बड़ी खबर LIVE: गुजरात कोर्ट ने तीस्ता सीतलवाड़ और आरबी श्रीकुमार को 2 जुलाई तक पुलिस रिमांड में भेजा

गुजरात क्राइम ब्रांच के एसीपी चुडासमा ने बताया कि आरबी श्रीकुमार और तीस्ता सीतलवाड़ को कोर्ट में पेश किया गया। हमें 2 जुलाई तक उनका रिमांड दिया गया है। रिमांड के दौरान और लोग शामिल हैं या नहीं, समेत विभिन्न चीजों की जांच की जाएगी।

फोटो: ANI
i

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने खूंटी में हेल्थ कैंप का किया बहिष्कार, केंद्र पर लगाया राजनीति का आरोप

महाराष्ट्र में आज कोरोना के 6493 नए केस मिले

पीएम मोदी ने जर्मनी के म्यूनिख में अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज से मुलाकात की और बातचीत की


गुजरात कोर्ट ने तीस्ता सीतलवाड़ और आरबी श्रीकुमार को 2 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेजा

गुजरात क्राइम ब्रांच के एसीपी चुडासमा ने बताया कि आरबी श्रीकुमार और तीस्ता सीतलवाड़ को कोर्ट में पेश किया गया। हमें 2 जुलाई तक उनका रिमांड दिया गया है। रिमांड के दौरान और लोग शामिल हैं या नहीं, समेत विभिन्न चीजों की जांच की जाएगी।

ठाणे पुलिस ने एकनाथ शिंदे के बेटे के कार्यालय पर हमले के सिलसिले में शिवसेना के सात कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया


राज्यपाल कोश्यारी ने केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला को शिंदे कैंप के विधायकों की सुरक्षा के संबंध में पत्र लिखा

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला को शिंदे कैंप के विधायकों की सुरक्षा के संबंध में पत्र लिखा और अनुरोध किया कि आवश्यक होने पर स्थिति से निपटने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों के पर्याप्त प्रावधान किए जाएं और उन्हें तैयार रखा जाए।

20 मई को ही उद्धव ने फोन कर शिंदे को दिया था सीएम बनने का ऑफर, सियासी संकट पर आदित्य ठाकरे का बड़ा खुलासा

महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि 20 मई को सीएम उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे को फोन कर उनसे सीएम बनने के लिए कहा था, अगर वह बनना चाहते हों तो, लेकिन उस समय उन्होंने ड्रामा किया और रोने लगे। ठीक एक महीने बाद, उन्होंने विद्रोह कर दिया। लेकिन शिंदे गुट ऐसा करने में सक्षम नहीं है, यह विद्रोह नहीं है, यह अलगाववाद है। उन्होंने यह सब करने के लिए सीएम उद्धव ठाकरे की तबीयत का नाजायज फायदा उठाया।


एकनाथ शिंदे ने बागी विधायकों को मिले अयोग्यता नोटिस के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

बागी शिवसेना विधायक एकनाथ शिंदे ने डिप्टी स्पीकर द्वारा महाराष्ट्र के बागी विधायकों के खिलाफ जारी अयोग्यता नोटिस के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। याचिका में शिंदे की जगह अजय चौधरी को सदन में शिवसेना विधायक दल के नेता के रूप में नियुक्त करने को भी चुनौती दी गई है।

संगरूर उपचुनाव जीतने पर सिमरनजीत सिंह मान बोले- यह हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं और संत जरनैल सिंह भिंडरांवाले की शिक्षाओं की जीत


महाराष्ट्र के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत गुवाहाटी पहुंचकर एकनाथ शिंदे कैंप में शामिल हुए

संजय राउत ने बागी विधायकों को बताया जिंदा लाशें, कहा- आते ही पोस्टमार्टम के लिए सीधा विधानसभा भेजा जाएगा

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि गुवाहाटी में मौजूद 40 विधायक जिंदा लाश हैं, उनकी आत्माएं मर चुकी हैं। उनके वापस आने पर शवों को पोस्टमार्टम के लिए सीधे विधानसभा भेजा जाएगा। वे जानते हैं कि यहां जो आग लगी है उसमें क्या हो सकता है।


राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्षी नेता कल, 27 जून को सुबह 11:30 बजे संसद भवन में बैठक करेंगे

पीएम मोदी जर्मनी के म्यूनिख में भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित कर रहे हैं


महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी गठबंधन की सरकार, और हम उसका समर्थन जारी रखेंगे

दिल्ली में एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने आज कहा कि एकनाथ शिंदे और उनके साथ गुवाहाटी गए अन्य विधायकों ने नया गठबंधन बनाने की बात कही है, लेकिन एनसीपी और कांग्रेस की नीति हमारे द्वारा बनाई गई गठबंधन सरकार का समर्थन करने के लिए स्पष्ट है। एमवीए सरकार महाराष्ट्र में है और हम इसका समर्थन जारी रखना चाहते हैं।

महाराष्ट्र के राज्यपाल ने शिंदे कैंप के विधायकों और उनके परिवार को तत्काल सुरक्षा देने के लिए डीजीपी को पत्र लिखा


झारखंड में मंदार विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की ने जीत हासिल की

रामपुर और आजमगढ़ उपचुनाव में BJP ने मारी बाजी, पंजाब के संगरूर में AAP को झटका, यहां जानें नतीजे

यूपी की रामपुर, आजमगढ़, पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट के अलावा त्रिपुरा की 4 और आंध्र प्रदेश, झारखंड और दिल्ली की एक-एक विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। रामपुर और आजमगढ़ में बीजेपी जीत गई है। वहीं, संगरूर में AAP को अकाली दल ने हरा दिया है।


महाराष्ट्र के भंडारा से विधायक नरेंद्र भोंडेकर का जन्मदिन गुवाहाटी के होटल में अन्य विधायकों की मौजूदगी में मनाया गया

यशवंत सिन्हा के नामांकन के लिए दिल्ली पहुंचे शरद पवार, बोले- NCP का पूरा समर्थन सीएम उद्धव ठाकरे के साथ

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा कि हमारी पार्टी का पूरा समर्थन सीएम उद्धव ठाकरे के साथ है। मैं कल राष्ट्रपति चुनाव के लिए यशवंत सिन्हा के नामांकन के लिए दिल्ली आया हूं।


रामपुर लोकसभा उपचुनाव के नतीजे पर भड़के आजम खान, लगाया धांधली का आरोप

गुवाहाटी में एकनाथ शिंदे खेमे की बैठक, सुरक्षित मुंबई पहुंचने, सरकार बनाने का दावा पेश करने के मुद्दों पर हुई चर्चा

गुवाहाटी में एकनाथ शिंदे खेमे की बैठक चल रही है। एकनाथ शिंदे ने सभी को आश्वासन दिया है कि सभी विधायक परिवारों को केंद्रीय सुरक्षा दी जाएगी। सुरक्षित मुंबई कैसे पहुंचे, अगले 2 दिनों में सरकार बनाने का दावा पेश करने और कानूनी पहलुओं पर भी चर्चा हुई।


महाराष्ट्र में बागियों के खिलाफ शिवसेना ने अपनाया कड़ा रुख, अब तक 16 विधायकों को भेजा नोटिस

शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि महाराष्ट्र में राजनीतिक उथल-पुथल चल रही है, कई विधायक दलबदल कर असम चले गए हैं। हमने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और अब तक 16 विधायकों को नोटिस भेजा जा चुका है।

तीस्ता सीतलवाड़ मामले की जांच के लिए गुजरात ATS के डीआईजी दीपन भद्रन समेत चार सदस्यों की एसआईटी गठित


अगरतला उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद बीजेपी के गुंडों द्वारा हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं पर किए गए हमले की मैं कड़ी निंदा करता हूं- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “अगरतला उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद बीजेपी के गुंडों द्वारा हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं पर किए गए शातिर हमले की मैं कड़ी निंदा करता हूं। जनता हमारे साथ है। शर्मनाक है कि पुलिस हमले को रोकने के बजाय मूकदर्शक बनी रही। बीजेपी के इन गुंडों को न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाना चाहिए।”

कांग्रेस देश की सेना को कमजोर होने नहीं देगी- कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा

दिल्ली में प्रेस से बात करते हुए कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस देश की सेना को कमजोर होने नहीं देगी। जिस कदम से देश की सेना कमजोर होती दिखाई पड़ेगी, ऐसे कदम का हम डटकर विरोध करेंगे।


रामपुर लोकसभा उपचुनाव में मिली जीत पीएम मोदी के नेतृत्व में जन-कल्याणकारी नीतियों पर मुहर- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रामपुर लोकसभा सीट पर उप चुनाव में मिली विजय आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी के यशस्वी नेतृत्व में जन-कल्याणकारी नीतियों पर डबल इंजन की भाजपा सरकार के प्रति आमजन के विश्वास की मुहर है।

यूपी लोकसभा उपचुनाव: रामपुर में जीत के बाद बीजेपी को नहीं मिली विजय जुलूस निकलाने की इजाजत

लोकसभा उपचुनाव पर रामपुर जिलाधिकारी रविन्द्र मादंड ने कहा कि करीब 42 हजार से अधिक मतों से बीजेपी के प्रत्याशी जीते हैं। हमने उनको जीत का सर्टिफिकेट भी प्रदान किया है और पुलिस को निर्देशित किया है कि उनको घर छोड़ कर आएं और यह भी सुनिश्चित करें कि किसी भी प्रकार का जुलूस न निकाला जाए।


जो लोग छोड़ना चाहते हैं और जो पार्टी में लौटना चाहते हैं, उनके लिए शिवसेना के दरवाजे खुले हैं- आदित्य ठाकरे

शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि जो लोग छोड़ना चाहते हैं और जो पार्टी में लौटना चाहते हैं, उनके लिए शिवसेना के दरवाजे खुले हैं। जो बागी विधायक देशद्रोही हैं, उन्हें पार्टी में वापस नहीं लिया जाएगा।

दिल्ली: राजिंदर नगर उपचुनाव जीतने के बाद आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की


गुजरात एटीएस ने अहमदाबाद के मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में तीस्ता सीतलवाड़ को पेश किया

महाराष्ट्र: नागपुर में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे, अन्य बागी विधायकों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया


लोकसभा उपचुनाव के लिए आजमगढ़ के BSP प्रत्याशी शाह आलम की प्रतिक्रिया

लोकसभा उपचुनाव के लिए आजमगढ़ के BSP उम्मीदवार शाह आलम ने कहा कि मैं अपनी हार स्वीकार करता हूं। हमारी पार्टी प्रमुख मायावती ने जो कुछ भी संभव था वो किया। मैं लोगों के फैसले को स्वीकार करता हूं। हमारा संदेश जनता तक नहीं पहुंच सका और हमारे प्रयासों में कुछ कमी रह गई।हम 2024 में फिर से लड़ेंगे।”

लोकसभा उपचुनाव के नतीजे पर रामपुर से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आसिम राजा की प्रतिक्रिया

लोकसभा उपचुनाव के नतीजे पर रामपुर से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आसिम राजा ने कहा कि रामपुर में चुनावों को हथिया लिया गया। लोगों को मतदान तक नहीं करने दिया। जहां 600 मतदान डाले जाने थे वहां 4 वोट डाले गए। जहां 500 वोट डाले जाने थे वहां 9 वोट डाले गए। लोग चुनाव के लिए इतने उदासीन नहीं हैं।


दिल्ली के राजिंदर नगर उपचुनाव में जीत के बाद AAP उम्मीदवार दुर्गेश पाठक की प्रतिक्रिया

दिल्ली के राजिंदर नगर उपचुनाव में जीत के बाद AAP उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने कहा, “यह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जीत है, यह AAP द्वारा किए गए कार्यों की जीत है। BJP के पास यहां कोई एजेंडा नहीं था, वो पहले दिन ही चुनाव हार चुकी थी। वे यहां आने वाले नगर निगम चुनावों सहित हर चुनाव में हारेंगे।”

रामपुर लोकसभा उपचुनाव में BJP जीती, पंजाब के संगरूर में AAP की हार, आजमगढ़ में मतगणना जारी

यूपी की रामपुर, आजमगढ़, पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट के अलावा त्रिपुरा की 4 और आंध्र प्रदेश, झारखंड और दिल्ली की एक-एक विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। रामपुर में बीजेपी जीत गई है। वहीं, संगरूर में AAP को अकाली दल ने हरा दिया है।


28 जुलाई से 10 अगस्त तक होने वाले 44वें शतरंज ओलंपियाड में कुल 187 देश भाग ले रहे

पंजाब: शिरोमणि अकाली दल सिमरनजीत सिंह मान ने कहा कि वह संगरूर लोकसभा उपचुनाव जीत गए हैं


आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक ने कहा, मैंने दिल्ली राजिंदर नगर उपचुनाव में जीत हासिल की कर ली है

यूपी लोकसभा उपचुनाव: रामपुर संसदीय सीट बीजेपी के घनश्याम सिंह लोधी 19,552 मतों से आगे, एसपी के आसिम राजा पीछे


मुंबई: महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे कलिना, सांताक्रूज में पार्टी कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम में शामिल हुए

पंजाब-संगरूर उपचुनाव: दोपहर 1.04 बजे तक अकाली दल के सिमरनजीत सिंह मान 5,628 मतों के अंतर से आगे, AAP के गुरमेल सिंह पीछे चल रहे


यूपी लोकसभा उपचुनाव परिणाम: रामपुर में बीजेपी उम्मीदवार 6872 वोटों से आगे 

यूपी लोकसभा उपचुनाव: आजमगढ़ में बीजेपी उम्मीदवार दिनेश लाल यादव निरहुआ 5864 वोटों से आगे

आजमगढ़ में बीजेपी उम्मीदवार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने एक बार फिर निर्णायक बढ़त बनाई है। निरहुआ 5864 वोटों से आगे चल रहे हैं। सपा के धर्मेंद्र यादव दूसरे नंबर पर हैं।


असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य में बाढ़ की स्थिति पर डीसी कार्यालय में समीक्षा बैठक की

यूपी लोकसभा उपचुनाव परिणाम: रमपुर से सपा, आजमगढ़ से बीजेपी आगे

यूपी लोकसभा उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के अनुसार, रामपुर सीट से समाजवादी पार्टी के मोहम्मद आसिम राजा और आजमगढ़ सीट से भारतीय जनता पार्टी के दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' आगे चल रहे हैं।


पुणे: शिवसेना कार्यकर्ताओं ने शिवसेना के बागी विधायकों के खिलाफ किया 'जूते मारो आंदोलन' 

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता माणिक साहा ने उपचुनावों में टाउन बारदोवाली विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की


महाराष्ट्र : शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मुंबई में सामना कार्यालय के बाहर शिवसेना के बागी विधायकों के विरोध में बाइक रैली की

NCP प्रमुख शरद पवार आज मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना होंगे

NCP प्रमुख शरद पवार आज मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना होंगे, 27 जून को नामांकन दाखिल करने में विपक्षी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के साथ शामिल होंगे।


आत्मकुर विधानसभा उपचुनाव परिणाम : चुनाव आयोग के अनुसार, YSRCP के मेकापति विक्रम रेड्डी आगे चल रहे

दिल्ली उपचुनाव: राजिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक आगे चल रहे  


झारखंड उपचुनाव : चुनाव आयोग के अनुसार मंदार विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी के गंगोत्री कुजूर आगे चल रहे

जम्मू-कश्मीर: 30 जून को अमरनाथजी यात्रा शुरू होने से पहले कठुआ के लखनपुर में सुरक्षा बढ़ाई गई


संगरूर लोकसभा उपचुनाव परिणाम: चुनाव आयोग के अनुसार, अकाली दल के उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान आगे

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बाढ़ प्रभावित बराक घाटी क्षेत्र का दौरा किया


यूपी लोकसभा उपचुनाव परिणाम: रामपुर और आजमगढ़ सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आगे

यूपी लोकसभा उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक, रामपुर सीट से समाजवादी पार्टी के मोहम्मद आसिम राजा और आजमगढ़ सीट से समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव आगे चल रहे हैं।

महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता बालासाहेब थोराट और अशोक चव्हाण मुंबई में एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आवास से निकले


त्रिपुरा विधानसभा उपचुनाव परिणाम: BJP टाउन बारदोवाली, जुबराजनगर और सूरमा में आगे, अगरतला सीट पर कांग्रेस आगे

गुजरात के अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में किया गया तीस्ता सीतलवाड़ का मेडिकल चेकअप

गुजरात के अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में तीस्ता सीतलवाड़ का मेडिकल चेकअप किया गया। तीस्ता सीतलवाड़ ने कहा, "उन्होंने मेरा मेडिकल कर दिया है। मेरे हाथ पर एक बड़ी चोट है, एटीएस ने मेरे साथ यही किया है। वे मुझे मजिस्ट्रेट की अदालत में ले जा रहे हैं।"


लोग उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना पर भरोसा रखेंगे- शिवसेना नेता संजय राउत

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, “लोग उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना पर भरोसा रखेंगे। कल उद्धव जी ने कहा कि जो लोग बाहर गए हैं वो शिवसेना नाम का इस्तेमाल ना करें और अपने बाप के नाम का इस्तेमाल करें और वोट मांगें।”

मुंबई: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को कोविड-19 से ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई


झारखंड-मंदर विधानसभा उपचुनाव मतगणना: पहले दौर की मतगणना के बाद कांग्रेस आगे, बीजेपी दूसरे स्थान पर

लोकसभा उपचुनाव: रामपुर में सपा के असीम रजा 6757 वोटों से आगे

यूपी के रामपुर में लोकसभा उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। यहां से समाजवादी पार्टी के असीम रजा 6757 वोटों से आगे चल रहे हैं।


दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट पर तीन राउंड की गिनती पूरी, आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक 2120 वोटों से आगे

दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट पर तीन राउंड की गिनती हो गई है। आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक अभी भी 2120 वोटों से आगे चल रहे हैं।

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा कोरोना पॉजिटिव पाए गए, वो फिलहाल टीम होटल में आइसोलेशन में हैं: BCCI 


'संपूर्ण व्याकुलता विज्ञान' में प्रधानमंत्री की महारत इन आपदाओं को छिपा नहीं सकती- राहुल गांधी 

उत्तराखंड: रात भर हुई बारिश के बाद बद्रीनाथ राजमार्ग बिरही और पागलनाले में बोल्डर गिरने के कारण अवरुद्ध, बहाली का काम जारी


यूपी लोकसभा उपचुनाव परिणाम: रामपुर सपा के मोहम्मद आसिम राजा, आजमगढ़ सीट से बीजेपी के दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' आगे

यूपी लोकसभा उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के अनुसार, रामपुर सीट से समाजवादी पार्टी के मोहम्मद आसिम राजा, आजमगढ़ सीट से भारतीय जनता पार्टी के दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' आगे चल रहे हैं।

संगरूर लोकसभा उपचुनाव परिणाम: चुनाव आयोग के अनुसार, अकाली दल के प्रत्याशी सिमरनजीत सिंह मान आगे, AAP के गुरमेल सिंह पीछे चल रहे


म्यूनिख: जर्मन प्रेसीडेंसी के तहत G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जर्मनी पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी

गुजरात एटीएस की टीम आज तड़के सुबह हिरासत में ली गई तीस्ता सीतलवाड़ के साथ अपराध शाखा, अहमदाबाद पहुंची

गुजरात एटीएस की टीम आज तड़के सुबह हिरासत में ली गई तीस्ता सीतलवाड़ के साथ अपराध शाखा, अहमदाबाद पहुंची। उन्हें कल 25 जून को उनके एनजीओ पर एक मामले को लेकर हिरासत में लिया गया था।


उत्तर प्रदेश के रामपुर लोकसभा क्षेत्र में उपचुनाव मतगणना जारी

उत्तर प्रदेश के रामपुर लोकसभा क्षेत्र में उपचुनाव मतगणना जारी है। यहां 23 जून को उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था।

उत्तर प्रदेश: आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव के लिए मतगणना जारी 


आजमगढ़ उपचुनाव मतगणना: सपा उम्मीदवार का आरोप, मतगणना केंद्र में EVM से खिलवाड़ हो रहा

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में हुए उपचुनाव के लिए काउंटिंग जारी है। इस बीच समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुझे मतगणना स्थल के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। मतगणना केंद्र के अंदर ईवीएम से खिलवाड़ किया जा रहा है।

पंजाब: दलबीर कौर का कल देर रात हुआ निधन

भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह, जिन्हें 1991 में पाकिस्तान की एक अदालत ने जासूसी के लिए मौत की सजा सुनाई थी और 2013 में उनकी मृत्यु हो गई थी, उनकी बहन दलबीर कौर का कल देर रात निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज पंजाब के भिखीविंड में किया जाएगा।


दिल्ली: रोहिणी जेल के पीछे बादली इलाके में एक प्लास्टिक के गोदाम में लगी आग पर पाया गया काबू

दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि आज सुबह 2:18 बजे रोहिणी जेल के पीछे बादली इलाके में एक प्लास्टिक के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। दमकल की कुल 23 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, आग पर काबू पा लिया गया है।

कर्नाटक: मंगलुरु में बारिश के बाद दक्षिण कन्नड़ के अनेकल्लू में स्थित एक घर पर पेड़ गिर गया। पेड़ हटाने का काम किया जा रहा


आजमगढ़, रामपुर, संगरूर और राजेंद्र नगर में हुए उपचुनाव के आज आएंगे नतीजे, मतगणना शुरू 

उत्तर प्रदेश की रामपुर और आजमगढ़, पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट के अलावा त्रिपुरा की चार और आंध्र प्रदेश, झारखंड और दिल्ली की एक-एक विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। 23 जून को वोटिंग हुई थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए