बड़ी खबर LIVE: काबुल की मस्जिद में बड़ा बम धमाका, कई लोगों की मौत की खबर

फगानिस्तान की राजधानी काबुल के खैर खाना इलाके की मस्जिद में बड़ा बम धमाका हुआ है, ब्लास्ट में कई लोगों के मारे जाने की खबर है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

17 Aug 2022, 10:56 PM

काबुल के पीडी 17 में ब्लास्ट की खबर

फगानिस्तान की राजधानी काबुल के खैर खाना इलाके की मस्जिद में बड़ा बम धमाका हुआ है, ब्लास्ट में कई लोगों के मारे जाने की खबर है।

17 Aug 2022, 10:16 PM

बिहार सरकार ने सहरसा जेल के 2 पुलिस अधिकारियों हरिनंदन कुमार और दानी प्रसाद यादव को निलंबित किया

सरकार ने ये फैसला तब लिया जब सर्किट हाउस में आनंद मोहन की एक तस्वीर वायरल हुई वह डीएम हत्याकांड में जेल में बंद है और उम्रकैद की सजा काट रहा है।

17 Aug 2022, 9:50 PM

UP: गवाहों को कथित रूप से धमकाने के आरोप में आजम खान और 5 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज


17 Aug 2022, 9:42 PM

'राम सेतु' को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की याचिका पर सुनवाई करेगी सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस चंद्रचूड़ पीठ

17 Aug 2022, 8:58 PM

हरियाणा सरकार ने जन्माष्टमी की छुट्टी 18 अगस्त के बजाय 19 अगस्त को घोषित की


17 Aug 2022, 8:57 PM

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1652 नए केस, 8 लोगों की हुई मौत

17 Aug 2022, 8:03 PM

आदित्य ठाकरे का दावा- कैबिनेट विस्तार के बाद शिंदे गुट में फंसे कुछ लोग कर रहे हैं संपर्क, हमारे दरवाजे सभी के लिए खुले

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि एकनाथ शिंदे गुट में फंसे कुछ लोग अब कैबिनेट विस्तार के बाद हमसे संपर्क कर रहे हैं। हमारे दरवाजे उन सभी के लिए खुले हैं जो हमसे वापस जुड़ना चाहते हैं। जो लोग वहां रहना चाहते हैं, वे अपना इस्तीफा दें और चुनाव में हमारा सामना करें।


17 Aug 2022, 8:01 PM

BJP संसदीय समिति से छुट्टी पर शिवराज ने कहा- सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा गठित समिति सक्षम, समर्पित और दूरदर्शी है। कई नामी कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। मैं केंद्रीय चुनाव समिति के सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। इससे पार्टी को व्यापकता मिलेगी।

17 Aug 2022, 7:59 PM

गुजरात के सूरत में भारी बारिश से कई इलाकों में भारी जलजमाव, लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के काम जारी 


17 Aug 2022, 7:53 PM

दुनिया के 92 देशों में पहुंचा मंकीपॉक्स, 35,000 से अधिक केस, 12 मौत- WHO

डब्ल्यूएचओ महानिदेशक डॉ टेड्रोस अदनोम ने कहा कि 92 देशों और क्षेत्रों से अब तक 12 मौतों के साथ मंकीपॉक्स के 35,000 से अधिक मामले रिपोर्ट किए गए हैं। पिछले सप्ताह लगभग 7,500 मामले सामने आए, जो उसके पिछले सप्ताह की तुलना में 20% अधिक था, जो कि एक सप्ताह पहले की तुलना में 20% अधिक था।

17 Aug 2022, 7:46 PM

तमिलनाडु के सीएम स्टालीन ने दिल्ली में पीएम मोदी से की मुलाकात


17 Aug 2022, 6:50 PM

रोहिंग्याओं पर केंद्र के यू टर्न के बाद डैमेज कंट्रोल में जुटी BJP, उल्टा केजरीवाल पर लगाया आरोप

रोहिंग्याओं को बसाने के एक केंद्रीय मंत्री के ट्वीट के बाद गृह मंत्रालय द्वारा इसका खंडन किए जाने के बावजूद हो रही किरकिरी के बीच अब बीजेपी डैमेज कंट्रोल में उतर गई है। इस मामले में बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि गृह मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि उसने अवैध प्रवासियों को ईडब्ल्यूएस फ्लैट उपलब्ध कराने के लिए कोई निर्देश नहीं दिया है। दिल्ली के सीएम केजरीवाल को दिल्ली वालों की नहीं रोहिंग्याओं की चिंता है। 29 जुलाई को दिल्ली सीएस की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अवैध प्रवासियों को "उपयुक्त" आवास में स्थानांतरित किया जाए।

17 Aug 2022, 6:24 PM

हवाई सफर में पूरी यात्रा के दौरान सही तरीके से मास्क पहनना होगा, नहीं मानने पर एयरलाइंस कर सकते हैं सख्त कार्रवाई- DGCA 

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने कहा है कि कोरोना के मामलों में वृद्धि को देखते हुए सभी एयरलाइंस को यह सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है कि यात्री पूरी यात्रा के दौरान ठीक से फेस मास्क पहने रहें और विभिन्न प्लेटफार्मों के जरिये यात्रियों को उचित रूप से संवेदनशील बनाने के भी निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई यात्री निर्देशों का पालन नहीं करता है, तो एयरलाइंस द्वारा यात्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


17 Aug 2022, 6:19 PM

कोविड अभी भी जीवित है, हमें सतर्क रहने और एहतियाती खुराक लेने की जरूरत- डॉ वीके पॉल

नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वीके पॉल ने कहा कि कोविड अभी भी जीवित है। हम मामलों की संख्या में बदलाव की भविष्यवाणी नहीं कर सकते हैं इसलिए हमें सतर्क रहने और एहतियाती खुराक लेने की जरूरत है। कोवैक्सीन और कोविशिल्ड के साथ-साथ कोर्बेवैक्स के टीके को भी अब टीका लगाया जा सकता है।

17 Aug 2022, 6:12 PM

महाराष्ट्रः सीएम शिंदे ने DGP को पूर्व मंत्री विनायक मेटे की मौत की CID जांच कराने के निर्देश दिए

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने पुलिस महानिदेशक को शिव संग्राम नेता और राज्य के पूर्व मंत्री विनायक मेटे की मौत की सीआईडी जांच कराने का निर्देश दिया है। 14 अगस्त को मुंबई पुणे एक्सप्रेस-वे पर मेटे का एक्सीडेंट हो गया था।


17 Aug 2022, 6:10 PM

श्रीलंका पहुंचे चीनी जहाज पर जयशंकर बोले- हमारे पड़ोस में जो भी होता है, उससे हमारा भी लेना-देना है

17 Aug 2022, 6:08 PM

CBI ने TMC के बीरभूम जिलाध्यक्ष अनुब्रत मंडल और उनके परिवार की 16.97 करोड़ रुपये की सावधि जमा जब्त की है


17 Aug 2022, 5:51 PM

कर्नाटक के शिवमोगा में तनाव के बीच पुलिस और RAF ने किया फ्लैग मार्च

17 Aug 2022, 5:49 PM

ED ने सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ पूरक आरोप पत्र में जैक्लीन को बनाया है आरोपी, 31 अगस्त को संज्ञान ले सकता है कोर्ट


17 Aug 2022, 5:46 PM

कांग्रेस अध्यक्ष ने हिमाचल कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति के गठन को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दी

17 Aug 2022, 5:44 PM

दिल्ली के LG ने IAS उदित प्रकाश राय के खिलाफ कार्रवाई के लिए गृह मंत्रालय को भेजी सिफारिश


17 Aug 2022, 5:36 PM

अजीत डोभाल की सुरक्षा में चूक मामले में 3 कमांडो बर्खास्त, DIG और कमांडेंट का ट्रांस्फर

इस साल फरवरी में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के आवास पर सुरक्षा में चूक के मामले में तीन सीआईएसएफ कमांडो को बर्खास्त कर दिया गया है, जबकि एक डीआईजी और एक कमांडेंट रैंक के अधिकारी का तबादला कर दिया गया है।

17 Aug 2022, 5:18 PM

BJP संसदीय बोर्ड में शामिल किए जाने पर येदियुरप्पा ने जताई खुशी, कहा- कर्नाटक में पार्टी को 2023 में फिर से सत्ता में लाना लक्ष्य


17 Aug 2022, 5:00 PM

भारतीय सेना और अमेरिकी सेना के विशेष बल सैनिक ने हिमाचल के बकलोह में चल रहे संयुक्त अभ्यास "वज्र प्रहार" में भाग लिया

17 Aug 2022, 4:49 PM

कल पहलगाम बस दुर्घटना में जान गंवाने वाले आईटीबीपी कांस्टेबल संदीप कुमार का अंतिम संस्कार जम्मू में किया गया


17 Aug 2022, 4:46 PM

हिमाचल: कांग्रेस ने पवन काजल और लखविंदर राणा को 'पार्टी विरोधी' गतिविधियों के लिए पार्टी सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित किया

17 Aug 2022, 4:43 PM

ट्रेन में अब 1 साल के बच्चे का भी लगेगा फुल टिकट? रेल मंत्रालय का आया बयान, जानें क्या कहा?

क्या अब ट्रेन में एक साल के बच्चे का भी फुल टिकट लगेगा? यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेलवे ने सफाई दी है। रेल मंत्रालय के अनुसार, ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। रेलवे के मुताबिक, पांच साल तक के बच्‍चे का कोई किराया नहीं लगेगा।

रेलवे के मुताबिक, पांच साल तक के बच्‍चे के लिए अगर आप सीट बुक नहीं कर रहे हैं तो कोई किराया नहीं लगेगा। इसे लेकर साल 2015 में सर्कुलर जारी हुआ था, जिसके अनुसार पांच से 12 साल का टिकट आधा लगेगा। लेकिन आप अगर बच्‍चे के लिए सीट बुक करना चाह रहे हैं तो पूरा चार्ज देना होगा। इस सबंध में दो 2020 में जारी सर्कुलर के अनुसार, पांच साल से छोटे बच्‍चे का टिकट भी कर सकते हैं।


17 Aug 2022, 4:25 PM

उत्तर प्रदेश: ज्ञानवापी मस्जिद मामले की सुनवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट की सिंगल बेंच 30 अगस्त को करेगी 

17 Aug 2022, 4:19 PM

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा- एआईएफएफ का निलंबन हटाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही सरकार

केंद्र ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह फीफा के अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहा है और जल्द ही समाधान हो सकता है, क्योंकि सरकार फीफा द्वारा लगाए गए अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के निलंबन को हटाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।


17 Aug 2022, 4:07 PM

कैबिनेट का फैसला- 1.5 फीसदी ब्याज दर पर ही मिलेगा 3 लाख तक का शॉर्ट टर्म कृषि लोन

17 Aug 2022, 3:54 PM

आंध्र प्रदेश: बिजली गिरने से 4 मजदूरों की मौत, तीन घायल

आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले में बिजली गिरने से चार मजदूरों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। घटना भोगोल गांव की है। मजदूर वहां के यूकेलिप्टस के एक खेत में काम कर रहे थे और कुछ खेत के पास बने एक तंबू में आराम कर रहे थे। वे काकीनाडा जिले के अन्नावरम से काम करने के लिए आए थे।

घायलों को एलुरु के एक सरकारी अस्पताल में ले जाया गया और बाद में उन्हें इलाज के लिए विजयवाड़ा रेफर किया गया।

मृतकों की पहचान कोंडाबाबू (35), राजू (28), धर्मराजू (25) और वेणु (19) के रूप में हुई है। चारों शव को पोस्टमार्टम के लिए एलुरु के एक अस्पताल ले जाया गया। वहीं घायल गणेश, अर्जुन और बुलैया का इलाज चल रहा था।


17 Aug 2022, 3:42 PM

सुशील मोदी झुठा आदमी है, ऐसा कोई मामला नहीं है: बिहार में क़ानून मंत्री कार्तिकेय सिंह को लेकर जारी वारंट पर लालू यादव

17 Aug 2022, 3:25 PM

पहले प्रयास में आयरनमैन विश्व चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई करने के लिए लेफ्टिनेंट राहुल तुरान को बधाई- भारतीय नौसेना

भारतीय नौसेना ने कहा कि अपने पहले प्रयास में अक्टूबर 2022 में होने वाले हवाई के कोना में आयरनमैन विश्व चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई करने के लिए लेफ्टिनेंट राहुल तुरान को बधाई।उन्होंने 14 अगस्त को 11 घंटे 57 मिनट 08 सेकेंड में कजाखिस्तान के नूर सुल्तान में पूर्ण आयरनमैन ट्रायथलॉन पूरा किया।


17 Aug 2022, 2:54 PM

बिहार में महागठबंधन सरकार के गठन के बाद कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस

बिहार में महागठबंधन सरकार के गठन के बाद दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में राज्य के प्रभारी भक्त चरणदास, राज्य के कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने प्रेस से बात की। कन्हैया कुमार ने कहा, "बिहार में नई सरकार का गठन हुआ है। हालांकि की मुख्यमंत्री वही (नीतीश कुमार) हैं। मैं बिहार के मुद्दों पर कुछ बात करना चाहता हूं। हमारा मानना है और हमारी पार्टी यह स्पष्ट तौर पर सोच रही है और समझ रही है और इस पर काम कर रही है कि देश में अब दो तरह के वोट हैं। एक वोट जो देश को बेचने की कार्रवाई को आगे बढ़ा रहा है और दूसरा वोट देश को बचाने की कार्रवाई को आगे ले जाना चाहता है। देश बेचने और बचाने की जो यह लड़ाई है, यह लोगों से छिपा हुआ नहीं है। हम सब देख रहे हैं कि सरकारी संपत्ति की लूट और दोस्तों को छूट मिल रही है। देश के जो नौजवान हैं, मैं युवा हूं और राजनीति में हूं, यह मेरा धर्म भी और कर्तव्य भी है कि हम नौजवानों के सवालों को प्राथमिकता से उठाएं।"

उन्होंने कहा, "नौजवानों का मुद्दा यह है, खासतौर से बिहार की बात करेंगे तो देश के पांच सबसे ज्यादा बेरोजगारी दर वाले राज्यों में बिहार भी शामिल है। बिहार की जो यह बदतर स्थिति है, उसको बेहतर स्थिति में हम कैसे बदलें यह हमारा उद्देश्य है। इस उद्देश्य को लेकर देश के भीतर कहीं भी कोई भी एकता बनाने की कोशिश होती है तो कांग्रेस पार्टी चाहे दलिय तौर पर उसको कोई नुकसान हो उस नुकसान को सहते हुए भी दल से ऊपर देश को रखते हुए उस सरकार को गठित करने में, उसे बनाने में और बचाने में हम अपनी भूमिका निभा रहे हैं।"

17 Aug 2022, 2:30 PM

BJP ने संसदीय बोर्ड से नितिन गडकरी और शिवराज सिंह को हटाया, केंद्रीय चुनाव समिति से भी किया बाहर

बीजेपी के संसदीय बोर्ड में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को संसदीय बोर्ड से हटा दिया गया है। इन दोनों नेताओं को बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति से भी बाहर कर दिया गया है।


17 Aug 2022, 2:09 PM

बीजेपी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड में बीएस येदियुरप्पा, सर्बानंद सोनोवाल, के. लक्ष्मण को शामिल किया गया 

17 Aug 2022, 2:07 PM

BJP ने पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्यों की सूची जारी की,  समिति में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस शामिल


17 Aug 2022, 2:03 PM

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बीजेपी संसदीय बोर्ड से बाहर

17 Aug 2022, 1:34 PM

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाके डूबे


17 Aug 2022, 1:22 PM

उत्तराखंड: 1984 में ऑपरेशन मेघदूत में तैनाती के दौरान वीरगति को प्राप्त एलएनके चंद्रशेखर का पार्थिव शरीर हलद्वानी पहुंचा 

1984 में ऑपरेशन मेघदूत में तैनाती के दौरान वीरगति को प्राप्त एलएनके चंद्रशेखर के पार्थिव शरीर को उत्तराखंड के हलद्वानी में उनके घर ले जाया गया। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी, “हम उनकी शहादत को प्रणाम और नमन करते हैं। हमें गर्व है कि हम उत्तराखंड के वासी हैं जहां के वीर सैनिकों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया है। चंद्र शेखर आज से लगभग 38 साल पहले लापता हो गए थे। हम उनके परिवार के सदस्यों के साथ हैं।”

17 Aug 2022, 1:03 PM

DCGI प्रमुख वेणुगोपाल सोमानी का कार्यकाल 3 महीने बढ़ा 


17 Aug 2022, 1:01 PM

गुजरात: भारी बारिश से बनासकांठा जिले के कई हिस्सों में जलभराव

17 Aug 2022, 12:55 PM

मतदान के दौरान राजनीतिक दलों द्वारा मुफ्त उपहार के वादे पर सुनवाई सुप्रीम कोर्ट सोमवार तक के लिए सुवाई स्थगित की


17 Aug 2022, 12:53 PM

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की

17 Aug 2022, 12:41 PM

मध्य प्रदेश: छतरपुर के सुजारा बांध से जलस्तर बढ़ने के बाद छोड़ा गया पानी


17 Aug 2022, 12:17 PM

डीजीसीए ने केदारनाथ में पांच हेलीकॉप्टर ऑपरेटरों पर पांच-पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया, अधिकारी निलंबित

17 Aug 2022, 12:14 PM

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें बढ़ीं- ED ने 215 करोड़ रुपये की रंगदारी के मामले में आरोपी बनाया

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ गई हैं। ईडी ने उन्हें को 215 करोड़ रुपये की रंगदारी के मामले में आरोपी बनाया है।


17 Aug 2022, 11:57 AM

पश्चिम बंगाल: वन रेंज अधिकारियों ने तेंदुए और लाल पांडा की खाल जब्त की, मामले में तीन नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया

17 Aug 2022, 11:16 AM

बिलकिस बानो केस में दोषियों की रिहाई पर राहुल बोले- प्रधानमंत्री जी, पूरा देश आपकी कथनी-करनी में अंतर देख रहा

बिलकिस बानो केस में दोषियों की रिहाइ पर राहुल गांधी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “5 महीने की गर्भवती महिला से बलात्कार और उनकी 3 साल की बच्ची की हत्या करने वालों को 'आज़ादी के अमृत महोत्सव' के दौरान रिहा किया गया। नारी शक्ति की झूठी बातें करने वाले देश की महिलाओं को क्या संदेश दे रहे हैं? प्रधानमंत्री जी, पूरा देश आपकी कथनी और करनी में अंतर देख रहा है।”


17 Aug 2022, 11:01 AM

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बस हादसे में मारे गए ITBP के जवानों को श्रीनगर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रद्धांजलि अप्रित की

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बस हादसे में मारे गए ITBP के जवानों को श्रीनगर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रद्धांजलि अप्रित की। बस के ब्रेक फेल हो जाने से वो नदी में गिर गई थी। बस में 37 ITBP के जवान और 2 जम्मू-कश्मीर पुलिस कर्मी सवार थे।

17 Aug 2022, 10:59 AM

SC ने फीफा द्वारा अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ को निलंबित करने से संबंधित मुद्दे को 22 अगस्त के लिए स्थगित

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता द्वारा अनुरोध किए जाने के बाद फीफा द्वारा अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ को निलंबित करने से संबंधित मुद्दे को 22 अगस्त के लिए स्थगित कर दिया।


17 Aug 2022, 10:55 AM

1984 में ऑपरेशन मेघदूत में तैनाती के दौरान वीरगति को प्राप्त एलएनके चंद्र शेखर के पार्थिव अवशेष को लेह लाया गया

1984 में ऑपरेशन मेघदूत में तैनाती के दौरान वीरगति को प्राप्त एलएनके (स्वर्गीय) चंद्र शेखर के पार्थिव अवशेष को लेह लाया गया। सैन्य सम्मान के साथ उनके परिवारजनों को उनका पार्थिव शरीर सौंपा जाएगा।

17 Aug 2022, 10:28 AM

हथनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने बाद दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर 204.84 मीटर पर पहुंचा


17 Aug 2022, 9:57 AM

दिल्ली: रॉयल मलेशियाई नौसेना के प्रमुख, एडमिरल टैन मोहम्मद रेजा बिन मोहम्मद सानी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण किया 

17 Aug 2022, 9:45 AM

महाराष्ट्र: भंडारा में भारी बारिश के चलते जिले में बाढ़ की स्थिति

महाराष्ट्र के भंडारा में भारी बारिश के चलते जिले में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। लोगों के घरों में पानी घुसने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


17 Aug 2022, 9:44 AM

गुजरात: बनासकांठा में भारी बारिश के चलते कई हिस्सों में जलभराव

17 Aug 2022, 9:30 AM

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 9,062 नए केस मिले


17 Aug 2022, 9:28 AM

मध्य प्रदेश: नर्मदापुरम में जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन अलर्ट पर

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन अलर्ट पर। नदी के पाने ने खतरे के निशान को छू दिया है। डीएम एनके सिंह कहा कि ज जलस्तर बढ़ गया है, हम अभी भी अलार्म के स्तर से 1.5 फीट दूर हैं। अगर पानी और बढ़ जाता है और बाढ़ की स्थिति पैदा होती है तो लोगों को किनारे कर दिया है, हम तैयार हैं।

17 Aug 2022, 9:26 AM

महाराष्ट्र: पुणे के अहमदनगर-पुणे हाईवे पर कंटेनर से कार की टक्कर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

महाराष्ट्र के पुणे जिले में अहमदनगर-पुणे हाईवे पर रंजनगांव एमआईडीसी के पास बीती रात सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। गलत साइड से आ रहे कंटेनर से कार की टक्कर के बाद यह हादसा हुआ। कंटेनर चालक फरार है।


17 Aug 2022, 9:23 AM

कर्नाटक: उडुपी में कांग्रेस ने पुलिस-जिला प्रशासन से स्वतंत्रता दिवस समारोह की पृष्ठभूमि पर लगे सावरकर के पोस्टर हटाने का अनुरोध किया

17 Aug 2022, 8:49 AM

जम्मू के सिदरा इलाके में एक परिवार के 6 सदस्य अपने आवास पर मृत पाए गए  


17 Aug 2022, 8:34 AM

पंजाब: पठानकोट में भारी बारिश के कारण रंजीत सागर बांध का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर

17 Aug 2022, 8:25 AM

मदर डेयरी और अमूल ने आज से दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की


17 Aug 2022, 8:24 AM

यूपी: प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ा, संगम घाट के निचले इलाके सड़कें जलमग्न

17 Aug 2022, 8:22 AM

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में निर्माणाधीन मकान की छत सरिया सहित नीचे गिरी, एक मजदूर घायल

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में थाना कैंट अंतर्गत मुमताज नगर में हाईवे के किनारे एक निर्माणाधीन मकान की छत सरिया सहित नीचे गिर गई। हादसे में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया था। बाकी लोग सुरक्षित निकल गए: विजय पाल सिंह, SP सिटी,


17 Aug 2022, 8:12 AM

महाराष्ट्र के गोंदिया में ट्रेन हादसा, एक ट्रेन के 3 डिब्बे पटरी से उतरे, 50 से ज्यादा लोग घायल

महाराष्ट्र के गोंदिया में ट्रेन हादसा हुआ है। रात करीब 2.30 बजे एक ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसमें 50 से अधिक लोग घायल हो गए। मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन के बीच हुई टक्कर के कारण यह हादसा हुआ। किसी की मौत की सूचना नहीं है। ट्रेन छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से राजस्थान के जोधपुर जा रही थी।

17 Aug 2022, 8:01 AM

कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों पर आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड, एक घर से हथियार और गोला-बारूद बरामद

जम्मू-कश्मीर के शोपियां के कुटपोरा में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान आतंकियों ने सर्च पार्टी पर ग्रेनेड फेंके। अंधेरे के कारण आतंकवादी भाग निकले। पुलिस और सुरक्षा बलों ने एक घर के अंदर एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया और हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia