बड़ी खबर LIVE: असम-मेघालय सीमा फायरिंग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा, 3 पुलिस वाहनों के साथ ट्रैफिक बूथ फूंका

असम-मेघालय सीमा पर मुकरो इलाके में 22 नवंबर को गोलीबारी की घटना में 6 लोगों के मारे जाने के खिलाफ कुछ समूहों द्वारा शिलांग में निकाले गए कैंडल मार्च के दौरान उपद्रवियों ने एक ट्रैफिक बूथ को आग लगा दी और एक सिटी बस सहित 3 पुलिस वाहनों पर हमला कर दिया।

फोटो: ANI
फोटो: ANI
user

नवजीवन डेस्क

24 Nov 2022, 11:04 PM

दिल्ली पुलिस श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब को महरौली थाने लेकर पहुंची

24 Nov 2022, 10:37 PM

दिल्ली के चांदनी चौक के भागीरथ पैलेस बाजार की दुकानों में भीषण आग लगी, 20 दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

24 Nov 2022, 10:20 PM

आफताब को बुखार की शिकायत के बाद आज पॉलीग्राफ टेस्ट अधूरा रहा, कल फिर से एफएसएल में जांच जारी रहेगा

दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब को बुखार की शिकायत के बाद आज पॉलीग्राफ टेस्ट अधूरा रह गया। पुलिस उसे कल वापस एफएसएल लाएगी। बाकी पॉलीग्राफ टेस्ट फिर से जारी रहेगा।


24 Nov 2022, 9:32 PM

असम-मेघालय सीमा फायरिंग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा, तीन पुलिस वाहनों के साथ ट्रैफिक बूथ को फूंका

असम-मेघालय सीमा पर मुकरो इलाके में 22 नवंबर को हिंसा और गोलीबारी की घटना में 6 लोगों के मारे जाने के खिलाफ कुछ समूहों द्वारा शिलांग में निकाले गए कैंडल मार्च के दौरान उपद्रवियों ने एक ट्रैफिक बूथ को आग लगा दी और एक सिटी बस सहित 3 पुलिस वाहनों पर हमला कर दिया। इस दौरान असामाजिक तत्वों ने पुलिस बल पर पेट्रोल बम से हमला भी किया।

24 Nov 2022, 9:21 PM

मेघालय सरकार ने सात जिलों में मोबाइल इंटरनेट और डेटा सेवाओं का निलंबन और 48 घंटे के लिए बढ़ाया


24 Nov 2022, 9:19 PM

श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब को पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद FSL से वापस ले जाया गया

24 Nov 2022, 8:38 PM

मेघालय सीएम ने भारत सरकार से मेघालय-असम सीमा फायरिंग की जांच केंद्रीय एजेंसी से कराने का अनुरोध किया


24 Nov 2022, 8:36 PM

राज्य निर्वाचन आयोग ने 4 दिसंबर 2022 को सुबह 8 बजे से शाम 5.30 बजे तक MCD चुनाव कराने का फैसला किया

24 Nov 2022, 7:11 PM

NIA ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को विभिन्न आतंकवादी संगठनों से जुड़े गुर्गों की साजिश से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया


24 Nov 2022, 6:38 PM

दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट ने एम्स सर्वर हैक मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया

24 Nov 2022, 6:16 PM

किरकिरी के बाद जामा मस्जिद में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध हटा! LG ने शाही इमाम से की बात

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के आग्रह करने के बाद दिल्ली के जामा मस्जिद में अकेली महिलाओं के प्रवेश पर लगाए प्रतिबंध लगाने के आदेश को शाही इमाम ने रद्द कर दिया है। हालांकि, शाही इमाम ने आग्रह किया है किआगंतुक मस्जिद की पवित्रता का सम्मान करें और उसे बनाए रखें।


24 Nov 2022, 6:09 PM

उद्धव ठाकरे ने राज्यपाल कोश्यारी पर बोला हमला, अमेजन पार्सल करार देकर वापस बुलाने की मांग की

शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे ने शिवाजी पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बयान पर हमला करते हुए कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान किया जा रहा है और सरकार चुप बैठी है। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि सीएम कौन है। लेकिन दिल्ली के सहारे सत्ता पर काबिज व्यक्ति इसके खिलाफ क्या कहेगा। हम केंद्र से आग्रह करते हैं कि वह राज्यपाल के लिए भेजे गए नमूने को वापस बुलाए और उसे किसी अन्य स्थान या वृद्धाश्रम भेज दे। हम सभी महाराष्ट्र प्रेमियों से उनके बयान का विरोध करने के लिए कहते हैं, यहां तक कि बीजेपी सदस्यों का भी स्वागत करते हैं, अगर वे शामिल होना चाहें। उद्धव ने फिर कहा कि मैं केंद्र सरकार से अनुरोध करता हूं कि वह अमेज़न पार्सल वापस ले जो उन्होंने राज्यपाल के रूप में भेजा है।

24 Nov 2022, 5:59 PM

हरियाणा सरकार की नई सर्विस बांड पॉलिसी के खिलाफ मेडिकल छात्रों का धरना जारी 


24 Nov 2022, 5:57 PM

राष्ट्रीय महिला आयोग ने जामा मस्जिद मेंं अकेली महिलाओं के प्रवेश पर लगाए गए प्रतिबंध पर लिया संज्ञान 

24 Nov 2022, 5:28 PM

तिहाड़ जेल ने सत्येंद्र जैन की 'विशेष' भोजन की मांग का किया कड़ा विरोध


24 Nov 2022, 5:25 PM

हिमाचल प्रदेश में ट्रेकिंग के दौरान लापता हुए एक पर्वतारोही का अब तक पता नहीं चला, खोज अभियान जारी

24 Nov 2022, 4:57 PM

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सत्येंद्र जैन की भोजन की मांग वाली याचिका पर फैसला रखा सुरक्षित, कल आएगा आदेश

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने जेल में बंद आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन की धार्मिक आस्था के अनुसार, भोजन की मांग वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट कल आदेश सुनाएगा।


24 Nov 2022, 4:55 PM

'राज्यपाल ने सारी हदें पार कर दीं', शिवाजी पर टिप्पणी को लेकर शरद पवार ने कोश्यारी की खिंचाई की

24 Nov 2022, 4:30 PM

जामा मस्जिद प्रशासन द्वारा महिलाओं के प्रवेश पर रोक लगाने के बाद डीसीडब्ल्यू ने इमाम को नोटिस किया जारी

डीसीडब्ल्यू ने कहा, आज शाही इमाम ने ऐतिहासिक जामा मस्जिद के बाहर एक बोर्ड लगा दिया है कि अब से लड़कियों को मस्जिद के अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। यह शर्मनाक और संविधान के खिलाफ है। वे क्या सोचते हैं कि यह ईरान या इराक है? इबादत करने का जितना हक पुरुष का है, उतना हक स्त्री का भी है।


24 Nov 2022, 4:14 PM

बिहार में पत्र भेजकर प्रोफेसर को दी गई 'सर तन से जुदा' करने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

बिहार में विपक्ष विधि व्यवस्था को लेकर लगातार सरकार पर निशाना साध रहा है। सत्ता पक्ष हालांकि सुशासन की बात कहती है। इस बीच, दरभंगा में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेम मोहन मिश्रा को डाक द्वारा पत्र भेजकर 'सर तन से जुदा' करने की धमकी मिली है।

24 Nov 2022, 3:53 PM

बर्खास्त ही रहेंगे उत्तराखंड विधानसभा सचिवालय के 228 कर्मी, हाईकोर्ट ने फैसला सही ठहराया

 उत्तराखंड हाईकोर्ट की खंडपीठ ने राज्य विधान सभा सचिवालय से बर्खास्त 228 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के आदेश को सही माना है। इससे पहले एकलपीठ ने अध्यक्ष के इस आदेश पर रोक लगा दी थी। इस आदेश को खंडपीठ में चुनौती दी गयी। खंडपीठ ने एकलपीठ के आदेश को निरस्त कर दिया। विधान सभा अध्यक्ष के आदेश को सही ठहराया है।


24 Nov 2022, 3:46 PM

गुजरात उच्च न्यायालय ने पुल ढहने के लिए मोरबी निकाय अधिकारी को ठहराया जिम्मेदार

 गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरविंद कुमार ने गुरुवार को मोरबी नगर पालिका के मुख्य अधिकारी एसवी जाला को 30 अक्टूबर को पुल गिरने के लिए जिम्मेदार ठहराया, जिसमें 135 लोगों की जान चली गई थी।

24 Nov 2022, 3:27 PM

सिद्धू मूसेवाला मामला: दिल्ली की अदालत ने एनआईए को लॉरेंस बिश्नोई की 10 दिन की पुलिस हिरासत दी


24 Nov 2022, 2:33 PM

दिल्ली की जामा मस्जिद में अकेली लड़की और लड़कियों के समूह के प्रवेश पर लगाई गई रोक

दिल्ली की जामा मस्जिद में अकेली लड़की और लड़कियों के समूह के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। जामा मस्जिद के PRO सबीउल्लाह खान ने कहा, "अकेली लड़कियों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। यह एक धार्मिक स्थल है, इसे देखते हुए निर्णय लिया गया है। इबादत करने वालों के लिए कोई रोक नहीं है।"

24 Nov 2022, 2:20 PM

बीजेपी कहे ‘वनवासी’ - जंगल के वासी कांग्रेस बोले आदिवासी - देश के मालिक- राहुल गांधी


24 Nov 2022, 12:51 PM

उत्तराखंड: देहरादून में 11 और ऋषिकेश में 6 जगहों पर एक साथ इनकम टैक्स की छापेमारी 

उत्तराखंड के देहरादून और ऋषिकेश में इनकम टैक्स की छापेमारी चल रही है। देहरादून में 11 और ऋषिकेश में 6 जगहों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है।

24 Nov 2022, 12:37 PM

पाक PM ने लेफ्टिनेंट जनरल साहिर शमशाद मिर्जा को ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ का अध्यक्ष, लेफ्टिनेंट जनरल सैयद असीम मुनीर को थल सेनाध्यक्ष नियुक्त करने का फैसला किया


24 Nov 2022, 11:52 AM

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पीएम मोदी से सवाल 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर कहा, “नरेंद्र मोदी जी, कांग्रेस को कोसने के बजाय भाजपा के कुशासन पर बोलिए!

गुजरात के बच्चों का भविष्य क्यों बिगाड़ा?

क्यों कुपोषित, कम वजन वाले बच्चों में गुजरात 30 राज्यों में 29वें स्थान पर है?

क्यों शिशु मृत्यु दर में 19वें स्थान पर है?

27 सालों का हिसाब

गुजरात मांगे जवाब।”

24 Nov 2022, 10:58 AM

'भारत जोड़ो यात्रा' में प्रियंका गांधी शामिल, राहुल बोले- रास्तों से लड़कर हमने कई मुकाम बनाए हैं, साथ हैं तो यकीन है, मंजिल जरूर पाएंगे


24 Nov 2022, 10:35 AM

छत्तीसगढ़: भिलाई नगर निगम क्षेत्र में डायरिया के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है, 2 लोगों की मौत 

छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर निगम क्षेत्र में डायरिया के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है, 2 लोगों की मौत हो गई है। दुर्ग के कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने कहा, "जेपी नगर और वृंदा नगर में डायरिया के मामले आए हैं जिसमें अभी 42 लोगों को भर्ती कराया गया है, 2 लोगों की मृत्यु हुई है।"

24 Nov 2022, 10:15 AM

जम्मू-कश्मीर: पुंछ जिले के बुफलियाज प्रखंड के चांदीमढ़ गांव में सिलेंडर फटने से 35 वर्षीय महिला और 3 साल के बच्चे की मौत


24 Nov 2022, 10:13 AM

200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडीज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचीं

24 Nov 2022, 9:12 AM

महाराष्ट्र: BMC के आंकड़ों के अनुसार, इस साल मुंबई में खसरे के 233 मामले दर्ज किए गए और 12 मौतें हुईं


24 Nov 2022, 9:09 AM

महाराष्ट्र के नासिक में आवासीय क्षेत्र में भटक रहे तेंदुए को वन विभाग की टीम ने पकड़ा

महाराष्ट्र के नासिक में आवासीय क्षेत्र में भटक रहे तेंदुए को वन विभाग की टीम ने पकड़ा। वन विभाग में RFO विवेक भदाने ने बताया, "कल रात एक नर तेंदुए को बचाया जिसकी उम्र 5 साल है। भारी भीड़ में भी तेंदुए ने हमला नहीं किया। लोगों के हल्ला करने पर भी वह एक जगह बना रहा।" 

24 Nov 2022, 8:48 AM

मसूरी: उत्तराखंड के CM धामी ने 3 दिवसीय 'सशक्त उत्तराखंड @ 25 चिंतन शिविर' के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ योग किया 


24 Nov 2022, 8:17 AM

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश के बोरगांव से शुरू हुई 

कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश के बोरगांव से शुरू हुई। यात्रा का यह 78वां दिन है। यह अगले 10 दिनों में राज्य के 7 जिलों से होकर गुजरेगी।

24 Nov 2022, 8:15 AM

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता आज भी खराब श्रेणी में है

दिल्ली में वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) के मुताबिक आज की वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आज 173 (मध्यम) श्रेणी में है।


24 Nov 2022, 7:55 AM

दिल्ली के सीएम केजरीवाल के घर पर जिस शख्स ने किया था हमला, उसे बीजेपी ने MCD चुनाव में दिया टिकट

दिल्ली में 4 दिसंबर को होने वाले एमसीडी चुनावों में बीजेपी ने रमेश नगर वार्ड से मैदान में प्रदीप तिवारी को उतारा है। प्रदीप को मार्च 2022 में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर तोड़फोड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia