बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में पत्थर खदान ढहने से 10-15 मजदूर मलबे में दबे, बचाने की कोशिशें जारी

मिजोरम के हनहथियाल जिले में पत्थर खदान ढहने से 5 उत्खनन मशीन, एक स्टोन क्रशर और एक ड्रिलिंग मशीन के साथ 10-15 मजदूर मलबे में दब गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि बचाव के प्रयास अभी जारी हैं। अभी तक न तो किसी को बचाया गया है और न ही मशीनों को निकाला गया है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS
user

नवजीवन डेस्क

14 Nov 2022, 10:16 PM

मिजोरम में पत्थर खदान ढहने से 10-15 मजदूर मलबे में दबे, बचाने की कोशिशें जारी

मिजोरम के हनहथियाल जिले में पत्थर खदान ढहने से पांच उत्खनन मशीन, एक स्टोन क्रेशर और एक ड्रिलिंग मशीन के साथ 10-15 मजदूर मलबे में दब गए हैं। जिला उपायुक्त ने बताया कि बचाव के प्रयास अभी भी जारी हैं। अभी तक न तो किसी व्यक्ति को बचाया गया है और न ही मशीनों को निकाला गया है।

14 Nov 2022, 8:30 PM

देश भर में BJP के 237 दफ्तर बन कर तैयार, कई और इमारत निर्माणाधीन

14 Nov 2022, 8:29 PM

कर्नाटक के बीजेपी सांसद ने बस स्टैंड की इमारत को मस्जिद बताया, तोड़ने का दिया अल्टीमेटम

कर्नाटक बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा ने कहा कि बस स्टैंड में तीन गुंबद हैं, बीच में एक बड़ा और उसके बगल में 2 छोटे गुंबद हैं। वह एक मस्जिद ही है। मैंने इंजीनियरों से कहा है कि तीन-चार दिन में ढांचा गिरा दें। अगर वे नहीं करते हैं, तो मैं एक जेसीबी लूंगा और उसे तोड़ दूंगा।


14 Nov 2022, 8:26 PM

मिजोरम के हनथियाल जिले में पत्थर खदान ढहने से 15-20 मजदूरों के फंसे होने की आशंका

मिजोरम के हनथियाल जिले में एक पत्थर की खदान ढहने से 15-20 मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। घटना हनथियाल जिले के मौदढ़ इलाके में दोपहर करीब तीन बजे हुई।

14 Nov 2022, 8:08 PM

G20 शिखर सम्मेलन के लिए बाली पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी


14 Nov 2022, 7:55 PM

झारखंड की पूर्ववर्ती रघुवर सरकार के पांच मंत्रियों की संपत्ति की जांच होगी, सीएम हेमंत ने दिया आदेश

 झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्ववर्ती रघुवर दास सरकार के पांच मंत्रियों की संपत्ति में अप्रत्याशित वृद्धि के मामले में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग को पी.ई (प्रिलिमिनरी इन्क्वायरी) दर्ज करने का निर्देश दिया है। इन पूर्व मंत्रियों में नीरा यादव, रणधीर कुमार सिंह, अमर कुमार बाउरी, नीलकंठ सिंह मुंडा और लुईस मरांडी शामिल हैं। वर्ष 2020 में इन पांच तत्कालीन मंत्रियों की संपत्ति की जांच की मांग को लेकर झारखंड उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दाखिल की गयी थी। इसमें प्रार्थी पंकज कुमार यादव ने आरोप लगाया था कि बहुत कम समय में मंत्रियों की आय में अप्रत्याशित तौर पर वृद्धि हुई है। इसके प्रमाण में निर्वाचन आयोग के समक्ष उनकी संपत्ति के विवरण से संबंधित दाखिल शपथपत्र का हवाला दिया गया था। इसी संदर्भ में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर पूर्व में निगरानी विभाग ने एंटी करप्शन ब्यूरो को इसकी जांच कराने का आदेश दिया गया था।

14 Nov 2022, 7:54 PM

नोटबंदी और GST पॉलिसी नहीं ये छोटे दुकानदार को मारने के हथियार हैं : राहुल गांधी

भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के हिंगोली में कहा कि नोटबंदी और GST पॉलिसी नहीं हथियार हैं। ये छोटे दुकानदार को मारने के हथियार हैं। छोटे व्यापारी, मजदूर, किसान एक ही चीज रोजगार के बारे में बात करते हैं। हिंदुस्तान में ये एक ही मुद्दा है और कोई मुद्दा नहीं है।


14 Nov 2022, 7:45 PM

दिल्ली-एनसीआर में एक्यूआई में सुधार जारी रहने की संभावना : वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग

14 Nov 2022, 7:27 PM

व्हाइट हाउस: बिडेन, शी परमाणु युद्ध नहीं लड़ने पर सहमत, यूक्रेन पर रूसी परमाणु खतरों की निंदा की, एपी की रिपोर्ट


14 Nov 2022, 7:21 PM

कर्नाटक में दूध, दही के दाम 3 रुपये बढ़े

कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (केएमएफ) ने सोमवार की मध्यरात्रि से दूध और दही की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। दूध की कीमत प्रति लीटर 37 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये कर दी गई है, जबकि दही की कीमत अब 45 रुपये से बढ़ाकर 48 रुपये कर दी गई है।

विशेष दूध की कीमत प्रति लीटर 43 रुपये से बढ़कर 46 रुपये हो गई है, जबकि शुभम दूध की कीमत 46 रुपये और समृद्धि दूध की कीमत 51 रुपये होगी।

14 Nov 2022, 7:04 PM

पटना में कॉल सेंटर के जरिए ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 16 लोग गिरफ्तार 


14 Nov 2022, 7:02 PM

पंजाब: राज्य भर में पराली जलाना जारी

14 Nov 2022, 7:01 PM

पाकिस्तान ने मेरे साथ जो किया, उसकी मैं 'हकीकत उजागर' करूंगा : अदनान सामी

 संगीतकार अदनान सामी ने उन्हें प्रताड़ित करने के लिए पाकिस्तानी प्रशासन पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि सही समय आने पर वो इसका खुलासा करेंगे, जिससे कई लोग सदमे में आ जाएंगे। अदनान, जो 2016 से भारत के नागरिक हैं, ब्रिटेन में एक पाकिस्तानी पिता के घर पैदा हुए थे। अदनान ने पाकिस्तान की आलोचना करने में कभी कोई कसर नहीं छोड़ी। नए घटनाक्रम में उन्होंने 'हकीकत उजागर' करने का वादा किया कि प्रशासन ने उनके साथ कैसा व्यवहार किया। उन्होंने ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर के साथ एक लंबा नोट साझा किया।

नोट में लिखा है, "कई लोग मुझसे पूछते हैं कि मेरे मन में पाकिस्तान के प्रति इतनी नफरत क्यों है। कड़वा सच यह है कि मुझे पाकिस्तान के लोगों के प्रति कोई नफरत नहीं है, जो बहुत अच्छे हैं। मैं उन सभी से प्यार करता हूं जो मुझसे प्यार करते हैं।"

गायक ने कहा कि उनके साथ हुए "व्यवहार" के कारण उन्हें पाकिस्तान प्रशासन से समस्या है।


14 Nov 2022, 6:57 PM

मुंबई इंडियंस के लिए पोलार्ड को रिलीज करना मुश्किल होगा, लेकिन एक समय पर आपको कड़े फैसले लेने होंगे: हरभजन सिंह

14 Nov 2022, 6:47 PM

महरौली हत्याकांड : डीसीडब्ल्यू ने पुलिस को नोटिस जारी कर जानकारी मांगी

दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने दक्षिणी दिल्ली के महरौली इलाके में 26 वर्षीय युवती श्रद्धा मदन की हत्या के सिलसिले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर एफआईआर की कॉपी और विवरण मांगा है। गिरफ्तार आरोपी ने श्रद्धा मदन के शरीर को 35 टुकड़ों में काट दिया था। डीसीडब्ल्यू ने कहा कि उसने लड़की की जघन्य हत्या का स्वत: संज्ञान लिया है।

डीसीडब्ल्यू ने अपने नोटिस में पुलिस से पूछा है कि क्या लड़का लिव-इन पार्टनर था? उसने अकेले ही वारदात को अंजाम दिया या उसने किसी की मदद ली थी।


14 Nov 2022, 6:23 PM

लद्दाख: लेह में सर्दी के मौसम का पहला हिमपात

14 Nov 2022, 6:06 PM

एलजी ने दिल्ली वक्फ बोर्ड के पूर्व सीईओ के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की

 दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) से आईएएस अधिकारी एस.एम. अली के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने की सिफारिश की है। एक आधिकारिक सूत्र ने सोमवार को कहा कि अली ने वक्फ बोर्ड के सीईओ के रूप में इसके तत्कालीन अध्यक्ष अमानतुल्ला खान के इशारे पर दिल्ली वक्फ बोर्ड (डीडब्ल्यूबी) के अवैध प्रस्तावों को अनुमति दी थी। अली पर सीबीआई द्वारा चूक और आयोग के कृत्यों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है, जिसमें सीईओ समेत अन्य अनुबंधित कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए पारित अवैध प्रस्ताव का विरोध नहीं करना शामिल है, जो उनकी जिम्मेदारियों की घोर अवहेलना है। सूत्र ने कहा कि एलजी ने सीसीएस (सीसीए), 1965 के नियम 16 के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही की सिफारिश की है।

आईएएनएस


14 Nov 2022, 6:04 PM

खुदरा मुद्रास्‍फीति में गिरावट, सितंबर के 7.41% की तुलना में अक्‍टूबर में 6.77% दर्ज की गई

14 Nov 2022, 6:04 PM

रास्ते के विकास से जनता का विकास होता है: नितिन गडकरी

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बिहार में कहा कि रास्ते के विकास से ही जनता का विकास होता है। उन्होंने दावा करते हुए लोगों को भरोसाा दिया कि जो मैं बोलूंगा वह करके दूंगा। उन्होंने बिहार में सडक के अलावे जलमार्ग के विकास पर भी जोर दिया।

गडकरी सोमवार को बिहार के रोहतास जिले के नौहट्टा के पंडुका में सोन नदी पर बनने वाले पुल का शिलान्यास किया। इस पुल के बनने से छतीसगढ़, उत्तर प्रदेश और झारखंड के लोगों का जाना आसान हो जाएगा।


14 Nov 2022, 5:42 PM

कलकत्ता एचसी ने सौरव गांगुली पर आधारहीन जनहित याचिका दायर करने के लिए वकील पर जुर्माना लगाया

कलकत्ता उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ ने सोमवार को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष की कुर्सी से हटाने को चुनौती देने वाली आधारहीन जनहित याचिका (पीआईएल) दायर करने के लिए एक वकील पर जुर्माना लगाया है। एडवोकेट रामप्रसाद सरकार, जिन्होंने यह दावा करते हुए जनहित याचिका दायर की थी कि गांगुली को बीसीसीआई अध्यक्ष के पद से हटाना एक राजनीतिक साजिश थी, याचिका पर कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव और न्यायमूर्ति राजर्षि भारद्वाज की खंडपीठ द्वारा शुरू में 1,00,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया, हालांकि, इस संबंध में याचिकाकर्ता की अपील के बाद जुर्माने की राशि को घटाकर 25,000 रुपये कर दिया गया।

14 Nov 2022, 5:41 PM

सीएम हेमंत सोरेन राज्यपाल की कार्रवाई पर रोक की मांग लेकर हाईकोर्ट पहुंचे, याचिका दाखिल की

 झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर कर दरख्वास्त की है कि माइन्स लीज आवंटन मामले में इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के ओपिनियन पर राज्यपाल की किसी भी कार्रवाई पर रोक लगाई जाए। अधिवक्ता पीयूष चित्रेश ने बताया है कि मुख्यमंत्री की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया है कि राज्यपाल रमेश बैस ने एक मीडिया चैनल से बातचीत में कहा है कि उन्होंने माइन्स लीज मामले में चुनाव आयोग से सेकंड ओपिनियन मांगा है और उसके आधार पर आगे कार्रवाई कर सकते हैं। उन्होंने यहां तक कहा है कि राज्य में एकाध एटम बम फट सकता है। याचिका में राज्यपाल की ओर से सेकंड ओपिनियन मांगे जाने के प्रोसेस को असंवैधानिक बताया गया है।


14 Nov 2022, 5:41 PM

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आगामी आईपीएल सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स से शार्दुल ठाकुर को खरीदा

14 Nov 2022, 5:17 PM

सत्येंद्र जैन मामला: तिहाड़ जेल के सुपरिटेंडेंट अजीत कुमार को सस्पेंड किया गया 

तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन को मिल रही मसाज और दूसरी वीआईपी सुविधाओं के मामले में 7 नंबर तिहाड़ जेल के सुपरिटेंडेंट अजीत कुमार को दिल्ली सरकार के जेल विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। अजीत कुमार दानिक्स अधिकारी हैं। इनके ऊपर सत्येंद्र जैन को जेल में वीआईपी सुविधाओं का लाभ देने का आरोप था।


14 Nov 2022, 5:14 PM

जम्मू-कश्मीर के डोडा में बर्फबारी

14 Nov 2022, 5:05 PM

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का ऐलान- खेरसॉन से रूस की वापसी 'युद्ध के अंत की शुरुआत'

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि खेरसॉन से रूस की वापसी 'युद्ध के अंत की शुरुआत' है। कहा जा रहा है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने हाल में मुक्त कराये गये शहर खेरसॉन का दौरा किया है। स्थानीय मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई है।


14 Nov 2022, 4:52 PM

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, जबरन धर्मांतरण गंभीर मुद्दा, धार्मिक और राष्ट्रीय सुरक्षा प्रभावित 

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि जबरन धर्मांतरण बहुत गंभीर मुद्दा, यह राष्ट्र की सुरक्षा और धर्म की स्वतंत्रता को प्रभावित करता है।

14 Nov 2022, 4:52 PM

नेताजी (मुलायम सिंह यादव) की कमी हमेशा रहेगी: मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव


14 Nov 2022, 4:22 PM

दिल्ली दंगा: पूर्व आप पार्षद के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद मोहम्मद ताहिर हुसैन द्वारा दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर विचार करने से मना कर दिया। जिसमें 2020 के दिल्ली दंगों के संबंध में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर में कार्यवाही पर रोक लगाने से इनकार कर दिया गया था।

14 Nov 2022, 3:43 PM

इंडोनेशिया: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बाली में G20 शिखर सम्मेलन से पहले मुलाकात की


14 Nov 2022, 3:32 PM

उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, पहाड़ो में बर्फबारी, मैदान में बूंदाबांदी

उत्तराखंड में मौसम करवट बदलने लगा है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते प्रदेश में वर्षा बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। पहाड़ों में बादल मंडराने से ठिठुरन बढ़ गई है।

14 Nov 2022, 2:49 PM

इंडोनेशिया : जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने बाली गए रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया


14 Nov 2022, 2:21 PM

मैनपूरी उपचुनाव: आखिलेश यादव बोले- पूरी उम्मीद है कि मैनपुरी की जनता का आर्शीवाद सपा के साथ रहेगा

14 Nov 2022, 2:18 PM

दिल्ली: लिव-इन पार्टनर की हत्या करने वाले अफताब को 5 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया


14 Nov 2022, 2:14 PM

उपचुनावः डिंपल यादव ने मैनपुरी लोकसभा सीट से दाखिल किया नामांकन पत्र, अखिलेश यादव भी रहे मौजूद

14 Nov 2022, 2:07 PM

UP: डिंपल यादव पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के साथ मैनपुरी उपचुनाव के लिए नामांकन भरने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचीं 


14 Nov 2022, 1:27 PM

असम: तिनसुकिया में भारतीय सेना, असम पुलिस और संदिग्ध आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी

14 Nov 2022, 1:26 PM

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के ईदगाह बाजार में एक सूती कपड़े के गोदाम में आग लगी 


14 Nov 2022, 12:39 PM

सस्ती हुईं जरूरत की वस्तुएं, अक्टूबर में 8.39 फीसदी रही थोक महंगाई दर

14 Nov 2022, 12:35 PM

ज्ञानवापी मामला, प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट मामले की सुनवाई टली, SC ने केंद्र से जवाब दाखिल करने को कहा

ज्ञानवापी से जुड़े प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट मामले की सुनवाई आज टल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने 12 दिसंबर तक केंन्द्र को जवाब दाखिल करने को कहा। अब जनवरी के पहले सप्ताह मे इस मामले की सुनवाई होगी।


14 Nov 2022, 12:33 PM

नागालैंड के पूर्व सीएम एससी जमीर ने निधन की अफवाहों को किया खारिज, बोले- 'मेरा स्वास्थ्य काफी अच्छा है'

पांच बार नागालैंड के मुख्यमंत्री रह चुके 91 वर्षीय एस.सी. जमीर ने अपनी बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति और मृत्यु के बारे में उड़ती हुई अफवाह को खारिज कर दिया है।

14 Nov 2022, 11:26 AM

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी 


14 Nov 2022, 11:25 AM

अगर आप (बीजेपी इतिहास को तोड़ोगे तो आप खुद कैसा इतिहास बनाओगे? आने वाली पीढ़ियां आपको कैस याद रखेगी?: गहलोत 

14 Nov 2022, 10:45 AM

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में आज बर्फबारी हुई


14 Nov 2022, 10:14 AM

प्रधानमंत्री मोदी ने देश के पहले पीएम को किया नमन

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर याद करते हुए उन्हें नमन किया है। पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र के लिए किए गए उनके योगदान को भी याद किया।

14 Nov 2022, 9:53 AM

इंडोनेशिया दौरे को लेकर पीएम मोदी का बयान, कहा- कई नेताओं से होगी द्विपक्षीय बातचीत


14 Nov 2022, 9:15 AM

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर राज्य स्तरीय बाल अधिकार सप्ताह का शुभारंभ किया

14 Nov 2022, 9:05 AM

जवाहर लाल नेहरू की जयंती: कांग्रेस अध्यक्ष और सोनिया गांधी ने उन्हें शांतिवन में श्रद्धांजलि अर्पित की

दिल्ली: भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी ने उन्हें शांतिवन में श्रद्धांजलि अर्पित की


14 Nov 2022, 9:01 AM

दिल्ली: राजधानी में एयर क्वालिटी बहुत खराब होने की वजह से धुंध है, तस्वीरें जहांगीरपुरी क्षेत्र की

14 Nov 2022, 8:04 AM

दिल्ली में AQI 309 (बहुत खराब) श्रेणी में है


14 Nov 2022, 8:04 AM

महाराष्ट्र: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ हिंगोली ज़िले से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की।

14 Nov 2022, 8:03 AM

पंजाब के मोगा में बवाल, कॉलेज में पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच के दौरान दो गुटों में झड़प, चले ईंट-पत्थर

पंजाब में इंग्लैंड-पाकिस्तान टी20 क्रिकेट मैच को लेकर मोगा में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। लाला लाजपत राय कॉलेज में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों एक दूसरे पर पथराव करते नजर आए। बताया जा रहा है कि कॉलेज के हॉस्टल में 60-70 छात्र इकट्ठे बैठकर फाइनल मैच देख रहे थे। इंग्लैंड के जीतते ही यहां कश्मीर के छात्रों ने पाकिस्तान समर्थित और भारत विरोधी नारे लगाए।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia