बड़ी खबर LIVE: गुजरात में गवर्नेंस नहीं, बैड गवर्नेंस है, ऐसा कुशासन किसी काम का नहींः अशोक गहलोत

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने गुजरात के अहमदाबाद में कहा कि यहां गवर्नेंस नहीं बल्कि बैड गवर्नेंस है। कोविड में क्या हुआ सब जानते हैं। मोरबी हादसे में हमने हाईकोर्ट से जांच की मांग की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। ऐसा कुशासन किसी काम का नहीं है।

फोटोः ANI
फोटोः ANI
user

नवजीवन डेस्क

28 Nov 2022, 10:35 PM

गुजरात में गवर्नेंस नहीं, बैड गवर्नेंस है, ऐसा कुशासन किसी काम का नहींः अशोक गहलोत

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने गुजरात के अहमदाबाद में कहा कि यहां गवर्नेंस नहीं बल्कि बैड गवर्नेंस है। कोविड में क्या हुआ सब जानते हैं, कई मारे गए, इलाज के लिए जगह नहीं थी। मोरबी की घटना में हमने उच्च न्यायालय से जांच की मांग की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। ऐसा कुशासन किसी काम का नहीं है।

28 Nov 2022, 10:28 PM

मुंबई में दाऊद के गैंग के गुर्गे ने जाली दस्तावेजों की मदद से 25 करोड़ की संपत्ति कब्जाने की कोशिश की

28 Nov 2022, 9:58 PM

पीड़िता श्रद्धा वाकर का परिवार हौज खास में डीसीपी कार्यालय पहुंचा


28 Nov 2022, 9:25 PM

आफताब के वैन पर हमले की घटना में कई धाराओं में केस दर्ज

28 Nov 2022, 8:39 PM

मुंबई में एक 40 वर्षीय अमेरिकी महिला से छेड़छाड़ के आरोप में कैब ड्राइवर गिरफ्तार, IPC की धारा 354(ए) और 509 के तहत केस दर्ज


28 Nov 2022, 8:28 PM

असम : डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय प्रशासन ने रैगिंग के आरोप में 18 छात्रों को किया निष्कासित

असम के डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने सोमवार को एक छात्र की रैगिंग में कथित भूमिका के आरोप में 18 छात्रों को निष्कासित किया है। रिपोर्ट के अनुसार, छात्र ने रैगिंग के दौरान मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न से बचाने के लिए विश्वविद्यालय के हॉस्टल की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। रविवार दोपहर को एक अस्पताल में छात्र को भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना बीते शनिवार की बताई जा रही है। एमकॉम पहले सेमेस्टर के छात्र आनंद शर्मा का उत्पीड़न रविवार सुबह तक जारी रहा था। उत्पीड़न से बचने के लिए छात्र को इमारत की दूसरी मंजिल से कूदने को मजबूर होना पड़ा। हालांकि, आरोपी छात्रों को निष्कासित कर दिया गया है।

28 Nov 2022, 8:27 PM

केंद्र ने विदेश सचिव के रूप में विनय मोहन क्वात्रा का कार्यकाल बढ़ाया

रकार ने विदेश सचिव के रूप में विनय मोहन क्वात्रा का कार्यकाल बढ़ा दिया है। आईएफएस अधिकारी का कार्यकाल 31 दिसंबर, 2024 को उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख से 30 अप्रैल, 2024 तक या अगले आदेश तक बढ़ा दिया गया है।


28 Nov 2022, 8:06 PM

कांग्रेस पार्टी ये शपथ लेती है कि हम संविधानिक मूल्यों की रक्षा के लिये हमेशा प्रतिबद्ध रहेंगे: मल्लिकार्जुन खड़गे

28 Nov 2022, 7:53 PM

रांची में आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची बिहार पुलिस की टीम को स्थानीय लोगों ने पीटा

 दहेज प्रताड़ना के आरोपी को गिरफ्तार करने रांची पहुंची बिहार पुलिस की टीम को स्थानीय लोगों ने पीट डाला। सूचना मिलने पर रांची के कांके थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया।


28 Nov 2022, 7:39 PM

नोएडा: आंखो में लाल मिर्च डालकर रिटायर्ड कर्नल से हुई कार लूट का खुलासा, कार बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में 23 सितंबर को रिटायर्ड कर्नल से कार लूट ली गई थी। जिसकी शिकायत दिल्ली पुलिस से की गई थी। दिल्ली पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर इस मामले को नोएडा के सेक्टर 20 थाने में ट्रांसफर कर दिया था। इस मामले का खुलासा करते हुए नोएडा के सेक्टर फेस टू थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनसे रिटायर्ड कर्नल की लूटी हुई कार भी बरामद की है।

28 Nov 2022, 7:34 PM

दिल्ली: आप मंत्री सत्येंद्र जैन ने ईडी के खिलाफ अवमानना याचिका वापस ली

जेल में बंद दिल्ली के मंत्री और आप नेता सत्येंद्र जैन ने सोमवार को यहां राउज एवेन्यू कोर्ट में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के खिलाफ दायर अपनी अवमानना याचिका को वापस लेने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया था कि एजेंसी ने राष्ट्रीय समाचार चैनलों पर कुछ सीसीटीवी फुटेज लीक किए। विशेष न्यायाधीश विकास ढुल ने उपयुक्त मंच से संपर्क करने की स्वतंत्रता के साथ आवेदन वापस लेने की अनुमति दी क्योंकि जैन के वकील ने भी यही मांग की थी। जैन के मुताबिक, उनकी जेल की कोठरी के अंदर के वीडियो क्लिप समाचार चैनलों पर प्रसारित किए गए थे।


28 Nov 2022, 7:34 PM

कलकत्ता हाईकोर्ट ने मनरेगा में धांधली के आरोप वाली जनहित याचिका पर बंगाल सरकार से हलफनामा मांगा

कलकत्ता हाईकोर्ट की एक खंडपीठ ने सोमवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी द्वारा दायर एक जनहित याचिका के संबंध में पश्चिम बंगाल सरकार से एक हलफनामा मांगा। याचिका में केंद्र प्रायोजित दो योजनाओं में धांधली का आरोप लगाया गया है। विचाराधीन दो योजनाएं हैं - महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) और प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई)।

मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव और न्यायमूर्ति राजर्षि भारद्वाज की खंडपीठ के समक्ष यह मामला सुनवाई के लिए आया। अधिकारी के वकील सौम्या भट्टाचार्य ने तर्क दिया कि पश्चिम बंगाल में मनरेगा योजना के तहत धन का गंभीर रूप से गबन हुआ है।

28 Nov 2022, 7:17 PM

आफताब की वैन पर तलवार से हुआ हमला, FSL दफ्तर के बाहर 4-5 लोगों ने बनाया निशाना,  पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया

श्रद्धा मर्डर केस के मुख्य आरोपी आफताब की वैन पर दिल्ली में तलबाल से हमला हुआ है। दरअसल आरोपी आफताब एफएसएल कार्यालय के बाहर वैन में सवार होकर निकल रहा था, तभी उस पर हमला किया गया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।


28 Nov 2022, 6:57 PM

श्रद्धा हत्याकांड: आफताब की पॉलीग्राफ टेस्ट जारी, अगर आवश्यकता हुई तो कल भी आफताब को इस टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा: संजीव गुप्ता, FSL सहायक निदेशक

28 Nov 2022, 6:34 PM

बंगाल शिक्षा घोटाला: CBI कोर्ट ने खारिज की पार्थ चटर्जी की जमानत याचिका, न्यायिक हिरासत बढ़ी


28 Nov 2022, 6:33 PM

गुजरात: पीएम मोदी की जामनगर में चुनावी सभा

28 Nov 2022, 6:31 PM

दिल्ली: पटियाला हाउस कोर्ट ने जैश-ए-मोहम्मद के 5 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई, आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने का आरोप


28 Nov 2022, 6:13 PM

साउथ दिल्ली के एक स्कूल को ईमेल में मिली बम की धमकी

दक्षिण दिल्ली के एक स्कूल परिसर में बम रखे जाने के संबंध में सोमवार को स्कूल को एक ईमेल मिला। एक अधिकारी ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान कोई बम नहीं मिला है। इस मामले की जांच की जा रही है। दक्षिण दिल्ली के डीसीपी चंदन चौधरी ने कहा कि सोमवार को दोपहर करीब 1:19 बजे सादिक नगर में स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल के आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक ईमेल आया। ईमेल के जरिए बताया गया कि स्कूल के परिसर में बम है।

28 Nov 2022, 6:05 PM

छत्तीसगढ़: बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम की गिरफ्तारी को लेकर छापे मार रही झारखंड पुलिस, गैंगरेप और देह व्यापार कराने का आरोप

छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को गिरफ्तार करने के लिए झारखंड पुलिस की टीम उनके संभावित ठिकानों पर छापमारी कर रही है। वह झारखंड के जमशेदपुर की एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप और उसे देह व्यापार के मजबूर करने के मामले में आरोपी हैं। झारखंड से डीएसपी स्तर के एक अधिकारी की अगुवाई में दस सदस्यीय पुलिस टीम सोमवार को छत्तीसगढ़ के कांकेर पहुंची। बताया गया है कि पुलिस टीम ने कांकेर के मंझापारा में नरेश सोनी नामक शख्स के घर दबिश दी, लेकिन ब्रह्मानंद नेताम वहां नहीं मिले। इस मामले में नरेश सोनी और भाजपा के एक अन्य नेता दीपांकर सिन्हा भी आरोपी हैं।


28 Nov 2022, 5:53 PM

दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस

28 Nov 2022, 5:47 PM

मध्य प्रदेश: ग्वालियर में एयरफोर्स के एक जवान ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, मौत


28 Nov 2022, 5:46 PM

जम्मू-कश्मीर: पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने अपना सरकारी आवास खाली किया

पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में अपना सरकारी आवास खाली कर दिया और शहर के बाहरी इलाके में एक निजी घर में शिफ्ट हो गईं। अधिकारियों ने महबूबा मुफ्ती को श्रीनगर में उच्च सुरक्षा वाले गुप्कर रोड आवास को खाली करने के लिए नोटिस दिया था, जिस पर वह राज्य की मुख्यमंत्री बनने के बाद से रह रही थीं।

पीडीपी प्रवक्ता ने कहा, वह श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके के खिंबर क्षेत्र में एक निजी घर में शिफ्ट हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, खिंबर इलाके में जिस घर में आज पूर्व मुख्यमंत्री शिफ्ट हुई हैं, वह उनकी बहन का है। सरकार ने उन्हें श्रीनगर में एक वैकल्पिक आवास की पेशकश की थी जिसे मुफ्ती ने कथित तौर पर अस्वीकार कर दिया था।

28 Nov 2022, 5:24 PM

गुरुग्राम : एमसीजी ने अवैध भवनों का निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला किया

गुरुग्राम नगर निगम (एमसीजी) ने अवैध भवनों का निर्माण किए जाने की शिकायतों के बाद कार्रवाई करने का फैसला किया है। शिकायतों में बताया गया कि आधिकारिक तौर पर अप्रूव्ड निर्माण योजना का पालन नहीं किए जानें पर उन्हें सील कर दिया गया था इसके बावजूद अनधिकृत भवनों का निर्माण किया जा रहा है। एमसीजी के आयुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने अपने संबंधित क्षेत्रों के सभी संयुक्त आयुक्तों (जेसी) को आदेश दिया है कि वे ऐसी संपत्तियों का साप्ताहिक रोस्टर तैयार करें और इसे उनके साथ साझा करें ताकि अवैध अतिक्रमण और निर्माण पर रोक लगाई जा सके।


28 Nov 2022, 5:07 PM

दिल्ली: लॉरेंस रोड इंडस्ट्रियल एरिया में फुटवियर बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर

28 Nov 2022, 4:30 PM

श्रद्धा मर्डर केस में दिल्ली पुलिस ने कुछ हथियार बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल श्रद्धा के शव को काटने में किया गया था: दिल्ली पुलिस सूत्र


28 Nov 2022, 3:36 PM

ज्ञानवापी के ASI सर्वेक्षण केस में सुनवाई खत्म, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मामले में अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई का सिलसिला लगातार जारी है। ज्ञानवापी मामले में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हुई। कोर्ट में ASI सर्वेक्षण आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की।

28 Nov 2022, 2:20 PM

मेरे समर्थकों को धमका रही पुलिस : आजम खान

समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता मोहम्मद आजम खान जिला प्रशासन द्वारा अपने समर्थकों के उत्पीड़न और अपनी ही पार्टी के नेताओं की उदासीनता से बेहद परेशान हैं।


28 Nov 2022, 2:04 PM

हल्द्वानी में होटल के कमरे से लाश मिलने से फैली सनसनी

 उत्तराखंड में हल्दवानी में केमू बस स्टेशन के पास एक होटल के कमरे में चंपावत के एक यात्री का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। पूरे मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मृतक की शिनाख्त 50 वर्षीय कल्याण सिंह सेमल के रूप में हुई है।

28 Nov 2022, 1:22 PM

कन्याकुमारी से मध्य प्रदेश तक भारत जोड़ो यात्रा को प्यार, भरोसा और जनता की शक्ति मिली है: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि कन्याकुमारी से मध्य प्रदेश तक भारत जोड़ो यात्रा को प्यार, भरोसा और जनता की शक्ति मिली है। जब यात्रा शुरु हुई थी तो मीडिया ने कहा था कि केरल में यात्रा तो सुपरहिट रहेगी, लेकिन कर्नाटक में नहीं मिलेगी। जब हम कर्नाटक में गए तो कहा गया कि साउथ में साथ मिलेगी। मीडिया ने कहा कि हिंदी बेल्ट में दिक्कत होगी। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में जनता का शानदार प्यार मिलने के बाद कहा गया कि राजस्थान में दिक्कत होगी। आगे देखते जाइए। 

उन्होंने कहा कि इस यात्रा में किसी को थकान नहीं हो रही है। इस यात्रा में जो भी चल रहा है उसे थकान नहीं रही है। 

उन्होंने आगे कहा कि इस यात्रा के पीछे जो सोच है, हिंदुस्तान, नफरत और हिंसा फैलाया जा रहा है, उसके खिलाफ खड़ा होना।


28 Nov 2022, 12:56 PM

सूत की अस्थिर कीमतें : तिरुपुर, कोयम्बटूर में अगले 14 दिनों तक पावरलूम बंद

सूत की अस्थिर कीमतों और उच्च बिजली दरों के कारण उत्पादों पर असर पड़ रहा है। तिरुपुर और कोयम्बटूर जिले के कपड़ा और फाइबर निमार्ताओं ने अपने उत्पादन को बंद करने का फैसला किया है, जिससे अगले 14 दिनों के लिए बिजली करघे बंद हो जाएंगे।

28 Nov 2022, 11:50 AM

दिल्ली: पांडव नगर में श्रद्धा जैसी वारदात! शव के टुकड़े कर फ्रीज में रखा, मां-बेटा गिरफ्तार

दिल्ली में श्रद्धा मर्डर जैसी एक और वारदात को अंजाम दिया गया है। इस हत्याकांड को एक मां-बेटे ने मिलकर किया है। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है और बताया जा रहा है कि बेटे ने मां के साथ मिलकर पिता की हत्या का अंजाम दिया और फिर शव को काट कर फ्रीज में रख दिया।  


28 Nov 2022, 11:38 AM

पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा राज्य में पराली जलाने वाले किसानों के लिए 'रेड एंट्री' के आदेश को वापस लेने के आदेश जारी किए हैं

28 Nov 2022, 10:47 AM

दिल्ली: श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब को पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए FSL रोहिणी लाया गया


28 Nov 2022, 10:05 AM

अमेरिका में बिजली के टावर से एक प्लेन टकरा गया है

अमेरिका में बिजली के टावर से एक प्लेन टकरा गया है। इसकी वजह से 90 हजार घरों की इलेक्ट्रिसिटी प्रभावित हो गई है। बिजली नहीं आ रही है. लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

28 Nov 2022, 9:58 AM

तमिलनाडु: डिंडीगुल जिले के पलानी के पास समीनाथपुरम इलाके में एक निजी यार्न मिल में आग लग गई

तमिलनाडु: डिंडीगुल जिले के पलानी के पास समीनाथपुरम इलाके में एक निजी यार्न मिल में आग लग गई। दमकल विभाग आग बुझाने का काम कर रही है।


28 Nov 2022, 8:32 AM

दिल्ली: राजधानी में एयर क्वालिटी बहुत खराब होने की वजह से धुंध है

28 Nov 2022, 8:16 AM

मध्य प्रदेश: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की आज की शुरुआत इंदौर के बड़ा गणपति चौराहा से की।


28 Nov 2022, 8:15 AM

श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब का आज फिर होगा पॉलीग्राफी टेस्ट

श्रद्धा मर्डर केस के मुख्य आरोपी आफताब का आज एक बार फिर पॉलीग्राफ टेस्ट होगा। अब तक आफताब का 20 घंटे से ज्यादा का पॉलीग्राफ टेस्ट हो चुका है। बावजूद इसके दिल्ली पुलिस को कुछ भी अहम सुराग हाथ नहीं लगा है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia