बड़ी खबर LIVE: नागपुर में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर

नागपुर में खेले गए टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया है। 8 ओवर के मैच में पहले खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट खोकर 90 रन बनाए थे। जवाब में उतरी टीम इंडिया ने शुरुआती झटकों के बाद संभलते हुए 6 विकेट से जीत हासिल की।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

23 Sep 2022, 11:15 PM

नागपुर टी-20 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर

नागपुर में खेले गए टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया है। 8 ओवर के मैच में पहले खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट खोकर 90 रन बनाए थे। जवाब में उतरी टीम इंडिया को शुरुआती झटकों के बाद संभालते हुए रोहित शर्मा ने तूफानी पारी खेलते हुए नाबाद 46 रन बनाए और टीम की जीत दिलाई।

23 Sep 2022, 10:52 PM

केरल के कन्नूर के मट्टनूर में PFI द्वारा पार्टी कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के खिलाफ RSS ने विरोध मार्च निकाला

23 Sep 2022, 10:29 PM

मणिपुर हाईकोर्ट ने NPF के लोरहो एस फोज़े के लोकसभा चुनाव को रद्द किया, BJP के हाउलिम शोकोपाओ मेट को बाहरी मणिपुर से निर्वाचित घोषित किया


23 Sep 2022, 10:21 PM

नागपुर टी-20: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 91 रनों का टारगेट, 8 ओवर का हो रहा है मैच

नागपुर में खेले जा रहे टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 91 रनों का टारगेट दिया है। देरी से शुरू हुआ मैच 8 ओवर का हो रहा है। भारत ने टौस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बैटिंग का मौका दिया था। मेहमान टीम ने 8 ओवर में 5 विकेट खोकर 90 रन बनाए।

23 Sep 2022, 9:59 PM

दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना के 95 नए केस मिले, एक शख्स की मौत


23 Sep 2022, 9:53 PM

सोनाली फोगट मौत मामले में कल हिसार में होगी खाप महापंचायत, इस महीने के शुरु में भी महापंचायत का आयोजन किया गया था

23 Sep 2022, 9:51 PM

नागपुर में टीम इंडिया ने जीता टॉस, ऑस्ट्रेलिया को दिया पहले बैटिंग का न्यौता


23 Sep 2022, 9:09 PM

IndiavsAustralia: नागपुर में होगा 8-8 ओवर का मैच, थोड़ी देर में होगा टॉस

23 Sep 2022, 8:52 PM

ऋषिकेश में अंकिता के हत्यारे BJP नेता के बेटे पर फूटा लोगों का गुस्सा, पुलिस वैन रोककर पीटा

उत्तराखंड के ऋषिकेश के एक रिजॉर्ट की रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या मामले में गिरफ्तार BJP नेता के बेटे पुलकित आर्य समेत तीन लोगों को जब पुलिस पेशी के लिए कोर्ट ले जा रही थी तो स्थानीय लोगों ने गाड़ी को घेर लिया और आरोपियों की जमकर पिटाई कर दी।


23 Sep 2022, 8:42 PM

राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के बाद विभिन्न इलाकों में भीषण ट्रैफिक जाम

23 Sep 2022, 7:15 PM

कर्नाटक: हिरासत में लिए गए कांग्रेस नेता, सीएम बोम्मई के खिलाफ चिपकाए थे पेसीएम पोस्टर

कर्नाटक में पार्टी के राज्य प्रमुख डीके शिवकुमार, एलओपी सिद्धारमैया और सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित कांग्रेस नेताओं ने आज शाम बेंगलुरु में सीएम बोम्मई के खिलाफ 'पेसीएम' के पोस्टर चिपकाए। बाद में उन्हें हिरासत में लिया गया।


23 Sep 2022, 6:44 PM

उत्तराखंड अंकिता भंडारी हत्या केस- कोर्ट ने तीनों आरोपी को 14 दिन के न्यायायिक हिरासत में भेजा

उत्तराखंड अंकिता भंडारी हत्या केस में आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद कोर्ट ने तीनों आरोपी को 14 दिन के न्यायायिक हिरासत में भेज दिया है।

23 Sep 2022, 6:43 PM

डॉ राजीव बहल को भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR)-सह-सचिव, स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग का महानिदेशक नियुक्त किया गया 


23 Sep 2022, 6:21 PM

दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश हुई, तस्वीरें लोधी एस्टेट इलाके की हैं

23 Sep 2022, 6:17 PM

शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट को मिली शिवाजी पार्क में दशहरा रैली करने की इजाजत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिया आदेश

शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट को शिवाजी पार्क में दशहरा रैली करने की इजाजत मिल गई है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस संबंध में आदेश दिया है।


23 Sep 2022, 5:59 PM

रूसी आक्रमण के कारण यूक्रेन में मानवाधिकारों की स्थिति पर जांच आयोग के साथ संवादात्मक संवाद में भारत का वक्‍तव्‍य

23 Sep 2022, 5:48 PM

उत्तर प्रदेश: भारी बारिश की वजह से आगरा में बाजरा किसानों की फसल बर्बाद


23 Sep 2022, 5:30 PM

राहुल गांधी कई दिन पहले कह चुके थे कि वे अध्यक्ष पद नहीं संभालेंगे- कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी कई दिन पहले कह चुके थे कि वे अध्यक्ष पद नहीं संभालेंगे। यह पद किसी गैर-गांधी को दिया जाए। इससे एक चीज स्पष्ट हो गया है कि जिस तरह से गांधी परिवार के खिलाफ बीजेपी ने जो जंग छेड़ा था कि ये वंशवाद की राजनीति करते हैं, ये अब समाप्त होगा।

23 Sep 2022, 5:17 PM

CBI ने NHAI क्षेत्रीय कार्यालय, पटना के सीजीएम को निजी कंपनी के 2 कर्मचारियों से 5 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया


23 Sep 2022, 4:42 PM

केरल में NIA की छापेमारी के विरोध में PFI द्वारा बुलाए गए बंद के दौरान कई जगहों पर हुई हिंसा

केरल में NIA की छापेमारी के विरोध में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया द्वारा बुलाए गए बंद के दौरान हिंसा हुई। कन्नूर के पैय्यानूर में कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद करने से मना कर दिया। इसके बाद पीएफआई कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई, जो देखते-देखते ही हिंसक झड़प में बदल गई। राज्य के कई और शहरों में पीएफआई का उग्र प्रदर्शन देखने को मिला है। त्रिवेंद्रम, कोल्लम और कोझीकोड से बसों और गाड़ियों में तोड़फोड़ की तस्वीरें सामने आई हैं। कोच्चि में PFI ने केंद्रीय एजेंसियों के छापों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय स्तर पर दुकानें बंद कराने की कोशिश की। यहां पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे 5 लोगों को हिरासत में लिया है।

23 Sep 2022, 4:42 PM

उत्तराखंड: ऋषिकेश में अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को लेकर जा रही पुलिस की गाड़ी को महिलाओं ने घेरा

उत्तराखंड के ऋषिकेश में अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को लेकर जा रही पुलिस की गाड़ी को महिलाओं ने घेरा। 19 वर्षीय रिसेप्शनिस्ट कुछ दिन पहले लापता हो गई थी और आज उसका शव मिला। रिसॉर्ट के मालिक पुलकित सहित 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।


23 Sep 2022, 4:36 PM

तेलंगाना सरकार को सुधीर आयोग के सुझाव के अनुसार, पिछड़े मुस्लिम कोटा को बढ़ाकर 8-12% करना चाहिए- ओवैसी

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर कहा, "तेलंगाना सरकार को सुधीर आयोग के सुझाव के अनुसार पिछड़े मुस्लिम कोटा को बढ़ाकर 8-12% करना चाहिए। तेलंगाना के मुसलमानों की जनसंख्या और सामाजिक-आर्थिक स्थिति की तुलना में मौजूदा 4 फीसदी आरक्षण अपर्याप्त है।"

23 Sep 2022, 4:28 PM

ऋषिकेश: अंकिता के हत्यारों को ले जा रही पुलिस वैन को प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने घेरा


23 Sep 2022, 4:08 PM

ऋषिकेश में लापता रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या मामले में 3 लोग गिरफ्तार

23 Sep 2022, 3:45 PM

बाहुबली मुख्तार अंसारी को लगा एक और झटका, गैंगस्टर मामले में 5 साल की हुई जेल

यूपी के बाहुबली मुख्‍तार अंसारी के अपराधों पर अब सजा मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार को अदालत ने गैंगस्‍टर मामले में भी मुख्‍तार को दोषी ठहरा दिया। इस मामले में मुख्‍तार को 5 साल जेल और 50 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई है। 


23 Sep 2022, 3:34 PM

काबुल में वज़ीर मुहम्मद अकबर खान ग्रैंड मस्जिद के आसपास के क्षेत्र में एक विस्फोट सुना गया 

23 Sep 2022, 3:19 PM

UKSSSC पेपर लीक पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बोले- निकट भविष्य में अगर किसी अन्य जांच की जरूरत महसूस होगी तो सारे विकल्प खुले हैं


23 Sep 2022, 3:06 PM

वे (BJP) हमेशा विरोधियों को गिरफ्तार करना, जेल में डालना, CBI, ED, IT पीछे लगाने का काम कर रहे हैं- मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “वे (BJP) हमेशा विरोधियों को गिरफ्तार करना, जेल में डालना, CBI, ED, IT पीछे लगाने का काम कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि इस देश में कोई (विपक्ष) नहीं रहे और सिर्फ वही रहें और अगर लोकतंत्र में कोई आवाज़ उठाता है तो वे उस आवाज़ को भी बंद करना चाहते हैं।”

23 Sep 2022, 2:48 PM

हरियाणा: गुरुग्राम में कुख्यात गैंगस्टर सूबे गुर्जर के घर पर नगर निगम का बुलडोजर चला

हरियाणा के गुरुग्राम में कुख्यात गैंगस्टर सूबे गुर्जर के घर पर नगर निगम का बुलडोजर चला। DM संजय कुमार ने बताया, "ये संपत्ति अनधिकृत है और इन्होंने कृषि क्षेत्र में घर बना रखा था इसलिए इसको तोड़ा जा रहा है। मानेसर MCM ने इसके लिए नोटिस दिया है।"


23 Sep 2022, 2:17 PM

नोएडा के सूरजपुर में जिलाधिकारी कार्यालय में भरा पानी  

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण नोएडा के सूरजपुर में जिलाधिकारी कार्यालय में पानी भर गया है। बारिश ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और कलेक्ट्रेट की स्थिति की पोल खोल कर रख दी है।

23 Sep 2022, 2:16 PM

अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर में होगी हल्की बारिश : आईएमडी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में अगले दो घंटों के दौरान दोपहर तीन बजे तक हल्की बारिश या बूंदाबांदी होगी।


23 Sep 2022, 1:50 PM

बरसात ने खोली नोएडा और ग्रेटर नोएडा में साफ सफाई की पोल

नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बारिश ने पोल खोल कर रख दी। 2 दिनों से लगातार हो रही दिल्ली एनसीआर में बारिश ने यातायात व्यवस्था का बुरा हाल कर दिया है। नोएडा की बात करें तो यहां पर कई ऐसे इलाके हैं जिनमें जलभराव की समस्या हो गई है और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इनमें सेक्टर 60, 61, 39 समेत कई और सेक्टर शामिल हैं। साथ ही कई ऐसी जगहें हैं जहां पर जलभराव के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

23 Sep 2022, 1:43 PM

भारी बारिश से गुरुग्राम प्रभावित, जलभराव से लगा लंबा जाम

हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा, जिससे गुरुग्राम के कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया। इसके चलते कई जगहों पर यातायात बाधित हो गया।


23 Sep 2022, 1:24 PM

हरियाणा: गुरुग्राम में कुख्यात गैंगस्टर सूबे गुर्जर के घर पर नगर निगम का बुलडोजर चला

23 Sep 2022, 12:57 PM

यूपी : इलाहाबाद विश्वविद्यालय में आंदोलन को लेकर सपा ने विधानसभा की कार्यवाही का किया बहिष्कार

यूपी विधानसभा में समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों को इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भारी शुल्क वृद्धि को लेकर छात्रों के आंदोलन का मुद्दा उठाने की अनुमति नहीं दी गई। इससे नाराज होकर सपा ने कार्यवाही के बहिष्कार करते हुए वॉकआउट किया।


23 Sep 2022, 12:32 PM

आजम खान को लेकर राज्यपाल से मिले अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को आजम खान के मामले में राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल से मिलकर ज्ञापन सौंपा है। इस मौके पर उन्होंने बताया कि सरकार आजम खान और उनके परिवार पर झूठे मुकदमे कर रही है। उनके साथ अन्याय न हो। इस दौरान उनके साथ सपा के कई विधायक भी मौजूद रहे। अखिलेश ने कहा कि आजम खान को अनावश्यक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। उनके खिलाफ फर्जी मुकदमे लगाए जा रहे हैं। सरकार बदले की नीयत से कार्रवाई कर रही है।

23 Sep 2022, 12:09 PM

लगातार भारी बारिश से गुरुग्राम के नरसिंहपुर में जलभराव

दिल्ली से सटे हरियाणा की मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में गुरुवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। लगातार भारी बारिश के बीच गुरुग्राम के नरसिंहपुर में जलभराव देखा गया।


23 Sep 2022, 12:09 PM

केरल: तिरुवनंतपुरम में PFI ने केंद्रीय एजेंसियों की छापेमारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

23 Sep 2022, 11:07 AM

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, लगा लंबा जाम

राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के शहरों नोएडा और गुरुग्राम में रात भर बारिश हुई, जिसके कारण शुक्रवार की सुबह प्रमुख सड़कों पर जलभराव और यातायात की गति धीमी हो गई। गुरुग्राम और नोएडा में प्रशासन ने मौसम को ध्यान में रखते हुए अपने क्षेत्र में स्पेशल एडवाइजरी जारी की।


23 Sep 2022, 11:04 AM

कर्नाटक: भगवान की मूर्ति छूने पर दलित परिवार पर 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाने वाले आठ गिरफ्तार

कर्नाटक पुलिस ने राज्य के कोलार जिले में हिंदू भगवान की मूर्ति को छूने के आरोप में एक दलित लड़के के परिवार पर 60,000 रुपये का जुर्माना लगाया। इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

23 Sep 2022, 10:34 AM

दिल्ली के नरेला में जूते बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग

राष्ट्रीय राजधानी के नरेला इलाके में शुक्रवार को जूते बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लग गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि उन्हें उत्तरी दिल्ली में एमएससी मॉल के पास नरेला औद्योगिक क्षेत्र, सी 358 में उक्त फैक्ट्री में सुबह 8.37 बजे आग लगने की घटना की सूचना मिली, जिसके बाद आठ दमकल गाड़ियों को तुरंत सेवा में लगाया गया।

अधिकारी घटना में किसी के घायल होने या हताहत होने के संबंध में कोई विवरण देने में असमर्थ रहे।

ताजा जानकारी के मुताबिक फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है।


23 Sep 2022, 10:24 AM

हरियाणा: गुरुग्राम शहर के कई हिस्सों में सड़कों पर जलभराव देखा गया

हरियाणा: गुरुग्राम शहर के कई हिस्सों में सड़कों पर जलभराव देखा गया। वीडियो गुरुग्राम सेक्टर-29 से है।

23 Sep 2022, 10:23 AM

भारतीय रुपये में गिरावट जारी, डॉलर की कीमत पहली बार 81 रुपये से पार

डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में गिरावट जारी है। शुक्रवार को गिरावट के साथ इतिहास में पहली बार एक डॉलर की कीमत 81 रुपये से ज्यादा पहुंच गई। गुरुवार को भी सबसे कमजोर स्तर पर बंद हुआ था। गुरुवार को रुपये की हालत देखते हुए ये कयास लगाए जा रहे थे कि शुक्रवार को इसमें और गिरावट आ सकती है।


23 Sep 2022, 9:29 AM

उत्तर प्रदेश: मेरठ में भारी बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में सड़कों पर जलभराव देखा गया

23 Sep 2022, 9:20 AM

केरल: कन्नूर में PFI द्वारा NIA की छापेमारी के खिलाफ आज एक दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है


23 Sep 2022, 8:23 AM

नोएडा में तेज़ बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव देखा गया

23 Sep 2022, 8:05 AM

हरियाणा: गुरुग्राम के कई हिस्सों में लगातार बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव देखा गया


23 Sep 2022, 8:03 AM

दिल्ली-NCR में भारी बारिश का येलो अलर्ट, नोएडा-गाजियाबाद में स्कूल बंद, गुरुग्राम में WFH

दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गई है। वहीं मौसम विभाग ने आज भी बारिश की चेतावनी जारी की और येलो अलर्ट जारी की है। भारी बारिश के चलते नोएडा समेत यूपी के कई शहरों में स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा गुरुग्राम में निजी संस्थानों को एडवाइजरी जारी कर आज सभी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम का निर्देश देने को कह दिया गया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia