बड़ी खबर LIVE: जिन्होंने आज़ादी के 52 सालों तक तिरंगा नहीं फहराया, उनसे जवानों के सम्मान की उम्मीद नहीं की जा सकती: राहुल

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि जिन्होंने आज़ादी के 52 सालों तक तिरंगा नहीं फहराया, उनसे जवानों के सम्मान की उम्मीद नहीं की जा सकती। युवा, सेना में भर्ती होने का जज़्बा, चौकीदार बन कर भाजपा कार्यालयों की रक्षा करने के लिए नहीं, देश की रक्षा के लिए रखते हैं।

राहुल गांधी/ फोटो: Getty Images
राहुल गांधी/ फोटो: Getty Images
user

नवजीवन डेस्क

19 Jun 2022, 10:45 PM

FIH प्रो लीग: भारतीय पुरुष हॉकी टीम दूसरे चरण के मैच में नीदरलैंड से 1-2 से हारी

19 Jun 2022, 10:43 PM

बिहार में बिजली गिरने से 17 की मौत, सीएम नीतीश कुमार ने जताया दुख

19 Jun 2022, 10:04 PM

बेंगलुरु टी-20, बारिश की वजह से मैच रद्द, भारत-अफ्रीका सीरीज़ 2-2 की बराबरी पर खत्म 


19 Jun 2022, 9:13 PM

अग्निपथ योजना पर बवाल: बिहार में 145 FIR दर्ज और 804 गिरफ्तार

19 Jun 2022, 8:59 PM

सरकार ने पैरामिल्रिटी फोर्सेज में चयनित हजारों युवाओं को छोड़ा बेरोजगार : संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने अग्निपथ योजना को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की मोदी सरकार ने पैरामिल्रिटी फोर्सेज में चयनित हजारों युवाओं को बेरोजगार छोड़ दिया है, ऐसे में अग्निवीरों को पैरामिल्रिटी फोर्स में भर्ती करने की बात एकदम झूठ है। एक तरफ सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे सैकड़ों युवा इस योजना को वापस लेने की मांग कर रहे हैं और विपक्ष उनका समर्थन कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने साफ कर दिया है कि यह योजना किसी भी हालत में वापस नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सेना में भर्ती होने के लिए सबसे पहली जरूरत अनुशासन की होती है, इसलिए युवाओं को शांत होकर योजना को समझना चाहिए।


19 Jun 2022, 8:53 PM

न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा होंगे दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा दिल्ली उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे। अधिसूचना में कहा गया है कि "भारत के संविधान के अनुच्छेद 222 के खंड (1) द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति, भारत के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श के बाद तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा को दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में स्थानांतरित करते हुए और उन्हें मुख्य न्यायाधीश के पद का प्रभार संभालने का निर्देश देते हुए प्रसन्नता हो रही है।"

19 Jun 2022, 8:32 PM

मध्य प्रदेश: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की


19 Jun 2022, 8:18 PM

जिन्होंने आज़ादी के 52 सालों तक तिरंगा नहीं फहराया, उनसे जवानों के सम्मान की उम्मीद नहीं की जा सकती, कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर राहुल

जिन्होंने आज़ादी के 52 सालों तक तिरंगा नहीं फहराया, उनसे जवानों के सम्मान की उम्मीद नहीं की जा सकती। युवा, सेना में भर्ती होने का जज़्बा, चौकीदार बन कर भाजपा कार्यालयों की रक्षा करने के लिए नहीं, देश की रक्षा के लिए रखते हैं। प्रधानमंत्री की चुप्पी इस बेइज़्ज़ती पर मोहर है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की चुप्पी इस बेइज्जती पर मोहर है।

19 Jun 2022, 8:09 PM

अग्निपथ योजना और ईडी के खिलाफ देश में सोमवार को प्रदर्शन करेगी कांग्रेस


19 Jun 2022, 8:07 PM

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1530 नए मामले, 5500 से ज्यादा एक्टिव केस 

19 Jun 2022, 7:08 PM

जेपी नड्डा के आवास पर राष्ट्रपति चुनाव को लेकर BJP की बैठक, गजेंद्र शेखावत समेत कई नेता पहुंचे 


19 Jun 2022, 6:56 PM

कुपवाड़ा में मारा गया आतंकवादी पाकिस्तानी नागरिक था

उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया आतंकवादी पाकिस्तानी नागरिक था। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि मारा गया आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा से संबद्ध था।

19 Jun 2022, 6:41 PM

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

जम्मू एवं कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच जारी मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने कहा, "एक और आतंकवादी मारा गया (कुल 02)। ऑपरेशन जारी है।"

कुलगाम के डीएच पोरा इलाके में दिन में दूसरी बार मुठभेड़ हुई। इससे पहले रविवार को कुपवाड़ा जिले के लोलाब में मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया था।

कश्मीर में पिछले कुछ महीनों में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच सिलसिलेवार मुठभेड़ हुई हैं, जिनमें कई आतंकियों और उनके कमांडरों का सफाया किया गया है।


19 Jun 2022, 6:40 PM

बेंगलुरु टी-20: साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता, टीम इंडिया की पहले बैटिंग

19 Jun 2022, 6:38 PM

असम: डिब्रूगढ़ के रोहमोरिया में ब्रह्मपुत्र नदी में नाव के डूबने की घटना में 5 लोग लापता


19 Jun 2022, 6:19 PM

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदिरा गांधी स्टेडियम में 44वें शतरंज ओलंपियाड के मशाल रिले का शुभारंभ किया

19 Jun 2022, 5:42 PM

बिहार: भागलपुर के नौगछिया में कोसी नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा बहा 


19 Jun 2022, 5:18 PM

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में भी एक आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी

19 Jun 2022, 5:11 PM

बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय बोले- बीजेपी कार्यलय में सिक्योरिटी रखनी होगी तो मैं एक अग्निवीर को प्राथमिकता दूंगा


19 Jun 2022, 5:03 PM

अग्निपथ योजना को लेकर महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- देश के युवाओं के जीवन और महत्वाकांक्षाओं के साथ खिलवाड़ करना गलत

19 Jun 2022, 4:39 PM

जम्मू-कश्मीर: कुपवाडा एनकाउंटर में अब तक 2 आतंकी ढेर, दोनों तरफ से भारी गोलीबारी


19 Jun 2022, 4:32 PM

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 20 जून को पंजाब के संगरूर में रोड शो करेंगे

19 Jun 2022, 3:59 PM

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम के डी.एच. पोरा इलाके में मुठभेड़ जारी


19 Jun 2022, 3:56 PM

पूरा देश जल रहा है, भारत सरकार को सामने आकर जवाब देना चाहिए- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

अग्निपथ योजना पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, “पूरा देश जल रहा है, युवा आक्रोशित हैं और सड़कों पर हैं। तो ऐसे में भारत सरकार को सामने आकर जवाब देना चाहिए कि सेना में युवाओं को ठेके पर रखने का क्या औचित्य है?”

उन्होंने कहा, “जिन नौजवानों की सेना में भर्ती होती है उन्हें पहले 1 साल तक ट्रेनिंग दी जाती है उसे घटा कर 6 महीने कर रहे हैं, जो 20 साल नौकरी करते थे उसे घटा कर 3.5 साल कर दिया, तो क्या भारत सरकार के पास सैनिकों को देने के लिए पैंसे नहीं हैं?”

19 Jun 2022, 3:35 PM

अग्निपथ योजना को रोलबैक नहीं किया जाएगा: लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी

अग्निपथ योजना को वापस नहीं लिया जाएगा। सेना ने कहा संयुक्त बयान में कहा है कि अग्निपथ स्कीम वापस नहीं होगा। सैन्य मामलों के विभाग के अतिरिक्त सचिव, लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने कहा, "सभी अग्निवीरों को शपथ पत्र देकर साफ करना होगा कि उन्होंने कभी किसी भी उग्र प्रदर्शन या आगजनी में भाग नहीं लिया है।


19 Jun 2022, 3:17 PM

जयपुर में शांति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 18 अगस्त तक धारा 144 लागू की गई  

19 Jun 2022, 3:09 PM

21 नवंबर को हमारे पहले अग्निवीर हमारे ट्रेनिंग संस्थान में रिपोर्ट करेंगे- नौसेना के वाइस एडमिरल डी.के. त्रिपाठी

अग्निपथ योजना पर प्रेस से बात करते हुए नौसेना के वाइस एडमिरल डी.के. त्रिपाठी ने कहा, “हमने अपनी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। 25 जून तक हमारा एडवरटाइजमेंट सूचना और प्रसारण मंत्रालय में पहुंच जाएगा। एक महीने के अंदर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 21 नवंबर को हमारे पहले अग्निवीर हमारे ट्रेनिंग संस्थान में रिपोर्ट करेंगे।”


19 Jun 2022, 3:03 PM

पटना से उड़ान भरते ही विमान के विंग में लगी आग, इमरजेंसी लैंडिंग के बाद 185 यात्रियों की बची जान

बिहार की राजधानी पटना में रविवार को बड़ा विमान हादसा टल गया। स्पाइस जेट के विमान की विंग में आग लगने के बाद उसकी पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। पटना से दिल्ली जा रहे विमान में 185 यात्री सवार थे। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद इन यात्रियों की जान बाल-बाल बची।

विमान ने दिन में 12 बजकर 10 मिनट पर पटना के जयप्रकाश इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान के एक पंख में आग लग गई। पटना के फुलवारी शरीफ इलाके के लोगों ने किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए इसकी जानकारी तत्काल जिला प्रशासन को दी। आम नागरिकों से जैसे ही विमान के पंख में आग लगने की जानकारी जिला प्रशासन को मिली, प्रशासनिक अधिकारी एक्टिव मोड में आ गए।

19 Jun 2022, 2:42 PM

अग्निपथ योजना पर सेन की प्रेस कॉन्फ्रेंस, युवाओं की शंकाओं को दूर करने की कोशिश

अग्निपथ योजना पर सैन्य मामलों के विभाग के अतिरिक्त सचिव लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने प्रेस से बात करते हुए कहा, “यह सुधार लंबे समय से लंबित था। हम इस सुधार के साथ युवावस्था और अनुभव लाना चाहते हैं। आज बड़ी संख्या में जवान अपने 30 की उम्र के हैं और अधिकारियों को पहले की तुलना में बहुत बाद में कमान मिल रही है।”

उन्होंने कहा, “हर साल लगभग 17,600 लोग तीनों सेवाओं से समय से पहले सेवानिवृत्ति ले रहे हैं। किसी ने कभी उनसे यह पूछने की कोशिश नहीं की कि वे सेवानिवृत्ति के बाद क्या करेंगे। 'अग्निवर' को सियाचिन और अन्य क्षेत्रों जैसे क्षेत्रों में वही भत्ता मिलेगा जो वर्तमान में सेवारत नियमित सैनिकों पर लागू होता है। सेवा शर्तों में उनके साथ कोई भेदभाव नहीं। देश की सेवा में बलिदान देने वाले अग्निवीरों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा मिलेगा।”

उन्होंने कहा, "'अग्निवर' को सियाचिन और अन्य क्षेत्रों जैसे क्षेत्रों में वही भत्ता और सुविधाएं मिलेंगी जो वर्तमान में नियमित सैनिकों पर लागू होती है। सेवा शर्तों में उनके साथ कोई भेदभाव नहीं होगा।"


19 Jun 2022, 1:47 PM

अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस का जंतर-मंतर पर सत्याग्रह, युवाओं को प्रियंका गांधी का संदेश

दिल्ली में जंतर-मंतर पर कांग्रेस नेताओं ने अग्निपथ योजना के खिलाफ सत्याग्रह किया है। इसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल हुए और अग्निपथ योजना को वापस लिए जाने की मांग की।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, "सत्याग्रह के मंच से मैं इस देश के नौजवानों कुछ कहना चाहती हूं। आप इस देश का भविष्य हैं। आपसे बड़ा देशभक्त कोई नहीं है इस देश में। मैंने आप जैसे सैकड़ों बच्चों से बात की। जब मैं यूपी के एक छोटे से गांव में 4 बजे सुबह गिरफ्तार होने वाली थी, तब भी मैंने सड़क पर देखा कि 20-30 नौजवान आर्मी में भर्ती होने के लिए दौड़ लगा रहे थे। ट्रैक्टर पर बैठे हुए मैं ऐसे नौजवानों से मिली जिन्होंने मुझे कहा कि दीदी उम्मीद छूट गई है। सालों से हम भर्ती का इंतजार कर रहे थे। अब हम्म गन्ना बेचने जा रहे हैं।"

प्रियंका गांधी ने कहा, "मैं युवाओं से यह कहना चाहती हूं कि हम आपका दर्द समझते हैं। पूरा देश समझ रहा है। पूरा देश देख रहा है। लेकिन आप यह मत भूलो कि यह देश आपका है। इस देश की संपत्ति आप की है। इसे सुरक्षित रखना आपका कर्तव्य है। हम यहा सत्याग्रह पर बैठे हैं। क्योंकि सत्याग्रह, सत्य की लड़ाई अहिंसा द्वारा लड़ी गई। अहिंसा के जो मार्ग पर चलकर लड़ी गई। उस लड़ाई ने इस देश को आजाद किया। इस देश को आजाद करके आपको सौंपा, ताकि आपका भविष्य बन पाए।"

कांग्रेस महासचिव ने कहा, "मैं आपसे आग्रह करती हूं कि परिस्थितियों को समझिए। आपके आसपास क्या हो रहा है, सरकार कैसे चल रही है। देश में क्या हो रहा है। उसको गहराई से समझिए। जो किसान के आंदोलन थे। क्यों किए गए? किसान क्यों जागे, क्यों सड़क पर आए? क्योंकि वह समझे कि खून पसीना वो बहाएं, मेहनत वो करें, लेकिन उस मेहनत की कमाई किसी और को दी जा रही थी। यह सरकार उनके लिए नहीं चल रही थी।"

उन्होंने कहा, "इसी तरह से मैं आपसे आग्रह करती हूं कि समझिए ये सरकार आप लोगों के लिए नहीं चल रही है। ये सरकार गरीबों, देश के नवयुवकों के लिए, इस देश की महिलाओं के लिए, इस देश के एक-एक देशवासी के लिए नहीं चल रही है। ये सरकार सिर्फ बड़े-बड़े उद्योगपतियों के लिए चल रही है। ये जितनी भी योजनाए हैं, जो बार-बार आप पर थोपी जाती हैं, ये सोच समझकर किया जा रहा है। यह बात सही नहीं है कि बिना सोचे समझे इस तरह की योजनाओं को लाया जा रहा है। इस सरकार का सिर्फ एक मकसद है सत्ता में रहना।"

प्रियंका गांधी ने कहा, "आज सेना में भर्ती होने का सपना आप देखते हैं, आप अपनी देश की सुक्षा का सपना देखते हैं, अपने भविष्य को मजबूत बनाने का सपना आप देखते हैं, आप ये सपना देखते हैं कि बड़े होकर अपने मां-बाप का देखभाल करेंगे। सरहद पर जाकर इस देश के लिए आप अपनी जान देंगे। आप से बड़ा कोई देशभक्त नहीं। मैं आपसे कहना चाहती हूं कि जो नकली राष्ट्रवादी हैं, उन्हें आप पहचानिए। आपके संघर्ष में पूरा देश आपके साथ है। पूरी कांग्रेस पार्टी आपके साथ है।”

19 Jun 2022, 1:30 PM

तमिलनाडु: कोयंबटूर में एक दुर्लभ सफेद कोबरा सांप को बाहरी इलाके में रेस्क्यू किया गया


19 Jun 2022, 12:47 PM

दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट इंजन में खराबी के बाद पटना एयरपोर्ट लौटी: एयरपोर्ट अधिकारी 

पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि स्पाइसजेट की एक फ्लाइट दिल्ली जा रही थी। उड़ान भरते ही एयरपोर्ट प्राधिकरण ने ध्यान दिया कि उसके एक विंग में आग लगी है। प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग सफलतापुर्वक हो गई है। अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अन्य प्रोटोकॉल को पूरा किया जा रहा है।

19 Jun 2022, 12:43 PM

दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेना प्रमुखों के बीच बैठक संपन्न


19 Jun 2022, 12:34 PM

सत्याग्रह कर सरकार को अग्निपथ योजना वापस लेने के लिए मजबूर करेंगे- कांग्रेस नेता सचिन पायलट

अग्निपथ योजना पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, “कोविड के बहाने से आपने (सरकार) 2 साल से भर्तियां रोक रखी थी। 1.25 लाख भर्तियां केवल फौज में खाली है। आप सिर्फ भ्रमित कर लोगों का भविष्य खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। हम सत्याग्रह कर सरकार को यह योजना वापस लेने के लिए मजबूर करेंगे।”

19 Jun 2022, 12:28 PM

अग्निपथ योजना को सरकार को वापस लेना चाहिए- प्रियंका गांधी

अग्निपथ योजना पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि देश की सेवा करने के लिए पूरे जीवन भर सेना में भर्ती होना चाहते हैं। ये जो भी हो रहा है गलत हो रहा है। इस योजना को वापस लेना चाहिए।


19 Jun 2022, 12:09 PM

बार-बार नौकरी की झूठी उम्मीद दे कर, प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं को बेरोजगारी के ‘अग्निपथ’ पर चलने के लिए मजबूर किया- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “बार-बार नौकरी की झूठी उम्मीद दे कर, प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं को बेरोजगारी के ‘अग्निपथ’ पर चलने के लिए मजबूर किया है। 8 सालों में, 16 करोड़ नौकरियां देनी थीं मगर युवाओं को मिला सिर्फ पकोड़े तलने का ज्ञान। देश की इस हालत के जिम्मेदार केवल प्रधानमंत्री हैं।”

19 Jun 2022, 11:37 AM

अग्निपथ योजना को लेकर केंद्र सरकार से तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल

अग्निपथ योजना पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने मोदी सरकार से सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार बताए कि 4 साल के लिए बहाल होने वाले युवकों को नियमित रूप से सेना में भर्ती होने वाले युवकों की ही तरह नियमित छुट्टी मिलेगी। इस योजना में सिर्फ सैनिक को 4 साल के लिए क्यों रखा जा रहा बड़े अफसर को भी रखा जाए।”

तजेस्वी ने कहा, “क्या ये योजना शिक्षित युवाओं के लिए मनरेगा है? या RSS का हिडेन एजेंडा है। वन रैंक वन पेंशन के बजाय नो रैंक नो पेंशन लाया गया। अगर BJP को ठेकेदारी प्रथा इतनी पसंद है तो BJP के मंत्री अपने बच्चों को सरकारी नौकरी से इस्तीफा दिलवा दें।”


19 Jun 2022, 11:31 AM

देश के युवाओं का भविष्य 'अग्नि' के हवाले करने की भाजपाई साजिश के खिलाफ कांग्रेस सत्याग्रह के 'पथ' पर निकल चुकी है- कांग्रेस

दिल्ली के जंतर मंतर पर 'अग्निपथ योजना' के खिलाफ 'सत्याग्रह' पर कांग्रेस पार्टी के नेता बैठे हैं। कांग्रेस ने तस्वीरें ट्वीट कर कहा, “देश के युवाओं का भविष्य 'अग्नि' के हवाले करने की भाजपाई साजिश के खिलाफ कांग्रेस सत्याग्रह के 'पथ' पर निकल चुकी है। सत्याग्रह की ये शुरुआत युवाओं के भविष्य और सेना के सम्मान को बचाकर ही दम लेगी।”

19 Jun 2022, 10:58 AM

‘अग्निपथ’ के विरोध के बीच वायुसेना ने जारी की भर्ती से जुड़ी डिटेल, जानें अग्निवीरों को क्या सुविधा मिलेगी 

अग्निपथ योजना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए वायुसेना ने जानकारी अपनी वेबसाइट पर जारी कर दी है। डिटेल के मुताबिक, चार साल की सेवा के दौरान अग्निवीरों को सैलरी के साथ हार्डशिप एलाउंस, यूनीफार्म एलाउंस, कैंटीन सुविधा और मेडिकल सुविधा भी मिलेगी। यह सुविधाएं एक रेगुलर सैनिक को मिलती हैं।

अग्निवीरों को सेवा काल के दौरान ट्रैवल एलाउंस दिया जाएगा। इसके अलावा उन्हें साल में 30 दिन की छुट्टी मिलेगी। उनके लिए मेडिकल लीव की व्यवस्था अलग है। अगर दुर्भाग्यवश किसी अग्निवीर की सर्विस (चार साल) के दौरान अगर मृत्यु होती है तो उसके परिवार को इन्श्योरेंस कवर मिलेगा। इसके तहत उसके परिवार को करीब 1 करोड़ रुपये मिलेंगे।


19 Jun 2022, 10:38 AM

दिल्ली: अग्निपथ योजना के देशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज तीनों सेना प्रमुखों से मुलाकात की 

19 Jun 2022, 10:23 AM

अग्निपथ योजना को लेकर चल रहे विवाद के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज सुबह 10.30 बजे तीनों सेनाओं के प्रमुखों से मिलेंगे: सरकारी सूत्र


19 Jun 2022, 10:01 AM

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता, 24 घंटे में 12,899 नए संक्रमित मिले, 15 मरीजों की मौत

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे 24 घंटे में कोरोना के 12,899 नए केस सामने आए और 15 लोगों की मौत हो गई।

19 Jun 2022, 9:36 AM

भारत और बांग्लादेश आज पहली शारीरिक संयुक्त सलाहकार आयोग की बैठक आयोजित करेंगे


19 Jun 2022, 9:19 AM

भारतीय वायु सेना द्वारा अग्निपथ भर्ती योजना का विवरण जारी 

19 Jun 2022, 9:04 AM

असम: करीमगंज शहर में बाढ़ का पानी भर गया है जिस कारण से सामान्य जन-जीवन अस्त व्यस्त


19 Jun 2022, 8:22 AM

असम के चिरांग जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी, हजारों लोग प्रभावित   

19 Jun 2022, 8:20 AM

पंजाब: लुधियाना के भोरा गांव में कल भारी बारिश के बाद घर की छत गिरने से एक व्यक्ति और उसकी भतीजी की मौत

पंजाब के लुधियाना के सलेम टाबरी भोरा गांव में कल भारी बारिश के बाद घर की छत गिरने से एक व्यक्ति और उसकी भतीजी की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


19 Jun 2022, 8:14 AM

दिल्ली के कुछ हिस्सों में आज सुबह बारिश हुई

19 Jun 2022, 8:13 AM

अग्निपथ योजना पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, 4 साल नौकरी करवाएंगे फिर लात मारकर भगा देंगें

अग्निपथ योजना पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, “वे (केंद्र सरकार) कहते हैं कि 17.5 साल की उम्र में आओ 21 साल की उम्र में जाओ, 4 साल नौकरी करवाएंगे फिर लात मारकर भगा देंगें। उसके बाद हमें नहीं पता क्या करोगे। खाना-पीना, जीना-मरना, हमें नहीं पता क्या करोगे।”


19 Jun 2022, 8:09 AM

अग्निपथ योजना न देश और न युवाओं के हित में है- कांग्रेस नेता भूपिंदर हुड्डा

कांग्रेस नेता भूपिंदर हुड्डा ने कहा, “अग्निपथ योजना न देश और न युवाओं के हित में है। यह युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। फौज में इस तरह की संविदा सेवा लाना किसी के हित में नहीं। सैन्य सुधार होते रहे हैं लेकिन कोई भी सुधार लाने से पहले हितधारकों के साथ व्यापक चर्चा की जाती है।”

उन्होंने कहा, “कोई भी सैन्य सुधार पहले प्रायोगिक तौर पर लाया जाता जिससे उसका नतीजा देखा जा सके। सरकार को इसे तुरंत वापस लेना चाहिए। इसको लेकर हम 20 जून को दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन करेंगे।”

19 Jun 2022, 8:04 AM

‘अग्निपथ’ के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन का असर, पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्र में 362 ट्रेन आज भी रद्द

अग्निपथ योजना के विरोध की आग लगभग पूरे देश में धीरे-धीरे फैल गई है। देश के अलग-अलग हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनों में सबसे ज्यादा नुकसान अब तक रेलवे की संपत्ति को हुआ है। ऐसे में हिंसक प्रदर्शन के चलते पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्र में 362 ट्रेन आज भी रद्द हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia