बड़ी खबर LIVE: MVA ने उद्धव ठाकरे के साथ का किया ऐलान, शरद पवार ने कहा- शिवसेना विधायक लौटे तो स्थिति बदल जाएगी

मुंबई में एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि एमवीए ने सीएम उद्धव ठाकरे को समर्थन देने का फैसला किया है। मेरा मानना है कि एक बार शिवसेना के विधायक मुंबई लौट आएंगे तो स्थिति बदल जाएगी।

फोटो: ANI
i

बिहार में NDA मजबूत, JDU में नीतीश कुमार सर्वमान्य नेता - बिहार ऊर्जा मंत्री

बिहार के ऊर्जा मंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) के नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को राज्य में सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में किसी प्रकार के मतभेद से इंकार करते हुए कहा कि राजग मजबूत है। पटना में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राजग मजबूत है। दलों में गठबंधन है, कोई एक दूसरे के गुलाम थोड़े हैं। सभी के अपने - अपने विचार हैं। सब कोई एक साथ हैं, कैबिनेट की बैठक में तो कोई मतभेद नहीं होता।

दिल्ली में कोरोना की रफ्तार हुई तेजा, बीते 24 घंटे में 1,934 मामले दर्ज, पॉजिटिविटी दर 8.10 प्रतिशत

दिल्ली में गुरुवार को पिछले 24 घंटों में कोविड के मामलों में दो गुना से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई, जो पिछले दिन दर्ज किए गए 928 के मुकाबले 1,934 थी, लेकिन कोई ताजा मौत नहीं हुई। सरकारी स्वास्थ्य बुलेटिन जारी कर इसकी जानकारी दी गई। इस बीच, कोविड पॉजिटिविटी दर 8.10 प्रतिशत हो गई है, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या भी थोड़ी बढ़कर 5,755 हो गई है।

पिछले 24 घंटों में 1,233 मरीजों के ठीक होने के साथ, ठीक होने वालों की कुल संख्या 18,95,397 हो गई है। होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 3,564 हो गई है।

पंजाब के पूर्व डीजीपी दिनकर गुप्ता एनआईए के नए प्रमुख बने

आईपीएस अधिकारी और पंजाब पुलिस के पूर्व प्रमुख दिनकर गुप्ता को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। 1987 बैच के एक अधिकारी, गुप्ता ने योगेश चंद्र मोदी का स्थान लिया और 31 मार्च, 2024 तक प्रमुख सुरक्षा एजेंसी का नेतृत्व करेंगे।

गुप्ता, जो दो साल सात महीने तक पंजाब पुलिस में रहे, वर्तमान में पंजाब पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के अध्यक्ष के रूप में तैनात थे। वह केंद्र में पदस्थापन की मांग कर रहे थे।


त्रिपुरा उपचुनाव में 76 फीसदी से ज्यादा हुआ मतदान

त्रिपुरा की चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में गुरुवार को हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बीच 1,89,032 मतदाताओं में से 76.62 फीसदी से अधिक ने वोट डाला। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अगरतला विधानसभा क्षेत्र के उजान अभयनगर में अज्ञात बदमाशों ने पुलिस कांस्टेबल समीर साहा की चाकू मारकर हत्या कर दी। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती साहा के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भाजपा के गुंडों ने उन पर हमला किया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की


महाराष्ट्र में कोरोना के 5218 नए मामले, बीते 24 घंटे में एक मरीज की मौत

उत्तराखंड में फिर बढ़ी कोरोना की रफ्तार, नए 50 संक्रमित मिले, राजधानी देहरादून में मिले सबसे अधिक संक्रमित

प्रदेश में फिर कोरोना की रफ्तार बढ़नी शुरू हो गई है। बुधवार को कोरोना के 50 नए संक्रमित मिले हैं, इसमें देहरादून के सर्वाधिक 29 मरीज हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, बुधवार को सामने आए 50 नए मामलों में देहरादून के 29 मामलों के अलावा चमोली, हरिद्वार व नैनीताल के तीन-तीन मामले, पौड़ी व उत्तरकाशी के दो-दो मामले और टिहरी व ऊधमसिंह नगर के चार-चार मामले शामिल हैं। 20 कोविड संक्रमित मरीज बुधवार को स्वस्थ हो गए। अब प्रदेश में कुल 194 कोविड के एक्टिव केस हैं, जिनमें सबसे ज्यादा 140 मामले देहरादून के हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर 13 मामलों के साथ हरिद्वार और तीसरे नंबर पर 11 मामलों के साथ नैनीताल के नाम शामिल हैं। चंपावत, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिले में कोरोना का कोई भी एक्टिव केस नहीं है। दूसरी ओर, बुधवार को प्रदेश में 7288 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर ज्यादा से ज्यादा लोगों से वैक्सीनेशन कराने के साथ ही कोरोना बचाव की गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की है।


बीजेपी सांसद ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भारत रत्न देने का अनुरोध किया

महाविकास अघाड़ी ने उद्धव ठाकरे के समर्थन का किया ऐलान, शरद पवार ने कहा- एक बार शिवसेना विधायक मुंबई लौटे तो स्थिति बदल जाएगी

मुंबई में एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि एमवीए ने सीएम उद्धव ठाकरे को समर्थन देने का फैसला किया है। मेरा मानना है कि एक बार शिवसेना के विधायक मुंबई लौट आएंगे तो स्थिति बदल जाएगी।


NDA अध्यक्ष पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से की मुलाकात

मराठी अभिनेत्री केतकी चितले कल ठाणे की अदालत से जमानत मिलने के बाद ठाणे जेल से रिहा हुईं


मुंबई के चेंबूर इलाके में स्लैब का हिस्सा गिरने से सात लोग घायल हो गए, सबकी हालत स्थिर

भारत सरकार ने गृह मंत्रालय में आंतरिक सुरक्षा के विशेष सचिव के पद पर आईपीएस स्वागत दास को नियुक्त किया


भारत सरकार ने आईपीएस दिनकर गुप्ता को राष्ट्रीय जांच एजेंसी का महानिदेशक नियुक्त किया

मध्य प्रदेश में इंदौर-खंडवा मार्ग पर बस खाई में गिरी, हादसे में 5 यात्रियों की मौत, 20 से ज्यादा लोग घायल


स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कुछ राज्यों में कोविड मामलों में वृद्धि के बीच विशेषज्ञों और अधिकारियों के साथ बैठक की

महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर NCP नेताओं की बैठक संपन्न


केरल में कोरोना के मामलों में हल्की बढ़ोतरी, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- चिंता की बात नहीं

महाराष्ट्र में BJP को रोकने के लिए हुआ था महाविकास अघाड़ी का गठन, कांग्रेस अभी भी इसके साथ- अशोक चव्हाण

महाराष्ट्र कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि 2019 में बीजेपी को सत्ता में आने से रोकने के लिए साझा न्यूनतम कार्यक्रम पर महा विकास अघाड़ी का गठन किया गया था। कांग्रेस अभी भी उस पर कायम है और महा विकास अघाड़ी के लिए हमारा समर्थन जारी है।


चुनाव आयोग ने मतदान का समय बढ़ाने की मांग पर संगरुर के डीसी और पंजाब के मुख्य सचिव से मांगा जवाब

शिवसेना ने बागी विधायकों को दिया न्यौता- बातचीत के लिए दरवाजे अब भी खुले हैं, चर्चाएं आगे बढ़ सकती हैं


कोलकाता पुलिस ने निलंबित BJP प्रवक्ता नूपुर शर्मा को 25 जून को तलब किया, पैगंबर पर विवादित टिप्पणियी के बाद हिंसा का मामला

दिल्ली में रोहिणी के बुद्ध विहार थाना इलाके में एक इमारत में आग लगी, दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर मौजूद


महाराष्ट्र के सियासी संकट पर ममता ने BJP को चेताया, कहा- कोई आपकी पार्टी भी तोड़ सकता है

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट पर कहा कि हम उद्धव ठाकरे और सभी के लिए न्याय चाहते हैं। आज (बीजेपी) आप सत्ता में हैं और पैसे, बाहुबल, माफिया ताकत का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन एक दिन तुम्हें जाना ही है। कोई आपकी पार्टी भी तोड़ सकता है। यह गलत है और मैं इसका समर्थन नहीं करती।

AIIMS निदेशक रणदीप गुलेरिया का कार्यकाल तीन महीने या नए निदेशक की नियुक्ति तक बढ़ाया गया


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

हम एमवीए में हैं और सीएम उद्धव ठाकरे के साथ हैं, अगर हम सत्ता में नहीं भी रहे तो हम विपक्ष में रहते हुए लड़ना जानते हैं- छगन भुजबल


बीजेपी महाराष्ट्र में सरकार गिराने की कोशिश कर रही है: मल्लिकार्जुन खड़गे

राज्य सभा में प्रतिपक्ष नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बीजेपी महाराष्ट्र में सरकार गिराने की कोशिश कर रही है। शिवसेना के विधायकों को वो पहले सूरत लेकर गए, सूरत में किसकी सरकार है आप जानते हैं। फिर उसके बाद गुहवाटी लेके गए। ये बीजेपी का खेल है

राष्ट्रपति चुनाव के लिए सरकार गिराने की कोशिश की जा रही- मल्लिकार्जुन खड़गे


4 साल के ठेके पर 'अग्निवीर' लाकर, बीजेपी ने लाखों युवाओं के देश सेवा के सपने को तोड़ा है: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधई ने ट्वीट करके कहा कि पिछले 2 साल से आर्मी में एक भी भर्ती नहीं हुई है।

2018-19: 53,431

2019-20: 80,572

2020-21: 0

2021-22: 0

4 साल के ठेके पर 'अग्निवीर' लाकर, भाजपा ने लाखों युवाओं के देश सेवा के सपने को तोड़ा है। इन आंसुओं से ऐसा सैलाब उठेगा, जो प्रधानमंत्री के सत्ता के घमंड को तोड़ कर रख देगा।

जयंत पाटिल ने ट्वीट किया, हम अंत तक उद्धवजी ठाकरे के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे

CP नेता जयंत पाटिल ने ट्वीट किया, "महाराष्ट्र विकास अघाड़ी महाराष्ट्र के विकास और कल्याण के लिए स्थापित सरकार है। हम अंत तक उद्धवजी ठाकरे के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।"


बिहार : बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, 1 पुलिसकर्मी घायल

बिहार के मुंगेर जिले के हेमजामपुर सहायक थाना क्षेत्र में बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हो गया है, जिसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। इधर, पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है तथा घटनास्थल से हथियार और आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है।

जम्मू-कश्मीर की डल झील में डूबती हाउसबोट के मालिक ने 7 पर्यटकों की बचायी जान

बीते चार दिनों से जारी भारी बारिश के कारण जम्मू-कश्मीर की डल झील में एक डूबते हाउसबोट से गुरुवार को 7 पर्यटकों को बचाया गया। हाउसबोट के मालिक ने इन पर्यटकों की जान बचायी।


पश्चिम बंगाल विधानसभा में अलिया विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक- 2022 पेश किया गया, जो राज्यपाल को कुलाधिपति के रूप में हटाता है

तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, 3 लोगों की मौत, 2 लोग अस्पताल में भर्ती


शिवसेना विधायक ने फंसाकर सूरत ले जाने का आरोप लगाया, कहा- कई किलोमीटर चलकर वापस लौटा

NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी से की मुलाकात


बीजेपी ने बाढ़ पीड़ित पूर्वोत्तर के लोगों से मुंह मोड़ा, सिर्फ सत्ता पाने की हवस बुझाने में लगी- कांग्रेस

कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा कि आज बीजेपी बाढ़ पीड़ित पूर्वोत्तर के लोगों के दर्द से अंधी हो गई है और केवल सत्ता की अपनी हवस में रुचि रखती है। और पीएम या तो गुजरात चुनाव के प्रचार में व्यस्त हैं या महाराष्ट्र में सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं।

गौरव गोगोई ने कहा कि यह कठोरता है, यह क्रूरता है, यह असंवेदनशीलता है और हमने पहले कभी नहीं देखा कि ऐसे समय में जब लोगों के पास पीने के पानी तक पहुंच नहीं है, सरकार सरकारी संसाधनों को अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं में बदल रही है।

विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबया राजपक्षे से मुलाकात की, वर्तमान स्थिति और भारत की मदद के बारे में चर्चा की


AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान 25 जून को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में रोड शो करेंगे

तमिलनाडु के पूर्व डिप्टी सीएम ओ पनीरसेल्वम पर AIADMK की बैठक में बोतलें फेंकी गई

AIADMK के समन्वयक और पूर्व डिप्टी सीएम ओ पनीरसेल्वम पर आज चेन्नई में पार्टी की आम परिषद की बैठक के दौरान बोतलें फेंकी गईं। बैठक चेन्नई के वनगरम के श्रीवारु वेंकटचलपति पैलेस में आयोजित हुई थी। वह बैठक के दौरान बीच में ही बाहर चले गए।


जानें इन विधानसभा सीटों पर 1 बजे तक मतदान प्रतिशत 

1 बजे तक आत्मकुर (आंध्र प्रदेश) में 44.14%, अगरतला (त्रिपुरा) में 54.20%, टाउन बारडोली (त्रिपुरा) में 52.16%, सूरमा (त्रिपुरा) में 53.50% , जुबराजनगर (त्रिपुरा) में 46.56%, मांडर (झारखंड) में 44.81% और राजिंदर नगर (दिल्ली) में 5.20% मतदान हुआ।

दोपहर 1 बजे तक संगरूर में 22.21%, रामपुर में 26.39%, आजमगढ़ में 29.48% मतदान

दोपहर 1 बजे तक संगरूर में 22.21%, रामपुर में 26.39%, आजमगढ़ में 29.48% मतदान दर्ज किया गया।


NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू दिल्ली पहुंचीं, वह कल 24 जून को अपना नामांकन दाखिल करेंगी

सुबह 11 बजे तक संगरूर में 12.75%, रामपुर में 18.81%, आजमगढ़ में 19.84% मतदान

सुबह 11 बजे तक संगरूर (पंजाब) में 12.75% रामपुर (उत्तर प्रदेश) में 18.81% आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) में 19.84% मतदान दर्ज़ किया गया।


आजमगढ़ में VVPAT खराब होने से मतदान बाधित

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आजमगढ़ लोकसभा की गोपालपुर विधानसभा 344, के बूथ संख्या 410 में VVPAT खराब होने से मतदान बाधित हो गया, सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की।

रामपुर में दो दिव्यांग मतदाताओं से अभद्रता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों का हंगामा, मतदान का किया बहिष्कार

रामपुर के बिलासपुर में लोकसभा उपचुनाव के लिए चल रहे मतदान के दौरान पुलिस पर दिव्यांग मतदाताओं से अभद्रता करने और लाठी फटकारने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया और मतदान का बहिष्कार कर दिया। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने दोनों दिव्यांग मतदाताओं को मारा पीटा। इसी बात को लेकर मतदाताओं में आक्रोश फैल गया और उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मतदान का बहिष्कार करने की घोषणा कर दी।


त्रिपुरा: जुबराजनगर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए मतदान जारी है

पंजाब: संगरूर लोकसभा सीट में मतदान जारी है


सुबह 9 बजे तक का मतदान

सुबह 9 बजे तक आत्मकुर (आंध्र प्रदेश) में 11.56 फीसदी अगरतला (त्रिपुरा) में 15.29% टाउन बारडोली (त्रिपुरा) में 16.25% सूरमा (त्रिपुरा) में 13% जुबराजनगर (त्रिपुरा) में 14% मांडर (झारखंड) में 13.49% राजिंदर नगर (दिल्ली) में 5.20% मतदान हुआ है।

सुबह 9 बजे तक संगरूर में 4.07%, रामपुर में 7.86% और आजमगढ़ में 9.21% मतदान

सुबह 9 बजे तक संगरूर (पंजाब) में 4.07%, रामपुर (उत्तर प्रदेश) में 7.86% और आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) में 9.21% मतदान हुआ।


असम में भीषण बाढ़, कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से अपील असम के बहनों-भाइयों के साथ खड़े हों: प्रियंका गांधी 

कांग्रेस महसाचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि असम में आई भीषण बाढ़ से लाखों लोगों का जीवन प्रभावित हुआ। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि वे सबकी रक्षा करें। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से अपील है कि इस मुश्किल समय में असम के बहनों-भाइयों के साथ खड़े हों और राहत कार्य में हर संभव मदद करें।

मैं कहना चाहूंगा कि मतदान होना जितना जरूरी है उतना ही जरूरी है कि फर्जी मतदान ना हो: अशोक कुमार, SP, रामपुर


अखिलेश ने लिखा-हर नारी, किसान, नौजवान आगे बढ़कर करें मतदान

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतदाताओं से मतदान करने के लिए अपील की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा-हर नारी, किसान, नौजवान आगे बढ़कर करें मतदान।।

देश में फिर बढ़े कोरोना के मामले, 24 घंटों में 13,313 नए मामले आए सामने, 38 लोगों की मौत

भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 13,313 नए मामले सामने आए और 10,972 मरीज ठीक हुए। पिछले 24 घंटों में 38 लोगों की मृत्यु हुई है।


यूपी: पीलीभीत में सड़क हादसा, 10 लोगों की मौत

असम में बाढ़: मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से बचाव और पुनर्वास कार्यों में सहायता जारी रखने का आग्रह करता हूं: राहुल गांधी


मैं जनता को आश्वासन दिलाना चाहूंगा कि पूरी शांति व्यवस्था के साथ मतदान हो रहा है: अनुराग आर्य, SP, आजमगढ़

उत्तर प्रदेश: आजमगढ़ में लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी हैं


उत्तर प्रदेश: रामपुर में लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी हैं

झारखंड के मांडर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए मतदान जारी है।


3 लोकसभा और 7 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग, 26 जून को आएंगे नतीजे

देश की तीन लोकसभा सीटों और सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। इन सभी सीटों के नतीजे 26 जून को घोषित किए जाएंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए