बड़ी खबर LIVE: संविधान को खत्म करना चाहते हैं RSS और BJP के लोग: मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्य प्रदेश महू में कहा कि केंद्र सरकार संविधान को तोड़ना चाहती है, खत्म करना चाहती है। बाबा साहब अंबेडकर ने कहा था कि हम सब को मिलकर संविधान को बचाना है। अगर नहीं बचाएंगे तो फिर हम गुलाम बन जाएंगे।

फोटोः IANS
फोटोः IANS
user

नवजीवन डेस्क

26 Nov 2022, 11:23 PM

जैकलीन ने 200 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में दर्ज कराया 'अहम' बयान

 बॉलीवुड अदाकारा जैकलीन फर्नाडीज ने शनिवार को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के समक्ष 200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उनका बयान दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 164 (स्वीकारोक्ति और बयानों की रिकॉर्डिग) के तहत दर्ज किया गया। पटियाला हाउस कोर्ट ने गुरुवार को जैकलीन और करोड़पति ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की सुनवाई 12 दिसंबर तक के लिए टाल दी थी।

26 Nov 2022, 11:23 PM

हरियाणा में पंचायत चुनाव के वोटों की गिनती रविवार को, सभी तैयारियां पूरी

हरियाणा के चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने शनिवार को कहा कि रविवार को राज्य में पंचायत चुनाव के वोटों की गिनती होगी। सभी 143 पंचायत समितियों और 22 जिला परिषदों का रिजल्ट रविवार को घोषित होगा, इसके लिए ब्लॉक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। मतगणना से जुड़े सभी अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अगर किसी कारण किसी ईवीएम में कोई खराबी पाई जाती है, तो ऐसी स्थिति से निपटने के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और इलेक्ट्रॉनिक कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के इंजीनियर मौजूद रहेंगे।

26 Nov 2022, 10:53 PM

दिल्ली दिल्ली हाईकोर्ट का निर्देश : मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे वेश्यावृत्ति रैकेट पर कार्रवाई करें

दिल्ली हाईकोर्ट ने एक जनहित याचिका का निस्तारण करने के बाद दिल्ली पुलिस को मसाज पार्लरों के रूप में संचालित वेश्यावृत्ति नेटवर्क को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया। मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा और न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की खंडपीठ ने अतीत बंसल नाम के एक व्यक्ति द्वारा राष्ट्रीय राजधानी में सेक्स रैकेट या अवैध देह व्यापार के संचालन के खिलाफ दायर याचिका पर अंतिम आदेश पारित किया।


26 Nov 2022, 10:53 PM

छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ ने मुठभेड़ में 4 नक्सलियों को किया ढेर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सीआरपीएफ ने नक्सलियों को बड़ा झटका दिया है। भीषण मुठभेड़ में जवानों ने 4 नक्सलियों को मार गिराया है। इस पूरे अभियान को सीआरपीएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों ने अंजाम दिया। यह जानकारी सीआरपीएफ ने दी। सीआरपीएफ के प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार सुबह जवानों को एक खुफिया सूचना मिली थी कि बीजापुर के मिरतूर के जंगलों में एक ठिकाने पर नक्सलियों ने डेरा डाला हुआ है। खुफिया सूचना के आधार पर तेजी से कार्रवाई करते हुए सीआरपीएफ की 199 और 222 बटालियन और छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों द्वारा एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया।

26 Nov 2022, 10:23 PM

पश्चिम बंगाल: कोलकाता के बाजार इलाके में स्थित एक तीन मंजिला पुरानी इमारत में आग लगी, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद


26 Nov 2022, 10:09 PM

श्रद्धा की हत्या के बाद आफताब ने जिस महिला से 'डेटिंग' की, उस तक पहुंची पुलिस 

दिल्ली पुलिस ने उस महिला से संपर्क किया है, जो आफताब अमीन पूनावाला से मिली थी। आफताब अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वॉकर की हत्या कर उसके शरीर के कई टुकड़े करने के बाद इस महिला के साथ डेटिंग शुरू की थी। सूत्रों के मुताबिक, यह महिला पेशे से एक मनोवैज्ञानिक है, जिससे आफताब मोबाइल डेटिंग एप्लिकेशन 'बंबल' के जरिए मिला था, यह वही प्लेटफॉर्म है, जिस पर वह पहली बार श्रद्धा से मिला था।

26 Nov 2022, 9:35 PM

पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान ने सभी असेंबली छोड़ने का प्रस्ताव दिया


26 Nov 2022, 9:18 PM

PM मोदी ने रोज़गार देने की रीढ़ की हड्डी को तोड़ दिया : राहुल गांधी

26 Nov 2022, 9:16 PM

गाजियाबाद में फर्जी कॉल सेंटर पर छापा, 15 गिरफ्तार

गाजियाबाद पुलिस ने लिंक रोड थाना क्षेत्र में फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारकर 15 आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने इस मामले में 2 युवती और 13 युवक को गिरफ्तार किया है। ये गैंग यूएस बेस्ड लोगों के कम्प्यूटर-लैपटॉप में पहले एक वायरस भेजता था, फिर हेल्प करने के नाम पर उनके बैंक खाते खाली कर देता था। मिली जानकारी के मुताबिक, ये कॉल सेंटर लिंक रोड थाना क्षेत्र स्थित पेसिफिक बिजनेस पार्क की एक बिल्डिंग में चल रहा था। शुक्रवार रात पुलिस ने यहां पर छापामार कार्रवाई की। मौके से 15 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। 22 कम्प्यूटर, 15 मोबाइल, 6 फर्जी आधार कार्ड, भारत और यूएसए के नागरिकों से ठगे गए 9 चेक और 4 गाड़ियां रिकवर हुई है।


26 Nov 2022, 8:53 PM

संविधान को खत्म करना चाहते हैं RSS और BJP के लोग: मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्य प्रदेश महू में कहा कि केंद्र सरकार संविधान को तोड़ना चाहती है, खत्म करना चाहती है। बाबा साहब अंबेडकर ने कहा था कि हम सब को मिलकर संविधान को बचाना है। अगर नहीं बचाएंगे तो फिर हम गुलाम बन जाएंगे। RSS और BJP के लोग संविधान को खत्म करना चाहते हैं।

26 Nov 2022, 8:31 PM

शराब के असली धंधेबाज पर कड़ी कार्रवाई हो : नीतीश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को नशामुक्ति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए अधिकारियों से कहा कि शराब के असली धंधेबाजों को पकड़िये, उन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने पटना पर विशेष नजर रखने की बात करते हुए कहा कि पटना ठीक हो जाएगा तो पूरा बिहार ठीक हो जाएगा। कार्यक्रम को मुख्यमंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि 26 नवंबर 2011 से ही हमने मद्य निषेध दिवस मनाना शुरू कर दिया था। उस समय शराबबंदी नहीं लागू थी लेकिन लोगों को मद्य निषेध के प्रति हमलोग प्रेरित कर रहे थे।


26 Nov 2022, 8:29 PM

देश को धर्म, जाति, भाषा, क्षेत्र के आधार पर बांटने में लगी है बीजेपी सरकार : कांग्रेस

26 Nov 2022, 8:22 PM

मध्य प्रदेश: संविधान दिवस के अवसर पर राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने महू पहुंचकर डॉ भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की


26 Nov 2022, 8:14 PM

अन्याय के खिलाफ आगाज है भारत जोड़ो यात्रा: कांग्रेस

कांग्रेस ने कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा अन्याय के विरुद्ध आगाज़ है... गांधीजी के सत्य, अहिंसा, न्याय का मार्ग देश के हर नागरिक को समान अधिकार दिलाएगा... आगे बढ़ाएगा।

26 Nov 2022, 7:51 PM

नोएडा: गैंगस्टर मोहित गोयल की 7 करोड़ की संपत्ति कुर्क के आदेश जारी

तमबुद्धनगर में अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से अपराधियों के विरुद्ध निरंतर स्तर पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में गैंगस्टर मोहित कुमार गोयल पुत्र राजेश कुमार गोयल ने अपराध करके लगभग 7 करोड़ रुपए कमाई थी। इस सम्पत्ति को कुर्क के लिये आदेश किया गया है।


26 Nov 2022, 7:46 PM

चहल और अर्शदीप की जगह आ सकते हैं कुलदीप और चाहर: वसीम जाफर

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर का मानना है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को होने वाले दूसरे वनडे में भारतीय टीम में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव और तेज गेंदबाजी आलराउंडर दीपक चाहर को लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की जगह मिल सकती है।

26 Nov 2022, 7:27 PM

बिहार: उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का आरोप- केंद्र सरकार से नहीं मिल रहा सहयोग


26 Nov 2022, 7:19 PM

दिल्ली: स्नैचर को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस का सिपाही बाइक से कूदा

राष्ट्रीय राजधानी के शाहबाद डेयरी इलाके में एक कुख्यात स्नैचर को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस का एक सिपाही अपनी बाइक से कूद गया। गुरुवार को हुई इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और यहां तक कि दिल्ली पुलिस ने भी इसे ट्वीट किया। पुलिस ने झपटमार की गिरफ्तारी के साथ ही शहर भर में दर्ज झपटमारी और चोरी के 11 मामलों को सुलझाने का भी दावा किया है।

26 Nov 2022, 7:12 PM

एम्स रैंसमवेयर अटैक : प्रमुख मरीजों के डेटा लीक का खतरा, डार्क वेब पर बिक्री में शामिल

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली, इस सप्ताह के शुरू में बड़े पैमाने पर रैंसमवेयर हमले के बाद अभी भी अपने सर्वर को ठीक करने और चलाने के लिए संघर्ष कर रहा है। साइबर-सुरक्षा शोधकर्ताओं ने शनिवार को कहा कि स्वास्थ्य सेवा उद्योग में सबसे अधिक रिपोर्ट किए गए हमले, जो महामारी के दौरान उभरा, डार्क वेब पर डेटाबेस के रिसाव या बिक्री में शामिल हैं। शोषित डेटाबेस में रोगियों और स्वास्थ्य कर्मियों की व्यक्तिगत रूप से पहचान योग्य जानकारी (पीआईआई) के साथ-साथ प्रशासनिक जानकारी जैसे रक्त दाता रिकॉर्ड, एम्बुलेंस रिकॉर्ड, टीकाकरण रिकॉर्ड, देखभाल करने वाले रिकॉर्ड, लॉगिन क्रेडेंशियल आदि शामिल हैं।


26 Nov 2022, 6:47 PM

मुकदमेबाजी प्रक्रिया को सरल बनाना, नागरिक केंद्रित बनाना महत्वपूर्ण: सीजेआई

भारत के प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ ने शनिवार को कहा कि मुकदमेबाजी प्रक्रिया को सरल बनाना और इसे 'नागरिक केंद्रित' बनाना महत्वपूर्ण है, न्यायाधीशों को न्याय, समानता और स्वतंत्रता हासिल करने की संवैधानिक ²ष्टि पर भी विचार करना चाहिए। मुख्य न्यायाधीश ने सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह में बोलते हुए कहा: हम अदालतों के कामकाज में सुधार के लिए तकनीक अपना रहे हैं। यह सर्वोच्च महत्व और आवश्यकता है कि लोगों को न्याय की तलाश में अदालतों तक पहुंचने के बजाय लोगों तक पहुंचने के लिए अदालतों को फिर से तैयार किया जाए।

26 Nov 2022, 6:46 PM

हिमाचल में मतदाताओं में 10.7 फीसदी की वृद्धि: मतदान अधिकारी

हिमाचल प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनावों में कुल मतदाताओं की संख्या 2017 के 49.88 लाख से बढ़कर 55.25 लाख हो गई है, जो 10.7 प्रतिशत की वृद्धि है, मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने शनिवार को यह जानकारी दी। इनमें 18-19 साल की उम्र के 1.93 लाख पहली बार वोट डालने वाले मतदाता शामिल हैं। उन्होंने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनावों में सर्विस और इलेक्शन ड्यूटी के डाक मतपत्रों को छोड़कर मतदाताओं की संख्या 37.27 लाख थी, जो इस बार डाक मतपत्रों को छोड़कर बढ़कर 41.60 लाख हो गई, जिसमें 11.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।


26 Nov 2022, 6:32 PM

उत्तर प्रदेश: मेरठ चीनी मिल हादेस में एक इंजीनियर की मौत

26 Nov 2022, 6:20 PM

कानपुर: जश्न में फायरिंग के बाद बाउंसर की मौत, BJP नेता गिरफ्तार

रामजी गुप्ता नाम के एक भाजपा नेता को कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जो एक बाउंसर को जा लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना शुक्रवार रात कानपुर के रेल बाजार इलाके में एक शादी समारोह में हुई। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) शिवा जी ने कहा कि गुप्ता एक कार्यकर्ता के रूप में भाजपा से जुड़े हैं और वर्तमान में पार्टी में कोई पद नहीं रखते हैं।


26 Nov 2022, 6:16 PM

सिसोदिया ने बदले 12 सेलफोन, ईडी ने चार्जशीट में लगाया आरोप

 प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को दायर अपनी चार्जशीट में कहा कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 12 सेलफोन बदले। इससे पहले ईडी ने आरोप लगाया था कि दिल्ली की आबकारी नीति मामले में शामिल आरोपियों ने डिजिटल सबूत को नष्ट करने के लिए 140 सेलफोन बदले थे। सूत्रों ने बताया कि चार्जशीट के मुताबिक, ईडी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या सिसोदिया ने डिजिटल सबूत नष्ट करने के लिए सेलफोन बदले थे।

आईएएनएस

26 Nov 2022, 6:10 PM

बिजनौर में छात्र की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

यूपी के बिजनौर जिले की पुलिस ने एक छात्र की हत्या करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान यश चौधरी और रोहन के रूप में हुई है।

बिजनौर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने कहा कि घटना 23 नंवबर को दोपहर 3:40 बजे हुई जब छात्र नूरपुर रोड पर स्थित कृष्णा कॉलेज से पढ़ाई के बाद अपने घर वापस लौट रहा था।
हमलावर बाइक सवार थे और उन्होने छात्र पर कई गोलियां चलाईं, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल बिजनौर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


26 Nov 2022, 5:43 PM

FIFA World Cup 2022: ग्रुप डी के मैच में ऑस्ट्रेलिया ने ट्यूनीशिया को 1-0 से हराया

26 Nov 2022, 5:42 PM

उत्तर प्रदेश: मेरठ के मोहिउद्दीनपुर स्थित चीनी मिल में आग लगी, मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद


26 Nov 2022, 5:30 PM

बिहार: उमेश सिंह कुशवाहा का फिर से जदयू प्रदेश अध्यक्ष बनना तय

बिहार में सत्ताधारी जनता दल (युनाइटेड) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा को एक बार फिर से प्रदेश अध्यक्ष बनना तय है। हालाकि इसकी अधिकारिक घोषणा रविवार को की जाएगी। जदयू संगठन चुनाव के क्रम में शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए उमेश सिंह कुशवाहा राज्य निर्वाचन पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद सिंह के समख अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह उनके प्रस्तावक बने।

26 Nov 2022, 5:13 PM

दिल्ली: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मयूर विहार फेज-2 में रोड शो किया


26 Nov 2022, 5:07 PM

गुजरात: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विरामगम, अहमदाबाद में रोड शो किया

26 Nov 2022, 4:57 PM

महाराष्ट्र: पुणे में अभिनेता विक्रम गोखले के पार्थिव शरीर को लोगों ने श्रद्धांजलि दी


26 Nov 2022, 4:53 PM

विशेष भोजन की मांग वाली जैन की याचिका खारिज

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शनिवार को जेल में बंद आप के मंत्री सत्येंद्र जैन की न्यायिक हिरासत के दौरान उनकी धार्मिक आस्था के अनुसार भोजन और स्वास्थ्य संबंधी याचिका खारिज कर दी।

26 Nov 2022, 4:35 PM

उत्तर प्रदेश : शिक्षक ने नाबालिग छात्र को दंडित करने के लिए ड्रिल मशीन का किया उपयोग

कानपुर के प्रेम नगर इलाके में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक ने कथित तौर पर एक नौ वर्षीय छात्र को दंडित करने के लिए पावर ड्रिल का इस्तेमाल किया और बालक को घायल कर दिया।


26 Nov 2022, 4:06 PM

श्रद्धा मर्डर केस: आरोपी आफताब पूनावाला 13 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

श्रद्धा वालकर मर्डर केस में आरोपी आफताब पूनावाला को कोर्ट ने 13 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले आफताब को अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया था। 

26 Nov 2022, 4:05 PM

एक मंच के रूप में ट्विटर सभी के लिए निष्पक्ष होना चाहिए : मस्क

ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने शनिवार को कहा कि उन्होंने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को मंच पर वापस बहाल कर दिया है, क्योंकि ट्रम्प ने किसी भी कानून का उल्लंघन नहीं किया और माइक्रो-ब्लॉगिंग 'मंच सभी के लिए निष्पक्ष होना चाहिए।'


26 Nov 2022, 3:42 PM

अवैध हथियार की फैक्ट्री पकड़ी, 4 गिरफ्तार, भारी संख्या में हथियार बरामद

गाजियाबाद के भोजपुर पुलिस एवं एसओजी ग्रामीण गाजियाबाद ने अवैध असलाह बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड किया है। पुलिस ने छापेमारी कर 4 अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से भारी मात्रा मे निर्मित, अर्ध-निर्मित अवैध असलाह व अवैध असलाह बनाने के उपकरण बरामद किया है।

26 Nov 2022, 3:34 PM

दिल्ली: अदालत ने भोजन से जुड़ी सत्येंद्र जैन की याचिका को खारिज कर दिया है

दिल्ली की एक अदालत ने जेल में बंद दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें न्यायिक हिरासत के दौरान उनकी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश देने की मांग की गई थी।


26 Nov 2022, 2:39 PM

मशहूर अभिनेता विक्रम गोखले का पुणे में निधन

मशहूर अभिनेता विक्रम गोखले का महाराष्ट्र के पुणे में निधन हो गया है। विक्रम गोखले को पुणे के पंडित दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल के आईसीयू में काफी दिनों से भर्ती कराया था।

मराठी मंच से अपनी जर्नी शुरू करने वाले गोखले ने कई हिंदी और मराठी फिल्मों में अपनी पहचान बनाई और 2013 में मराठी फिल्म ‘अनुमति’ के लिए 60वें राष्ट्रीय पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था। विक्रम गोखले एक शानमदार अभिनेता हैं और कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं। वह हम दिल दे चुके सनम, भूल भुलैया, दिल से, दे दना दन, मिशन मंगल जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

26 Nov 2022, 2:18 PM

श्रद्धा हत्याकांड में आरोपी आफताब पूनावाला का नार्को टेस्ट सोमवार 28 नवंबर को हो सकता है: सूत्र


26 Nov 2022, 1:47 PM

जम्मू-कश्मीर: SIA ने अनंतनाग में जमात-ए-इस्लामी की UAPA के तहत अवैध संपत्तियां जब्त की 

26 Nov 2022, 1:41 PM

मुंबई: कामा अस्पताल के कर्मचारियों और नर्सों ने 26/11 हमले में जान गंवाने वाले अस्पताल के 2 गार्ड को श्रद्धांजलि दी


26 Nov 2022, 12:59 PM

जनता को तय करना है कि उनको बीजेपी के 10 वीडियो चाहिए या केजरीवाल के 10 काम चाहिए- सीएम केजरीवाल 

सीबीआई द्वारा शराब नीति पर दाखिल चार्जशीट पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि CBI ने मनीष सिसोदिया को क्लीन चिट दे दी है। कल की चार्जशीट से यह साबित हो गया है कि इनको मनीष सिसोदिया के खिलाफ रत्ती भर भी सबूत नहीं मिला है।

उन्होंने आगे कहा, “MCD का चुनाव बड़ा साफ होता जा रहा है। बीजेपी के 10 वीडियो बनाम केजरीवाल के 10 काम। जनता को तय करना है कि उनको बीजेपी के 10 वीडियो चाहिए या केजरीवाल के 10 काम चाहिए। 4 तारीख को चुनाव हैं। दिल्ली की जनता इन सब वीडियो के जवाब दे देगी।”

26 Nov 2022, 12:41 PM

दुनिया पर फिर कोरोना जैसी तबाही का खतरा? चमगादड़ों में मिला कोविड जैसा खतरनाक वायरस, फैला तो...

कोरोना वायरस की शुरुआत चीन से हुई थी, जिसके बाद पूरी दुनिया में तबाही मची थी। अब वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि दक्षिणी चीन में चमगादड़ों में कोरोना जैसा वायरस पाया गया है जो पांच में से एक इंसान में फैलने की क्षमता रखता है। इस वायरस को बीटीएसबाई2 (BtSY2) के नाम से जाना जाता है और यह SARS-CoV-2 से संबंधित है।

वैज्ञानिकों के मुताबिक, चीन के युन्नान प्रांत में चमगादड़ों में मिले उन पांच खतरनाक वाले वायरसों में एक है जो मनुष्यों और पशुओं में कई तरह की बीमारियों को जन्म दे सकता है।


26 Nov 2022, 12:05 PM

अंतरिक्ष में भारत की एक और उड़ान! इसरो ने श्रीहरिकोटा से PSLV-C54 रॉकेट किया लॉन्च

भारत ने अंतरिक्ष में एक और उड़ान भरी है। इसरो ने तमिलनाडु के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में PSLV-C54 रॉकेट लॉन्च किया है।

26 Nov 2022, 11:12 AM

मुंबई अटैक के शहीदों को राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- हिंसा के खिलाफ भारत हमेशा निडर खड़ा रहा है और खड़ा रहेगा

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “भारत की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सैनिक देश का गौरव हैं। मुंबई 26/11 के आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों और आम नागरिकों को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। हिंदुस्तान हमेशा डर और हिंसा के ख़िलाफ़ निडर खड़ा रहा है, और आगे भी रहेगा।”


26 Nov 2022, 10:02 AM

मुंबई 26/11 आतंकी हमले में बरसी पर शहीद विजय सालस्कर की बेटी दिव्या सालस्कर की प्रतिक्रिया  

मुंबई 26/11 आतंकी हमले में वीर गति को प्राप्त विजय सालस्कर की बेटी दिव्या सालस्कर ने कहा कि मैं इसको याद नहीं करना चाहती लेकिन यह हर जगह है इसलिए ऐसा नहीं हो पाता। शहर के लोगों ने करुणा दिखाई है जिसकी वजह से मेरी मां और मुझ को जीने की शक्ति मिली।

26/11 आतंकी हमले में वीरगति को प्राप्त जयवंत पाटिल की भतीजी अदिति वारखाडे ने कहा, “उस समय मैं बहुत छोटी थी लेकिन मेरे मां-पापा पूरी रात जागे थे। इतने साल हो गए लेकिन फिर भी वह(याद) भुलाई नहीं जाती। उस समय उनके बेटे-बेटी भी बहुत छोटे थे। हमारी सरकार ने इतनी बातें याद रखी जो अच्छी बात है।”

26 Nov 2022, 9:47 AM

मनी लांड्रिंग मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद मंत्री और AAP नेता सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो सामने आया

मनी लांड्रिंग मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद मंत्री और AAP नेता सत्येंद्र जैन का एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में तिहाड़ जेल के अधीक्षक अजीत कुमार को सत्येंद्र जैन के साथ बातचीत करते देखा गया। अजीत कुमार को इस महीने की शुरुआत में निलंबित किया गया था।


26 Nov 2022, 8:27 AM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 26/11 आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शहिदों को याद किया  

26 Nov 2022, 8:21 AM

मध्य प्रदेश के खंडवा के मोरटक्का गांव से राहुल गांधी समेत अन्य भारत यात्रियों ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की आज शुरुआत की

मध्य प्रदेश के खंडवा के मोरटक्का गांव से राहुल गांधी समेत अन्य भारत यात्रियों ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की आज शुरुआत की। उनके कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, उनके पति रॉबर्ट वाड्रा और पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे।


26 Nov 2022, 8:17 AM

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में आइस मिल से गैस लीक होने से हड़कंप!

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के काकद्वीप में देर रात एक आइस मिल से अमोनिया गैस का रिसाव होने से हड़कंप मच गया। गैस रिसाव के कारण दो स्थानीय निवासी बीमार हो गए। अग्निशमन अधिकारी गौतम बिस्वास ने बताया कि आइस मिल से अमोनिया गैस का रिसाव होने की सूचना के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। 3 घंटे की मशक्कत के बाद गैस रिसाव पर काबू पाया गया।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia