बड़ी खबर LIVE: हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी, अगले 12 घंटे ऑरेंज अलर्ट जारी, 24 घंटे में 20 से ज्यादा लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को भारी बारिश के कारण भूस्खलन, अचानक आई बाढ़ और बादल फटने की 34 घटनाओं में 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग लापता हैं। अगले 12 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

IANS
IANS
user

नवजीवन डेस्क

20 Aug 2022, 11:35 PM

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, अगले 12 घंटे ऑरेंज अलर्ट जारी

20 Aug 2022, 11:07 PM

दिल्ली में कोरोना के 1109 नए मामले दर्ज किए गएहैं, पिछले 24 घंटे में 9 की मौत हुई

20 Aug 2022, 7:28 PM

हिमाचल में भूस्खलन, अचानक आई बाढ़ से 21 लोगों की मौत, 6 लापता

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को भारी बारिश के कारण भूस्खलन, अचानक आई बाढ़ और बादल फटने की 34 घटनाओं में 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग लापता हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मंडी, कांगड़ा और चंबा सबसे ज्यादा प्रभावित जिले हैं। आपदा में पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर चक्की नदी पर बना रेलवे पुल भी ढह गया।


20 Aug 2022, 11:19 PM

हम एजुकेशन की फैक्ट्रियों को पनपते हुए देख रहे हैं जो डिग्री और मानव संसाधनों के अवमूल्यन की ओर ले जा रही हैं:CJI

सीजेआई एनवी रमना ने कहा कि मुझे डर है कि संस्थान अपनी सामाजिक प्रासंगिकता खो रहे हैं। हम एजुकेशन की फैक्ट्रियों को पनपते हुए देख रहे हैं जो डिग्री और मानव संसाधनों के अवमूल्यन की ओर ले जा रही हैं। मुझे यकीन नहीं है कि किसे या किसे दोषी ठहराया जाए।

20 Aug 2022, 10:03 PM

हिमाचल प्रदेश: पूरे राज्य के लिए अगले 12 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी 

हिमाचल प्रदेश में अगले 5 दिनों में मध्यम से भारी बारिश देखने को मिलेगी। पूरे राज्य के लिए अगले 12 घंटे के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।


20 Aug 2022, 7:27 PM

हिमाचल प्रदेश के शोघी और तारा देवी के बीच सोनू बांग्ला में भूस्खलन

हिमाचल प्रदेश के शोघी और तारा देवी के बीच सोनू बांग्ला में भूस्खलन। शिमला-कालका के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 5 अवरुद्ध, बताया जा रहा है कि पत्थर अभी भी सक्रिय रूप से गिर रहे हैं। शोघी मेहली बाईपास से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।

20 Aug 2022, 7:08 PM

पंजाब के संगरूर में एक किसान अपने 2 मंजिला घर को मौजूदा जगह से 500 फीट दूर ले जाते हुए


20 Aug 2022, 6:21 PM

CM नीतीश कुमार ने नालंदा, शेखपुरा, जमुई, लखीसराय जिलों में सूखे की स्थिति से जूझ रहे इलाकों का दौरा किया

20 Aug 2022, 5:47 PM

बड़गाम:15 अगस्त को ग्रेनेड हमले में पुलिस ने दो आतंकी को किया गिरफ्तार

बडगाम पुलिस ने 15 अगस्त को ग्रेनेड हमले में लश्कर-ए-तैयबा के 2 हाइब्रिड आतंकवादी साहिल वानी और अल्ताफ फारूक उर्फ आमिर को गिरफ्तार किया है। आतंकियों द्वारा इस्तेमाल किए गए वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।


20 Aug 2022, 5:33 PM

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए प्रेसीडेंसी जेल से अस्पताल लाया गया 

20 Aug 2022, 4:57 PM

ओडिशा में भारी बारिश के बाद दीवार गिरने की घटनाओं में दो लड़कियों समेत चार लोगों की मौत


20 Aug 2022, 4:54 PM

यूपी: वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचा, प्रशासन अलर्ट पर

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। प्रशासन अलर्ट पर है। निचले इलाकों में रह रहे लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

20 Aug 2022, 4:46 PM

ये बहुत दुखद हादसा हुआ, दम घुटने से 2 लोगों की मौत हुई, 2 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है: आगरा जोन के ADG

आगरा जोन के ADG राजीव कृष्ण ने कहा कि ये बहुत दुखद हादसा हुआ। दम घुटने से 2 लोगों की मौत हो गई और 2 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 3 लोगों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी:


20 Aug 2022, 4:15 PM

संयुक्त किसान मोर्चा नें लखीमपुर धरने से दिया प्रधानमंत्री मोदी के नाम ज्ञापन, उठाई विभिन्न मांगें 

किसानो नें लखीमपुर खीरी मामले व किसानों के अन्य मुद्दों पर लखीमपुर खीरी में तीन दिन का धरना किया, जहां से तमाम किसान नेताओं नें सरकार से मांगो को जल्द सुनने की बात कही है। इसी बीच संयुक्त किसान मोर्चा नें धरने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन दिया है जिसमें लखीमपुर खीरी व किसानों के मुद्दों पर कुछ मांगे रखी गई हैं।

20 Aug 2022, 4:01 PM

मूसलाधार बारिश से रौद्र रूप में आई गंगा, हरिद्वार में खतरे का निशान पार, तो ऋषिकेश में भी आया सैलाब

उत्तराखंड में भारी बारिश से नदी नाले उफान पर बह रहे हैं। पहाड़ों पर हो रही मूसलाधार बरसात के चलते अब मैदानी इलाकों में भी गंगा ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। इस बार सीजन में पहली बार 2 घंटे के भीतर दो बार गंगा खतरे के निशान को पार कर चुकी है। गंगा के बढ़ते जल स्तर के कारण हरिद्वार से आगे के गंगा किनारे के इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। गंगा के किनारे रहने वाले लोगों से गंगा किनारे ना जाने की अपील की जा रही है।


20 Aug 2022, 3:51 PM

पश्चिम बंगाल: पशु तस्करी मामले में तृणमूल नेता अनुब्रत मंडल को 24 अगस्त तक सीबीआई हिरासत में भेजा गया है

20 Aug 2022, 3:38 PM

सीबीआई ने आबकारी मामले में आज दिल्ली में 5 आरोपियों को एजेंसी मुख्यालय में पूछताछ के लिए तलब किया


20 Aug 2022, 3:30 PM

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की अब कैसी है तबीयत? उनके भाई ने दी अच्छी खबर!

राजू श्रीवास्तव के भाई दीपू श्रीवास्तव ने कॉमेडियन की सेहत के बारे में अहम जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि एक सीनियर लेडी डॉक्टर ने राजू की कंडीशन देखी है। उन्होंने कहा कि जो इंफेक्शन डेवलप हुए थे, वो अब कम हो रहे हैं। राजू श्रीवास्तव के भाई ने यह भी बताया है कि राजू की अच्छी सेहत के लिए आज परिवारवालों ने पूजा रखी है।

20 Aug 2022, 3:22 PM

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के रायपुर क्षेत्र के कुमालता मालदेवता क्षेत्र के वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया


20 Aug 2022, 3:11 PM

अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया दो दिवसीय गुजरात दौरे जाएंगे

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दो दिवसीय गुजरात दौरे पर जाएंगे। दोनों 22 अगस्त को अहमदाबाद पहुंचेंगे और दोपहर 3 बजे हिम्मतनगर में टाउन हॉल मीटिंग को संबोधित करेंगे। वे 23 अगस्त को दोपहर 3 बजे भावनगर में एक टाउनहॉल बैठक में भी शामिल होंगे।

20 Aug 2022, 2:50 PM

लद्दाख: वायुसेना ने इजरायली नागरिक को बचाया, लेह लाया गया, जो मार्का घाटी के ऊंचाई वाले इलाके में गंभीर पर्वतीय बीमारी से पीड़ित था


20 Aug 2022, 2:40 PM

सिद्धारमैया को 'मौत की धमकी' देने के मामले में 16 गिरफ्तार 

20 Aug 2022, 2:37 PM

हिमाचल प्रदेश: मंडी क्षेत्र में भारी बारिश से सड़कें बंद, कई पर्यटक फंसे


20 Aug 2022, 2:28 PM

जम्मू-कश्मीर: पहलगाम बस दुर्घटना में घायल हुए आईटीबीपी कर्मियों से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुलाकात की

दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने AIIMS में भर्ती ITBP कर्मियों से मुलाकात की। ITBP कर्मी 16 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे।

20 Aug 2022, 2:25 PM

हिमाचल प्रदेश: मंडी जिले में भारी बारिश के बाद जल भराव के कारण सड़कें बंद हुईं


20 Aug 2022, 2:01 PM

भारतीय सेना और अमेरिकी सेना ने किया संयुक्त सैन्य अभ्यास

भारतीय सेना और अमेरिकी सेना के संयुक्त सैनिकों ने चल रहे संयुक्त अभ्यास 'वज्र प्रहार' के दौरान GPADS का उपयोग करके भार को सटीक रूप से गिराने समेत हवाई सम्मिलन और लड़ाकू फ्रीफॉल का अभ्यास किया यह जाकारी भारतीय सेना ने दी है।

20 Aug 2022, 1:59 PM

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का केजरीवाल सरकार से सवाल- अगर शराब नीति ठीक थी तो आपने वह वापस क्यों ली?  

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अगर शराब नीति ठीक थी तो आपने वह वापस क्यों ली? आप की हालत ऐसी थी कि अगर चोरी को दाढ़ी में तिनका दिखा तो उसने बचने के लिए दाढ़ी मुंडवा ली वैसे ही मनीष सिसोदियो और अरविंद केजरीवाल जी को जब शराब नीति में भ्रष्टाचार दिखा तो शराब नीति वापस ले ली।

उन्होंने कहा, “अगर मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को रिटेल में अनुमति नहीं थी तो इस नीति के तहत क्यों अनुमति दी गई? कार्टेल कंपनियों को ठेका क्यों दिया गया? ब्लैक लिस्टेड कंपनियों को ठेका दिया गया या नहीं? यह आम आदमी पार्टी की सरकार रेवड़ी सरकार और बेवड़ी सरकार है।”

अनुराग ठाकुर ने कहा कि मनीष सिसोदिया जी ने तो अब अपने नाम की स्पेलिंग भी शायद बदल ली है। अब इनका अगला आ गया है M O N E Y SHH.


20 Aug 2022, 1:52 PM

बंगाल: दक्षिण 24 परगना के बासंती थाना के भरतपुर बाजार में आज सुबह 2 गुटों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के बासंती थाना के भरतपुर बाजार में आज सुबह 2 गुटों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामले में अब तक 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

20 Aug 2022, 1:23 PM

जम्मू-कश्मीर: उधमपुर जिले के मुत्तल क्षेत्र के समोले गांव में भूस्खलन से तीन मासूम बच्चों की मौत

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के मुत्तल क्षेत्र के समोले गांव में भूस्खलन से तीन साल के दो और दो महीने के बच्चे की मौत हो गई है।


20 Aug 2022, 1:22 PM

दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग थ्रिलर 'जोगी' का टीजर रिलीज

20 Aug 2022, 1:19 PM

हैदराबाद: आज स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के होने वाले कार्यक्रम को लेकर शिल्पकला वेदिका में भारी पुलिस बल तैनात


20 Aug 2022, 1:19 PM

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने कोटे के सभी मंत्रियों को कुछ जरूरी दिशा निर्देशों का पालन करने के लिए कहा

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने कोटे के सभी मंत्रियों को कुछ जरूरी दिशा निर्देशों का पालन करने के लिए कहा है। निर्देशों के अनुसार RJD के कोटे से बने मंत्री विभाग में अपने लिए कोई नई गाड़ी नहीं खरीद पाएंगे।

20 Aug 2022, 1:04 PM

छत्तीसगढ़ में बेहतर काम के लिए राहुल गांधी ने राज्य के सीएम भूपेश बघेल की सराहना की

समावेशी समाज के लिए अपनी महत्वाकांक्षी दृष्टि को साकार करने की दिशा में अथक प्रयास करने के लिए राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सराहना की है। राहुल गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस को जिला/शहर कांग्रेस कार्यालयों के उद्घाटन पर बधाई दी।


20 Aug 2022, 12:59 PM

राजस्थान: धौलपुर में भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलजमाव

20 Aug 2022, 12:58 PM

उत्तराखंड में बादल फटा, सीएम धामी ने किया प्रभावित इलाकों का निरीक्षण


20 Aug 2022, 12:58 PM

Zim vs Ind: दूसरा वनडे में केएल राहुल ने जीता टॉस, गेंदबाजी का लिया फैसला

20 Aug 2022, 12:43 PM

घर पर छापे के बाद दिल्ली के डिप्टी CM सिसोदिया बोले, 2-3 दिन में मुझे गिरफ्तार कर लेगी CBI, AAP के कई नेता भी होंगे गिरफ्तार

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि अगले 2 से 3 दिन में CBI मुझे गिरफ्तार कर लेगी और मेरे अलावा कई सारे आम आदमी के नेताओं को भी गिरफ्तार करेगी। हम भगत सिंह की संतान हैं। हम आपकी CBI, ED से डरने वाले नहीं हैं, हम आपके पैसों के आगे बिकने वाले लो।


20 Aug 2022, 12:29 PM

जिस आबकारी नीति को लेकर यह विवाद खड़ा किया जा रहा है वह इस देश की बहुत अच्छी नीति है: मनीष सिसोदिया

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि जिस आबकारी नीति को लेकर यह विवाद खड़ा किया जा रहा है वह इस देश की बहुत अच्छी नीति है। अगर दिल्ली के उपराज्यपाल साहब ने 48 घंटे पहले उस नीति को हटाने की साजिश के तहत अपना फैसला नहीं बदला होता तो आज दिल्ली को 10,000 करोड़ रुपए का फायदा होता।

20 Aug 2022, 12:11 PM

हिमाचल में आई बाढ़ में 4 की मौत, 15 लापता

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को रातभर हुई भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य लापता हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। घटना में पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर चक्की नदी पर बना रेलवे पुल भी गिर गया।

मंडी जिले में कई स्थानों पर आपदा की सूचना मिली, जिसमें 15 लोग लापता हो गए। अन्य आपदा प्रभावित जिले चंबा, कांगड़ा, हमीरपुर, शिमला और सिरमौर थे।


20 Aug 2022, 12:05 PM

उत्तराखंड: कुमाल्टा मालदेवता इलाके में भारी बारिश से घरों और बाहर पानी भर गया।

20 Aug 2022, 11:52 AM

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सीबीआई छापे के बाद दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया के इस्तीफे की मांग की


20 Aug 2022, 11:40 AM

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में चक्की नदी पर बना रेलवे पुल अचानक आई बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गया

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में चक्की नदी पर बना रेलवे पुल अचानक आई बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गया और आज सुबह ढह गया। नदी का पानी अभी कम नहीं हुआ है। यह जानकारी उत्तर रेलवे ने दी है।

20 Aug 2022, 11:31 AM

लगातार बारिश के बाद देहरादून में मालदेवता रोड स्थित एक होटल में घुसा पानी


20 Aug 2022, 11:28 AM

भारत के एंटिम ने जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2022 में स्वर्ण पदक जीता

20 Aug 2022, 11:22 AM

ऑनलाइन जुआ गिरोह 'फन रूलेट गेम' का भंडाफोड़ किया गया- दिल्ली क्राइम ब्रांच के डीसीपी

दिल्ली क्राइम ब्रांच के डीसीपी विचित्र वीर ने बताया कि एक ऑनलाइन जुआ गिरोह 'फन रूलेट गेम' का भंडाफोड़ किया गया है। 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, क्राइम ब्रांच ने 14 कंप्यूटर और एक लैपटॉप बरामद किया है।


20 Aug 2022, 11:22 AM

दिल्ली कांग्रेस कमेटी ने CBI छापे के बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम और AAP नेता मनीष सिसोदिया के इस्तीफे की मांग की

20 Aug 2022, 10:55 AM

दो अलग-अलग मामलों में नियमों के उल्लंघन पर डीजीसीए ने दो पायलटों के लाइसेंस निलंबित


20 Aug 2022, 10:52 AM

हिमाचल में भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही, कांगड़ा में चक्की पुल ढहा, कंडाघाट में NH 5 बंद

हिमाचल प्रदेश बारी बारिश के से तबाही मची है। कांगड़ा जिले के एडीएम रोहित राठौर ने बताया कि कांगड़ा जिले में चक्की पुल आज ढह गया है। कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर, सिरमौर और मंडी जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है। वहीं, भूस्खलन की वजह से सोलन जिले के कंडाघाट में राष्ट्रीय राजमार्ग 5 बंद हो गया है।

20 Aug 2022, 10:41 AM

हिमाचल प्रदेश: भूस्खलन के कारण सोलन जिले के कंडाघाट में राष्ट्रीय राजमार्ग 5 बंद


20 Aug 2022, 10:26 AM

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में भारी बारिश के बाद जल इलाके में भराव

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भारी बारिश के बाद जल इलाके में भराव हो गया है। गंगा और यमुना नदी का जलस्तर भी बढ़ा।

20 Aug 2022, 10:13 AM

21 युद्धक विमान, चीन के 5 नौसैनिक जहाजों को ताइवान के आसपास ट्रैक किया गया


20 Aug 2022, 10:05 AM

उत्तराखंड में बारिश से तबाही, राज्य के सीएम बोले- आपदा प्रबंधन, SDRF की टीम और अन्य प्रशासन के लोग मौके पर तैनात

बारिश की वजह से आई तबाही पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारी बारिश से जिन जगहों पर नुकसान हुआ है उन सभी स्थानों पर हमारी आपदा प्रबंधन, SDRF की टीम और अन्य प्रशासन के लोग मौके पर तैनात हैं। मैं भी मौके पर जाने की कोशिश कर रहा हूं और वहां राहत कार्यों का दौरा करूंगा।

20 Aug 2022, 9:42 AM

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 13,272 नए केस आए सामने


20 Aug 2022, 9:41 AM

DGCA ने बोइंग B737 विमान के पायलट कमांड के 6 महीने के लिए लाइसेंस निलंबित किया

20 Aug 2022, 9:39 AM

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में भारी बारिश के बाद जल इलाके में भराव, गंगा और यमुना नदी का जलस्तर भी बढ़ा


20 Aug 2022, 9:03 AM

हिमाचल: अगले 2-3 घंटे के दौरान कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर, सिरमौर और मंडी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना

20 Aug 2022, 8:40 AM

उत्तराखंड के देहरादून के रायपुर प्रखंड के सरखेत गांव में बादल फटने के बाद SDRF की टीमें बचाव अभियान में जुटीं

उत्तराखंड के देहरादून के रायपुर प्रखंड के सरखेत गांव में SDRF की टीमें बचाव अभियान में जुटी हुई हैं। सरखेत गांव में आज सुबह 2:45 बजे बादल फटने की घटना आई थी।


20 Aug 2022, 8:38 AM

देश के पूर्व पीएम राजवी गांधी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी

20 Aug 2022, 8:37 AM

यूपी: मथुरा में भीड़भाड़ वाले बांके बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी समारोह के दौरान 2 की मौत


20 Aug 2022, 8:36 AM

जम्मू-कश्मीर: भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ के कारण वैष्णो देवी यात्रा स्थगित होने के बाद फिर से शुरू

20 Aug 2022, 8:35 AM

हिमाचल प्रदेश: भूस्खलन से बंद हुआ कुल्लू-सैंज मार्ग, पागल नालों में अचानक आई बाढ़ की सूचना


20 Aug 2022, 8:34 AM

मुंबई में दहीहांडी कार्यक्रम के दौरान कुल 153 लोग घायल हुए, वहीं, ठाणे में 64 लोग घायल हुए

मुंबई में दहीहांडी के दौरान पिरामिड बनाते समय कुल 153 लोग घायल हुए, जिनमें से 130 लोगों का इलाज कर उन्हें छुट्टी दे दी गई है। 23 का अभी इलाज चल रहा है, उनकी हालत स्थिर। यह जाकारी बीएमसी ने दी है। वहीं, ठाणे में लगभग 64 लोग घायल हुए। यह जानकारी ठाणे नगर निगम ने दी है।

20 Aug 2022, 8:30 AM

जम्मू-कश्मीर: उधमपुर जिले के मुत्तल क्षेत्र के समोले गांव में भूस्खलन की वजह से कच्चा मकान ढहा, दो बच्चों की मौत

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के मुत्तल क्षेत्र के समोले गांव में भूस्खलन के कारण मिट्टी का मकान गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद बचाव दल मौके पर पहुंचा और ढहे हुए घर के मलबे से शवों को निकाला।


20 Aug 2022, 8:16 AM

देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 78वीं जंयती पर राहुल गांधी ने किया याद, एक वीडियो किया शेयर

देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 78वीं जंयती पर राहुल गांधी ने याद किया। राहुल गांधी ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, “पापा, आप हर पल मेरे साथ, मेरे दिल में हैं। मैं हमेशा प्रयास करूंगा कि देश के लिए जो सपना आपने देखा, उसे पूरा कर सकूं।”

20 Aug 2022, 8:10 AM

देश के पूर्व PM राजीव गांधी की 78वीं जयंती, दिल्ली में वीर भूमि पर राहुल-प्रियंका गांधी ने दी श्रद्धांजलि

देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 78वीं जयंती है। इस मौके पर उन्हें पूरा देश याद कर रहा है। दिल्ली में वीर भूमि पहुंच कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia