बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी बोले- बेरोजगारी और महंगाई देश में बीजेपी द्वारा फैलाई गई नफरत का नतीजा

भारत जोड़ो यात्रा कर रहे राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि बीजेपी द्वारा फैलाई गई नफरत और गुस्से की वजह से आज देश में बेरोजगारी और महंगाई बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि ऊंची कीमतों के कारण किसानों, मजदूरों, छोटे और मध्यम व्यवसाई भारी पीड़ा में जी रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

29 Sep 2022, 10:18 PM

यूक्रेन में रूस के अतिक्रमण का आधुनिक दुनिया में कोई स्थान नहीं है- UN प्रमुख ने दिया कड़ा बयान

29 Sep 2022, 9:45 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के जीएमडीसी ग्राउंड में नवरात्रि उत्सव में शामिल हुए

29 Sep 2022, 9:44 PM

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की सलाह- गलत खाना खाएंगे तो आप गलत रास्ते पर चले जाएंगे

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि कहा जाता है कि अगर आप गलत खाना खाएंगे तो आप गलत रास्ते पर चले जाएंगे। तामसिक भोजन न करें। पश्चिम में, लोग मांस और मछली खाते हैं। यहां के मांसाहारी लोग 'सावन' और सप्ताह के कुछ दिनों में मांसाहारी भोजन नहीं करते हैं, मांस खाने में अनुशासन का पालन करने का प्रयास करें..ताकि मन एकाग्र रहे।


29 Sep 2022, 9:39 PM

भारत सरकार ने देश में 63 पोर्न वेबसाइटों/यूआरएल को ब्लॉक किया

29 Sep 2022, 9:09 PM

BJP-RSS के दिलों में नफरत है, इससे दिलों को नहीं जीता जा सकताः भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि राम माधव जी के कार्यालय में अखंड भारत का नक्शा है और यहां बीजेपी-आरएसएस हिंदू-मुसलमानों के बीच नफरत फैलाते हैं। वे कहते हैं कि इनको पाकिस्तान भेज देना चाहिए। हमारे देश में विविधता है, यही हमारी ताकत है। इनके (बीजेपी-आरएसएस) दिलों में नफरत है और इससे दिलों को नहीं जीता जा सकता।


29 Sep 2022, 9:04 PM

राष्ट्रीय बाल आयोग ने बिहार के मुख्य सचिव को IAS हरजो कौर के खिलाफ जांच और कार्रवाई शुरु करने के लिए कहा

29 Sep 2022, 8:22 PM

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सेना ने आतंकी को गिरफ्तार किया

मध्य कश्मीर के श्रीनगर जिले से पुलिस और सेना के संयुक्त अभियान में अंसार गजवत-उल-हिंद (एजीएच) आतंकी संगठन से जुड़े एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा, "एजीएच आतंकवादी संगठन के एक आतंकवादी नवाकदल के जुनैद अहमद पारे को श्रीनगर पुलिस की एक संयुक्त टीम और श्रीनगर के पालपोरा से 24 आरआर ने गिरफ्तार किया।"

आतंकी से एक पिस्टल, मैगजीन और जिंदा कारतूस समेत हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। पुलिस ने यूएपीए की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच चल रही है।

आईएएनएस


29 Sep 2022, 8:21 PM

गुरुग्राम : लम्पी वायरस से 93 मवेशियों की मौत, 890 संक्रमित

लम्पी वायरस से संक्रमित होने से यहां 93 मवेशियों की मौत हो गई है, जबकि गुरुग्राम, सोहना और पटौदी क्षेत्रों में मवेशियों में संक्रामक बीमारी के 890 मामले पाए गए हैं। यह जानकारी जिले के पशुपालन विभाग ने दी। अधिकारियों ने बताया कि लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) तेजी से फैल रहा है, लेकिन यह न तो जानवरों से और न ही गाय के दूध से इंसानों में फैलता है।

पशुपालन और डेयरी की उप निदेशक डॉ. पुनीता गहलावत ने बताया कि लम्पी वायरस की बीमारी के एक तिहाई मामले ठीक हो गए हैं और गुरुग्राम में लगभग 71,000 मवेशियों को वायरस से बचाने के लिए टीका लगाया गया है।

29 Sep 2022, 8:13 PM

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 36वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन किया


29 Sep 2022, 7:45 PM

साइबर अपराध से निपटने के लिए केंद्र सरकार कर रही कई मोर्चो पर तैयारी: नित्यानंद राय, गृह राज्यमंत्री

केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने गुरुवार को चौथे राष्ट्रीय युवा पुलिस अधीक्षक सम्मेलन और पुलिस एक्सपो का उद्घाटन किया। इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय साइबर अपराधों से निपटने और साइबर हमलों को रोकने के लिए बड़े पैमाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने राज्यों के पुलिस अधीक्षकों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के अधिकारियों को संबोधित किया और साइबर अपराधों को चुनौतीपूर्ण बताते हुए केंद्र के प्रयासों को विस्तार से गिनाया। उन्होंने कहा कि कानून प्रवर्तन एजेंसियां दो मोचरें पर परिवर्तन देख रही हैं। पहला दिन-प्रतिदिन नई आपराधिक चुनौतियों को हल करने के लिए प्रौद्योगिकी को अपनाना, अपराध पैटर्न की बेहतर पहचान के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आदि का उपयोग करना और दूसरा तेजी से बदलते अपराध पैटर्न और उनके तौर-तरीके को समझना और कड़ी कार्रवाई करना।

29 Sep 2022, 7:32 PM

मुझे विश्वास है कि यह 36वां राष्ट्रीय खेल उत्सव कभी भी न भूल पाने वाले खेल उत्सवों में से एक होगा: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल


29 Sep 2022, 7:29 PM

ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी के बाहर धरने पर बैठे मांगेराम त्यागी समेत 6 नामजद और 60 से 70 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

नोएडा के सेक्टर 93 बी में ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी के बाहर धरना प्रदर्शन करना त्यागी समाज के लोगों को काफी महंगा पड़ा है। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मांगेराम त्यागी सहित 6 नामजद और 60 से 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बीते मंगलवार दोपहर से ही अनु त्यागी के समर्थन में त्यागी समाज के लोग धरने पर बैठे थे। बुधवार शाम 5 बजे के आसपास मांगेराम त्यागी के नेतृत्व में धरने पर बैठे लोगों ने अपना धरना खत्म किया था। उनके धरने को देखकर बड़ी संख्या में पुलिस बल कोई सोसाइटी के बाहर लगाया गया था।

29 Sep 2022, 7:08 PM

देश में बेरोजगारी और महंगाई बीजेपी द्वारा फैलाई गई नफरत का नतीजा : राहुल गांधी

भारत जोड़ो यात्रा कर रहे राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि बीजेपी द्वारा फैलाई गई नफरत और गुस्से की वजह से आज देश में बेरोजगारी और महंगाई बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि ऊंची कीमतों के कारण किसानों, मजदूरों, छोटे और मध्यम व्यवसाई भारी पीड़ा में जी रहे हैं।


29 Sep 2022, 7:05 PM

देश में हर राज्य, हर संस्कृति और हर भाषा का अपना स्थान है और उसे  सम्मान किया जाना चाहिए: राहुल गांधी

29 Sep 2022, 6:54 PM

राहुल गांधी का सवाल- क्या बीजेपी और आरएसएस को लोगों द्वारा चुनी गई सरकारों को गिराने का अधिकार है?


29 Sep 2022, 6:50 PM

असम: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तेजपुर में सोलमारा सैन्य स्टेशन पर सेना के जवानों से बातचीत की

29 Sep 2022, 6:31 PM

गुजरात: गांधीनगर से मुंबई सेंट्रल तक भारत की तीसरी वंदे भारत ट्रेन को कल पीएम मोदी हरी झंडी दिखाएंगे


29 Sep 2022, 6:23 PM

ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2022 में भारत 40वें स्थान पर पहुंचा

29 Sep 2022, 5:46 PM

भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार को कर्नाटक में करेगी प्रवेश

केरल में अपने चरण के समापन के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार को कर्नाटक में प्रवेश करने वाली है।


29 Sep 2022, 5:28 PM

पंजाब पुलिस की AGTF टीम ने दविंदर बंबिहा गिरोह के मुख्य शूटर नीरज चस्का को जम्मू से गिरफ्तार किया: पंजाब डीजीपी गौरव यादव

29 Sep 2022, 5:26 PM

व्यापमं घोटाले में पांच को सात साल की सजा

भोपाल की एक विशेष सीबीआई अदालत ने गुरुवार को व्यापमं घोटाले के मामले में पांच लोगों को दोषी ठहराया और सात साल की सजा सुनाई। अदालत ने प्रत्येक पर 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है, जबकि उनके दो सह-आरोपियों को ठोस सबूत के अभाव में बरी कर दिया गया था। अदालत में सीबीआई का प्रतिनिधित्व करने वाले विशेष लोक अभियोजक सतीश दिनकर ने कहा कि सजा पाए लोग 2013 में हुई पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में घोटाले में शामिल थे।


29 Sep 2022, 5:15 PM

'नीचा दिखाना मकसद नहीं था, बल्कि...' : बिहार में छात्रा से 'कॉन्डोम वाली टिप्पणी' करने वाली IAS ने मांगी मांफी

29 Sep 2022, 5:15 PM

अंकिता हत्याकांड: होटल संचालकों को नेटिस जारी, अवैध होटल पर शिंकजा कसा जाएगा: अवधेश कुमार, नगरपालिका मजिस्ट्रेट हरिद्वार


29 Sep 2022, 4:56 PM

भोपाल में कांग्रेसियों के साथ कमलनाथ बैठे सड़क पर

मध्य प्रदेश के धार जिले में कारम बांध रिसाव मामले को लेकर कांग्रेस विधायक पांची लाल मेड़ा ने आदिवासी न्याय यात्रा निकाली और वे राजधानी भोपाल पहुंचे तो उन्हें लालघाटी पर रोक दिया गया। इस यात्रा का स्वागत करने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ भी इन आदिवासियों और कांग्रेस नेताओं के साथ सड़क पर बैठ गए।

29 Sep 2022, 4:54 PM

ED की बड़ी कार्रवाई, OctaFX कंपनी के खाते फ्रीज किए गए


29 Sep 2022, 4:45 PM

जम्मू-कश्मीर : NIA की टीम उधमपुर ब्लास्ट साइट पर पहुंची

29 Sep 2022, 4:26 PM

मध्यप्रदेश : जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्टरी में आग, 11 लोग घायल

मध्य प्रदेश के जबलपुर में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में आग लगने की खबर है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के F6 सेक्शन में आग लगी है। घटना में फैक्ट्री के करीब 11 कर्मचारी झुलस गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


29 Sep 2022, 3:56 PM

बिहार: पटना में अवैध बालू खनन को लेकर दो गुटों में गोलीबारी, 4 लोगों की मौत

29 Sep 2022, 3:42 PM

टीम इंडिया को बड़ा झटका, जसप्रीत बुमराह टी20 विश्व कप से बाहर 

भारतीय क्रिकेट टीम को आइसीसी टी20 विश्व कप से पहले जोरदार झटका लगा है। टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच से पहले प्रैक्टिस के दौरान उनको पीठ दर्द की शिकायत हुई थी।


29 Sep 2022, 3:36 PM

एनसीडब्ल्यू की पहली चेयरपर्सन जयंती पटनायक का निधन

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की पहली अध्यक्ष जयंती पटनायक का 90 वर्ष की उम्र में बुधवार रात यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

29 Sep 2022, 1:19 PM

NCW ने छात्रा पर विवादास्पद टिप्पणी मामले में लिया संज्ञान, बिहार आईएएस को भेजा नोटिस 

बिहार की एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हरजोत कौर भामरा का एक विवादास्पद बयान वायरल हुआ, जिसमें वो एक छात्रा द्वारा सैनिटरी नैपकिन मांगे जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहती हैं, कि कल को कंडोम भी मुफ्त मांगेंगी? इस आपत्तिजनक बयान का राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए अधिकारी को नोटिस भेजकर 7 दिन में जवाब मांगा है।


29 Sep 2022, 1:03 PM

अलीगढ़ में मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव, 50 लोग अस्पताल में भर्ती

29 Sep 2022, 1:00 PM

हजारीबाग में दहेज के लिए शख्स ने पत्नी को गोली मार कर की हत्या, गुस्साये ग्रामीणों ने आरोपी के आंगन में दफनाई लाश

हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना अंतर्गत नापो खुर्द गांव में शशि कुमार नामक व्यक्ति ने अपनी नवविवाहिता गर्भवती पत्नी पूजा की गोली मारकर हत्या कर दी। पूजा के मायके वालों का आरोप है कि शशि और उसके घर वाले शादी के बाद छह लाख रुपये की मांग कर रहे थे। इस वारदात से गुस्साये ग्रामीणों ने पूजा का शव उसकी ससुराल के आंगन में ही दफना दिया और वहां पक्का कब्र बना दिया। ग्रामीणों ने घर का सारा सामान बाहर निकालकर उसमें आग लगा दी।


29 Sep 2022, 12:26 PM

असम: ब्रह्मपुत्र नदी में नाव पलटी, करीब 50 यात्री लापता

असम के सोनितपुर जिले में ब्रह्मपुत्र नदी में एक नौका पलटने से करीब 50 लोग लापता है। इस घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

29 Sep 2022, 11:43 AM

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के 'राष्ट्रीय सम्मेलन' में अखिलेश यादव को पुनः पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है।


29 Sep 2022, 11:43 AM

धमाके में टाइमर के इस्तेमाल की संभावना लगती है: एडीजीपी मुकेश सिंह, उधमपुर

29 Sep 2022, 11:32 AM

अविवाहित महिला को भी 24 हफ्ते तक गर्भपात कराने का अधिकार', गर्भपात पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

गर्भपात पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि अविवाहित महिलाओं को भी 24 हफ्ते तक गर्भपात का अधिकार है। आपको बता दें, SC ने मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी रूल्स के नियम 3-B का विस्तार किया है।


29 Sep 2022, 10:45 AM

उधमपुर भेजी गई एनआईए की टीम, ब्लास्ट मामले की करेगी जांच

उधमपुर विस्फोट कांड जिसमें दो व्यक्ति घायल हुए थे, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपे जाने की संभावना है। उच्च पदस्थ सूत्रों ने कहा कि कुलीन एनआईए अधिकारियों की एक टीम को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर भेजा गया है।

29 Sep 2022, 10:38 AM

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4,272 नए मामले सामने आए


29 Sep 2022, 10:07 AM

अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT ने दायर की याचिका, आरोपियों के लिए मांगी पुलिस रिमांड

अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच कर रही SIT ने कोटद्वार कोर्ट में याचिका दायर कर मुख्य आरोपी पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपियों के पुलिस रिमांड की मांग की है.

29 Sep 2022, 9:12 AM

केंद्र सरकार की अधिसूचना के बाद केरल सरकार ने एक आदेश जारी कर PFI और उससे संबंधित संगठनों को एक गैरकानूनी संघ घोषित किया।


29 Sep 2022, 8:20 AM

केरल: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के 22वें दिन की शुरूआत मलप्पुरम के चुंगथरा गांव से की।

29 Sep 2022, 8:16 AM

उधमपुर में आठ घंटे के अंदर हुए दो धमाके, आतंकी एंगल से हो रही जांच

जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में आठ घंटे के अंदर दो बम विस्फोट हुए है। पहले बुधवार देर रात जम्मू के उधमपुर जिले में एक बस में हुए धमाके से पूरे जिले में हड़कंप मच गया। इस धमाके में 2 लोग घायल हो गए। गुरुवार सुबह 6 बजे इसी इलाके में एक और धमाका हुआ। ये दूसरा धमाका एक बस में ठीक उसी तरीके से हुआ जैसा बुधवार शाम उधमपुर के एक पेट्रोल पंप में खड़ी बस में हुआ था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia