बड़ी खबर LIVE: उप सचिव सौम्या चौरसिया की गिरफ्तारी राजनीतिक प्रपंच, भूपेश बघेल ने केंद्र पर बोला हमला

छत्तीसगढ़ सीएम कार्यालय की उप सचिव सौम्या चौरसिया की ईडी द्वारा गिरफ्तारी पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि जैसा कि मैं कहता आया हूं, प्रवर्तन निदेशालय द्वारा मेरी उप सचिव सौम्या चौरसिया की गिरफ्तारी एक राजनीतिक कृत्य है। हम इसके खिलाफ पूरी ताकत से लड़ेंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

02 Dec 2022, 11:02 PM

दिल्ली शराब घोटाले में तेलंगाना की विधायक के कविता को CBI ने भेजा नोटिस

02 Dec 2022, 10:09 PM

MCD चुनाव के बाद 5 दिसंबर को एमसीडी स्कूल बंद रहेंगे, उपलब्ध शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन मोड में कक्षाएं संचालित हो सकेंगी

02 Dec 2022, 10:07 PM

उप सचिव सौम्या चौरसिया की गिरफ्तारी राजनीतिक प्रपंच, भूपेश बघेल ने केंद्र पर बोला हमला

छत्तीसगढ़ के सीएम कार्यालय की उप सचिव सौम्या चौरसिया की ईडी द्वारा अवैध खनन मामले में आज गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि जैसा कि मैं कहता आया हूं, प्रवर्तन निदेशालय द्वारा मेरी उप सचिव सौम्या चौरसिया की गिरफ्तारी एक राजनीतिक कृत्य है। हम इसके खिलाफ पूरी ताकत से लड़ेंगे।


02 Dec 2022, 9:42 PM

CPM नेता मोहम्मद सलीम ने BJP के पूर्व सांसद परेश रावल की  टिप्पणी के लिए तलतला थाने में शिकायत दर्ज कराई

02 Dec 2022, 9:39 PM

दिल्ली में 4 दिसंबर को होने वाले MCD चुनाव की तैयारियों के लिए 3 दिसंबर को सरकारी स्कूल बंद रहेंगे


02 Dec 2022, 8:57 PM

पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने पुराने अंबाला रोड से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया, बंटी के रूप में हुई पहचान

02 Dec 2022, 8:54 PM

पश्चिम बंगाल सरकार ने कोलकाता में हुक्का बार पर प्रतिबंध लगाया, सार्वजनिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव का हवाला दिया


02 Dec 2022, 8:35 PM

कर्नाटक से विवाद के बीच 3 दिसंबर को बेलगावी जाने वाले महाराष्ट्र के मंत्रियों ने 6 दिसंबर तक अपनी यात्रा स्थगित की

02 Dec 2022, 8:31 PM

जेद्दा से कोझिकोड जा रहे स्पाइसजेट के विमान को हाइड्रोलिक सिस्टम फेल होने के कारण कोच्चि की ओर मोड़ना पड़ा

जेद्दा से कोझिकोड जाने वाली स्पाइसजेट की उड़ान को हाइड्रोलिक सिस्टम फेल होने के कारण कोच्चि की ओर मोड़ना पड़ा। फ्लाइट कोच्चि में सभी यात्रियों के साथ सुरक्षित उतर गई।


02 Dec 2022, 7:54 PM

गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में चुनावी रैली की 

02 Dec 2022, 7:41 PM

भगवान राम एक व्यक्ति नहीं थे बल्कि जीवन जीने का तरीका थे, उन्होंने पूरी दुनिया को प्यार, भाईचारा, इज्जत, तपस्या दिखाई: राहुल गांधी


02 Dec 2022, 7:11 PM

खराब गुणवत्ता वाली सड़क का वीडियो आया सामने, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की सीईओ ने दिए जांच के आदेश

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में फैले भ्रष्टाचार का एक वीडियो सामने आया है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 2 में अभी हाल फिलहाल में बनाई गई सड़क का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें सड़क की खराब गुणवत्ता को दिखाया गया है और हाथ से ही वह सड़क उखड़ रही है। इस वीडियो के सामने आते ही ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के सीईओ ऋतु महेश्वरी ने जांच के आदेश दिए हैं एक कमेटी का गठन किया है और 3 दिन में रिपोर्ट मांगी है।

02 Dec 2022, 6:53 PM

CPI(M) ने गुजरात रैली में 'अभद्र भाषा' के लिए अभिनेता परेश रावल के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई 


02 Dec 2022, 6:49 PM

गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में रोड शो किया

02 Dec 2022, 6:49 PM

गाज़ियाबाद: 1 दिसंबर को साहिबाबाद से गायब बच्ची का शव मिला


02 Dec 2022, 6:33 PM

भारत के सबसे प्रदूषित टॉप 10 शहरों में बिहार की 6 सिटी शामिल

बिहार के कई जिलों में इन दिनों लोग कम तापमान और हाई वायु प्रदूषण के कारण गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी की शिकायत के कारण लोगों को घरों के भीतर रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। बीते कुछ दिनों में बिहार के तीन से पांच शहर लगातार देश में सबसे खराब वायु गुणवत्ता सूचकांक के मामले में टॉप पर आ रहे हैं। आरा, मोतिहारी, बेतिया समेत बिहार के छह शहर सबसे प्रदूषित शहरों की टॉप 10 लिस्ट में शामिल हैं। आरा में 404 एक्यूआई है और मोतिहारी में शुक्रवार दोपहर 12 बजे एक्यूआई 400 पहुंच गया है। बेतिया एक्यूआई 356 के साथ चौथे, पंजाब का मुल्लानपुर 336 के साथ 5वें, यूपी का मेरठ 332 के साथ 6वें, नौगछिया 320 के साथ 7वें, बिहार शरीफ 309 और छपरा 307 के साथ 8वें, दिल्ली का पीतमपुरा 296 के साथ 9वें और हरियाणा का जींद 293 एक्यूआइ के साथ 10 वें स्थान पर है।

02 Dec 2022, 6:31 PM

अनुसूचित जाति के कर्मचारियों के मुद्दों का करें समाधान, एनसीएससी ने कोच्चि बंदरगाह प्राधिकरण को दिए निर्देश

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) के अध्यक्ष विजय सांपला ने कोच्चि बंदरगाह प्राधिकरण और कोच्चि शिपयार्ड लिमिटेड के अनुसूचित जाति के कर्मचारियों को पेश आ रही मुश्किलों के तत्काल निवारण हेतु सीएमडी और वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। बता दें इसी सिलसिले में विजय सांपला 2 दिन के कोच्चि दौरे पर थे।


02 Dec 2022, 5:57 PM

BJP के पास एक बहुत बड़ी वाशिंग मशीन है, जिसमें कोई भी भ्रष्टाचारी आदमी जाता है तो क्लीन हो जाता है : कांग्रेस अध्यक्ष 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि BJP के पास एक बहुत बड़ी वाशिंग मशीन है, जिसमें कोई भी भ्रष्टाचारी आदमी जाता है तो क्लीन हो जाता है।

02 Dec 2022, 5:56 PM

चुनाव के वक्त ध्रुवीकरण के लिए समान नागरिक संहिता का मुद्दा उठाती है बीजेपी: जयराम रमेश


02 Dec 2022, 5:54 PM

केजरीवाल की घोषणा- मुफ्त योग कक्षाएं हर कीमत पर जारी रहेंगी

 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को घोषणा की कि 'दिल्ली की योगशाला' के तहत मुफ्त योग कक्षाएं किसी भी कीमत पर जारी रहेंगी। एक कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, पैसे की चिंता न करें और जितना हो सके मुफ्त योग कक्षाओं का विस्तार करें। योजना के लिए धन की अनुपलब्धता के बावजूद राष्ट्रीय राजधानी में मुफ्त योग कक्षाएं जारी रहेंगी।

02 Dec 2022, 5:32 PM

बिहार : प्रसिद्ध सोनपुर मेला में जमकर आए सैलानी, खूब हो रही खरीददारी

विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेले में इस साल सैलानी भी पहुंचे और खरीददारी भी खूब हुई। इस कारण विक्रेता भी इस साल खुश नजर आ रहे हैं। वैसे, पशु मेले के रूप में प्रसिद्ध इस मेले में जानवरों को लेकर हुई पाबंदियों के कारण मेले में पशु प्रेमियों की संख्या कम जरूर हुई है।

इस मेले के उद्घाटन के करीब 25 दिन गुजर चुके हैं। छह नवंबर से शुरू हुआ यह मेला सात दिसंबर को समाप्त होगा। 32 दिनों तक चलने वाले इस मेले में इस साल स्थानीय लोग खूब पहुंचे। एक अनुमान के मुताबिक कहा जा रहा है कि अब तक इस मेले में 50 लाख से अधिक लोग पहुंच चुके हैं।


02 Dec 2022, 5:31 PM

सुकेश चंद्रशेखर मामला: एक्ट्रेस नोहरा फतेही से ED ने 5 घंटे तक पूछताछ की

02 Dec 2022, 5:30 PM

सौराष्ट्र ने महाराष्ट्र को पांच विकेट से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी जीती


02 Dec 2022, 5:07 PM

अमेरिकी प्रोफेसर को ब्लैकमेल करने के आरोप में दिल्ली का शख्स गिरफ्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को दक्षिण दिल्ली के एक व्यक्ति को सेक्सटॉर्शन में लिप्त होने और अमेरिका के एक प्रमुख विश्वविद्यालय के प्रोफेसर को ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

02 Dec 2022, 4:44 PM

गुजरात में बहुमत आएगी और हमारी सरकार बनेगी: कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 


02 Dec 2022, 4:26 PM

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा में एक महिला ने अपनी झूठी मौत का नाटक कर एक अन्य महिला की हत्या की

02 Dec 2022, 4:08 PM

गुजरात चुनाव में हमें बहुमत मिलेगा: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे


02 Dec 2022, 3:44 PM

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को क्रिकेट कमेंट्री के दौरान पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में कराया गया भर्ती 

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल ले जाया गया है। पोंटिंग पर्थ स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहा रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन कमेंट्री कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा।

02 Dec 2022, 3:28 PM

छत्तीसगढ़ के बस्तर में खदान धंसने से बड़ा हादसा, 5 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के छुई में खदान धंसने से बड़ा हादसा हो गया है। मलबे में दबने से अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है। अब तक 7 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। 7 में 5 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी कई ग्रामीणों के फंसे होने की खबर है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।


02 Dec 2022, 3:08 PM

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में 3 महानगरों में 16 स्थानों पर छापेमारी की

02 Dec 2022, 2:10 PM

लालकृष्ण आड़वाणी जी ने कहा था, नरेंद्र मोदी मेरे चेले नहीं हैं, पर वह दुनिया के सबसे अच्छे इवेंट मैनेजर हैं- जयराम रमेश

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि लालकृष्ण आड़वाणी जी ने कहा था, "नरेंद्र मोदी मेरे चेले नहीं हैं, पर वह दुनिया के सबसे अच्छे इवेंट मैनेजर हैं।" जो खुद कुशलता के साथ इंवेट करते हैं, वह हम पर इवेंट चलाने का इल्जाम लगा रहे हैं।


02 Dec 2022, 1:55 PM

सिंगर जुबिन नौटियाल मुंबई के अस्पताल में भर्ती, सीढ़ियों से गिरे, कोहनी-पसलियां टूटीं, सिर में आई चोट

गायक जुबिन नौटियाल आज सुबह एक इमारत की सीढ़ी से गिरे जिससे उनकी कोहनी टूट गई, उनकी पसलियां टूट गईं और उनके सिर में चोट लगी। उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में ले जाया गया था। उनके दाहिने हाथ का ऑपरेशन होगा।

02 Dec 2022, 12:55 PM

मनी लॉन्ड्रिंग मामल: पूछताछ के लिए अभिनेत्री नोरा फतेही दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय पहुंचीं 

कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए अभिनेत्री नोरा फतेही दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय पहुंचीं।


02 Dec 2022, 12:46 PM

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुंबई में रक्षा शिपयार्ड पर रक्षा मंत्रालय के लिए सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

02 Dec 2022, 12:41 PM

यूपी: एसपी विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी ने कानपुर कमिश्नर कैंप कार्यालय के सामने किया सरेंडर

समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी ने आज यूपी के कानपुर कमिश्नर कैंप कार्यालय के सामने सरेंडर कर दिया है। पिछले महीने एक भूमि विवाद में एक महिला को कथित रूप से परेशान करने और उसके घर में आग लगाने के आरोप में पुलिस ने उन पर मामला दर्ज किया था और तब से वे फरार चल रहे थे।


02 Dec 2022, 12:34 PM

पंजाब के CM भगवंत मान ने बताया- गोल्डी बराड़ को जल्द लाया जाएगा भारत, कैलिफोर्निया पुलिस ने किया संपर्क

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि कैलिफोर्निया पुलिस ने हमसे संपर्क किया है। जल्द ही गोल्डी बराड़ को भारत लाया जाएगा और उसे सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। इससे बहुत से परिवारों को न्याय मिलेगा। गोल्डी बराड़, पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस का मास्टरमाइंड है।

02 Dec 2022, 10:56 AM

मुबई के माटुंगा के एक स्कूल में 30 नवंबर को एक 13 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में दो नाबालिगों को गिरफ्तार


02 Dec 2022, 10:28 AM

साउथ फिल्मों के प्रोड्यूसर K Muralidharan का हार्ट अटैक से निधन 

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस प्रोड्यूसर के मुरलीधरन का दिल का दौरा पड़ने की वजह से तमिलनाडु के कुंभकोणम में उनके होमटाउन में निधन हो गया।

02 Dec 2022, 9:57 AM

जेलेंस्की से मिले बेयर ग्रिल्स, यूक्रेन में उनकी मुलाकात की तस्वीर आई सामने


02 Dec 2022, 9:24 AM

आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन के लिए श्रीलंका के वानिन्दु हसरंगा को फटकार

02 Dec 2022, 8:53 AM

अमेरिका ने AQIS, TTP नेताओं को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया


02 Dec 2022, 8:53 AM

मध्य प्रदेश: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की आज की शुरुआत उज्जैन से की

02 Dec 2022, 8:09 AM

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता आज भी भेहद खराब है

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता आज भी भेहद खराब है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार दिल्ली में AQI 342 (बहुत खराब) श्रेणी में है।


02 Dec 2022, 7:53 AM

उत्तर प्रदेश: कानपुर में तापमान में गिरावट आई, लोग आग तापते हुए दिखे 

02 Dec 2022, 7:36 AM

NIA ने फरार आतंकी हरप्रीत सिंह को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने लुधियाना ब्लास्ट केस के मुख्य फरार आरोपी हरप्रीत सिंह को दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया है। वह मलेशिया के कुआला लुम्पुर से आया था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia