बड़ी खबर LIVE: नेपाल विमान हादसे में एक और यात्री का शव मिला, क्रैश साइट से अब तक 70 लाश बरामद, 2 अभी भी लापता

नेपाल पुलिस ने बताया कि विमान दुर्घटना के बाद लापता एक अन्य यात्री का शव आज देर शाम बरामद हो गया है। अब लापता यात्रियों की संख्या दो हो गई है। नेपाल विमान दुर्घटना स्थल से कुल 70 शव बरामद किए गए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

16 Jan 2023, 10:55 PM

हरियाणा में सिरसा के कालांवाली इलाके में हुई फायरिंग की घटना में दो की मौत, दो घायल

हरियाणा के सिरसा के एसपी अर्पित जैन ने बताया कि सिरसा जिले के कालांवाली क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में 2 लोगों की मौत और 2 घायल हुए हैं। अपराधियों की गिरफ्तारी शीघ्र ही किया जाएगा। पुरानी रंजिश का मामला लग रहा है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, आगे की जांच की जा रही है।

16 Jan 2023, 10:52 PM

हैदराबाद में एक ही परिवार के चार सदस्य अपने आवास पर मृत पाए गए, आत्महत्या का संदेह

16 Jan 2023, 9:37 PM

नेपाल विमान दुर्घटना के बाद लापता एक और यात्री का शव बरामद, क्रैश साइट से अब तक 70 शव बरामद, दो अभी भी लापता

नेपाल पुलिस ने बताया कि विमान दुर्घटना के बाद लापता एक अन्य यात्री का शव आज देर शाम बरामद हो गया है। अब लापता यात्रियों की संख्या दो हो गई है। नेपाल विमान दुर्घटना स्थल से कुल 70 शव बरामद किए गए हैं।


16 Jan 2023, 9:34 PM

ऋषभ पंत ने दुर्घटना के बाद मदद करने वाले रजत कुमार और निशु कुमार का जताया आभार, कहा- जिंदगी भर रहूंगा कर्जदार

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत ने 30 दिसंबर 2022 को उत्तराखंड के रुड़की के पास दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर हुई दुर्घटना के बाद उनकी मदद करने वाले रजत कुमार और निशु कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस मदद के लिए मैं जिंदगी भर ऋणी रहूंगा।

16 Jan 2023, 9:16 PM

इनकम टैक्स ने कर्नाटक कांग्रेस के किसान सेल के समन्वयक एसएन अकमल के घर-ऑफिस पर मारा छापा


16 Jan 2023, 9:15 PM

केरल में सार्वजनिक स्थानों, समारोहों, ऑफिस और वाहनों में लोगों को मास्क का उपयोग करने का आदेश 

16 Jan 2023, 9:13 PM

एयर इंडिया करीब 500 जेट का ऑर्डर देगी


16 Jan 2023, 8:17 PM

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के एक भी केस नहीं

16 Jan 2023, 8:00 PM

हिमाचल प्रदेश: ऊना जिले में अवैध खनन के आरोप में 6 लोग गिरफ्तार


16 Jan 2023, 7:35 PM

हरियाणा : सोनीपत हत्याकांड का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

हरियाणा के सोनीपत में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। साउथ वेस्ट दिल्ली के डीसीपी मनोज सी ने बताया कि आरोपी की पहचान 40 वर्षीय विवेक टोकस उर्फ बबलू के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में गश्त के दौरान कड़ी निगरानी रखने के लिए कहा गया था।

16 Jan 2023, 7:22 PM

राहुल गांधी बोले- दिल्ली को ना दिया जाए पंजाब का रिमोट कंट्रोल, सीएम मान को स्वतंत्र रूप से करना चाहिए काम


16 Jan 2023, 7:06 PM

नफरत, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ लड़ाई है भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि, महंगाई की चोट किसान और मजदूर को लगती है, बेरोजगारी की चोट हिंदुस्तान के अरबपतियों के बच्चों को नहीं लगती बल्कि आम लोगों के बच्चों को लगती है इसलिए हमने बेरोजगारी, महंगाई और नफरत के खिलाफ भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है।

16 Jan 2023, 6:52 PM

BJP राज में हो रहा किसानों का शोषण - अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी राज में किसान का हर तरह से शोषण हो रहा है। अन्नदाता से किए गए सारे वादे खोखले साबित हुए हैं। सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि किसानों को तमाम लुभावने सपने दिखाकर बीजेपी ने उन्हें अपने हाल पर भटकने के लिए खुला छोड़ दिया है। किसान इससे बुरी तरह आक्रोशित हैं। कहा कि किसानों को कर्जमाफी, बिजली में राहत, आय दुगनी करने का भरोसा इन सब वादों को बीजेपी ने भुला दिया। किसानों को उम्मीद थी कि उन्हें उनकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) मिलेगा। किसानों को गन्ना मूल्य का बकाया भुगतान नहीं मिल रहा है। बीजेपी राज में किसानों के नलकूप खराब पड़े हैं।


16 Jan 2023, 6:50 PM

चंडीगढ़ में आवारा कुत्ते को खाना खिला रही महिला को तेज रफ्तार एसयूवी ने टक्कर मारी

 चंडीगढ़ में सड़क किनारे आवारा कुत्ते को खाना खिला रही एक महिला को तेज रफ्तार एसयूवी ने टक्कर मार दी। पुलिस ने सोमवार को कहा कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला हवा में उछल गई थी। घटना शनिवार रात 11 बजकर 39 मिनट पर सेक्टर 53 में हुई और घटना के तुरंत बाद चालक फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है कि जब कार ने महिला को टक्कर मारी, तो वह उस समय एक आवारा कुत्ते को खाना खिला रही थी।

16 Jan 2023, 6:13 PM

उत्तर प्रदेश: दिल्ली में 2 आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद अयोध्या में सुरक्षा बढ़ाई गई।


16 Jan 2023, 5:44 PM

देश के किसान संगठित हो जाएं तो दुनिया की हर ताकत को हमारे सामने झुकना पड़ेगा: सचिन पायलट 

16 Jan 2023, 5:44 PM

ई-रिक्शा में चांदी की तस्करी कर बांग्लादेश ले जाते हुए तस्कर को बीएसएफ ने पकड़ा

ई-रिक्शा में चांदी की तस्करी कर बांग्लादेश ले जाते एक तस्कर को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कर शख्स के पास से 3 किलो से ज्यादा चांदी बरामद की गई है। बीएसएफ की साउथ बंगाल फ्रंटियर ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया है। बीएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गई है।

बीएसएफ ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे सीमा चौकी हाकिमपुर इलाके में 112वीं वाहिनी के जवानों की नजर सीमा की तरफ जा रहे ई-रिक्शा पर पड़ी। जब जवानों ने ई-रिक्शा को रोका और चालक से पूछताछ की तो वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका। इसके बाद ई-रिक्शा सहित चालक को सीमा चौकी लाया गया।


16 Jan 2023, 5:40 PM

सबरीमाला मंदिर में भक्तों को धक्का देने वाले गार्ड को केरल हाईकोर्ट ने लगाई फटकार

केरल उच्च न्यायालय ने सोमवार को सबरीमाला मंदिर के एक गार्ड को फटकार लगाई, जो शनिवार को भगवान के सामने प्रार्थना कर रहे भक्तों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए पकड़ा गया था। त्रावणकोर देवासम बोर्ड से जुड़े गार्ड अरुण कुमार की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। कुछ वकीलों ने इस मुद्दे को उठाया।

16 Jan 2023, 5:25 PM

कंझावला केस: आरोपी आशुतोष भारद्वाज की जमानत याचिका पर रोहिणी कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा


16 Jan 2023, 5:07 PM

भूकंप, भू-स्खलन की संभावना वाले क्षेत्रों की पहचान करें: हिमाचल के मुख्यमंत्री

 हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को अधिकारियों को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और किन्नौर जिलों में भूकंप की अधिक संभावना वाले क्षेत्रों की पहचान करने और भूस्खलन और ढहने वाले क्षेत्रों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश में सड़क हादसों के प्रमुख कारण रहे 'ब्लैक स्पॉट' की पहचान करने के भी निर्देश दिए।

16 Jan 2023, 4:51 PM

जुर्माने के खिलाफ गूगल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 'क्या आप यूरोप जैसी व्यवस्था लागू करेंगे'

सर्वोच्च न्यायालय ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) द्वारा गूगल पर लगाए गए 1,337 करोड़ रुपये जुर्माने के आदेश पर रोक लगाने के लिए दायर याचिका की सुनवाई करते हुए कहा कि क्या आप यूरोप जैसी व्यवस्था लागू करना चाहते हैं। शीर्ष अदालत सोमवार को कहा कि वह गूगल द्वारा दायर आवेदन को राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) को वापस भेजने पर विचार कर सकता है।


16 Jan 2023, 4:34 PM

वडोदरा में सात साल बाद स्वाइन फ्लू का मामला सामने आया

सात साल में पहली बार वडोदरा में स्वाइन फ्लू का मामला सामने आया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। रोगी एक गर्भवती महिला है। उसका वडोदरा के सरकारी अस्पताल में वर्तमान में एच3एन1 इन्फ्लूएंजा के लिए इलाज किया जा रहा है। दो दिन पहले महिला को सर्दी, खांसी और तेज बुखार होने पर भर्ती कराया गया था।

16 Jan 2023, 4:21 PM

बिहार में मिनी बंदूक कारखाने का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र में सोमवार को तड़के पटना से आई विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और पुलिस ने छापेमारी कर एक अवैध मिनी बंदूक कारखाने का भंडाफोड़ किया है।


16 Jan 2023, 3:39 PM

कर्नाटक में स्थिति बहुत खराब है, भ्रष्टाचार से 1.5 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है: प्रियंका गांधी

बेंगलुरु में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैं आपसे एक सवाल पूछना चाहती हूं, बीजेपी सरकार आने के बाद आपका जीवन बेहतर हुआ? क्या कोई बदलाव आया? वोट देने से पहले पिछले कुछ सालों को देखिए और इसका मूल्यांकन कीजिए।

उन्होंने कहा कि मुझे पता चला कि कर्नाटक में स्थिति बहुत खराब है, भ्रष्टाचार से 1.5 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। PSI घोटाला शर्मनाक है, आप अपने बच्चों को शिक्षित करते हैं और आपको सत्ता में बैठे नेताओं से यह मिलता है।

16 Jan 2023, 3:23 PM

कर्नाटक:  मैं एक सवाल पूछना चाहता हूं कि क्या बीजेपी सरकार में आपका जीवन बेहतर हुआ है? : प्रियंका गांधी


16 Jan 2023, 3:12 PM

ललन शेख की मौत : सीबीआई ने घटना के वक्त मौजूद 4 अधिकारियों को सस्पेंड किया

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एक आंतरिक जांच के बाद अपने चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया है, जो बीरभूम जिले के रामपुरहाट में एजेंसी के उस कैंप कार्यालय में मौजूद थे, जहां पिछले साल 12 दिसंबर को ललन शेख की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई थी। ललन शेख पिछले साल मार्च में बोगतुई नरसंहार में 9 लोगों की मौत का मुख्य आरोपी था।

16 Jan 2023, 3:12 PM

जबरन वसूली के लिए युवक के बैग में गांजा रखने के आरोप में दो पुलिसकर्मी निलंबित

कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु में एक युवक के बैग में गांजा (मारिजुआना) रखने और उससे पैसे ऐंठने के आरोप में सोमवार को दो पुलिस कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया। साउथ ईस्ट डीसीपी सी.के. बाबा ने बेंगलुरु में पुष्टि की कि दो आरोपी कांस्टेबलों के खिलाफ जांच पूरी हो चुकी है और जांच अधिकारी द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई है। प्रथम²ष्टया इस बात की पुष्टि हो गई है कि दोनों ने अपने अधिकार का गलत इस्तेमाल किया है।


16 Jan 2023, 2:45 PM

जोशीमठ के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इंकार, उत्तराखंड हाई कोर्ट जाने को कहा

सुप्रीम कोर्ट ने जोशीमठ के लोगों को तत्काल राहत प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार को निर्देश देने के लिए तत्काल हस्तक्षेप की मांग करने वाली याचिका पर विचार करने से इंकार कर दिया है। साथ ही कोर्ट ने इस मामले में उत्तराखंड हाई कोर्ट का रुख करने को कहा है। 

16 Jan 2023, 2:40 PM

उत्तराखंड: जोशीमठ में भू-धंसाव की वजह से हॉटल एक तरफ झुका


16 Jan 2023, 2:32 PM

पीएम मोदी के गुजरात मॉडल का हाल, राज्य में प्रतिदिन 9 दिहाड़ी मजदूर कर रहे आत्महत्या: मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर कहा कि, पीएम मोदी जी बीजेपी के गुजरात मॉडल में प्रतिदिन 9 दिहाड़ी मजदूर आत्महत्या कर रहे हैं। वहीं भारत में प्रतिदिन 115 दिहाड़ी मजदूर आत्महत्या कर रहे हैं। आपके 'डबल इंजन' ने अपने घातक पहियों के नीचे गरीबों की आकांक्षाओं को कुचल दिया है!

16 Jan 2023, 2:16 PM

मध्यम वर्ग की परेशानियों को समझती हूं, क्येंकि मैं भी उसी वर्ग से हूं : सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि वह मध्यम वर्ग की परेशानियों को समझती हैं, क्योंकि वह खुद इस वर्ग से आती हैं। रविवार को प्रकाशन के 75वें वर्ष के अवसर पर आरएसएस के मुखपत्र पाञ्चजन्य के प्रकाशन के 75वें वर्ष पर आयोजित समारोह के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि मध्यम वर्ग के प्रति संवेदनशीलता के कारण ही सरकार ने उन पर कोई नया कर नहीं लगाया है।


16 Jan 2023, 2:03 PM

गुजरात : उत्तरायण उत्सव के दौरान 4 बच्चों समेत 11 की मौत

गुजरात में उत्तरायण उत्सव के दौरान पतंग की डोर से गला कट जाने या छत से गिर जाने से चार बच्चों समेत कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। आपातकालीन एम्बुलेंस सेवाओं के लिए शनिवार और रविवार को दो दिनों में चिकित्सा आपातकालीन सेवा को लगभग 7,000 कॉल प्राप्त हुए।

मीडिया के साथ साझा किए गए मेडिकल इमरजेंसी डेटा के अनुसार, 11 लोगों की मौत या तो पतंग की डोर से गला कटने से हुई, या छत से गिरने से, या पतंग पकड़ने की कोशिश के दौरान सड़क दुर्घटना में हुई।

16 Jan 2023, 1:42 PM

राजस्थान, दक्षिण हरियाणा और दिल्ली में अति तीव्र शीतलहर जारी है: IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामनी


16 Jan 2023, 1:35 PM

दिल्ली के मेयर का चुनाव अब 24 जनवरी को होगा, LG ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

16 Jan 2023, 1:33 PM

उत्तर प्रदेश: हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में प्रवासी पक्षी बृहम्नी डक (सतही बत्तख) पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है


16 Jan 2023, 1:17 PM

पांच साल के भारतीय-अमेरिकी बच्चे की मौत के मामले में शख्स दोषी करार

अमेरिका के 35 एक वर्षीय व्यक्ति को 2021 में पांच वर्षीय माया पटेल की हत्या के मामले में हत्या का दोषी पाया गया है। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि माया मार्च 2021 में मोंकहाउस ड्राइव, श्रेवेपोर्ट में अपने होटल के कमरे में खेल रही थी, जब जोसेफ ली स्मिथ की बंदूक से निकली एक गोली निशाने से चूक गई और उसे लग गई।

16 Jan 2023, 12:48 PM

दिसंबर में थोक महंगाई दर घटकर 4.95 फीसदी


16 Jan 2023, 12:47 PM

रेप केस में सजा काट रहे BJP से निष्कासित कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत

 दिल्ली हाई कोर्ट ने 2017 में उन्नाव में एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को अंतरिम जमानत दी है। कोर्ट ने यह राहत सेंगर की बेटी की शादी के मद्देनजर दी है।

16 Jan 2023, 12:22 PM

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और NCP नेता अनिल देशमुख मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय पहुंचे


16 Jan 2023, 11:51 AM

दिल्ली: भारत निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को घरेलू प्रवासी मतदाताओं के लिए रिमोट इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन प्रोटोटाइप दिखाया।

16 Jan 2023, 11:49 AM

दिल्ली विधानसभा में आप और बीजेपी विधायकों का हंगामा, सदन की कार्यवाही स्थगित

दिल्ली विधानसभा में बीजेपी और AAP पार्टी के विधायकों द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने के बाद की सदन की कार्यवाही शुरू होते ही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।


16 Jan 2023, 10:31 AM

19 तारीख की दोपहर में जम्मू में प्रवेश करेंगे और 20 तारीख को जम्मू में भारत जोड़ो यात्रा शुरू करेंगे: जयराम रमेश

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि हम 19 तारीख की दोपहर में जम्मू में प्रवेश करेंगे और 20 तारीख को जम्मू में भारत जोड़ो यात्रा शुरू करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने 30 तारीख के लिए 23 पार्टियों को भारत जोड़ो में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया है। इनमें से कितनी पार्टी आएंगी यह हमें नहीं पता।

16 Jan 2023, 10:13 AM

नेपाल: पोखरा में खोज और बचाव अभियान फिर से शुरू हो गया है


16 Jan 2023, 9:58 AM

IMD के अनुसार, लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है

16 Jan 2023, 9:58 AM

राजस्थान: शीत लहर के मद्देनजर उदयपुर में आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए 18 जनवरी तक सभी स्कूल बंद रहेंगे


16 Jan 2023, 9:13 AM

उत्तर प्रदेश: नेपाल के पोखरा विमान दुर्घटना में गाज़ीपुर के अलावलापुर गांव के निवासी विशाल शर्मा की दुर्घटना में मौत

उत्तर प्रदेश: नेपाल के पोखरा विमान दुर्घटना में गाज़ीपुर के अलावलापुर गांव के निवासी विशाल शर्मा की दुर्घटना में मृत्यु हुई। तस्वीरें उनके गांव से हैं। उनके दोस्त ने बताया,"सरकार वे उनके परिवार के लिए कुछ सहायता राशि प्रदान करे। उनके 3 बच्चे हैं जिसमें से एक की शादी हो चुकी है।"

16 Jan 2023, 8:42 AM

BJP आज रोड शो आयोजित कर रही है, जिससे कई रास्तों पर यातायात प्रभावित होगा: दिल्ली यातायात पुलिस


16 Jan 2023, 8:23 AM

तमिलनाडु: मदुरै के पालामेडु क्षेत्र में जल्लीकट्टू खेल शुरू हुआ।

16 Jan 2023, 8:22 AM

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में ठंड की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है


16 Jan 2023, 8:22 AM

पंजाब: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जालंधर के काला बकरा गांव से शुरू हुई

16 Jan 2023, 8:22 AM

कोहरे के कारण उत्तर रेलवे क्षेत्र में 13 ट्रेनें देरी से चल रही हैं: भारतीय रेलवे


16 Jan 2023, 8:17 AM

दिल्ली-NCR में फिर बढ़ी ठंड, पहाड़ों की बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई मुसीबत, 3 दिनों का यलो अलर्ट

पहाड़ों पर हो रही बारिश और बर्फीली हवाओं के चलते दिल्ली समेत उत्तर पश्चिमी भारत में एक बार फिर से पारा गिर गया है। दिल्ली का तापमान 24 घंटे में 5 डिग्री से नीचे गिर गया। मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में 16 से 18 जनवरी तक तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia