बड़ी खबर LIVE: चक्रवात 'सितरंग' के चलते पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश, दिवाली के धूमधड़ाके पर पानी फिरा

चक्रवात सितरंग के असर से सोमवार को हुई हल्की से मध्यम बारिश ने कई पूर्वोत्तर राज्यों में सामान्य जनजीवन को प्रभावित कर दिया और इस क्षेत्र में कई जगहों पर दिवाली के धूमधड़ाके पर पानी फेर दिया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS
user

नवजीवन डेस्क

24 Oct 2022, 11:20 PM

चक्रवात 'सितरंग' के चलते पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश, दिवाली के धूमधड़ाके पर पानी फिरा

चक्रवात सितरंग के कारण सोमवार को हुई हल्की से मध्यम बारिश ने कई पूर्वोत्तर राज्यों में सामान्य जनजीवन को प्रभावित कर दिया और इस क्षेत्र में कई जगहों पर दिवाली के धूमधड़ाके पर पानी फेर दिया।

24 Oct 2022, 10:53 PM

अमेरिका के मिसौरी के स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग में दो लोगों की मौत, 6 घायल, पुलिस ने आरोपी को मारी गोली

24 Oct 2022, 10:51 PM

महाराष्ट्र के ठामे में पटाखों के फटने से आग लगने की पांच घटनाएं सामने आईं, किसी के घायल होने की सूचना नहीं


24 Oct 2022, 10:43 PM

मुंबई में गोरेगांव पूर्व की एक इमारत में एक घर में आग लगी मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस के अधिकारी मौजूद

24 Oct 2022, 10:26 PM

दिवाली पर आज सूरत के स्वामीनारायण मंदिर में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने अपने बही खातों की पूजा की


24 Oct 2022, 9:34 PM

पीएम मोदी ने ब्रिटेन के मनोनीत प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को बधाई दी

24 Oct 2022, 8:25 PM

नेता चुने जाने पर कंजर्वेटिव पार्टी कार्यालय पहुंचे ऋषि सुनक, तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत

ब्रिटेन में जारी राजनीतिक संकट के बीच पार्टी का नेता और देश का प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद भारतीय मूल के ऋषि सुनक कंजर्वेटिव पार्टी के कार्यालय पहुंचे, जहां उनका पार्टी के सहयोगियों ने गर्मजोशी से तालियों की गड़गड़ाहट के साथ भव्य स्वागत किया।


24 Oct 2022, 8:15 PM

मुंबई में पटाखा फोड़ने से मना करने पर युवक की हत्या करने के आरोप में दो नाबालिग गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

24 Oct 2022, 8:13 PM

लिज ट्रस ने ऋषि सुनक को ब्रिटेन का अगला प्रधानमंत्री बनने पर दी बधाई, पूर्ण सहयोग का किया वादा


24 Oct 2022, 7:53 PM

पश्चिम बंगाल सितरंग के खतरे को देखते हुए ममता बनर्जी की अपील- सुंदरवन समेत समुद्री इलाकों में बाहर जाने से बचें

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि आईएमडी ने चक्रवात 'सितरंग' को लेकर अलर्ट जारी किया है। 25 अक्टूबर को बारिश की प्रबल संभावना है। लोगों से अपील है कि वे बेवजह या सुंदरवन समेत समुद्री इलाकों में बाहर जाने से बचें। राज्य सरकार ने व्यवस्था की है।

24 Oct 2022, 7:50 PM

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में सीआरपीएफ जवानों ने अपने परिवारों से दूर दिवाली मनाई


24 Oct 2022, 7:14 PM

कोलकाता के बंताला चमड़ा परिसर इलाके में चमड़े के गोदाम में आग लगी, दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

24 Oct 2022, 6:49 PM

भारतीय मूल के ऋषि सुनक बने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री, कंजर्वेटिव पार्टी ने अपना नेता चुना

ब्रिटेन में जारी राजनीतिक संकट के बीच भारतीय मूल के ऋषि सुनक देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। खबर है कि कंजर्वेटिव पार्टी ने सुनक को अपना नेता चुन लिया है। बता दें कि हाल ही में ब्रिटेन की पीएम लिज ट्रस ने महज 45 दिन में पद से इस्तीफा दे दिया था।


24 Oct 2022, 6:40 PM

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कोलकाता में अपने आवास पर की काली पूजा

24 Oct 2022, 6:33 PM

मुंबई में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 'मुहूर्त ट्रेडिंग' जारी, उद्घाटन समारोह के दौरान अभिनेता अजय देवगन रहे मौजूद


24 Oct 2022, 6:32 PM

केरल राज्यपाल को हाईकोर्ट से झटका, सभी 9 कुलपति को कुलाधिपति के अंतिम आदेश तक पद पर बने रहने के लिए कहा

केरल हाईकोर्ट ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को झटका देते हुए कहा है कि सभी 9 विश्वविद्यालय के कुलपति तब तक पद पर बने रह सकते हैं जब तक कि कुलाधिपति उन्हें कारण बताओ नोटिस के बाद अंतिम आदेश जारी नहीं करते। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि याचिकाकर्ता तब तक कानून का पूर्ण अनुपालन जारी रखेंगे जब तक कि चांसलर अंतिम आदेश जारी नहीं करते हैं।।

24 Oct 2022, 6:21 PM

T20 World Cup: बारिश ने बचाई जिम्बाब्वे की लाज, साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच बारिश के चलते रद्द


24 Oct 2022, 5:27 PM

CDS अनिल चौहान ने दीपावली पर जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर का दौरा किया, नियंत्रण रेखा पर तैनात सैनिकों के साथ बातचीत भी की

24 Oct 2022, 5:25 PM

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी का ओपेरा हाउस दिवाली के मौके पर रौशनी से जगमगा उठा


24 Oct 2022, 4:52 PM

केरल गवर्नर ने संबंधित कुलपतियों को नोटिस जारी किया, 3 नवंबर तक नियुक्ति को अवैध नहीं ठहराने का कारण बताने को कहा

24 Oct 2022, 4:25 PM

तूफान 'सीतांग' से पहले पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में समुद्र तट पर नागरिक सुरक्षा दल तैनात


24 Oct 2022, 3:45 PM

हैदराबाद में दीपावली के अवसर पर श्रद्धालुओं ने नागालक्ष्मी मंदिर में पूजा की 

24 Oct 2022, 3:14 PM

T20 World Cup में पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद कोहली ने बनाया ये रिकॉर्ड, राहुल द्रविड़ को छोड़ा पीछे

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत दिलाने के बाद एक शानदार रिकॉर्ड बनाया है। विराट कोहली ने राहुल द्रविड़ को पछाड़ते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।


24 Oct 2022, 1:59 PM

सीतारंग चक्रवात के मद्देनजर पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में प्रशासन अलर्ट

सीतारंग चक्रवात के मद्देनजर पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में प्रशासन द्वारा गंगासागर, डायमंड हार्बर, काकद्वीप, गोसाबा में एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं। बचाव अभियान चलाने के लिए हमारी टीम अलर्ट मोड पर हैं।

24 Oct 2022, 1:22 PM

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के परिमपोरा के बागों में एक छोटा गैस सिलेंडर और यूरिया से भरा एक संदिग्ध बैग मिला 


24 Oct 2022, 1:20 PM

रजनीकांत ने अपने आवास के बाहर प्रशंसकों को दी दीवाली की शुभकामनाएं

24 Oct 2022, 1:19 PM

दिवाली के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल में सेना के जवानों को मिठाई खिलाई


24 Oct 2022, 12:27 PM

महिला को थप्पड़ मारने वाले कर्नाटक के मंत्री वी सोमन्ना का कांग्रेस ने किया विरोध, बेंगलुरु पुलिस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया  

कर्नाटक के आवासीय मंत्री वी सोमन्ना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बेंगलुरु पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कल, सोमन्ना गुंडलूपेट में एक कार्यक्रम के दौरान एक महिला को थप्पड़ मारते हुए मंत्री वी सोमन्ना की तस्वीर कैमरे में कैद हुई थी। मंत्री ने महिला को उस समय थप्पड़ जड़ा जब वह अपनी शिकायत को उनके पास पहुंची थी।

24 Oct 2022, 10:37 AM

मैं प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देता हूं- यूपी के सीएम योगी आदित्यनात

उत्तर प्रदेश के सीएम आयोगी आदित्यनाथ ने कहा, “मैं प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देता हूं। मैं इस अवसर पर ये कहूंगा कि हम दीपावली के पर्व को अपने परिवार के साथ तो मनाएंगे ही लेकिन हमें किसी गरीब व्यक्ति को भी इसके साथ जोड़ना चाहिए जिससे हमारी खुशियां और दोगुनी हो सकती हैं।”


24 Oct 2022, 10:33 AM

अरुणाचल प्रदेश: ईटानगर के फॉरेस्ट कॉलोनी नाहरलगुन इलाके में आग, काबू पाया गया

अरुणाचल प्रदेश: ईटानगर के फॉरेस्ट कॉलोनी नाहरलगुन इलाके में आग लग गई। एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया, "सूचना मिलते ही हम तत्काल मौके पर पहंचे। आग पर काबू पा लिया गया है।"

24 Oct 2022, 9:50 AM

राहुल गांधी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं

राहुल गांधी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “दीपावली का पावन पर्व अंधेरे पर उजाले की, अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। हर आंगन में ख़ुशहाल भारत के लिए दिये जलाएं, ख़ुशियां बांटें, मुस्कान फैलाएं - सभी को शुभ दीपावली!”


24 Oct 2022, 9:36 AM

दिवाली पर चेन्नई में बड़ा हादसा, निजी ड्रग प्रोडक्शन फर्म में लगी भीषण आग, काबू पाने की कोशिश जारी

दिवाली पर तमिलनाडु के चेन्नई में बड़ा हादसा हुआ है। अशोक नगर में एक निजी ड्रग प्रोडक्शन फर्म में भीषण आग लग गई। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

24 Oct 2022, 9:36 AM

देश में 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,334 नए केस आए सामने


24 Oct 2022, 9:21 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कारगिल पहुंचे, जहां जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे: पीएमओ

24 Oct 2022, 9:09 AM

दिल्ली: गाजीपुर में दिवाली के मौके पर फूल मंडी में फूलों की खरीदारी के लिए उमड़े लोग!


24 Oct 2022, 9:05 AM

उत्तर प्रदेश: कानपुर शहर में हवा की गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में बनी हुई है

24 Oct 2022, 8:24 AM

दिल्ली में वायु प्रदुषण में बढ़ोतरी के कारण धुंध दिखाई दी

दिल्ली में वायु प्रदुषण में बढ़ोतरी के कारण धुंध दिखाई दी। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 276 (खराब) श्रेणी में है। तस्वीरें इंडिया गेट और लोधी रोड से हैं।


24 Oct 2022, 8:23 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली के पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

24 Oct 2022, 8:23 AM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को दीपावली की बधाई दी


24 Oct 2022, 7:48 AM

यूपी के बस्ती में ट्रक-कार की टक्कर से 5 लोगों की मौत, लखनऊ से संत कबीरनगर जा रही थी कार

उत्तर प्रदेश के बस्ती में एक कंटेनर ट्रक-कार की टक्कर से 5 लोगों की मौत हो गई। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि एक कार लखनऊ से संत कबीरनगर जा रही थी, वह सड़क किनारे खड़े कंटेनर में घुस गई। गाड़ी में सवार 5 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों के परिवारजनों को सूचित कर दिया गया है।"

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia