बड़ी खबर LIVE: दिल्ली में कोरोना वायरस की चपेट में आए 959 नए लोग, 24 घंटे में 9 मरीजों की हुई मौत

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 959 नए मामले दर्ज किए गए हैं, इस दौरान 9 मरीजों की मौत भी हुई है।

Getty Images
Getty Images
user

नवजीवन डेस्क

23 Aug 2022, 11:16 PM

सिर्फ स्पाइसजेट नहीं आज की तारीख में किसी भी एयरलाइन को नहीं कहा जा सकता 'ऑल इज वेल' :अजय सिंह, अध्यक्ष और एमडी, स्पाइसजेट

23 Aug 2022, 11:04 PM

तेलंगाना: हैदराबाद के चारमीनार में BJP के निलंबित नेता राजा सिंह के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन

23 Aug 2022, 10:42 PM

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान के खिलाफ नए मामले दर्ज


23 Aug 2022, 10:35 PM

सोनाली फोगट की मौत के मामले में गोवा पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया

23 Aug 2022, 10:14 PM

सोपोर पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ आज एक हाइब्रिड लश्कर के आतंकवादी और एक ओजीडब्ल्यू को गिरफ्तार किया


23 Aug 2022, 9:32 PM

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 959 नए कोरोना के मामले सामने आए इस दौरान 9 लोगों की मौतें भी हुई 

23 Aug 2022, 9:29 PM

नोएडा के डीसीपी ट्रैफिक गणेश शाह ने 28 अगस्त को गिराए जाने वाले सुपरटेक ट्विन टावर्स का दौरा किया


23 Aug 2022, 9:03 PM

पूर्वोत्तर दिल्ली में ज्योति नगर पीएस के बेसमेंट में आज शाम करीब 4 बजे आग लगी

23 Aug 2022, 8:38 PM

प्रवर्तन निदेशालय के शीर्ष अधिकारी ने अब मनीष सिसोदिया के खिलाफ ईडी के मामले से इनकार किया है 

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग की खबरों को प्रवर्तन निदेशाल ने खारिज कर दिया है।


23 Aug 2022, 8:30 PM

इंडोनेशिया के दक्षिण सुमात्रा के तट पर आया 6.0 तीव्रता का भूकंप

23 Aug 2022, 8:06 PM

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की बढ़ी मुश्किलें, अब ED ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया  

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हाल में सीबीआई की छापेमारी के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय ने आबकारी नीति मामले में सिसोदिया के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है।


23 Aug 2022, 8:02 PM

राजस्थान के जालोर में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते कल जिले के सभी स्कूल कल बंद रहेंगे

23 Aug 2022, 8:00 PM

ब्राहमण नहीं हैं कोई भी भगवान वाले बयान पर JNU कुलपति ने दी सफाई


23 Aug 2022, 7:58 PM

कांग्रेस अध्यक्ष ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनावों के लिए तत्काल प्रभाव से स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन किया

23 Aug 2022, 7:50 PM

ED ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया


23 Aug 2022, 7:06 PM

गलती से पाकिस्तान में गिरे मिसाइल मामले में वायु सेना के 3 अफसर दोषी, तत्काल बर्खास्त किए गए

भारतीय वायु सेना ने 9 मार्च 2022 को ब्रह्मोस मिसाइल मिसफायरिंग घटना के मामले की जांच में अपने तीन अधिकारियों को दोषी पाया है। जिसके बाद केंद्र सरकार ने उनकी सेवाओं को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है। इन अधिकारियों में एक ग्रुप कैप्टन, विंग कमांडर और स्क्वाड्रन लीडर है।

23 Aug 2022, 6:13 PM

अडाणी समूह मीडिया समूह एनडीटीवी में 29.18% हिस्सेदारी खरीदेगा


23 Aug 2022, 6:11 PM

CBI ने बीरभूम के बोगटुई में 10 लोगों की मौत के मामले में आज 7 और आरोपियों को गिरफ्तार किया

23 Aug 2022, 6:09 PM

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल गुजरात के पाटन जिले के भद्रदा गांव में रबारी समुदाय के लोगों से मिले


23 Aug 2022, 6:08 PM

तेलंगाना पुलिस ने निलंबित BJP विधायक राजा सिंह के समर्थकों के साथ विरोध में एकत्र हुए प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर किया

23 Aug 2022, 6:06 PM

केरल कोर्ट ने आजाद कश्मीर वाले पोस्ट के लिए विधायक केटी जलील के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया


23 Aug 2022, 5:24 PM

तेलंगाना के BJP विधायक टी राजा सिंह को नामपल्ली कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया, पैगंबर मुहम्मद पर विवादित टिप्पणी को लिए हुई है गिरफ्तारी

23 Aug 2022, 4:17 PM

प्रधानमंत्री जी, दागी मंत्रियों को कब तक बचाते रहेंगे? कब तक इनकी बदजुबानी को हौसला देते रहेंगे?: प्रियंका गांधी


23 Aug 2022, 4:17 PM

तमिलनाडु : सलेम-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग पर मिनीबस-वैन की टक्कर में 6 की मौत

सलेम-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक मिनी बस और वैन की आमने-सामने की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

23 Aug 2022, 3:22 PM

बीजेपी ने विधायक टी राजा सिंह को पार्टी से सस्पेंड किया, पैगंबर मोहम्मद पर की थी टिप्पणी

BJP ने विधायक टी राजा सिंह को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। बीजेपी ने टी राजा सिंह को पत्र लिखकर इस बात की जानकारी भी दी है। टी राजा सिंह को नोटिस जारी करके 10 दिनों में जवाब भी मांगा है। बता दें कि इससे पहले हैदराबाद से भारतीय जनता पार्टी के विधायक टी राजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।


23 Aug 2022, 2:05 PM

राजस्थान: कोटा में बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं

23 Aug 2022, 12:28 PM

7 सितंबर से कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत होगी: कांग्रेस 

कांग्रेस ने 7 सितंबर से शुरू होने वाली अपनी 'भारत जोड़ो यात्रा' का लोगो, टैगलाइन और पैम्फलेट जारी किया। पार्टी नेता जयराम रमेश कहा, ''हमने एक वेबसाइट भी लॉन्च की है।'' इस वेबसाइट के माध्यम से हमारा प्रयास होगा कि जो भी इसके साथ जुड़ना चाहते हैं वे इस वेबसाइट में रजिस्टर करें। यात्रा की लाइव स्ट्रीमिंग वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की टैग लाइन है, मिले कदम, जुड़े वतन।

जयराम रमेश ने कहा कि कल राहुल गांधी ने करीब 150 नागरिक संस्थाओं से मिले, डेढ़ घंटे की बातचीत हुई है। उनको बताया गया कि भारत जोड़ो यात्रा की मकसद क्या है। उन्होंने कहा कि 7 सितंबर से कन्याकुमारी से भारत जोड़ा यात्रा की शुरुआत होगी। यह यात्रा 3500 किलोमीटर की दूरी तय कर कश्मीर में समाप्त होगी। इस दौरान यह पैदल यात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी। सभी राज्यों में भारत जोड़ा यात्रा का आयोजन भी होगा।

इस यात्रा के बारे में बताते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस यात्रा का मकसद है कि एक तेरा कदम, एक मेरा कदम, मिल जाए तो जुड़ जाए सारा कदम। इस यात्रा का मकसद यह है कि इस देश में जो नफरत का महौल बना हुआ, जिस प्रकार से भारतीय संविधान के विपरीत काम कर रही है, जिस प्रकार हमारे संवैधानिक संस्थाएं, जिस प्रकार से महंगाई बढ़ती जा रही है, बेरोजगारी बढ़ती जा रही है, उसी को लेकर उदयपुर के नवसंकल्प शिविर में भारत जोड़ो यात्रा का प्रस्ताव पारित हुआ था। इसलिए भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी चाहती हैं कि पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जाए, जिसमें हर धर्म, हर जाति, हर समुदाय के लोग शामिल हों। 'नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो' हमारा अभियान रहेगा। हमारे देश में जो आर्थिक चुनौतियां हैं, विषमताएं बढ़ती जा रही हैं, एक तरीके से ये विभाजन हो रहा है। इसलिए भारत को जोड़ना है।


23 Aug 2022, 12:28 PM

राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा- आओ साथ मिलकर भारत जोड़ें

23 Aug 2022, 12:15 PM

कांग्रेस ने 7 सितंबर से शुरू होने वाली अपनी 'भारत जोड़ी यात्रा' का लोगो, टैगलाइन और पैम्फलेट जारी किया

कांग्रेस ने 7 सितंबर से शुरू होने वाली अपनी 'भारत जोड़ी यात्रा' का लोगो, टैगलाइन और पैम्फलेट जारी किया। पार्टी नेता जयराम रमेश कहते हैं, ''हमने एक वेबसाइट भी लॉन्च की है।''


23 Aug 2022, 12:01 PM

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

23 Aug 2022, 11:16 AM

बिलकिस बानो केस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोषियों को रिहा करने के राज्य सरकार के आदेश को दी गई चुनौती

बिलकिस बानो मामले में दोषियों को रिहा करने के राज्य सरकार के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है।


23 Aug 2022, 10:56 AM

BJP तेलंगाना के अध्यक्ष बंदी संजय कुमार को तेलंगाना पुलिस ने जनगांव जिले में हिरासत में लिया

23 Aug 2022, 10:36 AM

BJP नेता, बिग बॉस फेम और टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट का हार्ट अटैक से निधन, स्टाफ के साथ गई थीं गोवा

बीजेपी नेता सोनाली फोगाट का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वह 42 साल की थीं और टिक-टॉक स्टार रह चुकी हैं। बताया जा रहा है कि वह अपने स्टाफ के कुछ सदस्यों के साथ गोवा गई थीं जहां उन्हें बीती रात हार्ट अटैक आया था।


23 Aug 2022, 10:24 AM

छत्तीसगढ़ में डिरेल हुई शिवनाथ एक्सप्रेस,  डीआरएम ने दी जानकारी 

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने जानकारी दी है कि छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में शिवनाथ एक्सप्रेस के 2 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में कोई यात्री घायल नहीं हुए हैं। डीआरएम और अन्य वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे।

23 Aug 2022, 10:05 AM

छत्तीसगढ़ में डिरेल हुई शिवनाथ एक्सप्रेस, रेलवे ने बताया- हादसे में कोई घायल नहीं

छत्तीसगढ़ में मंगलवार सुबह ट्रेन हादसा हुआ है। डोंगरगढ़ में शिवनाथ एक्सप्रेस पटरी से उतर गई है। खबरों के मुताबिक, शिवनाथ एक्सप्रेस के 5 डिब्बे पटरी से उतरे हैं। बताया जा रहा है कि ये हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रेन महाराष्ट्र के नागपुर जा रही थी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।


23 Aug 2022, 9:45 AM

मुंबई के एक प्रसिद्ध होटल में बम होने की धमकी का कॉल आया था

23 Aug 2022, 8:21 AM

मिज़ोरम में कोरोना वायरस के 214 नए मामले सामने आए और कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है।


23 Aug 2022, 8:10 AM

राजस्थान के बारां ज़िला में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसी स्थिति बनी

23 Aug 2022, 8:10 AM

भारतीय सेना ने कल देर रात नौशेरा सेक्टर में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया: PRO रक्षा जम्मू


23 Aug 2022, 7:50 AM

रेवड़ी कल्चर पर आज फिर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, मुफ्त में चीजें मिलनी चाहिए या नहीं?

सुप्रीम कोर्ट आज रेवड़ी कल्चर के मुद्दे पर फैसला सुना सकता है। दरअसल भारत में रेवड़ी कल्चर को लेकर पिछले कुछ दिनों से घमासान मचा हुआ है। केंद्र राज्यों से फ्रीबीज पर लगाम लगाने की अपील कर रहा है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia