बड़ी खबर LIVE: चीन में कहर बरपा रहे कोरोना के वैरिएंट की भारत में दस्तक, अब तक चार केस मिले, 3 गुजरात में

चीन में कहर मचा रहे कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के सबवैरिएंट बीएफ.7 के भारत में अब तक कुल चार केस पाए गए हैं। इनमें तीन मामले में गुजरात में मिले हैं, जबकि एक केस ओडिशा के भुवनेश्वर में मिला है। एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि ये बहुत खतरनाक नहीं है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS
user

नवजीवन डेस्क

21 Dec 2022, 10:01 PM

चीन में बढ़ रहे कोरोना के मामलों पर WHO की नजर, कहा- इसकी उत्पत्ति को लेकर सारे सवाल अभी भी जिंदा 

21 Dec 2022, 9:14 PM

चीन में कहर बरपा रहे कोरोना के वैरिएंट की भारत में दस्तक, अब तक चार केस मिले, 3 गुजरात में

चीन में कहर मचा रहे कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के सबवैरिएंट बीएफ.7 के भारत में अब तक कुल चार केस पाए गए हैं। इनमें तीन मामले में गुजरात में मिले हैं, जबकि एक केस ओडिशा के भुवनेश्वर में मिला है। एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि ये बहुत खतरनाक नहीं है।

21 Dec 2022, 9:10 PM

बिहार में शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान तेज, दानापुर में गटर से बड़ी मात्रा में शराब की बोतलें बरामद


21 Dec 2022, 9:02 PM

एमसीडी के मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, 6 जनवरी 2023 को पहली बैठक में होगा निर्वाचन

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की 6 जनवरी 2023 को होने वाली पहली बैठक में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। एमसीडी के मेयर चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 दिसंबर, 2022 है।

21 Dec 2022, 8:53 PM

मणिपुर बस हादसे में मरने वाली छात्राओं की संख्या बढ़कर 7 हुई, राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुख


21 Dec 2022, 7:59 PM

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को आवाज के नमूने लेने के लिए फोरेंसिक लैब लाया गया

21 Dec 2022, 7:51 PM

भारत में अब तक बीएफ.7 वैरिएंट के तीन मामले सामने आए

भारत में अब तक ओमिक्रॉन सबवैरिएंट बीएफ.7 के कुल तीन मामले पाए गए हैं, इसी वैरिएंट के कारण चीन में कोरोना के मामलों में तेजी से उछाल आया है, एक सूत्र ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्र के अनुसार, अक्टूबर में गुजरात बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर द्वारा बीएफ.7 के पहले मामले का पता चलने के बाद, उसी महीने एक और मामला सामने आया था और नवंबर में इस वैरिएंट का तीसरा मामला सामने आया था।

इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को भारत में कोविड-19 की स्थिति और इसकी निगरानी, रोकथाम और प्रबंधन के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली की तैयारी की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की, कुछ देशों नें तेजी से बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर यह बैठक बुलाई गई, इसमें स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार, नीति आयोग के सदस्य, स्वास्थ्य, डॉ वीके पॉल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


21 Dec 2022, 7:28 PM

गाजियाबाद :एटा फर्जी एनकाउंटर में 16 साल बाद आया फैसला, पांच को उम्रकैद, चार पुलिसकर्मियों को 5-5 साल की सजा 

गाजियाबाद की सीबीआई कोर्ट ने एटा में साल-2006 में हुए फर्जी एनकाउंटर में 9 पुलिसवालों को दोषी करार दिया है। विशेष न्यायाधीश परवेंद्र कुमार शर्मा की कोर्ट ने तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसवालों को उम्रकैद और 4 पुलिसवालों को 5-5 साल कैद की सजा सुनाई है। फैसला करीब 16 साल बाद आया है। इसके बाद सभी दोषियों को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया। कोर्ट ने 5 पुलिसकर्मियों पवन सिंह, श्रीपाल ठेनुआ, सरनाम सिंह, राजेंद्र प्रसाद और मोहकम सिंह को हत्या और साक्ष्य छुपाने का दोषी करार दिया है। इनको आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 33-33 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।

इसके अलावा सिपाही बलदेव प्रसाद, अवधेश रावत, अजय कुमार और सुमेर सिंह को साक्ष्य मिटाने और कॉमन इंटेंशन का दोषी करार दिया है। इनको पांच-पांच साल कैद की सजा और 11-11 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। इस एनकाउंटर में शामिल रहे 10वें पुलिसकर्मी सब इंस्पेक्टर अजंट सिंह की पहले ही मौत हो चुकी है।

21 Dec 2022, 7:28 PM

व्हाट्सएप ने नवंबर में भारत में 37 लाख से अधिक आपत्तिजनक खातों पर लगाया बैन

मेटा-स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने बुधवार को कहा कि उसने नए आईटी नियम 2021 के अनुपालन में नवंबर के महीने में भारत में 37 लाख से अधिक 'आपत्तिजनक' खातों पर प्रतिबंध लगा दिया है। कंपनी ने कहा कि 1 नवंबर से 31 नवंबर के बीच, 3,716,000 व्हाट्सएप खातों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था और इनमें से 990,000 खातों को यूजर्स की किसी भी रिपोर्ट से पहले सक्रिय रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया था।

मैसेजिंग प्लेटफॉर्म, जिसके देश में 400 मिलियन से अधिक उपयोगकर्ता हैं, उसे देश में नवंबर में 946 शिकायत रिपोर्ट मिलीं और 'कार्रवाई' के रिकॉर्ड 74 थे।


21 Dec 2022, 7:21 PM

मध्य प्रदेश के मंत्री को दान में मिली 50 एकड़ जमीन, कांग्रेस ने पूछे सवाल

मध्य प्रदेश के राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को ससुराल से 50 एकड़ जमीन दान में मिलने पर सियासी बवाल मच गया है। कई करोड़ की इस जमीन को लेकर कांग्रेस की ओर से हमले बोले जा रहे हैं। पूर्व मंत्री और विधायक जीतू पटवारी ने कहा है कि यह शिवराज सिंह के मंत्रिमंडल में ही संभव हो सकता है, यह ऐस मंत्री हैं जिन्होंने कांग्रेस छोड़ते समय कहा था कि वे जन सेवा के लिए कांग्रेस की सरकार गिरा रहे हैं और जनसेवा के लिए भाजपा में गए हैं। अब 58 साल की उम्र में इनके सालों ने परिवार को जमीन दान की है, जिन सालों के पास 100 एकड़ जमीन है उन्होंने 50 एकड़ जमीन खरीद कर दान में दी है। यह बताता है कि सरकार बनाने के लिए शिवराज ने लूट की छूट दी है।

21 Dec 2022, 7:17 PM

जम्मू-श्रीनगर हाईवे फिर से यातायात के लिए खोला गया

 जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बुधवार को देवल पुल के पास एक बड़े पत्थर के खिसकने के कारण बंद कर दिया गया था, जिसे अब वाहनों के आवागमन के लिए फिर से खोल दिया गया है, अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जम्मू और कश्मीर ट्रैफिक पुलिस ने कहा, मलबा हटाने के बाद जम्मू-श्रीनगर एनएचडब्ल्यू पर दोनों ओर से ट्रैफिक खोला गया। देवाल पुल के पास भारी पत्थर खिसकने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर सभी प्रकार के वाहन रोक दिए गए।


21 Dec 2022, 7:14 PM

दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी से मिले गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल

21 Dec 2022, 7:03 PM

शीत लहर की स्थिति को देखते हुए लखनऊ में 31 दिसंबर तक सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक स्कूल खुलेंगे


21 Dec 2022, 7:03 PM

अयोध्या: शीत लहर के कारण कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों को कल से सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक संचालित करने का निर्देश

21 Dec 2022, 6:49 PM

झारखंड: कोरोना को लेकर राज्य सरकार गंभीर, चिंता की कोई बात नहीं- मंत्री बन्ना गुप्ता


21 Dec 2022, 6:15 PM

NIA ने गैंगस्टर मामलों में हरियाणा के सिरसा में दो स्थानों पर छापेमारी की; भारी मात्रा में अवैध हथियार और गोला-बारूद बरामद

21 Dec 2022, 6:01 PM

बंगाल को एक ऐसा स्थान बने रहने दें जहां लोग विभिन्न धर्मों का पालन करते हैं, लेकिन त्योहार एक साथ मनाते हैं: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी


21 Dec 2022, 5:59 PM

नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने फ्रेंच सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज को रिहा करने का आदेश दिया

21 Dec 2022, 5:48 PM

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की


21 Dec 2022, 5:36 PM

रिलायंस कैपिटल की 8600 करोड़ रूपए में हुई नीलामी, हिंदुजा ग्रुप ने जीती रेस

हिंदुजा समूह ने बुधवार को 8,600 करोड़ रुपये की बोली के साथ रिलायंस कैपिटल लिमिटेड की दौड़ जीत ली। बैंकिंग सूत्रों के अनुसार, बुधवार सुबह शुरू हुई नीलामी में रिलायंस कैपिटल के लिए हिंदुजा प्रमुख निवेश कंपनी के रूप में सबसे ऊंची बोली लगाने वाले के रूप में उभरी।

21 Dec 2022, 5:34 PM

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नए साल से पहले माता वैष्णो देवी मंदिर की सुरक्षा की समीक्षा की


21 Dec 2022, 5:19 PM

बंगाल में हम लोगों को बांटते नहीं बल्कि जोड़ते हैं: कोलकाता में प्री-क्रिसमस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

21 Dec 2022, 5:18 PM

दिल्ली: साउथ एक्सटेंशन पार्ट-2 के माइक ड्रॉप रेस्टोरेंट में लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर


21 Dec 2022, 4:58 PM

देश के हवाईअड्डों पर आज से कोविड-19 के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की रैंडम सैंपलिंग शुरू हो गई है: स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्र 

21 Dec 2022, 4:52 PM

कोरोना पॉजिटिव केस हैं उन्हें जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जा रहा है- हिमाचल प्रदेश सरकार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक

हिमाचल प्रदेश सरकार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक हेमराज बैरवा ने कहा, “निर्देशानुसार जितने भी कोरोना पॉजिटिव केस हैं उन्हें जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जा रहा है। अभी प्रदेश में वर्तमान में केवल 20 सक्रिय केस और 5 मरीज अलग-अलग अस्पताल में भर्ती हैं।”

उन्होंने कहा, “टेस्टिंग प्रक्रिया पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। वर्तमान में केवल 20 एक्टिव केस हैं, टेस्टिंग प्रक्रिया पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। अभी प्रदेश में कोरोना के 5 मरीज़ अलग-अलग अस्पताल में भर्ती हैं।”


21 Dec 2022, 4:48 PM

'केंद्र ने राज्य सरकारों से उन कैदियों को रिहा करने के लिए कहा है जिन्होंने अपनी शर्तों को पूरा कर लिया है'

केंद्र ने राज्य सरकारों से उन कैदियों को रिहा करने के लिए कहा है जिन्होंने अपनी शर्तों को पूरा कर लिया है, लेकिन जुर्माना अदा न करने के कारण सलाखों के पीछे हैं। गृह राज्य मंत्री अजय कुमार ने राज्यसभा को बताया।

21 Dec 2022, 4:43 PM

आज से टेस्टिंग बढ़ाई है, जो मरीज आ रहे हैं उनका पहले टेस्ट कराया जा रहा है- चंडीगढ़ के स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग

चंडीगढ़ के स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग ने कहा, “केंद्र सरकार का निर्देश पहले से है कि टेस्टिंग, ट्रैकिंग, ट्रेसिंग करनी है। आज से टेस्टिंग बढ़ाई है, जो मरीज आ रहे हैं उनका पहले टेस्ट कराया जा रहा है। जो प्रोसेस पहले से था उसे फिर से रिव्यू किया गया है और जरूरत पड़ने पर उसे लागू किया जाएगा।”


21 Dec 2022, 4:41 PM

दिल्ली पुलिस ने 1,500 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 2,800 किलोग्राम जब्त की गई ड्रग्स को नष्ट किया

21 Dec 2022, 4:35 PM

हम UNSC में भी एक साथ काम कर रहे हैं- भारत में जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी

भारत में जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी ने कहा, “जापान और भारत दोनों खास रिश्ता साझा करते हैं जो सामरिक और वैश्विक हैं। हम भारत के साथ रक्षा-सुरक्षा पर साथ हैं। हम UNSC में भी एक साथ काम कर रहे हैं। मैं भारत को G-20 अध्यक्षता ग्रहण करने पर बधाई देता हूं। दुनिया की नजरें भारत पर होंगी।”


21 Dec 2022, 4:20 PM

महाराष्ट्र: बॉम्बे हाईकोर्ट ने NCP नेता और राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के ज़मानत आदेश पर 27 दिसंबर तक के लिए रोक लगा दी है 

21 Dec 2022, 4:14 PM

नैनीताल हाईकोर्ट ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI जांच से जुड़ी याचिका खारिज कर दी


21 Dec 2022, 3:43 PM

गुजरात स्वास्थ्य विभाग अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों पर बढ़ाएगा कोविड परीक्षण

गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने बुधवार को राज्य में कोविड-19 की तैयारियों की समीक्षा की और अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों पर विदेशी आगमन की जांच बढ़ाने के निर्देश दिए।

21 Dec 2022, 3:37 PM

मणिपुर के नोनी जिले में भीषण बस हादसा, कई छात्र घायल

मणिपुर के नोनी जिले के खौपुम में छात्रों को ले जा रही 2 स्कूल बसों के दुर्घटनाग्रस्त होने से कई लोगों के घायल होने की आशंका है। छात्र स्टडी टूर पर जा रहे थे।


21 Dec 2022, 3:28 PM

जिस तरीके से गृह मंत्री ने देश को ड्रग्स मुक्त करने की बात कही है, लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ और ही बयां करती हैं- अधीर रंजन चौधरी

लोकसभा में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “जिस तरीके से आपने (गृह मंत्री) भारत को ड्रग्स मुक्त करने की बात कही है लेकिन यह जमीनी स्तर पर कुछ और ही बयां करती हैं। वर्ष 2018 में ड्रग्स से 7,193 आत्महत्या हुई। वहीं वर्ष 2021 में ड्रग्स से 10,560 मृत्यु हुई। यह आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं।”

21 Dec 2022, 3:10 PM

दुनिया में कोरोना के बढ़ते केस भारत के लिए कितना खतरनाक? AIIMS के पूर्व निदेशक डॉ. गुलेरिया ने बताया

AIIMS के पूर्व निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा, “अधिकतर लोगों ने वैक्सीन और बूस्टर डोज लगवा ली है। हम देख रहे हैं कि केस नहीं बढ़ रहे हैं, चीन के मुकाबले हमारी स्थिति अलग है और बेहतर है लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि हम लापरवाही बरतें। हमें सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है।”

उन्होंने कहा, “सर्दियों में हमें ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है क्योंकि बुखार और जुखाम-नजले की शिकायत होती है।”


21 Dec 2022, 2:52 PM

दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन में रेस्टोरेंट में लगी आग, कोई हताहत नहीं

21 Dec 2022, 2:49 PM

बीजेपी भारत जोड़ो यात्रा को रोकने का नया तरीका खोज रही है- छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल 

छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल ने कहा, “बीजेपी भारत जोड़ो यात्रा को रोकने का नया तरीका खोज रही है। अगर देश में कोरोना फैला तो निश्चित रूप से यात्रा प्रभावित होगी, लेकिन अभी नहीं है तो रोकने के बहाने खोज रहे हैं। जब कोरोना था तब पश्चिम बंगाल, असम और उत्तर प्रदेश में चुनाव कराए थे।”


21 Dec 2022, 2:27 PM

कोविड समीक्षा बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया बोले- अभी खत्म नहीं हुआ है कोरोना, रहें सावधान!

चीन समेत दुनिया के कई हिस्सों में बढ़ते कोरोना के देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अभी कोरोना वायरस खत्म नहीं हुआ है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि अगर आप भीड़भाड़ वाली जगह, घर के अंदर या बाहर हैं तो मास्क का इस्तेमाल करें। यह कॉमरेडिटी वाले या अधिक आयु वाले लोगों के लिए और भी महत्वपूर्ण है।

21 Dec 2022, 2:16 PM

बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया, तलाशी अभियान शुरू


21 Dec 2022, 1:10 PM

हम सदन में भारत-चीन के मुद्दे को लेकर चर्चा चाहते हैं- मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष और  राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “हम सदन में भारत-चीन के मुद्दे को लेकर चर्चा चाहते हैं, चर्चा अगर नहीं हुई और एकतरफा उत्तर हुआ तो उसका क्या मतलब है?”

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा, “हम चीन पर चर्चा चाहते हैं। घुसपैठ क्यों नहीं रोकी जा रही है? हम सिर्फ यह जानना चाहते हैं कि तैयारियों का स्तर क्या है, चीनी सैनिकों के साथ 16 दौर की बातचीत में पीएलए ने क्या हासिल किया, प्रधानमंत्री ने बाली में चीनी राष्ट्रपति शी से क्या कहा?”

21 Dec 2022, 12:21 PM

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में तेनुआ टोल प्लाजा और बाघागाड़ा फोरलेन के बीच कई गाड़ियां आपस में टकराईं

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में तेनुआ टोल प्लाजा और बाघागाड़ा फोरलेन के बीच में कुछ वाहनों की टक्कर हो गई। 6 गाड़ियां आपस में टकराई। 5-6 लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं है। घटना का कारण जांच के बाद पता चलेगा।”


21 Dec 2022, 10:58 AM

तवांग झड़प पर चर्चा की मांग करते विपक्षी दलों का संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन, सोनिया गांधी भी हुईं शामिल

कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं ने तवांग में भारत-चीन फेसऑफ पर चर्चा की मांग करते हुए संसद परिसर के अंदर गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

21 Dec 2022, 10:08 AM

भारत जोड़ो यात्रा को अद्वितीय सम्मान और समर्थन देने के लिए सभी राजस्थान वासियों को मेरा दिल से धन्यवाद- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “मीठी बोली और फ़ौलादी जिगर - ये है वीरों की भूमि, म्हारा राजस्थान! भारत जोड़ो यात्रा को अद्वितीय सम्मान और समर्थन देने के लिए सभी प्रदेशवासियों को मेरा दिल से धन्यवाद। राम राम सा।”


21 Dec 2022, 9:00 AM

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में तापमान में गिरावट और शीत लहर जारी

21 Dec 2022, 8:00 AM

हरियाणा के पताशगढ़ और इशोपुर गांव के बीच जंगल में पेड़ से लटका एक शव मिला

हरियाणा के पताशगढ़ और इशोपुर गांव के बीच जंगल में पेड़ से लटका एक शव मिला है। शव पुराना लग रहा है जो गली-सड़ी अवस्था में है। मामले की जांच की जा रही है।


21 Dec 2022, 7:57 AM

यूपी के मथुरा में लाल चंदन की तस्करी करने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ा

उत्तर प्रदेश के मुथरा में लाल चंदन की तस्करी करने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ा है। एएसपी शैलेश कुमार पांडे ने बताया, “लाल चंदन की तस्करी करने वाले एक गिरोह के 7 सदस्यों को पकड़ा गया है। ये एक अंतरराज्यीय गिरोह है। इनके पास से 563 किलोग्राम लाल चंदन बरामद हुई है, इसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ बताई जा रही है। विधिक कार्रवाई करते हुए इन्हें जेल भेजा जा रहा है।”

21 Dec 2022, 7:51 AM

राजस्थान के बाद हरियाणा में 'भारत जोड़ो यात्रा' का प्रवेश, नूंह से हुई पदयात्रा की शुरूआत

राजस्थान के बाद कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' हरियाणा में प्रवेश कर गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अन्य 'भारत यात्रियों' के साथ आज पदयात्रा की शुरुआत हरियाणा के नूंह से की।

राहुल गांधी ने कहा, "कोई भी शक्ति इस यात्रा को रोक नहीं सकती है क्योंकि ये यात्रा कांग्रेस की नहीं है बल्कि देश के बेरोजगार युवाओं की, मजदूरों, छोटे दुकानदारों और किसानों की है।"

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia