बड़ी खबर LIVE: अच्छे दिन के जुमले छोड़ो, सच्चे दिनों के पन्ने जोड़ो, भारत जोड़ो, भारत जोड़ो: राहुल गांधी

भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महंगाई के मुद्दे पर मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल ने ट्वीट कर कहा, महंगे दिनों से नाता तोड़ो, अच्छे दिन के जुमले छोड़ो, सच्चे दिनों के पन्ने जोड़ो, भारत जोड़ो, भारत जोड़ो।

फोटो: @INCIndia
फोटो: @INCIndia
user

नवजीवन डेस्क

19 Sep 2022, 10:39 PM

महारानी एलिजाबेथ को विलाप धुनों और राष्ट्रगान के साथ दी गई अंतिम श्रद्धांजलि, निजी पारिवारिक सेवा में दफनाने से पहले शाही तिजोरी में उतारा गया

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की श्रद्धांजलि सभा पाइपर के विलाप धुनों और सेंट जॉर्ज चैपल में राष्ट्रगान के साथ समाप्त हो गई। रानी के ताबूत को बाद में एक निजी पारिवारिक सेवा में दफनाने से पहले धीरे-धीरे शाही तिजोरी में उतारा गया।

19 Sep 2022, 10:32 PM

राजस्थान के जोधपुर के वायरल वीडियो में पिता को पीटने वाला आरोपी बेटा गिरफ्तार

19 Sep 2022, 9:54 PM

जैकलीन फर्नांडीज दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा से निकलीं,   सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस में कई घंटे हुई पूछताछ


19 Sep 2022, 9:26 PM

अनंतनाग में पुलिस और सेना ने प्रतिबंधित संगठन के 2 आतंकियों को गिरफ्तार किया, 2 पिस्टल, 2 मैगजीन और 15 राउंड गोलियां बरामद

19 Sep 2022, 9:24 PM

महारानी एलिजाबेथ की अंतिम यात्रा सेंट जॉर्ज चैपल में शुरू हुई, दिवंगत पति के पास में दफनाया जाएगा

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की अंतिम यात्रा विंडसर महल के सेंट जॉर्ज चैपल में शुरू हो गई है। यह ताबूत को रॉयल तिजोरी में उतारने के साथ समाप्त होगा। एक निजी पारिवारिक कार्यक्रम में महारानी को उनके दिवंगत पति, ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग के साथ सेंट जॉर्ज चैपल के अंदर स्थित किंग जॉर्ज VI मेमोरियल चैपल में दफनाया जाएगा।


19 Sep 2022, 8:35 PM

यमुना अथॉरिटी के नाम पर हो रही धोखाधड़ी, फर्जी वेबसाइट बनाकर जेवर एयरपोर्ट के पास बेचे जा रहे हैं आवासीय प्लॉट

उत्तर प्रदेश के नोएडा में इस समय देश के सबसे चर्चित प्रोजेक्ट जेवर एयरपोर्ट का काम तेजी से चल रहा है। इस काम को देखते हुए कई तरीके के फर्जीवाड़े भी किए जा रहे हैं। और आम जनता को लूटने का प्रयास भी हो रहा है। यमुना एक्सप्रेस वे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी ने पब्लिक नोटिस जारी कर बताया है कि एक फर्जी वेबसाइट बनाकर जेवर एयरपोर्ट के पास प्लॉट और मकान बेचे जा रहे हैं यह वेबसाइट पूरी तरीके से फर्जी है और इस वेबसाइट पर काफी हद यमुना अथॉरिटी के प्रोजेक्ट नोएडा एयरपोर्ट, फिल्म सिटी लॉजिस्टिक हब की हूबहू कॉपी की गई है। इस वेबसाइट के जरिए नोएडा एयरपोर्ट के पास अधिसूचित क्षेत्र में आवासीय भूखंड बेचे जा रहे हैं। यमुना अथॉरिटी के सीईओ अरुण वीर सिंह ने यह जानकारी दी है की (डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू. यमुनाआवासीयभूखंड. इन) फर्जी वेबसाइट बनाकर यमुना प्राधिकरण की मुख्य परियोजनाओं के विवरण और मास्टर प्लान का दुरुपयोग किया जा रहा है।

19 Sep 2022, 8:11 PM

भारत में 14वां मंकीपॉक्स केस सामने आया, दिल्ली में मिला एक और मरीज 


19 Sep 2022, 8:10 PM

हम स्पष्ट रूप से देख रहे हैं कि भारत क्रोध, हिंसा और घृणा से भरा है: राहुल गांधी

19 Sep 2022, 7:50 PM

दिल्ली: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मिले कांग्रेस नेता सचिन पायलट


19 Sep 2022, 7:50 PM

बिहार : कोरोना से मरने वालों की मोक्ष प्राप्ति के लिए ' मोक्षस्थली' गया में पिंडदान

सनातन धर्म में मान्यता है कि पितृ ऋण से तभी मुक्ति मिलती है जब पुत्र मृत पिता की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान और श्राद्ध करे। लेकिन, मोक्षस्थली गया जी में एक ऐसा भी परिवार है, जो पिछले करीब 21 सालों से गरीबों, जाने - अंजाने लोगों के लिए पिंडदान करता है।

सोमवार को पितृपक्ष में देश, विदेश में कोरोना से मरने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान और तर्पण किया गया। पितृपक्ष में अपने पूर्वजों और पितरों को पिंडदान और तर्पण करने के लिए लाखों लोग पिंडदान के लिए बिहार के गया पहुंचते हैं।

19 Sep 2022, 7:40 PM

उत्तर प्रदेश: अयोध्या में सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति


19 Sep 2022, 7:40 PM

केरल: सीएम पिनाराई विजयन ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को 'कम्युनिस्ट विरोधी प्रचारक' बताया

19 Sep 2022, 7:18 PM

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मिस्र के वायु सेना संग्रहालय का दौरा किया


19 Sep 2022, 6:50 PM

यूपी : शराब खरीदने के लिए पैसे नहीं देने पर युवक ने दादा की हत्या की

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के थाना नकुड़ कोतवाली के साढोली गांव में एक बुजुर्ग व्यक्ति की उसके पोते ने गला दबाकर हत्या कर दी है। पुलिस को साढोली गांव के एक घर के एक कमरे से बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला है।

पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार पोते ने कथित तौर पर शराब को लेकर हुए विवाद के बाद बुजुर्ग व्यक्ति की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान पिरुवा (70) के रूप में हुई है।
पुलिस ने कहा, आरोपी सोनू (20) पर परिवार ने अपने दादा की हत्या का आरोप लगाते हुए हमारे पास शिकायत दर्ज कराई है।

19 Sep 2022, 6:50 PM

दिल्ली : बेवफाई के शक में व्यक्ति ने पत्नी का गला रेता, गिरफ्तार

दिल्ली के मौजपुर इलाके में बेवफाई के शक में अपनी पत्नी का गला काटने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) संजय कुमार सेन ने कहा कि शनिवार सुबह करीब नौ बजे जाफराबाद पुलिस स्टेशन में एक पीसीआर कॉल आई जिसमें कहा गया कि दिल्ली के मौजपुर में एक घर में एक महिला घायल पड़ी है, जिसके बाद पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शाहदेन मलिक उर्फ शान उर्फ सुहैब की पत्नी फातिमा के रूप में पहचानी गई महिला खून से लथपथ पड़ी मिली, जिसके गले में तेज चोट के निशान और पीठ पर भी घाव के निशान थे।


19 Sep 2022, 6:31 PM

असदुद्दीन ओवैसी बोले- क्या भारत सरकार घोषणा करेगी कि हम अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संधियों में विश्वास नहीं करते?

19 Sep 2022, 5:11 PM

ब्रिटेन में महारानी एलिजाबेथ की अंतिम विदाई, श्रद्धांजलि देने उमड़े हज़ारों लोग 


19 Sep 2022, 5:07 PM

राहुल का ट्वीट- अच्छे दिन के जुमले छोड़ो सच्चे दिनों के पन्ने जोड़ो भारत जोड़ो, भारत जोड़ो 

भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महंगाई के मुद्दे पर मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल ने ट्वीट कर कहा, महंगे दिनों से नाता तोड़ो, अच्छे दिन के जुमले छोड़ो, सच्चे दिनों के पन्ने जोड़ो, भारत जोड़ो, भारत जोड़ो।

19 Sep 2022, 5:02 PM

पश्चिम बंगाल विधानसभा ने 'केंद्रीय जांच एजेंसियों की अधिकता' के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया


19 Sep 2022, 4:50 PM

उत्तर प्रदेश: हरदोई में पुलिस ने बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरोह का भंडाफोड़ किया

19 Sep 2022, 4:44 PM

प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देने के बाद किसान ने की आत्महत्या

पुणे में निराश और टूट चुके किसान दशरथ एल. केदारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन (17 सितंबर) की बधाई दी और फिर तालाब में कूदकर अपना जीवन समाप्त कर लिया। यह जानकारी उनके परिवार ने सोमवार को यहां दी।


19 Sep 2022, 4:19 PM

केरल: कांग्रेस नेता राहुल गांधी अलाप्पुझा के पुन्नमदा झील में 'स्नेक बोट रेस' प्रदर्शनी में शामिल हुए

केरल: कांग्रेस नेता राहुल गांधी अलाप्पुझा के पुन्नमदा झील में 'स्नेक बोट रेस' प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के अन्य नेता मौजूद रहे।

19 Sep 2022, 4:04 PM

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS कांड, कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 7 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS कांड में तीनों आरोपियों को 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। उनके मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। 2 वीडियो मिले हैं। एक आरोपी लड़की का है और दूसरा किसी और लड़की का।


19 Sep 2022, 4:03 PM

लंदन: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का ताबूत उनके राजकीय अंतिम संस्कार के लिए वेस्टमिंस्टर एब्बे ले जाया गया

19 Sep 2022, 3:38 PM

PM मोदी ने पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया को बेलग्रेड में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी


19 Sep 2022, 3:13 PM

सुप्रीम कोर्ट ने लखीमपुर खीरी में दलित बहनों की रेप-हत्या मामले में सुनवाई से किया इनकार 

सुप्रीम कोर्ट ने लखीमपुर खीरी में दलित बहनों की रेप-हत्या मामले में सुनवाई से इनकार किया है।

19 Sep 2022, 3:06 PM

200 करोड़ ठगी मामला: पूछताछ में शामिल होने के लिए जैकलीन फर्नांडिस EOW दफ्तर पहुंचीं

दिल्ली: सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस की EoW (आर्थिक अपराध शाखा) पहुंचीं।


19 Sep 2022, 3:05 PM

बीजेपी को डर 2024 का है, जो बिहार में हुआ वो पूरे देश में होने जा रहा है: तेजस्वी यादव

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि इनको (बीजेपी) 8-9 साल हो गए, 2 करोड़ नौकरी प्रति वर्ष देना था इन्होंने दिया नहीं। इनको लगता है कि बिहार अगर नौकरी दे देगा तो हर राज्य में मांग उठेगी कि उस राज्य में भी लोगों को सरकारी नौकरी मिले जो बीजेपी की सरकार कर ही नहीं सकती है।

उन्होंने कहा कि इनका (बीजेपी) पहला डर 2024 का है कि जो बिहार में हुआ वो पूरे देश में होने जा रहा है। इनका दूसरा डर है कि इनको पता है कि कुछ दिनों में बिहार में लाखों की संख्या में सरकारी नौकरी मिलेंगी।

19 Sep 2022, 1:44 PM

दिल्ली कोर्ट ने सत्येंद्र जैन के खिलाफ ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर लगाई रोक

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जांच किए जा रहे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी (आप) सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन और अन्य की जमानत पर निचली अदालत में सुनवाई और कार्यवाही पर रोक लगा दी।


19 Sep 2022, 1:41 PM

राहुल गांधी ट्वीट करके बोले- भारत का युवा बहुत होनहार है, इनके पास कला है, प्रतिभा है और देश के लोगों के प्रति संवेदना है

19 Sep 2022, 12:53 PM

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचे


19 Sep 2022, 12:36 PM

विश्व हिंदू परिषद से जुड़े आचार्य धर्मेंद्र का निधन

विश्व हिंदू परिषद से जुड़े रहे आचार्य धर्मेंद्र का सोमवार को जयपुर में निधन हो गया। आचार्य धर्मेंद्र पिछले एक महीने से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थे।

19 Sep 2022, 12:35 PM

समाजवादी पार्टी के हंगामे के बीच पहले ही दिन विधानसभा स्थगित, कल 11 बजे शुरू होगी कार्यवाही

समाजवादी पार्टी के हंगामे के बीच पहले ही दिन यूपी विधानसभा स्थगित हो गई है। कल 11 बजे फिर से कार्यवाही शुरू होगी।


19 Sep 2022, 12:13 PM

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS कांड की जांच करेगी SIT, आरोपियों से होगी पूछताछ, खुलेंगे कई राज

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में MMS कांड पर डीजीपी पंजाब ने कहा कि इस  मामले में 3 गिरफ्तारियां की गईं हैं, जिनमें एक छात्र और हिमाचल से 2 अन्य शामिल हैं। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को जब्त कर लिया गया है। सीएम के आदेश के बाद इस मामले में उच्च स्तरीय जांच होग। इस मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की जाएगी।

19 Sep 2022, 11:29 AM

सरकार लगातार महंगाई बढ़ा रही है, जनता महंगाई में पिस गई है: अखिलेश यादव 

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार लगातार महंगाई बढ़ा रही है। जनता महंगाई में पिस गई है। कानून व्यवस्था कभी इतना बर्बाद नहीं हुआ होगा, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। उत्तर प्रदेश में कुछ हिस्सों में बाढ़ और कुछ हिस्सों में सूखा है। सरकार ने किसानों को इससे हुए नुकसान पर कोई राहत नहीं दी है। लम्पी वायरस से हजारों-हजार गायों की जान जा चुकी हैं, सरकार उन जानवरों की देखभाल के लिए भी कुछ नहीं कर पाई है।


19 Sep 2022, 11:09 AM

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में MMS कांड का मामला संवेदनशील: AAP सांसद राघव चड्ढा 

AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय का मामला संवेदनशील मामला है। पंजाब सरकार पीड़ित विद्यार्थियों के साथ हैं। इस मामले से जुड़े कुछ लोग शिमला में मौजूद थे, उनको गिरफ़्तार किया गया है। हॉस्टल के कमरों में जहां कैमरा होने का शक था वहां पंजाब पुलिस ने दौरा कर जांच की है

उन्होंने आगे कहा कि महिला पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और विद्यार्थियों से बातचीत हो रही है। स्थिति सामान्य हो गई है। मामले में सख्त कार्रवाई होगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय का मामला संवेदनशील मामला है। पंजाब सरकार पीड़ित विद्यार्थियों के साथ हैं। इस मामले से जुड़े कुछ लोग शिमला में मौजूद थे, उनको गिरफ़्तार किया गया है। हॉस्टल के कमरों में जहां कैमरा होने का शक था वहां पंजाब पुलिस ने दौरा कर जांच की है

19 Sep 2022, 10:29 AM

यूपी में 'सड़क से सदन तक संग्राम', विधानसभा तक पैदल मार्च करेंगे सपा के विधायक

उत्तर प्रदेश: राज्य सरकार के ख़िलाफ़ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा तक पैदल मार्च निकाला।


19 Sep 2022, 9:51 AM

यूपी में 'सड़क से सदन तक संग्राम', विधानसभा तक पैदल मार्च करेंगे सपा के विधायक

उत्तर प्रदेश: लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यालय के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आज कार्यालय से विधानसभा तक सरकार के खिलाफ पैदल मार्च निकालेंगे।

19 Sep 2022, 9:10 AM

उत्तर प्रदेश: हरदोई में कस्तूरबा गांधी रेजिडेंशियल गर्ल्स स्कूल की 38 छात्राएं फूड पॉइजनिंग के कारण बीमार हुईं  

उत्तर प्रदेश के हरदोई में कस्तूरबा गांधी रेजिडेंशियल गर्ल्स स्कूल की 38 छात्राएं फूड पॉइजनिंग के कारण बीमार हुईं। 8 छात्राओं को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।


19 Sep 2022, 8:14 AM

उत्तर प्रदेश: देवरिया ज़िले के अंसारी रोड पर एक दो मंजिला इमारत की छत गिरी, 3 लोगों की मौत  

19 Sep 2022, 8:13 AM

केरल: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के 12वें दिन की शुरुआत अलप्पुझा से की


19 Sep 2022, 7:59 AM

यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से, सरकार और विपक्ष में दिखेगी जबरदस्त तकरार

उत्तर प्रदेश में विधानसभा का मानूसत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। इस सत्र के दौरान सरकार और विपक्ष में जबदस्त तकरार देखने को मिल सकती है। वहीं ये सत्र कुछ वजहों से खास भी होगा। इस सत्र के दौरान 22 सितंबर को प्रश्नकाल के बाद सदन महिला सदस्यों को चर्चा हेतु आरक्षित रहेगा। इसका एलान पहले ही हो चुका है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia