बड़ी खबर LIVE: सोनिया गांधी 6 अक्टूबर को राहुल के साथ भारत जोड़ो यात्रा में होंगी शामिल, प्रियंका भी पहुचेंगी

राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी भारत जोड़ो यात्रा में 6 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल होंगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी इस यात्रा में साथ देने पहुंचेंगी। भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु और केरल में अपना सफर पूरा करने के बाद इस समय कर्नाटक में है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

02 Oct 2022, 11:05 PM

गांधी जयंती के अवसर पर दिल्ली के इंडिया गेट पर ड्रोन शो का आयोजन हुआ

02 Oct 2022, 11:04 PM

गुजरात के सूरत में स्विमिंग पूल में डांडिया खेलकर लोगों ने नवरात्रि का त्योहार मनाया

02 Oct 2022, 10:47 PM

पीएम मोदी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से बात कर मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली


02 Oct 2022, 10:44 PM

छत्तीसगढ़ः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पारंपरिक पोशाक में सीएम आवास पर आयोजित गरबा रास में भाग लिया

02 Oct 2022, 10:28 PM

सोनिया गांधी 6 अक्टूबर को राहुल के साथ भारत जोड़ो यात्रा में होंगी शामिल, प्रियंका भी पहुचेंगी

राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी भारत जोड़ो यात्रा में 6 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल होंगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी इस यात्रा में साथ देने पहुंचेंगी। भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु और केरल में अपना सफर पूरा करने के बाद इस समय कर्नाटक में है।


02 Oct 2022, 9:51 PM

मैसूर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने भारी बारिश के बीच एक जनसभा को संबोधित किया

02 Oct 2022, 8:54 PM

दूसरे टी20 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 238 रन का लक्ष्य, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव ने जड़े अर्द्धशतक

असम के गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 237 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 61, विराट कोहली ने नाबाद 49, केएल राहुल ने 57 रन बनाए।


02 Oct 2022, 8:51 PM

बिहारः सीएम नीतीश कुमार ने कृषि मंत्री सुधाकर सिंह का इस्तीफा मंजूर किया, अब कुमार सर्वजीत संभाालेंगे कृषि मंत्रालय

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कृषि मंत्री सुधाकर सिंह का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। कृषि मंत्रालय पर्यटन मंत्री कुमार सर्वजीत को दिया गया है जबकि पर्यटन मंत्रालय डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को अतिरिक्त प्रभार के रूप में दिया गया है।

02 Oct 2022, 8:40 PM

बिहार के पश्चिम चंपारण के भितिहारवा में गांधी आश्रम से प्रशांत किशोर ने अपनी पदयात्रा शुरू की


02 Oct 2022, 8:16 PM

इंडोनेशिया में फ़ुटबॉल ग्राउंड में हुए दंगे में मरने वालों की संख्या दोबारा गिनती में घटकर 125 हुई

02 Oct 2022, 7:39 PM

मेदांता के ICU में भर्ती मुलायम यादव की हालत स्थिर, सपा ने बयान जारी कर दी जानकारी

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें आज दोपहर बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया। सपा ने बयान जारी कर कहा कि मुलायम सिंह की हालत स्थिर है और उनका वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है।


02 Oct 2022, 7:36 PM

वेस्टइंडीज के क्रिकेटर क्रिस गेल राजस्थान के जोधपुर में गरबा खेलते दिखे

02 Oct 2022, 7:20 PM

शिवसेना का उद्धव ठाकरे गुट मुंबई के शिवाजी पार्क में करेगा दशहरा रैली, एकनाथ शिंदे ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती नहीं देने का एलान किया

बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा शिवसेना के उद्धव ठाकरे धड़े को मुंबई के शिवाजी पार्क में दशहरा रैली करने की अनुमति देने के आदेश पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि हम बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं और इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती नहीं देंगे।


02 Oct 2022, 7:00 PM

दूसरे T20 में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता, इंडिया को दिया पहले बैटिंग का न्यौता

02 Oct 2022, 6:25 PM

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान, शिखर धवन को कप्तानी, श्रेयस अय्यर होंगे उपकप्तान


02 Oct 2022, 6:05 PM

राहुल गांधी के नेतृत्व में 'भारत जोड़ो यात्रा' आज 25वें दिन कर्नाटक के मैसूर के कादाकोला पहुंची

02 Oct 2022, 5:55 PM

सपा प्रमुख अखिलेश यादव पिता मुलायम सिंह यादव को देखने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे


02 Oct 2022, 5:01 PM

सपा संस्थापक मुलायम यादव की बिगड़ी हालत, मेदांता के आईसीयू में किया गया भर्ती

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें आज दोपहर बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है, जहां उनका डॉक्टरों की निगरानी में इलाज शुरू हो गया है।

02 Oct 2022, 5:00 PM

गैंगस्टर दीपक टीनू के फरार होने के मामले में सीआईए इंचार्ज सस्पेंड, FIR भी दर्ज, सेवा से बर्खास्त किये जाएंगे

पंजाब के डीजीपी ने कहा कि गैंगस्टर दीपक टीनू के मानसा में हिरासत से फरार होने पर दोषी पुलिस अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीआईए इंचार्ज सस्पेंड कर दिए गए हैं। उन्हें अनुच्छेद 311 के तहत सेवा से बर्खास्त किया जा रहा है। पुलिस टीमों ने घेराबंदी कर दी है और आरोपी को फिर से गिरफ्तार करने के लिए अभियान शुरू किया है।


02 Oct 2022, 4:38 PM

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा T20 मैच आज असम के गुवाहाटी मेंं, बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में पहुंचने लगी प्रशंसकों की भीड़

02 Oct 2022, 4:33 PM

तमिलनाडु में रैली की अनुमति नहीं मिलने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पुडुचेरी में मार्च निकाला


02 Oct 2022, 4:31 PM

उत्तर पूर्वी दिल्ली में कल शाम मनीष नाम के शख्स की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

02 Oct 2022, 4:30 PM

अजय भादू को भारत के चुनाव आयोग का उप चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया


02 Oct 2022, 4:04 PM

कोलकाता के मंडप में स्थापित 11 फीट 'अष्टधातु' दुर्गा की मूर्ति, जिसका वजन 1,000 किलोग्राम से अधिक है

02 Oct 2022, 3:41 PM

वर्ल्ड टीम टीटी चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष टीम का लगातार जीत का सिलसिला जारी, दूसरे ग्रुप 2 मैच में जर्मनी को हराया


02 Oct 2022, 3:20 PM

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों की टीम पर आतंकियों ने की फायरिंग, एक जवान शहीद, एक घायल

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के पिंगलाना में सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम पर आतंकियों ने फायरिंग की है। इस आतंकी हमले में एक पुलिस कर्मी शहीद हो गया है। सीआरपीएफ का एक जवान घायल हुआ है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

02 Oct 2022, 3:04 PM

उत्तर प्रदेश: CM योगी कानपुर के घाटमपुर इलाके में ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने कुरथा गांव पहुंचे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के घाटमपुर इलाके में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 26 मृतकों के परिवार से मुलाकात करने के लिए कुरथा गांव पहुंचे।


02 Oct 2022, 2:24 PM

दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने खादी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

02 Oct 2022, 2:04 PM

कानपुर सड़क हादसे में घायल लोगों से अस्पताल में जाकर सीएम योगी ने मुलाकात की 

यूपी के कानपुर में कानपुर घाटमपुर क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से और अहिरवां फ्लाईओवर पर हुई दुर्घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी.के.अस्पताल पहुंचे।


02 Oct 2022, 1:34 PM

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गांधी जयंती  के अवसर पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी

02 Oct 2022, 12:20 PM

कर्नाटक: मैसूर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर एक पौधा लगाया


02 Oct 2022, 12:19 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिजनेस लीडर तुलसी तांती के निधन पर शोक व्यक्त किया

02 Oct 2022, 11:34 AM

दिल्ली के सुंदर नगरी इलाके में युवक की हत्या से लोगों में गुस्सा, बड़ी संख्या में सड़क पर उतर कर लोगों ने किया प्रदर्शन

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सुंदर नगरी इलाके में एक युवक की चाकू मारकर हत्या करने पर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने सड़क जाम करने की कोशिश की। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद हैं।


02 Oct 2022, 11:24 AM

पटना: बिहार के सीएम नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने महात्मा गांधी की 153वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की

02 Oct 2022, 10:44 AM

इंडोनेशिया में कल रात एक फुटबॉल मैच में हुई हिंसा में कम से कम 127 लोगों की मौत हो गई


02 Oct 2022, 10:43 AM

‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देने वाले, पूर्व प्रधानमंत्री, श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर नमन- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “जय जवान, जय किसान’ का नारा देने वाले, पूर्व प्रधानमंत्री, श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर नमन। जवान और किसान भारत की रीढ़ हैं। आज देश की तानाशाह सरकार उनपर लगातार हमला कर रही है। हमारे पूर्वजों की तरह, हम भी उनके हक़ के लिए लड़ रहे हैं। उनके साथ अन्याय नहीं होने देंगे।”

02 Oct 2022, 10:22 AM

जम्मू-कश्मीर: शोपियां के बसकुचन इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़


02 Oct 2022, 9:08 AM

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख गुटेरेस ने लोगों से महात्मा गांधी की 153वीं जयंती पर हिंसा से दूर रहने का आग्रह किया

02 Oct 2022, 8:08 AM

राहुल बोले- गांधी जयंती पर प्रण लेते हैं, जैसे बापू ने अन्याय के खिलाफ देश को एकजुट किया था, वैसे ही हम भारत जोड़ेंगे 

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर याद किया। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “बापू ने हमें सत्य और अहिंसा के पथ पर चलना सिखाया। प्रेम, करुणा, सद्भाव और मानवता का अर्थ समझाया। आज गांधी जयंती पर, हम प्रण लेते हैं, जिस तरह उन्होंने देश को अन्याय के खिलाफ एकजुट किया था, वैसे ही अब हम भी अपना भारत जोड़ेंगे।”


02 Oct 2022, 8:06 AM

सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन आज राजघाट पहुंचकर बापू को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज जयंती है। इस मौके पर उन्हें पूरे देश याद कर रहा है, उन्हें श्रद्धंजलि दे रहा है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन आज सुबह दिल्ली में राजघाट पर बापू की समाधि पर पहुंचे। दोनों ही नेताओं ने यहां पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और उन्हें पुष्प अर्पित किए।

02 Oct 2022, 7:51 AM

नवी मुंबई के कोपर खैराने इलाके में चार मंजिला इमारत गिरी, 8 लोग बचाए गए

मुंबई में नवी मुंबई के कोपर खैराने क्षेत्र के बोनकोड़े गांव में चार मंजिला इमारत गिर गई है। इमारत ढहने से पहले हिलने लगी थी, ऐसे में वहां रहने वाले 40 में से 32 लोग बाहर आ गए थे। जबकि बाकी 8 लोग निकल ही रहे थे कि तभी इमारत ढह गई। सभी 8 लोगों को बचा लिया गया है। यह हादसा बीती रात करीब रात 10.30 बजे हुआ।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia