बड़ी खबर LIVE: भारी बारिश का अलर्ट, गुरुग्राम में निजी ऑफिस को घर से काम की सलाह, नोएडा में कक्षा 8 तक स्कूल बंद

हरियाणा के गुरुग्राम में कल भारी बारिश के अनुमान के चलते सभी निजी कॉर्पोरेट ऑफिस को कर्मचारियों से घर से काम कराने की सलाह दी गई है। वहीं नोएडा में भी भारी बारिश के अलर्ट के चलते 23 सितंबर को कक्षा एक से 8 तक के सभी बोर्ड के स्कूल बंद रहेंगे।

फोटो: ANI
फोटो: ANI
user

नवजीवन डेस्क

22 Sep 2022, 11:18 PM

कल भारी बारिश के अलर्ट के बाद गुरुग्राम में सभी कार्पोरेट को घर से काम की सलाह, नोएडा में कक्षा 8 तक के स्कूलों की छुट्टी

हरियाणा के गुरुग्राम में कल भारी बारिश के अनुमान के चलते सभी निजी कॉर्पोरेट ऑफिस को कर्मचारियों से घर से काम कराने की सलाह दी गई है। वहीं नोएडा में भी भारी बारिश के अलर्ट के चलते 23 सितंबर को कक्षा एक से 8 तक के सभी बोर्ड के स्कूल बंद रहेंगे। 

22 Sep 2022, 10:53 PM

गुरुग्राम में कल भारी बारिश की संभावना के चलते सभी निजी संस्थानों को कर्मचारियों से घर से काम कराने का निर्देश 

22 Sep 2022, 10:26 PM

दिल्ली में लगातार बारिश से डेंगू केस बढ़ने का खतरा, विशेषज्ञों ने एहतेयात बरतने की दी सलाह  


22 Sep 2022, 10:00 PM

UNGC में रूस का आरोप- यूक्रेन अधिनायकवादी नाज़ी जैसा देश बना,  जहां मानवीय कानून के मानदंडों को रौंदा जाता है

22 Sep 2022, 9:18 PM

पीएम मोदी का हर शब्द देश को विभाजित करने और लोगों की भावनाओं को आहत करने वाला- राहुल गांधी

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान केरल के त्रिस्सूर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जो सद्भाव, करुणा और विनम्रता के लिए जाना जाता था लेकिन आज हम ऐसा देश देख रहे हैं जो नफरत, क्रोध और अहंकार से भरा हुआ है। घृणा, क्रोध और अहंकार भारतीय लोगों का स्वभाव नहीं है। हमारी सरकार सद्भाव को नष्ट करने पर आमादा है। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री द्वारा बोला गया प्रत्येक शब्द देश को विभाजित करने और लोंगो की भावनाओं को आहत करने के लिए बोला जाता है।


22 Sep 2022, 8:52 PM

भारी बारिश के कारण गुरुग्राम के नरसिंहपुर में दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लगा

22 Sep 2022, 8:28 PM

मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके कार्यालय में मुलाकात की


22 Sep 2022, 8:04 PM

लगातार बारिश के बाद उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

22 Sep 2022, 7:56 PM

महसा अमिनी की मौत पर भड़के प्रदर्शनों पर ईरानी सुरक्षा बलों की  कार्रवाई में कम से कम 31 नागरिक मारे गए


22 Sep 2022, 7:55 PM

असम की अदालत ने PFI से जुड़े 9 गिरफ्तार लोगों को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

22 Sep 2022, 7:01 PM

पंजाब : विधानसभा सत्र रद्द होने को लेकर आप ने किया विरोध प्रदर्शन

पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के सभी 92 विधायकों ने गुरुवार को विश्वास प्रस्ताव लाने के लिए बुलाए गए विशेष विधानसभा सत्र को रद्द करने के विरोध में विधानसभा से राजभवन तक 'शांति मार्च' निकाला। 'लोकतंत्र का हत्या', 'कांग्रेस-बीजेपी किलिंग डेमोक्रेसी' और 'स्टॉप ऑपरेशन लोटस' के नारों वाले बैनर हाथों में लिए विधायकों और कार्यकर्ताओं ने विपक्षी दलों के खिलाफ नारे लगाए, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वे पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की प्रगति को रोकने की कोशिश कर रहे हैं।


22 Sep 2022, 6:54 PM

भारत सरकार की वेबसाइटों, सर्वरों को निशाना बना रहा बांग्लादेशी हैक्टिविस्ट समूह

साइबर सुरक्षा शोधकर्ताओं ने गुरुवार को कहा कि, उन्होंने बांग्लादेश से एक हैक्टिविस्ट समूह की खोज की है जो भारत सरकार की वेबसाइटों और सर्वरों को निशाना बना रहा है। साइबर-सुरक्षा फर्म क्लाउडसेक की टीम के अनुसार, मिस्टीरियस टीम बांग्लादेश (एमटी) नाम का समूह कई राज्य सरकारों के डोमेन और उप डोमेन और भारत सरकार द्वारा होस्ट किए गए वेब सर्वर के खिलाफ डीडीओएस (डिस्ट्रिब्यूटेड डेनियल ऑफ सर्विस) हमलों का उपयोग कर रहा है। शोधकर्ताओं ने कहा, असम, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, पंजाब और तमिलनाडु की सरकारों की वेबसाइटें प्रभावित हुईं।

22 Sep 2022, 6:49 PM

मध्य प्रदेश : हिंदू युवती को भगाने वाले मुस्लिम शख्स के परिवार पर हमला

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक मुस्लिम परिवार के सदस्यों को भीड़ ने बेरहमी से पीटा, जिसे कथित तौर पर 'बदला लेने की कार्रवाई' माना जा रहा है। वाजिद अली और उसके परिवार के सदस्यों पर हमला किया गया, क्योंकि वह लगभग एक महीने पहले 23 वर्षीय एक हिंदू युवती को भगा ले गया था।

15 सितंबर की इस घटना का एक वीडियो मंगलवार देर रात सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद चर्चा में आई। वीडियो में महिलाओं सहित कई लोगों को एक मुस्लिम व्यक्ति और उसके माता-पिता को बेरहमी से पीटते हुए देखा जा सकता है।


22 Sep 2022, 6:37 PM

महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक नफरत के बीच एक बहुत गहरा रिश्ता, इसे समझने की जरूरत: राहुल गांधी

22 Sep 2022, 6:36 PM

अगरतला: त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब राज्यसभा का चुनाव जीते


22 Sep 2022, 6:24 PM

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुनर्निर्मित टाला ब्रिज का उद्घाटन किया

22 Sep 2022, 6:10 PM

दिल्ली: कोर्ट ने PFI एक्टिविस्ट्स को 26 सितंबर तक NIA की हिरासत में भेजा


22 Sep 2022, 6:09 PM

हरियाणा: गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद शहर में कई जगह जलभराव

22 Sep 2022, 5:49 PM

विनम्रता, करुणा और अहिंसा भारत और भारतीयता की पहचान, इसके बिना हम भविष्य का सपना नहीं देख सकते: राहुल गांधी


22 Sep 2022, 5:41 PM

देश में फैली नफरत पर करारा प्रहार है भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी

22 Sep 2022, 5:36 PM

राहुल की हुंकार- धनबल और बाहुबल के खिलाफ हमारी लड़ाई है, हम पीछे हटने वाले नहीं

भारत छोड़ो यात्रा में भाग ले रहे राहुल गांधी ने कहा कि धनबल और बाहुबल के खिलाफ हमारी लड़ाई है, लेकिन पीछे हम हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश में साम्प्रदायिकता और हिंसा के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। #BharatJodoYatra देश में फैली इसी नफरत पर एक करारा प्रहार है।


22 Sep 2022, 5:22 PM

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जापान जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

22 Sep 2022, 5:11 PM

अमित शाह के बिहार दौरे पर तेजस्वी बोले- समाज में जहर बोना ही उनके आने का मकसद 


22 Sep 2022, 4:57 PM

स्कॉटलैंड ने आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की

22 Sep 2022, 4:45 PM

महाराष्ट्र: नासिक में एनआईए और ईडी ने PFI के ठिकानों पर छापेमारी की

महाराष्ट्र के नासिक में एनआईए और ईडी ने PFI के ठिकानों पर छापेमारी की। इसी कड़ी में PFI नेता सैफुर रहमान को मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल लाया गया।


22 Sep 2022, 4:33 PM

उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद में बारिश की वजह से मकान गिरा, 6 साल के बच्चे की मौत

उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद में कल रात से बारिश हो रही है। इस कारण एक जर्जर मकान गिर गया। मकान में कुल 8 लोग थे, 7 को बचा लिया गया है और एक 6 साल के बच्चे की मृत्यु हो गई है।

22 Sep 2022, 3:59 PM

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश हुई, मौसम हुआ सुहावना 


22 Sep 2022, 3:48 PM

भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के टिकट खरीदने को लेकर अफरा-तफरी, 3 घायल

22 Sep 2022, 2:55 PM

ज्ञानवापी केस में 'शिवलिंग' की कार्बन डेटिंग के लिए हिंदू पक्ष की याचिका पर वाराणसी कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को जारी किया नोटिस

ज्ञानवापी मामले में कथित 'शिवलिंग' की कार्बन डेटिंग के लिए हिंदू पक्ष की याचिका पर वाराणसी कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 29 सितंबर को होगी।

ज्ञानवापी मामले पर हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा, “हम कार्बन डेटिंग की मांग कर रहे हैं। मुस्लिम पक्ष का कहना है कि यह एक फव्वारा है, हमारा कहना है यह शिवलिंग है। एक स्वतंत्र निकाय को इसकी जांच कर पता लगाना होगा। हम कार्बन डेटिंग की मांग के लिए एक आवेदन दाखिल कर रहे हैं। कोर्ट ने कार्बन डेटिंग के लिए हमारे आवेदन पर नोटिस जारी किया और मुस्लिम पक्ष से आपत्ति की मांग की है। 29 सितंबर को निपटारा होगा। कोर्ट ने 8 सप्ताह(अगली सुनवाई की तैयारी के लिए मस्जिद समिति द्वारा मांग) का समय खारिज कर दिया।”


22 Sep 2022, 2:37 PM

राहुल गांधी ने बताया, 'भारत जोड़ो यात्रा' को कहां से मिल रहा है प्रोत्साहन

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि यात्रा की सफलता कुछ विचारों पर आधारित है। पहला विचार यह है कि एक भारत अखंड खड़ा है, अपने आप से युद्ध में नहीं है, अपनों से नाराज नहीं है, नफरत से भरा नहीं है। यह (यात्रा) कुछ ऐसा है जिसकी अधिकांश भारतीय लोग सराहना करते हैं और पसंद करते हैं।

उन्होंने कहा, “दो अन्य विचार भी हैं जो यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं। एक है बेरोजगारी का स्तर, जिसका सामना आज भारत कर रहा है। तीसरा मुद्दा कीमतों का है। ये तीन विचार हैं जो यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं और प्रोत्साहित कर रहे हैं। ये विचार आपस में जुड़े हुए हैं।”

22 Sep 2022, 2:24 PM

दिल्ली के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई, तस्वीरें कर्तव्य पथ से 


22 Sep 2022, 2:02 PM

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास की तरफ मार्च कर रहे BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया   

चंडीगढ़ में राज्य सरकार के विरोध में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास की तरफ मार्च कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

22 Sep 2022, 1:42 PM

सुप्रीम कोर्ट ने हिजाब विवाद पर फैसला सुरक्षित रखा 


22 Sep 2022, 1:40 PM

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट मंत्री सत्येंद्र जैन से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले आदेश सुरक्षित रखा

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय ने दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले के मामले को स्थानांतरित करने की ईडी की याचिका पर आदेश सुरक्षित रखा।

22 Sep 2022, 1:19 PM

दिल्ली की एक अदालत ने यूट्यूबर बॉबी कटारिया को स्पाइसजेट की उड़ान में धूम्रपान करते हुए एक वीडियो के मामले में अग्रिम जमानत दी 


22 Sep 2022, 12:54 PM

कांग्रेस ने पार्टी अध्यक्ष चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की 

कांग्रेस ने पार्टी अध्यक्ष चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की। नामांकन 24 सितंबर से 30 सितंबर तक दाखिल किए जाएंगे। यदि आवश्यक हो, तो 17 अक्टूबर को मतदान होगा और उसके परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा।

22 Sep 2022, 12:49 PM

NIA, ED और राज्य पुलिस की संयुक्त टीमों ने 11 राज्यों में अब तक कुल 106 PFI सदस्यों को गिरफ्तार किया


22 Sep 2022, 12:02 PM

राजू श्रीवास्तव को नम आंखों से दी गई विदाई! दिल्ली के निगमबोध घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

कमेडियन राजू श्रीवास्तव पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। दिल्ली के निगमबोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार में कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। दिल्ली एम्स में बुधवार को राजू श्रीवास्तव ने अंतिम सांस ली थी।

22 Sep 2022, 11:48 AM

रुपया, डॉलर के मुकाबले 80.285 के स्‍तर तक पहुंचा

रुपये की गिरावट का सिलसिला जारी है। आज बाजार खुलने के साथ ही रुपया, डॉलर के मुकाबले 80.285 के स्‍तर तक पहुंच गया। मार्केट खुलते ही रुपये में 0.39 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वहीं 21 सितंबर 2022 को यह 79.97 पर बंद हुआ था। वहीं डॉलर इंडेक्स की बात करें तो यह अपने दो दशक के उच्च स्तर 111 के पार पहुंच गया है।


22 Sep 2022, 11:27 AM

एम्स दिल्ली निदेशक के नाम की घोषणा जल्द होगी: सूत्र

22 Sep 2022, 11:13 AM

SC ने शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध को बरकरार रखने वाले कर्नाटक HC के फैसले के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई शुरू की


22 Sep 2022, 10:51 AM

राजू श्रीवास्तव का पार्थिव शरीर दिल्ली के निगमबोध घाट लाया गया, थोड़ी देर में होगा अंतिम संस्कार

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का पार्थिव शरीर निगमबोध घाट लाया गया। थोड़ी देर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्हें आखिरी विदाई देने के लिए कई बड़ी अहम हस्तियां पहुंची हैं। कानपुर से राजू के कई दोस्त दिल्ली आए हैं। यूपी के पर्यटन मंत्री भी श्मशान घाट पहुंचे हैं। लोग राजू श्रीवास्तव अमर रहे... के नारे लगा रहे हैं।

22 Sep 2022, 10:49 AM

दिल्ली: राउज एवेन्यू कोर्ट के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने ईडी द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई शुरू की

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने ईडी द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई शुरू की, जिसमें दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका को दूसरी अदालत में स्थानांतरित करने की मांग की गई थी।


22 Sep 2022, 10:46 AM

पश्चिम बंगाल: एनआईए की टीम कोलकाता में एक पीएफआई कार्यकर्ता के आवास पर तलाशी ले रही

22 Sep 2022, 10:21 AM

बिहार के पूर्णिया में पीएफआई कार्यालय में एनआईए का छापा


22 Sep 2022, 10:02 AM

दिल्ली: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए निगमबोध घाट श्मशान ले जाया जा रहा

दिल्ली में कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए निगमबोध घाट श्मशान ले जाया जा रहा है। सीने में दर्द और जिम में कसरत के दौरान गिरने के बाद 10 अगस्त को यहां भर्ती होने के बाद कल एम्स में उनका निधन हो गया।

22 Sep 2022, 9:46 AM

एनआईए ने चंद्रयानगुट्टा में तेलंगाना पीएफआई के प्रधान कार्यालय को किया सील

एनआईए द्वारा दर्ज एक मामले के सिलसिले में NIA ने हैदराबाद के चंद्रयानगुट्टा में PFI मुख्यालय को सील कर दिया। NIA, ED, पैरामिलिट्री ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कार्यालय को सील किया है।


22 Sep 2022, 9:40 AM

उत्तराखंड: देहरादून शहर में तेज बारिश हुई

22 Sep 2022, 9:35 AM

शेयर बाजार: सेंसेक्स खुलते ही 483.71 की गिरावट दर्ज


22 Sep 2022, 9:18 AM

अंतिम सफर पर निकले राजू श्रीवास्तव, थोड़ी देर में दिल्ली के निगमबोध घाट पर होगा अंतिम संस्कार

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का कुछ देर में दिल्ली के निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। घर से राजू श्रीवास्तव की अंतिम यात्रा निकल गई है। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए हैं।

22 Sep 2022, 9:09 AM

तमिलनाडु: NIA ने मदुरै शहर के विलापुरम, गोमथिपुरम, गोरीपालयम, कुलमंगलम इलाकों में 8 जगहों पर छापेमारी की


22 Sep 2022, 8:54 AM

उत्तराखंड: भूस्खलन के कारण रुद्रप्रयाग के तरसाली गांव में हाईवे-109 बंद

22 Sep 2022, 8:25 AM

तमिलनाडु: NIA के अधिकारी डिंडीगुल ज़िले में PFI के कार्यालय पर छापेमारी कर रहे

तमिलनाडु में NIA के अधिकारी डिंडीगुल जिले में PFI के कार्यालय पर छापेमारी कर रहे हैं। PFI के 50 से ज्यादा सदस्य NIA की छापेमारी के खिलाफ पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।


22 Sep 2022, 8:24 AM

जम्मू-कश्मीर: सोपोर में लश्कर के 2 आतंकवादी गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के बोटिंगू गांव में पुलिस, राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ द्वारा शुरू किए गए संयुक्त तलाशी अभियान के बाद सोपोर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लश्कर के 2 आतंकवादी, इम्तियाज अहमद गनई और वसीम अहमद लोन। 1 पिस्टल, 1 पिस्टल मैगजीन, 8 पिस्टल राउंड, 1 चीनी हैंड ग्रेनेड बरामद।

22 Sep 2022, 8:15 AM

कर्नाटक: मंगलुरु में एनआईए की छापेमारी के खिलाफ पीएफआई और एसडीपीआई कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन


22 Sep 2022, 8:14 AM

10 राज्यों में NIA-ED  की कार्रवाई, PFI के 100 से अधिक कैडरों को गिरफ्तार किया गया: सूत्र

22 Sep 2022, 7:47 AM

‘भारत जोड़ो यात्रा’ का 15वां दिन, केरल में कोच्चि के परंबयम से आगे निकली पदयात्रा

कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' का आज 15वां दिन है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत अन्य भारत यात्रियों ने केरल के कोच्चि के परंबयम जामा मस्जिद से पदयात्रा की शुरुआत की। हजारों की संख्या में लोग पदयात्रा में शमिल हैं। पदयात्रा को लेकर लोगों में जबरदस्त का उत्साह देखने को मिल रहा है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */