बड़ी खबर LIVE: 'मैं शर्म से सिर झुकाता हूं, बिलकिस के दोषियों को फांसी दो' BJP के पूर्व CM ने की सरकार की खिंचाई

बिलकिस बानो मामले पर बीजेपी ने चुप्पी साध रखी है, लेकिन पार्टी के दिग्गज नेता और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने इस कांड के दोषियों को रिहा करने की अनुमति देने के लिए गुजरात सरकार की आलोचना की है।

फोटोः Getty Images
फोटोः Getty Images
user

नवजीवन डेस्क

24 Aug 2022, 11:14 PM

दिल्ली में कोरोना के 945 नए मामले, पिछले 24 घंटे में 6 की मौत, पॉजिटिविटी रेट 5% के पार

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 945 नए मामले आए हैं। 1,285 लोग ठीक हुए हैं और 6 लोगों की मृत्यु हुई है।

24 Aug 2022, 10:35 PM

तेलंगाना में केमिकल फैक्ट्री धमाका में छह घायल

लंगाना के नलगोंडा जिले में बुधवार को एक केमिकल फैक्ट्री में हुए विस्फोट में छह मजदूर घायल हो गए। घटना चित्याला प्रखंड के वेलिमिनेडु गांव स्थित हिंदिस लैब में हुई। विस्फोट से प्लांट में भीषण आग लग गई। पूरे इलाके में घना धुआं फैल गया। दमकल की गाड़ियां प्लांट में पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही थीं।

24 Aug 2022, 9:59 PM

राजस्थान: बारां ज़िले में कालीसिंध नदी खतरे के निशान पर बह रही है

राजस्थान: बारां ज़िले में कालीसिंध नदी खतरे के निशान पर बह रही है। जिसके चलते आधा दर्जन गाँव प्रभावित हैं।


24 Aug 2022, 9:20 PM

बिहार हारने से बौखलाकर बीजेपी ने फूट डालो राज करो का लिया सहारा: कांग्रेस

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने बुधवार को दावा किया कि केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी बिहार में सत्ता खोने के बाद बौखला गई है और अब देश में अघोषित आपातकाल और फूट डालो और राज करो की नीति के साथ अंग्रेजों से भी ज्यादा क्रूर हो रही है।

24 Aug 2022, 8:20 PM

येचुरी का दावा: विपक्ष विहीन देश बनाने की कोशिश कर रही बीजेपी

बीजेपी भारत को विपक्षहीन बनाने की कोशिश कर रही है और न्यायपालिका, चुनाव आयोग और अन्य संवैधानिक निकायों की रक्षा करके, संविधान और देश की धर्मनिरपेक्षता को बचाने के लिए पार्टी को बाहर किया जा सकता है। भाकपा- एम महासचिव सीताराम येचुरी ने बुधवार को यह बात कही।


24 Aug 2022, 7:49 PM

तेलंगाना: नलगोंडा जिले में एक कंपनी में रिएक्टर विस्फोट, 7 लोग घायल

तेलंगाना के नलगोंडा जिले में एक कंपनी में रिएक्टर विस्फोट में सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

24 Aug 2022, 7:46 PM

वी.वी.एस. लक्ष्मण को एशिया कप 2022 के लिए अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किया गया है: BCCI


24 Aug 2022, 7:30 PM

'मैं शर्म से सिर झुकाता हूं, बिलकिस के दोषियों को फांसी दो' BJP के पूर्व CM ने की सरकार की खिंचाई

बिलकिस बानो मामले पर बीजेपी ने चुप्पी साध रखी है, लेकिन पार्टी के दिग्गज नेता और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने इस कांड के दोषियों को रिहा करने की अनुमति देने के लिए गुजरात सरकार की आलोचना की है। उन्‍होंने कहा कि, बिलकिस बानो केस के दोषियों की रिहाई के बारे में सुनकर मेरा सिर शर्म से झुक गया है। यह इतिहास के सबसे बर्बर आपराधिक कांडों में से एक था। कोई सरकार दोषियों को इतनी छूट कैसे दे सकती है? गुजरात सरकार को अपने फैसले को वापस लेना चाहिए और मामले में दोषी ठहराए गए लोगों को फांसी पर लटका देना चाहिए।

24 Aug 2022, 6:54 PM

झारखंड में 50 हजार सहायक शिक्षकों की होगी नियुक्ति, कैबिनेट ने दी मंजूरी

झारखंड सरकार के कैबिनेट ने राज्य के स्कूलों में 50 हजार सहायक शिक्षकों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बुधवार को झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनट की बैठक में मंजूर किये गये प्रस्ताव के अनुसार प्राइमरी स्कूलों में 20 हजार 825 और मिडिल स्कूलों में 29 हजार 175 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। कैबिनेट सेक्रेटरी वंदना डाडेल ने बताया कि बैठक में कुल 38 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी। राज्य में अराजपत्रित श्रेणी के सभी पुलिसकर्मियों को अब प्रतिवर्ष एक महीने का अतिरिक्त वेतन दिया जायेगा। इसके साथ ही उन्हें 20 दिनों का क्षतिपूर्ति अवकाश (कंपनसेटरी लीव) भी मिलेगा। इस फैसले से सिपाही, हवलदार, अवर निरीक्षक और निरीक्षक स्तर तक के पुलिसकर्मी लाभान्वित होंगे।


24 Aug 2022, 6:54 PM

मानहानि मामले में हैदराबाद की अदालत ने बीजेपी नेताओं को जारी किया नोटिस

हैदराबाद की एक अदालत ने बुधवार को टीआरएस विधायक के. कविता द्वारा दायर मानहानि मामले में भाजपा सांसद परवेश वर्मा और पूर्व विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा को नोटिस जारी किया। भाजपा के दोनों नेताओं ने मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी कविता को कथित रूप से करोड़ों रुपये के दिल्ली शराब घोटाले से जोड़ते हुए उन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था।

24 Aug 2022, 6:44 PM

बिहार: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए


24 Aug 2022, 6:41 PM

केजरीवाल सरकार ने 26 अगस्त को दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया

24 Aug 2022, 6:35 PM

कॉर्बेट नेशनल पार्क में हाथियों पर करवाई जा रही सफारी, उत्तराखंड हाइकोर्ट ने लगा रखी है रोक

अपने कारनामों के कारण अक्सर चर्चा में रहने वाला वन विभाग अब उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेशों की धज्जियां भी उड़ाने लगा है। ऐसा ही एक मामला जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क से सामने आया है। यहां हाथी पर सफारी कराई जा रही है, जबकि उत्तराखंड हाईकोर्ट ने अपने आदेश में साफ किया है कि हाथियों का व्यावसायिक उपयोग नहीं किया जा सकता है, लेकिन इसके बाद भी जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में ऐसा हो रहा है। दरअसल, इस पूरे मामले से जुड़ा हुआ एक वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क की झिरना रेंज है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि हाथियों पर पर्यटकों को सफारी करवाई जा रही है। इसके बदले उनसे पैसे भी लिए जा रहे हैं। इस तरह की खबरें पहले भी सामने आ चुकी हैं कि जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क की झिरना रेंज में सफारी कराई जा रही है।


24 Aug 2022, 6:34 PM

पश्चिम बंगाल: सुनावई के बाद सीबीआई कोर्ट से बाहर निकले TMC नेता अनुब्रत मंडल

24 Aug 2022, 6:11 PM

दिल्ली: सीएम अरविंद केजरीवाल गुरुवार को अपने विधायकों के साथ करेंगे बैठक


24 Aug 2022, 6:10 PM

हैदराबाद: बीजेपी के निलंबित विधायक टी राजा सिंह के खिलाफ प्रदर्शन

24 Aug 2022, 5:57 PM

बीजेपी नहीं कर पा रही हमारा सामना, डर से अपने तीनों जमाइयों को आगे कर दिया, CBI, ED और IT: तेजस्वी यादव


24 Aug 2022, 5:54 PM

राजस्थान में कानून व्यवस्था की स्थिति अच्छी, हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा राज्य: इन्वेस्टर्स मीट पर राजस्थान CM अशोक गहलोत

24 Aug 2022, 5:29 PM

बिहार विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव 26 अगस्त को होगा: महेश्वर हजारी


24 Aug 2022, 5:14 PM

नीतीश बोले- दिल्ली से कुछ काम नहीं सिर्फ प्रचार हो रहा है, सब मिल कर लड़ेंगे तो 2024 भी जीतेंगे

24 Aug 2022, 5:05 PM

उनका (बीजेपी) एकमात्र काम समाज में गड़बड़ी पैदा करना: विधानसभा में नीतीश कुमार


24 Aug 2022, 5:04 PM

प्रेस को भी स्वतंत्र रहने नहीं दिया जा रहा, बदलाव के लिए हमें मिलकर लड़ना होगा : नीतीश कुमार

24 Aug 2022, 5:03 PM

यहां तक कि प्रेस को भी स्वतंत्र रहने नहीं दिया जा रहा है। बदलाव के लिए हमें मिलकर लड़ना होगा : नीतीश कुमारभारत की आजादी की लड़ाई में आप (बीजेपी) कहां थे: विधानसभा में नीतीश कुमार


24 Aug 2022, 5:02 PM

2020 में दवाब बनाकर मुझे बनाया सीएम : विधानसभा में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

24 Aug 2022, 4:58 PM

बिहार में महागठबंधन सरकार ने जीता विश्वास मत


24 Aug 2022, 4:57 PM

"जहां BJP सत्‍ता में नहीं होती, वहां तीन जमाई-सीबीआई, ईडी और आईटी आगे कर देती है" : तेजस्‍वी यादव

24 Aug 2022, 4:49 PM

सोशल मीडिया और प्रेस पर केंद्र सरकार का नियंत्रण, हर जगह सिर्फ केंद्र के काम की चर्चा : विधानसभा में बिहार के सीएम नीतीश कुमार

बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पर चर्चा हो रही है। इस चर्चा में भाग लेते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मेरी किसी मांग को केंद्र ने नहीं माना। आज सोशल मीडिया और प्रेस पर सरकार का नियंत्रण है। वहां बस केंद्र सरकार की चर्चा होती रहते है।


24 Aug 2022, 4:42 PM

पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय दर्जा देने का मेरा अनुरोध स्वीकार नहीं किया गया: सीएम नीतीश कुमार

24 Aug 2022, 4:34 PM

जासूसी करना, धमकी देना और चोरी करना पीएम द्वारा वादा किए गए 'अमृतकाल' की नींव: राहुल गांधी


24 Aug 2022, 4:12 PM

CBI के छापे वाला गुरुग्राम का मॉल मेरा नहीं, बीजेपी सांसद ने किया था इसका उद्घाटन: तेजस्वी यादव

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि गुरुग्राम के जिस मॉल में सीबीआई ने छापा मारा है, वह मेरा नहीं है। उन्होंने कहा कि उस मॉल का उद्घाटन बीजेपी के एक सांसद ने किया था।

24 Aug 2022, 4:00 PM

ज्ञानवापी मामला : वाराणसी जिला अदालत में सुनवाई  संपन्न, 12 सितंबर को आएगा फैसला


24 Aug 2022, 3:40 PM

बीजेपी की नई कार्यकारिणी में रिपीट पदाधिकारियोंको लेकर उठे सवाल, पूर्व विधायक ने ही जताया विरोध

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी लगातार अपने संगठन को मजबूत कर रही है। इसके लिए पार्टी अलग-अलग स्तरों पर बदलाव भी कर रही है। इन्हीं बदलावों में सबसे बड़ा बदलाव पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मदन कौशिक को हटाकर पार्टी के पुराने कार्यकर्ता और पहाड़ से आने वाले महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त होने के बाद महेंद्र भट्ट ने प्रदेश कार्यकारिणी की अपनी नई टीम की घोषणा भी कर दी है। लेकिन कार्यकारिणी में कुछ चेहरों को रिपीट करने पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी के रूप में गठित की गई इस नई टीम में कई चेहरे रिपीट किए गए हैं। यानी कि प्रदेश कार्यकारिणी की इस नई सूची में काफी नए लोगों को जगह दी गई है। वहीं, कुछ पदों पर पुराने कार्यकर्ताओं को रिपीट किया गया है। लेकिन पूर्व पदाधिकारियों को रिपीट किए जाने पर यमुनोत्री से पूर्व विधायक केदार रावत ने सवाल खड़े किए हैं।

24 Aug 2022, 3:39 PM

रुद्रप्रयाग के त्यूंखर और घरड़ा गांव में बादल फटने से भारी तबाही, तिलवाड़ा घनसाली मार्ग भी बंद

पहाड़ों में मॉनसून अंतिम चरण में है, लेकिन अंतिम चरण में मॉनसून आफत बनकर बरस रहा है। जगह-जगह बादल फटने के कारण भारी नुकसान हो रहा है। रुद्रप्रयाग के दूरस्थ क्षेत्र जखोली के घरड़ा गांव में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। यहां बहने वाली हिलाउं नदी उफान पर आ गई है। हिलाउं नदी के उफान पर आने से त्यूंखर गांव में ग्रामीणों की हजारों हेक्टेयर भूमि तबाह हो गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण ग्रामीण भयभीत हैं। पहाड़ों में अभी भी बारिश लगातार जारी है।


24 Aug 2022, 3:38 PM

स्पीकर चुने जाने तक बिहार विधानसभा चलाएंगे डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी

विजय कुमार सिन्हा के बुधवार को अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद बिहार विधानसभा की कार्यवाही का संचालन उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी करेंगे।

सिन्हा द्वारा इस्तीफा देने और सदन छोड़ने के तुरंत बाद बिहार विधानसभा की कार्यवाही संचालित करने के लिए जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक नरेंद्र नारायण यादव के नाम की घोषणा की गई। इसको लेकर काफी हंगामा हुआ। विजय कुमार सिन्हा ने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

24 Aug 2022, 3:19 PM

तेलंगाना: विवादित बयान मामले में विधायक राजा सिंह का निष्कासन चाहती है AIMIM


24 Aug 2022, 3:16 PM

पंजाब: पीएम मोदी ने मोहाली के मुल्लांपुर में 'होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र' राष्ट्र को समर्पित किया

24 Aug 2022, 3:13 PM

पश्चिम बंगाल: पशु तस्करी मामला, सीबीआई ने टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल को 14 दिन के लिए हिरासत में भेजा


24 Aug 2022, 2:55 PM

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया

24 Aug 2022, 2:54 PM

ताशकंद में SCO की बैठक,  सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों के साथ भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद


24 Aug 2022, 2:35 PM

बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार का बहुमत साबित करने के लिए फ्लोर टेस्ट शुरू

24 Aug 2022, 1:46 PM

दिल्ली: पटपड़गंज इलाके में एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग 


24 Aug 2022, 1:37 PM

हरियाणा: फरीदाबाद में पीएम मोदी ने किया अमृता अस्पताल का उद्घाटन

24 Aug 2022, 1:19 PM

रेवड़ी कल्चर: सुप्रीम कोर्ट ने नई बेंच को भेजा मामला,  केंद्र सरकार से कहा- सर्वदलीय बैठक बुलाएं

फ्रीबीज, रेवड़ी कल्चर, मुफ्तखोरी मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई। इस मामले पर चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) एनवी रमणा, जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस सीटी रविकुमार की पीठ ने सुनवाई की। याचिकाकर्ता ने कहा कि पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज के नेतृत्व में समिति बना दी जाए, जबकि एसजी तुषार मेहता ने कहा कि पूर्व कैग के नेतृत्व में समिति बनाई जाए। इस पर सीजेआई ने कहा कि जो रिटायर हो गया उसकी क्या वैल्यू रहती है। सीजेआई ने आगे कहा, ‘मैं नई पीठ को यह मामला भेज रहा हूं जो मैनिफेस्टो मामले में दिए गए पूर्व के फैसलों पर गौर करेगी।’ इसके साथ ही यह तय हो गया है कि तीन जजों कि पीठ आगे इस मामले पर सुनवाई करेगी।

सीजेआई ने कहा कि केंद्र सरकार इस मसले पर विचार करने के लिए विशेषज्ञ समिति का गठन क्यों नहीं करती। एसजी मेहता ने कहा, ‘मामला आपके पास है। सरकार हरेक पहलू पर सहायता करने को तैयार है।’ चुनाव में मुफ्त की घोषणाओं पर नियंत्रण के लिए सुप्रीम कोर्ट की कमेटी की गठन कौन करेगा, इसको लेकर सॉलिसिटर जनरल ने पूर्व सीएजी विनोद राय का नाम सुझाया। जबकि याचिकाकर्ता के वकील विकास सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज आरएम लोढा का नाम सुझाया। वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद दातार ने कहा कि यदि घोषणापत्र में कुछ है तो उसे मुफ्तखोरी कहा जा सकता है। मुफ्त उपहारों के आर्थिक प्रभाव का आकलन करने के लिए पर्याप्त सामग्री उपलब्ध है। इस मामले पर सीजेआई ने कहा कि केंद्र इस पर विचार करने के लिए सर्वदलीय बैठक क्यों नहीं बुलाता है। इस पर एसजी ने कहा कि अब यह होना चाहिए कि कौन इसे देख सकता है और रूपरेखा को परिभाषित कर सकता है, तो समिति इस मुफ्तखोरी को देख सकती है।


24 Aug 2022, 12:33 PM

दिल्ली: सीएम अरविंद केजरीवाल ने 97 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी, परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत भी मौजूद रहे 

24 Aug 2022, 12:11 PM

दिल्ली में शराब नीति को लेकर कांग्रेस नेता रागिनी नायक ने आप से पूछा- कितने दूध के धुले हैं मनीष सिसोदिया

कांग्रेस नेता रागिनी नायक ने केजरीवाल सरकार पर शराब माफियाओं के साथ सांठगांठ का आरोप लगाया है। रागिनी नायक ने कहा कि दिल्ली सरकार पीसी करे और कहे कि शाराब नीति सही थी या गलत और अगर सही है तो सीबीआई जांच की बात पर उनके पैर क्यों लड़खड़ा जाते हैं। और अगर ये गलत था तो मनीष सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई जांच क्यों ना हो? इसका भी जवाब उन्हें देना चाहिए। कितने दूध के धुले हैं मनीष सिसोदिया?

आप को तोड़ने की खबरों पर रागिनी नायक ने कहा कि अगर बीजेपी-आप की सांठगांठ नहीं है तो केजरीवाल को सामने आकर बीजेपी के उन नेताओं के नाम का खुलासा करना चाहिए जो ये सब कर रहा है।

वहीं दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि AAP के द्वारा 'न्यूयॉर्क टाइम्स' कार्ड खेला जाता है। बात शराब नीति की हो रही है और आप अपने बचाव में शिक्षा नीति और स्वास्थ्य नीति लेकर आ रहे हैं। वो स्वास्थ्य नीति जिसमें कोरोना काल के दौरान राजधानियों में सबसे ज्यादा मौतें दिल्ली में हुई हैं।

उन्होंने आगे कहा कि नीति की जो शिकायत है, इसकी लड़ाई सबसे पहले कांग्रेस ने ही शुरू की है। हमारे पास इसका पुख्ता सबूत है। हम पहले आग्रह के मूड में इस सरकार को जगाना चाहते थे, लेकिन जब यह नहीं जागे तो हमें पुलिस कमिश्नर के पास लिखित में शिकायत करनी पड़ी।

शीला दीक्षित जी की आबकारी नीति पर प्रश्न उठाने वाले मुख्यमंत्री, लौटकर फिर शिला दीक्षित जी की आबकारी नीति को ही सही मानते हैं। क्या शिला दीक्षित जी की नीतियों पर सवाल उठाने वाले आज उनसे माफी मांगेंगे?


24 Aug 2022, 12:05 PM

नारेबाजी के बीच महाराष्ट्र विधानसभा में भिड़े शिंदे और उद्धव गुट के विधायक 

महाराष्ट्र की विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान बुधवार को शिवसेना के शिंदे गुट और उद्धव ठाकरे गुट के विधायक एक दूसरे से भिड़ गए। दरअसल, उद्धव गुट के विधायक विधानसभा प्रांगण में शिंदे गुट के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इस बीच ही दोनों गुट आपस में भिड़ गए।

24 Aug 2022, 11:59 AM

दिल्ली, हरियाणा और बिहार के 25 ठिकानों पर सीबीआई के छापे

बताया जा रहा है कि हरियाणा के गुरुग्राम में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के मॉल पर छापेमारी चल रही है। गुरुग्राम के सेक्टर 71 में स्थित अर्बन क्यूबस मॉल में सीबीआई की छापेमारी चल रही है।


24 Aug 2022, 11:58 AM

मुंबई के एक होटल को उड़ाने की धमकी देने के आरोप में मुंबई पुलिस ने गुजरात के वापी से 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया 

24 Aug 2022, 11:50 AM

गुजरात के चुनाव घोषणा पत्र में दिखेगी राजस्थान की योजनाओं की झलक: अशोक गहलोत 

गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन के लिए अहमदाबाद पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि गुजरात के चुनाव घोषणा पत्र में राजस्थान के विकास की योजनाओं की झलक देखने को मिलेगी। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल के साथ मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में चिरंजीवी योजना, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना, महिलाओं को स्मार्टफोन, अंग्रेजी माध्यम के सरकारी स्कूलों जैसी योजनाएं चल रही हैं, जिसका राजस्थान की जनता को लाभ मिल रहा है और उनकी तारीफ पूरे देश में हो रही है। चिरंजीवी योजना लागू करने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य है। इन तमाम योजनाओं को गुजरात कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा।

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि हम यहां चुनाव जीतने आए हैं। मैंने पीएम मोदी से पूरे देश में राजस्थान के स्वास्थ्य मॉडल का पालन करने और उसे लागू करने का अनुरोध किया है। यह योजना 'मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना' है। उनकी आयुष्मान भारत योजना अधूरी है।

सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान में गुड गवर्नेंस चल रही है और ऐतिहासिक काम पिछले साढे़ 3 साल में हुए। उन्होंने कहा कि हमने 5 साल के शासन में तीन लाख नौकरियों का टारगेट रखा है जिनमें से एक लाख लोगों को नौकरी दी जा चुकी है, एक लाख नौकरियां पाइप लाइन में है और एक लाख नौकरियां भी जल्द दे देंगे। गहलोत ने आगे कहा कि राजस्थान में अंग्रेजी माध्यम के स्कूल शुरू किए गए हैं जिनका जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। अंग्रेजी माध्यम के सरकारी स्कूलों में एडमिशन के लिए खूब आवेदन हो रहे हैं, लॉटरी निकालने पड़ रही है, इससे फायदा यह होगा कि 10 से 15 साल के बाद प्राइमरी स्कूलों के बच्चे भी अंग्रेजी बोलते हुए नजर आएंगे।

सीएम गहलोत ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव देश भर में मनाया जा रहा है लेकिन अमृत महोत्सव देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू के बिना अधूरा है। बीजेपी और केंद्र की मोदी सरकार पंडित नेहरू का जिक्र नहीं करना चाहती, जबकि पंडित नेहरू ने देश की आजादी के बाद हर क्षेत्र में देश के विकास के लिए काम किया है, सीएम गहलोत ने कहा कि अगर बीजेपी के लोग पंडित नेहरू को योगदान के बारे में युवा पीढ़ी को नहीं बताएंगे तो कल अगर युवा पीढ़ी देश की सत्ता संभालेगी तो वो भी इसी तरह का व्यवहार बीजेपी के नेताओं के साथ करेंगे।

वहीं केसी वेणुगोपाल ने कहा कि बीजेपी सरकार के खिलाफ स्पष्ट सत्ता विरोधी लहर है। उनके पिछले 27 वर्षों के शासन ने लोगों के मन में पूरी तरह निराशा पैदा कर दी है। जब हम सत्ता में थे तो हमने देश को विकास का रास्ता दिखाया। हम एकजुट होकर लड़ेंगे।


24 Aug 2022, 11:26 AM

बिहार: विजय कुमार सिन्हा ने विधानसभा अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया, विधानसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित

बिहार विधान सभा स्पीकर विजय सिन्हा ने इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही जेडीयू के विधायक नरेंद्र नारायण विधायक को संचालन के लिए जिम्मा दिया गया है। इन सब घटनाक्रम के बीच विधानसभा 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

24 Aug 2022, 11:24 AM

सीबीआई का गलत इस्तेमाल कर आप सरकार को गिराना चाहती है मोदी सरकार: संजय सिंह

मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई रेड को लेकर आप सांसद संजय सिंह ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। संजय सिंह ने कहा कि मैं आज इस सरकार का पर्दाफाश करूंगा। सीबीआई का इस्तेमाल कर पीएम जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल किया। जो कोशिश मनीष सिसोदिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया गया वो अब विधायकों पर किया जा रहा है। ये सरकार जांच एजेंसी, लोगों को भेजकर विधायकों को डरा रहे हैं। ये आप सरकार को तोड़ना चाह रही है।

संजय सिंह ने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी हमारे विधायकों को डरा रही है कि या तो पैसे ले लो या फिर तुम्हारे खिलाफ भी वही करेंगे जो मनीष सिसोदिया के खिलाफ किया है। मोदी सरकार का उद्देश्य क्या है ये बात भी बीजेपी के लोग स्वीकार कर रहे हैं। आप सांसद संजय सिंह ने दावा किया कि उनकी पार्टी के चार विधायक संजीव झा, सोमनाथ भारती, अजय दत्त और कुलदीप कुमार को तोड़ने की कोशिश की गई और 20 करोड़ का ऑफर दिया जा रहा है। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि इन विधायकों को फर्जी मुकदमे लगाने की धमकियां दी जा रही हैं।

मनीष सिसोदिया पर जो प्रयोग बीजेपी ने किया अब वो आप के 4 विधायकों पर कर रहे हैं। बीजेपी के लोग हमारे विधायकों को पार्टी तोड़ने पर 20 से 25 करोड़ रुपये ऑफर कर रहे हैं। एक तरफ दिल्ली के सीएम हैं जो दिन रात जनता के हित में काम करने का काम कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री हैं जो सरकार के अच्छे काम से खुश नहीं हैं और ये सब कर रहे हैं। संजय सिंह ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जो हरकत आपने पहले भी की है, वो दोबारा ना करें।

ये दिल्ली है ये केजरीवाल के सिपाही हैं, ये लड़ेंगे ये बिकने वाले नहीं है। आपकी कोशिश इस बार भी नाकाम होगी। संजय सिंह ने कहा कि केजरीवाल देश के लिए काम कर रहे हैं, वो करते रहेंगे।


24 Aug 2022, 11:05 AM

बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू, महागठबंधन सरकार को बहुमत करना है साबित

बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। आज नई महागठबंधन सरकार को बहुमत साबित करना है। बिहार की 243 सीट की विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 122 विधायकों की जरूरत होती है। ऐसे में नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन के पास वर्तमान में 164 विधायक हैं। वहीं BJP के पास सिर्फ 77 विधायक हैं।

24 Aug 2022, 10:53 AM

हमें डराने के  लिए हो रही है छापेमारी, हम डरेंगे नहीं: राबड़ी देवी

बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने कहा कि बहुमत हमारे पास है। सभी पार्टी हमें समर्थन कर रही है। वहीं सीबीआई छापेमारी को लेकर राबड़ी देवी ने कहा कि ये सब हमें डराने के लिए किया जा रहा है, लेकिन हम डरने वाले नहीं है, बिहार की जनता सब देख रही है।


24 Aug 2022, 10:47 AM

बिहार विधानसभा के बाहर जमा हुए भाकपा-माले विधायक, स्पीकर वीके सिन्हा के इस्तीफे की मांग

बिहार विधानसभा के बाहर भाकपा-माले विधायक इकट्ठा हुए हैं, वे स्पीकर वीके सिन्हा के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। वहीं उनका कहना है कि सीबीआई छापे के माध्यम से हमें डराने की साजिश काम नहीं करेगी। यह हमारी सरकार को गिराने की साजिश है।

24 Aug 2022, 10:12 AM

राजद एमएलसी सुनील सिंह के समर्थक सीबीआई की छापेमारी के विरोध में पटना में उनके आवास के बाहर जमा हुए 

बिहार में राजद एमएलसी सुनील सिंह के समर्थक सीबीआई की छापेमारी के विरोध में पटना में उनके आवास के बाहर जमा हुए हैं।


24 Aug 2022, 9:44 AM

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 82.36 अंक चढ़कर 59,113.66 पर पहुंचा; निफ्टी 27.9 अंक बढ़कर 17,605.40 पर

24 Aug 2022, 9:44 AM

बीजेपी के 27 वर्षों के शासन ने लोगों के मन में पूरी तरह निराशा पैदा की :कांग्रेस

अहमदाबाद, गुजरात में कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि बीजेपी सरकार के खिलाफ स्पष्ट सत्ता विरोधी लहर है। उनके पिछले 27 वर्षों के शासन ने लोगों के मन में पूरी तरह निराशा पैदा कर दी है। जब हम सत्ता में थे तो हमने देश को विकास का रास्ता दिखाया। हम एकजुट होकर लड़ेंगे।


24 Aug 2022, 9:43 AM

आयुष्मान भारत योजना है अधूरी, पीएम मोदी 'मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना' करे लागू: अशोक गहलोत

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने अहमदाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि हम यहां चुनाव जीतने आए हैं। मैंने पीएम मोदी से पूरे देश में राजस्थान के स्वास्थ्य मॉडल का पालन करने और उसे लागू करने का अनुरोध किया है। यह योजना 'मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना' है। उनकी आयुष्मान भारत योजना अधूरी है।

24 Aug 2022, 9:36 AM

पटना में राजद के पूर्व एमएलसी सुबोध रॉय के आवास पर सीबीआई की छापेमारी चल रही है


24 Aug 2022, 9:27 AM

लालू की बेटी ने बीजेपी को बलात्कारी पार्टी बताया

सुनील सिंह के घर छापेमारी को लेकर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आयी है। रोहिणी ने बीजेपी को बलात्कारी पार्टी बताया है। रोहिणी आचार्य ने ट्वीट किया, ''ये बलात्कारी पार्टी फ़्लोर टेस्ट से पहले ही नीचता पे आ गई है. अपने पोसुआ को भेजा है डराने के लिए।'

24 Aug 2022, 9:09 AM

बिहार में सीबीआई रेड पर सांसद मनोज झा बोले- BJP ने डराने के लिए आज का दिन चुना

बिहार में चल रही रेड पर RJD सांसद मनोज झा ने कहा कि आज बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट है और इन्होंने (BJP) डराने के लिए आज का दिन चुना है, आप राजनीतिक रूप से लड़ाई नहीं लड़ सकते हैं। आप इन्हें ED, CBI की नहीं आप इन्हें बीजेपी की रेड कहिए। ये संगठन बीजेपी के लिए काम करती है।


24 Aug 2022, 9:07 AM

भारत में पिछले 24 घंटों में  COVID19 के 10,649 नए मामले सामने आए 

24 Aug 2022, 8:56 AM

बिहार में राजद एमएलसी सुनील सिंह बोले- जानबूझकर की जा रही है मेरे आवास पर सीबीआई रेड, ये चाहते हैं कि डर के मारे विधायक उनके पक्ष में आएंगे

बिहार में राजद एमएलसी और बिस्कोमान पटना के अध्यक्ष सुनील सिंह ने अपने आवास पर सीबीआई छापेमारी पर कहा, "यह जानबूझकर किया जा रहा है। इसका कोई मतलब नहीं है। वे यह सोचकर ऐसा कर रहे हैं कि डर के मारे विधायक उनके पक्ष में आएंगे।

बिहार-झारखंड में कई आरजेडी नेताओं के घर सीबीआई की रेड जारी है। जिन नेताओं के घर छापेमारी चल रही है उनमें सांसद, एमएलसी भी शामिल हैं।


24 Aug 2022, 8:01 AM

कोलकाता, पश्चिम बंगाल: टीएमसी बीरभूम जिला अध्यक्ष अनुब्रत मंडल को आसनसोल कोर्ट ले जाया जा रहा है 

कोलकाता में टीएमसी बीरभूम जिला अध्यक्ष अनुब्रत मंडल को आसनसोल कोर्ट ले जाया जा रहा है। पशु तस्करी मामले में उनकी सीबीआई हिरासत आज समाप्त हो रही है।

24 Aug 2022, 7:50 AM

उत्तराखंड: 2 साल की बच्ची का शव गन्ने के खेत में मिला, मर्डर की आशंका


24 Aug 2022, 7:43 AM

बिहार विधानसभा में आज होगा फ्लोर टेस्ट, शक्ति परीक्षण से पहले स्पीकर पर घमासान

बिहार में एनडीए से अलग होकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी नई महागठबंधन सरकार आज विधानसभा में अपना बहुमत साबित करेगी। आज बुधवार के दिन बिहार विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया है।

इस विशेष सत्र के दौरान आज सदन में जेडीयू-आरजेडी गठबंधन को फ्लोर टेस्ट के दौरान बहुमत साबित करना होगा। फिलहाल विधान सभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने अपना पद छोड़ने से इनकार कर दिया है।

बिहार की 243 सीट की विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 122 विधायकों की जरूरत होती है। ऐसे में नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन के पास वर्तमान में 164 विधायक हैं। वहीं BJP के पास सिर्फ 77 विधायक हैं।

24 Aug 2022, 7:41 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे हरियाणा और पंजाब का दौरा, बड़े अस्पतालों का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा और पंजाब का दौरा करने जा रहे हैं। इस दौरान वह दोनों राज्यों में महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं को जनता को मुहैया कराने के लिए एक-एक अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। पीएमओ की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि पीएम मोदी हरियाणा के फरीदाबाद में 'अमृता अस्पताल' और उसके बाद पंजाब के मोहाली के न्यू चंडीगढ़ में 'होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र' का उद्घाटन करेंगे।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia