बड़ी खबर LIVE: राजधानी दिल्ली में कोरोना से 3 मौत, बीते 24 घंटे में मिले 600 से ज्यादा नए केस

राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस एक बार फिर डराने लगा है। बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना से 3 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि इस दौरान 613 नए संक्रमित मिले हैं। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दिल्ली में संक्रमण की पॉजिटिविटी रेट 2.74 फीसदी हो गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

15 May 2022, 11:27 PM

राजधानी दिल्ली में कोरोना से 3 मौत, बीते 24 घंटे में मिले 600 से ज्यादा नए केस

राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस एक बार फिर डराने लगा है। बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना से 3 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि इस दौरान 613 नए संक्रमित मिले हैं। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दिल्ली में संक्रमण की पॉजिटिविटी रेट 2.74 फीसदी हो गई है।

15 May 2022, 11:03 PM

उत्तराखंड में बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए तीमन किलोमीटर लंबी कतार लगी

15 May 2022, 11:01 PM

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 613 नए केस मिले, 3 लोगों की हुई मौत


15 May 2022, 10:56 PM

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने UAE के राष्ट्रपति महामहिम शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर शोक व्यक्त किया

15 May 2022, 9:50 PM

कोलकाता में अपने फ्लैट में पंखे से लटकी पाई गईं बंगाली अभिनेत्री पल्लवी डे, पुलिस जांच में जुटी

बंगाली अभिनेत्री पल्लवी डे कोलकाता में अपने फ्लैट में पंखे से लटकी पाई गई हैं। शव को कानूनी प्रक्रिया के लिए एमआर बांगुर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला और शरीर पर भी चोट का कोई बाहरी निशान नहीं मिला।


15 May 2022, 9:47 PM

देखें असम में बाढ़ का रौद्र रूप, तामुलपुर जिले में बोरोलिया नदी की धारा में बहा बंबू ब्रिज

15 May 2022, 9:46 PM

शोपियां में मुठभेड़ के दौरान नागरिक की मौत की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश


15 May 2022, 9:45 PM

देवेंद्र फडणवीस के बीगड़े बोल, कहा- कुत्ता भी नहीं करेगा पेशाब औरंगजेब की पहचान पर, भगवा जो लहराएगा हिंदुस्तान पर 

15 May 2022, 7:36 PM

अरविंद केजरीवाल ने केरल में ट्वेंटी 20 पार्टी के साथ गठबंधन की घोषणा की


15 May 2022, 7:34 PM

NHRC ने मुंडका में आग की घटना और अधिकारियों की लापरवाही पर गंभीर चिंता व्यक्त की, दिल्ली सरकार से दो हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

15 May 2022, 7:33 PM

बीपीएससी पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने चार और लोगों को गिरफ्तार किया


15 May 2022, 7:32 PM

दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर, अधिकतम तापमान 49 डिग्री के पार पहुंचा, आज मुंगेशपुर में 49.2 डिग्री हुआ रिकॉर्ड

15 May 2022, 5:59 PM

दिल्ली सीएम केजरीवाल ने केरल में फूड सेक्युरिटी मॉल का दौरा किया, मंहगाई के दौर में लोगों को राहत देने वाला बताया


15 May 2022, 5:35 PM

केंद्र सरकार ने गेहूं खरीद सीजन को 31 मई 2022 तक बढ़ाया

15 May 2022, 5:34 PM

दिल्ली में चल रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान पर केजरीवाल कल आप के सभी विधायकों के साथ बैठक करेंगे


15 May 2022, 5:31 PM

वायु सेना ने दीमा हसाओ जिले के डिटोकचेरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में फंसे लोगों को एयरलिफ्ट कर निकाला

15 May 2022, 5:28 PM

पाक पीएम शहबाज शरीफ ने पेशावर में सिख नागरिकों की हत्या की निंदा की, उच्च स्तरीय जांच के दिए आदेश

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर में सिख नागरिकों की हत्या की निंदा की है। पीएम शरीफ ने ट्वीट किया, "तथ्यों का पता लगाने के लिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। हत्यारों को गिरफ्तार किया जाएगा और कड़ी सजा दी जाएगी। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।"


15 May 2022, 4:41 PM

2 अक्टूबर से कन्याकुमारी से कश्मीर भारत जोड़ो यात्रा शुरू करेगी कांग्रेस, चिंतन शिविर में सोनिया गांधी का ऐलान

राजस्थान के उदयपुर में नव संकल्प शिविर में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि हम 2 अक्टूबर गांधी जयंती से 'राष्ट्रीय कन्याकुमारी से कश्मीर भारत जोड़ो यात्रा' शुरू करेंगे। इसमें युवाओं के साथ हम सभी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि हमें मेरे जैसे वरिष्ठों को आसानी से बिना थके भाग लेने के लिए समायोजित करने का एक तरीका खोजना होगा। हम जीतेंगे, यही हमारा संकल्प है, यही हमारा नव संकल्प है।

15 May 2022, 4:30 PM

राहुल गांधी ने 'एक परिवार-एक टिकट' विचार का किया समर्थन, कहा-   

राजस्थान के उदयपुर में नव संकल्प शिविर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि "हमें इस विचार को सुनिश्चित करना चाहिए कि प्रति परिवार एक व्यक्ति को चुनाव लड़ने के लिए टिकट मिले। यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हम अपने संगठन में शामिल परिवार के सदस्यों की संख्या को सीमित करें, और उन्हें काम करने दें, विकसित करें और फिर उन्हें संगठन में शामिल होने दें। लेकिन हमारे पास ऐसी स्थिति नहीं है, जहां एक परिवार के 5-7 सदस्य संगठन में हों।


15 May 2022, 3:19 PM

उदयपुर में कांग्रेस के चिंतन शिविर का आखिरी दिन, राहुल गांधी शिविर को कर रहे हैं संबोधित

राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस के चिंतन शिविर का आज आखिरी दिन। कुछ देर पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष सेनिया गांधी की अध्यक्षता में CWC की बैठक खत्म हुई है। बैठक खत्म होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी शिविर को संबोधित कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि आज देश के युवाओं को रोजगार नहीं मिल सकता है। नरेंद्र मोदी जी ने दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात की। बेरोजगारी आज से ज्यादा कभी भी नहीं रहा है। ये उनके आंकड़े हैं, हमारे आंकड़े नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि जो रोजगार पैदा करती है उस रीढ़ की हड्डी को नरेंद्र मोदी जी ने, बीजेपी ने और उनकी विचारधारा ने तोड़ दिया है। नोटबंदी, जीएसटी यह लागू करके, पूरा फायदा दो से तीन उद्योगपतियों को देकर सरकार ने देश के युवाओं की भविष्य को नष्ट कर दिया है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, “आने वाले समय में आपको देखने को मिलेगा कि देश का युवा को रोजगार नहीं मिल पाएगा। एक तरफ बेरोजगारी और दूसरी तरफ महंगाई। यूक्रेन में युद्ध हो रहा है। ऐसे में आने वाले समय में महंगाई जबरदस्त तरकी से बढ़ेगी। इसके लिए जिम्मेदार कौन है? कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार नहीं है। इसके लिए कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार नहीं है। बीजेपी जिम्मेदार है, सरकार जिम्मेदार है।”

कांग्रेस नेता ने कहा, “ हमारी भी एक जिम्मेदारी है। जो विचारधारा की लड़ाई है उसको लड़ने की है। जनता के साथ खड़े होने की है। हमारी शिकायत है कि हमारी पूरी की पूरी बातचीत, हमारी पूरी आंतरिक मामले में होती है। कौन सी पोस्ट किसे मिल रही है, हमारा फोकस आंतरिक रहता है। आज के समय में आंतरिक फोकस से हमारा काम नहीं होने वाला है। हमें जनता की ओर ध्यान देना पड़ेगा। जनता के पास हमे जाना पड़ेगा। सिर्फ हमारे लिए नहीं। देश के लिए। प्रेस में पूरा डिस्कशन। कांग्रेस पार्टी की पोजिशन के बारे में होता है।“

उन्होंने कहा कि हमें बिना सोचे जनता के बीच जाकर बैठ जाना चाहिए जो उनकी समस्या है उसे समझना चाहिए, हमारा जनता के साथ जो कनेक्शन था उस कनेक्शन को फिर से बनाना पड़ेगा। जनता जानती है कि कांग्रेस पार्टी ही देश को आगे ले जा सकती है।

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने निर्णय लिया है कि अक्टूबर महीने में पूरी कांग्रेस पार्टी जनता के बीच जाएगी और यात्रा करेगी। जनता के साथ जो रिश्ता कांग्रेस का था उसे फिर से पूरा करेगी। ये शॉर्टकट से नहीं होने वाला है और ये काम पसीना बहाकर ही किया जा सकता है।”

शिविर को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “जो आरएसएस और बीजेपी की विचारधारा है, जो देश के सामने एक खतरा है, मेरी लड़ाई उस विचारधारा है। जो नफरत ये लोग फैलाते हैं, हिंसा फैलाते हैं। इसके खिलाफ मैं लड़ता हूं और मैं लड़ना चाहता हूं। ये मेरे लिए मेरी जिंदगी की लड़ाई है। मैं इस बात को मानने को तैयार नहीं हूं कि हमारे प्यारे देश में इतनी नफरत, इतना क्रोध फैल सकती है। हमारे खिलाफ बड़ी शक्तियां हैं। आरएसए, बीजेपी का संगठन, आजकल हिंदुस्तान के सारे संस्थान। ये आप मत सोचिए कि हम एक राजनीति पार्टी से लड़ रहे हैं। हम राजनीतिक पार्टी से नहीं लड़ रहे हैं। राजनीतिक पार्टी सिर्फ एक भाग है। हम हिंदुस्ताने के हर संस्थान से लड़ रहे हैं। हम हिदुस्तान के सबसे बड़े क्रोनी कैपिटलिस्ट से लड़ रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “मैं कांग्रेस के हर नेता और कार्यकर्ता से यह कहना चाहता हूं कि आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि यह देश सच्चाई को मानता है। ये देश सच्चाई का देश है। देश को बात समझ आ रही है। यह देश देख रहा है। देश की हालत क्या है, देश को समझ आ रही है। मैं जिंदगीभर आपके साथ खड़ा हूं और इस लड़ाई को आपके साथ मैं लड़ने जा रहा हूं।”

15 May 2022, 3:18 PM

उदयपुर में कांग्रेस के चिंतन शिविर का आखिरी दिन, राहुल गांधी शिविर को कर रहे हैं संबोधित


15 May 2022, 2:54 PM

उदयपुर में कांग्रेस के चिंतन शिविर का आखिरी दिन, राहुल गांधी कर रहे हैं संबोधित'असम में बाढ़ और बारिश से रेल लाइन क्षतिग्रस्त, 26 जगहों पर पानी भरा'

सब्यसाची, CPRO, नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे ने कहा, “बाढ़ और बारिश से असम में रेल लाइन क्षतिग्रस्त हुए हैं। 26 जगहों पर पानी भर गया है या फिर पटरी के नीचे से मिट्टी कट गई है। भारी बारिश का अलर्ट मिलने पर हमने सभी ट्रेन को नियंत्रण में लिया था। अभी 2 ट्रेनें फंसी हैं जिसमें यात्रियों का बचाव कार्य चल रहा है।”

15 May 2022, 2:38 PM

असम: दीमा हसाओ जिले के न्यू हाफलोंग रेलवे स्टेशन पर लगातार बारिश और बाढ़ के चलेत ट्रेन सेवा प्रभावित, यात्री फंसे

असम के दीमा हसाओ जिले के न्यू हाफलोंग रेलवे स्टेशन पर लगातार बारिश और बाढ़ की स्थिति के कारण ट्रेन सेवा प्रभावित होने से यात्री फंस गए हैं।


15 May 2022, 2:36 PM

यूएई के राष्ट्रपति के निधन की वजह से स्थगित हुआ IIFA 2022

15 May 2022, 2:34 PM

मुंडका अग्निकांड: दिल्ली पुलिस ने कहा, 27 शव मिले, उनमें से 8 की पहचान हुई

मुंडका में आग लगने की घटना पर DCP (आउटर) समीर शर्मा ने कहा, “27 शव मिले हैं, उनमें से 8 की पहचान हो गई है, जिनके पोस्टमार्टम भी कल हो गए हैं। बाकी की DNA सैंपल्स से पहचान होगी। हमें कुल 27 ही लोगों के गायब होने की सूचना मिली है।”


15 May 2022, 2:04 PM

कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी की अध्यक्षता में राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक

कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी की अध्यक्षता में राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक जारी है। 'नव संकल्प चिंतन शिविर' में राष्ट्र हित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और पार्टी में संगठनात्मक बदलाव पर विस्तृत चर्चा हो रही है।

15 May 2022, 1:56 PM

मौसम विभाग ने केरल में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की 


15 May 2022, 1:55 PM

श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट के बीच कोलंबो में होटल और रेस्टोरेंट में पसरा सन्नाटा

15 May 2022, 1:49 PM

ज्ञानवापी का 80 फीसदी सर्वे हुआ पूरा, हिंदू पक्ष के वकील बोले- कल भी होगा सर्वे

ज्ञानवापी का दूसरे दिन सर्वे करने पहुंचे इस मामले में हिंदू पक्ष के अधिवक्ता सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि कल भी सर्वे होगा। उन्होंने कहा कि लग रहा है कि कल सर्वे पूरा हो जाएगा। लगभग 80 फीसदी काम पूरा हो गया है।


15 May 2022, 1:27 PM

राजीव कुमार ने दिल्ली के निर्वाचन सदन में भारत के 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यभार ग्रहण किया 

15 May 2022, 12:11 PM

महाराष्ट्र: ठाणे कोर्ट ने मराठी अभिनेता केतकी चितले को 18 मई तक पुलिस हिरासत में भेजा 

महाराष्ट्र के ठाणे कोर्ट ने मराठी अभिनेता केतकी चितले को 18 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। मराठी अभिनेत्री केतकी चितले को राकांपा प्रमुख शरद पवार के खिलाफ फेसबुक पर एक अपमानजनक पोस्ट साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।


15 May 2022, 11:49 AM

कांग्रेस चिंतन शिविर: समन्वय पैनल के संयोजकों ने चिंतन शिविर' के अंतिम दिन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपनी रिपोर्ट सौंपी

उदयपुर: समन्वय पैनल के संयोजकों ने आज पार्टी के 'नव संकल्प चिंतन शिविर' के अंतिम दिन कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपनी रिपोर्ट सौंपी

15 May 2022, 11:29 AM

मध्य प्रदेश: गुना में पुलिस कर्मियों की हत्या करने वाले 2 शिकारियों को पुलिस ने मार गिराया, अन्य को पकड़ने के लिए तलाशी जारी


15 May 2022, 11:02 AM

तमिलनाडु: कल रात तिरुनेलवेली ज़िले के पोन्नाकुडी के पास एक खदान में विशाल पत्थर के गिरने के बाद 2 लोगों को रेस्क्यू किया गया 

तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले के पोन्नाकुडी के पास कल रात एक खदान में विशाल पत्थर के गिरने के बाद 2 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है, 4 लोगों अभी भी फंसे हुए हैं। बचाव अभियान के लिए अरक्कोनम से NDRF की टीमों को बुलाया गया है।

15 May 2022, 10:47 AM

हिमाचल प्रदेश: सर्दियों के दौरान रोके जाने के बाद लाहौल और स्पीति जिले के केलांग से लद्दाख के लेह तक बस सेवा फिर से शुरू


15 May 2022, 10:32 AM

दिल्ली के नरेला में कल रात प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया

दिल्ली के नरेला में कल रात प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। दमकल विभाग ने बताया, “रात 9:10 बजे हमें सूचना मिली, घटनास्थल पर दमकल की 20 गाड़ियां भेजी गई। आग पर पूरी तरह काबू पा लिया है। किसी के हताहत होने या चोट लगने की सूचना नहीं है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, पुष्टि जांच के बाद ही होगी।”

15 May 2022, 10:24 AM

आगरा: पर्यटकों की सुविधा के लिए ताजमहल में टिकट खिड़की खुलने का समय सुबह 6 बजे किया गया

आगरा में पर्यटकों की सुविधा के लिए ताजमहल में टिकट खिड़की खुलने का समय सुबह 6 बजे कर दिया गया है। डॉ. राजकुमार पटेल, अधीक्षण एएसआई आगरा ने बताया, "पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है इसलिए टिकट खिड़की को सुबह 6 बजे से खोल दिया है। हमारे दूसरे स्मारकों में टिकट खिड़की 10 बजे खोल रहे हैं।"


15 May 2022, 9:45 AM

उत्तर प्रदेश: राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'जनता दर्शन' में लोगों की समस्याएं सुनीं    

15 May 2022, 9:34 AM

देश में 24 घंटे में कोरोना के 2,487 नए केस आए सामने 


15 May 2022, 9:11 AM

मध्य प्रदेश: गुना में 3 पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या के मामले में शिकारियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा

मध्य प्रदेश के गुना में 3 पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या के मामले में शिकारियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। एएसआई राघवेंद्र शर्मा ने बताया, "बारीकी से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।"

15 May 2022, 9:04 AM

ज्ञानवापी मस्जिद का दूसरे दिन सर्वे शुरू

ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे पर वाराणसी के पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश ने कहा, “आज दूसरे दिन कमीशन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कमीशन के सभी सदस्य अंदर जा चुके हैं और प्रकिया शुरू हो गई है। सुरक्षा आज बढ़ाई गई है और लोगों को दर्शन में कोई असुविधा ना हो इसके लिए भी विशेष ध्यान दिया गया है।”


15 May 2022, 8:40 AM

असम के दीमा हसाओ जिले के हाफलोंग इलाके में मूसलाधार बारिश से सड़क का एक हिस्सा बहा  

15 May 2022, 8:25 AM

वाराणसी: कोर्ट द्वारा नियुक्त कमेटी आज दूसरे दिन ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे करेगी 


15 May 2022, 8:16 AM

उदयपुर में कांग्रेस के चिंतन शिवरि का तीसरा और आखिरी दिन

15 May 2022, 8:14 AM

असम: लगातार हो रही बारिश के बाद दीमा हसाओ के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात


15 May 2022, 8:07 AM

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स की कार हादसे में मौत

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का निधन हो गया है। एंड्रयू साइमंड्स की शनिवार रात टाउन्सविले में एक कार दुर्घटना में जान चली गई। उन्हें बचाने की काफी कोशिश की गई, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने बताया कि हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं थीं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia