बड़ी खबर LIVE: पुतिन ने अमेरिका सहित पश्चिम पर बोला हमला, सत्ता के लिए खतरनाक, खूनी और गंदा गेम खेलने का आरोप लगाया

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने अमेरिका और पश्चिम पर हमला बोलते हुए आज कहा कि दुनिया भर में सत्ता वही है जिसे तथाकथित पश्चिम ने अपने खेल में लाइन पर रखा है, लेकिन यह खेल खतरनाक, खूनी और गंदा है। उन्हों ने कहा कि जैसा कि वे कहते हैं, तूफान को हवा की ताकत काटेगी।

फोटो: ANI
फोटो: ANI
user

नवजीवन डेस्क

27 Oct 2022, 10:51 PM

मुंबई के कांदिवली लोखंडवाला सर्कल में बेस्ट की एसी बस में आग लगी, मुश्किल से पाया गया काबू, कोई हताहत नहीं

27 Oct 2022, 10:03 PM

पुतिन ने अमेरिका सहित पश्चिम पर बोला हमला, सत्ता के लिए खतरनाक, खूनी और गंदा गम खेलने का आरोप लगाया 

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने आज अमेरिका और पश्चिम पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि दुनिया भर में सत्ता वही है जिसे तथाकथित पश्चिम ने अपने खेल में लाइन पर रखा है, लेकिन यह खेल खतरनाक है, खूनी है और मैं इसे गंदा तक कहूंगा। पुतिन ने कहा कि जैसा कि वे कहते हैं, हवा की ताकत, तूफ़ान को काटेगी।

पुतिन ने कहा कि अमेरिका ने डॉलर को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर अंतरराष्ट्रीय वित्त को बदनाम किया है। उन्होंने कहा कि सैन्य अभियानों की शुरुआत के बाद से यूक्रेन में नवीनतम विकास, विश्व व्यवस्था में टेक्टोनिक शिफ्ट हैं। हम द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के बाद से सबसे खतरनाक दशक का सामना कर रहे हैं। साथ ही पुतिन ने कहा कि हम अमेरिका के साथ रणनीतिक स्थिरता पर बातचीत फिर से शुरू करने के लिए तैयार हैं, लेकिन हमें इस पर अमेरिका की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

27 Oct 2022, 9:29 PM

रेलवे ने अक्टूबर में अब तक कुल 2,614 अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का दावा किया


27 Oct 2022, 8:41 PM

बारामूला में कल आतंकियों की फायरिंग में घायल जवान की मौत, सेना ने जताया शोक

27 Oct 2022, 8:39 PM

पीएम मोदी ने ब्रिटेन के नवनियुक्त प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से फोन पर की बात, दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर जताई सहमति 


27 Oct 2022, 8:16 PM

टी-20 विश्वकप में बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को एक रन से

आस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में एक और बड़ा उलटफेर हुआ है। कमजोर मानी जा रही जिम्बाब्वे की टीम ने पाकिस्तान को एक रन से हरा दिया है। 131 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 129 रन ही बना सकी।

27 Oct 2022, 8:02 PM

असम: 15 करोड़ रुपये कीमत का 2500 किलो गांजा जब्त

असम पुलिस ने गुरुवार को करीब 2500 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत 15 करोड़ रुपये है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हाल के दिनों में गांजा की यह सबसे बड़ी जब्ती है। पुलिस ने असम-मेघालय अंतर्राज्यीय सीमा पर गुवाहाटी के जोराबत इलाके से भांग की खेप जब्त की है। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर गुवाहाटी पुलिस की एक टीम ने संयुक्त आयुक्त पार्थ सारथी महंत के नेतृत्व में छापेमारी की। इस दौरान हरियाणा के रजिस्ट्रेशन नंबर वाले ट्रक को जब्त किया गया है।


27 Oct 2022, 8:01 PM

भोपाल में विदेशी नागरिक से हुई लूट पर शिवराज ने चिंता जताई

मध्यप्रदेश के भ्रमण पर आए पुर्तगाली नागरिक के साथ हुई लूट की घटना को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गंभीरता से लिया है। साथ ही कहा है कि इस तरह की घटना से राज्य की छवि प्रभावित होती है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि प्रदेशवासियों को सुरक्षा और सुशासन देना हमारा दायित्व है। प्रदेश के भ्रमण पर आए विदेशी नागरिक के साथ हुई लूट की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस प्रकार की घटनाएँ प्रदेश की छवि को प्रभावित करती हैं। ऐसे प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए भविष्य में पूर्ण सतर्कता बरती जाए। मुख्यमंत्री चौहान ने भोपाल में विदेशी नागरिक से हुई लूट की घटना, मुरैना में डकैत गुड्डा की गतिविधियों और सतना में प्रधानमंत्री आवास योजना में हितग्राहियों को आवास उपलब्ध न होने संबंधी प्रकरणों में सुबह निवास कार्यालय से वर्चुअली बैठक कर अधिकारियों से अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी प्राप्त की।

27 Oct 2022, 7:45 PM

जम्मू रेलवे स्टेशन से आईईडी बरामद, निष्क्रिय

जम्मू रेलवे स्टेशन से गुरुवार को एक इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किया गया और उसे निष्क्रिय कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि पैदल सेना दिवस पर आज रेलवे स्टेशन परिसर से एक आईईडी बरामद होने से एक बड़ा हादसा टल गया।


27 Oct 2022, 7:15 PM

दिल्ली: विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने विश्व हिंदी दिवस लोगो का अनावरण किया 

27 Oct 2022, 7:10 PM

बेंगलुरु की सड़कों में गड्ढों को लेकर कर्नाटक हाईकोर्ट ने सत्तारूढ़ भाजपा की खिंचाई की

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने गुरुवार को बेंगलुरु की सड़कों में गड्ढों की समस्या को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा को आड़े हाथों लिया। अदालत ने स्पष्ट रूप से कहा है कि बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) इस संबंध में अदालत द्वारा दिए गए आदेशों का पालन करने में विफल रही है। मुख्य न्यायाधीश प्रसन्ना बी. वरले की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने विजय मेनन और अन्य द्वारा गड्ढों की समस्या के संबंध में दायर याचिकाओं पर विचार करते हुए अपनी नाराजगी व्यक्त की।


27 Oct 2022, 7:08 PM

केजरीवाल को जहां चुनाव लड़ना होता हैं वहां वे भावनात्मक कार्ड खेलते हैं: छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल

27 Oct 2022, 6:45 PM

टी20 विश्व कप : पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को 130 रन पर रोका, वसीम ने लिए चार विकेट

मोहम्मद वसीम जूनियर (4/24) और शादाब खान (3/23) की घातक गेंदबाजी के कारण यहां पर्थ क्रिकेट ग्राउंड में गुरुवार को खेले जा रहे टी20 विश्व कप के सुपर 12 मैच में पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को 20 ओवर में 8 विकेट पर 130 रन पर रोक दिया, जिससे पाकिस्तान को 131 रनों का छोटा लक्ष्य मिला। टीम की ओर से शॉन विलियम्स (31) और ब्रैड इवांस (19) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। वही, वसीम और शादाब के अलावा हारिस रउफ ने भी एक विकेट लिया। इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे ने शानदार शुरूआत की, 5वें ओवर में क्रेग इंवास (19) और उसके बाद वेस्ली मधेवेरे (17) के आउट होने के बाद पावरप्ले में दो विकेट खोकर 47 रन बनाए। फिर पाकिस्तान के गेंदबाजों ने उन्हें पिच पर टिकने नहीं दिया, जिससे उनके एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए।


27 Oct 2022, 6:41 PM

कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में सांप्रदायिक तनाव तेज

शिवमोग्गा में सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया है और जिले में हिंसा की घटनाओं को लेकर राजनेताओं के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। जद (एस) के प्रदेश अध्यक्ष सीएम इब्राहिम ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री के.एस. ईश्वरप्पा ने शिवमोग्गा में सांप्रदायिक आग भड़काई।

27 Oct 2022, 6:04 PM

कोयंबटूर कार ब्लास्ट: अब तक 6 लोग गिरफ़्तार, 5 को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ जारी


27 Oct 2022, 6:00 PM

राजस्थान सरकार का 344 आवासीय विद्यालयों में डिजिटल पुस्तकालयों के लिए 36.56 करोड़ रुपये का अनुदान

राजस्थान सरकार ने राज्य के 344 आवासीय विद्यालयों में डिजिटल पुस्तकालय स्थापित करने के लिए 36.56 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वित्त एवं विनियोग विधेयक 2022-23 पर चर्चा के दौरान की गई घोषणा के अनुपालन में स्वीकृति प्रदान की। इसका अधिकारियों ने पुष्टि की है।

27 Oct 2022, 5:55 PM

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में एनकाउंटर, एक आतंकी मारा गया


27 Oct 2022, 5:31 PM

दिल्ली: यमुना नदी में भारी प्रदूषण और जहरीला झाग देखा गया

27 Oct 2022, 5:23 PM

बीजेपी ने यूपीए के अच्छे कामों को बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि, इस साल, कश्मीर में 30 टार्गेटिड किलिंग्स हो चुकी हैं। पंडितों का पलायन तेज़ी से बढ़ रहा है। बीजेपी ने यूपीए द्वारा किए गए अच्छे कामों को बर्बाद कर दिया है। सत्ता में आने से पहले बड़ी-बड़ी बातें करने वाले PM सत्ता भोग रहे हैं और कश्मीरी पंडित अपने ही देश में शरणार्थी बने हुए हैं।


27 Oct 2022, 5:22 PM

फैसले कि खिलाफ सेशन कोर्ट जाएंगे,' हेट स्पीच में सजा सुनाए जाने पर आजम खान के वकील

27 Oct 2022, 4:52 PM

चंडीगढ़ में एक शराब की फैक्ट्री में आग लगी, मौके पर दमकल की गाड़ियां 


27 Oct 2022, 4:47 PM

गुजरात के मोरबिक में गोलीबारी के लिए 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया

गुजरात के मोरबी शहर में गोलीबारी के लिए छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने गुरुवार को दी। घटना बुधवार रात की है जब एक व्यक्ति ने पटाखा फोड़ने की बात को लेकर दो राउंड फायरिंग की। फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन शारीरिक हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया।

27 Oct 2022, 4:46 PM

झारखंड के नदी और जलाशयों में डूबने से चार बच्चों की मौत

झारखंड के धनबाद, गिरिडीह और लोहरदगा में गुरुवार को अलग-अलग हादसों में नदी और जलाशयों में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई। गिरिडीह शहर से सटे उदनाबाद के कोईमारा नदी में गुरुवार दोपहर कुछ बच्चे नहाने गये थे। इसी दौरान मयंक कुमार और गौरव कुमार नामक दो बच्चे गहरे पानी में चले गये। बाकी बच्चों ने शोर मचाया। स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन नदी में ही दोनों की मौत हो गई थी। दोनों बच्चे चचेरे भाई थे और उनकी उम्र 11-12 साल के आसपास थी। हादसे की खबर पाकर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गये। दोनों बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजे गये हैं।


27 Oct 2022, 4:46 PM

कोयंबटूर कार विस्फोट की एनआईए जांच को गृह मंत्रालय ने मंजूरी दी

 कोयंबटूर कार विस्फोट मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तमिलनाडु सरकार द्वारा की गई एनआईए जांच की मांग को मंजूरी दे दी है। कोयंबटूर के उक्कदम इलाके में एक मंदिर के सामने रविवार को कार में धमाका हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

27 Oct 2022, 4:37 PM

आजम खान को हेट स्पीच केस में तीन साल की सजा

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को रामपुर कोर्ट ने भड़काऊ भाषण मामले में दोषी करार दिया। रामपुर कोर्ट ने उन्हें तीन साल की सजा सुनाई है। उनके साथ 2 अन्य आरोपियों को भी 3 साल जेल की सजा और 2000 रुपए जुर्माना लगाया गया है।


27 Oct 2022, 4:26 PM

अरविंद केजरीवाल के नोटों पर श्री गणेश और लक्ष्मी की तस्वीर वाले बयान पर नीतीश कुमार बोले- कुछ लोग तो क्या-क्या कहते रहते हैं

27 Oct 2022, 4:14 PM

झारखंड के दुमका में एलपीजी टैंकर में विस्फोट, तीन बसें भी जलकर राख, एक की मौत, कई झुलसे

झारखंड में दुमका-भागलपुर हाईवे पर गुरुवार दोपहर एलपीजी टैंकर के दुर्घटनाग्रस्त होने से तेज विस्फोट के साथ आग लग गई और इसने सड़क के किनारे खड़ी एक ही कंपनी की तीन बसों को भी अपनी चपेट में ले लिया। टैंकर और तीनों बसें जलकर पूरी तरह खाक हो गई हैं। हादसे में एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग झुलस गये हैं। गनीमत यह रही कि बसों में कोई यात्री नहीं था, अन्यथा हादसा बेहद भयावह हो सकता था। समाचार लिखे जाने तक दमकल के दस्ते पहुंच चुके हैं। आग पूरी तर बुझने के बाद ही पता चल पाएगा कि हादसे में कितने लोग हताहत हुए हैं।


27 Oct 2022, 4:07 PM

जम्मू-कश्मीर: जम्मू रेलवे स्टेशन में टैक्सी स्टैंड के पास एक संदिग्द बैग मिला

27 Oct 2022, 3:59 PM

T20 World Cup 2022: भारत ने नीदरलैंड को 56 रनों से हराया


27 Oct 2022, 3:28 PM

भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी ने आज पूरे तेलंगाना के किसानों और किसानों के प्रतिनिधियों से बातचीत की

27 Oct 2022, 2:58 PM

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को रामपुर कोर्ट ने भड़काऊ भाषण मामले में ठहराया दोषी

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को रामपुर कोर्ट ने भड़काऊ भाषण मामले में दोषी करार दिया। थोड़ी देर में उन्हें सजा सुनाई जाएगी।


27 Oct 2022, 2:57 PM

ज्ञानवापी मस्जिद मामला:  फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 8 नवंबर दी

27 Oct 2022, 2:31 PM

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड को 20 ओवर में 180 रन बनाने का लक्ष्य दिया

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड को 20 ओवर में 180 रन बनाने का लक्ष्य दिया है। भारत के लिए विराट कोहली ने नाबाद 62 रन बनाए।


27 Oct 2022, 1:49 PM

उत्तर प्रदेश: मैनपुरी के कन्हाई गांव में जहरीली चाय पीने से 3 लोगों की मौत, दो गंभीर 

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के कन्हाई गांव में जहरीली चाय पीने से आज 3 लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर हैं, जिन्हें सैफई रेफर किया गया है। एसपी ने बताया कि पृष्ठभूमि है कि एक महिला जो चाय बना रही थी वो भूल से धान में डालने वाली दवा चाय पत्ती समझकर डाली दी। जिसे 5 लोगों ने पीया था, वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

27 Oct 2022, 12:54 PM

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में भारत ने नीदरलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया


27 Oct 2022, 12:45 PM

BCCI का बड़ा फैसला, महिला और पुरुष क्रिकेटर्स को मिलेगी समान मैच फीस

BCCI ने अनुबंधित भारतीय महिला क्रिकेटरों के लिए वेतन इक्विटी नीति के कार्यान्वयन की घोषणा की है। पुरुष और महिला दोनों क्रिकेटरों के लिए मैच फीस समान होगी।

27 Oct 2022, 12:42 PM

पंजाब: मोहाली की सीबीआई कोर्ट ने 1993 के तरनतारन फर्जी मुठभेड़ मामले में दो पुलिस अधिकारियों को दोषी ठहराया


27 Oct 2022, 12:24 PM

मल्लिकार्जुन खड़गे को AICC अध्यक्ष के रूप में पाकर कर्नाटक बहुत खुश है- डीके शिवकुमार

27 Oct 2022, 12:14 PM

उत्तराखंड के केदारनाथ धाम के कपाट सर्दियों के लिए बंद


27 Oct 2022, 11:11 AM

बिहार: छठ महापर्व के मद्देनज़र कलाकारों और छात्रों ने पटना में  21 फीट लंबी और 15 फीट चौड़ी पेंटिंग बनाई 

बिहार में छठ महापर्व के मद्देनज़र कलाकारों और छात्रों ने पटना में  21 फीट लंबी और 15 फीट चौड़ी पेंटिंग बनाई। एक छात्रा ने बताया, "इस पेंटिंग में प्रामाणिक रंगों का इस्तेमाल किया गया है, हमने इसे हल्दी और फैब्रिक पेंट से बनाया है। इस पेंटिंग को हमने कॉटन के कपड़े पर बनाया है।"

27 Oct 2022, 10:58 AM

दिल्ली: बीजेपी कार्यकर्ता और आप कार्यकर्ता आज गाजीपुर में आमने-सामने आ गए और एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की


27 Oct 2022, 10:53 AM

कोयंबटूर कार विस्फोट मामले में पुलिस ने छठे व्यक्ति अफसर खान को गिरफ्तार किया

कोयंबटूर कार विस्फोट मामले में पुलिस ने छठे व्यक्ति अफसर खान को गिरफ्तार किया है जो जेम्सा मुबीन (जिसकी विस्फोट में मृत्यु हो गई) का चचेरा भाई है। उसे दो दिन पहले विशेष जांच दल (SIT) ने पकड़ा था।

27 Oct 2022, 10:42 AM

देश में 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,112 नए केस आए सामने


27 Oct 2022, 10:34 AM

यूपी के प्रयागराज में बिजली के पोल से टकराई कार, 5 लोगों की मौत, 5 घायल 

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के हंडिया के पास राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार कार के बिजली के पोल से टकराने से 5 लोग की मौत और 5 लोग घायल हो गए। गंगापार के SP ने बताया, "सूचना सुबह करीब 6:30 बजे मिली। गाड़ी में 10 लोग सवार थे, वे विंध्याचल की ओर जा रहे थे। घायलों को अस्पताल भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।"

27 Oct 2022, 10:04 AM

3 दिन के ब्रेक के बाद तेलंगाना के नारायणपेट जिले के मख्तल से कांग्रेस की 'भारत जोड़ी यात्रा' आज फिर से शुरू, यात्रा का 50वां दिन है 


27 Oct 2022, 9:08 AM

जम्मू-कश्मीर: सेना की दुर्गा बटालियन के जवानों ने पुंछ के गुलपुर सेक्टर में एलओसी पर महिलाओं के साथ 'भाई दूज' मनाया

27 Oct 2022, 8:50 AM

असम: मिया संग्रहालय मामले में तीन गिरफ्तार, पुलिस हिरासत में भेजा गया 


27 Oct 2022, 8:15 AM

दिल्ली: 'इन्फेंट्री डे' पर सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि दी  

27 Oct 2022, 8:14 AM

दिल्ली में एयर क्वालिटी खराब होने की वजह से  धुंध है

दिल्ली में एयर क्वालिटी खराब होने की वजह से  धुंध है। तस्वीरें सिग्नेचर ब्रिज की हैं। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 266 (खराब) श्रेणी में है।


27 Oct 2022, 8:13 AM

फेसबुक की मूल कंपनी मेटा की बिक्री में 4 फीसदी की गिरावट

27 Oct 2022, 7:46 AM

उत्तर प्रदेश के हरदोई में दो गुटों की झड़प में दो लोगों की मौत, दो घायल

उत्तर प्रदेश के हरदोई में दो गुटों की झड़प में दो लोगों की मौत हो गई। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि एक व्यक्ति ने एक परिवार पर हमला किया, जिसमें बाबू सिंह और उनके बेटे की मौत हो गई, दो अन्य घायल हैं। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia