिक नेतृत्व दिखाना पड़ेगा और मिलकर काम करना पड़ेगा।”


14 May 2022, 2:30 PM

श्रीलंका: कोलंबो में स्लेव आइलैंड पीएस के बाहर स्थानीय लोगों का विरोध, एक महीने से अधिक समय हो गए, LGP सिलेंडर नहीं 

14 May 2022, 2:21 PM

ज्ञानवापी पर ओवैसी की सरकार को चेतावनी

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने गुजरात के अहमदाबाद में कहा, “बाबरी मस्जिद पर कोर्ट का फैसला आ गया और अब ज्ञानवापी का मसला शुरू हो गया। हुकूमत को ये बात बता रहा हूं कि हमने एक बाबरी मस्जिद को खोया है दूसरी मस्जिद को हरगिज नहीं खोएंगे।”


14 May 2022, 2:03 PM

सीतामढ़ी में तटबंध टूटने की ख़बरों पर बिहार जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा की प्रतिक्रिया

सीतामढ़ी में तटबंध टूटने की ख़बरों पर बिहार जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने कहा, “चार दशक के बाद एक मृत नदी को फिर से पुनर्जीवित किया गया, आज सुबह पानी सीतामढ़ी कस्बे तक पहुंच गया। 18 किलोमीटर खुदवाकर नदी को पुनर्जीवित किया गया। कोई तटबंध नहीं टूटा है। मिट्टी काटकर एक नई नहर बनाई गई है।”

14 May 2022, 1:44 PM

मुंडका अग्निकांड: जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची FSL टीम

मुंडका अग्निकांड पर पश्चिम दिल्ली एडीएम धर्मेंद्र कुमार ने कहा, “अभी FSL की टीम फॉरेंसिक जांच के लिए आई है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आग के क्या कारण थे? अभी मुख्यमंत्री जी ने भी मजिस्ट्रियल जांच के आदेश देने के लिए कहा है तो उसके बाद सारे तथ्य सामने आ जाएंगे।”


14 May 2022, 1:10 PM

चिंतन शिविर का दूसरा दिन, उदयपुर से कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेस LIVE 

उदयपुर में कांग्रेस के चिंतन शिविर का आज दूसरा दिन है। कांग्रेस द्वारा चिंतन शिविर के लिए गठित किसान एवं कृषि समिति के संयोजक भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने साथी नेताओं के साथ उदयपुर में प्रेस कांफ्रेंस की। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, “जो चिंतन शिविर चल रहा है। उसमें किसानों और खेती की वर्तमान परिस्थितियों पर एक समिति बनाई गई है, जिसका मैं संयोजक हूं। 40 साथियों ने अपने-अपने विचार रखे हैं। वर्तमान परिस्थिति पर किसानों के कल्याण और खेती से जुड़े अन्य विषयों पर विचार विमर्श किया गया। यहां पर आने से पहले किसान संगठनों से हमारी बात हुई। जिन विषयों पर चर्चा हुई है, उन पर आपका का ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं।”

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, “किसानों का ऋण, एमएसपी की कानूनी गारंटी, कृषि पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव, प्रत्यक्ष हस्तांतरण लाभ, किसानों की आय दोगुनी, पीएम फसल बीमा योजना, हरित क्रांति, श्वेत क्रांति आदि जैसे मुद्दों पर हमरारे कई सवाल हैं। जहां तक सवाल है किसानों के कर्ज का। इसके बारे में मैं कहना चाहूंगा कि मौजूदा एनडीए सरकार का 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का विचार था। आमदनी तो इन्होंने दोगुनी नहीं की इन्होंने, लेकिन कर्जा दोगुना कर दिया।”

उन्होंने कहा, “2014 में जो 31 मार्च जो कर्जा 9.64 लाख करोड़ था वह बढ़कर आज 16.80 लाख करोड़ हो गया है। इसका मतलब यह है कि किसान कर्जे में दब गया है। केंद्र सरकार की तरफ से किसानों को कर्जे से निकालने के लिए कई राहत नहीं दी गई। जो हमारी कांग्रेस की सरकारें थी, चाहे वह राज्थान में जैसे 15600 करोड़ का हमने किसानों का कर्जा माफ किया। मध्य प्रदेश में 2018 में 11912 करोड़ का कर्जा माफ किया। पंजाब में वर्ष 2017 में 4696 करोड़ रुपये का कर्जा माफ किया। इसी तरह कर्नाटक में 22548 करोड़ का किसानों कर्जा माफ किया। कांग्रेस की सरकार ने किसानों परेशानियों को दूरने की पूरी कोशिश की।”

हुड्डा ने कहा, “जो सबसे पहले सुझाव आए हैं वो यह है कि किसानों की शिकायतों के निपटारे के लिए सुझाव देने, उसे उठाने और उनका समाधान करने के लिए राष्ट्रीय कृषि ऋण राहत आयोग बनाई जाए। किसान के डिफ्लॉट में किसी की जमीन नीलाम न हो, कोई आपराधिक मामला न चलाया जाए। MSP पर लीगल गारंटी होनी चाहिए।"

14 May 2022, 1:04 PM

कांग्रेस के चिंतन शिविर का दूसरा दिन, सोनिया गांधी ने ली अहम बैठक

उदयपुर में कांग्रेस के चिंतन शिविर का आज दूसरा दिन है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस के महासचिवों, प्रभारियों, पीसीसी अध्यक्षों और कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) नेताओं के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की।


14 May 2022, 12:56 PM

असम: गुवाहाटी शहर में लगातार बारिश के चलते कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव

14 May 2022, 12:55 PM

दिल्ली के मुंडका अग्निकांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हुई, रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म

दिल्ली के मुंडका अग्निकांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है। मुंडका में तीन मंजिला इमारत में शुक्रवार को आग लगी थी। आज ही रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हुआ है। कई शव ऐसे हैं, जिनकी पहचान नहीं हो पाई है। डीएनए के जरिए इनकी पहचान की जाएगी। शवों को अस्ताल में रखा गया हैं।


14 May 2022, 12:49 PM

रेस्क्यू ऑपरेशनसचिवालय में 1 जून से सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादों पर लगेगा प्रतिबंध, दिल्ली में धीरे-धीरे इसे किया जाएगा लागू: दिल्ली पर्यावरण मंत्री

14 May 2022, 12:36 PM

मुंडका अग्निकांड: गायब लोगों की संख्या 29 है, 15 लोग जिन्हें थोड़ी चोट लगी थी, उन्हें घर भेजा जा चुका है- सिविल डिफेंस

मुंडका अग्निकांड पर दिल्ली सिविल डिफेंस के सुनील कुमार ने कहा, “गायब लोगों की संख्या 29 है और 15 लोग जिन्हें थोड़ी बहुत चोट लगी थी, उनको घर भेजा जा चुका है। अभी काफी देर से किसी और गायब व्यक्ति की सूचना नहीं मिली है।”


14 May 2022, 12:29 PM

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में एक आवासीय भवन में लगी आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में एक आवासीय भवन में आग लग गई है। 4 फायर टेंडर मौके पर मौजूद हैं, आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

14 May 2022, 12:26 PM

ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे पर वाराणसी के पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश का बयान

ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे पर वाराणसी के पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश ने कहा, “पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। यह कोर्ट का निर्देश है, हमारा कर्तव्य है कि इसे लागू किया जाए। हमने सुरक्षा के सारे इंतजाम किए और अब तक सब कुछ शांतिपूर्ण माहौल में हुआ है।”

उन्होंने कहा, “आज की कार्रवाई कोर्ट कमिश्नर के द्वारा पूरी की गई है। कल भी ये सर्वे जारी रहेगा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। आदर्श माहौल में आज की सर्वे पूरी हुई है।”


14 May 2022, 12:14 PM

मुंडका अग्निकांड: अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद महिला ने सुनाई आपबीती

दिल्ली के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद महिला ने कहा, “हम बैठक में बैठे थे, पता नहीं कब आग लग गई। बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं था। केवल एक ही निकास था, जहां आग लग चुकी थी। हम तीसरी मंजिल पर थे। वहां 250-300 लोग थे।”

14 May 2022, 12:06 PM

मुंडका अग्निकांड: 27 में से 25 शवों की अब तक शिनाख्त नहीं हुई, लिए जाएंगे डीएनए सैंपल


14 May 2022, 11:54 AM

मुंडका अग्निकांड में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा, दमकल विभाग ने कहा, 29-30 हो सकती है कुल मृतकों की संख्या

दिल्ली फायर सर्विसेज के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, “हमने कुल 30 फायर टेंडर को भेजा और काम में 125 लोगों को लगाया। हमें रात को 27 शव मिले, कुछ शवों के हिस्से सुबह मिले हैं, जिससे लगता है कि ये 2-3 शव और होंगे। कुल मृतकों की संख्या 29-30 हो सकती है।”

उन्होंने कहा “इस इमारत का फायर एनओसी नहीं था और आग बुझाने का कोई उपकरण भी नहीं था। इमारत में प्लास्टिक का सामान और CCTV आदि था, इसलिए आग एक मंजिल से दूसरी पर फैली। हमारा रेस्क्यू ऑपरेशन अब पूरा हो चुका है, अब इसमें और शव मिलने की संभावना नहीं है।”

14 May 2022, 11:28 AM

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास घटनास्थल पर पहुंचे

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास घटनास्थल पर पहुंचे, जहां कल शाम को एक इमारत में आग लग गई थी। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। दुर्घटना में अभी तक 27 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।


14 May 2022, 11:26 AM

मुंडका अग्निकांड: DNA के सैंपल्स के अलावा शवों के पहचान का कोई रास्ता नहीं- एमसीडी 

मुंडका अग्निकांड पर एमसीडी के धर्मेंद्र कुमार ने कहा, “जिन लोगों को हल्की चोटें आई थी, उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। जो 27 मृतक थे, उन्हें संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया। उनके परिजनों से हम संपर्क कर रहे हैं क्योंकि DNA के सैंपल्स के अलावा पहचान का कोई रास्ता नहीं है।”

उन्होंने कहा, “यहां 70-80 लोग काम करते थे। रेस्क्यू भी किया गया है। जिम्मेदारी जांच के बाद तय होगी। इस बारे में हम कयास नहीं लगा सकते। अभी हमारी प्राथमिकता है कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया जाए।”

14 May 2022, 11:11 AM

दिल्ली के मुंडका अग्निकांड में NDRF की तलाशी अभियान जारी, 29 लोग लापता, अब तक 27 लोगों की मौत

दिल्ली के मुंडका में कल लगी आग में लापता लोगों की संख्या 29 हो गई है। इनमें 24 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं। घटनास्थल पर मौजूद एनडीआरएफ की टीम तलाशी अभियान में जुटी हुई है। लापता लोगों की तलाश जारी है। अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है।


14 May 2022, 10:24 AM

कांग्रेस के चिंतन शिवर का दूसरा दिन: चिदंबरम बोले- अर्थव्यवस्था की हालत चिंताजनक, विकास की धीमी दर ही मोदी सरकार की पहचान

उदयपुर में कांग्रेस के चिंतन शिविर का आज दूसरा दिन है। प्रेस को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने दिल्ली के मुंडगा अग्निकांड पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अग्निकांड में 27 लोग मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हादसे पर शोक व्यक्त करती है।

इकोनॉमी कमेटी के संयोजक पी चिदंबरम ने कहा कि अपने 9 साथियों के साथ मैं अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर चर्चा की। हम जो मुख्य नतीजे पर पहुंचे हैं वह यह है कि देश की अर्थव्यवस्था पर खास ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा, “देश में अर्थव्यवस्था की जो स्थिति है वो काफी चिंताजनक है। पिछले 8 वर्षों से विकास की धीमी दर ही वर्तमान सरकार की पहचान रही है। 2022-23 में विकास दर का अनुमान भी पिछले 5 महीनों में केवल कम होती गया है। महंगाई ऐसे स्तर पर पहुंच गई है, जो स्वीकार्य नहीं है। डब्लूपीआई महंगाई दर 14.55 फीसदी रही है। वहीं, सीपीआई महंगाई दर 7.79 फीदसी रही।”

चिदंबरम ने कहा, “सरकार की गलत नीतियों की वजह से महंगाई बढ़ रही है। खास तौर पर पेट्रोल और डीजल पर भारी टैक्स, हाई जीएसटी टैक्स लगाने की वजह से ऐसा हो रहा है। नौकरियों की बुरी हालत कभी भी ऐसी नहीं रही है जो आज है। एलएफीआर रेट 40.8 फीसदी दर्ज की गई है। बेरोजगारी दर 7.83 फीसदी र्दज किया गया।”

पूर्व वित्त मंत्री ने कहा, “बाहरी स्थिति ने अर्थव्यवस्था पर दबाव डाला। मोदी सरकार इन चुनौती से निपटने में पूरी तरह से नाकाम रही है। पिछले 7 महीनों में 22 अरब अमेरिकी डॉलर देश से बाहर गए। विदेशी मुद्रा भंडार में 36 अरब डॉलर की कमी आई है। विनिमय दर 77.48 रुपये प्रति डॉलर पर अब तक के उच्चतम स्तर पर है।”

14 May 2022, 10:22 AM

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,858 नए मामले सामने आए, 11 मरीजों की मौत

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,858 नए मामले सामने आए, 3,355 रिकवरी और 11 मौतें भी दर्ज हुई हैं। कुल सक्रिय मामले 18,096 हैं। दैनिक पॉजिटिविटी रेट (0.59%) है।


14 May 2022, 10:19 AM

चार धाम यात्रा शुरू होने के बाद से 12 दिनों में अब तक बद्रीनाथ के 31 तीर्थयात्रियों और एक स्थानीय निवासी की मौत

14 May 2022, 9:40 AM

केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया  


14 May 2022, 9:37 AM

मुंडका अग्निकांड: घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, डीसीपी आउटर जिला समीर शर्मा ने दिया ताजा अपडेट

डीसीपी आउटर जिला समीर शर्मा ने कहा, “दिल्ली की मुंडका आग के बाद से रेस्क्यू मिशन जारी है। एनडीआरएफ जांच कर रहा है कि कहीं और शव तो नहीं हैं। अब तक 27 शव बरामद किए जा चुके हैं, उनमें से 25 की पहचान नहीं हो पाई है। दो की पहचान की जानी बाकी है। फोरेंसिक टीम डीएनए सैंपल की जांच करेगी। 27-28 गुमशुदगी की शिकायतें आ चुकी हैं।”

14 May 2022, 9:29 AM

मुंडका अग्निकांड: घटनास्थल पर अभी भी अपनों की तलाश कर रहे हैं लोग 

दिल्ली के मुंडका में आग के बाद से 3 मंजिला इमारत में एनडीआरएफ का तलाशी अभियान जारी है। अब तक 27 शव बरामद किए जा चुके हैं। घटनास्थल पर मौजूद इस्माइल नाम के एक शख्स ने कहा कि मैं अपनी बहन को ढूंढ रहा हूं। मुझे वह नहीं मिल रही।

विजय नाम के एक व्यक्ति ने कहा, "मेरी पत्नी गायब है। वह वहां सेल्स मैनेजर के रूप में काम करती थी। मैंने कल शाम 4.10 बजे उससे आखिरी बार बात की थी। मैंने उसे फिर से फोन किया, फोन बज रहा है लेकिन कोई भी कॉल रिसीव नहीं कर रहा है।"

एक महिला अंजू ने कहा, "मेरी भतीजी गायब है। वह पिछले 3 साल से वहां काम कर रही थी।"


14 May 2022, 8:48 AM

न्यूजीलैंड की पीएम जैसिंडा अर्डर्न कोरोना संक्रमित पाई गईं

14 May 2022, 8:45 AM

मुंडका अग्निकांड: लगभग 4-5 घंटे में सर्च का काम पूरा हो जाएगा- NDRF

एनडीआरएफ के असिस्टेंट कमांडेंट विकाश सैनी ने कहा, “हमारी टीम रात 11:30 बजे के आसपास घटनास्थल पर पहुंच गई थी। पहले यहां सर्च अभियान में काफी समस्या हो रही थी। आग पर काबू पा लिया गया था। लेकिन दीवारों और छत से जो पानी टपक रहा था वो काफी गर्म था, अब सर्च करने में कोई समस्या नहीं आ रही है।”

उन्होंने कहा, “सतह पर तो हमने तीनों फ्लोर पर सर्च कर लिया है, लेकिन पूरी तरह से दूसरी मंजिल पर एक साइड से सर्च की कार्रवाई जारी है। दूसरी मंजिल पर हमें बॉडी के छोटे-छोटे 7-8 हिस्से मिले हैं। लगभग 4-5 घंटे में सर्च का काम पूरा हो जाएगा।”


14 May 2022, 8:29 AM

मध्य प्रदेश के गुना में शिकारियों ने 3 पुलिस कर्मियों की गोली मारकर हत्या की

मध्य प्रदेश के गुना के आरोन थाना क्षेत्र के जंगल में शिकारियों ने पुलिस कर्मियों पर हमला किया। शिकारियों ने 3 पुलिस कर्मियों, आरोन थाने के एसआई, हेड कांस्टेबल और आरक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। यह जानकारी गुन के पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने दी है।

14 May 2022, 8:27 AM

दिल्ली सिविल डिफेंस के सुनील कुमार ने मुंडका आग घटना पर बयान

दिल्ली सिविल डिफेंस के सुनील कुमार ने मुंडका आग घटना पर कहा कि हमारी जानकारी के मुताबिक, अभी तक 28 लोग गायब हैं, जिसमें 5 पुरुष और 23 महिलाएं हैं। हम गायब लोगों की पूरी जानकारी ले रहे हैं। हमने लोगों को हेल्पलाइन नंबर दिया है। कोई भी जानकारी आने पर उनको तत्काल सूचित किया जाएगा।


14 May 2022, 8:25 AM

जम्मू-कश्मीर: अर्निया सेक्टर में सीमा के पास सुबह ड्रोन देखा गया, BSF जवानों की फायरिंग के बाद पाकिस्तान की तरफ लौटा

जम्मू-कश्मीर में बीएसएफ के जवानों ने आरएस पुरा के अर्निया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सुबह करीब 4:45 बजे एक ड्रोन देखा। बीएसएफ के जवानों ने 7 से 8 राउंड फायरिंग की गई और ड्रोन वापस पाकिस्तान की तरफ लौट गया।

14 May 2022, 8:21 AM

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज सुबह मुंडका आग घटना स्थल का दौरा करेंगे

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज सुबह मुंडका आग घटना स्थल का दौरा करेंगे। घटनास्थल से अब तक 27 शव बरामद किए जा चुके हैं। कई लोग अभी भी लापता हैं। मौके पर एनडीआरएफ की टीम मौजूद है। बचाव अभियान जारी है।


14 May 2022, 8:18 AM

दिल्ली के मुंडका अग्निकांड में अब तक 27 लोगों की मौत, घटनास्थल पर NDRF की टीम चला रही बचाव अभियान

दिल्ली के मुंडका इलाके में इमारत में लगी आग हादसे में अब तक 27 शव बरामद कर लिए गए हैं। मृतकों में भी महिलाओं की संख्या ज्यादा बताई जा रही है। हादसे में 12 लोग घायल हुए हैं। आग इतनी तेजी से फैली की पूरी इमारत इसकी चपेट में आई। आशंका जताई जा रही है कि अभी उस बिल्डिंग में कई और लोग फंसे हुए हैं। घटनास्थल पर NDRF की टीम बचाव अभियान चला रही है। कल शाम को एक इमारत में आग लगी थी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia