बड़ी खबर LIVE: कर्नाटक के ईदगाह मैदान में ही मनेगी गणेश चतुर्थी, हाईकोर्ट ने अनुमति के खिलाफ याचिका को खारिज किया

कर्नाटक हाईकोर्ट ने हुबली-धारवाड़ के ईदगाह मैदान में गणेश चतुर्थी की अनुमति को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। हाईकोर्ट ने गणेश चतुर्थी उत्सव की अनुमति देने के अधिकारियों के फैसले को बरकरार रखा है।

फोटोः ANI
फोटोः ANI
user

नवजीवन डेस्क

30 Aug 2022, 11:51 PM

कर्नाटक के ईदगाह मैदान में ही मनेगी गणेश चतुर्थी, हाई कोर्ट ने अनुमति के खिलाफ याचिका को खारिज किया

कर्नाटक हाईकोर्ट ने हुबली-धारवाड़ के ईदगाह मैदान में गणेश चतुर्थी की अनुमति को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। हाईकोर्ट ने अनुमति देने के अधिकारियों के फैसले को बरकरार रखा। हाईकोर्ट ने कहा कि संपत्ति प्रतिवादी की है और इसका उपयोग नियमित गतिविधियों को करने के लिए किया जा रहा है।

30 Aug 2022, 10:53 PM

अफगानिस्तान ने शारजाह में बांग्लादेश को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट की लगातार दूसरी जीत दर्ज की

30 Aug 2022, 10:51 PM

कर्नाटक हाईकोर्ट में ईदगाह मैदान में गणेश चतुर्थी की इजाजत को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई जारी

कर्नाटक हाईकोर्ट हुबली-धारवाड़ ईदगाह मैदान में गणेश चतुर्थी अनुष्ठान की अनुमति देने वाले धारवाड़ अदालत के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर रात 10ः45 बजे आदेश सुनाएगी। इससे पहले आज, सुप्रीम कोर्ट ने चामराजपेट, बेंगलुरु में ईदगाह मैदान के संबंध में यथास्थिति का आदेश दिया, जहां कर्नाटक सरकार ने 31 अगस्त से सीमित अवधि के लिए गणेश चतुर्थी समारोह आयोजित करने की अनुमति दी थी।


30 Aug 2022, 10:18 PM

मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग की खुली पोल, दमोह में पति ने गर्भवती पत्नी को ठेले पर अस्पताल पहुंचा

मध्य प्रदेश के दमोह में एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण पति ने गर्भवती पत्नी को दो किलोमीटर दूर एक हाथ ठेले पर अस्पताल पहुंचा। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. आर पी कोरी ने बताया कि हम पता कर रहे हैं कि उस समय किस स्टाफ नर्स की ड्यूटी थी, निश्चित ही कार्रवाई की जाएगी।

30 Aug 2022, 8:41 PM

केरल: भारी बारिश के कारण कोच्चि के कई हिस्सों में जलजमाव


30 Aug 2022, 8:31 PM

राजधानी दिल्ली में कोरोना के 382 नए मामले, बीते 24 घंटे में 5 और मरीजों की मौत

30 Aug 2022, 8:01 PM

एशिया कप 2022: अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी करने का फैसला


30 Aug 2022, 7:53 PM

अयोध्या: ट्रक चोरी के आरोप में 6 गिरफ्तार, 3.5 लाख कैश, 3 तमंचे और 3 कार बरामद

30 Aug 2022, 7:24 PM

तेलंगाना के मंत्री केटीआर फिर हुए कोविड पॉजिटिव

तेलंगाना के कैबिनेट मंत्री के.टी. रामा राव (केटीआर) फिर से कोविड-19 पॉजिटिव हो गए हैं। उद्योग, सूचना प्रौद्योगिकी, शहरी विकास और नगरपालिका प्रशासन मंत्री ने मंगलवार को ट्विटर पर बताया कि उनका कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। सोचा था कि हम इससे उबर चुके, लेकिन ऐसा नहीं है। लक्षण सामने आने के बाद, कोविड का टेस्ट करवाया और यह पॉजिटिव आया, केटीआर ने कहा।


30 Aug 2022, 7:22 PM

सोनाली फोगट की बेटी ने की कथित हत्या की सीबीआई जांच की मांग, कहा- 'मौजूदा जांच से संतुष्ट नहीं'

30 Aug 2022, 7:13 PM

सोनाली फोगाट हत्याकांड में अबतक 5 लोगों की गिरफ्तारी, हरियाणा के लिए रवाना हुई जांच टीम- गोवा सीएम


30 Aug 2022, 6:58 PM

वयस्कों की तुलना में बच्चों में लांग कोविड कम : अध्ययन

शोधकर्ताओ की एक टीम, जिसमें भारतीय मूल का भी एक व्यक्ति है, का मानना है कि बच्चों में लांग कोविड का जोखिम वयस्कों की तुलना में कम होता है। हालांकि, जामा बाल रोग में प्रकाशित उनके अध्ययन ने इस बात पर भी जोर दिया कि कोविड-19 के चलते अस्पताल में भर्ती बच्चों की तुलना में ज्यादा बच्चे लांग कोविड से ग्रसित हैं।

30 Aug 2022, 6:58 PM

एनआईए में जांच का दायरा बढ़ाने के लिए 2 नए विंग खुलेंगे

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) में अब जांच का दायरा बढ़ाने के लिए 2 नए इन्वेस्टिगेशन विंग खुलेंगे। ये विंग खास तौर पर साइबर टेररिज्म और ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर नजर रखेंगे। गृह मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दे दी है। गृह मंत्रालय लंबे समय से साइबर टेररिज्म और मानव तस्करी पर लगाम लगाने के लिए अलग-अलग उपाय करते आ रहा है। सूत्रों के मुताबिक अब इसी कड़ी में गृह मंत्रालय ने जांच एजेंसी एनआईए को और ज्यादा मजबूत बनाने के साथ ही जांच का दायरा बड़ा करने के लिए 2 नए विंग खोलने की मंजूरी प्रदान कर दी है। ये नए विंग साइबर टेररिज्म और ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर नजर रखेंगे।


30 Aug 2022, 6:56 PM

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को मार गिराया: पुलिस

30 Aug 2022, 6:33 PM

पीएम मोदी का एक ही काम, आम आदमी से लूटकर अपने दोस्तों को अमीर बनाना: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने हाल के रिपोर्टों को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हर घंटे 5 दिहाड़ी मजदूर आत्महत्या कर रहे हैं। वहीं पीएम के चहेते मित्र की संपत्ति में हर घंटे 85 करोड़ रुपये जुड़ते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम का एक ही काम है, आम आदमी से लूटकर अपने दोस्तों को अमीर बनाना।


30 Aug 2022, 6:19 PM

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सड़क दुर्घटना में अब तक कुल 8 लोगों की मौत, 3 घायल: देवांश यादव, डीसी, किश्तवाड़

30 Aug 2022, 6:09 PM

झारखंड: सत्ताधारी यूपीए के विधायक 'हार्स ट्रेडिंग' की आशंका के बीच चार्टर्ड विमान से रायपुर पहुंचे


30 Aug 2022, 5:47 PM

उत्तर प्रदेश: जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने हमीरपुर में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की

30 Aug 2022, 5:46 PM

जम्मू-कश्मीर: शोपियां के नागबल इलाके में चल रहे मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया-  पुलिस


30 Aug 2022, 5:23 PM

विधानसभा नियुक्ति मामला: हरीश रावत ने कहा, असरदार व्यक्तियों द्वारा कराई गई तमाम नियुक्तियां हों रद्द 

उत्तराखंड विधानसभा में हुई नियुक्तियों के मामले में एक बार फिर प्रदेश की राजनीति गर्मा गयी है। इसी मामले पर प्रदेश के पूर्व सीएम हरीश रावत ने बड़ा बयान दिया है। हरीश रावत ने कहा है कि भले ही नियमों के आधार पर भर्तियां हुई हो लेकिन अगर कोई भी असरदार व्यक्ति जो नियुक्ति करने वाले को प्रभावित कर सकते हैं और उनके द्वारा अपने कुटुंब के लोगों को नौकरी दी गई है। तो भले ही ये नियमों से हुई नियुक्ति हो लेकिन न्याय संगत नहीं हैं इसलिए असरदार लोगों द्वारा लगाई गई इन तमाम भर्तियों को रद्द कर देना चाहिए। उनके अनुसार मैं इसमें कुंजवाल जी के दौर मे हुई भर्ती हो या फिर किसी और के दौर में हुई भर्ती हो सबको रद्द किया जाना चाहिए। उनके अनुसार कार्रवाई हो तो एक सामान हो ना की किसी के गले में तलवार लटका दी जाए और किसी के गले में माला पहनाई जाए।

30 Aug 2022, 5:21 PM

दिल्ली: CM अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सरिता विहार में एक निर्माणाधीन सरकारी अस्पताल का दौरा किया


30 Aug 2022, 5:09 PM

हम हर चीज के लिए तैयार हैं, स्थिति हमारे नियंत्रण में है: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

30 Aug 2022, 5:05 PM

झारखंड: सीएम हेमंत सोरेन का ऐलान- सत्ता पक्ष षड्यंत्रकारियों को जवाब तरीके से देगी


30 Aug 2022, 4:52 PM

अन्ना हजारे का सीएम केजीरवाल पर बड़ा हमला, कहा- शराब का प्रचार...

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर शराब नीति को लेकर हमला बोला है। अन्ना ने कहा कि हर वार्ड में उन्होंने (CM केजरीवाल) शराब की दुकान खोली और आयु सीमा 25 वर्ष से 21 वर्ष कर दी। वे शराब का प्रचार कर रहे हैं। मैंने इसके खिलाफ उनको पहली बार चिट्ठी लिखी। जब मैं विरोध कर रहा था तो वो मुझे अपना 'गुरु' कहते थे, अब वो भावनाएं कहां हैं?

30 Aug 2022, 4:45 PM

विपक्ष के बहिष्कार के बीच केरल विधानसभा ने पारित किया विवादास्पद लोकायुक्त (संशोधन) विधेयक


30 Aug 2022, 4:43 PM

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से शहर के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

30 Aug 2022, 4:17 PM

विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव नागेश सिंह को थाईलैंड का राजदूत नियुक्त किया गया: विदेश मंत्रालय


30 Aug 2022, 4:14 PM

दिल्ली: अमित शाह ने दिल्ली पुलिस वार्डों और कॉमन वेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया

30 Aug 2022, 4:01 PM

पाकिस्तान में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 1,136 हुई, 33 मिलियन से अधिक लोग प्रभावित


30 Aug 2022, 3:59 PM

झारखंड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास से रवाना हुए यूपीए विधायक

30 Aug 2022, 3:28 PM

दिल्ली HC ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगा मामले की एक बड़ी साजिश में उमर खालिद की जमानत याचिका पर सुनवाई बुधवार के लिए स्थगित कर दी


30 Aug 2022, 2:52 PM

मुंबई: कमाल राशिद खान ने बोरीवली कोर्ट में दायर की जमानत अर्जी, आज शाम 4 बजे होगी सुनवाई

30 Aug 2022, 2:40 PM

सिद्धू मूसेवाला केस: गोल्डी बरार के साथ कॉल का आदान-प्रदान करने वाले व्यक्ति सचिन को अजरबैजान में हिरासत में लिया गया

DGP पंजाब ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला केस में गोल्डी बरार के साथ कॉल का आदान-प्रदान करने वाले व्यक्ति सचिन थापन को भारत सरकार के समर्थन से अजरबैजान में हिरासत में लिया गया है। परिवार को न्याय दिलाने के लिए हमारा संयुक्त प्रयास है


30 Aug 2022, 2:24 PM

दिल्ली के उस्मानपुर खादर इलाके में यमुना नदी में डूबने से दो लड़कों की मौत, एक को बचा लिया गया

30 Aug 2022, 1:48 PM

झारखंड हाई कोर्ट ने दुमका स्कूल गर्ल मर्डर केस में संज्ञान लेते हुए डीजीपी को तलब कर मामले में रिपोर्ट मांगी है

झारखंड हाई कोर्ट ने दुमका स्कूल गर्ल मर्डर केस में संज्ञान लेते हुए डीजीपी को तलब कर मामले में रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने लड़की के परिवार को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने का भी निर्देश दिया है।


30 Aug 2022, 1:47 PM

बोरीवली कोर्ट ने कमाल राशिद खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

30 Aug 2022, 1:20 PM

मनीष सिसोदिया बोले- सच्चाई की हुई जीत, मेरे लॉकर में सीबीआई को कुछ नहीं मिला

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज मेरे बैंक लॉकर में कुछ भी नहीं मिला जैसे सीबीआई को छापे के दौरान मेरे आवास पर कुछ भी नहीं मिला था। मैं खुश हूं कि मुझे क्लीन चिट मिल गई है। सीबीआई अधिकारियों ने हमारे साथ अच्छा व्यवहार किया और हमने भी उनका सहयोग किया। सच्चाई की जीत हुई।


30 Aug 2022, 1:17 PM

नई शराब नीति पर अन्ना हजारे ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल को लिखा पत्र

समाज सुधारक और भ्रष्टाचार विरोधी कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने दिल्ली की आबकारी नीति की आलोचना करते हुए और सत्ता के नशे में चूर होने का आरोप लगाते हुए अपनी पुस्तक 'स्वराज' की कुछ पंक्तियों को याद दिलाया।

केजरीवाल ने राजनीति में आने से पहले 2012 में 'स्वराज' पुस्तक लिखी थी। उन्होंने कहा, 'राजनीति में कदम रखने से पहले आपने 'स्वराज' किताब लिखी थी। उसकी प्रस्तावना मुझसे लिखवाई। आपने किताब में ग्रामसभा और शराब नीति का बखान किया था। आपने जो कुछ भी लिखा था वह आपको याद दिलाना चाहता हूं।

हजारे ने पत्र में आगे कहा, ''आपने किताब में काफी आदर्श बातें लिखी थी, और मुझे आपसे काफी उम्मीदें थीं।'' लेकिन, ऐसा लगता है कि आप राजनीति में आने और मुख्यमंत्री बनने के बाद उन शब्दों को भूल गए हैं। आपने जो नई आबकारी नीति बनाई है, वह शराब की लत की आदत को बढ़ावा देती है। इस नीति से राज्य के कोने-कोने में शराब की दुकानें खुल रही हैं। नतीजतन, यह भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे सकता है जो जनता के पक्ष में नहीं है, लेकिन आपने ऐसी नीति लाने का फैसला किया है।

अन्ना हजारे ने पत्र में कहा, जिस प्रकार शराब का नशा होता है, उसी प्रकार सत्ता का भी नशा होता है। आप भी ऐसी सत्ता के नशे में डूब गए हो, ऐसा लग रहा है। केजरीवाल को 18 सितंबर, 2012 को हुई टीम अन्ना की बैठक की याद दिलाते हुए हजारे ने कहा, आप भूल गए कि राजनीतिक दल बनाना हमारे आंदोलन का इरादा नहीं था। उन्होंने कहा, दिल्ली आबकारी नीति को देखकर लगता है कि ऐतिहासिक आंदोलन को खत्म कर जो पार्टी बनी थी, वह उसी रास्ते पर चली गई है, जिस पर अन्य दल चल रहे हैं, जो बेहद खेदजनक बात है।

मैं यह पत्र इसलिए लिख रहा हूं कि हमने पहले रालेगणसिद्धी गांव में शराब को बंद किया। फिर कई बार महाराष्ट्र में एक अच्छी शराब की नीति बने इसलिए आंदोलन किए। आंदोलन के कारण शराब बंदी का कानून बन गया, जिसमें किसी गांव और शहर में अगर 51 प्रतिशत महिलाएं खराब बंदी के पक्ष में वोटिंग करती हैं तो वहीं शराबबंदी हो जाती है। उन्होंने पत्र में आगे लिखा, दिल्ली सरकार द्वारा भी इस प्रकार की नीति की उम्मीद थी। लेकिन आप ने ऐसा नहीं किया। लोग भी बाकी पाटिंर्यों की तरह पैसा से सत्ता और सत्ता से पैसा के दुष्टचक्र में फंसे हुए दिखाई दे रहे हैं। एक बड़े आंदोलन से पैदा हुई राजनीतिक पार्टी को यह बात शोभा नहीं देती।

30 Aug 2022, 12:54 PM

सेंसेक्स 1065.69 अंक चढ़कर वर्तमान में 59,038.31 पर कारोबार कर रहा है


30 Aug 2022, 12:53 PM

दिल्ली में बाल तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, तीन आरोपित महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया 

30 Aug 2022, 11:50 AM

दिल्ली आबकारी नीति मामले के संबंध में मनीष सिसोदिया के बैंक लॉकर की CBI द्वारा जांच की जा रही है 

दिल्ली आबकारी नीति मामले के संबंध में मनीष सिसोदिया के पंजाब नेशनल बैंक में वसुंधरा, सेक्टर -4, गाजियाबाद में स्थित बैंक लॉकर की सीबीआई द्वारा जांच की जा रही है।


30 Aug 2022, 11:46 AM

सुप्रीम कोर्ट ने 1992 बाबरी मस्जिद विध्वंस से जुड़े सभी मामलो को बंद किया

30 Aug 2022, 11:05 AM

बंगाल: कोयला तस्करी के मामले में अभिषेक बनर्जी को ED का समन, 2 सितंबर को तलब किया


30 Aug 2022, 10:57 AM

झारखंड में लड़की की निर्मम हत्या मामले में प्रियंका गांधी ने अपराधियों को त्वरित सजा की मांग की

प्रियंका गांधी ने कहा कि झारखंड में 12वीं में पढ़ने वाली एक लड़की की निर्मम हत्या की घटना दिल दहलाने वाली है। अपराधियों को त्वरित सजा मिलनी चाहिए। अपराध की रोकथाम व न्याय के लिए जरुरी है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं में सख्त व जल्द कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाए।

30 Aug 2022, 10:38 AM

सोनाली फोगट हत्याकांड में गोवा पुलिस की एक टीम आज हरियाणा के लिए रवाना होगी

सोनाली फोगट हत्याकांड में आगे की जांच के उद्देश्य से पुलिस निरीक्षक थेरॉन डी'कोस्टा और पीएसआई फ्रांसिस के नेतृत्व में गोवा पुलिस की एक टीम आज हरियाणा के लिए रवाना होगी


30 Aug 2022, 10:11 AM

जम्मू-कश्मीर: श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने वास्तविक समय में भीड़ प्रबंधन के लिए RFID से लैस यात्रा एक्सेस कार्ड पेश किए 

30 Aug 2022, 10:04 AM

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5,439 नए मामले सामने आए और 22,031 लोग ठीक हुए हैं


30 Aug 2022, 9:10 AM

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस: सचिन विश्नोई को किया गया गिरफ्तार 

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में सचिन विश्नोई को अज़रबैजान से गिरफ्तार किया गया

30 Aug 2022, 9:07 AM

दुमका कक्षा 12वीं की छात्रा की मृत्यु मामला:  एसडीपीओ नूर मुस्तफा को मामले की निगरानी से हटाया गया

दुमका एसपी अंबर लकड़ा ने कहा कि दुमका कक्षा 12वीं की छात्रा की मृत्यु मामले में एसडीपीओ नूर मुस्तफा को मामले की निगरानी से हटा दिया गया है। उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। अब मामले की जांच निरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारी करेंगे, जिसकी निगरानी एसपी स्तर के अधिकारी करेंगे।


30 Aug 2022, 9:05 AM

महाराष्ट्र: फिल्म अभिनेता कमाल आर खान को मलाड पुलिस ने किया गिरफ्तार

30 Aug 2022, 8:57 AM

बिहार: गोपालगंज में 13 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप; अब तक दो आरोपित गिरफ्तार


30 Aug 2022, 8:41 AM

तीस्ता सीतलवाड़ की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई

गुजरात दंगा मामले में जेल में बंद तीस्ता सीतलवाड़ के जमानत मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। हालांकि गुजरात सरकार ने कोर्ट में एक हलफनामा दायर करके तीस्ता की जमानत का विरोध किया है। हलफनामे में कहा गया है कि तीस्ता ने राजनेताओं के कहने पर फर्जी साक्ष्य जुटाए थे और इस काम के लिए उन्हें पैसे मिले थे।

30 Aug 2022, 8:30 AM

मध्य प्रदेश: इंदौर में कथित रूप से भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान पब में मारपीट हुई


30 Aug 2022, 8:12 AM

इस साल 1 जनवरी से 28 अगस्त के बीच महाराष्ट्र में स्वाइन फ्लू के 2,337 मामले सामने आए और 98 मौतें हुईं 

30 Aug 2022, 8:04 AM

कांग्रेस ने महंगाई को लेकर फिर साधा मोदी सरकार पर निशाना


30 Aug 2022, 7:34 AM

पाकिस्तान में बाढ़ से तबाही! अब तक 1100 से ज्यादा लोगों की मौत

पाकिस्तान में विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या सोमवार को 1,100 के करीब पहुंच गई। पाकिस्तान में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण ऐसे हालात बने हैं।

30 Aug 2022, 7:28 AM

गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी वरुण नाथ के ख़िलाफ़ दर्ज किया मामला

गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी वरुण नाथ के ख़िलाफ़ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 323 (चोट पहुंचाना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज़ किया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia