बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी ने सरकार को दी भारत जोड़ो यात्रा रोकने की चुनौती, कहा- इसका मकसद देश जोड़ना है

राहुल गांधी ने सरकार को चुनौती दी कि वो भारत जोड़ो यात्रा रोक कर दिखाए। बीजेपी और बालासाहेबंची शिवसेना के नेताओं द्वारा यात्रा पर सवाल उठाने का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इसका मकसद देश को जोड़ना, जनता की आवाज को सुनना और प्रेम का संदेश फैलाना है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

17 Nov 2022, 11:01 PM

राहुल गांधी ने सरकार को दी भारत जोड़ो यात्रा रोकने की चुनौती, कहा- इसका मकसद देश जोड़ना है

राहुल गांधी ने गुरुवार को सरकार को चुनौती दी कि वो भारत जोड़ो यात्रा रोक कर दिखाए। बीजेपी और बालासाहेबंची शिवसेना के कुछ नेताओं द्वारा यात्रा पर सवाल उठाने का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इसका मकसद देश को जोड़ना, जनता की आवाज को सुनना और प्रेम का संदेश फैलाना है।

17 Nov 2022, 10:57 PM

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन अवैध खनन मामले में 9 घंटे की पूछताछ के बाद रांची के ED कार्यालय से रवाना हुए

17 Nov 2022, 10:55 PM

AAP विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी को 10 घंटे की पूछताछ के बाद ACB ने छोड़ा, दूसरे आप विधायक राजेश गुप्ता को कल पूछताछ के लिए बुलाया


17 Nov 2022, 10:52 PM

मोदी सरकार ने प्रवर्तन निदेशाल के निदेशक संजय कुमार मिश्रा को एक साल का सेवा विस्तार दिया

17 Nov 2022, 9:38 PM

राजीव हत्याकांड के दोषियों को रिहा करने के आदेश के खिलाफ केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की


17 Nov 2022, 9:36 PM

सीरिया के विदेश और प्रवासी मंत्री डॉ. फैसल मेकदाद पांच दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे

17 Nov 2022, 9:01 PM

रेलवे मार्च 2023 तक 35,281 पदों पर युवाओं को नौकरी देने जा रहा है


17 Nov 2022, 8:58 PM

मालदीव में आग की घटना में जान गंवाने वाले सभी 8 भारतीयों के पार्थिव शरीर को देश वापस भेजा गया

17 Nov 2022, 8:56 PM

चंद्रबाबू नायडू ने आगामी चुनाव को अपना आखिरी चुनाव करार दिया


17 Nov 2022, 8:10 PM

फिल्म निर्देशक ऑनिर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए

17 Nov 2022, 8:04 PM

दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र से केवी में विशेष शिक्षकों के पदों को मंजूरी देने को कहा

 दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को केंद्र और केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) को आठ सप्ताह के भीतर केंद्रीय विद्यालयों में विशेष बच्चों के लिए विशेष शिक्षकों के नियमित पदों को मंजूरी देने का निर्देश दिया। एडवोकेट अशोक अग्रवाल ने कहा कि मुख्य न्यायाधीश की अगुवाई वाली पीठ ने एनजीओ सोशल ज्यूरिस्ट की जनहित याचिका (पीआईएल) पर आदेश दिया, जिसमें विकलांग छात्रों के लिए विशेष शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की गई थी।


17 Nov 2022, 7:47 PM

सऊदी अरब ने भारतीय नागरिकों को वीज़ा प्राप्त करने के लिए पुलिस निकासी प्रमाणपत्र जमा करने से छूट दी

17 Nov 2022, 7:23 PM

नो मनी फॉर टेरर सम्मेलन में पाकिस्तान नहीं होगा शामिल, चीन को दिया गया न्योता

 भारत सरकार की अगुवाई में 18-19 नवंबर को दिल्ली में दो दिवसीय नो मनी फॉर टेरर मंत्रिस्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में 72 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। पाकिस्तान और अफगानिस्तान इसका हिस्सा नहीं होंगे। वहीं चीन को इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। एनआईए के डीजी दिनकर गुप्ता ने ये जानकारी दी है।


17 Nov 2022, 7:21 PM

केंद्रीय एजेंसियों का हो रहा दुरुपयोग, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की छवि ख़राब करने की हो रही कोशिशे : झारखंड सरकार में मंत्री मिथलेश ठाकुर

17 Nov 2022, 6:43 PM

बिहार : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होगी जन अधिकार पार्टी

जनअधिकार पार्टी बिहार में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होगी। पार्टी के प्रमुख और पूर्व सांसद ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। पटना में गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के प्रमुख पप्पु यादव ने कहा कि जन अधिकार पार्टी और इसके एक-एक कार्यकर्ता बिहार में भारत जोड़ो यात्रा के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि जब बिहार में भारत जोड़ो यात्रा निकलेगी तब मेरे साथ मेरी पूरी पार्टी के लोग इस यात्रा में शामिल होंगे।


17 Nov 2022, 6:39 PM

बीजेपी ने दिल्ली में होने वाले एमसीडी चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की

17 Nov 2022, 6:23 PM

कर्नाटक विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 से 29 दिसंबर तक बेलागवी में आयोजित किया जाएगा


17 Nov 2022, 6:19 PM

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

17 Nov 2022, 6:11 PM

दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के बयानों के बाद घबराई उत्तराखंड बीजेपी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पहुंचे आलाकमान के पास

बीजेपी में अंतरद्वंद्व भी अब सामने आने लगा है। तीरथ - त्रिवेंद्र के बयानों से पार्टी असहज हो गई है। जिसके बाद ये मामला केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंच गया है। जी हां उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और त्रिवेंद्र रावत के हाल में आए बयानों से सत्ताधारी भाजपा असहज हो गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट दोनों नेताओं के बयानों को लेकर केंद्रीय नेतृत्व से मिले।


17 Nov 2022, 5:52 PM

महाराष्ट्र: नवी मुंबई के वाशी के फल बाजार में आग लगी, 3 फायर टेंडर मौके पर मौजूद

17 Nov 2022, 5:33 PM

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नदी के कटाव के मुद्दे को लेकर पीएम मोदी को पत्र लिखा 


17 Nov 2022, 5:19 PM

हैदराबाद: नकली हथियार का लाइसेंस चलाने वाले रैकेट का भंडाफोड़, 7 लोग को गिरफ़्तार

17 Nov 2022, 5:11 PM

गुवाहाटी: असम और मिजोरम सरकारें अंतरराज्यीय सीमा मुद्दे पर बातचीत की


17 Nov 2022, 5:00 PM

बॉम्बे सेशन कोर्ट की विशेष CBI कोर्ट ने भिंडी बाजार में 2009 में हुए दोहरे हत्याकांड में डॉन छोटा राजन समेत 4 आरोपियों को बरी किया

17 Nov 2022, 4:48 PM

दिल्ली कोर्ट ने 5 दिन की बढ़ाई श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब की पुलिस हिरासत, नार्को टेस्ट की इजाजत भी दी

दिल्ली की अदालत ने श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब की पुलिस हिरासत अगले 5 दिनों के लिए बढ़ा दी है। पुलिस ने कोर्ट में बताया कि आरोपी आफताब को जांच के लिए उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश ले जाया जाना है। अदालत ने आरोपी आफताब के नार्को एनालिसिस टेस्ट की अनुमति मांगने वाली पुलिस की अर्जी भी मंजूर कर ली।


17 Nov 2022, 4:14 PM

ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष की याचिका पर कोर्ट का फैसला, कहा- मामला सुनने योग्य

वाराणसी के ज्ञानवापी केस को लेकर किरण सिंह बिसेन की ओर से दायर याचिका पर गुरुवार को कोर्ट का फैसला आया है। कोर्ट की ओर से कहा गया है कि यह याचिका सुनने योग्य है।

17 Nov 2022, 3:59 PM

मोरबी नगर पालिका ने ब्रिज गिरने के लिए अजंता मैन्युफैक्च रिंग को जिम्मेदार ठहराया

मोरबी नगर पालिका ने गुरुवार को 30 अक्टूबर को हुए पुल के ढहने के लिए अजंता मैन्युफैक्च रिंग लिमिटेड (ओरेवा समूह) को यह कहते हुए दोषी ठहराया कि इसने न केवल जनता के लिए बल्कि इसकी स्थिरता और फिटनेस के वैज्ञानिक परीक्षण मंजूरी के बिना पुल को खोल दिया।


17 Nov 2022, 3:34 PM

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सत्येंद्र जैन को जमानत देने से कोर्ट का इनकार

दिल्ली की एक अदालत ने धन शोधन के एक मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सत्येंद्र जैन और दो अन्य को जमानत देने से गुरुवार को इनकार कर दिया।

17 Nov 2022, 3:31 PM

श्रद्धा हत्याकांड: वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आरोपी आफताब पूनावाला की पेशी की अर्जी मंजूर

श्रद्धा हत्याकांड में सुरक्षा और संवेदनशीलता को देखते हुए वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आरोपी आफताब पूनावाला की पेशी की अर्जी मंजूर की गई। अब उसे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया जाना है।


17 Nov 2022, 3:07 PM

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने ED की फर्जी टीम बनाकर एक कंपनी के मालिक से पैसे ठगने वाले एक गिरोह को पकड़ा

17 Nov 2022, 2:55 PM

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन और दो अन्य की जमानत याचिका खारिज की

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन और दो अन्य की जमानत याचिका खारिज कर दी है। जैन को 30 मई को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा धन शोधन निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया था।


17 Nov 2022, 2:39 PM

मेटा ने मेटा इंडिया के उपाध्यक्ष के रूप में संध्या देवनाथन की नियुक्ति की घोषणा की 

17 Nov 2022, 1:37 PM

श्रद्धा हत्याकांड: आरोपी आफताब ने पुलिस के सामने कबूला अपना जुर्म, जानें क्या कहा? 


17 Nov 2022, 1:33 PM

राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बताया- आखिर क्यों शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा

राहुल गांधी ने कहा, "देश में पिछले 8 सालों से डर का माहौल है। नफरत और हिंसा फैलाई जा रही है। शायद बीजेपी के नेता देश के किसानों से युवाओं से बात नहीं करते हैं। क्योंकि अगर वह उनसे बात करते तो उनको यह पता लगता कि देश के किसानों और युवाओं को सामने का रास्ता नहीं दिख रहा है। बेरोजगारी फैल रही है, महंगाई बढ़ रही है। किसानों को सही दाम नहीं मिल रहा है। इस माहौल के खिलाफ खड़े होने के लिए हमने 'भारत जोड़ो' यात्रा शुरू की।

प्रेस बात करते हुए राहुल गांधी ने सावरकर की अंग्रेजों को लिखी हुई चिट्ठी भी पढ़कर सुनाई। राहुल ने कहा कि सावरकर ने डर की वजह से अंग्रेजों से माफी मांगी, लेकिन गांधीजी, नेहरू और पटेल ने कभी ऐसा नहीं किया। राहुल गांधी ने सावरकर की चिट्ठी दिखाते हुए उसकी आखिरी लाइन भी पढ़ी। उन्होंने  कहा सावरकर ने लिखा था, "सर, मैं आपका नौकर रहना चाहता हूं।"

राहुल गांधी  ने कहा कि जब सावरकर जी ने इस कागज पर हस्ताक्षर किया तो उसका कारण डर था अगर वो डरते नहीं तो वो कभी हस्ताक्षर नहीं करते। जब उन्होंने हस्ताक्षर किया तब उन्होंने महात्मा गांधी, सरदार पटेल आदि नेताओं को धोखा दिया।

17 Nov 2022, 12:50 PM

यूपी: अखिलेश यादव, मैनपुरी उपचुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार डिंपल यादव पीएसपी प्रमुख शिवपाल सिंह यादव से मिलने उनके आवास पहुंचे


17 Nov 2022, 11:51 AM

मैं सीएम हूं जिस प्रकार से तलब करने का कार्रवाई चल रही है, लग रहा है कि हम देश छोड़कर भागने वाले लोग हैं- झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन

ईडी के सामने पेश होने से पहले झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, “आज मुझे ED के दफ्तर में जाना है। राज्य में अवैध खनन की जांच ED कर रही है। उस संदर्भ में मुझे तलब किया है। इस संबंध में मैंने एक पत्र ED को भेजा है कि किस प्रकार से 1000 करोड़ के घोटाले का जो जिक्र साहेबगंज जिले से आया है वो दुर्भाग्यपूर्ण है।”

उन्होंने आगे कहा, “जब से एजेंसी जांच कर रही है, जो आरोप लगे हैं वो कहीं से संभव प्रतीत नहीं होते। कहीं न कहीं एजेंसियों को जांच करने के बाद भी कोई ठोस निर्णय या ठोस आरोप लगाना चाहिए। मैं सीएम हूं जिस प्रकार से तलब करने का कार्रवाई चल रही है, लग रहा है कि हम देश छोड़कर भागने वाले लोग हैं।”

17 Nov 2022, 10:18 AM

कर्नाटक के सीएम बोम्मई समेत सत्ता के गढ़ में बैठे लोग मतदाता डेटा की चोरी के लिए जिम्मेदार- रणदीप सुरजेवाला 

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, “खुलासे से पता चलता है कि कर्नाटक मुख्यमंत्री सहित सत्ता के गढ़ में बैठे लोग मतदाता डेटा की चोरी, धोखाधड़ी और प्रतिरूपण के लिए जिम्मेदार हैं। CM बोम्मई, उनके अधिकारी, सरकारी अधिकारी,BBMP के लोग और राज्य चुनाव प्राधिकरण लोकतंत्र को रौंदने में भागीदार हैं।”


17 Nov 2022, 10:01 AM

केरल: राज्य के सात दक्षिणी जिलों के लिए भारतीय सेना की अग्निपथ भर्ती रैली आज सुबह कोल्लम के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में शुरू

17 Nov 2022, 9:50 AM

स्वतंत्रता संग्राम के मजबूत स्तंभ, ‘पंजाब केसरी’, लाला लाजपत राय जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि- मल्लिकार्जुन खड़गे


17 Nov 2022, 9:49 AM

श्रद्धा हत्याकांड: दिल्ली पुलिस आज आरोपी आफताब पूनावाला को साकेत कोर्ट में पेश करेगी और उसकी आगे की हिरासत की मांग करेगी!

दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार, श्रद्धा हत्याकांड में दिल्ली पुलिस आज आरोपी आफताब पूनावाला को साकेत कोर्ट में पेश करेगी और उसकी आगे की हिरासत की मांग करेगी। पुलिस सारे साक्ष्य जुटा रही है। उन्हें जानकारी मिली है कि आफताब-श्रद्धा का 300 रुपये का पानी का बिल बकाया है।

17 Nov 2022, 9:21 AM

वायु प्रदूषण के मामले में बिहार में इस जगह का दिल्ली से भी बुरा हाल, 434 पहुंचा AQI

देश में वायु प्रदूषण का जिक्र होते ही दिल्ली की बात होने लगती है। लेकिन ताजा आंकड़ों के अनुसार, बिहार का हाल-बेहाल सबसे ज्यादा बेहाल है। बिहार के कई इलाकों में प्रदूषण की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, आज सुबह करीब 7 बजे सबसे ज्यादा बिहार के मोतिहारी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया जो 434 है। पुर्णिया में ये 422 और बेतिया में 406 दर्ज हुआ।


17 Nov 2022, 9:10 AM

यूपी: हेट स्पीच मामले में समाजवादी पार्टी नेता आजम खान की याचिका इलाहाबाद हाई कोर्ट ने खारिज की

17 Nov 2022, 8:36 AM

न्यूजीलैंड के आगामी दौरे के लिए भारतीय टीम के कार्यवाहक मुख्य कोच वी.वी.एस. लक्ष्मण की प्रतिक्रिया

न्यूजीलैंड के आगामी दौरे के लिए भारतीय टीम के कार्यवाहक मुख्य कोच वी.वी.एस. लक्ष्मण ने कहा कि मैंने आयरलैंड सीरीज में उनके(हार्दिक पांड्या) साथ समय बिताया है। वे न केवल तकनीकी रूप से अच्छे खिलाड़ी हैं बल्कि मैदान पर काफी शांत भी रहते हैं जो बहुत महत्वपूर्ण है।


17 Nov 2022, 8:13 AM

केरल: भक्तों के लिए आज से सबरीमाला मंदिर खोला गया, बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पूजा करने पहुंचे 

17 Nov 2022, 8:12 AM

पीएम मोदी सौराष्ट्र क्षेत्र में 20-22 नवंबर तक गुजरात में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे


17 Nov 2022, 7:42 AM

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता आज भी बेहद खराब

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खराब होने की वजह से धुंध है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार दिल्ली में AQI 249 (खराब) श्रेणी में है।

17 Nov 2022, 7:41 AM

महाराष्ट्र: राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पातुर से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की


17 Nov 2022, 7:39 AM

यूपी के हरदोई में कपड़े के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां काबू पाने में जुटीं

उत्तर प्रदेश के हरदोई के पूरवा रोड पर एक कपड़े के गोदाम में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई है। गोदाम बंद था, जब आग की लपटें बाहर आईं तो आग का पता चला। फायर टेंडर की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

;