बड़ी खबर LIVE: पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु की गिरफ्तारी का कांग्रेस ने किया विरोध, लुधियाना विजिलेंस ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

पंजाब में पार्टी नेता और पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लुधियाना में विजिलेंस ब्यूरो कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

22 Aug 2022, 10:55 PM

लुधियाना: भारत भूषण आशु की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विजिलेंस ब्यूरो कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

पंजाब में पार्टी नेता और पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लुधियाना में विजिलेंस ब्यूरो कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

22 Aug 2022, 9:39 PM

चीन ने कोरोना प्रतिबंधों के कारण 2 साल से अधिक की देरी के बाद फंसे भारतीय छात्रों के लिए वीजा जारी करने की योजना की घोषणा की

22 Aug 2022, 9:25 PM

भारत ने तीसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 13 रनों से हराया, 3 मैचों की सीरीज 3-0 से जीती।


22 Aug 2022, 8:46 PM

कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में  कोरोना के 1268 नए मामले सामने आए हैं, 6 की मौत हुई है

22 Aug 2022, 8:25 PM

दिल्ली में कोरोना के 625 नए मामले दर्ज किए गए हैं, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों की मौत भी हुई है


22 Aug 2022, 7:38 PM

राजस्थान के बूंदी और कोटा में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए कल सभी स्कूल और अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे

22 Aug 2022, 7:36 PM

श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह पर पहुंचा चीनी सैन्य सर्वेक्षण जहाज एक सप्ताह रुकने के बाद आज रवाना हुआ


22 Aug 2022, 6:48 PM

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1183 नए केस मिले, एक शख्स की मौत

22 Aug 2022, 6:43 PM

नीतीश कुमार पीएम मैटेरियल तो दूर की बात, सीएम मटेरियल भी नहीं हैं- गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार इतने साल सीएम थे, लेकिन देश में वे अकेले हैं जिन्होंने 8 बार सीएम की शपथ ली, लेकिन एक बार भी अपने दम पर सरकार नहीं बना सके। मैं कहता हूं कि वह सीएम मटेरियल भी नहीं हैं, वह पीएम मटेरियल कैसे बन सकते हैं?


22 Aug 2022, 5:45 PM

यात्रियों की कमी के कारण 24 अगस्त को चलने वाली दूसरी रामायण यात्रा ट्रेन रद्द

आईआरसीटीसी ने एक बयान में कहा कि 24 अगस्त को चलने वाली दूसरी रामायण यात्रा ट्रेन यात्रियों की संख्या कम होने के कारण रद्द कर दी गई है। भारत गौरव के नेतृत्व में यह रामायण सीरीज की दूसरी ट्रेन थी।

22 Aug 2022, 5:35 PM

सिविल सोसाइटी ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को बताया समय की मांग, शामिल होने पर जताई सहमति

भारत जोड़ो यात्रा पर कांग्रेस की बैठक के बाद योगेंद्र यादव ने कहा कि सिविल सोसाइटी में एक आम सहमति है कि हम इस भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करते हैं क्योंकि यह समय की जरूरत है जिसके साथ हम सहमत हैं। सहमति कई रूप में हो सकती है। रूप अलग-अलग होंगे लेकिन हम इस यात्रा में शामिल होने के लिए सहमत हुए हैं।


22 Aug 2022, 5:32 PM

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की

22 Aug 2022, 5:30 PM

पटना में STET अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज करने वाले ADM पर जांच का आदेश, तेजस्वी ने कहा- दोषी पाए जाने पर होगी कार्रवाई


22 Aug 2022, 5:28 PM

तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा चोट के कारण ंएशिया कप के लिए श्रीलंका  टीम से बाहर, नुवान तुषारा को 20 सदस्यीय टीम में मिला मौका

22 Aug 2022, 5:25 PM

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा पर कांग्रेस की बैठक में सिविल सोसाइटी के सदस्यों से किया संवाद


22 Aug 2022, 4:38 PM

बिहार में महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ जाप का राजभवन मार्च, पुलिस ने किया लाठी चार्ज

बढ़ती महंगाई, खाद्य पदार्थों पर बढ़ी जीएसटी, अग्निपथ योजना और बेरोजगारी के खिलाफ जन अधिकार पार्टी (जाप) ने सोमवार को पटना में राजभवन मार्च निकाला। जैसे ही यह मार्च डाक बंगला चौराहे पहुंचा पुलिस ने बल का प्रयोग किया।

22 Aug 2022, 4:20 PM

भारत जोड़ो यात्रा: नागरिक समाज संगठनों और प्रमुख हस्तियों के साथ राहुल गांधी ने की बातचीत

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 7 सितंबर से दिल्ली में कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में शुरू होने वाली 'भारत जोड़ो यात्रा' के लिए नागरिक समाज संगठनों और प्रमुख हस्तियों के साथ बातचीत की।


22 Aug 2022, 3:16 PM

कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली में कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया पहुंचे

22 Aug 2022, 2:59 PM

नीतीश के काफिले पर पथराव करने के आरोप में पुलिस ने 13 को किया गिरफ्तार

बिहार की पटना पुलिस ने सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर पथराव के मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि 23 और लोगों की पहचान की गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के सोगही गांव में पथराव हुआ।

दरअसल, रविवार को नीतीश कुमार का आगामी पितृपक्ष मेले की समीक्षा के लिए एक निर्धारित कार्यक्रम था।

बता दें, पितृपक्ष मेला हर साल आयोजित किया जाता है। इसमें दुनिया भर से हिंदू समुदाय के लोग पिंड दान के लिए आते हैं। सीएम के गया पहुंचने से पहले उनकी गाड़ियों का काफिला पटना से गया पहुंच चुका था। रविवार को पटना के गौरीचक में इसी काफिले पर लोगों ने हमला कर दिया था। हमले में कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया था। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है। अब तक इस मामले में 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।


22 Aug 2022, 2:57 PM

गुजरात के लोग बहुत दुःखी हैं, 27 साल से जो BJP की सरकार है, उनमें बहुत अहंकार आ गया है: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात के लोग बहुत दुःखी हैं, 27 साल से जो BJP की सरकार है, उनमें बहुत अहंकार आ गया है। AAP जनता के मुद्दों पर चर्चा कर रही है, पॉजिटिव कैंपेन चला रही है। आज हम शिक्षा और स्वास्थ्य की गारंटी देने आए हैं।

22 Aug 2022, 1:56 PM

उत्तर प्रेदश: सहारनपुर के गंदेवड के पास बीती रात गाड़ी और ट्रक की टक्कर, 6 लोगों की मौत


22 Aug 2022, 1:50 PM

बैठक में तय हुआ है कि हम इसके (जम्मू-कश्मीर में गैर-स्थानीय लोगों के लिए मतदान का अधिकार) खिलाफ हैं: डॉ फारूक अब्दुल्ला

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ फारूक अब्दुल्ला हमने बैठक बुलाई थी और बैठक में तय हुआ है कि हम इसके (जम्मू-कश्मीर में गैर-स्थानीय लोगों के लिए मतदान का अधिकार) खिलाफ हैं।

22 Aug 2022, 1:19 PM

दलाई लामा ने हिमाचल में बारिश की वजह से हुई मौतों पर जताया शोक

तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण लोगों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को लिखा, "मैं, अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों और इस तबाही से प्रभावित सभी लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं उनके लिए प्रार्थना करता हूं।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं इस बात की सराहना करता हूं कि राज्य सरकार और अन्य एजेंसियां इन विपत्तिपूर्ण परिस्थितियों से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। जैसा कि मुझे आशा है कि आप जानते हैं, मैं स्वाभाविक रूप से हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए एक विशेष आत्मीयता महसूस करता हूं, जो 69 से अधिक वर्षों से मेरा घर रहा है।"

उन्होंने आगे कहा, "हिमाचल प्रदेश के लोगों, हमारे दोस्तों और पड़ोसियों के साथ हमारी एकजुटता के प्रतीक के रूप में, दलाई लामा ट्रस्ट राहत और बचाव प्रयासों के लिए दान कर रहा है।"


22 Aug 2022, 12:59 PM

अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

22 Aug 2022, 12:30 PM

सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय फुटबॉल संघ प्रशासकों की समिति भंग की 


22 Aug 2022, 12:18 PM

तीसरा वनडे: कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीता, जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की पहले बैटिंग

22 Aug 2022, 12:07 PM

अगस्त के महीने में डेंगू के 20 मामले सामने आए, दिल्ली में कुल मामलों की संख्या 189 हुई: दिल्ली नगर निगम


22 Aug 2022, 11:58 AM

जंतर-मंतर पर किसानों की महापंचायत: गाजीपुर बॉर्डर पर प्रदर्शन करने पहुंचे किसानों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

दिल्ली के जंतर-मंतर पर किसान महापंचायत के लिए पहुंच चुके हैं। इस बीच, एक तरफ जहां दिल्ली में कई जगहों पर जाम लग चुका है तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर गाजीपुर में प्रदर्शनकारी किसानों को हिरासत में लिया जा रहा है।

22 Aug 2022, 11:50 AM

दिल्ली: बेरोजगारी के खिलाफ जंतर मंतर पर किसानों का प्रदर्शन चल रहा है

दिल्ली: बेरोजगारी के खिलाफ जंतर मंतर पर किसानों का प्रदर्शन चल रहा है। पुलिस बल सहित सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।


22 Aug 2022, 11:38 AM

नोएडा प्राधिकरण सहित 7 विभागों के अधिकारी आज करेंगे ट्विन टावर का दौरा

नोएडा के ट्विन टॉवर के ध्वस्तीकरण को अब 6 दिन ही बाकी रह गए हैं। 28 अगस्त को ट्विन टावर ढहा दिया जाएगा। ट्विन टॉवर के आस-पास के लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट करने का काम जारी है। आसपास की बिल्डिंगों को धूल से बचाने के लिए फाइबर शीट्स का इस्तेमाल किया जा रहा है।

22 Aug 2022, 11:21 AM

मध्य प्रदेश: भोपाल में बारिश के बाद नदी में एक बड़ा बोट डूबता हुआ दिखा


22 Aug 2022, 11:01 AM

मनीष सिसोदिया का बीजेपी पर बड़ा आरोप, कहा- BJP में आ जाओ, सभी CBI-ED केस बंद करा देंगे

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि बीजेपी ने उन्हें अपनी पार्टी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने लिखा, "सभी सीबीआई, ईडी मामलों को बंद कर देंगे।"

22 Aug 2022, 10:57 AM

गुजरात में ‘Ease of doing Drug business’? प्रधानमंत्री जी, इन सवालों के जवाब दीजिए: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोला है। साथ ही उनसे कई सवाल पूछे हैं।

गुजरात में ‘Ease of doing Drug business’? प्रधानमंत्री जी, इन सवालों के जवाब दीजिए।

1. गुजरात में हज़ारों करोड़ की ड्रग्स पहुंच रही है, गांधी-पटेल की पावन भूमि पर ये ज़हर कौन फैला रहा है?

2. बार-बार ड्रग्स बरामद होने के बावजूद, पोर्ट के मालिक से अब तक कोई पूछताछ क्यों नहीं हुई?

3. गुजरात में ड्रग कार्टेल चला रहे ‘Narcos’ को NCB एवं अन्य सरकारी एजेंसियां अब तक क्यों नही पकड़ पायीं?

4. केंद्र और गुजरात की सरकार में बैठे वो कौन लोग हैं जो माफिया ‘मित्रों' को संरक्षण दे रहे हैं?

प्रधानमंत्री जी, कब तक मौन रहेंगे, जवाब तो देना ही पड़ेगा।


22 Aug 2022, 10:55 AM

पिछले 27 साल में बीजेपी ने गुजरात के लिए जो नहीं किया वो केजरीवाल की सरकार करके दिखाएगी: मनीष सिसोदिया

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि पिछले 27 साल में बीजेपी ने गुजरात के लिए जो नहीं किया वो केजरीवाल की सरकार करके दिखाएगी। मैं अरविंद केजरीवाल के साथ दो दिन के दौर पर गुजरात जा रहा हूं। जिस प्रकार से दिल्ली में काम हुआ है और जिस प्रकार से पंजाब में काम हो रहे हैं, इससे प्रभावित होकर गुजरात की जनता केजरीवाल को एक मौका देना चाहती है।

22 Aug 2022, 10:45 AM

किसानों के दिल्ली कूच से कई इलाकों में ट्रैफिक जाम, जंतर-मंतर से सिंघु बॉर्डर तक सुरक्षा कड़ी

जंतर-मंतर पर बेरोज़गारी के मुद्दे को लेकर किसानों के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए नोएडा-दिल्ली बॉर्डर प्रवेश पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है जिसकी वजह से गाज़ीपुर बॉर्डर पर यातायात की आवाजाही धीमी हुई।


22 Aug 2022, 10:11 AM

सैंकड़ों किलोमीटर की सड़कें बस्तर में बनी है, कोंडागांव नक्सल मुक्त हो गया है: भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सैंकड़ों किलोमीटर की सड़कें बस्तर में बनी है। कोंडागांव नक्सल मुक्त हो गया है, लेकिन जिले के लिए हमें जो विकास कोष की राशि मिल रही थी वो बंद हो गई है। नक्सल प्रभावित जिलों में विकास कार्यों ने नक्सल गतिविधियों को कम करने में मदद की।

22 Aug 2022, 9:34 AM

दिल्ली: सुरक्षा व्यवस्था के बीच बेरोज़गारी के खिलाफ धरना देने के लिए किसान टीकरी बॉर्डर पर पहुंच रहे हैं


22 Aug 2022, 9:11 AM

जंतर-मंतर पर आज किसान संगठनों की महापंचायत, दिल्ली पुलिस मुस्तैद, सीमाओं पर बढ़ाई गई सुरक्षा

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर किसानों के विरोध प्रदर्शन के आह्वान के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। दिल्ली पुलिस ने किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। सिंघू बार्डर पर हर व्यक्ति और हर वाहन की चेकिंग की जा रही है।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि किसानों के इकट्ठा होने से राष्ट्रीय राजधानी में यातायात की समस्या और अप्रिय घटनाएं हो सकती हैं, इसलिए उन्होंने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। राष्ट्रीय राजधानी में ज्यादातर सीमा पर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा, दिल्ली पुलिस ने हर बॉर्डर पर अतिरिक्त बैरिकेड भी लगाए हैं। विशेष पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था दीपेंद्र पाठक ने कहा कि वे किसानों से राजधानी के जंतर मंतर पर इकट्ठा न होने का आग्रह करते हैं।

22 Aug 2022, 9:05 AM

दिल्ली: बेरोज़गारी के खिलाफ जंतर-मंतर पर आज किसानों के विरोध-प्रदर्शन के आह्वान से पहले जंतर-मंतर पर सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी की गई


22 Aug 2022, 8:46 AM

दिल्ली: भारी पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था के बीच बेरोजगारी के खिलाफ धरना देने के लिए किसान जंतर-मंतर पर पहुंचने लगे हैं

22 Aug 2022, 8:43 AM

देश में 24 घंटे में कोरोना के 9,531 नए केस आए सामने


22 Aug 2022, 8:42 AM

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज किसानों के विरोध-प्रदर्शन के आह्वान से पहले जंतर-मंतर पर सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी की गई

बेरोजगारी के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज किसानों के विरोध-प्रदर्शन के आह्वान से पहले जंतर-मंतर पर सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी की गई।

22 Aug 2022, 8:21 AM

महाराष्ट्र: बीती रात मुंबई के नागपाड़ा इलाके में हंगामा हुआ

महाराष्ट्र: बीती रात मुंबई के नागपाड़ा इलाके में हंगामा हुआ। कुछ लोग गणपति की प्रतिमा लेकर जा रहे थे। पुलिस सुरक्षा बढ़ाई गई।


22 Aug 2022, 7:56 AM

बेरोज़गारी के खिलाफ जंतर-मंतर पर आज किसानों के विरोध-प्रदर्शन के आह्वान से पहले गाज़ीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है

22 Aug 2022, 7:55 AM

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर कल हुए पथराव के मामले में कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है: SSP पटना


22 Aug 2022, 7:07 AM

मुश्किलों में इमरान खान, एंटी टेरर एक्ट में अरेस्ट वारंट जारी, किसी भी वक्त हो सकती है गिरफ्तारी

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की किसी भी वक्त गिरफ्तारी हो सकती है। एंटी टेरर एक्ट के तहत इमरान खान के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी हुआ है। 20 अगस्त को इमरान खान ने IG और एक जज को धमकी दी थी, जिसके बाद इमरान के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia