बड़ी खबर LIVE: द्रौपदी मुर्मू होंगी एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया ऐलान

एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया गया है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसकी घोषणा की। नड्डा ने बताया कि संसदीय बोर्ड की बैठक में करीब 20 नामों पर चर्चा हुई और आदिवासी महिला नेता मुर्मू के नाम पर मोहर लगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

21 Jun 2022, 10:55 PM

हरियाणा: अंबाला छावनी क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी में नशे में धुत व्यक्ति पानी की टंकी पर चढ़ा। 

21 Jun 2022, 10:07 PM

श्रीनगर में आतंकियों को पनाह देने के आरोप में 5 घर कुर्क 

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को श्रीनगर जिले में पांच घरों को कुर्क किया, क्योंकि उनका कथित तौर पर उग्रवाद के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था और इन घरों को ठिकाने के रूप में इस्तेमाल करते हुए नागरिकों और सुरक्षा बलों पर कई हमलों की साजिश और योजना बनाई गई थी। "21 जून, 2022 को, यूएपी अधिनियम की धारा 2 (जी) और धारा 25 के अनुसार उग्रवादियों के विलफुल पनाहगाहों के पांच आवासीय घरों को कुर्क किया गया। ये वे घर हैं जहां यह संदेह से परे साबित हो गया है कि इन घरों का इस्तेमाल उग्रवाद और आश्रय के उद्देश्य के लिए किया गया था और बंदरगाह स्वेच्छा से, इन घरों के सदस्यों द्वारा जानबूझकर दिया गया था।"

21 Jun 2022, 10:05 PM

पीएम मोदी का ट्वीट, "मुझे विश्वास है कि द्रौपदी मुर्मू एक महान राष्ट्रपति होंगी"


21 Jun 2022, 9:32 PM

द्रौपदी मुर्मू होंगी एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार

एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया गया है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसकी घोषणा की। नड्डा ने बताया कि संसदीय बोर्ड की बैठक में करीब 20 नामों पर चर्चा हुई और आदिवासी महिला नेता मुर्मू के नाम पर मोहर लगी।

21 Jun 2022, 9:27 PM

तेजस्वी यादव का केंद्र से सवाल- ये सरकार नौकरी देने आई थी या नौकरी छीनने?


21 Jun 2022, 8:42 PM

दिल्ली: बाजारों को ग्लोबल प्लेटफार्म, 10 हजार विक्रेताओं के साथ 'दिल्ली बाजार' पोर्टल की शुरूआत

दिल्ली के बाजारों को जल्द ही एक ग्लोबल प्लेटफार्म मिलेगी। दिल्ली सरकार 10 हजार विक्रेताओं के साथ दिसंबर से दिल्ली बाजार ई-पोर्टल की शुरूआत करेगी और उसके अगले छह महीने में एक लाख से अधिक विक्रेताओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा है। शुरूआत में दिल्ली के पांच मुख्य बाजारों को नेविगेशन से जोड़ा जाएगा। यह देश का पहला ऐसा पोर्टल होगा, जहां दिल्ली के सभी बाजार एक पोर्टल पर होंगे। दिल्ली का हर व्यापारी व दुकानदार पोर्टल पर अपना प्रोडक्ट प्रदर्शित कर सकेगा, जिसे दुनिया देख सकेगी और उनका सामान पूरी दुनिया में बिक सकेगा। जिस तरह से ई-कॉमर्स कंपनियां हैं, उसी तरह से दिल्ली बाजार ई-पोर्टल भी काम करेगा। दिल्ली बाजार पोर्टल पर दिल्ली के सभी बाजार और सभी दुकानें उपलब्ध होंगी। दिल्ली बाजार पोर्टल इन बाजारों का प्रमोशन भी करेगा। मसलन, चांदनी चौक को अगर किसी को देखना है और वो किसी दूसरे शहर में बैठा है, तो वो ऑनलाइन दिल्ली बाजार पोर्टल की वेबसाइट पर जाएगा और चांदनी चौक बाजार में अपने पसंद सामान के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेगा। साथ ही वर्चुअल नेविगेशन के जरिए बाजार की विस्तृत जानकारी ले सकते हैं। साथ ही, ई-पेमेंट के जरिए भुगतान कर सामान खरीद सकता है। दिल्ली बाजार पोर्टल की एक टीम होगी, जो बाजारों में जाएगी और उसकी पूरी ब्रैंडिंग करेगी। दिल्ली सरकार का कहना है कि जीरो सेटअप खर्च होने के कारण दिल्ली बाजार पोर्टल पर उपलब्ध प्रोडक्ट ई-कॉमर्स कंपनियों से सस्सा भी मिलेगा।

21 Jun 2022, 8:42 PM

जम्मू-कश्मीर के बारामूला से आतंकवादी गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले से मंगलवार को प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक हाईब्रिड आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि बारामूला में आतंकवादियों की गतिविधि के संबंध में विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और सेना ने जुहामा क्रॉसिंग के पास एक संयुक्त चौकी स्थापित की।

पुलिस ने कहा, जांच के दौरान, एक संदिग्ध व्यक्ति की आवाजाही देखी गई और उसने मौके से भागने की कोशिश की। हालांकि, सतर्क संयुक्त दल ने उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान कठपोरा हाजिन निवासी शाहिद अहमद पारे के रूप में हुई है।


21 Jun 2022, 8:33 PM

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह और राज्यवर्धन सिंह राठौर देश भर के युवाओं को बताएंगे 'अग्निपथ योजना' की खूबियां

अग्निपथ योजना पर देश भर में मचे बवाल के बीच केंद्रीय मंत्री वीके सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर देशभर के युवाओं को 'अग्निपथ योजना' की खूबियों के बारे में बताएंगे।

21 Jun 2022, 8:24 PM

दिल्ली में बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक जारी, पीएम मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह समेत कई नेता मौजूद


21 Jun 2022, 7:47 PM

पीएम नरेंद्र मोदी पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक के लिए बीजेपी मुख्यालय पहुंचे

21 Jun 2022, 7:46 PM

राष्ट्रपति जिनपिंग के निमंत्रण पर पीएम मोदी 23-24 जून को आभासी रूप में चीन द्वारा आयोजित 14वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे


21 Jun 2022, 7:44 PM

ओडिशा के नुआपाड़ा जिले में नक्सली हमले में CRPF के तीन जवान शहीद, राज्य सरकार ने परिवार को 20 लाख रुपये मदद का किया ऐलान

21 Jun 2022, 7:40 PM

दिल्ली में आज कोरोना के 1383 नए केस मिले, सकारात्मकता दर घटकर 7.22 फिसदी पहुंची


21 Jun 2022, 6:56 PM

अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं, रेजीमेंट सिस्टम जारी रहेगा- केंद्र

अग्निपथ योजना के विरोध के बीच केंद्र सरकार के सैन्य मामलों के विभाग के अतिरिक्त सचिव लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने मंगलवार को कहा कि अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि सेना में पारंपरिक रेजीमेंट सिस्टम जारी रहेगा।

21 Jun 2022, 6:48 PM

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने फिर साधा ममता सरकार पर निशाना, राज्य में खराब कानून-व्यवस्था का आरोप लगाया

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि राज्य के राज्यपाल के रूप में, मुझे चिंता है कि राज्य में गंभीर श्रेणी की हिंसा हुई। चुनाव के बाद की हिंसा इस भूमि पर एक धब्बा है, सरकार हिंसा को रोकने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठा रही है। हर कोने में माफिया और सिंडिकेट राज है।


21 Jun 2022, 6:42 PM

शिवसेना नेता मिलिंद नार्वेकर और रवि पाठक सूरत के होटल में ठहरे बागी शिवसेना नेताओं से मुलाकात के बाद लौटे

21 Jun 2022, 6:35 PM

असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने सुविधाओं का निरीक्षण करने के लिए बाढ़ राहत शिविर का दौरा किया


21 Jun 2022, 6:23 PM

शिवसेना विधायकों ने एकनाथ शिंदे को नेता पद से हटाया, अजय चौधरी को विधायक दल का नेता बनाया

शिवसेना नेताओं ने महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल से मुलाकात की और उन्हें एक पत्र सौंपा जिसमें एकनाथ शिंदे को विधायक दल के नेता के पद से हटाने और उनकी जगह अजय चौधरी को शिवसेना विधायक दल का नेता बनाने का अनुरोध किया गया था।ठ

21 Jun 2022, 5:49 PM

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति अफगानिस्तान से भारत आने वाले अफगान सिखों का विमान किराया वहन करेगी


21 Jun 2022, 5:47 PM

रुचिरा कंबोज को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत की अगली राजदूत/स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया

21 Jun 2022, 5:46 PM

महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि मनाने के लिए एक सिख जत्था आज अटारी-वाघा सीमा से पाकिस्तान के लिए रवाना होगा


21 Jun 2022, 5:26 PM

बीजेपी सरकार उद्योगपतियों के साथ मिलकर अग्निपथ और अग्निवीर जैसी योजना लाई है- अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्र की अग्निपथ योजना पर हमला करते हुए कहा कि जानबूझ कर बीजेपी सरकार उद्योगपतियों के साथ मिल कर अग्निपथ और अग्निवीर जैसी योजना लाई है।

21 Jun 2022, 5:21 PM

राष्ट्रपति चुनाव में कांग्रेस विपक्षी दलों के फैसले के साथ, विपक्ष को एकजुट रखना अनिवार्य- मल्लिकार्जुन खड़गे

राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार पर कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमारा स्टैंड यह है कि हम सभी विपक्षी दलों द्वारा सामूहिक रूप से लिए गए निर्णय का समर्थन करेंगे। जैसा कि सोनिया गांधी ने ठीक कहा है, आज के इस युग में विपक्ष को एकजुट रखना अनिवार्य है। हमें एकता नहीं तोड़नी चाहिए।


21 Jun 2022, 4:59 PM

ये सरकार तो जात और धर्म देख के काम कर रही है और नफरत फैलाने वाली है: अखिलेश यादव

अग्निपथ योजना पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि ये सरकार तो जात और धर्म देख के काम कर रही है और नफरत फैलाने वाली है। जो सरकार अग्निपथ जैसी योजना ला सकती है, सेना में टेंपरेरी नौकरी दे रहे हैं। हमारी सेना का जो सम्मान है आप उस सम्मान को गिरा रहे हैं:

21 Jun 2022, 4:53 PM

तीसरी बार सरकार को गिराने की हो रही साजिश- शरद पवार

दिल्ली में शरद पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि ये पहली बार नहीं हो रहा कि सरकार गिराने की साजिश हो रही हो। इससे पहले भी दो बार हो चुका है।


21 Jun 2022, 4:36 PM

पाकिस्तान को भारतीय रक्षा इनपुट देने के आरोप में बेंगलुरु से एक व्यक्ति गिरफ्तार

एक संयुक्त अभियान में, कर्नाटक पुलिस और सैन्य खुफिया अधिकारियों ने पाकिस्तान को संवेदनशील भारतीय रक्षा इनपुट देने के लिए एक रैकेट का पता लगाया है। उन्होंने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश शुरू कर दी है। सूत्रों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी है।

21 Jun 2022, 4:22 PM

हम 27 जून को सुबह 11.30 बजे राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं: शरद पवार

विपक्ष की बैठक में एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि हम 27 जून को सुबह 11.30 बजे राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को आगामी राष्ट्रपति चुनावों के लिए संयुक्त विपक्ष की ओर से आम सहमति के उम्मीदवार के रूप में चुना गया है।


21 Jun 2022, 3:57 PM

राष्ट्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा होंगे विपक्षी दलों के उम्मीदवार

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि हमने (विपक्षी दलों ने) सर्वसम्मति से फैसला किया है कि यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के आम उम्मीदवार होंगे:

21 Jun 2022, 3:40 PM

भर्ती प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है


21 Jun 2022, 3:09 PM

सीमा पार से सप्लाई किए गए थे सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियार: सूत्र

ANI ने अपने सूत्रों के हवाले से बताया कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या में इस्तेमाल हथियार शूटर्स को सीमा पर से सप्लाई किए गए थे।

21 Jun 2022, 3:06 PM

रक्षा मंत्रालय ने अग्निपथ भर्ती योजना को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की


21 Jun 2022, 2:59 PM

दिल्ली पुलिस ने सीएम बघेल समेत कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया, ED दफ्तर की ओर पैदल जा रहे थे सभी

छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता विरोध जताते हुए मार्च कर रहे थे। उनके साथ कांग्रेस सांसद और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। दिल्ली पुलिस ने फिलहाल सभी को हिरासत में ले लिया है।

21 Jun 2022, 2:36 PM

कांग्रेस ने कमलनाथ को महाराष्ट्र में पार्टी का पर्यवेक्षक नियुक्त किया


21 Jun 2022, 2:04 PM

जापान में 6.0 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए  

21 Jun 2022, 1:57 PM

कांग्रेस के सत्याग्रह मार्च को पुलिस ने रोका,  कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया 


21 Jun 2022, 1:41 PM

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा की तानाशाही के विरुद्ध कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया 

21 Jun 2022, 1:10 PM

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का सत्याग्रह मार्च

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस ने दिल्ली में सत्याग्रह मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।


21 Jun 2022, 12:53 PM

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद कोरोना पॉजिटिव पाए गए

21 Jun 2022, 12:50 PM

केरल: सोने की तस्करी मामले की आरोपी स्वप्ना सुरेश ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मामले की सीबीआई जांच की मांग की


21 Jun 2022, 12:15 PM

बीजेपी अपनी शक्ति का दुरुपयोग करती है- एमएलसी चुनाव पर महाराष्ट्र कांग्रेस नेता नाना पटोले  

एमएलसी चुनाव पर महाराष्ट्र कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा, “बीजेपी अपनी शक्ति का दुरुपयोग करती है, वे भारतीय लोकतंत्र को असत्य की ओर ले जा रहे हैं। मुझे यकीन है कि सच्चाई की जीत होगी। मैंने आज महाराष्ट्र कांग्रेस के सभी नेताओं की बैठक बुलाई है।”

21 Jun 2022, 12:10 PM

प्रधानमंत्री जी, आपके 'समय के साथ सुधार वाले फायदों' के परिणाम देश की जनता हर दिन भुगत रही- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “प्रधानमंत्री जी, आपके 'समय के साथ सुधार वाले फ़ायदों' के परिणाम देश की जनता हर दिन भुगत रही है। नोटबंदी, गलत GST, CAA, रिकॉर्ड महंगाई, रिकॉर्ड बेरोज़गारी, काले कृषि कानून और अब अग्निपथ से प्रहार। बीजेपी का 'अच्छा' मतलब, देश के लिए घातक।”


21 Jun 2022, 11:51 AM

दिल्ली: अग्निपथ योजना पर सैन्य मामलों के विभाग के अतिरिक्त सचिव की अध्यक्षता में एक त्रि-सेवा प्रेस कॉन्फ्रेंस आज दोपहर 3 बजे होगी

21 Jun 2022, 11:48 AM

जम्मू-कश्मीर: सोपोर में जारी मुठभेड़ में अब तक 2 आतंकवादी मारे गए


21 Jun 2022, 11:23 AM

दिल्ली: राहुल गांधी ईडी दफ्तर पहुंचे, आज उनसे होनी है पूछताछ 

21 Jun 2022, 10:56 AM

कांग्रेस बोली- राहुल गांधी के नेतृत्व से BJP की हालत हो गई है पतली, इसलिए BJP ने ED को बनाया कठपुतली

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की आज फिर पूछताछ होनी है। इससे पहले कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने प्रेस से बात कि और उन्होंने राहुल गांधी से ईडी द्वारा बार-बार तलब किए जाने पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, “आप सब देख रहे हैं कि राहुल गांधी के बारे में क्या हो रहा है, सात साल बाद 5वें दिन 50 से 55 घंटे पूछताछ हुई। शतक मारने का ईडी का इरादा है या नहीं हम नहीं जानते हैं, लेकिन राहुल गांधी के नेतृत्व से बीजेपी की हालत हो गई है पतली, इस लिए बीजेपी ने ईडी को बनाया है कठपुतली। यह बड़ा साफ है। मैं सरकार और बीजेपी को यह बहुत साफ कहना चाहता हूं कि झूठ के पांव नहीं होते और सच छिपाए नहीं छिपता। संस्थानों को बरगलाने से राहुल गांधी नहीं निपटते।”

उन्होंने कहा कि यह बहुत साफ है कि द्वेश की भावना से इस तरह की मजाकिया 7 साल पुराने केसे में 50 घंटे, पांच दिन किसी को बार-बार बुलाया जा रहा है। मोदी सरकार और सत्तारुण बीजेपी जानती है कि देश के सभी अहम मुद्दों पर, जो आज देश को पीड़ित कर रहे हैं सता रहे हैं। चाहे वह अग्निपथ हो या चाहे वह कीमतों की मार हो, चाहे वह बेरोजगारी हो, इन मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए ही इस मुद्दे को फोकस किया जा रहा है।

सिंघवी ने कहा, “जब समन आए थे तो मैंने मीडिया के सामने कई सवाल रखे थे, जिनका ईडी और सरकार कभी जवाब नहीं देती। मैं यह बताना चाहता हूं कि वह प्रश्न क्या हैं? आखिर क्या ऐसी बात है कि ईडी के सवाल पांच दिन और 50 घंटों में खत्म नहीं हो रहे हैं। मुझे भी अनुभव कानून का है। मैंने 40 से 45 साल बिताए हैं। एक सावल राहुल गांधी से ये है कि क्या आप यंग इंडिया के डायरेक्टर और शेयर होल्डर हैं। इसका जवाब है हां। दसों साल से हैं, आधिकारिक हैं। दूसरा सवाल क्या यंग इंडिया एजेएल का शेयर होल्डर है। इसका भी जवाब हां है। दशकों से रहा है, हमेशा से है। कागजों में है। तीसरा प्रश्न यंग इंडिया के डायरेक्टर और शेयर होल्डर की हैसियत से क्या आप एजेएल की संपत्ति का मालिकाना हक रखते हैं, कंट्रोल करते हैं? यह बड़ा रोचक प्रश्न है, इसका उत्तर तो कानून में साफ है। इस कानून के हिसाब से अगर मैं उस कंपनी का शेयर होल्डर हूं, कंपानी का 100 फीसदी भी शेयर होल्डर भी हूं, तब भी मैं उस कंपनी के बैंक अकाउंट और संपत्ति का मालिक नहीं हूं। शेयर होल्डर का उस पर मालिकाना हक नहीं होता। ऐसे में न यंग इंडिया एजेएल की संपत्ति का मालिक है और न राहुल गांधी उस संपत्ति के मालिक हैं। ऐसे में सवाल यह है कि आप क्या प्रश्न पूछेंगे और कितनी बार यह प्रश्न पूछेंगे?”


21 Jun 2022, 10:03 AM

बैठक के लिए सीपीआई नेता डी राजा शहद पवार के दिल्ली आवास पर पहुंचे

बैठक के लिए सीपीआई नेता डी राजा शहद पवार के दिल्ली आवास पर पहुंच गए हैं। राष्ट्रपति चुनाव की रणनीति को लेकर आज एनसीपी नेता शरद पवार के आवास पर 17 दलों के विपक्षी नेताओं की बैठक है।

21 Jun 2022, 9:22 AM

देश में 24 घंटे में कोरोना के 9,923 नए केस आए सामने, 17 लोगों की मौत

देश में पिछले 24 घंटे में 9,923 नए कोविड मामले सामने आए, 7,293 रिकवरी और 17 मौतें दर्ज़ की गई। सक्रिय मामले 79,313 हैं।


21 Jun 2022, 9:19 AM

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया 

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के तुज्जन में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। पुलिस और सेना ऑपरेशन को अंजाम दिया।

21 Jun 2022, 9:17 AM

जो अग्निवीर हरियाणा सरकार की नौकरियों में आना चाहेंगे उन्हें गारंटी के साथ नौकरी दी जाएगी- हरियाणा के सीएम


21 Jun 2022, 8:55 AM

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.3 तीव्रता आंकी गई 

21 Jun 2022, 8:53 AM

दिलजीत दोसांझ ने वैंकूवर कॉन्सर्ट में सिद्धू मूसेवाला को दी श्रद्धांजलि


21 Jun 2022, 8:35 AM

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी

जम्मू-कश्मी के पुलवामा के तुज्जन में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। पुलिस और सेना ऑपरेशन को अंजाम दे रही है।

21 Jun 2022, 8:08 AM

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में योग किया


21 Jun 2022, 8:06 AM

मध्य प्रदेश: राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में 8वें 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' के अवसर पर योग किया

21 Jun 2022, 8:04 AM

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने त्यागराज स्टेडियम में आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया


21 Jun 2022, 7:49 AM

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर 

जम्मू-कश्मीर के सोपोर के तुलीबल क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। पुलिस और सेना ने ऑपरेशन को अंजाम दिया।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia