बड़ी खबर LIVE: गुजरात में जहरीली शराब से मौत पर राहुल बोले- रोजगार की जगह जहर दे रही है सरकार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार को घेरा है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि 'ड्राई स्टेट' गुजरात में कल फिर ज़हरीली शराब से लोगों की मृत्यु हुई! एक तरफ़ दिखावे की शराबबंदी, दूसरी ओर ज़हरीली शराब और ड्रग्स से लोग मर रहे हैं - रोज़गार की जगह ज़हर दे रही है सरकार।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

29 Nov 2022, 11:13 PM

बिहार के अरवल में झोपड़ी में आगजनी में एक महिला की मौत, उसकी बेटी और ननद आरती देवी का इलाज जारी

29 Nov 2022, 10:42 PM

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में ग्रुप-ए के मैच में सेनेगल ने इक्वाडोर को 2-1 से हराया

29 Nov 2022, 10:26 PM

3 साल पहले पारित CAA खुद हिंदुओं के लिए खतरनाक, CAA-NRC सिर्फ राजनीति के लिए है- अधीर रंजन चौधरी

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सीएए को 3 साल पहले पारित किया गया था, अगर इसे लागू किया गया तो यह खुद हिंदुओं के लिए खतरनाक होगा। इसे लागू क्यों नहीं किया जा रहा, कौन रोक रहा है? सीएए-एनआरसी सिर्फ राजनीति के लिए है।


29 Nov 2022, 9:55 PM

राजधानी दिल्ली से 8 किमी दूरी पर भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.5 रही तीव्रता

29 Nov 2022, 9:47 PM

एम्स में सभी सेवाएं अभी मैनुअल मोड पर ही चलेंगी, हैकिंग के बाद डाटा रीस्टोर करने का काम जारी


29 Nov 2022, 9:15 PM

रैगिंग केस में डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी की बड़ी लापरवाही सामने आई, सितंबर की घटना की जांच रिपोर्ट अब तक जमा नहीं करने का आरोप

29 Nov 2022, 8:21 PM

गाजियाबाद :मेटल फैक्टी में हुई लूट के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ में 4 और बदमाश किए गिरफ्तार

थाना विजयनगर पुलिस ने मेटल फैक्ट्री में हुई डकैती के मामले में 4 बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 1247 किलोग्राम तांबा बरामद हुआ है। साथ ही साथ पुलिस ने उनसे एक तमंचा भी बरामद किया है।

दरअसल गाजियाबाद के विजय नगर थाना इलाके के इंडस्ट्रियल एरिया में 25 नवंबर की देर रात बदमाशों ने धावा बोलकर तांबा और कॉपर लूट लिया था। इस मामले में पुलिस पहले भी कुछ बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने बीती देर रात चार बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है, जिनमें से दो बदमाश पुलिस की गोली से घायल हुए हैं। यह सभी बदमाश चोरी किए गए माल को ठिकाने लगाने की कोशिश कर रहे थे उनके 5 साथी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस ने इस मामले को सॉल्व करने के लिए पांच अलग-अलग टीमें बनाई थीं।


29 Nov 2022, 8:02 PM

पश्चिम बंगाल : ममता बनर्जी ऐलान- सुंदरवन जल्द ही नया जिला होगा

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में जल्द ही सुंदरबन एक अलग जिला बनेगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को प्रशासनिक गतिविधियों में और वहां तक पहुंचने में आसानी होगी। एक बार बनने के बाद यह पश्चिम बंगाल में 24वां जिला होगा, जो मौजूदा दक्षिण 24 परगना और उत्तर 24 परगना जिलों के कुछ हिस्सों से बना है।

29 Nov 2022, 7:39 PM

दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने 'दलित उत्थान विजन' को पेश किया

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार ने प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस विजन की कड़ी में आज दलित उत्थान विजन को पेश किया और कहा कि कांग्रेस पार्टी दिल्ली के दलित वर्ग को विश्वास दिलाती है कि निगम की सत्ता में आते ही दलितों को सामाजिक न्याय, आर्थिक न्याय, धार्मिक न्याय, राजनीति न्याय और सांस्कृतिक न्याय दिलाने के लिए बढ़ते कदम न्याय की ओर, दलितों से मजबूत जोड़ की विचारधारा और कार्यशैली के अंतर्गत दिल्ली नगर निगम को हम दलितों के साथ न्याय वाली दिल्ली, शीला दीक्षित वाली दिल्ली - मेरी चमकती दिल्ली बनाएंगे।


29 Nov 2022, 7:31 PM

नोटबंदी और जीएसटी ने आम लोगों, खासकर छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ दी है: राहुल गांधी

29 Nov 2022, 7:22 PM

पश्चिम बंगाल: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कोलकाता के कालीघाट मंदिर में पूजा-अर्चना की


29 Nov 2022, 7:10 PM

छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी की गिरफ्तारी के लिए दूसरे दिन भी कैंप करती रही झारखंड पुलिस

छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम की गिरफ्तारी के लिए झारखंड पुलिस की टीम ने मंगलवार को दूसरे दिन भी कांकेर में कैंप किए रखा। नेताम झारखंड के जमशेदपुर की एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप और उसे देह व्यापार के मजबूर करने के मामले में आरोपी हैं। इस संबंध में जमशेदपुर के टेल्को थाने में वर्ष 2019 में ही मामला दर्ज किया गया था। झारखंड पुलिस की टीम ने मंगलवार सुबह नेताम और इस मामले के तीन अन्य आरोपियों के घरों पर दस्तक दी, लेकिन इनमें से कोई नहीं मिला। पुलिस ने सभी के घरवालों को नोटिस देकर सुबह 10 बजे तक कांकेर थाना में पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा था। खबर है कि नोटिस के बावजूद नेताम सुबह से ही चुनाव जनसंपर्क अभियान में जुटे रहे। उन्होंने दिन भर के अपने कार्यक्रम का शेड्यूल भी जारी किया था। उनके अधिवक्ता ने थाने पहुंचकर नेताम की ओर से लिखित तौर पर पुलिस को जवाब देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने अधिवक्ता का जवाब लेने के इनकार कर दिया। इस बीच नेताम के खुद पुलिस के पास पहुंचकर सरेंडर करने की भी चर्चा होती रही, लेकिन शाम पांच बजे तक झारखंड पुलिस कांकेर क्षेत्र में उनका इंतजार करती रही।

29 Nov 2022, 7:09 PM

आफताब पर हमला नाकाम करने वाले पुलिसकर्मियों को दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने दिया इनाम

दिल्ली पुलिस आयुक्त, संजय अरोड़ा ने मंगलवार को पुलिस की तीसरी बटालियन के सदस्यों से मुलाकात की, जिन्होंने रोहिणी में फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) के बाहर सोमवार रात आफताब अमीन पूनावाला पर तलवारों से लैस लोगों के एक समूह द्वारा हमले की योजना को नाकाम कर दिया। डीसीपी (तीसरी बटालियन) ढाल सिंह ने कहा- आज, सीपी ने एस्कॉर्ट टीम के सदस्यों से मिलने के लिए तीसरी बटालियन दिल्ली सशस्त्र पुलिस (डीएपी) के विकासपुरी पुलिस लाइन कार्यालय का दौरा किया और हमले को नाकाम करने वाली टीम की सराहना की। उन्होंने उनका मनोबल भी बढ़ाया और प्रत्येक सदस्य को उपयुक्त रूप से पुरस्कृत किया।


29 Nov 2022, 6:39 PM

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार समाप्त, एक दिसंबर को मतदान

29 Nov 2022, 6:25 PM

राहुल गांधी की यात्रा से पीएम मोदी और अमित शाह घबराए हुए हैं: अशोक गहलोत


29 Nov 2022, 6:24 PM

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने जो मुद्दे उठाए हैं उसे देश ने स्वीकार किया है: अशोक गहलोत

29 Nov 2022, 6:12 PM

दिल्ली एलजी को भेजे सुकेश के नए पत्र में दावा, 'मेरे परिवार को धमकी वाले फोन आए'

जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने दावा किया है कि "उसके परिवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और संयुक्त अरब अमीरात के जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन के करीबी सहयोगी के नंबरों से धमकी भरे कॉल आए।" मंडोली जेल के कैदी ने अपने हाथ से लिखे पत्र में कहा, "16 और 17 नवंबर को, मेरे परिवार को अज्ञात नंबर से फोन कॉल आए जिसमें 'जेके' नाम के एक व्यक्ति ने उनसे बात की .. मैं 'जेके' को 'जय किशन' के रूप में याद करता हूं, जो सत्येंद्र जैन के करीबी सहयोगी हैं और आधारित हैं संयुक्त अरब अमीरात में लेकिन दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई के बीच घूमता रहता है और वह एक फार्मा ठेकेदार है और मैं जैन से पहले भी मिल चुका हूं।" यह पत्र उसके वकील अशोक सिंह के माध्यम से पोस्ट किया गया।


29 Nov 2022, 6:11 PM

एमसीडी के सत्ता में आने पर आरडब्ल्यूए को 'मिनी काउंसलर' का दर्जा देंगे : केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी एमसीडी की सत्ता में आती है तो आरडब्ल्यूए को 'मिनी काउंसलर' का दर्जा दिया जाएगा। केजरीवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, "अगर आप एमसीडी में सत्ता में आती है, तो वह एक नई योजना 'जनता चलाएगी एमसीडी' लॉन्च करेगी, जहां निवासी कल्याण संघों को 'लघु पार्षद' का दर्जा दिया जाएगा।"

उन्होंने दावा किया कि आप विधानसभा चुनाव में कुल 70 में से 67 सीटें जीतने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ देगी।

29 Nov 2022, 6:10 PM

राजस्थान में होने वाली भारत जोड़ो यात्रा एक ऐतिहासिक यात्रा होगी, हर वर्ग के लोग इस यात्रा से जुड़ेंगे: सचिन पायलट


29 Nov 2022, 6:08 PM

किसान, मजदूर, छोटे दुकानदारों को कुछ नहीं मिलता, लेकिन पीएम की पूजा करने वाले 2 लोगों को देश का पूरा धन दे दिया जाता है : राहुल गांधी

29 Nov 2022, 5:56 PM

मध्य प्रदेश: राहुल गांधी ने उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की


29 Nov 2022, 5:55 PM

दिल्ली: आप के पूर्व विधायक कमांडो सुरेंद्र सिंह में भारतीय जनता पार्टी में शामिल

29 Nov 2022, 5:14 PM

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की


29 Nov 2022, 5:02 PM

जो मुद्दे देशवासियों के दिल में है वही मुद्दे लेकर राहुल गांधी जी निकले हैं- अशोक गहलोत

राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि जो मुद्दे देशवासियों के दिल में है वही मुद्दे लेकर राहुल गांधी जी निकले हैं। ये मोदी जी और अमित शाह जी के लिए संदेश है। देश में महंगाई, बेरोजगारी बढ़ रही है, हिंसा हो रही है ये देशहित में नहीं है। राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा बहुत शानदार निकलेगी।

29 Nov 2022, 5:01 PM

जो मुख्यमंत्री पेंडुलम की बातें कर रहे हैं उन्होंने खुद फिजिक्स नहीं पढ़ी है- अखिलेश यादव

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जो मुख्यमंत्री पेंडुलम की बातें कर रहे हैं उन्होंने खुद फिजिक्स नहीं पढ़ी है और वे हम लोगों को पेंडुलम सिखा रहे हैं।


29 Nov 2022, 4:51 PM

दिल्ली के त्रिलोकपुरी मर्डर केस में नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया

दिल्ली के त्रिलोकपुरी मर्डर केस में नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें आरोपी कथित तौर पर मृतक के शरीर के अंगों को फेंक रहा है।

29 Nov 2022, 4:47 PM

मनसुख हिरेन हत्याकांड: एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा की जमानत याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में 1 दिसंबर को सुनवाई होगी


29 Nov 2022, 4:43 PM

टाटा समूह ने मार्च 2024 तक अपनी एयरलाइंस विस्तारा और एयर इंडिया के एकीकरण की घोषणा की

29 Nov 2022, 4:16 PM

'ड्राई स्टेट' गुजरात में फिर जहरीली शराब से लोगों की मौत, रोजगार की जगह जहर दे रही है सरकार: राहुल गांधी 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार को घेरा है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि 'ड्राई स्टेट' गुजरात में कल फिर ज़हरीली शराब से लोगों की मृत्यु हुई! एक तरफ़ दिखावे की शराबबंदी, दूसरी ओर ज़हरीली शराब और ड्रग्स से लोग मर रहे हैं - रोज़गार की जगह ज़हर दे रही है सरकार।


29 Nov 2022, 3:39 PM

श्रद्धा हत्याकांड के खिलाफ आयोजित हिंदू एकता मंच के कार्यक्रम में बवाल, महिला ने शख्स को चप्पल से पीटा

दिल्ली के छतरपुर में मंगलवार को 'जस्टिस फॉर श्रद्धा' पर हिंदू महापंचायत के दौरान मंच पर एक महिला ने एक व्यक्ति को चप्पल से पीटा।

29 Nov 2022, 3:33 PM

एनएचआरसी ने मेघालय-असम सीमा पर हुई गोलीबारी का संज्ञान लिया, केंद्र और असम से जवाब मांगा

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मेघालय के मुख्यमंत्री के एक ज्ञापन का संज्ञान लिया है, जिसमें 22 नवंबर को मेघालय-असम सीमा पर हुई गोलीबारी में एक वन कर्मी सहित 6 लोगों की मौत हो गयी थी। आयोग ने इसको लेकर केंद्रीय गृह सचिव और असम के मुख्य सचिव से सीमा विवाद वाले क्षेत्रों में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए उपाय सुझाने और जवाब देने को कहा है।


29 Nov 2022, 3:24 PM

YSRTP प्रमुख वाईएस शर्मिला को सोमाजीगुड़ा से हिरासत में लिया गया, हैदराबाद के SR नगर पुलिस स्टेशन लाया गया 

29 Nov 2022, 3:23 PM

आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट आज खत्म हो गया- संजीव गुप्ता, FSL सहायक निदेशक

श्रद्धा हत्याकांड पर संजीव गुप्ता, FSL सहायक निदेशक ने कहा, “आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट पिछले हफ्ते से चल रहा था आज वो खत्म हो गया है। जल्द ही हम अपनी रिपोर्ट पुलिस को सौंप देंगे। नार्को टेस्ट के लिए जब भी पुलिस हमसे कहेगी इसे कर लिया जाएगा।”


29 Nov 2022, 2:38 PM

केंद्र ने SC से कहा, कोरोना टीकाकरण कराने की कोई कानूनी बाध्यता नहीं है 

29 Nov 2022, 2:15 PM

दिल्ली: छतरपुर में हिंदू एकता मंच के कार्यक्रम 'बेटी बचाओ महापंचायत' के दौरान एक महिला ने एक व्यक्ति की मंच पर चप्पल से पिटाई की  


29 Nov 2022, 1:36 PM

हैदराबाद: पुलिस YSRTP प्रमुख शर्मिला रेड्डी की कार को क्रेन की मदद से खींचा गया

हैदराबाद में पुलिस YSRTP प्रमुख शर्मिला रेड्डी की कार को क्रेन की मदद से खींचा गया, वह तेलंगाना के सीएम केसीआर के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करने के लिए कार के अंदर बैठी थीं।

29 Nov 2022, 1:08 PM

श्रद्धा की आफताब ने क्यों की हत्या? हुआ बड़ा खुलासा!

श्रद्धा हत्याकांड में हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस केस में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, श्रद्धा आफताब से ब्रेकअप करना चाहती थी। यह बात आफताब को नागवार गुजरी और उसने बेरहमी से श्रद्धा की हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, श्रद्धा आफताब के रवैए और मारपीट से तंग आ गई थी। ऐसे में उसने आफताब से अलग होने का फैसला कर लिया था। वह आफताब से ब्रेकअप करना चाहती थी। 3 और 4 मई को श्रद्धा ने अलग होने का फैसला भी कर लिया था। लेकिन आफताब को यह बात पसंद नहीं आई और उसने श्रद्धा को मार डाला।


29 Nov 2022, 12:54 PM

बंगाल: CM ममता ने उत्तर 24 परगना में राज्य में होने वाले पंचायत चुनाव से पहले हिंगलगंज के निचले इलाके के लोगों को धोती-शॉल बांटीं

29 Nov 2022, 12:17 PM

छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED विस्फोट में सीआरपीएफ का एक जवान से घायल


29 Nov 2022, 11:33 AM

NIA गैंगस्टर नेक्सेस के खिलाफ पंजाब और हरियाणा में छापेमारी कर रही

29 Nov 2022, 11:09 AM

मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुजरात से जुड़े मुद्दों पर बीजेपी और पीएम मोदी को घेरा, पूछे कई तीखे सवाल

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आज प्रचार आ आखिरी दिन है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कई गंभीर सवाल पूछे हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “नरेंद्र मोदी जी, यूं इधर-उधर की बात मत कीजिये, ये बताइये कि काफिला क्यूं लुटा? क्यों गुजरात का हर वर्ग - युवा, किसान, महिला, छोटा व्यापारी, दलित, आदिवासी, पिछड़ा वर्ग सब भाजपा से त्रस्त हैं !”

उन्होंने कहा, “गुजरात के लोगों की आमदनी, राष्ट्रीय औसत से है कम! नोटबंदी, गलत GST और कोरोना काल में मदद न मिलने से गुजरात के हर वर्ग की कमर तोड़ दी है। महंगाई के लगातार झटकों से जनता का जीना दुश्वार हो गया है। आटा-दाल, दूध, बच्चों की पेंसिल, दवाई, इलाज सब पर GST लगा दिया गया है।”

खड़गे ने आगे कहा, “गुजरात के किसानों से धोखा, MSP बढ़ोतरी निम्न स्तर पर! मोदी जी ने देश के किसानों से वादा किया था कि Cost+50% MSP देंगे। ये किसानों के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात निकला! गुजरात के किसान भी उर्वरक, डीज़ल, GST, बिजली और लागत की बढ़ती कीमतों से तंग आ चुके हैं।”

उन्होंने कहा, “दलितों और आदिवासियों का शोषण, बीजेपी करती है अपराधियों का संरक्षण! उना कांड जिसमें प्रशासन के संरक्षण में दलितों को सरेआम पीटा गया, उसने हर भारतवासी की अंतरात्मा को झकझोर दिया! आदिवासियों के अधिकार नहीं दिए गए, PESA लागू नहीं किया गया।”

खड़गे ने कहा, “महिला विरोधी बीजेपी-आरएसएस की मानसिकता ने गुजरात की आधी आबादी के हक छीने! 15-49 वर्ष की आयु वर्ग की 55% महिलाएं एनीमिक हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराधों के 100 फीसदी मामले अदालतों में लम्बित हैं।” 

खड़गे ने कहा, “कोरोना काल को बुरी तरह भुगत चुका गुजरात, पर स्वास्थ्य कर्मी की है बेहद कमी। गांवों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 90 फीसदी पद खाली हैं। बीजेपी लागू गलत निजीकरण गुजरात के लाखों नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सेवा असहनीय बना रहा है।”

शिक्षा के मुद्दे पर उन्होंने कहा, “गुजरात की शिक्षा के स्तर को बीजेपी ने गिराया, बच्चों का भविष्य बिगाड़ा। गुजरात में शिक्षकों के 28,000 पद खाली पड़े हैं। 700 प्राथमिक विद्यालयों का संचालन एक ही शिक्षक द्वारा किया जा रहा है।”

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “7 करोड़ गुजरातियों पर बीजेपी ने लादा 4.5 लाख करोड़ का कर्ज। CAG ने चेतावनी दी है कि गुजरात क़र्ज़ के कुचक्र में फंस रहा है। बीजेपी ने गुजरात की जनता को आर्थिक बोझ और सामाजिक द्वेष क सिवा कुछ नहीं दिया है।”

उन्होंने कहा, “अब वक्त आ गया है - परिवर्तन का। 27 सालों के भाजपा के कुशासन को जड़ से उखाड़ने का। अब वक्त आ गया है महात्मा गांधी, सरदार पटेल, मोरारजी देसाई, बलवंतराय मेहता, चिमनभाई पटेल के गुजरात को फिर से बनाने का। कांग्रेस आएगी, गुजरात की जनता के लिए ख़ुशहाली लायेगी।”


29 Nov 2022, 10:58 AM

सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री वाईएस विवेकानंद रेड्डी की कथित हत्या की सीबीआई जांच का आदेश दिया

सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री वाईएस विवेकानंद रेड्डी की कथित हत्या की सीबीआई जांच का आदेश दिया। सीबीआई कोर्ट हैदराबाद "बड़ी आपराधिक साजिश" और "सबूतों को नष्ट करने" के पहलू की जांच करेगी।

29 Nov 2022, 10:40 AM

देश में कोरोना वायरस के 215 नए मामले दर्ज किए गए, जो अप्रैल 2020 के बाद से सबसे कम हैं


29 Nov 2022, 9:40 AM

श्रद्धा हत्याकांड: दिल्ली: पुलिस वैन पर कल हुए हमले के बाद आरोपी आफताब को कड़ी सुरक्षा के बीच एफएसएल कार्यालय लाया गया

29 Nov 2022, 9:39 AM

राजस्थान: माउंट आबू में शीतलहर शुरू

राजस्थान के माउंट आबू में शीतलहर शुरू हो गई है। एक पर्यटक ने बताया, " हम लोग जोधपुर से आए हुए हैं और हमने यहां इतनी ठंड की उम्मीद नहीं की थी, यहां पर काफी हद तक ठंड है और काफी कोहरा है।"


29 Nov 2022, 8:36 AM

मध्य प्रदेश: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' की आज की शुरुआत सांवेर से की 

29 Nov 2022, 8:20 AM

तमिलनाडु: लगातार हो रही बारिश को देखते हुए आज विरुधुनगर जिले के स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की गई


29 Nov 2022, 8:00 AM

भारत-पाक बॉर्डर पर 'नापाक' साजिश नाकाम! अमृतसर के चाहरपुर के पास BSF ने संदिग्ध ड्रोन को मार गिराया

बीएसएफ ने बताया कि कल रात सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने अमृतसर (ग्रामीण) के चाहरपुर के पास पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाले संदिग्ध ड्रोन को गिरा दिया। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई और पुलिस और संबंधित एजेंसियों को सूचित कर दिया गया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia