बड़ी खबर LIVE: दिल्ली में कोरोना की रफ्तार जारी, 24 घंटे में चपेट में आए 1964 लोग, 8 मरीजों ने तोड़ा दम

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोविड 19 के 1964 नए मामले दर्ज किए गए हैं, वहीं इस दौरान 8 मरीजों की मौत हुई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

18 Aug 2022, 11:24 PM

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मथुरा में उमड़ी भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़

18 Aug 2022, 11:13 PM

भारतीय वायु सेना के Su-30MKI फाइटर जेट्स फ्रेंच एयर एंड स्पेस फोर्स के टैंकर एयरक्राफ्ट से हवा में ईंधन भरते हुए

18 Aug 2022, 10:20 PM

मुंबई में आज कोविड के 1,201 नए मामले सामने आए हैं, सक्रिय मामले: 5,712


18 Aug 2022, 10:16 PM

महाराष्ट्र: रायगढ़ तट में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, संदिग्ध हथियारों के मिलने की जांच जारी है

महाराष्ट्र: के रायगढ़ तट से आज तीन एके-47 राइफलों वाली एक संदिग्ध नाव को जब्त किया गया। इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जांच जारी है।

18 Aug 2022, 9:57 PM

रोहिंग्या को बसाने वाले बयान पर शशि थरूर बोले- मैं हरदीप पुरी के सही बयान को खारिज करने में MHA के रवैये से स्तब्ध हूं 

अवैध प्रवासियों को EWS फ्लैट प्रदान करने का निर्देश नहीं देने के लिए MHA के स्पष्टीकरण पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि मैं हरदीप पुरी के सही बयान को खारिज करने में गृह मंत्रालय के रवैये से स्तब्ध हूं। मेरे मित्र हरदीप पुरी यूएनएचसीआर की कार्यकारी समिति में भारत के Amb थे; वह समझते हैं कि भारत की लंबी मानवीय परंपरा को ध्यान में रखते हुए, अंतरराष्ट्रीय कानून के सिद्धांतों को बनाए रखना हमारा कर्तव्य है। हम शरणार्थियों को उन देशों में वापस नहीं भेजते जहां उन्हें उत्पीड़न का डर है।

शशि थरूर ने आगे कहा कि सरकार की स्थिति इस तथ्य से सक्षम है कि हमारे पास शरणार्थी और शरण कानून नहीं है। मैंने बार-बार इस तरह के कानून का प्रस्ताव दिया है, लेकिन यह बहुत स्पष्ट है कि एमएचए तदर्थ निर्णय लेना पसंद करता है, जो अक्सर राजनीतिक रूप से प्रेरित होता है जब यह तय करने की बात आती है कि किसे शरणार्थी होना चाहिए/नहीं होना चाहिए


18 Aug 2022, 9:47 PM

आईएएस राजेश वर्मा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सचिव नियुक्त

18 Aug 2022, 8:48 PM

दिल्ली में कोरोना ने 1964 नए मामले दर्ज किए गए हैं, पिछले 24 घंटे में 8 मरीजों की मौत हुई है

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोविड 19 के 1964 नए मामले दर्ज किए गए हैं, वहीं इस दौरान 8 मरीजों की मौत हुई है।


18 Aug 2022, 8:29 PM

गुजरात के सूरत में भारी बारिश के बाद निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

18 Aug 2022, 7:53 PM

नीतीश कुमार पर कैलाश विजयवर्गीय का विवादित बयान, लगातार बॉयफ्रेंड बदलने वाली महिला जैसा बताया

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जब मैं विदेश यात्रा कर रहा था तो वहां किसी ने कहा कि वहां की महिलाएं कभी भी अपना बॉयफ्रेंड बदल लेती हैं। बिहार के सीएम भी ऐसे ही हैं, न जाने कब किसका हाथ पकड़ें या निकल जाएं।


18 Aug 2022, 7:50 PM

बिहार में सत्ता चले जाने के चलते बीजेपी कर रही है विधवा विलाप, एक घटना हुई नहीं कि जंगलराज दिखने लगा- ललन सिंह 

18 Aug 2022, 7:47 PM

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना मेट्रो रेल परियोजना के भूमिगत निर्माण कार्य की आधारशिला रखी


18 Aug 2022, 7:44 PM

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुंबई में अमिताभ बच्चन से की मुलाकात.  राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा मिशन के लिए मांगा समर्थन

18 Aug 2022, 6:50 PM

महाराष्ट्र में 'दही-हांडी' को खेल श्रेणी के तहत मिलेगी मान्यता, गोविन्दाओं को खेल श्रेणी में मिलेगी नौकरी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज ऐलान किया कि महाराष्ट्र में 'दही-हांडी' को खेल श्रेणी के तहत मान्यता दी जाएगी। 'प्रो-दही-हांडी' का आयोजन होगा। गोविन्दाओं को खेल श्रेणी के तहत नौकरी मिलेगी। हम सभी 'गोविंदा' के लिए 10 लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान करेंगे।


18 Aug 2022, 6:47 PM

भारत ने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई, शिखर धवन 81 और शुभमन गिल 82 पर नाबाद रहे

18 Aug 2022, 6:36 PM

कांग्रेस ने कोविड के कारण मंहगाई के खिलाफ दिल्ली रैली की तारीख बढ़ाई, अब 4 सितंबर को होगी आयोजित

कांग्रेस ने कोविड की मौजूदा स्थिति के कारण दिल्ली के रामलीला मैदान में 28 अगस्त को होने वाली मंहगाई पर हल्ला बोल रैली की तारीख बढ़ा दी है। यह रैली अब 4 सितंबर को होगी। पार्टी के संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि कोविड को देखते हुए कांग्रेस द्वारा 28 अगस्त को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली 'महंगाई पर हल्ला बोल' रैली की तारीख आगे बढ़ाई जा रही है। अब यह रैली 4 सितंबर को होगी। इस रैली के माध्यम से असंवेदनशील मोदी सरकार को जोरदार संदेश दिया जाएगा!


18 Aug 2022, 6:32 PM

JDU के RJD में विलय के आरसीपी के दावे पर ललन सिंह बोले- कोई दागी चरित्र और दिमाग वाला ही ऐसा कह सकता है

18 Aug 2022, 6:30 PM

JDU के RJD में विलय के आरसीपी सिंह के दावे पर नीतीश कुमार का बयान- अरे छोड़िये उनको... 


18 Aug 2022, 6:28 PM

BJP में शामिल होने पर आया आरसीपी सिंह का बयान, कहा- कार्यकर्ताओं से चर्चा के बाद लूंगा फैसला 

18 Aug 2022, 6:02 PM

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में शिक्षक की पिटाई से 13 साल के छात्र की मौत, परिवार ने फीस के लिए मारने का आरोप लगाया 

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में शिक्षक की पिटाई से 13 साल के छात्र की मौत का मामला सामने आया है। परिवार ने फीस के लिए पिटाई का आरोप लगाया है। श्रावस्ती के एसपी अरविंद के मौर्य ने कहा कि सिरसिया थाना क्षेत्र के अपने गांव के पास के एक स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 3 के 13 वर्षीय छात्र की 17 अगस्त को बहराइच के अस्पताल में मौत हो गई थी। उसके चाचा की शिकायत में कहा गया है कि 8 अगस्त को उसके स्कूल के शिक्षक ने उसे पीटा था। केस दर्ज कर जांच चल रही है।


18 Aug 2022, 5:46 PM

जिम्बाब्वे के खिलाफ जारी मैच में शिखर धवन ने वनडे में पूरे किए 6500 रन, टीम इंडिया का स्कोर 52/0

18 Aug 2022, 4:54 PM

रायगढ़ के तट पर मिली संदिग्ध नाव ऑस्ट्रेलियाई नागरिक की, फडणवीस का आया बयान, जानें क्या कहा?

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में समुद्र तट पर एक संदिग्ध नाव मिलने पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि संदिग्ध नाव ऑस्ट्रेलियाई नागरिक की है। नाव से 3 एके 47 राइफल मिली है। अभी किसी आतंकी एंगल की पुष्टि नहीं हुई है। सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं।फडणवीस ने कहा कि सभी आवश्यक सावधानियां बरती गई हैं। पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है।


18 Aug 2022, 4:38 PM

पश्चिम बंगाल: एसएससी घोटाला मामले में कोलकाता में अर्पिता मुखर्जी सत्र न्यायालय से निकलीं

18 Aug 2022, 4:35 PM

ओडिशा के CM नवीन पटनायक ने आज खुर्दा, पुरी, कटक जगतसिंहपुर और केंद्रपाड़ा जिलों के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया


18 Aug 2022, 4:32 PM

पश्चिम बंगाल: पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी को SSC घोटाला मामले में 31 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

18 Aug 2022, 4:20 PM

पहला वनडे: जिम्बाब्वे 189 के स्कोर पर ऑलआउट, दीपक चाहर ने लिए 3 विकेट


18 Aug 2022, 4:18 PM

ATS भी इस पर काम कर रही है, जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बल तैनात किए जाएंगे: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

18 Aug 2022, 3:33 PM

क्या गुजरात सरकार ने बिलकिस बानो मामले पर केंद्र से सलाह ली : चिदंबरम

पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने बिलकिस बानो मामले में सजा में छूट पर सवाल उठाया है। चिदंबरम ने गुरुवार को एक ट्वीट में कहा, "कानून की तय स्थिति यह है कि ऐसे मामले में जहां अभियोजन एजेंसी सीबीआई थी, राज्य सरकार सजा में छूट देने से पहले केंद्र सरकार से परामर्श करने के लिए बाध्य है।"

उन्होंने कहा कि जो स्पष्ट प्रश्न उठे, वे यह है कि "क्या गुजरात सरकार ने केंद्र सरकार से परामर्श किया? इसके बाद, केंद्र सरकार का क्या विचार था?"

उन्होंने कहा, "यह अकल्पनीय है कि गुजरात सरकार ने केंद्र सरकार के ²ष्टिकोण की अवहेलना की होगी, पीएम और गृहमंत्री को इन सवालों के जवाब दें। वे चुप्पी नहीं साध सकते।"


18 Aug 2022, 3:32 PM

मैंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि ATS या स्टेट एजेंसी की स्पेशल टीम तत्काल नियुक्त करें: अदिति तटकरे,श्रीवर्धन (रायगढ़) विधायक

18 Aug 2022, 3:11 PM

महाराष्ट्र एटीएस की टीम रायगढ़ के लिए रवाना हुई, जहां हरिहरेश्वर बीच पर हथियारों के साथ एक संदिग्ध नाव मिली 


18 Aug 2022, 3:00 PM

काबुल मस्जिद विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हुई

18 Aug 2022, 2:57 PM

हमें अखबारों से पता चला कि रोहिंग्या को घर देने की बात चल रही है- दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, "हमें अखबारों से पता चला कि रोहिंग्या को घर देने की बात चल रही है। मुझे भी आश्चर्य हुआ? बाद में पता चला कि केंद्रीय अधिकारियों की बैठक हुई थी जिसमें निर्णय लिए गए थे और मुख्य सचिव के जरिए इन निर्णयों को अमल में लाने के लिए LG के पास भेजा गया।”


18 Aug 2022, 2:56 PM

फारूक अब्दुल्ला ने गैर-स्थानीय लोगों को मतदाता सूची में शामिल करने के संबंध में राजनीतिक दलों की बैठक बुलाई

जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने गैर-स्थानीय लोगों को मतदाता सूची में शामिल करने के संबंध में जम्मू-कश्मीर सरकार की हालिया घोषणा पर चर्चा के लिए सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को एक बैठक के लिए आमंत्रित किया है।

18 Aug 2022, 2:53 PM

हम यह दिखावा नहीं कर सकते कि कोरोना वायरस नहीं है: WHO प्रमुख


18 Aug 2022, 2:25 PM

महाराष्ट्र के रायगढ़ में समुद्र तट पर संदिग्ध नाव मिलने से हड़कंप! AK-47 समेत कई हथियार बरामद, जांच में जुटी पुलिस

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के हरिहरेश्वर तट पर समुद्र में संदिग्ध नाव मिलने से हड़कंप मच गया है। नाव पर AK 47, राइफलें और कुछ कारतूस मिले हैं। पूरे रायगढ़ जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस ने हथियारों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

18 Aug 2022, 1:56 PM

BJP नेता शाहनवाज हुसैन ने रेप मामले में अपने खिलाफ FIR दर्ज करने वाले दिल्ली HC आदेश के खिलाफ SC का रुख किया


18 Aug 2022, 1:32 PM

तलाक-ए-हसन मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता के वकील को इसी तरह के मामले में SC की कार्यवाही में शामिल होने की छूट दी

18 Aug 2022, 1:28 PM

AAP ने इस साल होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अपने 9 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की


18 Aug 2022, 1:27 PM

बिहार में 'जंगल राज' शुरू होने के BJP के आरोप पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया

बिहार में 'जंगल राज' शुरू होने के BJP के आरोप पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, “बीजेपी के पास बदनाम करने के अलावा और कोई काम है? 15 अगस्त को बेरोजगारी मिटाने का जो ऐलान हुआ, हमने 10 लाख नौकरी को लेकर जो मोहर लगाई, उससे ये (BJP) असहज हो गए हैं। हम तो जनता के लिए काम कर रहे हैं।”

18 Aug 2022, 1:20 PM

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी को SSC घोटाला केस में न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद कोलकाता में सत्र न्यायालय लाया गया


18 Aug 2022, 1:16 PM

आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिला में छात्रों को ले जा रही एक स्कूल बस पलटी

आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिला में छात्रों को ले जा रही एक स्कूल बस पलट गई। CI कोटेश्वर राव ने बताया कि एक ट्रैक्टर विपरीत दिशा से आ रहा था, तभी बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। बस में 9 छात्र सवार थे, 2 को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को इलाज के लिए बुचिरेद्द्य्पलेम भेजा गया है।

18 Aug 2022, 12:56 PM

अपराधियों का समर्थन महिलाओं के प्रति BJP की ओछी मानसिकता को दर्शाता है, ऐसी राजनीति पर शर्मिंदगी नहीं होती प्रधानमंत्री जी?: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “उन्नाव- बीजेपी MLA को बचाने का काम, कठुआ- बलात्कारियों के समर्थन में रैली, हाथरस- बलात्कारियों के पक्ष में सरकार, गुजरात- बलात्कारियों की रिहाई और सम्मान! अपराधियों का समर्थन महिलाओं के प्रति बीजेपी की ओछी मानसिकता को दर्शाता है। ऐसी राजनीति पर शर्मिंदगी नहीं होती, प्रधानमंत्री जी?”


18 Aug 2022, 12:42 PM

केंद्र ने दुष्प्रचार फैलाने का आरोप लगाते हुए केंद्र ने 8 यू-ट्यूब चैनल ब्लॉक किए

18 Aug 2022, 12:30 PM

मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में ED ने BSP सांसद, उनके भाई मुख्तार अंसारी पर छापेमारी कर रहा


18 Aug 2022, 11:31 AM

ये इस राष्ट्र को BJP राष्ट्र बनाना चाहते हैं- PDP अध्यक्षा महबूबा मुफ्ती 

जम्मू-कश्मीर में बाहरी लोगों को वोट देने का अधिकार देने पर पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार जम्मू-कश्मीर के लोगों से हर चीज छीनने में लगी हुई है। महबूबा ने कहा, “मैं मुल्क के लोगों को बताना चाहती हूं कि BJP ने यहां के संविधान को अधिनस्त करने का जो तरीका अपनाया उससे इन्होंने केवल हमारा संविधान और झंडा नहीं छीना बल्कि अगली बारी आपकी है। 2019 के बाद इन्होंने गैर-कानूनी तरीके से हमसे हमारा 370, संविधान और झंडा छीना।”

उन्होंने कहा, “अगर इनमें हिम्मत होती तो संसद के जरिए करते, मैं उसको कानूनी मानती। 2024 के चुनाव के बाद ये देश के संविधान को भी खत्म करेंगे और मुल्क के झंडे को भगवा झंडे में लहरा देंगे। ये इस राष्ट्र को BJP राष्ट्र बनाना चाहते हैं।”

18 Aug 2022, 11:08 AM

भारतीय ओलंपिक संघ ने दिल्ली हाईकोर्ट के हालिया आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया

भारतीय ओलंपिक संघ ने दिल्ली हाईकोर्ट के हालिया आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, जिसने नए चुनाव कराने के लिए IOA के लिए प्रशासक की समिति (CoA) नियुक्त की। मामले की तत्काल सुनवाई के लिए आज सुप्रीम कोर्ट के समक्ष उल्लेख किया गया।


18 Aug 2022, 11:07 AM

पैर की चोट के कारण सिमोना हालेप ने सिनसिनाटी मास्टर्स से नाम वापस लिया

18 Aug 2022, 10:52 AM

केंद्र सरकार ने दूरसंचार ऑपरेटरों को स्पेक्ट्रम आवंटन पत्र जारी किया, उन्हें 5जी लॉन्च की तैयारी करने को कहा


18 Aug 2022, 10:38 AM

ड्रोन हथियार गिराने के मामले में NIA ने आज जम्मू, कठुआ, सांबा और डोडा में कई ठिकानों पर छापेमारी की

18 Aug 2022, 10:01 AM

5जी स्पेक्ट्रम असाइनमेंट लेटर जारी TSP से 5G लॉन्च की तैयारी करने का अनुरोध: सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव


18 Aug 2022, 9:18 AM

गोटाबाया राजपक्षे अगले सप्ताह श्रीलंका लौटने के लिए तैयार: रिपोर्ट  

18 Aug 2022, 9:17 AM

यूपी के लखीमपुर खीरी में संयुक्त किसान मोर्चा आज विभिन्न मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगा


18 Aug 2022, 9:16 AM

ओडिशा: कटक के मुंडाली बैराज स्थित महानदी में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बनी

18 Aug 2022, 9:14 AM

बिहार में महागठबंधन की सत्ता में वापसी के बाद लालू यादव ने कहा- मोदी को हटाना है


18 Aug 2022, 8:28 AM

चेन्नई के वनगरम में एक तेल कंपनी के गोदाम में लगी आग, दमकल की 14 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं 

तमिलनाडु के चेन्नई के वनगरम में एक तेल कंपनी के गोदाम में आग लग गई। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी। दमकल की 14 गाड़ियां मौके पर भेजी गई है।

18 Aug 2022, 8:01 AM

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए गए हथियार, गोला-बारूद जम्मू में बरामद


18 Aug 2022, 8:00 AM

अफगानिस्तान: काबुली में मस्जिद विस्फोट में कम से कम 20 की मौत, 40 घायल

18 Aug 2022, 7:55 AM

दिल्ली में युमना नदी का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात, लोगों की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली में युमना नदी का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। ऐसे में इन इलाकों में रह रहे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अक्षरधाम समेत कई इलाकों में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia